Home Blog Page 2712

गरीबों को 5 रुपये मे यहां मिलेगा भरपेट भोजन, MLC ने किया शुभारम्भ…

0

महानगर मे काम कर रही सामाजिक संस्था ओम एजूकेशनल सोसायटी व मुरादाबाद उजाला समाचार पत्र ने संयुक्त रूप से महिला थाने के सामने जनता रसोई नामक एक ऐसे प्रतिष्ठान का सुभारम्भ किया है जहाँ गरीबों को महज़ 5 रुपये मे भरपेट स्वादिस्ट भोजन प्राप्त होगा।
जनता रसोई का शुभारम्भ एमएलसी जयपाल सिहँ व्यस्त, डीसी चौधरी सतेंद्र सिह, एसपी ट्रैफिक सतीश चन्द्र ने किया। इस दौरान अतिथियों ने जनता रसोई को चलाने वाली टीम की खुले मन से प्रसंशा की। वहीँ रसोई का शुभारम्भ होने पर 5 रुपये मे भोजन ग्रहण करने वाले लोगो के चहरे पर भी साफ़ खुशी देखने को मिली।

लाठी का सहारा लेकर जाती थी स्कूल, अब डिप्टी कलेक्टर बनी गरीब किसान की बेटी रजनी

0

मध्यप्रदेश के बैतूल के एक छोटे से गांव सोहागपुर के एक किसान की दिव्यांग बिटिया ने डिप्टी कलेक्टर बनकर साबित कर दिया की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। 2017 में उन्हें पोस्टिंग मिली।

जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव के किसान देवीप्रसाद वर्मा ने अपनी दिव्यांग बिटिया का सपना पूरा करने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। वहीं बिटिया रजनी ने भी डिप्टी कलेक्टर बनकर साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं। किसान की दो बेटियां और एक बेटा हैं। छोटी बेटी रजनी को बचपन से ही पोलियो के कारण लाठी का सहारा लेकर चलना फिरना पड़ता था।

दिव्यांग होने के चलते लोग रजनी को कमतर आंकते थे और उसके भविष्य को लेकर तरह-तरह की बातें करते थे। ये ज्यादातर नकारात्मक बातें ही होती थी। इन सबके बीच देवीप्रसाद ही ऐसे थे जिन्होंने बिटिया को कभी मायूस नहीं होने दिया।

खुद ग्रेजुएट थे इसलिए पढ़ाई का महत्व जानते थे। उन्होंने सोच रखा था कि बिटिया की उम्मीदों का आसमान हासिल करवाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। करियर को लेकर थोड़ी समझ आते ही बिटिया ने जब प्रशासनिक सेवा में जाने की ख्वाहिश जताई तो उसी दिन से देवीप्रसाद ने भी तय कर लिया कि अब बिटिया को यह मंजिल दिलाकर ही रहेंगे। कक्षा 12 वीं पास करने के बाद रजनी ने संविदा शिक्षक की परीक्षा दी और गांव के ही सरकारी स्कूल के लिए उसका चयन हो गया। इसके बाद वह पढ़ाती भी रही और साथ ही कॉलेज से स्वाध्यायी रूप से पढ़ाई भी करती रही।

इसके बाद पिता और उसके जीजा विवेक वर्मा के प्रोत्साहन से वर्ष 2012 में एमपीपीएससी की परीक्षा दी। मुख्य परीक्षा पास कर ली। बदकिस्मती से पेपर लीक का मुद्दा उठा और इंटरव्यू पर रोक लग गयी। इधर दूसरी ओर रजनी के पिता हर तरह की मुश्किलों का सामना करते हुए रजनी का हौसला बढ़ाते रहे। पिता-बेटी के इस संघर्ष से मुश्किलें भी हार गईं और किस्मत ने पलटा खा लिया।

हाईकोर्ट ने 2016 में आदेश दिया कि वर्ष 2012 के जिन परीक्षार्थियों के इंटरव्यू रोके गए थे, वे कराए जाये। इंटरव्यू हुए और इसमें अच्छे अंक हासिल करते हुए रजनी ने डिप्टी कलेक्टर की रैंक हासिल की। वर्तमान में रजनी सिवनी जिले में पदस्थ है। देवीप्रसाद को लाड़ली पर गर्व है।

वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को खुश कर देगी यह खबर, आप भी जरूर पढ़ें…

0

अगर आप भी अक्सर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते रहते हैं या आने वाले दिनों में वहां पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. जी हां, जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी धाम को देश का सबसे ‘स्वच्छ आइकॉनिक स्थान’ चुना गया है.

नई दिल्ली : अगर आप भी अक्सर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते रहते हैं या आने वाले दिनों में वहां पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. जी हां, जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी धाम को देश का सबसे ‘स्वच्छ आइकॉनिक स्थान’ चुना गया है. आपको बता दें जल शक्ति मंत्रालय की तरफ से देश के स्वच्छ प्रतिष्ठानों की लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में माता वैष्‍णो देवी को देश का ‘सर्वश्रेष्‍ठ स्‍वच्‍छ स्‍थल’ घोषित किया गया है. माता वैष्णो देवी धाम का स्वच्छता के सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर पहले नंबर दिया गया है.

साफ-सफाई के लिए काफी काम किए गए 
इस पवित्र स्थल पर पिछले कुछ सालों में साफ-सफाई के लिए काफी काम किए गए हैं. इनमें वाटर कियोस्क, रिवर्स वेंडिंग मशीन, गोबर मैनेजमेंट सेंटर और कूड़े को नष्ट करने वाली मशीन लगाई गई है. यहां कचरे की समस्या को हल करने के लिए 1300 कर्मचारी आउटसोर्स किए गए हैं. कचरे को इकट्ठा करने, उसको ले जाने और उसका निष्पादन करने के लिए पवित्र स्थल पर मैनेजमेंट तैयार किया गया है. इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर वैष्णो देवी धाम को साफ-सफाई के मामले में देशभर में पहला स्थान मिला है.

वैष्णो देवी की इन जगहों से थी टक्कर 
आपको बता दें इस लिस्ट में नंबर 1 पर आने के लिए वैष्णो देवी को महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, आगरा के ताजमहल, आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति मंदिर, पंजाब के स्वर्ण मंदिर, वाराणसी के मणिकर्णिका घाट और राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह से कड़ी टक्कर मिल रही थी. इस सम्मान के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने बोर्ड के सीईओ और कर्मचारियों को बधाई दी है.

गौरतलब है साल 2017 में वैष्णो देवी धाम पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय की रैंकिंग में दूसरे पायदानप पर रहा था. उस समय पंजाब का स्वर्ण मंदिर इस सूची में पहले नंबर पर रहा था. इस साल 6 सितंबर को देश के राष्ट्रपति वैष्णो देवी धाम की इस उपलब्धि के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित करेंगे.

कश्मीर से धारा 370 हटाने पर लंदन में पाक समर्थकों का बवाल, भारतीय उच्चायोग की इमारत पर किया पथराव, टूटे शीशे

0

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान और उसके समर्थकों की बौखलाहट जारी है। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर पाकिस्तानी समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए पथराव कर दिया। पथराव में भारतीय उच्चायोग की इमारत के शीशे टूट गए। पाकिस्तानी समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन में उच्चायोग की इमारत को नुकसान पहुंचा है। इस बात की जानकारी ट्वीट कर भारतीय उच्चायोग ने दी है। तस्वीर में भारतीय उच्चायोग की इमार के शीशे टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

View image on Twitter

एक महीने के भीतर ऐसा दूसरी बार हुआ जब पाकिस्तानी समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाया है।इससे पहले 15 अगस्त को भी लंदन में पाकिस्तानी समर्थकों ने हाथों में पाकिस्तान और कश्मीर के झंडे लेकर प्रदर्शन किया था।

भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के मुद्दे पर पाकिस्तान को दुनिया के किसी भी देश का साथ नहीं मिला है। सभी ने यह कहते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया कि यह भारत का आंतरिक मामला है। इस बात से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बौखलाए हुए हैं। इस मुद्दे पर कई बार वह नाराजगी जता चुके हैं। इस मुद्दे को चीन की मदद से पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भी उठाया था, लेकिन वहां से भी पाकिस्तान को निराशा हाथ लगी थी। संयुक्त राष्ट्र ने भी इस मामले में हस्तक्षेप से मना कर दिया था।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत से सभी रिश्ते तोड़ लिए थे। अब पाकिस्तान के होश ठिकाने आ गए हैं। इमरान खान की सरकार ने भारत से जीवन रक्षक दवाओं के आयात को मंजूरी दे दी है, ताकि पाकिस्तान के मरीजों को राहत मिल सके।

पाकिस्तान द्वारा भारत से रिश्ते तोड़े जाने के बाद मजबूरन पाकिस्तान के व्यापारियों को भारत से जीवन रक्षक दवाएं मंगवाना बंद करना पड़ा था। कुछ ही दिनों में पाकिस्तान के अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं की भारी किल्लत हो गई। दवाओं के अभाव में मरीज तड़पने लगे। यही वजह है कि अब पाकिस्तान को अपना फैसला बदलना पड़ा है।

देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम, सिद्धिविनायक पहुंचे अमित शाह

0

देशभर में गणेश चतुर्थी का त्‍योहार 2 सितंबर को मनाया जा रहा है. इसी के साथ महाराष्‍ट्र समेत कई राज्‍यों में 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्‍सव की शुरुआत हो गई है. इस LIVE ब्‍लॉग में आप गणेश उत्‍सव से जुड़ा हर अहम अपडेट देख सकते हैं.

कुछ इस तरह हुआ बप्पा का स्वागत

गणेश चतुर्थी पर मुंबई पहुंचे अमित शाह, सिद्धिविनायक के किए दर्शन

इस बार मुंबई के बप्‍पा लालबाग के राजा का पंडाल ‘चंद्रयान 2’ की थीम पर तैयार किया गया है

केंद्रीय मंत्री अमित शाह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ मंगलवार को मुंबई के सिद्धिविनायक पहुंचे,यहां उन्होंने गणपति की पूजा अर्चना की

गणपति के कानों में अपनी मनोकामना बोलती एक महिला

जगह-जगह भगवान गणेश के पंडाल सजे हुए हैं

भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है.

भगवान गणेश की झांकी में सेकड़ों लोग मौजूद थे

भगवान गणेश की प्रतिमा

मार्च 2020 तक शुरू होगी कोच्चि जल मेट्रो परियोजना: सीएम पिनाराई विजयन

0

केरल के कोच्चि में अगले साल मार्च तक अनोखी जल मेट्रो परियोजना चालू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यह दावा कोच्चि मेट्रो के पहले टर्मिनल के शिलान्यास के अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले साल मार्च तक अद्वितीय जल मेट्रो परियोजना चालू हो जाएगी और कहा कि इसके लिए सभी हितधारकों को लगातार प्रयास करने की आवश्यकता होगी। जल मेट्रो भारत में अपनी तरह की पहली जल परिवहन प्रणाली है। परियोजना को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और पहला चरण मार्च 2020 में काम करने लगेगा। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केरल के सीएम विजयन और आवास और शहरी मामलों के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने महाराजा कॉलेज- थायकोड्डम विस्तार परियोजना और पेट्टा- एसएन जंक्शन विस्तार परियोजना की नींव भी रखी। विजयन ने बुनियादी ढांचे के विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे और निर्माण में सुधार करना और विकास कार्य को लागू करना है। सरकार ने बुनियादी ढांचे को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

जल मेट्रो एक एकीकृत जल परिवहन परियोजना है जो कोच्चि के उपनगरों में 10 द्वीपों को जोड़ती है। वाटर मेट्रो परियोजना के तहत, कोच्चि बैक वॉटर में 76 किमी की दूरी को कवर करने वाले 15 मार्गों पर कुल 78 तेज़, ईंधन-कुशल, वातानुकूलित नौकाएं सेवाएं देंगी।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार डीके शिवकुमार का बड़ा ब्लड प्रेशर, जाने उनके खिलाफ क्या हैं पूरा मामला

0

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को कल ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पिछले कई दिनों से ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही थी। आयकर विभाग ने 2017 में उनके ठिकानों से करीब 11 करोड़ रुपये जब्त किए थे। ईडी के हिरासत में लेते ही कांग्रेस नेता डीके शिवाकुमार का ब्लड प्रेशर बढ़ गया जिसके बाद उन्हें देर शाम मेडिकल के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। स्थिति सामान्य नहीं होने पर रात 1.45 बजे उन्हें आरएमएल के नर्सिंग होम में जाया गया। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने ईडी के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ कई समथकों ने बसों में भी तोड़-फोड़ की।

क्या है पूरा मामला –
साल 2017 में डीके शिवकुमार के दर्जनों ठिकानों पर रेड की थी जिनमें दिल्ली के सफदरजंग स्थित बंगला भी था, इनमें करीब 11 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ था। जिनके बाद पहले इनकम टैक्स ने आय से अधिक संपत्ति का केस रजिस्टर किया उसके बाद सु-मोटो ED ने भी PMLA के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। छापेमारी के दौरान करीब 11 करोड़ रुपये कैश और करोड़ों की संपत्ति के बारे में पता चला था।

डीके शिवकुमार को पहली बार 17 जनवरी 2019 को समन किया गया था लेकिन वे आए नहीं। जिसके बाद उन्हें 15 फरवरी 2019 को फिर तलब किया गया फिर भी वह नहीं आये। अगस्त में आखिरी बार उनके खिलाफ तीसरी बार समन जारी किया गया था जिसपर डीके शिवकुमार को अग्रिम जमानत नहीं मिलने पर पूछताछ के लिए जाना पड़ा था। ईडी सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान यह भी पता चला था कि डीके शिवकुमार के इशारों पर उनके कुछ करीबी दिल्ली के चांदनी चौक से कैश बैग में भर कर बताए गए पते पर पहुंचाने का काम भी कर रहे थे। उस दौरान डीके शिवकुमार और अन्य कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया था।

यूपी विधानसभा उप चुनाव: कांग्रेस ने एक मुस्लिम उम्मीदवार को दिया टिकट!

0

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में सरकार बनाने में फेल रही कांग्रेस ने अब आगे के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा के होने वाले उपचुनावों के लिए अपने पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गंगोह, लखनऊ कैंट, मानिकपुर, प्रतापगढ़ और जैदपुर विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार फाइनल किए हैं।

View image on Twitter

कांग्रेस ने गंगोह विधानसभा सीट से नौमान मसूद, लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से दिलप्रीत सिंह, मानिकपुर विधानसभा सीट से रंजना पांडे, प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से नीरज त्रिपाठी और जैदपुर विधानसभा सीट से तनुज पुनिया को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि तनुज पुनिया कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के वरिष्ट नेता पीएम पुनिया के बेटे हैं। इन्हें कांग्रेस ने जैदपुर से उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि कुछ ही दिन पहले BSP ने भी विधानसभा उपचुनावों के लिए 12 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था। BSP ने हमीरपुर विधानसभा सीट से नौशाद अली, रामपुर सदर सीट से जुबैर मसूद खान, अलीगढ़ की इगसाल सीट से अभय कुमार, बहराइच की बलहा सीट से रमेश चेंद्र और फिरोजाबाद की टूण्डला विधानसभा सीट से सुनील कुमार को टिकट दिया है।

इन्टरनेट पे छा गया निशा का जादू ,16 लाख बार देखा जा चुका है वीडियो…

0

हर बार अपने नए अंदाज से दर्शकों को मोह लेने वाली भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी ने एक बार फिर से अपनी अदाओं का जादू चलाना प्रारम्भ कर दिया है। निशा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ने अपनी आवाज व एक्टिंग से उस मुकाम को हासिल किया है, जिसे हर एक आदमी हासिल करना चाहता है। भोजपुरी युवा दर्शकों के बीच निशा का नाम बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। इसलिए निशा के वीडियो को इंटरनेट पर बेहद पसंद किया जाता है।

16 लाख बार देखा जा चुका है वीडियो
आए दिन निशा के गाने के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी क्रम में उनका वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। यह वीडियो निशा के नए वीडियो एल्बम ‘ऊमर हो गईल 22’, जिसे यूट्यूब पर बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। Zee Music Bhojpuri द्वारा 21 अगस्त को यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 1,615,310 बार देखा जा चुका है। बता दें, निशा दुबे फिल्म जगत की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्मों में अपने एक्टिंग का जलवा दिखाया है। अपनी दमदार एक्टिंग के चलते अब वह जल्दी ही साउथ के फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

अब तक 1 दर्जन से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में कार्य किया है। वहीं, निशा ने अब तक हजारों सुपरहिट स्टेज शो देश व विदेश में किया है। यूं तो निशा की आवाज में हजारों गाने भी आ चुके हैं जो बहुत हिट रहे हैं, फिर वह चाहे फिल्मों में हो या एल्बम में।

रानू मंडल की वाहवाही पर ऐसा रहा लता मंगेशकर का रिएक्शन, जान कर रह जाएंगे हैरान…

0

एक निश्चित युग की लगभग हर भारतीय महिला गुप्त रूप से लता मंगेशकर की तरह गाने के लिए तरसती थी। लेकिन हर कोई लता मंगेशकर नहीं हो सकता। वे सिर्फ एक ही है।

हाल ही में रानू मंडल का गाना काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमे वे लताजी की गाना “एक प्यार नगमा है” गाते हुए नजर आई थी।

हिमेश रेशमिया ने भी रानू के साथ एक गीत रिकॉर्ड किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद रानू मंडल को लेकर कई अपवाहें भी सुनने में आ रही थी।

ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान ने रोनू मोंडल को 50 लाख का घर खरीदा था और उन्हें “दबंग 3” में गाने का मौका दिया था।

अब लता मंगेशकर ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है और लता मंगेशकर से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि “अगर मेरे नाम और काम से किसी का भला होता है है तो मैं अपने आपको काफी खुशकिस्मत समझती हूँ।

“लेकिन मुझे यह भी लगता है कि नकल करना सफलता के लिए एक विश्वसनीय और टिकाऊ नहीं है। मेरे गाने गाकर या किशोरदा (कुमार), या (मोहम्मद) रफ़ी साब, या मुकेश भैय्या या आशा (भोसले) आदि के गाने गा कर कुछ समय तक ही अटेंशन मिल सकती है। आप अंत तक ऐसे पॉपुलर नहीं रह सकते हैं।”

लता जी ने कहा कि मैं उन लोगों के लिए भी चिंता महसूस करती है जो टेलीविज़न शोज पर गाते हैं । “इतने सारे बच्चे मेरे गीतों को इतनी खूबसूरती से गाते हैं। लेकिन क्या उनको याद किया जाता है? मैं केवल सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल को जानती हूं।”

लताजी ने भावी सिंगर्स को भी सलाह दी है कि: “ओरिजिनल रहें। मेरे और मेरे सहयोगियों द्वारा सदाबहार गीत गाएं। लेकिन एक समय के बाद लोगों को अपना गीत खुद ढूंढना चाहिए।”

लताजी अपनी ही बहन का उदाहरण देती हैं। “अगर आशा (भोंसले) ने अपने अंदाज में गाने पर जोर नहीं दिया होता तो वह हमेशा मेरी परछाई में बनी रहती। वह इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि किसी व्यक्ति की प्रतिभा कितनी दूर तक ले जा सकती है।”