Home Blog Page 2658

कांगो फीवर को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के दिए गए निर्देश

0

 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने प्रदेश में क्रिमियन कांगो हेमरेजीक फीवर को लेकर सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने हाई रिस्क ग्रुप के मरीज यथा नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, वृद्धजनों को अपना विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि क्रिमियन कांगो हेमरेजीक फीवर के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही मरीज की यथाशीघ्र स्क्रीनिंग करने, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यकतानुसार समय पर उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफरल करने की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। क्रिमियन कांगो हेमरेजीक फीवर में बुखार, मांसपेशियों में दर्द, चक्कर आना, अकड़न, सिरदर्द, आंखों में जलन, जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, गले में खराश, घबराहट, रक्तस्राव एवं नींद नहीं आने के लक्षण सामने आते हैं।

चिकित्सा मंत्री ने कांगो फीवर से बचने के लिए कृषि का कार्य और पशुओं के साथ काम करने वाले व्यक्तियों को टीक (पिश्शू/चींचड़ा) के काटे जाने से बचाव के उपाय करने का आग्रह किया है। बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने एवं घर से बाहर जाते समय जूते-मौजे पहनने के साथ ही यदि किसी पशु गाय, भैंस, बकरी आदि के शरीर पर चींचड़ा लगे होने पर उस पशु का पशु चिकित्सालय में जाकर इलाज करवाने का आग्रह किया गया है।

पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे सीएम अशोक गहलोत

0

CM अशोक गहलोत ने जैसलमेर यात्रा के दौरान रविवार को पूर्व विधायक गोवद्र्धन कल्ला के निवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने श्री कल्ला को दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली एवं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

CM गहलोत लगभग आधा घण्टा कल्ला के जैसलमेर स्थित निवास पर रहे एवं पूरी आत्मीयता के साथ हालचाल पूछे। इस मौके पर राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद, जिला प्रमुख श्रीमती अंजना मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर हो रहे कार्यक्रमों की कड़ी में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जैसलमेर की ओर से तैयार किए गए गांधीजी के एकादश सिद्धांतों के शिलापट्ट का अनावरण किया। समिति के संयोजक श्री उम्मेदसिंह तंवर ने जयंती वर्ष पर जिले में 15 से 17 सितम्बर तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री का शहरवासियों ने जगह-जगह पर स्वागत भी किया।

लता मंगेशकर के लिए पूरी जिंदगी रहा कुंआरा, सामने आईं तो 10 मिनट तक रोता रहा सबसे बड़ा फैन

0

अपनी मधुर आवाज से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर की गायिकी का एक ऐसा दीवाना है, जिसने अभी तक शादी नहीं की है और आगे भी शादी करने का उसका कोई विचार नहीं है. टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाले गौरव शर्मा, लता मंगेशकर के डाय हार्ड फैन हैं.

गौरव के पास हर वो किताब है, जो कि लता मंगेशकर पर लिखी गई है. इतना ही नहीं उनके पास वे किताबें भी हैं, जो कि पाकिस्तानी और ऑस्ट्रेलियन राइटर्स ने लिखी हैं. इसके अलावा महान सिंगर के सम्मान में उन्होंने स्कूलों में छह ‘लता वाटिका’ का निर्माण कराया है, जहां पर हजारों पेड़ों को लगाया गया है.

पहली बार 6 साल की उम्र में सुनी लता की आवाज

सबसे खास बात यह है कि 36 वर्षीय ने हमेशा सिंगर रहने का निर्णय लिया है, क्योंकि उनका कहना है कि उनकी जिंदगी में किसी अन्य महिला की जगह नहीं है. गौरव शर्मा उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर हैं. वे जब 6 साल के थे, तब उन्होंने पहली बार लता मंगेशकर की आवाज सुनी थी और अपनी पूरी जिंदगी उनके नाम समर्पण कर दी.

रिपोर्ट के अनुसार, 1955 में आई फिल्म आजाद के लिए लता मंगेशकर ने राधा न बोले गाना गाया था और इस गाने से गौरव काफी प्रभावित हुए और उन्होंने अपना पूरा जीवन लता के नाम कर दिया.

गौरव ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें लता जी के संघर्ष के बारे में बताया और साथ ही उन्हें लता मंगेशकर की फोटो भी दी. गौरव ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा- खोज करनी है तो इनकी खोज करो. बस इसके मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.”

लता मंगेशकर के लिए गौरव ने घर में ही एक मंदिर बनवाया हुआ है. उनके हॉरोस्कोप का एक बड़ा फ्रेम गौरव ने अपने ड्राइंग रूम की दीवार पर लगवा रखा है. वहीं इसके अलावा लता मंगेशकर की तस्वीरें उनके पूरे घर में देखी जा सकती हैं.

मुलाकात हुई तो रोता रहा 10 मिनट

साल 2013 में गौरव को लता मंगेशकर से मिलने का मौका मिला. रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव शर्मा ने कहा, “मैंने जब उन्हें देखा तो मैं 10 मिनट तक रोता रहा. मैंने करीब चार घंटे उनके साथ बिताए. उन्होंने मुझे अपने साइन किए हुए अपने पोट्रेट भी दिए.”

केरल: व्हाट्सएप पर पत्नी को दिया तीन तलाक, अब गिरफ्तार

0
  • केरल में व्यक्ति ने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर तीन तलाक दिया।
  • पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
  • पुलिस ने आरोपी की पत्नी के शिकायत करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है।
  • उसने व्हाट्सएप पर वीडियो मौसेज के जरिए तलाक दिया।

केरल में पुलिस ने एक 34 साल के व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर तीन तलाक देने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम बीएम अशरफ है, जो मूल रूप से कुडलु गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की 29 वर्षीय पत्नी के शिकायत करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने 15 मार्च को अपनी पत्नी को तीन तलाक दिया था। ऐसा उसने व्हाट्सएप पर वीडियो मौसेज के जरिए किया। पुलिस अधिकारी का कहना है, “घटना तब की है जब आरोपी खाड़ी में था, ये मैसेज पत्नी के भाई के फोन पर किया गया।”

उसके खिलाफ तीन तलाक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी का कहना है कि साइबर सेल की मदद से जांच करने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। कानून के लागू होने के बाद से ये राज्य में ऐसा दूसरा मामला है।

बड़ी खबर : आर्थिक मंदी की मार, अशोक लेलैंड के हजारों कर्मचारी बेकार, कई दिनों तक बंद रहेंगे 5 बड़े प्लांट

0

ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनी अशोक लेलैंड ने अपने पांच प्लांटों को कई दिनों तक बंद रखने का ऐलान किया है। इस दौरान कंपनी के हजारों कर्मचारी घर बैठेंगे। कंपनी ने पंतनगर प्लांट को 18 दिन, भंडारा प्लांट को 10 दिन, अलवर प्लांट को 10 दिन, होसुर प्लांट को 5 दिन और एन्नोर प्लांट को 16 दिन बंद रखने का ऐलान किया है। बता दें कि हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड की कुल बिक्री अगस्त में 70 फीसदी घटकर 3,336 ट्रक रह गई थी। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 11,135 ट्रक बेचे थे।

62 साल के कारोबारी पर रेप का आरोप, युवती ने की बच्चे के DNA टेस्ट की मांग

0

यूपी के मेरठ में यूनिक कार मोटर्स मालिक आरआरपीएस तोमर की तहरीर पर तीन दिन पहले सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़िता के भाई पर 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब तोमर के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तोमर पिछले 8 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती और तोमर की ऑडियो, वीडियो और व्हॉट्सऐप चैट सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

चार साल पहले गर्भपात करवाने की कोशिश’

मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र के प्रभात नगर में रहने वाले 62 वर्षीय राम रिछपाल सिंह तोमर का यूनिक कार स्कैनर्स नाम से सूरजकुंड और जिटौली रोड पर सर्विस सेंटर है। तोमर का एक कॉलेज भी है। 2011 में तोमर ने कंकरखेड़ा क्षेत्र में रहने वाली युवती को कॉलेज में बतौर रिसेप्शनिस्ट नौकरी दी थी। युवती का आरोप है कि तोमर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर आठ साल से ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। चार साल पहले उसका गर्भपात कराने की भी कोशिश कर चुका है।

चार साल के बेटे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग

तहरीर के मुताबिक, आरोपी तोमर से ही युवती को चार साल का बेटा भी है, जिसे उसने अपना नाम देने से इनकार कर दिया। युवती ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिविल लाइन को सौंपी थी। युवती ने तोमर के साथ बातचीत की ऑडियो, वीडियो और व्हॉट्सऐप चैट सार्वजनिक की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और तोमर के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

युवती के बयान के बाद आरोपी को भेजा जाएगा जेल: एसएसपी

बता दें, तोमर की शिकायत पर रंगदारी मांगने के आरोप में युवती का भाई जेल जा चुका है। तोमर ने युवती और उसके पति को भी जानलेवा हमला और ब्लैकमेल करने में नामजद किया है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती के कोर्ट में बयान कराने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। साथ ही बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

सेहत के लिए बेहद गुणकारी है लेमन टी

0

नीबू को लोग अपने खाने में तरह तरह से प्रयोग करते है – कभी सलाद के रूप में तो कभी नींबू पानी के रूप में| नीबू पानी हमारी थकान मिटाने व हमें चुस्त महसूस कराने में बहुत सहायता करता है| परन्तु नींबू का प्रयोग चाय के रूप में भी किया जा सकता है यह बहुत लोग नहीं जानते| यह किस तरह हमे सेहतमंद रख सकता है आइये जानें|

नींबू की चाय बनाने की विधि

सबसे पहले एक बर्तन में पानी गरम कर लें| अब इसमें चाय की पत्ती अपने स्वाद के अनुसार डालें और इसे उबाल लें| कुछ क्षण बाद इसमें नींबू निचोड़े| इसे एयर स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें चीनी व शहद भी मिला सकते है| नींबू की चाय पीने के बहुत से लाभ हैं|

नींबू की चाय के फायदे

दुर्गन्ध मिटाने के लिए

आप अपने हाथों की दुर्गन्ध को मिटाने के लिए नींबू की चाय से हाथ धो लें| इसके प्रयोग से दुर्गन्ध तुरंत चली जाएगी|

चुस्त दुरुस्त बनाती है लेमन टी

अपनी सुबह का आरंभ नीबू की चाय से करने से आप खुद को ऊर्जावन व चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे|

पाचन व पेट की समस्याएं

नीबू की चाय के इस्तेमाल से आप अपने पेट व पाचन संबंधित बीमारियों से छुटकारा पा सकते है| यह एक दवाई की तरह काम करती है|

मानसिक टेंशन मिटाती है लेमन टी

लेमन टी मानसिक अवसाद को दूर करने में सहायक होती है|

दिल की बीमारियों से छुटकारा दिलाती है लेमन टी

लेमन टी में पाए जाने वाले तत्व आपकी दिल से संबंधित बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते है| यह आपके शरीर में सूजन, दिल की गंदगी व अन्य रोगों को खत्म कर देता है| दिल संबंधित रोगो के लिए यह अत्यंत फायदेमंद साबित होती है|

नीबू की चाय का सेवन यदि आप खाना खाने से एक घंटे पूर्ण करते है तो आपकी भूख बढ़ती है| यदि इसका सेवन खाने के एक घंटे पश्चात किया जाए तो यह आपकी पाचन क्रिया बढ़ाता है|

नीबू की चाय का सेवन अधिक से अधिक करने से आप बहुत से रोगों से छुटकारा पा सकते है| नींबू एक ऐसा प्राकृतिक तत्व है जो आपको लम्बी आयु प्रदान कर सकता है| कोशिश करे की आपके दिन का आरंभ नींबू की चाय से हो|

हरियाणा विधानसभा में आर्थिक मंदी और कृषि संकट को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस

0

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व कृषि संकट, ऑटो सेक्टर और आर्थिक मंदी को लेकर सरकार को घेरने पर विचार कर रही है. बता दें कि हाल ही में हरियाणा कांग्रेस की टीम बदली गई है. पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा विधानसभा में विपक्ष के नेता रहेंगे. इसके अलावा हुड्डा चुनाव प्रबंधन कमेटी के प्रमुख भी होंगे. सोनिया गांधी की करीबी मानी जाने वाली शैलजा ने अशोक तंवर का स्थान लिया है. दूसरी तरफ़, हुड्डा ने किरण चौधरी का स्थान लिया है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस नारे के बारे में पूछे जाने पर जिसमें उन्होंने दावा किया है कि राज्य की कुल 90 सीटों में से भाजपा को 75 सीटों से अधिक मिलेगी, कांग्रेस नेता शैलजा ने कहा कि वह हमेशा दुष्प्रचार में लिप्त रहे है. लोकसभा चुनाव के बाद स्थिति बदली है. उन्होंने दावा किया, ‘हमारी अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी खराब है और इसका समाज के हर वर्ग पर प्रभाव पड़ा है युवाओं की नौकरियां जा रही है.’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आर्थिक मंदी, राजनीतिक बदले की भावना, भ्रष्टाचार और मुद्रास्फीति सहित कई मुद्दों पर चुनाव मैदान में उतरेगी.

शैलजा ने कहा, ‘मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंध की वजह से एक समय में मजबूत औद्योगिक गढ़ कहा जाने वाला हरियाणा आज भयंकर मंदी झेल रहा है. इससे पहले हरियाणा औद्योगिक बेल्ट माना जाता था फिर चाहे ऑटो सेक्टर हो, प्लाईवुड या अन्य उद्योग सभी जगह से बड़ी संख्या में हर रोज लोग कर्मचारी बेरोज़गार हो रहे हैं. ख़ासकर युवा बेरोज़गार हो रहे हैं उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है. यहां तक कि मानेसर और गुरुग्राम स्थित मारूति प्लांट्स भी बंद हो रहे हैं.’

शैलजा ने कृषि संकट को रेखांकित करते हुए कहा कि लोग अब बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और राज्य सरकार से ऊब गए हैं. वे कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं.

गाड़ी पर लिखा था मदर डेयरी, अंदर थी शराब की पेटियां

0

दादरी कोतवाली पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से एक गाड़ी में 100 पेटी शराब बरामद की है। हापुड़ निवासी एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपित हरियाणा से अरुणाचल प्रदेश की शराब बुलंदशहर में खपाने के लिए ले जा रहा था। ज्ञात हो कि जिस गाड़ी में शराब भरी थी, उस पर मिल्क प्रॉडक्ट कंपनी मदर डेयरी का नाम लिखा हुआ था।

कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि टीम शनिवार रात बील अकबरपुर गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक गाड़ी में शराब तस्करी की सूचना मिली। दिल्ली की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी।

पुलिस टीम ने घेरकर उसे पकड़ा तो पहले मदर डेयरी का नाम लेकर गुमराह करने की कोशिश की गई। जिसके बाद गाड़ी की तलाशी में 100 पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब मिली। इस बारे में कैंटर चालक हापुड़ निवासी अमित यादव कोई कागजात नहीं दिखा सका।

अब राखी सावंत का आया रानू मंडल की आवाज पर दिल, दे डाला ये ऑफर

0

कोलकाता रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर और भीख मांगकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल, आज सोशल मीडिया की मशहूर हस्ती बन चुकी हैं, मां सरस्वती के अनमोल वरदान से नवाजी गईं रानू मंडल की जिंदगी से अब गुमनामी के बादल छंट चुके हैं और एक मुस्कुराती सुबह उनका बेताबी से इंतजार कर रही हैं, जी हां. स्वरकोकिला लता मंगेशकर के सुपरहिट वायरल गाने ने रानू की किस्मत बदल दी है। रानू के वीडियो को बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने देखा और देखते-देखते ही रानू मंडल आज देश का चर्चित चेहरा बन चुकी हैं।

रानू मंडल की आवाज पर फिदा हुईं राखी सावंत

संगीतकार हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया है तो वहीं अब खबर है कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी रानू के साथ गाना गाने को इच्छुक हैं, राखी सावंत का वीडियो सॉन्ग छप्पन छुरी कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है।

राखी पर फिल्माए गए ऑरिजनल सॉन्ग को मंदाकिनी बोरा ने गाया है
सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल…

राखी इन दिनों अपने गाने को प्रमोट करने में लगी हुई हैं, वे चाहती हैं कि सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल उनके इस गाने के रिमिक्स वर्जन को अपनी आवाज दें, यहां आपको बता दें कि राखी पर फिल्माए गए ऑरिजनल सॉन्ग को मंदाकिनी बोरा ने गाया है। वीडियो सॉन्ग में राखी के अलावा मयुराक्षी बोरा और मोनिका सिंह भी हैं, फिलहाल राखी के इस बात पर रानू मंडल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, देखते हैं कि उनका रिएक्श्न क्या होता है।

म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया
‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’

वैसे आपको बता दें कि म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की अगली फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के लिए प्लेबैक सिंगिंग कर रही रानू मंडल ने फिल्म के लिए तीन गाने गाए हैं, हाल ही में मीडिया से अपनी लाइफ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि एक बहुत अच्छे परिवार से आती हैं, वो फुटपाथ पर पैदा नहीं हुई थी लेकिन ये उनकी किस्मत थी, जो उन्हें यहां ले आई, वो जब केवल 6 महीने की थी, तभी उन्हें माता-पिता से अलग कर दिया गया।

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय
बीजेपी नेता ने भी की थी रानू की तारीफ

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने रानू के हूनर की तारीफ करते हुए हिमेश रेशमिया की भी काफी प्रशंसा की थी, उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि बंगाल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कोलकाता रेलवे स्टेशन पर गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल जी की प्रतिभा को पारखी नजरों ने खोजा, अब उनकी लोकप्रियता परवान चढ़ रही है। इस गायिका को मौका देने के लिए संगीतकार श्री #HimeshReshammiya जी को धन्यवाद!