Home Blog Page 273

‘भारत शांति और स्थिरता का पक्षधर’, मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर बोले PM मोदी…

0

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति और संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हालात बेहद चिंताजनक है. मौजूदा संकट का समाधान केवल बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से ही संभव है.

इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है.

पीएम मोदी ने कहा कि विश्व में तनाव चल रहा है. भारत शांति और स्थिरता का पक्षधर है और भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. भारत सभी देशों के साथ मिल काम करेगा. भारत बातचीत, कूटनीति से समाधान के पक्ष में है. पीएम मोदी ने कहा कि जब दो डेमोक्रेसी एक साथ खड़ी होती हैं, तो शांति की आवाज और भी मजबूत हो जाती है. वेस्ट एशिया में मौजूदा हालात हमारे लिए गहरी चिंता की बात है. भारत बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए सभी विवादों को सुलझाने का समर्थन करता है.

कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने ये बात कही है. इस दौरान भारत और कनाडा ने यूरेनियम पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके अलावा, नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाते हुए दोनों देश छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे.

नेतन्याहू से भी फोन पर की बात

इससे पहले सोमवार को आधी रात को पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अपने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मौजूदा इलाके के हालात पर बात करने के लिए फोन पर बात की और उन्होंने “दुश्मनी को जल्द खत्म करने” की जरूरत पर जोर दिया. वहीं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस संबंध में विदेशों में भारतीय मिशनों के संपर्क में है.

चिंतित परिवारों को दिया आश्वासन

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि जब भी कन्नड़िगा और अन्य भारतीय दुनिया में कहीं भी संकट में होते हैं, केंद्र सरकार उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करती है. इससे पहले हमने यूक्रेन में फंसे नागरिकों को भी लाया. जहां भी भारतीय हैं, उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने चिंतित परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और सरकार सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Holika Dahan 2026: उपले की माला, फूल, कुमकुम… यह रही होलिका दहन के लिए जरूरी पूजा सामग्री, देखें लिस्ट…

0

Holika Dahan Puja Samagri List: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन पर पूजा करने से जीवन की परेशानियां, संकट और सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं. साथ ही मान्यता है कि, होलिका दहन की अग्नि में नई फसल की बालियां अर्पित करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती और सुख-समृद्धि बनी रहती है.

हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस साल होलिका दहन आज यानी 2 मार्च को किया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन होलिका की पूजा के बाद अग्नि में कुछ चीजें अर्पित करने से जीवन की तमाम परेशानियां और कष्ट दूर हो जाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि होलिका दहन की पूजा के लिए क्या-क्या पूजा सामग्री चाहिए होती है. आइए जानते हैं पूरी लिस्ट…

होलिका दहन पूजा के लिए जरूरी सामग्री

उपले की माला, माला, फूल, कुमकुम, कच्चा सूत (मौली) , चावल, हल्दी, धूप, दीपक, कपूर, गुड़, बताशे, पानी वाला नारियल, गुलाल, मिट्टी का दीपक, कलावा, घी, सरसों के दाने, लाल रंग का वस्त्र, जल से भरा कलश, 7 तरह के पकवान, मिठाई, गुजिया

होलिका पूजन का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन पर पूजा करने से जीवन की परेशानियां, संकट और सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं. साथ ही मान्यता है कि, होलिका दहन की अग्नि में नई फसल की बालियां अर्पित करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती और सुख-समृद्धि बनी रहती है. इसके अलावा होलिका की राख को बेहद शुभ और रोगनाशक माना जाता है, जिस वजह से कई लोग इसका तिलक भी लगाते हैं.

होलिका दहन की अग्नि में क्याक्या अर्पित करें?

गाय के गोबर के उपले, अनाज, नमक, पीली सरसों, कपूर और हरि इलायची, लौंग और गुड़

कल लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ऐसे में 3 मार्च को सूतक काल 6 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा.

फाल्गुन पूर्णिमा का कैसे रखें व्रत? जानें पूरी विधि, मंत्र और महाउपाय, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत के नियम…

0

सनातन परंपरा में जिस फाल्गुन मास की पूर्णिमा को वसंत पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, उस पावन तिथि पर आखिर किस पूजा से भगवान विष्णु संग माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है, विस्तार से जानने के लिए पढ़ें ये लेख.

सनातन परंपरा में फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली पूर्णिमा और वसंत पूर्णिमा आदि के नाम से जाना जाता है. ​हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह साल की आखिरी पूर्णिमा होती है. इस पावन तिथि पर जगत के पालनहार माने जाने वाले भगवान विष्णु और उनके अवतार नृसिंह देवता, धन की देवी माता लक्ष्मी और राधा-कृष्ण की विशेष पूजा, जप, तप, व्रत का विधान है. फाल्गुन पूर्णिमा जिसे छोटी होली के नाम से भी जानते हैं, उस दिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की विधि-विधान से पूजा करने पर साधक को सभी सुख प्राप्त होते हैं. आइए जानते हैं कि आज फाल्गुन पूर्णिमा व्रत को आखिर किस विधि से करने पर श्रीहरि संग माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है.

फाल्गुन पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार आज 02 मार्च 2026 को फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि सायंकाल 5:55 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 3 मार्च 2026 को सायंकाल 5:07 बजे तक रहेगी. चूंकि कल 03 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगेगा और सूतक लगने के कारण कल विधि-विधान से पूजा -अर्चना नहीं की जा सकेगी, इसलिए यह व्रत आज किया जाएगा. चूंकि आज पूर्णिमा तिथि चंद्रोदय के समय लग रही है, इसलिए आज 02 मार्च 2026 को यह व्रत रखना उचित रहेगा.

फाल्गुन पूर्णिमा व्रत की विधि 

फाल्गुन पूर्णिमा व्रत का पुण्यफल पाने के लिए साधक को यदि संभव हो तो आज गंगा आदि पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. यदि ऐसा न कर पाएं तो घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर अमृतवाहिनी गंगा जी का ध्यान करते हुए स्नान करें. तन और मन से पवित्र होने के बाद अपने पूजा घर में या फिर घर के ईशान कोण में एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र को रखें. इसके बाद उन्हें गंगा जल या शुद्ध जल अर्पित करें.

इसके बाद लक्ष्मीनारायण को पीले पुष्प, पीला चंदन, पीले वस्त्र, पीली मिठाई, केसर, तुलसी, धूप, दीप आदि अर्पित करने के बाद पूर्णिमा व्रत की कथा कहें या फिर किसी के माध्यम से सुनें. इसके बाद भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए उनके मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम’ का जप करें तथा इसी मंत्र से हवन करें. फाल्गुन पूर्णिमा व्रत की पूजा के अंत में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करना न भूलें. आज के दिन भगवान विष्णु के साथ राधा-कृष्ण, नृसिंह भगवान और माता लक्ष्मी की भी विशेष पूजा करनी चाहिए.

फाल्गुन पूर्णिमा का महाउपाय 

फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को जब चंद्रोदय हो तो चंद्र देवता को दूध और जल से अर्घ्य दें. इसके बाद चंद्रमा के मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः’ का अधिक से अधिक जप करें. फाल्गुन पूर्णिमा व्रत का पुण्यफल पाने के लिए अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, वस्त्र और धन आदि का दान करें. फाल्गुन पूर्णिमा के दान से श्री हरि के साधक के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है.

फाल्गुन पूर्णिमा व्रत के नियम

  • फाल्गुन पूर्णिमा व्रत वाले दिन नियम, संयम और ब्रह्मचर्य का पालन करें.
  • फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत यदि शरीर साथ दे तभी करें और इस दिन अन्न का सेवन न करें, बल्कि इसकी जगह फलाहार करें.
  • फाल्गुन पूर्णिमा व्रत वाले दिन भगवान विष्णु के मंत्र का अधिक से अधिक जप करें अथवा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
  • फाल्गुन पूर्णिमा व्रत की पूजा में पूर्णिमा व्रत की कथा अवश्य कहें अथवा सुनें.
  • फाल्गुन पूर्णिमा व्रत का अगले दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से परायण करें.

Chandra Grahan 2026: साल के पहले चंद्र ग्रहण से जुड़ी 10 बड़ी बातें!

0

Top 10 Lunar Eclipse Facts: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर कल 03 मार्च 2026, मंगलवार को लगने जा रहा है. ऐसे में चंद्र ग्रहण के सूतक से लेकर इसकी शुरुआत और समाप्त होने का समय, नियम और देश-दुनिया समेत 12 राशियों पर प्रभाव आदि को जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

ग्रहण एक खगोलीय घटना है और यह हर साल न्यूनतम चार और अधिकतम सात बार लगता है. इस साल सूर्य ग्रहण के महज 15 दिनों के भीतर फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. जिसमें सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होंगे. ज्योतिष के अनुसार पृथ्वी की छाया जब चंद्रमा पर पड़ेगी तो चंद्र ग्रहण की घटना घटेगी. आइए जानते हैं कि कल 03 मार्च 2026, मंगलवार को चंद्र ग्रहण कितने बजे से शुरू और कितने बजे खत्म होगा? कहां-कहां नजर आएगा और कब लगेगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल? आइए चंद्र ग्रहण से जुड़े नियम और प्रभाव समेत सभी 10 महत्वपूर्ण बातों को जाने-माने ज्योतिषविद् पं. कृष्ण गोपाल मिश्र से विस्तार से जानते हैं.

1. कब शुरू और कब खत्म होगा चंद्र ग्रहण?

पंचांग के अनुसार चंद्रग्रहण की शुरुआत 03 मार्च 2026 को दोपहर 3:21 मिनट पर होगी और यह शाम 6:46 पर समाप्त हो जाएगा. इस तरह यह चंद्रग्रहण तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक रहेगा, जिसका सूतक काल सुबह 6:20 मिनट से लग जाएगा और इस दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्य आदि नहीं किए जा सकेंगे.

2. कहांकहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण भारत, एशिया, ऑस्ट्रेलिया एवं अफ्रीका में दिखाई देगा. यह ग्रहण अधिकांश उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका तथा प्रशांत महासागर में नहीं दिखाई देगा. जिन स्थानों पर चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा वहां पर सूतक मान्य नहीं होगा.

3. सूतक के नियम क्या होते हैं?

गरुड़ पुराण, स्कन्द पुराण तथा धर्मसिन्धु में ग्रहण से जुड़े नियम बताए गये हैं. जिसे के अनुसार  इसमें भोजन करना, भोजन पकाना, सोना, शुभ कार्य करना, देव प्रतिमा का स्पर्श करना, तेल-मालिश करना, बाल-नाखून काटना, शारीरिक संबंध बनाने जैसे कार्य वर्जित हैं.

4. ग्रहण के समय क्या करना चाहिए?

हिंदू धर्म से जुड़े शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के दौरान मंत्र का जप अत्यंत ही शुभ माना गया है. ऐसे में इस दौरान व्यक्ति को गायत्री, महामृत्युंजय मंत्र, भगवान विष्णु या भगवान शिव के मंत्र अथवा अपने आराध्य देवी-देवता का ध्यान करते हुए उनका स्मरण और उनके मंत्र का जप करना चाहिए. मान्यता है कि ग्रहण में जप और दान करने से उसका करोड़ गुना फल मिलता है.

5. चंद्र ग्रहण के समय भोजन को लेकर क्या नियम है?

हिंदू मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान न तो भोजन बनाना चाहिए और न ही खाना चाहिए. चंद्र ग्रहण से पहले यदि कुछ भोजन बना हो तो उसमें तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए. ग्रहण के दौरान बच्चे, वृद्ध, रोगी आदि को भोजन करने की छूट होती है.

6. चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें?

चंद्र ग्रहण के खत्म होने के बाद व्यक्ति को स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए और पूरे घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए. इसके बाद देवी-देवताओं को स्नान आदि कराने के ​बाद उनका विधि-विधान से पूजा करना चाहिए. साथ ही साथ यथा संभव अन्न और धन आदि का दान करना चाहिए.

7.चंद्र ग्रहण का क्या देशदुनिया पर क्या पड़ेगा असर

गोचर के आधार पर ज्योतिषी दृष्टि से यह ग्रहण प्रतिकूल प्रभाव राजनीति एवं शासन सत्ता में देखने को मिलेगा. कई जगह पर शासन व्यवस्था में परिवर्तन की आवाज उठेगी. साथ ही  कई तरह के आंदोलन के संकेत भी हैं. ग्रहण कल के ग्रहों की दृष्टि पर नजर डालें यह चंद्र ग्रहण के समय कर्क लग्न उदित हो रहा है. जिसमें अष्टम भाव में बुध सूर्य राहु और मंगल एक साथ बैठे हुए हैं द्वादश स्थान पर वक्री बृहस्पति विराजमान है. नवम् स्थान पर उच्च के शुक्र के साथ शनि विराजमान है.

कर्क लग्न के अनुसार शनि और शुक्र का असंतुलित होकर के मजबूत होना. द्वादश के बृहस्पति का अष्टम भाव में राहु मंगल सूर्य बुध के साथ मूल त्रिकोण का संबंध बनाना. निश्चित तौर पर बाजार क्या संतुलन एवं आर्थिक संकट के संकेत देता है. साथ ही साथ एक बड़े समूह का न्याय के लिए आंदोलन का सूचक बन रहा है. क्योंकि अष्टम भाव में मंगल राहु और सूर्य बुध विद्रोह, खून खराबा एवं राजनीतिक अस्थिरता के संकेत देते हैं. और कहीं ना कहीं विश्व राजनीति में भी खराब संकेत दे रहा है.

मुख्य रूप से 13 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 के बीच में, 1 जून 2020 से  4 अक्टूबर 2026 के बीच में बहुत राजनीतिक उठा-पटक, सियासी घटनाएं उन्मादी रूप से एक नया विध्वंसक रूप लेते हुए दिखाई देंगे. जो आगे के लिए अच्छा नहीं होगा. विश्व राजनीति में भी मिडिल ईस्ट ओर दक्षिणी एशियाई देशों में भी तनाव की स्थितियां उत्पन्न होती हुई दिखाई दे रही है. विश्व स्तर पर शेयर बाजार में काफी असंतुलन देखने को मिलेगा. उपरोक्त समय में कुछ आपका आतंकी घटनाएं भी घट सकती है. रेल हवाई जहाज दुर्घटनाओं की भी संकेत है. प्रकृति में कुछ उथल-पुथल अथवा भूकंप या प्राकृतिक संतुलन जैसे तूफान आदि देखने को मिल सकता है. उपरोक्त समय में मुख्य रूप से किसी बड़े तूफान की आशंका है.

8. चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए अशुभ?

राशिफल के दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो मुख्य रूप से मेष राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कुंभ राशि एवं मीन राशि के लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य विशेष ध्यान देना चाहिए तथा कुछ संबंधों में तनाव भी हो सकता है आर्थिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं. भगवान विष्णु की आराधना करें.

सिंह राशि वालों को जीवनसाथी से तनाव अथवा जीवनसाथी को लेकर के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. किसी प्रेम संबंध में भी तनाव के संकेत है. राजनीतकियों के लिए प्रयासरत क्षेत्रों में आरक्षणों का सामना करना पड़ेगा. हनुमान जी की आराधना करें. मंगल के बीज मंत्र का जाप करें.

मेष राशि वालों के लिए आर्थिक कठिनाइयों को लेकर परेशान हो सकते हैं. रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमजोर होने से भी थोड़ा स्वास्थ्य की दिक्कत हो सकती है. संबंधों में थोड़ा मृदभाषा का प्रयोग करें. भगवान विष्णु की आराधना करें. बृहस्पति के बीज मंत्र का जापकरें.

Holika Puja Vidhi होलिका दहन की पूजा कैसे करनी चाहिए? जानें महिलाओं से लेकर बच्चों तक के लिए जरूरी नियम

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी थोड़ा सा स्वास्थ्य पर सतर्क रहने की जरूरत है. दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है. किसी विपरीत लिंग की संबंधों में तनाव की आशंका है. कुछ भविष्य की चिंताएं परेशान करेंगे या किसी बड़ी जिम्मेदारी को लेकर के आप तनाव ग्रस्त हो सकते हैं. भगवान शंकर की आराधना करें. महामृत्युंजय की जाप करें.

धनु राशि में थोड़ा सा अपने वाणी पर संयम रखें. निरर्थक दूसरों की आलोचना न करें. आर्थिक दृष्टिकोण से या कार्यक्षेत्र में थोड़ा कठिनाइयों का सामना जरूर करना पड़ेगा परंतु आपका वर्चस्व बना है. यदि आप  मृदुभाषी बन जाए तो इस समय मैं अच्छी सफलता अर्जित कर सकतेहैं. भगवान सूर्य की आराधना करें. नित्य सूर्य उपासना करें.

9. चंद्र ग्रहण से किन राशियों की चमकेगी किस्मत?

तुला राशि के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय कहा जाएगा भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा. संबंधों का सुख भी प्राप्त होगा. आए नए स्रोत बनेंगे. भगवान गणेश की आराधना करें बाद ही लाभ कर होगा आपके लिए.

कन्या राशि के लोगों के लिए बड़ा ही सुखद समय है भाग्य के नए रास्ते खुल रहे हैं. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. कुछ गुप्त रूप से ईर्ष्यालु लोगों से सतर्क रहें. डेढ़ वर्ष की अवस्था के बाद से आपके भाग्य उदय का समय कहा जाएगा. मां दुर्गा की आराधना करें बाद ही लाभदायक होगा.

वृषभ राशि के लोगों के लिए अच्छा समय दिखाई दे रहा है भाग्य का पूरा सहयोगहोगा. प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सबसे उत्तम समय दिखाई दे रहा है. आर्थिक क्षेत्र में प्रयास करने के लिए भी बहुत अच्छा समय है. नए व्यवसाय में कदम बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा समय है. शनि के बीज मंत्र का जाप करें निश्चित लाभ होगा.

मिथुन राशि वालों के लिए बड़ा ही सुखद समय संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा किसी उच्च स्तरीय व्यक्तियों द्वारा लाभ के रास्ते बनेंगे. लेकिन कुछ शत्रु भी आपके साथ हमेशा बने रहते हैं. प्रारंभिक अभी से 2 महीने तक थोड़ा सा सतर्क रहने की चेष्टा करें. हर संबंध में सरल और मिलनसार बनने की चेष्टाकरें. हर छोटी बात को दिल पर ना लें. भगवान शंकर की आराधना करें निश्चित तौर पर लाभहोगा. महामृत्युंजय का जाप करें.

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी कब है? जानें देवीदेवताओं से जुड़ी होली की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व

मकर राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय है व्यवसाय को बड़ा करने के लिए आपका प्रयास सराहनी है. आर्थिक दृष्टिकोण से प्रगति का पूरा मजबूत समय चल रहा है. आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा है. अविवाहितों के विवाह तय होने की भी मजबूत योग चल रहेहैं. भगवान गणेश का आराधना करें आपके लिए बड़ा ही लाभदायक होगा.

10. चंद्र ग्रहण का उपाय 

चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए व्यक्ति को सूतक काल शुरू होने से पहले भोजन कर लेना चाहिए और इस दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. चंद्र ग्रहण के समय अपने आराध्य देवता अथवा चंद्रमा समेत नवग्रह का मंत्र जपें अथवा किसी धार्मिक ग्रंथ का पाठ करें. मान्यता है ​कि ऐसा करने पर ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

Holika Dahan: सीएम विष्णुदेव साय सहित नेताओं ने दी होलिका दहन की शुभकामनाएं…

0

होलिका दहन पर आज रायपुर सहित पूरे प्रदेश में कई जगह होली मिलन समारोह का आयोजिन किया जा रहा है.

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज शाम 5 बजकर 57 मिनट तक चतुर्दशी तिथि रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा लग जाएगी. जिससे आज ही होलिका दहन किया जाएगा. लेकिन 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण रंगों का त्योहार 4 मार्च बुधवार को मनाया जाएगा. होलिका दहन को लेकर सीएम साय और दूसरे नेताओं ने शुभकामनाएं दी है.

सीएम विष्णुदेव साय ने होलिका दहन की दी शुभकामनाएं

सीएम साय ने एक्स पर लिखा- “सत्य, धर्म और अटूट आस्था की शाश्वत विजय के प्रतीक पावन पर्व होलिका दहन की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि होलिका की यह पवित्र अग्नि हमारे जीवन और समाज से समस्त बुराइयों, कष्टों एवं नकारात्मकताओं का दहन कर सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रकाश फैलाए. यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में नई आशा, नई ऊर्जा और आपसी प्रेम-सद्भाव का संदेश लेकर आए – यही मंगलकामना है.”

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी होलिका दहन की शुभकामनाएं

प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने होलिका दहन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “अहंकार पर भक्ति की विजय के प्रतीक ‘होलिका दहन’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें.”

सीएम साय का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित होली मिलन समारोह के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

  • शाम 4 बजे रायपुर प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह
  • शाम 5 बजे विधानसभा रोज धरसीवां में होली मिलन कार्यक्रम
  • शाम साढ़े 6 बजे होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सीएम साय होंगे शामिल.

होलिका दहन क्यों किया जाता है

होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. भक्त प्रहलाद की अग्नि से रक्षा और होलिका का दहन प्रमुख प्रचलित कथा है. इस कथा के अनुसार पवित्र अग्नि में बुराई स्वरूप होलिका का दहन हुआ और उनकी गोद में बैठे अच्छाई स्वरूप प्रहलाद को कुछ भी नहीं हुआ.

CG: रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे…

0

राजधानी रायपुर में रविवार को कई शिया मुसलमानों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर मोमबत्ती जुलूस निकाला. इस जुलूस में बच्चे भी शामिल थे.

खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का प्रदर्शन 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार (1 मार्च) को कई शिया मुसलमानों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त करने और अमेरिका और इजराइल की निंदा करने के लिए मोमबत्ती जुलूस निकाला गया. इजराइल और अमेरिका द्वारा शनिवार (28 मार्च) को तेहरान पर किए गए हमले में खामेनेई मारे गए थे, जिसे लेकर यह जुलूस मोमिनपारा इलाके में आयोजित किया गया.

आंदोलन में पोस्टरों पर ट्रंप और नेतन्याहू की निंदा करने वाले नारे

इस जुलूस में बच्चे भी शामिल हुए और प्रदर्शनकारियों के हाथों में खामेनेई के समर्थन में पोस्टर थे. प्रदर्शनकारियों द्वारा लहराए गए कुछ पोस्टरों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की निंदा करने वाले नारे भी लिखे हुए थे. इस आंदोलन से एक दिन पहले काले कुर्ते पहने पुरुषों के एक समूह ने उसी इलाके में ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ नारे लगाए. एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था.

खामेनेई सिर्फ राजनेता नहीं, बल्कि शिया समुदाय के धार्मिक मार्गदर्शक भी

आंदोलन में लोगों का कहना है कि खामेनेई सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, बल्कि मुख्य रूप से शिया समुदाय के धार्मिक मार्गदर्शक और एक इस्लामी नेता थे. खोमेनेई ने इस्लामी सिद्धांतों और सचाई के साथ शासन प्रणाली को स्थापित किया था. आंदोलन कर रहे शिया मुसलमानों ने कहा कि खामेनेई हमेशा उत्पीड़न के खिलाफ खड़े रहे और अलग-अलग देशों में अन्याय झेल रहे लोगों का साथ दिया. वहीं आंदोलन हो रहे इलाकों के सड़कों पर इजरायली और अमेरिकी झंडे के साथ-साथ ट्रंप और नेतन्याहू की तस्वीरें भी पड़ी हुई मिली.

‘राज्य सरकार और केंद्र सरकार इस स्थिति को लेकर चिंतित’- विजय शर्मा 

राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ईरान और खाड़ी देशों में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्र सहित अन्य लोगों के बारे में कहा कि, सरकार के पास वीजा पर विदेश यात्रा करने वालों का रिकॉर्ड है और वहां गए सभी लोगों के पास वीजा सहित अन्य दस्तावेज भी मौजूद है. ऐसे में केंद्र सरकार भी सभी रिकॉर्ड अपने पास रखती है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार इस स्थिति को लेकर चिंतित है, अगर किसी भी तरह की समस्या आती है तो, हम केंद्र के साथ मिलकर उसका समाधान निकालेंगे.

CG: सरगुजा से राज्यसभा की मांग पर सियासी संग्राम, अमरजीत भगत की हाईकमान से बड़ी मांग…

0

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सीट को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस हाईकमान से क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पार्टी को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार चयन करते समय सभी संभागों के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखना चाहिए।

कांग्रेस में अंदरखाने हलचल!

अमरजीत भगत का कहना है कि सरगुजा संभाग से वर्तमान में लोकसभा, विधानसभा और नगरीय निकायों में कांग्रेस का कोई जनप्रतिनिधि नहीं है। ऐसे में संगठनात्मक और राजनीतिक संतुलन के लिहाज से सरगुजा संभाग को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दिया जाना आवश्यक है।

क्या बदलेगा टिकट का गणित?

उन्होंने कहा कि सरगुजा लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत आधार रहा है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यहां से पार्टी का कोई निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं है। इस कारण कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है। यदि राज्यसभा में इस क्षेत्र को अवसर दिया जाता है तो इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

अजय चंद्राकर का पलटवार

अमरजीत के इस बयान पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पहले कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि वह “क्षेत्रीय संतुलन” की परिभाषा क्या मानती है। चंद्राकर ने कहा, “जब केटीएस तुलसी, रंजीता रंजन और राजीव शुक्ला को राज्यसभा भेजा गया तब कौन सा क्षेत्रीय संतुलन देखा गया था?”

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि अगर छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की चलेगी, तब तो वे अपने लोगों को राज्यसभा भेज पाएंगे। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि चरणदास महंत और दीपक बैज क्या छत्तीसगढ़ के बाहर के नेता हैं? अजय चंद्राकर ने बयान देते हुए यह भी कहा कि अमरजीत को सरगुजा महाराज के चरणों में “सरेंडर” हो जाना चाहिए, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में हलचल और बढ़ गई है।

CG: होली से पहले गर्मी का अटैक! 5 दिन में 3°C तक चढ़ेगा पारा…

0

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दस्तक दे दी है और मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. रायपुर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया है.

प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहने की संभावना है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रह सकती है. अगर आप छत्तीसगढ़ का लेटेस्ट वेदर अपडेट और अपने शहर का तापमान जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए जरूरी है.

छत्तीसगढ़ में अब मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है और गर्मी की दस्तक साफ महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. इसके बाद दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. राहत की बात यह है कि न्यूनतम तापमान में अगले 7 दिनों तक ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है.

5 दिन में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन का तापमान लगातार बढ़ेगा, जिससे दोपहर में गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा. फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.

रात के तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव
हालांकि दिन गर्म होंगे, लेकिन रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. यानी सुबह और देर रात हल्की ठंडक बनी रह सकती है. अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे: बारिश गायब
बीते 24 घंटों में प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई. वर्षा के आंकड़े ‘निरंक’ रहे, यानी प्रदेश में पूरी तरह शुष्क मौसम बना रहा.

रायपुर और अंबिकापुर में तापमान का फर्क
रायपुर-अधिकतम तापमान 35.6°C
अंबिकापुर- न्यूनतम तापमान 14.9°C
मैदानी इलाकों में गर्मी का असर तेज होता दिख रहा है, जबकि उत्तरी क्षेत्रों में हल्की ठंडक अब भी कायम है.

सक्रिय सिस्टम का असर?
कोमोरिन क्षेत्र से विदर्भ तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है और एक द्रोणिका तमिलनाडु, कर्नाटक और मराठवाड़ा से गुजर रही है. हालांकि फिलहाल इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है.

रायपुर का लोकल अपडेट (02 मार्च)
रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा.
अधिकतम तापमान – 35°C
न्यूनतम तापमान – 22°C
दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर साफ महसूस होगा.

“दिल्ली में पिंक कार्ड क्रांति, महिलाओं का बस सफर होगा फ्री, 2 मार्च से शुरुआत”

0

राजधानी दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में महिलाओं के लिए एक स्वर्णिम युग की शुरुआत होने जा रही है. आगामी 2 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ‘पिंक मोबिलिटी कार्ड’ (Pink Mobility Card) का शुभारंभ करेंगी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण की दिशा में अब तक की सबसे बड़ी सौगात बताया है.

यह नया पिंक कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) तकनीक पर आधारित होगा. इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए महिलाएं डीटीसी (DTC) बसों में पूरी तरह मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) में भी इसी एक कार्ड से डिजिटल भुगतान कर सफर किया जा सकेगा.

तीन रंगों में मिलेंगे स्मार्ट कार्ड

सरकार ने परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कार्ड्स को तीन श्रेणियों में बांटा है:

पिंक कार्ड: विशेष रूप से महिलाओं के लिए (मुफ्त बस यात्रा हेतु).

ब्लू कार्ड: आम यात्रियों के नियमित इस्तेमाल के लिए.

ऑरेंज कार्ड: मासिक पास बनवाने वाले यात्रियों के लिए.

शुरुआती चरण में पिंक और ब्लू कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी दिल्ली परिवहन निगम (DTC) को सौंपी गई है.

50 केंद्रों पर बनेंगे कार्ड, आधार से होगी पुष्टि

महिलाओं की सुविधा के लिए पूरी दिल्ली में करीब 50 विशेष केंद्र खोले जाएंगे. ये कार्ड डीएम (DM) और एसडीएम (SDM) कार्यालयों के साथ-साथ चुनिंदा डीटीसी केंद्रों पर भी उपलब्ध होंगे. कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए पहचान की पुष्टि अनिवार्य होगी, ताकि योजना का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुँचे और फर्जीवाड़े को रोका जा सके.

डिजिटल विजन और आधुनिक परिवहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ विजन से प्रेरित है. यह एक ‘टच-फ्री’ स्मार्ट कार्ड होगा, जिससे नकद लेनदेन की जरूरत खत्म हो जाएगी. डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए सरकार को यह समझने में भी आसानी होगी कि किन रूट्स पर महिलाओं की संख्या अधिक है, ताकि वहां बसों की संख्या बढ़ाई जा सके.

Jantar Mantar AAP Rally: आज से देश में बदलाव की गिनती शुरू. BJP के खिलाफ जंतर-मंतर पर गरजे अरविंद केजरीवाल…

0

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल रैली कर देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोग मिलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे.

ये लोग सत्ता की राजनीति करें और हम जनता के लिए काम करेंगे. आज से यह बदलाव की गिनती शुरू हो गई है.

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने साफ कर दिया कि

केजरीवाल कट्टर ईमानदार था, है और रहेगा. कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर लोगों ने बड़ी उम्मीदों से बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया. आज देश का हर सेक्टर बर्बाद है. इस दौरान दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा समेत विभिन्न प्रांतों से आए आप नेताओं, कार्यकर्ताओं और हजारों आम लोगों ने पढ़ा-लिखा दमदार है, मेरा केजरीवाल कट्टर ईमानदार है के जमकर नारे लगाए.

षडयंत्र रच कर दिल्लीवालों को परेशान किया-केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल से बीजेपी ने षडयंत्र रच कर दिल्ली के लोगों को बहुत परेशान और दुखी किया. उन्होंने आरोप लगाए कि केजरीवाल चोर है, भ्रष्टाचारी है, केजरीवाल ने शराब घोटाला किया है, केजरीवाल 100 करोड़ खा गया. लेकिन जज साहब ने फैसला सुना दिया- केजरीवाल कट्टर ईमानदार है. पूरा केस फर्जी है, कोई सबूत नहीं है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं. जब मैं आईआईटी में पढ़ता था, तो मेरे बहुत अच्छे नंबर आए. मैं चाहता तो नौकरी करने अमेरिका जा सकता था. मेरे बहुत सारे दोस्त विदेश गए हैं. लेकिन उस समय मेरे मन में ख्याल आया कि देश का बहुत बुरा हाल है. अगर बड़े-बड़े संस्थाओं से पढ़ कर सारे लोग विदेश चले जाएंगे तो अपने देश को कौन संभालेगा, कौन ठीक करेगा.

उन्होंने आगे कहा कि मैं अमेरिका नहीं गया. मैं अपने देश में रहा और इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर की नौकरी करने लगा. उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे पास एक सीए आया और उसने अपना केस करवाया और कहा कि सेवा बताइए. बोला कि कितने पैसे लगेंगे? मैंने कहा कि मैं रिश्वत नहीं लेता. उसने कहा कि आपके नाम पर पैसे लाया हूं, नहीं लेंगे तो खुद रख लूंगा.

मुझसे इतनी नफरत क्यों-केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि धीरे-धीरे पूरे विभाग में फैल गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है. एक पैसा नहीं लेता है. पूरे विभाग के लोग मेरी ईमानदारी की कसमें खाया करते थे. फिर किस्मत ने मुझे दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया. 10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री रहा. 10 साल के अंदर एक रुपए का भ्रष्टाचार नहीं मिला. इन 10 सालों में पता नहीं कितनी फाइलों पर साइन किए थे. कोई एक ठेकेदार खड़ा होकर कह दे कि केजरीवाल ने पैसे मांगे थे, मैं राजनीति छोड़ दूंगा.

गुजरात की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे-केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुबई, अमेरिका, टोक्यो, जर्मनी, फ्रांस समेत अन्य देशों की सड़कें बहुत शानदार हैं. गाड़ियां 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती हैं, लेकिन गुजरात में 30 किमी रफ्तार से गाड़ियां दौड़ती हैं. राजकोट से जूनागढ़ 104 किमी है. इतना सफर तय करने में 4 घंटे लगते हैं. क्योंकि सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2014 तक बीजिंग में भारत से ज्यादा प्रदूषण होता था, लेकिन 12 साल में बीजिंग ने अपना प्रदूषण खत्म कर दिया. आज पूरे उत्तर भारत के अंदर सांस लेना मुश्किल हो रहा है. गुजरात में 20 हजार करोड़ रुपए का कोकीन हेरोइन पकड़ा गया. गुजरात में हर साल 30 हजार करोड़ रुपए की नकली दारू बिकती है. अगर हिम्मत है तो एक्शन लेकर दिखाएं.

आप से अब भी लोगों को उम्मीद-केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के अंदर उम्मीदें खत्म हो गई थीं, लोगों ने कहना चालू कर दिया था कि इस देश का कुछ नहीं हो सकता है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई और देश के लोगों को एक उम्मीद दी. आप की सरकार ने दिल्ली में स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें ठीक की. आम आदमी पार्टी ने 140 करोड़ लोगों को उम्मीद दी कि देश सुधर सकता है.