Home Blog Page 2661

इसरो कंट्रोल रूम का संपर्क लैंडर विक्रम से टूटने की वजह ये है!

0

इसरो के महत्वकांक्षी मून मिशन (moon mission) चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) का लैंडर विक्रम चांद की सतह से केवल 2.1 किलोमीटर की दूरी पर था. लोगों में गजब की खुशी थी. इसरो का बैंगलोर स्थित कंट्रोल रूम में खुशहाली छाई हुई थी. तभी संपर्क लैंडर से कंट्रोल रूम का संपर्क टूट गया. संपर्क टूटने के बाद पूरे के कंट्रोल रूम में मायूसी छा गई. इस सन्नाटे से बीच बाहर निकल चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वैज्ञानिकों के बीच दाखिल हुए और उनका हौसला बढ़ाया. इसरो के वैज्ञानिक ने बताया कि ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘पहले हमें लगा कि एक थ्रस्टर से कम थ्रस्ट मिलने की वजह से ऐसा हुआ लेकिन कुछ प्राथमिक जांच से ऐसा लग रहा है कि एक थ्रस्टर ने उम्मीद से ज्यादा थ्रस्ट लगा दिया.’

किसी अंतरिक्षयान के लिए कितना खास है थ्रस्टर?

थ्रस्टर किसी अंतरिक्षयान में लगाने वाला एक स्मॉल रॉकेट इंजन होता है. इसका इस्तेमाल स्पेसक्राफ्ट के रास्ते को बदलने के लिए किया जाता है. इससे स्पेसक्राफ्ट की ऊंचाई कम या ज्यादा की जाती है. इसरो ने आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अभी डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है. लेकिन इसरो के वैज्ञानिक ने मीडिया को बताया, ‘लैंडर विक्रम के लेग्स को रफब्रेकिंग के समय हॉरिजोंटल रहना था और फाइन ब्रेकिंग से पहले लैंडिंग सरफेस पर वर्टिकल लाना था. उस समय थ्रस्ट जरूरत से ज्यादा हो गया होगा जिससे विक्रम अपना रास्ता भटक गया. ये वैसी ही बात है कि किसी तेज रफ्तार कार पर अचानक ब्रेक लगाया जाता है और उसका संतुलन बिगड़ जाता है.’

लैंडर विक्रम ने चांद से 30 किलोमीटर की दूरी पर अपने कक्ष से नीचे उतरते समय 10 मिनट्स तक सटीक रफब्रेकिंग हासिल की थी. इसकी गति 1680 मीटर प्रति सेकंड से 146 मीटर प्रति सेकंड हो चुका था. इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग ऐंड कमांड नेटवर्क केंद्र के स्क्रीन पर देखा गया कि विक्रम अपने तय पथ से थोड़ा हट गया और उसके बाद संपर्क टूट गया.

चांद पर स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग दो तरीके से होती है- सॉफ्ट लैंडिंग और हार्ड लैंडिंग. सॉफ्ट लैंडिंग में स्पेसक्राफ्ट की स्पीड को धीरे-धीरे कम करके आराम से चांद पर लैंड करवाया जाता है. हार्ड लैंडिंग में स्पेसक्राफ्ट को चांद की सतह पर क्रैश करवाया जाता है. सोवियत संघ के लुना 2 मिशन में स्पेसक्राफ्ट को चांद पर हार्ड लैंडिंग करवाई गई. 1962 में अमेरिका ने अपने रेंजर 4 मिशन में इसी तरह की लैंडिंग करवाई थी. उसके बाद ब्रेकिंग रॉकेट्स की मदद से चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग शुरू हुई. इसमें रॉकेट की मदद से स्पेसक्राफ्ट की स्पीड कम करके सॉफ्ट लैंडिंग होती है.

रॉकेट स्पेसक्राफ्ट की गति की दिशा के विपरित में छोड़ा जाता है, ताकि उसकी वजह से स्पेसक्राफ्ट के गति में रुकावट पैदा हो और उसकी स्पीड कम हो जाए.

17 साल की उम्र में वकील बने थे जेठमलानी, फीस थी करोड़ों में, उनके जीवन से जुड़ी 15 बातें

0

लंबे समय से बीमार चल रहे देश के मशहूर आपराधिक मामलों के वकीलों में शामिल और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। राम जेठमलानी का कनेक्शन उत्तराखंड से भी रहा है। आपको बता दें कि जेठमलानी वकील तो थे ही साथ ही ये केंद्रीय कानून मंत्री भी रहे थे। आगे पढ़ते हैं उनके जीवन से जुड़ीं कुछ इंट्रस्टिंग बातें…

जीवन से जुड़ी कुछ इंट्रस्टिंग बातें-

  • राम जेठमलानी का जन्म पाकिस्तान के शिकारपुर में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। उस वक्त पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा था।
  • चूंकि वे पढ़ाई में अच्छे थे इसलिए उन्होंने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास की पढ़ाई एक साल में ही पूरी कर ली थी।
  • सिर्फ इतना ही नहीं 13 साल की उम्र में मैट्रिक पास कर लिया था।
  • जेठमलानी के पिता का नाम बोलचंद गुरमुख दास जेठमलानी था।
  • जेठमलानी के पिता और दादा दोनों ही वकील थे।
  • माना जाता है कि पापा और दादा के वकील के पेशे में होने के कारण ही जेठमलानी का रुझान इस पेशे की ओर हुआ।
  • जब पाकिस्तान भारत से अलग हुआ तो हालात काफी बिगड़ गए जिसके कारण जेठमलानी अपने एक दोस्त की सलाह पर मुंबई आ गए।
  • राम जेठमलानी को 17 साल की उम्र में वकालत की डिग्री मिल गई थी।
  • वह अपने पहले केस से ही फेमस हो गए थे जो 1959 में केएम नानावती बनाम महाराष्ट्र सरकार का था।
  • खास बात ये है कि जेठमलानी ने मुंबई और दिल्ली के कोर्ट में कई ऐसे केस लड़े जो स्मगलर्स से संबंध रखते थे। उनके पक्ष में भी उन्होंने केस लड़े।
  • अपने तेज और दलीलों के कारण उन्होंने काफी केस पर विजय हासिल की।
  • 70 और 80 के दशक में उन्होंने काफी नाम कमाया।
  • कहा जाता है कि राम जेठमलानी का स्वभाव जिद्दी था।
  • वह अपने हाथ में जो भी केस लेते थे उस पर काफी मेहनत करते थे इसलिए उनकी फीस भी करोड़ों में थी।
  • सूत्रों के अनुसार उनकी फीस एक करोड़ रुपए तक हो गई थी।

10 साल के बच्चे ने ISRO को लेटर लिखकर वो बात कह दी, जिसका ख़याल किसी को नहीं आया

0

6 सितंबर की रात चांद पर लैंड करते वक्त लैंडर विक्रम का ISRO से संपर्क टूट गया था. इसकी वजह से वैज्ञानिक हताश थे, निराश थे. चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के समय मुख्यालय में करीब 60 बच्चे मौजूद थे. वो किसी भी कीमत पर हार मानने को तैयार नहीं थे. लेकिन उन्हें हकीकत को मानना पड़ा. लेकिन एक और बच्चा था, जो उस वक्त वहां मौजूद नहीं था. लेकिन उसकी नज़र इस मिशन पर थी. उसका नाम है अंजनेय कौल. उम्र महज़ 10 साल. उसने इसरो को एक लेटर लिखा. इसरो की हौसला अफजाई करते हुए, भविष्य में कामयाबी की उम्मीद जताते हुए. और उसका ये लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

बच्चे की मां ज्योति कौल ने लेटर को ट्वीट किया. फिर उसे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रीट्वीट कर दिया. और फिर वो लेटर वायरल हो गया.

                                  स्मृित ईरानी ने वो लेटर रीट्वीट किया, जो एक 10 साल के बच्चे ने इसरो को लिखा है.

बच्चे ने लेटर अंग्रेजी में लिखा है. हम आपको उसका हिंदी तर्जुमा पढ़वा रहे हैं. लिखा है-

चंद्रयान 2- भारतीयों की भावना

इतनी जल्दी निराश मत हों. हम चांद पर ज़रूर पहुंचेंगे. हमारा अगला प्रयास चंद्रयान 3 का है, जिसे हम अगले साल जून में लॉन्च करेंगे. ये मत भूलिए कि ऑर्बिटर अब भी वहां है. वो हमें फोटो भेजेगा, जिससे हमारा अगला कदम तय होगा. वो हमें आगे बताएगा कि हमें कहां जाना है, अब आगे क्या करना है.

हो सकता है कि विक्रम सचमुच लैंड कर गया हो. या प्रज्ञान अब भी जिंदा हो और ग्रैफिकल बैंड्स भेजने के लिए तैयार हो रहा हो. तब सफलता हमारे हाथों में होगी. इसरो के वैज्ञानिक अगली पीढ़ी के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं. इसरो आप हमारा गर्व हैं. राष्ट्र की तरफ से आपको तहेदिल से शुक्रिया.

जय हिंद.

अंजनेय कौल.

              बच्चे ने लेटर लिखकर चंद्रयान 3 को लॉन्च करने की बात कह दी. उसकी मम्मी ने ट्विटर पर लेटर शेयर किया.

लेकिन इसरो के वैज्ञानिक बच्चे नहीं हैं. बच्चे ने जो लेटर लिखा, वो वैज्ञानिकों का हौसला बुलंद करने के लिए लिखा, लेकिन उसे भी पता था कि वो खुद को दिलासा दे रहा है. अपनी कामयाबी की दिलासा, मुल्क की कामयाबी की दिलासा. तभी तो वो अगले साल चंद्रयान 3 लॉन्च करने की बात कह रहा है.

हालांकि अंजनेय ने जैसा अपने लेटर में लिखा, वैसा ही हुआ. मतलब ये कि 8 सितंबर की दोपहर तक चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने लैंडर विक्रम का पता लगा लिया. ISRO के मुखिया के सिवन ने बताया कि ऑर्बिटर में लगे ऑप्टिकल हाई रिजोल्यूशन कैमरा (OHRC) ने विक्रम लैंडर की तस्वीर खींच कर भेजी हैं. इसमें लैंडर सुरक्षित दिख रहा है, लेकिन वह लैंडिंग वाली तय जगह से कुछ दूर है. डीडी न्यूज़ के साथ अपने इंटरव्यू में भी के सिवन ने बच्चों का ज़िक्र किया था. उन्होंने कहा था-

‘ISRO में मौजूद बच्चे हार मानने को तैयार नहीं थे, लेकिन वो बच्चे हैं. उनका नज़रिया साफ होता है. मैं उनकी सोच से बिल्कुल इत्तेफाक रखता हूं.’

और अंजनेय की बात से हम भी इत्तेफाक रखते हैं. हम निराश नहीं हैं. कतई नहीं. हमें 100 फीसदी कामयाबी की उम्मीद है. 95 फीसदी कामयाबी मिल चुकी है. बाकी के लिए हमारे पास अगले 13 दिनों का वक्त है. और अगर हम इन 13 दिनों में कामयाब नहीं होते, तो फिर से कोशिश करेंगे. तब तक, जब तक कि हम 100 फीसदी कामयाब नहीं हो जाते.

प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद इन 5 अभिनेत्रियों की सुंदरता 2 गुना बढ़ गई, देखे तस्वीरें

0

बॉलीवुड में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कोई कमी नहीं है,एक से एक खूबसूरत अभिनेत्रियाँ आपको इस इंडस्ट्री में मिल जायेगी,जो खूबसूरत ओत हॉट होने के साथ-साथ टेलेंटेड भी है.जो वक्त के साथ खुद में परिवर्तन लाने पर भी पीछे नहीं हटती है।आज आपको बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है और वो अब पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आती है और उनका करियर भी उचाईयां छू रहा है।

1.कटरीना कैफ

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कटरीना कैफ प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी है,लेकिन आप यह सोच रहे होंगे की कटरीना में ऐसी क्या कमी थी जो उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवानी पड़ी,तो दरअसल वो अपने लुक को और भी ज्यादा ग्लैमरस बनाना चाहती थी इसलिए कटरीना ने नाक की सर्जरी करवाई।

2.मिनिषा लांबा

मिनिषा लांबा ने भले ही बॉलीवुड में ज्यादा फिल्मे नहीं की लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे हमेशा होते रहे है,मिनिषा ने जयादा खान की फिल्म ‘रॉकी’ से डेब्यू किया था,उन्हें बिगबॉस में भी देखा जा चूका है,मिनिषा ने खुद को और बेह्तर बनाने के लिए नाक की सर्जरी करवाई है।

3.अनुष्का शर्मा

तीनो खानों के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने फेस के ऊपर सर्जरी करवा चुकी है,दरअसल उन्होंने अपने होठो की सर्जरी करवाई है।

4.श्रुति हासन

साउथ फिल्मो के सुपरस्टार कमल हासन की खूबसूरत बेटी श्रुति हासन ने बॉलीवुड से डब्यू किया लेकिन उनकी एक भी फिल्म हित ना हो सकी,खूबसूरती की ब्बात करे तो श्रुति का मासूम चेहरा ऐसा है की हर किसी को भा जाता है,श्रुति को लोकप्रियता साउथ फिल्मो से मिली,आज श्रुति साउथ की टॉप एक्ट्रेस है और खुद को और भी ज्यादा ग्लैमर लुक देने के लिए नाक और गालो की सर्जरी करवा चुकी है।

5.शिल्पा शेट्टी

90 के दशक की खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस मानी जाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती आज भी कम नहीं हुई है,उन्होंने अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया.आपको बतादे की शिल्पा ने अपने नाक की सर्जरी करवाई हुई है।

छत्तीसगढ़ में आगर नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

0

छत्तीसगढ़ में हो रही बारिश की वजह से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। मुंगेरी इलाके में अगर नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है, जिसकी वजह से यहां कई लोग फंस गए थे। इन लोगों को स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने चार परिवार के 20 सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है जो कि नदी का जल स्तर बढ़ने की वजह से फंस गए थे। सब डिविजनल ऑफिसर ऑफ पुलिस तेजराम पटेल ने बताया कि आगर नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है, जहां पर चार परिवार के 20 सदस्य फंस गए थे, मैं खुद भी वहां फंस गया था, लेकिन अब हम सभी लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं मौसम विभाग ने रविवार को अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो दिन में महाराष्‍ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बात अगर महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली की करें तो यहां भारी बारिश ने आफत मचा दी है। पूरे जिले में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। जनजीवन ठप पड़ा है। आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र के नागपुर में मूसलाधार बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के चलते पीएम मोदी ने अपना नागपुर दौरा रद्द कर दिया है। नागपुर के जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने नागपुर और विदर्भ रीजन में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक अरब सागर के कई हिस्सों और गुजरात के तटीय इलाकों में बहुत तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन हवाओं की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले मछुआरों से समुद्र से दूर रहने को कहा गया है।

तिहाड़ जेल में बदबू से परेशान पी चिदंबरम को खाने में यह आ रहा है पसंद

0

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह तिहाड़ जेल की सेल नंबर 7 में बंद हैं, जहां उन्हें जेल की रोटी खानी को दी जा रही है, लेकिन वह इसे नहीं खा रहे हैं। चिदंबरम को यहां पर रोटी के अलावा दाल और चावल भी दिया जा रहा है और उन्हें रोटी से ज्यादा दाल चावल खाने में पसंद आ रहा है। तिहाड़ जेल में चिदंबरम कैदी नंबर 1449 हैं और उन्हें विचाराधीन कैदी की श्रेणी में रखा गया है। जेल में चिदंबरम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वह यहां पर उमस और गर्मी से परेशान है और यहां आने वाली बदबू उन्हें काफी परेशान कर रही है।

शिकायत नहीं मिली

तिहाड़ जेल के अडिशनल आईजी राजुकमार ने बताया कि हमने कुछ दिन पहले सेल नंबर 7 का दौरा किया था, उस वक्त यहां पर कोई बदबू नहीहं आ रही थी। लेकिन अगर कोई कैदी इस बाबत शिकायत करता है तो इसपर ध्यान दिया जाएगा। यही नहीं उन्होंने बताया कि पी चिदंबरम की ओर से अभी तक बदबू की कोई शिकायत नहीं की गई है। वहीं जेल सूत्रों का कहना है कि केवल इशी जेल से ही नहीं बल्कि तिहाड़ जेल की कई सेल से अजीबो गरीब बदबू आती है। इसकी बड़ी वजह यहां पर लगातार कैदियों की बढ़ती भीड़ को बताया गया है।

क्षमता से अधिक कैदी

तिहाड़ जेल की सेल नंबर 7 में कुल कैदियों को रखने की क्षमता 350 है, लेकिन यहां पर 650 कैदी बंद हैं, इसमे ना सिर्फ उन कैदियों को रखा गया है जोकि सजायाफ्ता है बल्कि विचाराधीन कैदियों को भी यहां पर रखा गया है। जेल के भीतर पी चिदंबरम की दिनचर्या पूरी तरह से पूर्व निर्धारित है और समय से सोते हैं और उठते हैं। यही नहीं वह खाना भी अपने समय पर खाते हैं। जानकारी के अनुसार पी चिदंबरम जेल में मिलने वाली हर चीज को खा लेते हैं लेकिन उन्हें यहां पर दाल-चावल ज्यादा पसंद आ रहा है।

किसी तरह की कोई मांग नहीं

जेल के सूत्रों का कहना है कि पी चिदंबरम को चाय पीना काफी पसंद है। उन्होंने जेल प्रशासन से अभी तक किसी भी तरह की कोई मांग नहीं की है। वह अपना पूरा समय सेल में ही बिताते हैं। जिस वक्त वह सेल से बाहर निकलते हैं तो उस वक्त यह ध्यान रखा जाता है कि कोई अन्य कैदी वार्ड से बाहर नहीं हो, जिससे कि उन्हें किसी भी तरह का खतरा पैदा हो। तिहाड़ जेल नंबर 7 मे ही दूसरे कैदी बंद हैं, जिसमे जम्मू कश्मीर का अलगाववादी नेता यासीन मलिक भी बंद है, लेकिन उसे चिदंबरम से दूर सेल में रखा गया है।

शुक्र बदल रहा है राशि, जानिए किस राशि पर क्या होगा असर

0

प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, दांपत्य सुख, यौन सुख, भौतिक सुख-सुविधाओं और लग्जरी लाइफ का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 9 सितंबर को मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 41 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। लगभग 24 दिन कन्या राशि में रहने के बाद शुक्र 3 अक्टूबर को मध्यरात्रि के बाद और 4 अक्टूबर को तड़के 5 बजकर 14 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा।

बुध की राशि कन्या में शुक्र का गोचर आपकी राशि पर क्या असर दिखाएगा आइए जानते हैं…

मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव में होगा
शुक्र की बदली चाल

  • मेष: मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव में होगा। चूंकि यह शत्रु और रोग का स्थान है और शुक्र का आधिपत्य जल और खानपान से जुड़े रोगों से होता है इसलिए इस राशि वालों को इन 24 दिनों में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। बाहर के खानपान से सख्त परहेज करें। आर्थिक मामलों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। धन संपत्ति की प्राप्ति होने के योग बनेंगे।
  • वृषभ: वृषभ राशि के लिए शुक्र का गोचर पंचम स्थान में होने वाला है। इस राशि वालों को संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जो दंपती संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनकी इच्छा पूर्ण होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। नए भूमि, भवन खरीदने के योग बनेंगे।
  • मिथुन: इस राशि के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ स्थान में होगा। इस राशि का स्वामी बुध है और शुक्र बुध की ही अन्य राशि कन्या में प्रवेश कर रहा है इसलिए इस राशि वालों के लिए समय अत्यंत शुभ रहेगा। बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान, समाज में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। नौकरीपेशा को तरक्की के योग हैं। धन का आगमन सुगम होगा।
  • कर्क: कर्क राशि के लिए तृतीय स्थान में शुक्र गोचर करने वाला है। भाई-बंधुओं से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। पारिवारिक समागम, कोई शुभ मांगलिक कार्य होने के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। यात्राएं होंगी। व्यापारियों को आथिक रूप से मजबूती मिलेगी। नौकरीपेशा के स्थानांतरण का योग है। स्त्रियों को उपहार मिलेगा।

सिंह राशि के लिए शुक्र द्वितीय स्थान में गोचर करेगा
पुराने निवेश से बड़ा लाभ होगा

  • सिंह: सिंह राशि के लिए शुक्र द्वितीय स्थान में गोचर करेगा। धन स्थान में शुक्र का आना इस राशि वालों को बड़ा आर्थिक फायदा दिलवाने वाला है। पुराने निवेश से बड़ा लाभ होगा। संपत्ति खरीदने का योग बनेगा। नए मकान में प्रवेश कर सकते हैं। आभूषण, वाहन खरीद सकते हैं। इस राशि वालों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है।
  • कन्या: इस राशि के लिए लग्न यानी प्रथम स्थान में शुक्र आ रहा है। इन्हें सभी ओर से लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक, सामाजिक जीवन, कार्यस्थल आदि पर इनके निर्णय को सराहना मिलेगी। आप स्वयं और परिवार के भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। ज्वेलरी खरीदने के योग हैं। परिजनों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा के योग हैं। बड़ा उपहार प्राप्त होगा।
  • तुला: इस राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र इस राशि के लिए द्वादश स्थान में आ रहा है। चूंकि यह व्यय स्थान है इसलिए तुला राशि वालों को खर्च करने में सावधानी रखना होगी। शुक्र जहां आर्थिक स्थिति मजबूत बनाता है, वहीं खर्च की अधिकता भी करवाता है। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। खानपान में सावधानी रखें।
  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का गोचर एकादश भाव में होगा। यह आय स्थान है, लेकिन चूंकि वृश्चिक का स्वामी मंगल है इसलिए इस राशि वाले पुराना कर्ज तो चुका देंगे, लेकिन नया कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। रूका हुआ पैसा प्राप्त होगा लेकिन वह पुराना कर्ज चुकाने में चला जाएगा। मानसिक रूप से कुछ परेशानी आ सकती है

वैवाहिक समस्याओं का निदान होगा
नया मकान, फार्म हाउस या कृषि भूमि खरीदने के योग

  • धनु: धनु राशि वाले नौकरीपेशा जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। इनके लिए शुक्र दशम स्थान में आ रहा है। दशम शुक्र लग्जरी लाइफ प्रदान करता है, इसलिए जो लोग ठीक तरह से पैसों का मैनेजमेंट करेंगे वे भोग-विलास की वस्तुएं आसानी से जुटा लेंगे। नौकरीपेशा को तरक्की, बिजनेस में लाभ के संकेत हैं। वैवाहिक समस्याओं का निदान होगा।
  • मकर: मकर राशि के लिए शुक्र नवम स्थान में आ रहा है। यह भाग्य भाव और धर्म का स्थान है। इसमें शुक्र का आना इस बात का संकेत है कि मकर राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है। कोई बड़ा अनुबंध, प्रोजेक्ट मिल सकता है। धन संपत्ति की प्राप्ति के मार्ग खुल रहे हैं। आर्थिक संकटों का निदान होगा। कर्ज चुकता हो जाएगा।
  • कुंभ: कुंभ राशि वालों को शुक्र के गोचर के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। पेट, मस्तिष्क और हड्डी संबंधी कोई रोग उभर सकता है और उस पर खर्च भी होगा। आर्थिक समस्या आ सकती है। हालांकि वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी। निवेश में सावधानी रखें। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा।
  • मीन: मीन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर सप्तम स्थान में हो रहा है। वैवाहिक और दांपत्य सुख प्राप्त होने वाला है। नए प्रेम संबंध बनेंगे और प्रेमी-प्रेमिका के उपहारों पर खर्च करेंगे। नया वाहन, नया मकान, फार्म हाउस या कृषि भूमि खरीदने के योग हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। विशेष यात्रा पर जा सकते हैं।

देश के 18 बैंकों में तीन महीने में 32000 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा: RTI

0

सरकार लगातार बैंकिंग व्यवस्थाा को बेहतर करने और इसमे व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा कर रही है। लेकिन सरकार के दावे से इतर आरटीआई से जो खुलासा हुआ है वह बैंकों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए काफी है। इस वर्ष अप्रैल और जून माह के बीच देश के 18 पब्लिक सेक्टर की जानकारी को लेकर एक आरटीआई दायर की गई थी, जिसमे बड़ा खुलासा हुआ है। आरटीआई से खुलासा हुआ है कि बैंको में कुल 2480 मामलों में 31898.63 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा हुआ है।

सबसे अधिक मामले एसबीआई में

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सबसे अधिक 38 फीसदी का फर्जीवाड़ा सामने आया है। नीमच के आरटीआई एक्टविस्ट चंद्रशेखर गौड़ा ने पीटीआई को बताया कि उनके आरटीआई के जवाब में आरबीआई ने उन्हें आधिकारिक जवाब दिया है। एसबीआई के पहले क्वार्टर में 12012.77 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्टेट बैंक के बाद इलाहाबाद दूसरे पायदान पर है, जहां पर धोखाधड़ी के कुल 381 मामले सामने आए हैं, जिसमे 2855.46 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा हुआ है।

पीएनबी में 99 फर्जीवाड़े के मामले

तीसरे पायदान पर पंजाब नेशनल बैंक का नाम आता है, जहां पर कुल 99 धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं, जिसमे कुल 2526.55 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा हुआ है। हालांकि आरबीआई द्वारा दी गई जानकारी इस बारे में सटीक जानकारी नहीं दी गई है कि यह फर्जीवाड़ा किस तरह का है और इससे बैंक या उसके ग्राहकों को कितना नुकसान हुआ है। फर्जीवाड़े से पब्लिक सेक्टर के बैंकों को कितना नुकसान हुआ है इसपर आरबीआई का कहना है कि उसके पास यह आंकड़े नहीं है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में हजारों करोड़ का फर्जीवाड़ा

बैंक ऑफ बड़ौदा की बात करें तो पहले क्वार्टर में इसमे कुल 75 फर्जीवाड़े के मामले सामने आए हैं, जिसमे कुल 2297.-5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है। वहीं ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में कुल 45 मामले सामने आए, जिसमे 2133.08 करोड़ रुपएा फर्जीवाड़ा हुआ है। केनरा बैंक में कुल 69 मामले सामने आए जिसमे 2035.81 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 194 मामले, जिसमे कुल 1982.27 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा, युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में कुल 31 मामले में 1196.19 करोड़ रुपए के फर्जीवाडे़ का मामला आरटीआई में सामने आया है।

अन्य बैंको में भी हुआ फर्जीवाड़ा

कॉर्पोरेशन बैंक की बात करें तो यहां पर 16 फर्जीवाड़े के मामले सामने आए हैं जिसमे 960.80 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है, इंडियन ओवरसीज बैंक में 46 मामले सामने आए, जिसमे 934.67 करोड़ का फर्जीवाड़ा, सिंडिकेट बैंक में 54 मामले सामने आए, जिसमे 795.75 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 51 मामले जिसमे 753.37 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा, यूको बैंक में 42 मामले सामने आए जिसमे कुल 517 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा हुआ है।

नर्सों की पदोन्नति मामले में बिलासपुर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, दिए ये आदेश

0

पैंतीस से चालीस वर्षों से निरंतर कार्यरत होने के बावजूद वरीयता व पदोन्नति न दिए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर सिम्स (Sims) की स्टाफ नर्सों की याचिका की सुनवाई हाई कोर्ट में हुई. सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट (High Court) जस्टिस पी सैम कोशी के सिंगल बेंच ने गुरुशरण दिल्लीवार विरुद्ध छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में जारी आदेश के प्रकाश में निर्णय लेने के लिए शासन को आदेशित किया है. दरअसल सैकड़ों की संख्या में नर्सें जो कि सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय अस्पताल में कार्यरत थीं उन्हें सिम्स बनने के बाद मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत डेपुटेशन पर कार्य करने वर्ष 2001 में कहा गया था.

वर्ष 2008 में उनके सिम्स में संविलियन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई जो कि वर्ष 2013 में जारी आदेश द्वारा पूरी हुई. इस दौरान सिम्स द्वारा नर्सो की नई भर्तियां भी की गई. उसके बाद शासन द्वारा जो वरीयता सूची जारी कर नई भर्ती की गई. जिसमें नए नर्सो को ऊपर स्थान दिया गया जबकि पूर्व से कार्यरत नर्सो को वरिष्ठता क्रम में नीचे कर दिया गया. शासन के इस आदेश को चुनौती देते हुए पूर्व से कार्यरत 8-10 नर्सों द्वारा हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी थी.

याचिका में कहा गया कि इसी प्रकार के प्रकरण गुरुशरण दिल्लीवार विरुद्ध छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में पूर्व से कार्यरत कर्मचारियों को न केवल उनकी पूर्व सेवा के आधार पर वरीयता व अन्य सम्बंधित लाभ दिया गया था एवम छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम के नियम 12 में संशोधन भी किया गया था. याचिकाकर्ता के तर्कों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने शासन को आदेशित किया है कि याचिकाकर्ता नर्सों के द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन का निराकरण गुरुशरण दिल्लीवार प्रकरण में जारी आदेश के प्रकाश में किया जाये.

छत्तीसगढ़ : लड़कों के भेष में निकलती थी शातिर लड़की, पलभर में ऐसे कर देती थी स्कूटी पर हाथ साफ

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा में एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस (Police) का दावा है कि युवती जुर्म (Crime) की घटनाओं को अंजाम देने के लिए लड़कों के भेष में निकलती थी. युवती इतनी शातिर है कि वह न सिर्फ लड़कों का भेष बदल लेती है, बल्कि उनकी आवाज निकालकर ही बातचीत भी करती थी. लड़कों के साथ घुलमिलकर वह जुर्म की घटना को अंजाम देती थी, ताकि किसी को उसपर शक न हो. आरोपी युवती पुलिस को धोखा देने के लिए ऐसा करती थी. पुलिस अधिकारी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस (Police) ने लड़के के भेष में घूमने वाली युवती को चोरी की दो एक्टिवा के साथ पकड़ा गया है. दरअसल, शहर के अलग-अलग जगहों से चोरी की गई दो एक्टिवा की तलाश में पुलिस जुटी थी. इसी मामले में पुलिस ने युवती के कब्जे से दोनों एक्टिवा को बरामद किया है. सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोई युवती लड़के के हुलिए में चोरी की एक्टिवा पर घूम रही है. पुलिस ने घेराबंदी कर युवती से पूछताछ की और वाहन के कागज़ात पेश करने कहा तो युवती कोई दस्तावेज़ नहीं पेश कर सकी.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में युवती ने चोरी की बात स्वीकार की है. इसके साथ ही बताया कि वह होंडा साइन की चाबी से एक्टिवा खोल लेती थी. इसके बाद एक्टिवा का नंबर बदलकर उसे चलाती थी, जिस एक्टिवा को चलाते युवती को पकड़ा गया, उसपर किसी पिकअप वाहन का नंबर लिखा था. पूछताछ में युवती ने बताया की वह शौक को पूरा करने चोरी करती थी. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवती को जेल भेज दिया है. इससे पहले युवती से चोरी की दूसरी वारदात के बारे में भी पूछताछ की गई.