Home छत्तीसगढ़ cg_जिले में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता…

cg_जिले में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता…

3
0

– अब तक 43028 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण”
– अब तक 11544 क्विंटल बीजों का वितरण”

राजनांदगांव। जिले में खरीफ सीजन में खेती-किसानी के लिए तैयारी जोरों पर है और किसानों में उत्साह है। किसान को सहकारी समितियों के माध्यम से खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिले में 68960 मीट्रिक टन उर्वरक के लक्ष्य रखा गया है, लक्ष्य के विरूद्ध 54393 मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका है। जिसमें सरकारी क्षेत्र में 39088 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 15304 मीट्रिक टन का भंडारण किया गया है।

भंडारित उर्वरकों का वितरण किसानों को समितियां के माध्यम से 31352 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है एवं निजी क्षेत्र से भी 11676 मीट्रिक टन का वितरण किसानों को हो चुका है।

इसी प्रकार कुल 43028 मीट्रिक टन का वितरण हो गया है।

वर्तमान में समितियां में यूरिया उर्वरक 3768 मीट्रिक टन, डीएपी 436 मीट्रिक टन, एनपीके खाद 1126 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फास्फेट 1274 मीट्रिक टन एवं पोटाश 1130 मीट्रिक टन कुल 7736 मीट्रिक टन उर्वरक समितियों में वर्तमान में उपलब्ध है।

इसके साथ ही निजी क्षेत्र में 3628 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है।

इसी प्रकार खरीफ 2026 के लिए धान सहित विभिन्न दलहनी एवं तिलहनी फसलों के लिए 14331 क्विंटल बीज की मांग का आंकलन किया गया है।

इसके विरूद्ध अब तक 14288 क्विंटल बीजों का भंडारण सहकारी समितियों में किया जा चुका है।

किसानों द्वारा लगातार बीजों का उठाव किया जा रहा है तथा अब तक 11544 क्विंटल बीजों का वितरण किया जा चुका है।

कृषि विभाग द्वारा किसानों से खरीफ फसलों की बुआई के लिए आवश्यक खाद एवं बीज का समय पर उठाव करने तथा संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त करने की अपील की है।