Home Blog Page 2729

मुस्लिम के घर में भारत माता का मंदिर, सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग…

0

गुजरात के जामनगर में एक मुस्लिम कारोबारी के घर में भारत माता का मंदिर है और उन्होंने अपने बेटे से कहा है कि कुछ भी हो जाए पर इसे कभी छेड़ना मत। जामनगर शहर के ओल्ड सिटी एरिया में दो मंजिला इमारत में यह मंदिर कई सालों से है लेकिन बहुत कम लोगों का ध्यान इस पर जाता है।

इमारत में ‘देना बैंक’ की ब्रांच है और यहां कस्टमर्स का आना-जाना लग रहता है। ब्रांच मैनेजर ईटी नटराजन कहते हैं ‘मैंने मूर्ति पर कई बार ध्यान दिया है। लेकिन मुझे याद नहीं है कि किसी कस्टमर ने कभी इसके बारे में बात की हो।’ इस इमारत के मालिक हसन मामूजी और उनके भाई मोहम्मद हैं जो कि बोहरा मुस्लिम सुमदाय से ताल्लुक रखते हैं।

इस मूर्ति पर 80 वर्षीय मोहम्मद के बेटे शब्बीर कहते हैं ‘भारत माता की मूर्ति घर में तभी से मौजूद है जब हमने इसे व्यवसायी रावजी देवजी से 40 साल पहले खरीदा था। मेरे पिता ने मुझसे कहा है कि हम कभी इस मूर्ति को न छेड़ें क्योंकि हम मुस्लिम हैं और यह उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जिनकी इसमें अपार भक्ति और श्रद्धा है। मैं इस मूर्ति के बारे में ज्यादा नहीं जानता लेकिन इतना जरूर मालूम है कि यह काफी लंबे समय से मौजूद है।

यह इमारत 100 साल पुरानी है और हमने इसे देना बैंक की एक ब्रांच के लिए किराए पर दिया है।’वहीं 74 वर्षीय हसन कहते हैं ‘हमने घर खरीदने के बाद इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किए विशेषकर इसकी फ्रंट साइट पर।

हमने इसे ठीक वैसा ही रखा जैसा यह पहले था। दिलचस्प बात यह है कि इस पोर्ट सिटी में यह एकमात्र ऐसी इमारत नहीं है, जिसके फ्रंट में भारत माता की मूर्ति स्थापित की गई हो। चांदी बाजार और हेमू निकेतन के दिग्विजय प्लॉट क्षेत्र में भी ऐसी मूर्ति स्थापित हैं। इसके अलावा हेमू निकेतन में ही ओसवाल केजी एंड प्राइमरी स्कूल और श्री विशा ओस्वाल कन्या छात्रालय गर्ल्स में भी भारत माता का मंदिर है।

मेकअप करती हुई SRK की बेटी सुहाना का फोटो वायरल, फैंस कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स…

0

बॉलीवुड की फेमस स्टार किड सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। सुहाना के डेब्यू की खबरें आए दिन चर्चा में रहती हैं। इसी बीच सुहाना की एक और नई फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। सुहाना इस फोटो में अपने बाल संवारती नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम के एक फैनपेज पर इस फोटो को शेयर किया गया है। बता दें कि सुहाना ने हाल ही में लंदन के आर्डिगली कॉलेज से अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और अब वह अंग्रेजी शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ से एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

सुहाना के एक फैनपेज ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सुहाना की इस फोटो पर कुछ लोग अच्छे कमेंट कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप बिलकुल रॉयल प्रिंसेस लग रही हो तो वहीं एक यूजर का कहना था कि कुछ दिन बाद तो तुम्हें शादी ही करनी है।

बता दें कि सुहाना अंग्रेजी शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ में एक्टिंग करती नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्देशक सुहाना के सहपाठी थियो जिमेनो हैं। जिमेनो ने फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसमें सुहाना नजर आ रही हैं।

फिल्म में सुहाना के अलावा रॉबिन गोनेला भी हैं। इससे पहले सुहाना रंगमंच के एक नाटक में मुख्य भूमिका में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं और अब सभी को उनके इस ऑन स्क्रिन डेब्यू का इंतजार है।

मंत्री श्रीमती भेंडिया ने सुपोषण रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : प्रदेश व्यापी पोषण माह अभियान शुरू…

0

छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत प्रदेश में पोषण माह अभियान आज से शुरू हो गया है। यह अभियान 30 सितम्बर तक चलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज स्थानीय वन कॉलोनी से सुपोषण रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस मौके पर विभागीय सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आयुक्त श्री जनमेजय मोहबे एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने इस अभियान को ’’घर-घर पोषण व्यवहार अपनाबो, सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाबो’’ का नारा दिया। सुपोषण रथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के गांवों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर कुपोषण दूर करने के संबंध में जन-जागरूकता लाने का काम करेगा। इसके तहत शिशु को प्रथम एक हजार दिन तक दिए जाने वाले भोजन, एनीमिया, डायरिया से बचाव, हाथ धुलाई और स्वच्छता के बारे में गांव वासियों को बताया जाएगा और कुपोषण दूर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना का यह 10 दिवसीय पर्व छत्तीसगढ़ के शहरों और गांवों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बाल गंगाधर तिलक ने राष्ट्रीय चेतना जागृत करने और लोगो को एकसूत्र में बंधने के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सवों की शुरुआत की थी। यह परंपरा आज भी जारी है। गणेश उत्सव हमारी सामाजिक समरसता का भी एक अच्छा उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए मंगल कामनाएं की हैं।

2 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायगढ़ में ‘35वें चक्रधर समारोह’ का शुभारम्भ करेंगे…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 2 सितंबर को जिला मुख्यालय रायगढ़ में 35वें ‘चक्रधर समारोह’ का शुभारंभ करेंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से विमान द्वारा शाम 5 बजे रवाना होकर 5.30 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां रात 7 बजे रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह का शुभारंभ करेंगे। समारोह में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत और उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगें। श्री बघेल रात 8.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।

पहली कार का सपना होगा पूरा, यहां आधी कीमत में मिल रही है सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार…

0

हम लगातार आपको सेकंड हैंड कारों के बारे में बताते आ रहे हैं। कार बाजार में सेकंड हैंड गाड़ियों की भरमार है। थोड़ा सर्च करने पर आपको एक अच्छा मॉडल मिल सकता है। जो लोग पहली बार कार खरीदने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह रिपोर्ट काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि यहां हम आपके लिए दो खास कारें लेकर आये हैं जो आपकी पहली कार का सपना पूरा कर सकती हैं।

अगर आप नई कार की जगह पुरानी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इसके लिए आप महिंद्रा फर्स्ट चॉइस, Droom, मारुति ट्रू वैल्यू , Olx, और Hyundai के शोरूम से संपर्क कर सकते हैं। यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन मिल जायेंगे। यहां डाक्यूमेंट्स को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी, साथ ही RC भी आसानी से ट्रांसफर हो जाती है। सेकंड हैंड कार खरीदने के लिए आप दिल्ली के करोल बाग, लाजपत नगर भी जा सकते हैं यहां पर भी आपको कई अच्छे ऑप्शन मिल जायेंगे, इतना ही नहीं True value और महिंद्रा फर्स्ट चॉइस की तुलना में आपको यहां सस्ती कीमत में कार मिल जाएगी लेकिन उसके लिए आपके पास गाड़ियों की परखने की भी सभी जानकारी होनी चाइये। हमारा मकसद यहां आपको सिर्फ सही जानकारी देना है।

ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन के मुताबिक सेकंड हैंड कार जहां से भी खरीदें उसकी पूरी हिस्ट्री जरूर चेक करें। इसके अलावा कार के सभी पार्ट्स बॉडी, पेंट, इंजन, दरवाजे, डिग्गी, हुड, लाइट, शीशे इत्यादि को बारीकी से जांच करें। बेहतर होगा अगर आप साथ में एक मैकेनिक भी लेकर जाएं।

इन दिनों True Value पर अच्छी कंडीशन वाली ऑल्टो की कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू होती है। साथ ही कंपनी एक साल की वारंटी और 3 सर्विस फ्री मिल रही हैं। अगर यहां आपको सही ऑप्शन नहीं मिलते तो आप OLX, Droom, लाजपत नगर, करोल बाग भी जा सकते हैं जहां आपको ज्याद अच्छे ऑप्शन मिल जायेंगे। आप अपने साथ किसी जानकार को भी साथ ले जा सकते हैं।

अगर आपका बजट थोड़ा और ज्यादा है तो True Value पर आपको अच्छी कंडीशन वाली सेलेरियो भी आसानी से मिल जाएगी। इस समय नई सेलेरियो की कीमत 4.31 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन सेकंड हैंड कार बाजार में यह कार 2.30 लाख रुपये की शुरुआती में मिल जाएगी। इसके अलावा इस कार पर आपको एक साल की वारंटी और तीन सर्विस फ्री मिल रही हैं। इसका अलावा आप OLX, लाजपत नगर और करोल बाग मार्किट जा सकते हैं।

पुजारी की मौत के बाद घर में मिले नोटों से भरे बैग, हैरान रह गए रिश्तेदार…

0

आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले से शनिवार को एक चौंका देने वाली खबर सामने आई। यहां एक मंदिर में काम करने वाले पुजारी की मृत्यु हो गई, अंतिम संस्कार के बाद जब उनके घर का दरवाजा खोला गया तो उनके रिश्तेदार हैरान रह गए। दरअसल पुजारी के घर के अंदर नोटों से भरे हुए कई बैग मिले। इन बैग्स में 10 रुपये, 50 रुपये और 100 रूपये के नोटों के बंडल से भरे हुए थे।

जिस पुजारी का जिक्र हम कर रहे हैं, उनका नाम सुब्रमण्यम हैं, और वो गोदावरी जिलेक के थूनी नगर गांव में कई सालों से अपने घर में अकेले ही रहते थे। सुब्रमण्यम घर के पास के ही मंदिर में पूजा का काम करते थे। स्थानीय लोगों की मानें तो पूजा के दौरान आरती की थाली में जो चढ़ावा मिलता था उसे वे घर पर ले जाकर जमा कर रहे थे। शुक्रवार को अचानक उनका निधन हो गया, जिसके बाद दूसरे शहर में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को बुलाया गया।

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब उनके रिश्तेदार पंडित सुब्रमण्यम के घर पहुंचे तो घर के अंदर नोटों से भरे हुए बैग्स मिले। स्थानीय लोगों से सलाह करने के बाद रिश्तेदारों ने फैसला किया कि यह सारा पैसा मंदिर के ट्रस्ट को दे दिया जाएगा जिसके बाद नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई और जब इन रुपयों को गिना गया तो बैग में करीब 6 लाख रुपये पाए गए। पंडित सुब्रमण्यम के घर से मिले नोटों का यह जखीरा पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गया है।

सीएम भूपेश बघेल के पिता बाथरूम में गिरे, दरवाजा तोड़कर निकाला गया बाहर…

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के पिता नंदकुमार बघेल रविवार को सरगुजा ​के अंबिकापुर (Ambikapur) में हादसे का शिकार हो गए. एक बैठक में शामिल होने पहुंचे नंदकुमार बघेल (Nand Kumar Baghel) सर्किट हाउस के बाथरूम में फिसल कर गिर गए. बताया जा रहा है ​कि वो नहाते वक्त ये हादसा हुआ. बाथरूम (Bathroom) से तेज आवाज आने के कारण सर्किट हाउस (Circuit House) के कर्मचारी वहां पहुंचे तो दरवाज अंदर से बंद था. सीएम के पिता अंदर से दरावाज खोलने में असहाय थे. इसलिए दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया.

मिली जानकारी के मुताबिक पिछड़ा वर्ग (OBC) की बैठक में शामिल होने सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के पिता नंदकुमार बघेल अंबिकापुर (Ambikapur) पहुंचे थे. इसी दौरान आज दोपहर में वे सर्किट हाउस (Circuit House) के बाथरूम में फिसलकर गिर गए. इससे उनके सिर में चोंट आई है. घटना की जानकारी लगते ही सरगुजा जिले के सीएमएचओ (CMHO) डॉक्टर्स की पूरी टीम लेकर वहां पहुंच गए. छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव और मंत्री अमरजीत सिंह भगत भी सरगुजा प्रवास पर ही हैं. ऐसे में घटना की सूचना पर वे भी सर्किट हाउस पहुंच गए.

हेलीकॉप्टर से लाया जा रहा है रायपुर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल पिता नंदकुमार बघेल (Nand Kumar Baghel) शुरुआत में वहां पर इलाज कराने से मना करने लगे. फिर काफी समझाने के बाद उनकी मरहम पट्टी की गई. इसके बाद उन्हें अब रायपुर लाया जा रहा है. इसके लिए एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद ही सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंच गए.

मनमोहन सिंह के बयान पर वित्त मंत्री ने कहा- GST रेट में कटौती मेरे हाथ में नहीं, दिया ये जवाब…

0

वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने रविवार को कहा कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) रेट में कटौती मेरे हाथ में नहीं है और कटौती का फैसला जीएसटी काउंसिल (GST Council) लेगी. वित्त मंत्री ने कहा कि ग्रोथ बढ़ाने के लिए औऱ कदम उठाएंगे. सभी सेक्टरों की चिंताएं दूर करने पर फोकस है. लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर कुछ भी बोलने से इनकार किया.

केंद्रीय मंत्री (Union Minister) का यह बयान केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) द्वारा जारी जीडीपी आंकड़े के एक दिन बाद आया है. सीएसओ ने शुक्रवार को कहा था कि मौजूदा वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ गिरकर 5 फीसदी पर आ गई है. जबकि, इससे पहली तिमाही यानी वित्त वर्ष 2018-19 के जनवरी-मार्च में जीडीपी ग्रोथ 5.8 फीसदी थी. वहीं, पिछले साल इसी तिमाही यानी अप्रैल-जून 2018-19 में जीडीपी ग्रोथ की दर 7.8 फीसदी थी. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और प्राइवेट कंजम्पशन को मंदी के लिए दोषी ठहराया जा रहा है.

किसी भी बैंक को नहीं किया जाएगा बंद
जब बैंकों के विलय के फैसले के बारे में पूछा गया, तो सीतारमण ने कहा, ‘किसी भी बैंक को बंद नहीं किया जाएगा. किसी बैंक को यह नहीं कहा गया है कि वो जो काम कर रहे हैं, उससे कुछ अलग करें. हालांकि हम बैंकों को काम करने के लिए और ज्यादा पूंजी मुहैया करवा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा, बैंकों के विलय से किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं होगी. 

बता दें कि शुक्रवार को वित्त मंत्री ने 10 सरकारी बैंकों के विलय की घोषणा की थी. सरकार का यह फैसला कर्ज से दबे इस सेक्टर को मजबूत करना है और मजबूत बैलेंस सीट से ये ज्यादा कर्ज दे, जिससे इकोनॉमिक ग्रोथ रिवाइव करने में मदद मिले. इस विलय के बाद सरकारी बैंकों की संख्या घटकर 12 रह जाएगी. 2017 में सरकारी बैंकों की संख्या 27 थी. इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (Ind-Ra) ने देश की जीडीपी वृद्धि की दर चालू वित्त वर्ष में गिरकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है. रेटिंग एजेंसी ने पहले जीडीपी वृद्धि दर के 7.3 प्रतिशत पर रहने की उम्मीद जताई थी. मांग में कमी, कमजोर मानसून और मैन्युफैक्चरिंग में नरमी और ट्रेड वार टेंशन बढ़ने का एक्सपोर्ट पर असर इसकी मुख्य वजह रही.

मनमोहन सिंह ने सरकार पर साधा निशान
रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंदी के लिए सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि यह आर्थिक नरमी मोदी सरकार के चौतरफा कुप्रबंधन की वजह से है. उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी (Demonetisation and GST) में जल्दबाजी को मानव रचित संकट बताया है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कमजोर ग्रोथ पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि यह महज 0.6 फीसदी रह गई है. इससे स्पष्ट है कि हमारी इकॉनमी अब तक नोटबंदी जैसी मानवजनित गलतियों से उबर नहीं सकी है. इसके अलावा गलत तरीके से लागू जीएसटी से भी इकॉनमी की हालत खराब हुई है. सीतारमण से जब सिंह के बयान पर टिप्पणी मांगी गई, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

70 साल की शुभांगी आप्टे ने छेड़ी पॉलीथिन के विरुद्ध जंग…

0

पॉलीथिन के विरुद्ध जंग की दो कहानियां

कॉमन इंट्रो- मोदी सरकार बापू की जयंती से देश भर में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुरुआत करने जा रही है। हमारे रायपुर में कुछ लोग हैं, जिन्होंने पॉलीथिन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इनके प्रयास कुछ हद तक पॉलीथिन को हर व्यक्ति के हाथ में जाने से रोक रहे हैं, लोग जागरूक हो रहे हैं और कपड़े, जूट के थैलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पढ़ें, ये दो कहानियां…।

70 साल की शुभांगी आप्टे ने बीते छह साल से पॉलीथिन के विरुद्ध मुहिम छेड़ रखी है। अपले दम पर वे यह लड़ाई लड़ रही हैं। इसमें न तो कोई एनजीओ की मदद है और न ही किसी संस्था से पैसे लिए हैं। बजट वे अपने खर्च में कटौती कर जुटाती हैं और इसी से वे कपड़े खरीदती हैं। उसके थैले बनाकर लोगों को बांटती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वे 31 हजार थैलियां बांट चुकी हैं। उनका यह काम लगातार जारी है। वे कहती हैं कि आप किसी सोच को लेकर आगे बढ़ते हैं, अगर वह सही है और उससे समाज का हित होता है तो लोग जुड़ते चले जाते हैं।

जब उनसे सवाल किया कि उन्हें इसकी प्रेरण कहां से मिली तो उनका जवाब सुनिए- मैंने अखबारों के माध्यम से पढ़ा कि गऊ माता इन्हें खाकर बीमार पड़ रही हैं,उनकी जान जा रही है। भूमि बंजर हो रही है। इसके बाद मैंने सोचा कि क्यों न पॉलीथिन बैग का बहिष्कार करूं और कपड़े के थैले को बढ़ावा दूं। बस वहीं से करवां चल पड़ा।’ पॉलीथिन के विरुद्ध उनकी लड़ाई को सराहा जाता है। उन्हें कई पुरस्कार मिले। उन्हें खुशी है कि मोदी सरकार अब पॉलीथिन को दुश्मन मानकर अभियान शुरू करने जा रही है।

पुराने कपड़ों का करें सदुपयोग- वे कहती हैं कि हम पुराने कपड़ों को फेंक देते हैं या आलमारी में रख देते हैं। अगर इनका इस्तेमाल बैग बनाने में किया जाए तो कितना अच्छा होगा। कपड़ों का सदुपयोग हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने 10 साल से सोना-चांदी नहीं खरीदा, क्योंकि खरीदेंगे तो वह बैंक में लॉकर में रखना होता है, पहनते हैं गारंटी वाले जेवर। फिर खरीदना ही क्यों? महंगी साड़ी क्यों पहनना? इसका पैसा बचता है, वही बैग बनाने में काम आता है। वे लोगों के घरों से कतरन भी मांगती हैं, ताकि उसका भी इस्तेमाल कर सकें।

स्कूलों में जाकर करती हैं जागरूक- शुभांगी आप्टे ने पॉलीथिन के विरुद्ध लोगों में जागरूकता लाने का भी अभियान छेड़ रखा है। वे स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक करती हैं। महिलाओं को प्रेरित करती हैं कि वे भी कपड़े के थैलों का ही इस्तेमाल क