Home Blog Page 2707

अब तीन में नहीं चार साल में पूरा होगा ग्रेजुएशन, फिर PhD में ले सकेंगे डायरेक्ट एडमिशन

0

12वीं के बाद आगे की बढ़ाई करने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है. क्योंकि अब आपको ग्रेजुएशन में तीन साल नहीं बल्कि चार साल तक पढ़ाई करनी पड़ सकती है. दरअसल, UGC यानी विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग ने ग्रेजुएशन के पाठ्यक्रमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजीसी जल्‍द ही ऐसी व्‍यवस्‍था लागू करने पर विचार कर रहा है, जिसमें ग्रेजुएशन की अवधि तीन साल की बजाय चार साल होगी.

खबरों के मुताबिक, ये पाठ्यक्रम देश की सभी यूनिवर्सिटीज में लागू होगा. हालांकि उसके बाद आपको पीजी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप सीधे पीएचडी में एडमिशन ले सकेंगे. बता दें कि फिलहाल ग्रेजुएशन करने के लिए आपको तीन साल का वक्त लगता है, उसके बाद दो साल की मास्टर डिग्री लेनी होती है उसके बाद ही आपको पीएचडी में एडमिशन मिल पाता है.

रिलायंस जियो फाइबर कल होगी लॉन्च, जानें सब कुछ…

0

 र‍िलायंस ने सितंबर 2016 में ज‍ियो फाइबर सर्विस की शुरुआत की थी। ज‍ियो फाइबर की देश भर में शुरूआत 5 सितंबर यानि कल से होगी। इच्छुक उपयोगकर्ता रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर हाई स्पीड FTTH ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को 100 Mbps से लेकर 1Gbps तक की स्पीड इंटरनेट का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जियो फाइबर प्लान के तहत उपभोक्ताओं को 4K LED टीवी और 4K सेट टॉप बॉक्स भी फ्री में मिलेगा।यूजर्स को म‍िलेगी अमेरिका से भी तेज स्पीड में इंटरनेट सेवा

जैसा कि पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्री के 42वें एजीएम में जियो फाइबर को लॉन्च की तारीख 5 सितंबर निर्धारित की गई थी। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि इस प्लान के जरिए यूजर्स को अमेरिका से भी तेज स्पीड में इंटरनेट सेवा प्रदान की जाएगी। रिलायंस जियो फाइबर को देश के 1,600 शहरों या कस्बों में पहुंचाया जाएगा।

ज‍ियो फाइबर के लिए आवेदन कैसे करें
जबकि ज‍ियो अब एक साल से अधिक समय से पंजीकरणों को आमंत्रित कर रहा है। बता दें कि ज‍ियो फाइबर सेवाओं के लिए पंजीकरण करने के लिए आपको बस उनकी वेबसाइट पर जाना होगा और पते सहित अपनी जानकारी भरनी होगी।

ज‍ियो फाइबर ब्रॉडबेंड सर्विस के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • ज‍ियो फाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार को वेबसाइट www.gigafiber.jio.com पर लॉग-इन करना होगा।
  • इसके बाद जिस पते पर जियो का ब्रॉडबेंड कनेक्शन चाहते हैं वो पता एड करें।
  • इसके बाद इसमें पूछी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, इमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरें।
  • जानकारी भरने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर वैरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको वेबसाइट पर फिल करना होगा।
  • र‍िलायंस जियो की ओर से कॉल आएगा और आपके द्वारा दी गई जानकारी की वैरिफिकेशन की जाएगी।

ज‍ियो फाइबर की कीमतें

एजीएम के दौरान, मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि ज‍ियो फाइबर मासिक के साथ-साथ वार्षिक योजनाओं में भी आएगा। मासिक योजनाओं की कीमत न्यूनतम 700 रुपये होगी और यह 10,000 रुपये तक जा सकती है। वार्षिक योजनाओं के मूल्य अभी तक सामने नहीं आए हैं। सब्सक्राइबर्स100Mbps की न्यूनतम गति का आनंद ले सकेंगे और योजना की कीमतें बढ़ने पर 1Gbps तक की उम्मीद कर सकते हैं। बता दें कि, 700 रुपये ज‍ियो फाइबर प्लान 100Mbps की पेशकश करेगा।

जियो फाइबर की उपलब्धता
अब तक, ग‍िगा ज‍ियो फाइबर कनेक्शन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, हैदराबाद, सूरत, वड़ोदरा, चेन्नई, नोएडा, गाजियाबाद, भुवनेश्वर, वाराणसी, इलाहाबाद, बेंगलुरु, सूरत, आगरा, मेरठ, विजाग, लखनऊ जमशेदपुर, हरिद्वार, गया, पटना, पोर्ट ब्लेयर और पंजाब सहित कई शहरों में उपलब्ध हैं। ज‍ियो फाइबर कुछ शहरों से शुरू होगा और धीरे-धीरे अपनी पहुंच बढ़ाएगा।

ज‍ियो फाइबर ऑफर्स

ज‍ियो फाइबर मुफ्त स्थानीय और एसटीडी प्रदान करता है और अपने ग्राहकों को मुफ्त में ओटीटी सामग्री देखने देगा। जबकि अभी तक ओटीटी प्लेटफार्मों का नाम नहीं लिया गया है, ग्राहक ज‍ियो स‍िनेमा, ज‍ियो टीवी और ज‍ियो सावन का आनंद ले सकेंगे। ज‍ियो प्रीमियम ज‍ियो फाइबर ग्राहकों के लिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो ‘सेवा भी दे रहा है। इस प्लान के मुताबिक, ग्राहक इसके रिलीज के दिन मूवी देख पाएंगे।

अंतरिक्ष यात्री जैसे कॉस्ट्यूम में गड्ढों वाली सड़क पर मूनवॉक की तरह चला कलाकार…

0

कर्नाटक की राजधानी में सड़कों की बदहाली दिखाने के लिए मशहूर आर्टिस्‍ट बादल नानजुंदास्वामी ने नया आर्टवर्क किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना। वीडियो में वह अंतरिक्ष यात्री की तरह का कॉस्ट्यूम पहने ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर मूनवॉक की तरह चलते दिख रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो को बहुत पसंद किया। कई लोगों ने सड़क पर निकल रहे ट्रैफिक को भी डायवर्ट करने में उनकी मदद की।

नानजुंदास्‍वामी इसी तरह नागरिक समस्‍याओं की ओर सरकार और अधिकारियों का ध्‍यान खींचने के लिए जाने जाते हैं। वीडियो को देखकर एक ट्विटर यूजर ने लिखा- ‘क्रेटर इतने बड़े हैं कि इसरो आसानी से उन पर अपने अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षित कर सकता है ताकि चंद्रमा पर एक और सफल मिशन की योजना बना सके।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘यह हमारे देश की सबसे बड़ी खासियत है कि ऐसी सड़कें हर कोने में देखने को मिल जाएगी लेकिन ऐसे अंतरिक्ष यात्री बिरले ही देखने को मिलेंगे। 

पहले सड़क पर मगरमच्छ उतारा था  
यह पहली बार नहीं है, जब कलाकार बादल नानजुंदास्वामी ने संदेश देने के लिए कला का ऐसा इस्तेमाल किया है। कुछ साल पहले, उन्होंने गड्ढों पर विशालकाय मगरमच्छों को रखा था। इसी तरह, गड्ढों के आसपास तितली के जाल भी बिछाए थे। उन्होंने कहा कि कला की खासियत ही यही है कि आप इस माध्यम से अपना विरोध भी जाहिर कर सकते हैं। मेरी मंशा सिर्फ यही है कि मेरा शहर सबसे अच्छा हो। लोगों को किसी बात की परेशानी न हो।

पूजा अर्चना के लिए साल भर पहले ही बुकिंग हो जाती है 1 हजार साल पुराने मंदिर में…

0

 भगवान गणेश का बांसवाड़ा जिले के तलवाड़ा स्थित 11वीं शताब्दी का श्रीसिद्धी विनायक मंदिर एक मात्र ऐसा हैं, जहां पर 282 स्वर्ण शिखर हैं। यहां कृष्ण जन्मोत्सव की तरह गणेश जन्मोत्सव को मनाने की भी परंपरा है। इस मौके पर मंदिर में भगवान गणेश को पालने में झुलाया जाता है।

मंदिर की लोकप्रियता इतनी है कि गणेश उत्सव पर पूजा अर्चना के लिए साल भर पहले से बुकिंग हो जाती है। खास बात यह है कि यहां विराजे गणेशजी की प्रतिमा पहले एक इमली के पेड़ के नीचे थी। इसलिए इस मंदिर को आमलिया गणेश मंदिर भी कहा जाता है।

मूर्ति के पीछे चांदी का वर्क
10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर सुबह 5.30 बजे से विधि विधान के साथ महापंचामृत मस्तकाभिषेक किया गया। इसके बाद 7 बजे से श्रृंगार एवं मंगला आरती, दोपहर 12 बजे गणेश जन्मोत्सव मनाया। दोपहर 1 बजे महा पूजा एवं सहस्त्रावर्तन के बाद शाम 4 बजे से भजन-किर्तन, महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया।

8 फीट के गोबर से बने स्वास्थ्य के गणेश, प्रसाद में बंट रही जैविक खाद…

0

 खेतों में बढ़ते रासायनिक उपयोग के दुष्परिणाम बताने के लिए शहर के राजमाता सिंधिया कॉम्प्लेक्स के पास नर्मदापुर युवा मंडल ने 8 फीट के गोबर से बने गणेश स्थापित किए हैं। मंडल का मकसद, खेतों में बढ़ते रासायनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना है। ताकि वे जैविक खाद का इस्तेमाल करें
 
मूर्ति निर्माण में 10 किलो गोबर और एक किलो नर्मदा की कांस (एक प्रकार की घास) से किया गया है। गोबर के गणेश को धान की पौध का भोग लगाया जा रहा है। इसके अलावा प्रसाद में नर्मदा से निकले कचरे से बनी जैविक खाद बांटी जा रही है। जिन्हें लोग अपने घरों के पौधों में डाल सकते हैं।
 

प्रत्येक व्यक्ति को 100 ग्राम जैविक खाद 

  • 10 किलो से गोबर, नर्मदा की 1 किलो से अधिक कांस सुखाकर मूर्ति तैयार की गई है
  • मूर्ति 8 फीट की है, खेत में विसर्जन होगा, प्रसाद में 100 ग्राम जैविक खाद बांटी जा

मुख्यमंत्री ने सरपंचों से किया राज्यव्यापी कुपोषण मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी का आव्हान : सरपंचों को लिखा पत्र…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में 2 अक्टूबर से प्रारंभ किए जा रहे राज्यव्यापी कुपोषण मुक्ति अभियान में सरपंचों से सक्रिय भागीदारी का आव्हान करते हुए उन्हें पत्र लिखा है। 

    मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य के 35.60 प्रतिशत छोटे बच्चे कुपोषण से तथा 15 से 49 वर्ष की 41.50 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीडि़त हैं। ये आंकड़े अन्तरात्मा को झकझोरने वाले हैं तथा किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को विचलित कर सकते हैं। कुपोषण एवं एनीमिया के प्रकोप से इतने अधिक लोगों के पीडि़त होने से भावी पीढ़ी के भविष्य का सहज ही अन्दाज लगाया जा सकता है। इतनी बड़ी संख्या में हमारे बच्चे एवं बहनें यदि अस्वस्थ रहेंगी तो सभ्य समाज के किसी भी व्यक्ति को सुख-चैन से जीने का नैतिक अधिकार नहीं बनता। 

    श्री बघेल ने पत्र में कहा है कि हमने राज्य से कुपोषण एवं एनीमिया को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है। सम्पूर्ण राज्य में यह महायज्ञ 2 अक्टूबर 2019 से आरंभ किया जाएगा। योजना अंतर्गत राज्य के शत-प्रतिशत कुपोषित एवं एनीमिया पीडि़तों को उनकी रूचि एवं शारीरिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रतिदिन निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी। यह कार्य केवल शासकीय प्रयासों से सफल नहीं हो सकता, इसमें राज्य के सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने सरपंचों से आग्रह करते हुए कहा है कि मैं सभी से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि यथोशक्ति तन-मन एवं धन से इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें। जब भी अवसर मिले, पीडि़तों को अपने हाथों से भोजन कराने का पुण्य अवश्य प्राप्त करें।

     श्री बघेल ने विश्वास प्रकट किया है कि आप सभी के सहयोग से हम आगामी 3 वर्षों में राज्य को कुपोषण और एनीमिया से मुक्त करा लेंगे तथा ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़‘ की कल्पना साकार कर सकेंगे। 

करतापुर कॉरिडोर पर भारत-पाक की बैठक आज, कई मुद्दों पर हो सकती है बात

0

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर आज भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों की बैठक है. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. इस दौरान भारत की ओर से जाने वाले सिख श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की एंट्री फीस या परमिट फीस से राहत देने, 10 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन की परमिशन, पाकिस्तान साइड पर रावी नदी पर पुल के निर्माण का मुद्दा समेत कई मुद्दों पर बात हो सकती है. इसके अलावा भारत की ओर से सुबह कितने बजे से श्रद्धालुओं को भेजने और शाम को कितने बजे रास्ता बंद किए जाने, सुरक्षा के प्रबंध, यात्री टर्मिनल में लगाए जाने वाले दोनों देशों के झंडों की ऊंचाई और नवंबर में करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान दोनों देशों की ओर से आने वाले संभावित वीवीआईपी लोगों के नाम पर चर्चा हो सकती है.

परत दर परत खुल रही है अर्थव्यवस्था की हकीकत, 99 पैसे गिरकर रसातल में पहुंचा रुपया, 5 साल में टूटा 20 फीसदी

0

कभी पिछली यूपीए सरकार को रुपए की गिरावट पर पानी पी-पीकर कोसने वाली बीजेपी के दौरान में रुपया हलकान है। लगातार रसातल में जाते रुपए ने मंगलवार को पूरे 100 पैसे का गोता खाया और एक समय इसका भाव एक डॉलर के मुकाबले 72.40 तक पहुंच गया। कारोबार खत्म होते वक्त भी 99 पैसे की गिरावट के साथ ही 72.39 पर बंद हुआ।

मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में रुपया 55 पैसे की गिरावट के साथ 71.95 पर खुला था। शुक्रवार को रुपया 71.40 पर बंद हुआ था। कल यानी सोमवार को गणेश चतुर्थी की वजह से बाजार बंद थे, इसलिए ट्रेडिंग नहीं हुई थी। लेकिन मंगलवार को जब बाजार खुला तो रुपए ने ऐसा गोता लगाया कि बाजार में अफरा-तफरी देखने को मिली।

ध्यान रहे कि बीचे पांच साल के दौरान रुपए की कीमत में करीब बीस फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कारोबारियों के मुताबिक चीन के ट्रेड पर अमेरिका द्वारा नया शुल्क लगाने और जवाब में चीन के भी शुल्क बढ़ाने की खबरों से रुपए पर दबाव बना। इसके अलावा पिछले दिनों आई विकास दर के आंकड़ों का दबाव भी करेंसी मार्केट में देखने को मिला। आंकड़ों के मुताबिक देश की विकास दर पिछली तिमाही में सिर्फ 5 फीसदी दर्ज की गई है, जो कि साढ़े 6 साल का निचला स्तर है।

वैसे भी हाल के दिनों में अर्थव्यवस्था की हकीकत परत दर परत खुलती जा रही है। विकास दर के गर्त में जाने की खबरों के बीच अगस्त में वाहनों की बिक्री में आई भारी गिरावट की जानकारी आई है। इसका असर भी करेंसी बाजार पर पड़ा है।

ध्यान रहे कि बीते 5 साल के दौरान रुपए की कीमत में डॉलर के मुकाबले करीब बीस फीसदी की गिरावट आई है। लेकिन इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि रुपया कमजोर होने के बाद भी देश के निर्यात में कोई बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली है। आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि 3 सितंबर 2014 को एक डॉलर 60.49 रुपए पर था जो 3 सितंबर 2019 को 72.30 पर पहुंच गया।

बड़ी खबर : भारी बारिश से पानी-पानी मुंबई, सड़कों और गणपति पंडालों के बाहर जलभराव, स्कूल और कॉलेज बंद

0

मुंबई में भारी बारिश के बाद शहर में सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया हैं। आज सुबह से ही शहर में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे लोगों की और परेशानी बढ़ गई हैं। शहर में गणपति महोत्सव चल रहा है। ऐसे में बारिश का पानी पंडालों के बाहर जमा हो गया है। बारिश की वजह से मुंबई के सियान, परेल, दादर और बायकुला इलाके में काफी पानी भर गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कोलाबा 80 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं मौसम विभाग ने 6 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के जारी होने के बाद बीएमसी ने बुधवार को स्कूल कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं।

मुंबई में बारिश से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, देखें तस्वीरें

माणिक मेहता ने कहा- मिक्की की मौत सामान्य नहीं, हत्या की गई

0

निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की दूसरी पत्नी डॉ. मिक्की मेहता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के प्रकरण की जांच कर रही सिविल लाइन पुलिस के सामने मंगलवार को उसके भाई माणिक मेहता उपस्थित हुए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में अपना बयान दर्ज कराया। माणिक का कहना था कि मिक्की की मौत सामान्य नहीं थी, उसकी हत्या की गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत भी की थी, लेकिन जांच न करके आइपीएस मुकेश गुप्ता के दबाव में केस को दबा दिया गया। माणिक ने केस से संबंधित कई महत्तवपूर्ण दस्तावेज भी पुलिस को सौंपा हैं। अफसरों ने इसकी पुष्टि की है। अब केस से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर पुलिस उनका बयान दर्ज करेगी।

जानकारी के मुताबिक सात सितंबर, 2001 को सिविल लाइन क्षेत्र में डॉ.मिक्की मेहता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उस वक्त सिविल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मिक्की के भाई माणिक मेहता और मां श्यामा मेहता का बयान लिया था। माणिक मेहता ने कई बार शिकायत की थी कि उनकी बहन मिक्की की मौत की दोबारा जांच होनी चाहिए। मिक्की की मौत से जुड़े साक्ष्यों से छेड़छाड़ और केस को दबाने का निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता पर उन्होंने गंभीर आरोप भी लगाया था। लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर फाइल बंद कर दी थी, जबकि मिक्की के परिजन लगातार हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग करते रहे परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर मिक्की मेहता की मौत की दोबारा जांच के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद डीजीपी ने जांच का आदेश रायपुर आइजी को दिया था। इसी क्रम में माणिक मेहता को पुलिस ने बयान दर्ज कराने बुलाया था।

डाक्टर,ड्राइवर समेत अन्य का दर्ज होगा बयान

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिक्की मेहता की संदिग्ध मौत के मामले में अस्पताल के डाक्टर, कर्मचारियों के अलावा ड्राइवर का बयान दर्ज किया जाएगा। सभी को नोटिस देकर तलब किया गया है। मिक्की की बेटी मुक्ता और मां श्यामा मेहता से भी केस से जुड़ी जानकारी ली जाएगी। श्यामा मेहता के दिल्ली में होने के कारण उनका बयान नहीं लिया जा सका। जांच में पुलिस यह भी तथ्य खंगालेंगी की परिजनों के आरोपों पर उस समय क्या कार्रवाई की गई और जांच के दौरान पुलिस ने क्या तथ्य एकत्र किया था।

गौरतलब है कि इससे पहले इस केस की जांच सेवानिवृत्त हो चुके डीजी जेल गिरधारी नायक ने की थी। दो महीने पहले उन्होंने जांच प्रतिवेदन गृह विभाग को सौंपा था, जिसमें निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता को क्लीन चिट दिया गया था। रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया था कि मिक्की की मौत किन परिस्थितियों में हुई थी। इसके लिए कौन जिम्मेदार है और डीजी मुकेश गुप्ता से मिक्की का क्या विवाद था? हालांकि रिपोर्ट में यह बताया गया था कि एक पत्नी के रहते हुए मुकेश गुप्ता द्वारा दूसरी शादी की गई। यह सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है। इस आधार पर मुकेश गुप्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अब नए सिरे से एक बार फिर से केस की फाइल खुलने से मुकेश गुप्ता की मुश्किले बढ़ गई है। केस की जांच कर रहे अफसरों का कहना है नए तथ्य और पुख्ता सुबूत मिलने पर एफआइआर दर्ज की जाएगी।