Home Blog Page 2669

बॉलीवुड में हर लड़की को काम सिर्फ दो चीजों पे मिलता हैं: प्रियंका चोपड़ा का शर्मनाक बयान

0

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने बायानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कई बार कई मौकों पर अपनी बेबाकी दिखाई है। हाल ही में प्रियंका अपने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको में भारतीय राष्ट्रवादी को आतंकी के रूप में दिखाए जाने को लेकर चर्चा में आई थीं। इसके बाद लोगों ने उनकी खूब आलोचना की थी। वहीं क्वांटिको प्रसारित करने वाले एबीसी नेटवर्क ने माफी मांगी।

हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने खुद भी इसके लिए सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए माफी मांगी थी। लेकिन इसके बाद अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के लिए जो कहा है वो काफी शर्मनाक है। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा की इस सोच से ये साफ जाहिर होता है कि उनकी नजरों में भारतीय दर्शकों की क्या अहमियत थी।

प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो में कहा है कि, बॉलीवुड में सब कुछ सिर्फ हिप्स और @#$%& है।

इस वीडियो में आपने जो सुना उससे तो साफ जाहिर होता है कि प्रियंका की नजरों में बॉलीवुड की कोई इज्जत है ना ही दर्शकों की। वैसे प्रियंका चोपड़ा का ऐसा शर्मनाक बयान शायद ही किसी ने इससे पहले दिया होगा। जबकि वो खुद बॉलीवुड का हिस्सा हैं वो ये भूल रही है कि प्रियंका खुद इसी का हिस्सा है।

गुस्से में आशिक ने खुद को लगाई आग, मौका मिलते ही भाग निकली गर्लफ्रेंड

0

अमृतसर से प्यार में धोखा खाने का एक मामला सामने आया है। प्यार में धोखा मिलने पर एक युवक ने खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमिका के किसी और के साथ संबंध बनने की बात पता चलने के बाद युवक ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों में काफी बहस हुई। बाद युवक ने छोटी सी शीशी से पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। आग लगते ही प्रेमिका मौके से फरार हो गई।

घटना के फ़ौरन बाद आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल ले गए। युवक का नाम साहिब सिंह ( 22 ) है। आग लगने से युवक 50 प्रतिशत तक झुलसा गया है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती साहिब सिंह ने बताया कि वह ओला कैब चलाता है। फिलहाल चंडीगढ़ के सेक्टर-5 में किराए के मकान में रह रहा है। उसकी एक बहन है जो बटाला में रहती है, वहां कुछ समय पहले उसके एक युवती से प्रेम संबंध हो गए। लगभग एक साल तक दोनों में बातचीत होती रही। कुछ समय पहले उसे पता चला था कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे लड़के को चाहने लगी है। तभी से वह काफी परेशान था।

युवक ने आगे बताया कि अपनी प्रेमिका को अमृतसर में मिलने के लिए कह रहा था। वह हर बार टाल-मटोल करती रहती थी। काफी समझाने के बाद दोनों लड़की मिलने आयी। दोनों ने पहले बात की और फिर दूसरे लड़के से संबंध की बात पर तकरार हो गई। इस दौरान युवक ने मौका देखते ही खुद पर पेट्रोल छिड़का और माचिस निकालकर आग लगा ली। वहां मौजूद लोगों ने जब उसे जलते हुए देखा तो तुरंत दौड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच साहिब सिंह की प्रेमिका वहां से फरार हो गई।

कांग्रेस चलाएगी व्यापक सदस्यता अभियान, 12 सितंबर को बैठक करेंगी सोनिया

0

कांग्रेस ने तीन राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है और इस संदर्भ में 12 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक होगी। पार्टी महासचिवों-प्रभारियों की बैठक के बाद राजस्थान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती सभी प्रदेशों में मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को सभी राज्यों में पदयात्राओं का आयोजन होगा और एक सप्ताह तक कई कार्यक्रम आयोजित किेए जाएंगे। पांडेय ने कहा 12 सितंबर को कांग्रेस ने सदस्यता अभियान को लेकर अहम बैठक बुलाई है जिसे सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद उनकी अगुवाई में यह पहली बैठक होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विपक्ष के नेता, महासचिव सभी शामिल होंगे। पांडेय के मुताबिक महासचिवों-प्रभारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बूथ, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम फिर शुरू होंगे।

खुलासा : अंतरिक्ष में जाते समय व्हाइट और ऑरेंज कलर के कपड़े ही क्यों पहनते हैं एस्ट्रोनॉट?

0

आज हम आपको एक रोचक बात बताने जा रहे है। हम हमेशा देखते हैं कि एस्ट्रोनॉट सिर्फ व्हाइट या ऑरेंज कलर की ड्रेस में ही रहता है। दरअसल एस्ट्रोनॉट जब अंतरिक्ष में जाते है उस समय वह व्हाइट और ऑरेंज कपड़े पहने है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्पेस में ऑरेंज सूट आसानी से दिखता है। सूर्य के तेज प्रकाश को रिफलेक्ट करने के लिए व्हाइट कलर का सूट पहना जाता है। इसके अलावा अंतरिक्ष के काले वातावरण में व्हाइट कलर आसानी से दिखता है।
बता दें कि ऑरेंज सूट स्पेस शटल की टेक-ऑफ या लैंडिंग के समय दुर्घटनाओं से एस्ट्रोनॉट्स को बचाते हैं। गौरतलब हो कि ऑरेंज स्पेस सूट को एडवांस क्रू एस्केप सूट (ACES) भी कहते हैं। खास बाते ये है कि EVA सूट शरीर के पसीने को रीसाइकल करता है।

आधे इंच के बादाम पर उतरा चंद्रयान, विश्व रिकॉर्डधारी ने अनोखे तरह से दी इसरो को बधाई

0

चंद्रयान के मुद्दे पर पूरा देश इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है। ऐसे में छोटी-छोटी चीजों पर बड़ी-बड़ी आकृतियां उभारने के मामले में विशेषज्ञ अमन सिंह गुलाटी ने अपने ही तरीके से इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने एक बादाम के ऊपर चंद्रयान की तस्वीर उतार दी है। उन्होंने कहा है कि वे इसके माध्यम से इसरो और पूरे देश को बधाई देना चाहते हैं। अमन सिंह गुलाटी यूपी के लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। वे देश के इकलौते बादाम कलाकार हैं जो बादाम के छोटे से आकार पर अलग-अलग आकृतियां उकेरते रहते हैं। उन्होंने ऐसा कर सात बार विश्व रिकार्ड बनाया है। उन्होंने अनेकों अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं।

मुख्यमंत्री निवास में 11 सितंबर को ‘जनचौपाल: भेंट-मुलाकात‘ कार्यक्रम स्थगित…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में आगामी 11 सितंबर बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता ’लोकवाणी’ की दूसरी कड़ी का प्रसारण 8 सितंबर को…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की दूसरी कड़ी का प्रसारण 8 सितंबर रविवार को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम.चैनलों और राज्य के क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता शुरू की है। लोकवाणी में इस बार का विषय युवा और शिक्षा रखा गया है।

8 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बलौदाबाजार के दौरे पर…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 8 सितम्बर को बलौदाबाजार में आयोजित लोकार्पण, भूमिपूजन और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपरान्ह 3 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.25 बजे बलौदाबाजार पहुंचेंगे और वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5.20 बजे रायपुर लौट आएंगे। 

पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए अपनाये ये घरेलु टिप्स

0

गलत खान-पान की वजह से हमारे पेट में कीड़े अपना घर बना लेते हैं, जिससे पेट में दर्द और भी कई समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए आप ये घरेलु टिप्स अपना सकते हैं.

-नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो पेट की परेशानियों और कीड़ों की परेशानी को दूर करते हैं। पेट के कीड़ों से निजात पाने के लिए नीम के पत्तों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर सुबह के वक्त पीने से जल्दी लाभ मिलता है।

-आधा ग्राम अजवाइन का चूर्ण और उतनी ही मात्रा में गुड मिलाकर उसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर रख लीजिए और फिर दिन में 2 से 3 बार इसका सेवन कीजिए, इससे पेट के कीड़ों से छुटकारा मिलता हैं।

-रोजाना रात में गर्म पानी से सेवन कीजिए। इससे पेट के कीड़ों से छुटकारा मिलता है। बच्चे के अलावा अगर कोई बड़ा व्यक्ति पेट के कीड़ों से परेशान है तो फिर काला नमक और अजवाइन को बराबर मात्रा में लेकर इसका सुबह शाम सेवन करना चाहिए।

-चाहे बच्चे के पेट में कीड़े हो या किसी बड़े के पेट में, अगर लहसुन की चटनी में सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से इससे छुटकारा मिलता है।

बालों को रूसी और फंगस से दूर रखता है ये हर्बल शैम्पू

0

पुराने समय से ही आयुर्वेद में नीम का जिक्र कई तरह की जड़ी-बूटियों में किया गया है| अगर हम नीम के पत्तियों का शैम्पू बना लेते हैं और उन्हें बालों पर अप्लाई करते हैं तो इससे हम अपने बालों को रूसी और फंगस से दूर कर सकते हैं| चलिए इसे बनाने की विधि जानते हैं|

कैसे बनाए नीम का हर्बल शैम्पू

नीम का हर्बल शैम्पू बनाने के लिए आपको आवश्यकता होगी २ कप सूखे नीम की पत्तियों का पाउडर, आधा किलो बेसन और 125 ग्राम चन्दन पाउडर| इन सभी को एक साथ मिलाकर आप एक पाउडर तैयार कर लें और इस पाउडर को एयर टाइट डब्बे में रख दें|

जब आपको बाल धुलना हो तो आप इस पाउडर का इस्तेमाल करें| यह आपके बालों को सिल्की बनाने के साथ रूसी और बालों में फंगस लगने की समस्या से बचाएगा|