Home Blog Page 2695

गजब: अपने कानों से गुब्बारा फुला देता है ये शख्स, कान की हवा से बुझा देता है मोमबत्ती

0

भगवान हर किसी को कोई ना कोई प्रतिभा जरूर देता है। कोई खेल में माहिर होता है तो कोई पढ़ाई में। हालांकि भगवान ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रहने वाले मणिशंकर पांडे को जो प्रतिभा दी है वह काफी हैरान करने वाली है। लसड़ा गांव के निवासी मणिशंकर पांडे अपने कानों से गुब्बारे फुला लेते हैं। जब वह अपने कानों से फूंक मारते हैं तो मोमबत्तियां भी बुझ जाती हैं।

मणिशंकर के मुताबिक उनके लिए यह काम करना बहुत ही आसान है। उन्होंने कई सालों तक इस चीज की प्रैक्टिस की। मणिशंकर ने बताया कि मैं सबसे पहले तेज सांस लेकर हवा सीने में भर लेता हूं और फिर अपनी नाक को बंद कर लेता हूं। इस कारण वह हवा कान से निकल जाती है और गुब्बारा भी फूल जाता है। हम में से ज्यादातर लोग मुंह की हवा से ही गुब्बारा फुलाते हैं।

मणिशंकर इस प्रतिभा की वजह से काफी ज्यादा लोकप्रिय है। जब आसपास के इलाकों में कोई समारोह या महोत्सव होता है तो उनको अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। उनको इस अनोखी प्रतिभा के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उनके कारनामों को देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं।

मणिशंकर के परिवार वालों ने बताया कि यदि उन्हें प्रोत्साहन एवं उचित मंच मिले तो उनका नाम लिंबा एवं गिनीज बुक में भी दर्ज किया जा सकता है। उनके पास ऐसी प्रतिभा है जिससे वे यह रिकॉर्ड बना सकते हैं। उन्होंने 15 सालों से यह काम किया है।

भारत के इस अनोखे शहर के बारे में जानकार आप भी चकरा जाओगे

0

भारत को विविधताओं वाला देश माना जाता है। भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां पर आपको अनेक प्रकार की विविधता देखने को मिल जाएगी। आज हम आप लोगों को भारत के कौन से शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ना पैसा चलता है और न ही किसी की सरकार चलती है।

दोस्तों ओरोविल भारत का एक ऐसा शहर है जहां ना पैसा चलता है और न किसी की सरकार चलती है। बता दे इस शहर में किसी का राज नहीं चलता है और यह शहर भारत में स्थित है। जैसे हम सभी लोगों को कहता है भारत धर्मनिरपेक्ष देश है जहां हर धर्म को बराबर की आजादी मिलती है।

दोस्तों ओरोविल चेन्नई से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भारत का एक ऐसा शहर है जहां पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है यहां पर हर धर्म के लोग मिलजुलकर साथ में रहते हैं इस शहर को बसाने की पीछे यही उद्देश्य था कि लोग एक दूसरे से बिना भेदभाव किए ऊंच नीच और जात पात को पूरी तरह से भुला दे।

इस शहर में लगभग 50 अलग-अलग देशों के लोग रहते हैं। वर्तमान समय में इस शहर की आबादी 24000 से भी ज्यादा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस शहर के केंद्र में एक मंदिर भी है लेकिन इस मंदिर में किस भगवान की पूजा नहीं की जाती है बल्कि यहां आकर लोग योग करते हैं।

दुनिया के पांच सबसे खूंखार और खतरनाक कुत्ते, जिनके चंगुल में फंसे तो निकल पाना है मुश्किल

0

कहते हैं कुत्ते इंसान के सबसे बेहतर दोस्त और वफादार साथी होते हैं। ये मिलनसार और समझदार तो होते ही हैं, लेकिन कुत्तों की कई ऐसी प्रजातियां भी हैं, जो बेहद ही खतरनाक होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही खूंखार और खतरनाक कुत्तों की प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये है प्रेसा कैनारियो, जो मुख्य रूप से अफ्रीका के कैनरी आइलैंड पर पाये जाते हैं। इनका वजन 60 किलो के आसपास होता है। इस प्रजाति के कुत्तों को 18वीं सदी में युद्ध के दौरान शिकार और हमलों के लिए ट्रेनिंग दी जाती थी। ये जानलेवा होते हैं। ये इतने खौफनाक और शक्तिशाली होते हैं कि इनके चंगुल से निकलना लगभग नामुमकिन होता है।

ये है जर्मन शेफर्ड। इनका वजन ज्यादा नहीं होता, लेकिन ये अपने आत्मविश्वास और निडरता के लिए दुनियाभर में विख्यात हैं। इनके लिए लगातार शारीरिक गतिविधियां आवश्यक हैं, ताकि ये आक्रामक न हों। गुस्सा आने पर ये किसी का भी हाल बुरा कर सकते हैं।

इस कुत्ते की प्रजाति का नाम है रोट्टवीलर्स, जो जर्मनी में पायी जाती है। ये दुनिया की सबसे मशहूर प्रजातियों में से एक है। ये बेहद ताकतवर होते हैं, खासतौर पर इनके जबड़े। इनका प्रयोग रक्षा के लिए किया जाता है। अमूमन इन्हें अजनबी लोग और दूसरे कुत्ते बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। अगर इन्हें लगता है कि ये या फिर इनके मालिक गुस्से में हैं, तो ये बेहद खूंखार हो सकते हैं।

ये है चौ-चौ, जो चीन में पाया जाता है। चौ-चौ दिखने में बेहद प्यारे और शालीन लगते हैं, लेकिन ये उतने ही खतरनाक भी होते हैं। इसकी मर्जी के बिना कोई भी इनके आस-पास भी नहीं घुम सकता। यह सबसे आक्रामक कुत्तों में से एक हैं।

ये है पिट बुल्स, जो अमेरिका में पाया जाता है। दुनिया में ये सबसे खतरनाक कुत्ते की प्रजाति होने के लिए कुख्यात हैं। हालांकि ये इतने खतरनाक होते नहीं हैं। ये बिना बात के हमला नहीं करते। लेकिन गैर-जिम्मेदार मालिकों के कारण इनका गुस्सा काफी बढ़ जाता है। इन्हें अगर सही तरीके से पाला जाए तो ये मालिकों के साथ बेहद शालीन, दोस्ताना और भरोसेमंद रिश्ता बना सकते हैं।

रहस्यमयी आइलैंड: जहां महिलाओं का जाना है मना, पुरुषों के लिए भी बने हैं कड़े नियम

0

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं। एक ऐसी है जगह जापान में भी है, जिसे ओकिनोशिमा आइलैंड के नाम से जाना जाता है। इस आइलैंड पर महिलाओं का जाना प्रतिबंधित है। यहां तक कि इस आइलैंड पर जाने के लिए पुरुषों के लिए भी कड़े नियम बनाए गए हैं।

ओकिनोशिमा आइलैंड को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। 700 वर्ग मीटर में फैले इस टापू के बारे में कहा जाता है कि चौथी से नौवीं शताब्दी तक यह कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के बीच व्यापार का केंद्र हुआ करता था।

इस आइलैंड को धार्मिक रूप से काफी पवित्र माना जाता है। पुराने समय से चली आ रही धार्मिक पाबंदियां आज भी इस आइलैंड पर मान्य हैं, जिनमें महिलाओं के आने पर प्रतिबंध भी शामिल है।

कहते हैं कि इस आइलैंड पर जाने से पहले पुरुषों को निर्वस्त्र होकर नहाना जरूरी होता है। यहां नियम इतने कड़े हैं कि पूरे साल में सिर्फ 200 पुरुष ही इस टापू पर जा सकते हैं।

जो लोग इस आइलैंड पर जाते हैं, उन्हें सख्त हिदायत दी जाती है कि वो वहां से कोई भी चीज अपने साथ न लाएं। यहां तक कि उन्हें यह भी हिदायत दी जाती है कि अपनी यात्रा के बारे में किसी से भी न बताएं। असाही शिंबून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक वहां से लौटने वाले लोग अपने साथ घास तक भी नहीं ला सकते।

दरअसल, इस आइलैंड पर मुनाकाता ताइशा ओकित्सु मंदिर मौजूद है, जहां समुद्र की देवी की पूजा की जाती है। वहीं, 17वीं शताब्दी में यहां जहाजों की सुरक्षा के लिए पूजा की जाती थी।

नितिन गडकरी ने कहा-पेट्रोल डीजल कारों को बैन नहीं करेगी सरकार, ऑटो शेयरों में आया बड़ा उछाल

0

नई दिल्ली. केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari, Minister of Road Transport & Highways) ने पेट्रोल और डीज़ल व्हीकल (Petrol Diesel Vehicles) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस पर चर्चा चल रही थी और मंत्रालय को सुझाव मिला था कि पेट्रोल-डीजल गाड़ियां (Diesel Car Bans) पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि सरकार का पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर बैन लगाने का कोई इरादा नहीं है, हम ऐसा कुछ नहीं करने जा रहे हैं. लेकिन प्रदूषण को कम करना हमारी प्राथमिकता है. BS-6 वाहनों (Vehicles) के चलते प्रदूषण कम होगा. इन खबरों के बाद ऑटो सेक्टर की कंपनियों में जोरदार तेजी आई है. निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में शामिल सभी 1-5 फीसदी तक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

निफ्टी पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, ऑटो सेक्टर में छाई मंदी के चलते कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है. पिछले एक साल के दौरान टाटा मोटर्स का शेयर 56 फीसदी, टीवीएस मोटर का शेयर 39 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 45 फीसदी और मारुति के शेयर में 33 फीसदी की गिरावट आई है.

आपको बता दें कि ऑटो सेक्टर में मंदी का दौर चल रहा है. इसी बीच पेट्रोल और डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की खबरें आई थीं. दरअसल, नीति आयोग ने प्रस्ताव दिया था कि तिपहिया वाहनों को 2023 और 150 सीसी से कम क्षमता वाले दो पहिया वाहनों को 2025 तक सड़कों से हटा कर उनकी जगह इलेक्ट्रिक वाहन लाए जाएं. हालांकि नीति आयोग के इस कदम की ऑटोमोबाइल जगत में काफी आलोचना हुई थी. नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार 5 लाख करोड़ रुपये के रोड कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट अगले 3 महीने में देने जा रही है. इनमें से करीब 68 प्रोजेक्ट तय हो चुके है. जिसका फायदा कंस्ट्रक्शन और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को होगा.

>> उन्होंने बताया कि प्रदूषण को कम करना हमारी प्राथमिकता है. इसीलिए ऑटो सेक्टर में BS 4 के बाद अब BS 6 नियम को लागू किया जा रहा है. >> ऑटोमोबाइल सेक्टर की सबसे बड़ी समस्या फाइनेंस की है. सरकार इस समस्या को सुलझा रही है. वैश्विक मंदी और डिमांड-सप्लाई की मिसमैच की वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर संकट से जूझ रहा है. सरकार हमेशा से इस सेक्टर के साथ खड़ी है. वित्त मंत्रालय की मदद से कोई हल निकालने की कोशिश कर रहे है. चार महीने में सेक्टर फिर से बेहतर स्थिति में लौट आएगा.

>> मोटर व्हीकल संशोधन कानून पर नितिन गडकरी ने कहा है कि 20 राज्यों के परिवहन मंत्रियों की समिति जिसमें 7 राजनीतिक पार्टियों की सरकारें थीं. उनकी सिफारिशों के आधार पर ही इसे तैयार और लागू किया गया है. जॉइंट सेलेक्शन कमिटी और स्टैंडिंग कमिटी के पास भी यह गया उनके सुझावों के बाद इसे तैयार किया गया तब संसद में पारित किया गया.
नितिन गडकरी का कहना है किदेश मे 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें डेढ़ लाख मौतें हो जाती हैं. मरने वालों में 60 फीसदी लोग 18 से 35 आयु के होते हैं, क्या इनकी जान नहीं बचानी चाहिए. कानून के प्रति सम्मान और डर नहीं हो ऐसी स्थिति अच्छी नहीं है. सरकार की ऐसी मंशा नहीं है कि ज्यादा जुर्माना लगाया जाए लेकिन लोग ऐसी स्थिति आने ही नहीं दे कि जुर्माना लगे.

भारी पड़ा ट्रैफिक नियमों को तोड़ना, ट्रैक्टर का 59 हजार का चालान कटा

0

नए मोटर वाहन अधिनियम एक्ट के तहत ट्रैफिक नियमों की अवेहलना करना लोगों को काफी भारी पड़ रहा है। ऐसे में नियमों की अवेहलना करने वाले चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस भी काफी सख्ती से बरत रही है।

मंगलवार दोपहर न्यू कॉलोनी में ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक ट्रैक्टर-ट्राली का चालान काटा गया। पुलिस ने दस नियमों का उल्लघंन करने का दोषी मानते हुए 59 हजार जुर्माना लगाया गया और ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया गया।

ट्रैफिक पुलिस के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को ट्रैक्टर-ट्राली तेज रफ्तार में आ रहा थी। उसके द्वारा पहले लाइट जंप की गई और रुकवाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके द्वारा नहीं रोका गया। उसको रोककर चालक से दस्तावेज मांगे गए लेकिन कुछ नहीं मिला। चालान काट कर जब्त किया गया और 59 हजार जुर्माने की पर्ची सौंप दी गई।

तेज आवाज पर बुलेट चालक फंसा 
वहीं दूसरी ओर, तेज आवाज करने पर बुधवार शाम को फरीदाबाद मेंट्रैफिक पुलिस ने हाईवे के बाटा मोड पर एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोक लिया। कागजात न होने पर ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट चला रहे युवक का 35 हजार रुपये का चालान कर दिया। चालान के लिए रुपये न होने पर ट्रैफिक पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।

इसके अलावा भी शहर में अलग- अलग स्थानों पर 23 हजार रुपये तक के चालान हुए हैं।बुधवार शाम करीब 4:42 पर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक बल्लभगढ़ जा रहे थे। मोटरसाइकिल पटाखे की आवाज कर रही थी।

मकबरे के पास से चलने पर आती थी बड़ी ही अजीब आवाजें, जब खुदाई की तो सामने आ गया 4400 साल पुराना राज

0

मिस्त्र के आर्कियोलॉजिस्ट ने एक इलाके में एक मकबरा खोजा गया है। बता दें, यहां पर पुराने पिरामिड के पास जमीन पर चलने से बहुत ही अजीब सी आवाज आती थी। जिसे सुनकर आर्कियोलॉजिस्ट्स ये समझ गए कि जिसे वो केवल एक रास्ता समझ रहे हैं, वहां उस जमीन के नीचे जरूर कुछ है। पुरातत्व विभाग की टीम बिना देर किए यहां पर खुदाई करने में लग गईं। जिसके बाद जो चीजें सामने आईं उसे देखकर पूरा मिस्त्र हैरान हो गया है। आपको बता दें कि यह अब तक की सबसे बड़ी खोज है।

बता दें कि मिस्त्र के संस्कृति मंत्रालय के ऑफिशियल मुस्तफा वजीरी ने बोला है कि यह पिछले कई दशकों में हुई एक अनूठी खोज है।आर्कियोलॉजिस्ट्स को राजधानी काहिरा के सक्कारा प्रांत के एक पिरामिड के पास यह मकबरा मिला है। इस मकबरे के अंदर बनी कई रंगबिरंगी नक्काशी और फैरो की भीमकाय मूर्तियां वाकई में देखने लायक हैं।

– एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिरामिड की जमीन के ऊपरी हिस्से से ये आवाज दो कारणों से आ रही थी। एक तो इस जमीने के नीचे बहुत सारा हिस्सा खाली था। तो वहीं कुछ जगहों से यहां पर हवा जाने से भी अजीब आवाजें आ रही थीं।

– एक्सपर्ट्स ने यह भी जानकारी दी है कि यहां पर उस दौर के सबसे बड़े पुजारी या धर्मगुरु रहते थे। जिनका नाम वाह्त्ये था। वाहत्ये चित्रों में अपनी मां, पत्नी और पूरे परिवार के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

– इस मकबरे में एक्सपर्ट्स खुदाई शुरू करेंगे। क्योंकि उन्हें इसके अंदर से कई और भी चीजें मिलने की उम्मीद है। बता दें कि उस दौर में मिस्त्र में पुजारियों और धर्मगुरुओं का काफी विशेष महत्व हुआ करता था। जिनके माध्यम से मिस्त्र के भगवान को खुश किया जाता था।

शौक पूरा करने के लिए इस महिला ने की पार कर डाली सारी हदें, सिर से लेकर प्राइवेट पार्ट्स तक करा लिया कुछ ऐसा

0

हर किसी को किसीन किसी चीज का शौक होता है और शौक रखना भी अच्छी बात है। लेकिन ऐसा भी क्या शौक करना जिससे आपकी पहचान ही मिट जाए। दुनियाभर में ऐसे कई सारे लोग हैं जो कि ऐसे अजीबोगरीब शौक पालते हैं। आपको हम आज ब्राजील की एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके अजीब शौक के कारण वो बेहद ही डरावनी बन गई हैं।

आपको बता दें कि इस महिला का नाम एलेन डेविडसन है। इसने शरीर में 10 हजार से भी ज्यादा छेद करवाए हैं। यानि की इस औरत ने 10 हजार छेद यानी कि पियरसिंग करवाई है। एलेन को दुनिया की मोस्ट पियर्स्ड महिला का ख़िताब भी मिला है। सिर्फ इतना ही नहीं एलेन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। प्राइवेट पार्ट्स में 500 से अधिक पियरसिंग करवाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलेन ने न केवल अपनी बॉडी में बल्कि प्राइवेट पार्ट्स में भी पियरसिंग करवाई है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है कि उन्होंने सिर्फ प्राइवेट पार्ट्स में ही 500 से ज्यादा छेद करवाये हैं।

बता दें कि एलेन अपने इस शौक के कारण बेहद ही खुश हैं। उनका कहना है कि लोगों की वह परवाह नहीं करती हैं। लोग क्या सोचेंगे क्या कहेंगे उन्हें इस बात से कुछ भी फर्क नहीं पड़ता। ऐसा कहा जाता है कि एलेन पहले एक नर्स हुआ करती थीं। साल 2011 में उनकी शादी हुई। लेकिन किसी कारण शादी के एक साल बाद उनका तलाक हो गया था।

धरती से 3 हज़ार फुट नीचे बसा हुआ है ये गांव, आबादी है मात्र 208 लोगों की

0

आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आपने कभी न सुना हो और शायद आप कभी ऐसी कल्पना भी न कर पाओ कि आज के ज़माने में भी ऐसी जगह कहीं हो सकती है। लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसी जगह वास्तव में है। वहां लोग भी रहते हैं और तो और लोग उस जगह घूमने भी आते हैं।

दरअसल आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे गांव के बारे में जो धरती से तकरीबन 3 हज़ार नीचे बसा हुआ है। जी हां, आपने सही पढ़ा। ये गाँव और कहीं नहीं बल्कि सुपरपावर माने जाने वाले अमेरिका में है। इस गाँव का नाम सुपई है।

कहां है ये गांव 
ये गांव अमरीका में है। अमेरिका के प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन के पास हवासू कैनियन में सुपाई नाम से इसको जाना जाता है। यह एक ऐसा गांव है जो ज़मीन की सतह से तीन हज़ार फ़ुट नीचे बसा हुआ है।

हर साल 55 लाख लोग आते हैं यहां

बता दें कि इसे देखने के लिए हर साल दुनिया भर से क़रीब 55 लाख लोग एरिज़ोना आते हैं। हवासू कैनियन के पास एक गहरी खाई है जहां ये प्राचीन गांव बसा हुआ है।

कुल आबादी है सिर्फ 208 लोगों की

इस गांव की कुल आबादी 208 बताई जाती है। जमीन की सतह से करीब 3000 फुट नीचे बसे इस गांव के रहने वाले अमरीका के मूल निवासी रेड इंडियन हैं।

कैसे जाया जाए यहां

जानकारी के लिए बता दें कि आज भी ये स्थान बाहर की हमारी आधुनिक दुनिया से काफी कटा हुआ है। इसका एक कारण यह भी है कि यहां आवागमन के साधन काफी सीमित हैं।

बता दें कि यहां या तो कठिन सफर करके पैदल जाया जा सकता है या खच्‍चर पर बैठ कर। एक और जरिया है यहां आने वाले इक्‍का दुक्‍का हवाई जहाज, जो गांव को नजदीकी हाइवे से जोड़ते हैं।

इन 5 देशों की लडकियां होती है सबसे ज्यादा खुबसूरत, जानिये कौनसा देश है नंबर 1 पर

0

दुनिया में बहुत सारे ऐसे देश में जहां की महिलाएं दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक दिखाई देती हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी देश है जहां की महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। आज हम आप लोगों को दुनिया के 5 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की महिलाओं को सबसे ज्यादा खूबसूरत माना जाता है।

1. ब्राजील:

ब्राजील दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां की महिलाओं को सबसे ज्यादा खूबसूरत माना जाता है। ब्राजील भी दुनिया का एक विकसित और मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश है। यहां की महिलाओं का रहन-सहन दुनिया के कई देशों की महिलाओं की तुलना में काफी अच्छा माना जाता है।

2. रूस:

रूस दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जहां की महिलाओं को सबसे ज्यादा खूबसूरत माना जाता है। रूस को दुनिया का एक शक्तिशाली और मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश माना जाता है, जहां की महिलाएं किसी भी देश की महिलाओं की तुलना में काफी ज्यादा हॉट और खूबसूरत हैं।

3. वेनेजुएला:

वेनेज़ुएला दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जहां की महिलाएं सबसे ज्यादा खूबसूरत मानी जाती है। वेनेजुएला को दुनिया का एक छोटा और आकर्षक देश माना जाता है, जहां हर साल लाखों लोग घूमने के लिए जाते हैं।

4. अर्जेंटीना:

अर्जेंटीना दुनिया का चौथा ऐसा देश है जहां की महिलाओं को सबसे ज्यादा खूबसूरत माना जाता है। अर्जेंटीना में रहने वाली महिलाओं का सांवला रंग हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

5. इटली:

इटली दुनिया का 5वां ऐसा देश है जहां की महिलाएं सबसे ज्यादा खूबसूरत मानी जाती हैं। इटली को दुनिया का एक विकसित और मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश माना जाता है। इटली में रहने वाली महिलाओं का लाइफस्टाइल दुनिया के कई देशों की महिलाओं की तुलना में काफी अच्छा माना जाता है।