Home Blog Page 2685

ये हैं दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिलाएं, लिस्ट में एक भारतीय महिला भी है शामिल…

0

टेलर एलिसन स्विफ्ट जन्म 13 दिसम्बर 1989 एक अमरीकी देश की पॉप गायिका-गीतकार, रिकार्ड निर्माता और अभिनेत्री है। 2008 में उसकी एल्बम की संयुक्त चालीस लाख प्रतियाँ बिकी और नीलसन साउंड स्केन के अनुसार वह उस वर्ष की सर्व श्रेष्ठ संगीतकार बनी।

10. टेलर स्विफ्ट
टेलर स्विफ्ट अमेरिका की एक प्रसिद्ध गायिका हैं और इनकी आंखें दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं।
9. सेलेना गोमेज़
सेलेना गोमेज भी दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं और इनके इंस्टाग्राम पर 140 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है।
8. टेलर हिल
टेलर हिल एक अमेरिकी मॉडल हैं और यह दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं इंस्टाग्राम पर भी मिलियन लोग इनको फॉलो करते हैं। 7. एम्मा वाटसन
एम्मा वाटसन भी देखने में बेहद खूबसूरत हैं इन्होंने 11 साल की उम्र से हैरी पॉटर फिल्म में काम करके प्रसिद्धि हासिल कर ली थी।
6. फ़हरिए एव्केन
फहरिए तुर्की की रहने वाली एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं इनको तुर्की, जर्मन और स्पेनिश कई भाषाएं आती है।
5. बेयोंसे
यह अमेरिका की एक खूबसूरत गायिका मानी जाती है और लोग इनके गाने के दीवाने हैं। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में भी इन्होंने गाना गाया था।
4. प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर 27 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास से शादी रचाई है।
3. एलेक्जेंड्रा डैडारियो
अलेक्जेंड्रा भी देखने में बेहद खूबसूरत हैं और इनकी आंखें बेहद ही खूबसूरत लगती हैं इनको 6 मिलियन से भी ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
2. आईऍम जीन-आह
दक्षिण कोरिया की एक खूबसूरत गायिका हैं और यह दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं।
1. लिज़ा सोबरानो
लिजा सोबेरानो दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मानी जाती हैं और इनकी मुस्कान पर कई लोग फिदा हैं, आपको बता दें कि या एक अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री हैं।

दहेज में SUV कार नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

0

हरियाणा के नूंह जिले में तीन तलाक का अब आठवां मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को शादी के पांच महीने बाद ही तलाक दे दिया। तीन तलाक देने के पीछे का कारण दहेज में ब्रेजा गाड़ी न देना था। पति ने भरी पंचायत में अपनी पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। तीन तलाक के मामले को लेकर पीड़िता ने फिरोजपुर झिरका थाने में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के हिरवाड़ी गांव की युवती की शादी 31 मार्च 2019 को पिनगवां खंड के तेड़ गांव निवासी अंसार पुत्र मुदीन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग युवती से दहेज में ब्रेजा गाड़ी व नकदी की मांग करने लगे।दहेज की मांग पूरी न करने पर परेशान व प्रताड़ित किया जाने लगा।

इस मामले को लेकर युवती ने मायके वालों को बताया। इसके बाद कुछ समय पहले युवती के ससुराल तेड़ गांव में पंचायत हुई। पंचायत में ससुराल पक्ष के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पति अंसान ने दहेज की मांग पूरी न करने पर पत्नी को भरी पंचायत में तीन तलाक बोल कर तलाक दे दिया और युवती व उसके मायके वालों को घर से भगा दिया। युवती ने फिरोजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ाने आता था शिक्षक छात्रा को ट्यूशन , कर दिया गर्भवती और.

0

हाल ही में अपराध का एक मामला टीकमगढ़ से सामने आया है. इस मामले में ग्राम चकोर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक लाल बहादुर राजपूत के खिलाफ बलात्कार का मामला दायर हुआ है. इस मामले में यह आरोप है कि ’20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के पिता ने शिक्षक लाल बहादुर राजपूत ट्यूशन पढ़ाने नियुक्त किया था परंतु शिक्षक ने शादी का वादा करके छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए. इससे छात्रा गर्भवती हुई. एक बेटी को जन्म दिया. बाद में शिक्षक मुकर गया.’

इस मामले में सूत्रों ने बताया कि ‘शहर की नंदेश्वर कालॉनी में निवासरत एक 22 वर्षीय राजपूत समुदाय की युवती ने अपने पिता के साथ एसपी टीकमगढ़ के पास पहुॅचकर आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया कि लालबहादुर राजपूत जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश के गॉव चकोर की प्राथमिक शाला में पदस्थ हैं, और शहर की कुम्हैंडी कालॉनी में रहता है. एक ही जाति का होने के नाते मेरे घर पर पीडिता युवती को कॉचिंग पढाने आने लगा.’ वहीं आगे मिली जानकारी के मुताबिक बीते 13 मईं 2017 से नंदेश्वर कालॉनी टीकमगढ़ में पीडिता के घर पर कॉचिंग पढ़ाने आ रहा था और लगातार युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा जब पीडिता ने एक वर्ष 17 दिन बाद 30 मई 2018 को एक पुत्री को जन्म दिया. उसके बाद आरोपी ने शादी करने की बात कही इस पर परिजन चुप हो गए और लगातार पीडिता के घर में ही दुष्कर्म करता रहा.

वहीं एक दिन पीड़िता को पता चला कि आरोपी शिक्षक तो शादीशुदा है और उसने आरोपी शिक्षक से सवाल किए तो उसने भी सच बोल दिया. वहीं इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक ने पीड़िता की बेटी को अपना नाम देने से मना कर दिया. उसके बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दायर करवाई जहाँ एसपी टीकमगढ के आदेश पर कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया जा चुका है और आरोपी हिरासत में है.

अनुष्का से पहली मुलाकात में नर्वस हो गए थे विराट, किया मजाक फिर भी नहीं बनी बात

0

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है. विराट और अनुष्का ने फैन्स ने उन्हें एक अलग नाम भी दिया है, जो कि है विरुष्का. विराट और अनुष्का अक्सर अपने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जिसमें उनका एक दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आता है. वहीं हाल ही में अमेरिकी टेलीविजन स्पोर्ट्स रिपोर्ट्स, ग्रैहम बेनसिंगर को दिए अपने एक इंटरव्यू में विराट ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है.

विराट ने बताया कि जब उनकी पहली बार अनुष्का से मुलाकात हुई थी, तो वे काफी नर्वस थे. उन्होंने जोक मारकर माहौल को अच्छा करने की कोशिश की लेकिन उससे भी काम नहीं बना.

विराट और अनुष्का की मुलाकात एक शैम्पू के एड शूट के दौरान हुई थी. विराट को नहीं पता था कि इस एड में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा हैं और जब उन्हें इस बात का पता चला तो वे काफी नर्वस हो गए थे.

अनुष्का के सेट पर पहुंचने के बाद विराट ने एक जोक क्रेक किया, लेकिन उसे सुनने के बाद अनुष्का को अजीब सा लगा. विराट पहले से नर्वस थे और अनुष्का का रिएक्शन देखकर वे थोड़े और परेशान हो गए.

इंटरव्यू में विराट ने बताया कि 3 दिन तक शूट चलने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. दोनों दोस्त बने और भी दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने शादी कर ली.

इसके साथ ही विराट ने बताया कि शादी की सारी तैयारियों अनुष्का ने की थी, क्योंकि वे एक मैच सीरीज में व्यस्त थे. दोनों की शादी बहुत सिक्रेट रखी गई थी. इंटरव्यू के दौरान विराट के कुछ दोस्त भी शामिल थे. उन्होंने बताया कि यह शादी इतने गुप्त तरीके से आयोजित की गई कि जब तक वे वेन्यू पर नहीं पहुंचे थे तब तक उन्हें भी दोनों की शादी की जानकारी नहीं थी.

52 साल के रिक्शेवाले के प्यार में इस तरह पागल हुईं 3000 लड़कियां

0

बरेली के रहने वाले जावेद नामक इस रिक्शेवाले ने फेसबुक पर आईपीएस नूरूल हसन नामक आईडी बनाई. इसके बाद करीब 3 हजार लड़कियां से फेसबुक पर ही दोस्ती की।

उनमें से कई लड़कियों को रिक्शेवाले ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. वह कई फर्जी आईडी की मदद से लड़कियों को फंसाता रहा है. लेकिन आईपीएस नूरूल हसन के नाम से आईडी बनाने के बाद उसकी आईडी में लड़कियों की भरमार हो गई।

पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस से कहा, “मैं प्यार मोहब्बत के लिए ही बना हूं.” उसने जिन आईपीएस की आईडी बनाई, वह महाराष्ट्र में तैनात बरेली के रहने वाले आईपीएस नूरूल हसन हैं. जब उसने फर्जी आईडी बनाई थी तो शुरुआत में तो उसके बहुत कम दोस्त थे, लेकिन धीरे-धीरे उसके दोस्त बढ़ने लगे. जिसमें अधिकतर लड़कियां हैं।

रिक्शेवाले ने फर्जी आईडी से राजस्थान की नर्स और महिला वकील समेत कई हाईप्रोफाइल महिलाओं से भी दोस्ती कर ली. वह इनसे अश्लील चैटिंग भी करता था. लड़कियां बिना मांगे ही उसे अपनी अश्लील तस्वीरें व वीडियो भेजती थीं।

जावेद ने पुलिस को बताया कि यह सब करने में उसे बहुत मजा आ रहा था. पर अब सजा भुगतनी पड़ेगी ये पता नहीं था. उसने बताया कि घर में उसका एक और मोबाइल है, जिसमें लड़कियों की अश्लील फोटो, वीडियो तथा कॉल रिकॉर्डिंग भरी पड़ी हैं।

बार-बार बोर्डिंग पास दिखाने का झंझट खत्म, आज से चेहरा दिखाकर होगी दिल्ली एयरपोर्ट पर एंट्री

0

 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिलन 3 पर आज से बायोमेट्रिक फेशियल रिकॉग्निशन का ट्रायल शुरू किया जा रहा है। यानी यात्री को एयरपोर्ट में प्रवेश, सुरक्षा जांच और विमान बोर्डिंग समेत सभी जगह पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी। शुरूआत में यह सुविधा सिर्फ विस्तारा एयरलाइंस के यात्रियों के लिए होगी।

कैसे काम करेगा सिस्टम
इसके तहत सभी प्रवेश गेट्स पर खास कैमरे लगाए गए हैं, जो पैसेंजर के चेहरे की डिटेल्स कैपचर करेंगे। तीन महीने के ट्रायल के बाद यह फैसला किया जाएगा कि इसे जारी रखना है या नहीं। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए सरकार अब हवाई यात्रा को भी पेपरलैस करने जा रही है। यह सिस्टम तीन लेयर में लगाया गया है। जैसे ही आप विस्तारा का हवाई टिकट लेकर प्रवेश गेट पर पहुंचेंगे तो आपको अपना पहचान पत्र दिखाना होगा (आने वाले दिनों में आईडी दिखाने की भी जरूरत नहीं)। यहां एक आईडी जेनरेट हो जाएगा। इस आईडी के साथ आप सिक्योरिटी चेकिंग के लिए पहुंचेंगे तो पहचान पत्र दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके बाद बोर्डिंग गेट पर भी पहचान पत्र नहीं मांगा जाएगा।

क्या है फेशियल रिकॉग्निशन?
यह तकनीक सरकार की डिजी यात्रा स्कीम का हिस्सा है। आधार, पासपोर्ट या किसी और पहचान पत्र के साथ अपने फेशियल रिकॉग्निशन को एक बार डेटाबेस में डालना होगा। मतलब साफ है कि आपका चेहरा ही आपकी ID का काम करेगा। बेंगलुरू, मुंबई और हैदराबाद एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा योजना पर पहले से काम चल रहा है। वहींदिल्ली में 3 महीने तक ट्रायल चलेगा।

स्वाति मालीवाल ने फिर स्पा सेंटर पर डाली रेड, लड़की के साथ निर्वस्‍त्र मिला मैनेजर

0

 दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for women) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) का स्पा सेंटरों (Spa Centers) के खिलाफ अभियान जारी है. मालीवाल जिस्मफरोशी (Sex Racket) के धंधे में शामिल इन स्पा सेंटरों पर लगातार रेड डाल रही हैं और उनका पर्दाफाश कर रही हैं. बुधवार को दिल्ली के नवादा के दो स्पा सेंटरों में छापा मारने के बाद मालीवाल ने गुरुवार की शाम उत्तम नगर का रुख किया. उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो जारी कर दिखाया कि यहां के मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में स्पा चल रहे हैं. उन्होंने यहां स्थित क्राउन स्पा पर रेड (Raid) डाला तो यहां भी वही सब होता मिला जो नवादा के दो स्पा में पाया गया था.

जैसे ही टीम क्राउन स्पा के अंदर घुसी वहां हड़कंप मच गया. स्वाति मालीवाल ने जब एक कमरे का दरवाजा खोला तो वहां निर्वस्‍त्र हालत में एक युवक और युवती मिले. हैरान-परेशान युवती भागती दिखी लेकिन युवक निर्वस्‍त्र वहीं खड़ा रहा. युवक को जब कहा गया कि ये क्या बेशर्मी है तो उसने कपड़े पहनना शुरू किया लेकिन इस दौरान वो कैमरे के सामने बिना डरे खड़ा रहा. छापेमारी में यहां भी कंडोम और कई आपत्तिजनक सामान मौजूद मिले.

क्राउन स्पा में छापे के दौरान वहां का मैनेजर खुद एक कमरे में निर्वस्‍त्र हालत में युवती के साथ मिला. इस दौरान पहले तो उसने यही कहा कि यहां कोई गलत काम नहीं होता और वो सिर्फ थेरेपी ले रहा था. लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने कहा कि हां यहां गलत काम होता है. उसने लिखित में माना कि स्पा में सेक्स रैकेट चलता है. उसने बताया कि एक शख्स के साथ समय बिताने के युवती को 1 हजार रुपये मिलते हैं. इस दौरान क्राउन स्पा के मैनेजर ने एमसीडी की ओर से दिया गया लाइसेंस भी अपने मोबाइल पर दिखाया.

स्वाति मालीवाल ने एक अन्य ट्वीट में जानकारी दी कि क्रॉस रिवर मॉल में दर्जनों स्पा चल रहे हैं. यह शर्मनाक है. उन्होंने बताया कि यहां पर मौजूद डे वन नामक स्पा में जाने पर भी वही हाल दिखा. बिना कपड़ों के युवक युवतियों के साथ बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में पाए गए. मालीवाल ने पकड़े गए लोगों से सवाल किया कि यदि उनके परिवार की महिलाएं ऐसा काम करें तो उन्हें कैसा महसूस होगा. इसपर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

टीम को देख भागे 
महिला आयोग की टीम जैसी ही उत्तम नगर इलाके में पहुंची तो वहां स्थित स्पा सेंटरों के मालिक अपने-अपने स्पा सेंटर को ताला लगा भागने लगे. इस दौरान इनमें मौजूद बड़ी संख्या में कस्टमर भी छापेमारी के डर से दौड़ते-भागते दिखे. रेड के दौरान कई सेंटरों को अंदर से बंद कर लिया गया ताकि कोई अंदर नहीं आ सके.

डीसीपी और एमसीडी कमिश्नर को भेजा समन 
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में डीसीपी द्वारका और तीनों एमसीडी कमिश्नर को समन भेज कर स्पा बंद करवाने की मांग की गई है. उन्होंने पूछा कि ऐसे सेंटर्स को एमसीडी बिना देखे कैसे लाइसेंस दे रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली को बैंकॉक बनाया जा रहा है. राजधानी के हर कोने में स्पा सेंटरों की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वो 181 नंबर पर ऐसे स्पा सेंटरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं.

तोप का भी नहीं पड़ेगा कोई असर टाटा ने भारतीय आर्मी के लिए बनाई है ऐसी गाड़ियां…

0

आज इस आर्टिकल में बाप को टाटा के द्वारा सेना के लिए बनाई गई एक गाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं यह गाड़ी इतनी मजबूत है कि कोई मुंबई फटे तो इस गाड़ी पर कोई असर नहीं होगा।

रेलगाड़ी सेना के लिए ही तैयार की गई है जब भी सेना युद्ध में जाएगी तो इस गाड़ी का प्रयोग कर सकेगी यह गाड़ी इतनी खतरनाक है कि यदि आप इस पर ब्लड में चलाओगे तो इस गाड़ी पर कोई असर नहीं होगा साथ ही साथ कोई बड़े से बड़ा बम किसके पास में फटेगा तो इस गाड़ी को खरोच तक नहीं आएगी।

यह गाड़ी खास तौर पर सेना के लिए बनाई गई है, जिसके साइड और रियर में STANAG 4569 लेवल-1 प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें नॉटो स्टैंडर्ड की उच्च स्तरीय सुरक्षा दी गई है। बता दें कि लेवल-1 प्रोटेक्शन वाली गाड़ियों में आर्टिलरी, ग्रेनेड और माइन ब्लास्ट का असर नहीं होता है।

यह काइनेटिक एनर्जी को एब्जॉर्ब करके गाड़ी और उसमें सवार लोगों को सुरक्षित रखती हैं।

यह गाड़ी किसी बड़े टैंक से कम नहीं है इस गाड़ी के ऊपर एक मशीनगन भी लगाई गई है जिसे आप गाड़ी के अंदर बैठे बैठे ही ऑपरेट कर सकते हो।

साथ ही इस गाड़ी को फोर इंटू फोर बनाया गया है यह गाड़ी आप रेगिस्तान में भी आसानी से भगा सकते हो इस गाड़ी के हंसने की संभावनाएं बिल्कुल भी नहीं है टाटा के द्वारा यह गाड़ी खासतौर पर सेना के लिए ही बनाई गई है।

बाइक पर बिना हेलमेट पत्‍नी को बिठाकर ले जा रहे थे राजस्‍थान के मंत्री, कटा चालान

0

देश के कई राज्यों में 1 सितंबर से नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो गया है. यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर भारी-भरकम जुर्मानों की खबरें सामने आ रही है. इसी बीच राजस्थान सरकार के एक मंत्री का भी चालान कट गया.

यहां प्रदेश के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को बिना हेलमेट बाइक पर घूमना भारी पड़ गया. दरअसल, मंत्री प्रमोद जैन अपनी पत्नी के साथ बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे थे.

इस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उनका 200 रुपये का चालान काट दिया. चालान के मुताबिक, प्रमोद जैन भाया ने बारां के प्रताप चौक पर हेलमेट नहीं लगा रखा था. इसके अलावा उनकी पत्नी ने भी हेलमेट नहीं पहना था. चालान की तारीख 3 सितंबर की है.

राजस्थान में पहले से लागू ट्रेफिक नियमों के तहत ही उनका चालान कटा है, क्योंकि राज्य की कांग्रेस सरकार ने अभी केंद्र सरकार के नए कानून को नोटिफाई नहीं किया है. मंत्री ने चालान का जुर्माना भरा और वहां से चले गए.

बता दें देश में 1 सितंबर से केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत नए प्रावधानों को लाया जा चुका है जिसके तहत नियमों का उल्लघंन करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है.

यह लगेगा जुर्माना

नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने पर गाड़ी मालिक और नाबालिग के अभिभावक दोनों दोषी माने जाएंगे. इसके अलावा 25 हजार रुपए का जुर्माना और 3 साल की जेल की सजा होगी.

इतना ही नहीं जब तक उस नाबालिग की उम्र 25 साल नहीं हो जाती उसे ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिया जाएगा. अभी तक नियम के उल्लंघन पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी.

एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी वाहन को रास्ता नहीं देने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा. अभी तक ऐसा नहीं करने पर जुर्माने का प्रावधान नहीं था.

शराब पीकर वाहन चलाने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा, पहले 2000 रुपये का था जुर्माना. अपराध दोहराने पर 15 हजार रुपये का जुर्माना या दो साल महीने की जेल अथवा दोनों का प्रावधान किया गया है.

बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर 500 रुपये का जुर्माना या तीन महीने की जेल अथवा दोनों का प्रावधान है. नए विधेयक में पांच हजार रुपये का जुर्माना या तीन महीने की जेल अथवा दोनों का प्रावधान किया गया है. यह गलती दोहराने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना या एक साल की जेल अथवा दोनों का प्रावधान किया गया है.

  • हिट एंड रन मामलों में पीड़ित परिवारों को 2 लाख तक की मदद सरकार देगी, अभी यह रकम 25 हजार रुपए है.
  • लाइसेंस रद्द होने के बाद भी ड्राइविंग करने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना. अभी तक 500 रुपए के जुर्माने का था प्रावधान.
  • ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने पर 1000 की जगह अब 5000 रुपए का जुर्माना देना होगा.
  • बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने पर 1000 की जगह 2000 रुपए का जुर्माना.
  • सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 300 की बजाए 1000 रुपए का देना होगा जुर्माना.
  • दोपहिया वाहन पर ट्रिपल लोडिंग के मामले में 1000 रुपए का जुर्माना. पहले था 100 रुपये का जुर्माना.
  • हेल्मेट नहीं पहनने पर 200 की बजाए 1000 रुपए का देना होगा जुर्माना. 3 महीने के लिए हो सकता है लाइसेंस निलंबन.
  • ओवर स्पीड करने पर 400 की जगह 1000 से 2000 रुपए तक का होगा जुर्माना.
  • खतरनाक ड्राइविंग करने पर 1000 की जगह 5000 रुपए का जुर्माना देना होगा.
  • बिना परमिट वाहन पर 5000 की जगह 10 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा.

ओवरलोडिंग पर 2000 रुपए और तय सीमा से अधिक वजन पर 2000 रुपए प्रति 

जानें ये नया नियम – मौजूदा पता का दस्तावेज नहीं, फिर भी बनवा सकेंगे ड्राइविंग लाईसेंस…

0

आप नोएडा के स्थायी निवासी हैं। नौकरी या अन्य रोजगार के चलते लखनऊ में निवास कर रहे हैं और आपकी इच्छा यहीं के पते पर ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने की है। तो यह एक सितंबर से लागू हुए मोटर यान संशोधित अधिनियम 2019 के तहत मुमकिन है। हालांकि ऐसे आवेदकों को मूल निवास (जहां के रहने वाले) के पता का दस्तावेज के साथ में शपथ पत्र देना होगा। शपथ पत्र में जो भी पता लिखा होगा, उसे ही स्थायी मान लिया जाएगा। इसी तर्ज पर प्रदेश भर के आवेदक डीएल बनवा सकेंगे।

ऐेसे करें डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन
डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन करते वक्त आवेदक जहां के रहने वाले हैं, उस पते को अस्थायी पता के तौर पर अंकित करें। साथ ही शपथ पत्र में स्थायी पता के रूप में वर्तमान आवासीय पते का उल्लेख करें। इसके बाद अस्थायी पता का दस्तावेज व शपथ पत्र अपलोड कर डीएल शुल्क ऑनलाइन जमा करें। बाद में जिस दिन जिस समय आरटीओ में बुलाया जाए, पहुंचे और डीएल के लिए बायोमीट्रिक टेस्ट दें।

इस तरह होगा डीएल के पते में बदलाव अगर आप डीएल में दर्ज पते को बदलना चाहते हैं तो इसके लिए सारथी सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसका शुल्क 400 रुपये है। इसमें 200 रुपये पता परिवर्तन और 200 रुपये स्मार्ट कार्ड के लिया जाता है। पते में बदलाव के साक्ष्य दस्तावेज के रूप में शपथ पत्र को अपलोड करना पड़ेगा।

डीएल के लिए दिए दस्तावेजों का होगा सत्यापन
मोटर यान संशोधित अधिनियम के तहत डीएल बनवाने के लिए जो दस्तावेज अटैच किए जाएंगे, उनके सत्यापन कराने का भी प्रावधान है। जबकि पूर्व में पहचान व पते के दस्तावेजों के सत्यापन कराने का प्रावधान नहीं था। नई व्यवस्था में दस्तावेजों का सत्यापन नहीं होने पर आवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। परिवहन विभाग की इसके लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर सकता है।

साल भर में कराएं डीएल का नवीनीकरण अगर डीएल की वैधता खत्म हो चुकी है या फिर खत्म होने वाली है तो अलर्ट हो जाएं। क्योंकि वैधता तारीख बीतने के बाद डीएल अवैध हो जाएगा। जबकि पुरानी व्यवस्था में वैधता खत्म होने के बाद भी डीएल एक माह (ग्रेस पीरियड) तक वैध माना जाता था। वहीं, नई व्यवस्था में डीएल की वैधता खत्म होने के एक साल के भीतर नवीनीकरण जरूरी है, नहीं तो नए सिरे से डीएल बनाने प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। जबकि पहले डीएल का पांच साल तक फीस और देरी शुल्क देकर नवीनीकरण कराया जा सकता था।

शपथ पत्र में दर्ज स्थायी पते पर डीएल की डिलीवरी
ऑनलाइन आवेदन के दौरान आवेदक के शपथ पत्र पर जिस स्थायी पता का उल्लेख किया जाएगा। उसी पता पर डीएल भेजी जाएगी। ऐसे में आवेदक वर्तमान में जहां पर निवास करते हों, उसी स्थायी पते का उल्लेख करें।