देश भर में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती से लोगों में काफी डर बना हुआ है| नया मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू होने के बाद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भारी भरकम जुर्माने की खबर रोज पढ़ रहे होंगे| क्या आप जानते हैं कि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे जरूरी दस्तावेजों के साथ आम तौर पर लोग प्रदूषण सर्टिफिकेट लेना भूल जाते हैं|
देश के कई हिस्से में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने की होड़ मच गई है| वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट न होने पर भी भारी जुर्माना लगाया गया है| ऐसे में देश के कई पेट्रोल पंप पर बने प्रदूषण जांच केंद्रों पर लंबी कतार लगी हुई है| पॉल्यूशन सर्टिफिकेट न होने पर अब लोगों को चालान 10 गुना ज्यादा देना होगा, इसलिए वे जोखिम नहीं लेना चाहते हैं|
पिछले कुछ दिनों से फ्रांस में एक मुर्गा सुर्खियों में छाया हुआ है। मॉरिस नाम के मुर्गे पर मामला इतना गंभीर हो गया कि कोर्ट को अपना फैसला सुनाना पड़ा। फिलहाल कोर्ट ने मुर्गे के पक्ष में फैसला सुनाया है और इस केस में मुर्गे की जीत हुई।
दरअसल, कोर्ट में इस मुर्गे की बांग पर सुनवाई चल रही थी। मुर्गे के मालिक क्रोनी के पड़ोसी को उसके बांग देने से एतराज था। मामला इतना बढ़ गया कि यह मामला कोर्ट में खिंच गया।
मालूम हो कि मुर्गा फ्रांस का प्रतीक है। जब यह मामला कोर्ट में गया तो इसे लेकर राष्ट्रीर स्तर की बहस शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय रखने लगे। कुछ मुर्गे के बांग देने के पक्ष मे थे तो कुछ नहीं।
कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि मुर्गा तो आखिर मुर्गा है और उसे बांग देने का पूरा अधिकार है। क्रोनी के वकील ने बताया, ‘मॉरिस केस जीत गया है और इसके लिए वह अपने मालिक को हर्जाने के रूप में 1000 यूरो देगा।’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुर्गे की बांग को लेकर लोग शहरी और ग्रामीण लोग बंट गए। शहरी लोगों का कहना था कि मुर्गे के सुबह-सुबह बोलने से उनकी नींद में खलल पड़ता है। पड़ोसी ने ध्वनि प्रदूषण का भी दावा किया था। वहीं ग्रामीणों को इसपर कोई ऐतराज नहीं था।
बता दें कि मॉरिस नाम के इस मुर्गे पर छिड़ी बहस ने लाखों लोगों को एकजुट कर दिया और लोगों ने उसके समर्थन में ‘सेव मौरिस’ अभियान तक चला दिया था।
भारत की सबसे लंबी इंदिरा गांधी नहर सबसे लंबी नहर है।
यह भारतीय राज्य पंजाब में सतलुज और ब्यास नदियों के संगम से कुछ किलोमीटर नीचे, हरिके में हरिके बैराज से शुरू होता है और राजस्थान राज्य के उत्तर पश्चिम में थार रेगिस्तान में सिंचाई सुविधाओं में समाप्त होता है। पहले राजस्थान नहर के रूप में जाना जाता था, इसे 2 नवंबर 1984 को प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद इंदिरा गांधी नहर का नाम दिया गया था।नहर में पंजाब और हरियाणा राज्य में पहले 167 किलोमीटर (104 मील) और राजस्थान में 37 किलोमीटर (23 मील) और राजस्थान मुख्य नहर के 445 किलोमीटर (27 7 मील) के साथ राजस्थान फीडर नहर शामिल हैं, जो पूरी तरह से राजस्थान के भीतर।
यह नहर लोहगढ़ गाँव के पास पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करती है और फिर हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील में खाराखेरा गाँव के पास राजस्थान में प्रवेश करने से पहले सिरसा जिले के पश्चिमी भाग से होकर निकलती है। नहर राजस्थान के सात जिलों को पार करती है: बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, और श्रीगंगानगर।
अंग्रेजी में कहावत है ‘one apple keeps doctor away’ यानी रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर्स से दूरी बनी रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा सेब खाने से भी शरीर को नुकसान पहुंच सकता हैं। यदि हम सेब का सेब का सेवन निर्धारित मात्रा में करेंगे तो इससे किसी तरह का नुकसान हमें झेलना नहीं पड़ता हैं। जो लोग सेब खाने के बहुत शौकीन हैं, उन्हें ये बात मालूम होना जरुरी है कि अधिक सेब खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।हर समय सेब खाने से बचना चाहिए। इसे एक निश्चित समय में खाना ही सही होता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, सेब खाने का सबसे सही समय सुबह होता है। सबुह के समय 1 सेब खाना चाहिए।
सेब में पेक्टिन नामक आहार फाइबर (dietary Fibre) होती है, जो सेब के छिल्कों में पाया जाता है।यदि आप पाचन की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह उठने के बाद सेब का सेवन करें। इससे पाचन प्रक्रिया स्वस्थ्य बनी रहेगी। मल त्यागने में भी परेशानी नहीं होगी। इससे आपका वजन भी जल्द कम होगा और त्वचा भी खिलेगी।सेब, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। ये कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में उर्जा के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। शोध के अनुसार, एक मध्यम आकार के सेब में 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स और 5 ग्राम फाइबर होती है। हालांकि, यदि हम सेब का अत्यधिक सेवन करते हैं तो शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है।
खाली पेट सेब खाने से शुगर की मात्रा में बढौतरी होती है। ऐसे में सेब खाने का सही समय है, खाने के बाद। बहुत ज्यादा सेब खाने से शरीर में फैट के साथ साथ रक्त में मौजूद शुगर भी बढ़ जाती है जो सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसलिए सेब का एक निश्चित मात्रा में ही सेवन किया जाना चहिये।सेब में भरी मात्रा में फ्रुक्टोस पाया जाता है। यह एक प्रकार का शुगरी पदार्थ है। यह शरीर में जाकर एक सीरप बना लेता है। दिलचस्प बात यह है कि ग्लूकोस शरीर में जाकर रक्त में मिल जाता है लेकिन फ्रुक्टोस नही मिल पाता है और सिर्फ लीवर में ही रह जाता है। फ्रुक्टोसे के एकत्रित होने के कारण शरीर में ट्राईग्लिसराइड्स नामक एक फैट का उत्पादन करता है जो हार्ट की समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार होते हैं।
अत्यधिक सेब का सेवन करने से शरीर में इनकी मात्रा बढ़ जाती है और इसलिए हार्ट से सम्बंधित बिमारियों का खतरा भी काफी हद्द तक बढ़ जाता है।कुछ लोगों को सेब खाने से एलर्जी भी हो जाती है। ऐसे लोग जिन्हें बेर, आड़ू, खुबानी, बादाम और स्ट्रॉबेरी होती है, उन्हें सेब से एलर्जी होने का खतरा बना रहता है। सेब का सेवन करने से पहले एक बार अपने चिकित्सक से परामर्श जरुर लें उसके बाद ही कोई निर्णय पर पहुंचें।ऐसा पाया गया है कि सेब तब तक ही फायदेमंद होता है जब तक उसके बीज का सेवन न किया जाये।
ऐसा इसलिए क्योंकि उसके बीज के अन्दर साइनाइड नामक पदार्थ पाया जाता है जो पाचन प्रक्रिया के दौरान शरीर में पहुंच जाता है। इसलिए सेब खाने से पहले इसके बीज निकलकर ही उसका सेवन करें। शोध के अनुसार, यदि हमें एक कप सेब के बीज का सेवन कर लिया तो उसमें साइनाइड की मात्रा इतनी ज्यादा होती है, हमारी मृत्यु भी हो सकती है।सेब बहुत ही लाभदायक फल माना जाता है लेकिन इसमें कैलोरीज और शुगर की मात्रा अत्यधिक होती है जिसके कारण इंसान का वज़न काफी हद्द तक बढ़ सकता है। एक दिन में एक या दो सेब बहुत होते हैं।सेब खाने का सबसे बड़ा नुकसान यही है कि यह हमारे दांत को नुकसान पहुंचाता है।
अम्लीय (एसिडिक) होने के कारण, सेब के सिरके को यदि बिना पानी के लिए जाए तो ये दांतों पर चढ़ी हुई परत को हटा देता क्योंकि वो इसके कारण घुल जाती है इसलिए हमेशा यह कहा जाता है कि इसको सिर्फ पानी में मिलाने के बाद ही प्रयोग करना चाहिए।इसके साथ ही इसको पीने के बाद मुंह को पानी से साफ़ कर लेना चाहिए ताकि कुछ सिरका दांतों में अटका न रह जाये।ज्यादा सेब खाने से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है। ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रसित लोगों को सेब के सिरके का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनका पोटैशियम का स्तर और ज्यादा गिर जायेगा। इसके लिए ज़रूरी है कि वे या तो इसका सेवन पूरी तरह बंद कर दें या फिर कम मात्रा में लें।
काजू एक बहुत ही महंगा सूखा मेवा है, लेकिन इसे काफी पसंद किया जाता है। काजू का इस्तेमाल मीठे व्यंजन से लेकर शाही खाने की ग्रेवी तक में किया जाता है। कई लोग काजू को स्नैक के रूप में खाना भी बहुत पसंद करते हैं।
काजू को आप किसी भी तरीके से खाएं, ये न सिर्फ आपकी ज़बान को अच्छा टेस्ट देता है बल्कि आपकी सेहत के लिये भी ये बहुत अच्छा माना जाता है। काजू में भरपूर मात्रा में मैगनीशियम, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, मैगनीज, जिंक और सीलियम पाया जाता है जो शरीर का मेटाबॉल्जिम और दिल की सेहत दोनों को बनाए रखने में बहुत मदद भी करता है। अगर आप नियमित रूप से काजू को अपनी डायट में शामिल करते हैं तो आपको इससे कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।
1) कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे
अगर आपके शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है तो आपका दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहे तो कोशिश करें कि काजू रोज़ खाएं। ये कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इसमें मोनो सैचुरेटिड फैट होता है। साथ ही इसमें काफी मात्रा में आयरन भी पाया जाता है जो आपके शरीर की खून की कमी को भी दूर करता है।
2) हड्डी मज़बूत बनाए
हमारे शरीर को रोज़ 300-750 एमजी मैग्नीशियम की जरूरत होती है। ये पौष्टिक तत्व हमारी हड्डियों को मजबूती देता है। काजू में ये भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है।
3) मोटापे से बचाए
अगर आपका वज़न ज्यादा है, या आप चाहते हैं कि आपका वजन ज्यादा न बढ़ें तो कोशिश करें कि स्नैक में काजू खाएं। काजू में ज्यादा ताकत होती है और इसमें फाइबर की मात्रा भी काफी होती है। अगर आप स्नैक में इसे लेंगे तो आपको ऐनर्जी मिलेगी, मोटापा नहीं। इसे भी पढ़ें – अगर आप रात को नहाएंगे तो आपको ये चमत्कारी फायदे होंगे
ल्यूकेमिया (Leukemia)अस्थि मज्जा (bone marrow) के ब्लड का एक कैंसर है। आम भाषा में इसे ब्लड कैंसर के नाम से ही जाना जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें कुछ रक्त कोशिकाओं के असामान्य उत्पादन होने लगता है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुसार, 2019 में ल्यूकेमिया से पीड़ितों की संख्या 61,780 हो सकती है जबकि 22,840 लोग इस बीमारी से मर सकते हैं। ब्लड कैंसर होने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है जिन्हें समय पर पहचानकर इलाज शुरू किया जा सकता है।
1) थकान और कमजोरी यह लक्षण खून की कमी एनीमिया का भी हो सकता है लेकिन आपको समय पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। खून में रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण शरीर में थकान और कमजोरी होने लगती है। बेहतर खानपान के बावजूद अगर आप हमेशा थकान महसूस करते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
2) सांस में कमी कुछ प्रकार के ल्यूकेमिया लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बाधित करते हैं। ये कोशिकाएं शरीर में सभी कोशिकाओं तक ऑक्सीजन ले जाने का काम करती हैं। जब लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होती है, तो सांस की तकलीफ हो सकती है। (सांस की तकलीफ फेफड़ों के कैंसर का भी संकेत है। लेकिन इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।
3) त्वचा पर गहरा निशान बनना कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर ऑफ अमेरिका के अनुसार, त्वचा पर बिना वजह किसी गहरे निशान का बनना खतरे की घंटी है। इस तरह के निशान प्लेटलेट कम होने या रक्त के थक्के बनने की वजह से हो सकता है। ये निशान हाथ या पैर पर दिखाई दे सकते हैं।
4) बेवजह खून का बहना मसूड़ों, आंत्र, फेफड़े, या सिर में चोट लगने, असामान्य नाक से खून बहना गंभीर समस्या है। ऐसा प्लेटलेट की कमी और थक्के की समस्याओं का संकेत हो सकता है, जो सीधे रूप से ल्यूकेमिया का संकेत हैं।
5) त्वचा पर छोटे धब्बे बनना शरीर के किसी हिस्से में छोटे गोल धब्बे बनना ब्लड कैंसर का संकेत हो सकता हैइन छोटे आकार के धब्बों में दर्द नहीं होता है। यह धब्बे प्लेटलेट काउंट कम होने की वजह से बन सकते हैं जो ब्लड कैंसर का का संकेत देते हैं।
ब्लड कैंसर के ये भी हैं कुछ संकेत इनके अलावा ब्लड कैंसर के संकेतों में मसूड़ों में सूजन या फैलाव होना, हमेशा पेट फूलना, पेट के ऊपरी हिस्से में बायीं ओर दर्द रहना, हमेशा बुखार रहना, रात में सोते समय पसीना आना, हमेशा सिरदर्द रहना, त्वचा का रंग बदलना, हड्डियों में दर्द रहना, लिम्फ नोड्स में सूजन, स्किन रैशेष, जल्दी से इन्फेक्शन की चपेट में आना आदि भी शामिल हैं।
ल्यूकेमिया से बचने के लिए खाएं ये चीजें
इसके लक्षणों से लड़ने के लिए आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। एक्सपर्ट मानते हैं कि बेहतर डाइट से इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने और बीमारी से लड़ने में ताकत मिलती है। इसलिए आपको अपने खाने में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दाल, कम फैट वाली चीजें, प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे मछली, चिकन, काले, पालक, अंकुर, गोभी आदि चीजों को शामिल करना चाहिए।
नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है. आम आदमी हो या मंत्री सभी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. राजस्थान सरकार के एक मंत्री का भी चालान कट गया है. मामला राजस्थान के बारा जिले का है. यहां पर प्रमोद जैन भाया अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट के जा रहे थे.
इस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उनका 200 रुपये का चालान काट दिया. चालान के मुताबिक, प्रमोद जैन भाया ने बारां के प्रताप चौक पर हेलमेट नहीं लगा रखा था. इसके अलावा उनकी पत्नी ने भी हेलमेट नहीं पहना था. चालान की तारीख 3 सितंबर की है.
बता दें देश में 1 सितंबर से केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत नए प्रावधानों को लाया जा चुका है जिसके तहत नियमों का उल्लघंन करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. लेकिन राजस्थान में गहलोत सरकार ने इसे अब तक नोटिफाई नहीं किया है जिसकी वजह से प्रदेश में अभी भी पुराने प्रावधानों के तहत जुर्माना राशि लगाई जा रही है.
इसी हफ्ते राजस्थान सरकार ने तय किया कि सेंट्रल मोटर व्हीकल्स एक्ट के नए प्रावधानों के तहत बढ़ी हुई जुर्माना राशि को कम किया जाएगा. राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आजतक से बातचीत में कहा था कि जो अव्यवहारिक है, बहुत ज्यादा जुर्माना राशि है, उसे कम करेंगे.
कई लोगों को जानवर पालने का शौक होता है, ऐसे में लोग बड़े बड़े जानवर भी पाल लेते हैं. लोगों को अपने पालतू जानवरों से अटैचमेंट भी हो जाता है. यही वजह है कि पालतू जानवरों (Pet Animals) को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त भी माना जाता है. कई लोग अपने पालतू जानवरों से बेहद प्यार करते हैं, इसलिए वो जहां भी जाते हैं अपने पालतू जानवर को साथ ले जाते हैं. ऐसा ही एक नज़ारा अभी हाल ही में देखने को मिला जहां पर एक शख्स फ्लाइट में घोडा लेकर चल दिया.
दरअसल, एक महिला (Woman) को अपने पालतू घोड़े (Horse) के साथ विमान में यात्रा करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया है. जानकारी के अनुसार, वह शिकागो (Chicago) के इलिनोइस (Illinois) से ओमाहा (Omaha) जानेवाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट (American Airlines flight) में थी. इसी में वो अपने पालतू घोड़े के साथ यात्रा करती नजर आई, महिला को घोड़े के साथ सफर करते देख विमान में सवार अन्य यात्री हैरान रह गए.
इसकी तस्वीर और वीडियो दोनों वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर यूज़र्स काफी हैरान हो रहे हैं. दूसरी तस्वीर फ्लाइट के भीतर की है, जिसमें घोड़ा सोता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि उसकी मालकिन सीट पर बैठी हुई दिखाई दे रही है. बताया जाता है कि एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोग अक्सर इमोशनल सपोर्ट के लिए अपने जानवरों के साथ यात्रा करते हैं.
यहां कुछ समय से जानवर मनुष्यों के साथ हवाई यात्रा कर रहे हैं, जिसके मद्देनजर सरकार द्वारा जारी नए दिशा निर्देश के अनुसार, अमेरिकी नागरिक जल्द ही अधिक जानवरों के साथ यात्रा कर सकेंगे. लोग इसलिए ऐसा करते हैं क्योंकि ये लोग उन्हें अपना इमोशनल सपोर्ट मानते हैं.
सोशल मीडिया पर भोजपुरी फिल्मों की डिमांडिंग एक्ट्रेस और नजर फेम मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास के जलवे देखते ही बनते हैं. अपनी बोल्ड फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर मोनालिसा शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा के चाहने वाले जरूर उनकी फोटो देख लंबी आहें भरते होंगे. मोनालिसा ने कुछ देर पहले ही अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो बेहद हॉट लग रही हैं. आइए जानते है पूरी जानकारी विस्तार से
ये फोटो मोनालिसा के वर्कआउट के दौरान खिची गई थी. इस फोटो में मोनालिसा का फिगर देख आप भी उनकी फिटनेस के दीवाने हो जाएंगे. मोनालिसा ने टीवी पर कदम रखने के बाद अपना वजन काफी कम किया है. मोनालिसा अपने हॉट फिगर पर इन दिनों काफी ध्यान दे रही हैं तभी तो इन दिनों मोनालिसा और भी हॉट हो गई हैं.
इन दिनों नजर शो से मोनालिसा घर – घर में पहचान बना रही हैं. शो के साथ- साथ मोनालिसा के अभिनय को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि मोनालिसा के फैंस उन्हें भोजपुरी फिल्मी पर्दे पर काफी मिस कर रहे हैं. मोनालिसा इन दिनों पूरा फोकस अपने शो नजर पर कर रही हैं तभी को उन्होंने पिछले कुछ साल से कोई भी भोजपुरी फिल्म साइन नहीं की है. मोनालिसा ने 100 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. भोजपुरी इंडस्ट्री में मोनालिसा सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं. सलमान खान के शो बिग बॉस में भी मोनालिसा अपने जलवे बिखेर चुकी हैं. खैर फिलहाल तो आप मोनालिसा के इन हॉट फोटो और वीडियो पर अपनी नजरें इनायत कर सकते है.
बॉलीवुड में इन दिनों आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के प्यार के चर्चे काफी जोरों पर हैं। इस कपल को एक साथ सभी पार्टी, अवॉर्ड फंक्शन या पूजा-अर्चना करते हुए बड़े ही आसानी से देखा जा सकता है। शायद यही वजह है कि समय-समय पर इन दोनों की रिलेशनशिप और जल्दी ही शादी करने के भी कयास लगाए जाते रहे हैं।
इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो केन्या से वायरल हो रही हैं।इस दौरान ये दोनों केन्या की फेमस मसाई मारा नेशनल रिज़र्व पार्क में आनंद लेते हुए।
केन्या से सामने आई इस फोटो में ये लवबर्ड एक जीप में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। फोटो मे आलिया भट्ट अपने हाथों में कैमरे थामें हए केन्या की खूबसूरती को कैपचर करते हुए नजर आ रही हैं वहीं रणबीर कपूर दूरबीन से खूबसूरत नजारों को निहारते हुए दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि आलिया ने भी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि सुबह यहां है, दिन नया है, शायद यही वह जगह है जहां से प्रकाश टूटता है…। आलिया द्वारा शेयर की गई फोटो में वह सुबह-सुबह सूरज को निकलते हुए देखती हुई नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में आलिया और रणबीर को मुकेश अंबानी की गणेशोत्सव में साथ साथ शिरकत करते दिखाई दिए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)’ में नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म अगली साल रिलीज होगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।