Home Blog Page 2655

जम्मू-कश्मीर के 7 लाख किसानों के लिए 10 सितंबर को हो सकती है बड़ी घोषणा, बढ़ेगी आमदनी

0

सेब की खेती (Apple Farmers) करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है. सेब उत्पादकों से सेब खरीदने के लिए 10 सितंबर को राज्य प्रशासन (Jammu-Kashmir) नई योजना की शुरुआत करने की तैयारी में है. इसका मकसद किसानों (Farmer) को सेब की बेहतर कीमत दिलवाना है ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाफेड (NAFED) 10 सितंबर को बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) की घोषणा कर सकता है. इस योजना से 7 लाख किसानों को फायदा होने की उम्मीद है. आपको बता दें कि देश के 70 फीसदी सेब का उत्पादन कश्मीर में ही होता है.

भारत का 91 फीसदी अखरोट का उत्पादन कश्मीर में होता है. इसके अतिरिक्त 90 फीसदी बादाम के साथ देश की 90 फीसदी चेरी और केसर भी कश्मीर से ही आती है.

>> इनका एक साल का मूल्य करीब सात हजार करोड़ रुपये है. प्रति वर्ष कश्मीर की खेती में 23.535 मीट्रिक टन पैदावार होती है. 23.535 मीट्रिक टन में से 20.35 लाख मीट्रिक टन योगदान फलों का है. >> इसके अलावा सूखे फलों की हिस्सेदारी 2.80 लाख मीट्रिक टन है. साल 2016-17 में बागवानी क्षेत्र ने सेब के बगीचे और अन्य के तहत 7.71 करोड़ रुपये का रोजगार दिया था.

>> घाटी में बागवानी उद्योग करीब 7,000 करोड़ रुपये का है. इसमें सबसे अधिक पैदावार सेब की है.

लाखों किसानों को होगा बड़ा फायदा- जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सात लाख से ज्यादा उत्पादकों को लाभ पहुंचाने के लिए सेब के कुल उत्पादन का आधे से ज्‍यादा हिस्सा खरीदने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) को अपने साथ जोड़ा है.

>> सेब की खरीद प्रक्रिया के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए नाफेड की टीम यहां पहुंच चुकी है. इस योजना से कश्मीर के उत्पादकों को बड़े पैमाने पर फायदा होगा.

>> पहले चरण में श्रीनगर, सोपोर और शोपियां के सेब उत्पादकों से सेब की खरीद की जाएगी. किसानों को उनके आधार कार्ड के नंबर के मुताबिक बैंकों में उनकी फसल का भुगतान सीधे स्थानांतरित किया जाएगा.

>> प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर बागवानी योजना एवं विपणन बोर्ड के अधिकारियों को नाफेड को किसानों से सेब खरीदने के लिए आवश्यक स्थान व अन्य सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया है.

>> 4 सितंबर को श्रीनगर के डिप्‍टी कमि‍श्‍नर शाहिद इकबाल चौधरी परिमपोरा फल मंडी का दौरा किया और योजना की तैयारियों का जायजा लिया.

>> डिप्‍टी कमिश्‍नर ने कहा कि नाफेड द्वारा खरीद से प्रत्‍येक सिंगल फल को बेहतर मूल्‍य मिलेगा. उन्‍होंने कहा कि किसानों को अतिरिक्‍त आय होगी, जबकि भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में किया जाएगा.

>> जेएंडके हॉर्टिकल्चर प्‍लानिंग और मार्केटिंग बोर्ड से नाफेड को कार्यालय और खरीद के लिए संसाधन उपलब्‍ध कराने के लिए कहा गया है. संबंधित विभागों को मंडी में निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति का भी निर्देश दिया गया है.

जन्मदिन मुबारकः रेस से लेकर बाजीगर तक इन फिल्मों को रिजेक्ट कर खिलाड़ी बने अक्षय कुमार

0

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का आज जन्मदिन है।जी हां 52 साल के हुए अक्षय कुमार ने साल 1987 में महेश भट्ट की फिल्म आज से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।हालांकि इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक छोटा सा किरदार प्ले किया था।वही साल 1991 में अक्षय कुमार ने सौगंध से अपने करियर के लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था।अक्षय कुमार बॉलीवुड के मेहनती कलाकारों में से माने जाते है।जिन्होनें साल 1994 में अपनी 11 फिल्में दी थी।इसके अलावा हर साल अक्षय कुमार की 3 से 4 फिल्में रिलीज हो ही जाती है जो कि बॉलीवुड गलियारो में धमाल मचाती है।आज अक्षय कुमार के जन्मदिन पर हम बात कर रहे है उनकी उन फिल्मों के बारे में जिसमें से अक्षय कुमार को बाहर का रास्ता दिखाया गया था।जी हां बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को भी फिल्मों से रिजेक्ट होने का अऩुभव है तो आइए जानते है उन फिल्मों के बारे मेः

बाजीगर – ये फिल्म शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है आपको बता दें इस फिल्म के लिए शाहरुख कभी भी पहली पसंद नही थे।फिल्म को पहले सलमान को ऑफर किया गया था तो वही इसके बाद फिल्म के लिए अक्षय कुमार को चुना गया था।लेकिन नेगेटिव किरदार नहीं निभाने के चलते अक्षय ने फिल्म से इंकारर कर दिया बाद में शाहरुख इस फिल्म से सुपरस्टार बन गये।

रेस- बॉलीवुड के सबसे हिट सीरिज में शामिल सैफ अली खान की रेस से भले ही सैफ की किस्मत चमकी हो।लेकिन बता दें डायरेक्टर अब्बास मस्तान ने इस फिल्म के लिए पहले अक्षय कुमार को साइन किया था।लेकिन कुछ दिनों के बाद ही अक्षय कुमार ने फिल्म करने से इंकार कर दिया था जिसका कारण आज कत किसी को नहीं पता चला है।

भाग मिल्खा भाग- बॉलीवुड के मशहूर फरहान अख्तर की इस फिल्म ने काफी कमाल किया था।फिल्म में मिल्खा का किरदार पहले अक्षय को ऑफऱ किया गया था।फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड और बेस्ट एक्टर के साथ बेस्ट डायरेक्ट का अवॉर्ड अपने नाम किया था।लेकिन अक्षय कुमार ने फिल्म करने से इंकार कर दिया था।जिसका कारण तो सिर्फ वही जानते है।

रेड्डी- सलमान खान की सुपरडुपर हिट इस फिल्म में सलमान खान का गाना कैरेक्टर ठीला पहले अक्षय की साल 2010 में आई फिल्म खट्टा मीठा में फिल्माया जाना था।लेकिन अक्षय ने फिल्म के इस गाने से इंकार कर दिया बाद में सलमान खान इस गाने में पूरी तरह से छा गये।बाद में अक्षय कुमार इसके लिए अफसोस करते रह गये।

भारत के बाद जापान में धमाका करेंगी आलिया-रणवीर की गली बॉय,देखें पोस्टर

0

बॉलीवुड में इसी साल वैलेंटाइन्स डे पर फिल्म गली बॉय रिलीज हुई।फिल्म ने हर ओर अपनी चर्चा बिखेर दी थी।जोया अख्तर की इस फिल्म ने अच्छे कलेक्शन के साथ ही माउथ पब्लिकसिटी में भी अपना काफी नाम किया।इसी के साथ आज हम बात कर रहे है गली बॉय के भारत के बाद जापान में रिलीज होने की।

गौरतलब है कि रिलीजिंग से पहले ही गली बॉय’ का बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था और मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में इसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला था।अब फिल्म के जापान में रिलीज होने को लेकर स्टार्स काफी खुश है।

जिसे लेकर रणवीर सिंह ने कहा कि- ‘मैं बेहद खुश हूं और इस बात पर बेहद गर्व है कि ‘गली बॉय’ जापान में भी रिलीज हो रही है। मैं कभी जापान नहीं गया हूं और उगते सूरज वाले इस देश के बारे में मैंने केवल अच्छी बातें सुनी हैं। मुझे उम्मीद है कि किसी दिन मैं वहां जाऊंगा।’

रणवीर कहते है ‘हमारी फिल्म जापान में जा रही है और मुझे उम्मीद है कि आप इसे देखेंगे और पसंद करेंगे।’ बता दें कि रणवीर-आलिया की यह फिल्म एक ऐसे साधारण गरीब लड़के की कहानी थी जो रैपर बनना चाहता है। फिल्म में कल्कि केकलां, विजय राज और सिद्धांत चतुर्वेदी भी मुख्य भूमिकाओं में थे।इस फिल्म ने 238 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया था।

यूपी में जमीनी स्तर से कांग्रेस को खड़ा करने में जुटी प्रियंका..दिसंबर तक एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया

0

 कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जमीनी स्तर से खड़ा करने की मुहिम में जुट गई हैं। उन्होंने निचले स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें शुरू की हैं। इसके साथ ही प्रदर्शन, लालटेन जुलूस और हस्ताक्षर अभियान जैसे कार्यक्रम चला कर वह कार्यकर्ताओं को लगातार जनसरोकारों से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिसंबर तक एक करोड़ नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य दिया है।

पिछले दिनों संपन्न लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। कांग्रेस को राज्य की 80 सीटों में से केवल रायबरेली सीट पर ही जीत हासिल हुई थी। राज्य में 2022 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। यही वजह है प्रियंका एक बार फिर सक्रिय हो गई हैं।

उनकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि यूपी में कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा बिल्कुल बिखर चुका है। पार्टी का मतप्रतिशत भी गिर कर 6.5 रह गया है। इस स्थिति में बदलाव के लिए प्रियंका छोटे-बड़े सभी नेताओं के साथ बैठक कर उनकी राय ले रही हैं। वह यूपी के विभिन्न जिलों के दौरे कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का प्रयास कर रही हैं। वह अब तक लगभग हर जिले के करीब एक दर्जन प्रमुख नेताओं के साथ संगठन को लेकर विचार-विमर्श कर चुकी हैं। जिलों में भेजे गए प्रभारियों द्वारा दिए गए पैनल के नेताओं के साथ बैठक कर चुकी हैं। यहां तक कि पूर्व विधायकों के साथ भी कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं।

पार्टी नेताओं के मुताबिक प्रदेश कार्यकारिणी और जिला-शहर अध्यक्षों के नाम वह तय कर चुकी हैं। इनकी कभी भी घोषणा की जा सकती है। संगठन को आकार देते हुए उनकी कोशिश पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के बीच सक्रिय करने करने की है। यही वजह है कि वह स्वयं जहां जनहित के मुद्दों पर प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर दिखाई दे रही हैं, वहीं उन्नाव प्रकरण, सोनभद्र कांड और बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ उन्होंने अपनी आवाज जोरदार तरीके से मुखर की थी। इसके साथ ही प्रदर्शन, लालटेन जुलूस और हस्ताक्षर अभियान जैसे कार्यक्रम चला कर कार्यकर्ताओं को लगातार जनसरोकारों से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं।

देश के बाहर एकजुट हैं, पाकिस्तान को एक इंच जमीन भी नहीं देंगे : कांग्रेस नेता शशि थरूर

0

पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर राग अलापने वाले पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। थरूर ने कहा कि देश के खिलाफ बोलने वालों पर विपक्ष एकजुट है और हम पाकिस्तान को एक इंच भी जमीन नहीं देंगे।

थरूर ने कहा कि पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) की स्थिति बदल दी। उन्हें हम पर उंगली उठाने का अधिकार किसने दिया?

शशि थरूर ने पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को यूएनएचआरसी में उठाने के सवाल पर कहा, “भारत के आंतरिक मामलों के संबंध में पाकिस्तान को हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है। हम विपक्ष में हैं, हम सरकार की आलोचना कर सकते हैं लेकिन भारत के बाहर, हम एक हैं। हम पाकिस्तान को एक इंच (जमीन) भी नहीं देंगे।

शशि थरूर ने बतौर संगठन कांग्रेस पार्टी के विचारों की भी तारीफ की। थरूर ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी में इसलिए नहीं आया था क्योंकि मेरा यहां कोई आजीवन करियर था, मैं इसलिए आया क्योंकि मेरा मानना था कि यह समावेशी और प्रगतिशील भारत के विचारों की उन्नति के लिए सबसे अच्छा मंच है। हम उन विचारों को केवल सीटों या वोटों के लिए बलिदान नहीं कर सकते।”

बहुत नौटंकीबाज़ है ये कुत्ता, वीडियो में कर रहा है बेहोश होने की एक्टिंग

0

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पुरस्कार जाता है इस कुत्ते (Dog) को… जब इस कुत्ता का मालिक (Owner) इसके नाखून को काटने की कोशिश की तो ये बेहोश होने का नाटक करने लगा. इस कुत्ते का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ये नौटंकीबाज़ पिटबुल कुत्ता गजब का स्टंट करते हुए दिख रहा है. ऐसा वो तब करने लगा जब उसकी मालिक ने उसके नाखून को काटने के लिए नेलकटर को बाहर निकाला. वीडियो में कुत्ते को उसके मालिक की अनदेखी करते हुए दिखाई दे रहा है. जैसे ही उसकी मालिक उसके पंजे के पास नेलकटर ले जाती है, कुत्ता, नौटंकी करते हुए धिरे से पीछे की ओर गिरता है. उसकी आंखें खुली हैं और उसके पैर ऊपर हैं.

इस वीडियो को तीन दिन पहले ‘रेड्डिट’ ब्लॉग पर पोस्ट किया गया था और फिर इसे ट्विटर पर शेयर किया गया, जहां इसे लोगों ने 5.9 मिलियन बार देखा.

सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, चेहरे को निखारने के लिए भी पीते हैं लोग कॉफ़ी

0

कई लोगों का यह मानना है की कॉफ़ी का सेवन लोग सिर्फ चुस्की के लिए ही करते हैं| लेकिन कई ऐसे भी लोग होते हैं जो इससे होने वाले कई फायदे पाने के लिए कॉफ़ी का सेवन करते हैं| चलिए उनके इरादे जानते हैं|

चेहरे में चमक लाता है

कॉफ़ी एंटी-ओक्सिडेंट से भरपूर होती है और यही वजह है की यह आपके चेहरे को निखारने का काम करती है| इसके सेवन से आपके चेहरे में चमक आती है|

लीवर स्वस्थ रखता है

एक शोध में यह सामने आया है की ब्लैक काफी का सेवन करने से लीवर पे आने वाली किसी भी खतरे को तीन गुना कम कर सकते हैं

बेटी की शादी में पीएम मोदी को भेजा था निमंत्रण, अब पिता को अपनी आंखों पर नहीं हो रहा भरोसा

0

किसी भी परिवार में बेटी की शादी हो तो ख़ुशियां लाजिमी है लेकिन तमिलनाडु के वेल्लोर के रहने वाले इस परिवार की ख़ुशियों में किसी अन्य वजह से चार चांद लग गया है. आप सोच रहे होंगे कि शादी बेटी की है तो ख़ुश होने का और कारण क्या हो सकता है.

दरअसल वेल्लोर में रहने वाले राजशेखरन के परिवार ने अपनी बेटी की शादी के लिए पीएम मोदी को न्यौता भेजकर उनसे विवाह समारोह में शामिल होने का आग्रह किया था. उनकी बेटी की शादी 11 सितंबर को होने वाली है लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि उन्हें इस तरह का रिस्पांस मिलेगा.

पीएम मोदी ने राजशेखरन परिवार के निमंत्रण के जवाब में एक पत्र लिखा. उन्होंने कहा, ‘ये मेरे लिए खुशी की बात है कि आपकी बेटी डॉ. राजश्री की डॉ. सुदर्शन से शादी हो रही है. इस खास क्षण में शामिल होने का न्यौता देने के लिए आपका धन्यवाद.’

मोदी की तरफ से पत्र मिलने के बाद परिवार की खुशी दोगुनी हो गई है. परिवार अब उस पत्र को फ्रेम करवाने पर विचार कर रही है. परिवार का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पीएम मोदी की तरफ से जवाब आएगा, लेकिन पीएम मोदी ने अपने व्यस्त समय में से भी पत्र लिखने का वक्त निकालकर हमारा दिल जीत लिया.

MP: रीवा की लता टंडन ने बनाया कुकिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड, लगातार 81 घंटे तक पकाया खाना

0

लॉन्गेस्ट कुकिंग मैराथन में रीवा की लता टंडन ने लगातार 81 घंटे तक खाना पकाकर इतिहास रच दिया है. इस कारनामे के साथ ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का दावा पेश किया है, जिसके बाद अब रीवा के लोगों के हौंसले आसमान पर हैं. बता दें लगातार 81 घंटे तक खाना पकाकर शेफ लता टंडन ने अमेरिका के रिकी लुम्पकिन का 68 घंटे 30 मिनट और 1 सेकेंड तक खाना बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शेफ लता के साथ ही केन्या की मलीहा मोहम्मद ने भी लगातार 75 घंटे तक खाना पकाने का रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन इसे भी उन्होंने पार कर लिया है.

आपको बता दें कि शेफ लता टंडन के खाना बनाने के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के दो सदस्य भी मौजूद थे, जो कि लगातार शेफ लता की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे. यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने के लिए लता पिछले 2 सालों से लगातार प्रेक्टिस कर रही थीं, जिसके बाद उन्होंने बीते 3 सितंबर से 63 सितंबर तक लगातार खाना पकाकर यह इतिहास रचा है. शेफ लता टंडन के साथ ही रीवा के नेहरू नगर में रहने वाले सनत तिवारी ने भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर ली है.

दरअसल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने की आशा लिए सनत तिवारी एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम गढ़ने जा रहे हैं, जिसके बारे में सोचने के लिए भी लोग तैयार नहीं हो सकते हैं. आपको बता दें कि सनत तिवारी माचिस की तीली को सबसे लंबी दूरी तक फेंकने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं, जो रिकॉर्ड अभी तक ब्रिटेन के विलियम नामक युवक के पास है. ऐसे किसी रिकॉर्ड को बनाने के बारे में कोई इंसान सोच भी नहीं सकता है.

ब्रिटेन के विलियम ने 480 मिलीग्राम वजन की तीली को 18.75 मीटर तक की दूरी तक फेंक कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिसको तोड़ने के लिए अब सनत तिवारी भी अपनी तैयारियां कर रहे हैं. सनत तिवारी साल 2005 से लगातार इसकी तैयारी मे जुटे हुए हैं. सनत ने साल 2007 में 99 फीट तक की दूरी पर माचिस की तीली फेंककर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. इसके अलावा साल 2016 में सनत इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं.

क्‍या यही है नव्‍या नवेली का ब्‍वॉयफ्रेंड? जिसे गले लगाने को दौड़ गईं जया बच्‍चन, देखें VIDEO

0

हाल ही में संदीप खोसला और अबू जानी के इंडस्ट्री में 33 साल पूरे होने के जश्न में एक इवेंट आयोजित किया गया था. इवेंट में जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, शनाया कपूर, ट्विंकल खन्ना, दीपिका पादुकोण, करण जौहर जैसी कई बड़ी सेलिब्रेटी मौजूद थीं.

वहीं सोशल मीडिया पर जया बच्चन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अभिनेता मीज़ान जाफरी की तरफ भाग कर उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रही हैं.

ऐसा कहा जाता है कि जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान, जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के बॉयफ्रेंड हैं. इस इवेंट की शो स्टॉपर दीपिका पादूकोण थीं. वायरल हो रही वीडियो में दीपिका के पीछे की तरफ मीज़ान खड़े हुए हैं. दीपिका का रैंप वॉक खत्म होते ही जया बच्चन मीज़ान की तरफ भाग कर जाती हैं और उन्हें प्यार से गले लगा लेती हैं.

शो की ओपनिंग मीज़ान ने की थी. मीज़ान ब्लैक सूट में काफी शानदार लग रहे हैं. नव्या और मीज़ान को बहुत बार एक साथ देखा गया है. मीज़ान से पूछे जाने पर उन्होंने कहा था- हम एक ही फ्रेंड सर्कल से हैं और वे मेरी बहन की बेस्ट फ्रेंड हैं. नव्या मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं. मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं.

मीज़ान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘मलाल’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी. हांलाकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.