Home Blog Page 2710

सूरत में एक शख्‍स के घर विराजे ‘500 करोड़ रुपये’ के गणपति बप्‍पा, क्‍या आपने देखे…

0

सूरत के एक व्यापारी के घर पर भगवान गणेश की मूर्ति जैसा दिखने वाला एक कच्चा हीरा बड़ी संख्या में भक्तों को आकर्षित कर रहा है. इस कीमती हीरे की कीमत 500 करोड़ रुपये आंकी गई है. भगवान गणेश की मूर्ति जैसा दिखने वाला यह कच्चा पूरे सूरत में चर्चा का विषय बना हुआ है.

शहर के कटारगाम इलाके में रहने वाले राजेश पांडव ने बताया कि ‘उन्होंने 2005 में 29,000 रुपये में खुरदुरे हीरे का एक टुकड़ा खरीदा था. यह उस साल कांगो में म्बुजई खदान से नीलामी के हिस्से के रूप में भारत आया था. उन्‍होंने कहा कि “जब मैंने पैकेट खोला, तो हीरा भगवान गणेश की मूर्ति जैसा लग रहा था.

इसके बाद वह इस हीरे को घर ले आए और उन्‍होंने तय किया गया गणेश उत्‍सव में वह इसकी पूजा करेंगे. यह 24.11 मिमी लंबा और 16.49 मिमी चौड़ा है, जो 27.74 कैरेट से बना है।

उन्‍होंने बताया कि “स्थानीय उद्योग संघ के आग्रह पर इसे 2016 में सूरत में हीरा उद्योग के लिए वार्षिक प्रदर्शनी ‘स्पार्कल’ में प्रदर्शित किया गया था. तब से इसे व्यापक प्रचार मिला है”.

यह कहते हुए कि भगवान ने उन्‍हें आशीर्वाद दिया है, पांडव कहते हैं कि ‘वह एक हीरा व्यापारी थे, तब उन्‍होंने यह मोटा हीरा खरीदा था. अब, मेरे पास एक छोटी पॉलिशिंग यूनिट है. आपको ऐसी चीजें तभी मिलती हैं, जब आपको ईश्वर पर भरोसा हो. भगवान गणेश की आकृति भी दुर्लभ है. इसके दाईं ओर एक ट्रंक है. इसके अलावा, यह स्वाभाविक है. कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं है”.

पांडव ने कहा कि कई लोगों ने उनसे इसे खरीदने की पेशकश की है, लेकिन उनके और उनके परिवार के पास ऐसी कोई योजना नहीं है. उन्‍होंने यह भी कहा कि उनका परिवार दैनिक आधार पर मूर्ति की प्रार्थना नहीं करता. वह इसे तिजोरी में रखते हैं और इसे केवल गणेश उत्सव पर निकालते हैं.”

मासूम छात्रा को अश्लील हरकत सिखाती शिक्षिका का वीडियो वायरल

0

परिषदीय स्कूलों में छात्रों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने के बजाय एक शिक्षिका मासूम छात्रा को अश्लील हरकत सिखा रही है। ऐसा एक मामला शिकारपुर ब्लॉक के परिषदीय स्कूल का सामने आया है। शिक्षिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीएसए ने मामले में खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश देकर रिपोर्ट मांगी है।

शिकारपुर क्षेत्र के परिषदीय स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एक शिक्षिका मासूम छात्रा को अश्लील हरकत सिखा रही है। इसके अलावा शिक्षिका दूसरी शिक्षिकाओं को भी बुला रही है, दूसरी शिक्षिकाएं उससे फिर से उसी अश्लील हरकत को कराने के लिए कह रही हैं। शिक्षिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिकारपुर ब्लॉक के गांव नासिरपुर भैंसरोली स्थित प्राथमिक विद्यालय का है।

वीडियो विभागीय अफसरों के पास पहुंच गया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, बीईओ से मामले में रिपोर्ट भी मांगी गई है।

वीडियो मुझे मिल गया है। खंड शिक्षा अधिकारी से इस मामले में जांच कर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। – अम्बरीश कुमार, बीएसए

पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया को अध्यक्ष पद देने पर कमलनाथ ने चुप्पी तोड़ी और बोले.

0

मध्य प्रदेश की राजनीति इन दिनों गर्म हो रही है। इसकी वजह ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी और सोनिया गांधी को दिया गया उनका अल्टीमेटम है, जिससे खलबली मच गई। इस घमासान के बीच, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। इस बैठक के बाद पहली बार, कमलनाथ ने सिंधिया को अध्यक्ष पद देने पर चुप्पी तोड़ी।

सिंधिया को अध्यक्ष बनाने की मांग हो रही है

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर जमकर बवाल मचा है। सिंधिया ने सोनिया गांधी को अल्टीमेटम दिया है। उन्हें लगता है कि कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी देकर राज्य की राजनीति से दूर कर दिया। इस कारण से, उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की है कि उन्हें कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए।

बड़े नेता सिंधिया के समर्थन में आ गए हैं

मध्य प्रदेश में, बड़े नेता अपने अध्यक्ष पद का समर्थन करने के लिए आगे आए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कांग्रेस नेता अशोक दांगी भी शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सिंधिया को अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो वह कांग्रेस के 500 कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

कमलनाथ ने पहली बार चुप्पी तोड़ी

इस घमंड के बीच कमलनाथ ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। उन्होंने सिंधिया पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। कमलनाथ ने कहा कि वह खुद चाहते हैं कि राज्य को नया अध्यक्ष मिले। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोनिया को भी यही दोहराया। साथ ही उनसे पूछा गया कि क्या सिंधिया नाराज हैं, कमलनाथ ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह नाराज हैं।

सोनिया गाँधी ने इस नेता को बनाया कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष

0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सियासी खींचतान का दौर शुरुआत हो चुका है. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के विरूद्धज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक खुलकर पोस्टवार करते नज़र आ रहे हैं.

ग्वालियर की सड़कों पर कांग्रेस पार्टी नेता द्वारा पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया गया है कि वह बगैर किसी दवाब में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस पार्टी कमेटी की बागडौर सौंपे.

ऐसा बताया जा रहा है कि शहर में कई स्थानों पर सोनिया गांधी के लिए बैनर में संदेश जारी किए गए है. इन बैनरों में लिखा है कि, ‘अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी किसी के दबाव में ना आएं मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को बनाएं’. उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कई MLA और मंत्री सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की मांग उठा चुके है .

आपको बता दें कि मध्‍य प्रदेश के सियासी गलियारों में एक समाचार तेजी से फ़ैल रही है. बताया यह भी जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को अल्टीमेटम दिया है. दावा किया जा रहा है कि अपने अल्‍टीमेटम में उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बोला है कि यदि उन्‍हें मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनाया गया, तो वह त्याग पत्र दे देंगे व पार्टी भी छोड़ देंगे.

इन 5 चीजों में अंडे और मांस से भी ज्यादा ताकत होती है – नंबर-5 आप रोज़ खा रहे हैं

0

अंडा और चिकन खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन की मात्रा मिलती है, और शरीर ताकतवर बनता है। आज हम आपको 5 ऐसी शाकाहारी चीजों के बारे में बताएंगे। जिनको खाने से शरीर को अंडे और चिकन खाने से भी ज्यादा प्रोटीन मिलती है। आइए जानते है। इन 5 चीजों को खाने के बाद आपको अंडा और चिकन खाने की जरूरत नही पड़ेगी, क्लिक करके जाने।

– मूंगफली में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। 100 ग्राम मूंगफली खाने से शरीर को 24 ग्राम प्रोटीन मिलती हैं। जबकि 100 ग्राम चिकन खाने से शरीर को केवल 15 से 16 ग्राम प्रोटीन ही मिलती है।

– 100 ग्राम पनीर में 35 से 40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। जो चिकन के मुकाबले कई गुना ज्यादा होता है।

– सुबह भीगे हुए बादाम खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन और अन्य पोषक तत्त्व मिलते हैं और शरीर ताकतवर बनता है।

– 100 ग्राम भीगे हुए चने खाने से शरीर को लगभग 50 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलती है। जो चिकन के मुकाबले दुगुनी होती है।

– राजमा में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। राजमा का सूप या राजमा की सब्जी का सेवन करने से शरीर को भरपूर प्रोटीन की मात्रा मिलती है।

टैरो राशिफल 04 सितंबर 2019: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

0

ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी बातों के बारे में जाना जा सकता हैं तो आइए जानते हैं आज का टैरो राशिफल

मेष— आज का दिन परिवार के साथ गुजार सकते हैं कार्य की अधिकता हो सकती हैं दिन शुभ बना रहेगा।

वृषभ— माता पिता की सेहत को लेकर आज थोड़ी चिंता हो सकती हैं दिन सामान्य से कम होने वाला हैं।

मिथुन— धन निवेश के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ बना रहेगा। कार्य की अधिकता हो सकती हैं।

कर्क— यात्रा के योग बनते नजर आ रहे हैं आज यात्रा पर जा सकते हैं वाहन सुख भी मिल सकता हैं।

सिंह— जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं आज उनकी तलाश पूरी हो सकती हैं दिन शुभ बना रहेगा।

कन्या— व्यापार में आज धन की हानि हो सकती हैं मन परेशान बना रहेगा। कार्य में असफलता मिलेंगी।

तुला— विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ होने वाला हैं कम मेहनत में अधिक फल प्राप्त हो सकती हैं।

वृश्चिक— आज का दिन आलस्य से घिरा होने वाला हैं, ​कार्य में मन नहीं लगेगा। दिन सामान्य बना रहेगा।

धनु— पिता से आज किसी बात को लेकर बहस हो सकती हैं दिन सामान्य से कम होने वाला हैं।

मकर— कानूनी मामले में आज आपको सफलता हाथ लग सकती हैं दिन सामान्य बना रहेगा।

कुंभ— परिवार में आज किसी कारण थोड़ी परेशानी हो सकती हैं दिन सामान्य से कम होने वाला हैं।

मीन— धन लाभ आज आपको प्राप्त हो सकता हैं दिन शुभ बना रहेगा। खरीदारी भी आज कर सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल के रेट में लगातार छठे दिन राहत, जानिए आज का भाव

0

इंटरनेशल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में चल रही नरमी से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव में पिछले छह दिन से कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. राजधानी दिल्ली में छह दिन से पेट्रोल के रेट और डीजल में चार दिन से कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. दिल्ली में बुधवार सुबह पेट्रोल पुराने स्तर 72.01 रुपये और डीजल 65.25 रुपये के स्तर पर पर ही बना रहा. इससे पहले 29 अगस्त को पेट्रोल में 6 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई थी.

मेट्रो सिटी में पेट्रोल-डीजल के रेट 
बुधवार सुबह कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के रेट क्रमश: 74.71 रुपये, 77.67 रुपये और 74.81 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर कायम रहे. इसी तरह कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल क्रमश: 67.63 रुपये, 68.41 रुपये और 68.95 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

जानकारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट में और भी गिरावट आ सकती है. इंटरनेशनल लेवल पर WTI क्रूड 54.17 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 58.47 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा है.

सफलता के करीब पहुंचा इसरो का मिशन, चंद्रमा से सिर्फ 35 किलोमीटर दूर चंद्रयान-2

0

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो अंतरिक्ष के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने की लगभग करीब पहुंच गई है. दरअसल, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से लैंडर विक्रम सोमवार को अलग हो गया था. इसके साथ ही अब लैंडर विक्रम चंद्रमा से मजह 35 किलोमीटर की दूरी पर रह गया है. इसरो ने मंगलवार को बताया कि उसने यान को चांद की निचली कक्षा में उतारने का दूसरा चरण भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है.

अब लैंडर विक्रम रोवर प्रज्ञान के साथ शनिवार यानी 7 सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. इससे पहले आज यानी बुधवार को सुबह 3:42 बजे यान को एक और निचली कक्षा में ले जाया गया. इससे यह चांद से केलव 35 किलोमीटर दूर है और अभी चंद्रमा के चक्कर लगा रहा है.

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान को बुधवार को भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3:42 बजे पर निचली कक्षा में पूर्व निर्धारित योजना के तहत उतारा दिया गया है. इसरो ने बताया कि प्रक्रिया कुल नौ सेकेंड तक चली. इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-2 ऑर्बिटर चांद की मौजूदा कक्षा में लगातार चक्कर काट रहा है और ऑर्बिटर व लैंडर पूरी तरह से ठीक हैं.

बता दें कि इससे पहले सोमवार को लैंडर विक्रम को इसरो ने ऑर्बिटर से अलग किया था. अगर मिशन ऐसे ही आगे बढ़ता रहा तो लैंडर विक्रम और उसके भीतर मौजूद रोवर प्रज्ञान के शनिवार देर रात 1.30 बजे से 2.30 बजे के बीच चांद की सतह पर लैंड करेगा. चांद पर लैंडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर विक्रम से शनिवार सुबह 3.30 बजे 6.30 बजे मिनट के बीच निकलेगा और चांद की सतह पर कई परीक्षण करेगा.

इसरो के मुताबिक, प्रज्ञान एक चंद्र दिवस यानी पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर चांद की सतह का परीक्षण करेगा. लैंडर का मिशन एक चंद्र दिवस होगा, जबकि ऑर्बिटर एक साल तक काम करेगा. इसरो के अध्यक्ष के. सिवन का कहना है कि चांद पर लैंडर के उतरने का क्षण ‘खौफनाक’ होगा, क्योंकि एजेंसी ने पहले ऐसा कभी नहीं किया है जबकि चंद्रयान-1 मिशन में यान को निचली कक्षा में ले जाने का काम पहले भी सफलतापूर्वक किया गया था.

इस चाय से कीजिए अपने दिन की शुरुआत

0

अगर सुबह की शुरूवात अच्छी ड्रिंक के साथ की जाए तो सारा दिन अच्छा रहता है। कुछ लोगों के सुबह चाय पीने की आदत होती है। जो सेहत को लाभ की जगह हानि पहुंचा सकती हैं।

बॉडी कोे डिटॉक्स करने के लिए खास तरह की चाय पीने से फायदे होता है। चलिए आपको बताते हैं इस चाय के बारे में जिसको आप पीएंगे तो सेहत ठीक रहेगी ।

-त्रिफला चाय 
त्रिफला चाय मेटाबोलिजम को बूट करने के लिए पीना बहुत अच्छा है। पेट से जुडी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी त्रिफला बेहद फायदेमंद है।

आवश्यक सामग्री 
दो टेबलस्पून त्रिफला पाउडर
500 मि.ली पानी 
शहद

ऐसे बनाएं चाय 
सबसे पहले पैन में पानी उबाल कर इसमें त्रिफला पाउडर डाल दीजिए और 5 मिनट के लिए उबाल लीजिए इस चाय को कप में निकाल कर इसमें शहद डाल कर दिन में दो बार पीना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के मेकओवर का ब्लूप्रिंट तैयार, कई तरह के प्लान पर काम कर रही है मोदी सरकार

0

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर के कायाकल्प की तैयारी हो चुकी है। ब्लूप्रिंट तैयार है अब बस उसे अंजाम तक पहुंचाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। जम्मू और कश्मीर में रोजगार बढ़ाने और मौजूदा माहौल को और बेहतर बनाने के लिए मोदी सरकार कई तरह के प्लान पर काम कर रही है। इसी प्लान के तहत जम्मू और कश्मीर में सरकार इन्वेस्टमेंट समिट करने जा रही है।

सरकार का लक्ष्य है कि जम्मू और कश्मीर में कम से कम 1 लाख करोड़ का नया निवेश हो। सरकार की कोशिश है कि पहले चरण में कम से कम जम्मू और कश्मीर में 15 हजार करोड़ का निवेश हो। इसके लिए बकायदा 30 कंपनियों का चयन भी हो चुका है। मेकओवर के इस प्लान के तहत जहां एक तरफ जम्मू और कश्मीर में रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

वहीं नई कंपनियां और निवेश लाकर जम्मू और कश्मीर में अलग-अलग सेक्टर के नए इंडस्ट्री की जाल बिछाने की कोशिश की जा रही है। इनमें आईटी एंड टेक्नॉलोजी, इन्फ्रास्टक्चर, रीन्यूबल एनर्जी, मैन्यूफैक्चरिंग, हॉस्पिटेलिटी, डिफेंस और स्किल एजुकेशन जैसे सेक्टर शामिल हैं। पहले चरण में इन सेक्टरों में निवेश के लिए कुल 44 कंपनियों ने आवेदन दिया था जिसमें से 30 कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

जम्मू और कश्मीर में विकास का रोडमैप तय करने के लिए कल ही गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर के सरपंचों से मुलाकात की थी। सरकार की सबसे बड़ी कोशिश है कि इन्वेस्टमेंट समिट का फायदा कश्मीर के आखिरी आदमी तक पहुंचे। साफ है कि सरकार हल हाल में जम्मू और कश्मीर के सूरत ए हाल में बड़ा बदलाव लाना चाहती है और उसके लिए हर स्तर पर कोशिशें जारी है। दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।