Home Blog Page 2733

छत्तीसगढ़ में भी आज से लागू संशोधित मोटरयान अधिनियम…

0

 मोटरयान अधिनियम के संशोधित नियम एक सितंबर (रविवार) से छत्तीसगढ़ में लागू हो गया है। इसमें कई कड़े प्रावधान किए गए हैं। राज्य सरकार की तरफ से स्पेशल डीजी आरके विज ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमों में संशोधन किया गया है।

नए नियमों में नाबालिग वाहन चलाते हुए यातायात नियम का उल्लंघन करता है, तो उसकी गलती की सजा पालक या वाहन मालिक को भुगतनी पड़ेगी। पालक या वाहन मालिक पर 25 हजार स्र्पये जुर्माना और तीन साल की सजा का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा 12 माह के लिए वाहन का रजिस्ट्रेशन भी रद कर दिया जाएगा। नियम तोड़ने वाले नाबालिग को 25 वर्ष की आयु तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। उसे पंजीकृत ड्राइविंग स्कूल से प्रशिक्षण लेकर टेस्ट भी देना होगा। विज ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के नियम रोड पर लागू होंगे, जबकि केंद्रीय मोटरयान अधिनियम-1988 में किए गए कड़े प्रावधान कोर्ट में लागू होंगे।

एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर जुर्माना समेत कई कड़े प्रावधान

– ओवरस्पीड पर हल्के वाहन को 1000 से 2000, मध्यम वाहन को 2000 से 4000 पेनाल्टी देना होगा।

– खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर 1000 से 5000 रुपए तक पेनाल्टी और छह से एक वर्ष की जेल होगी।

– शराब पीकर ड्राइविंग करने पर 10 हजार रुपए के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

– क्षमता से अधिक सवारी बिठाने पर 200 रुपए प्रति सवारी जुर्माना और अतिरिक्त सवारी उतारनी पड़ेगी।

– सीट बेल्ट नहीं लगाने और बच्चों को सीट बेल्ट के बिना बिठाने पर एक-एक हजार जुर्माना लगेगा।

– बिला हेलमेट ड्राइविंग करने पर 1000 रुपए जुर्माना और तीन माह के लिए लाइसेंस रद किया जाएगा।

– एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर छह माह की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माना देना होगा।

– अनावश्यक या साइलेंट जोन में हॉर्न बजाने पर 1000 रुपए जुर्माना देना होगा।

– बिना बीमा के वाहन चलाने पर 2000 रुपए जुर्माना वसूल किया जाएगा।

फर्जी जाति के मामले में जेल से लेकर रिकवरी तक का प्रावधान…

0

छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति की जांच में तेजी आने के बाद दागी अफसरों और नेताओं की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। प्रदेश स्तरीय छानबीन समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति को फर्जी पाया है। छानबीन समिति के अधिकारियों ने बताया कि किसी अधिकारी या राजनेता की जाति फर्जी पाए जाने पर सजा से लेकर रिकवरी का प्रावधान है। लोक सेवक के रूप में जो भी सुविधाएं, वेतन भत्ते और अन्य लाभ लिए हैं, उसका वापस भुगतान करना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (सामाजिक प्रास्थिति के प्रमाणीकरण का विनियमन) नियम 2013 में सजा का स्पष्ट प्रावधान है। छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों में 129 अधिकारियों के खिलाफ फर्जी जाति का मामला चल रहा है। वहीं प्रदेश के 16 नेताओं के खिलाफ भी उच्च स्तरीय छानबीन समिति में जांच चल रही है। उच्च स्तरीय छानबीन समिति के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति के मामले में फैसला आने के बाद अब उनकी विधायकी भी खतरे में है। जोगी आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित मरवाही विधानसभा सीट से विधायक हैं। ऐसे में उनको विधायक के पद से भी हटना पड़ सकता है।

जोगी की जाति के मामले में बनी उधा स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री के कंवर आदिवासी होने के प्रमाण पत्र को खारिज कर दिया है। उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2011 में जोगी की जाति की छानबीन के लिए उधा स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति के गठन का निर्देश दिया था। तब छानबीन समिति ने जोगी को जारी कंवर अनुसूचित जनजाति से संबंधित जाति प्रमाण पत्रों को विधि संगत नहीं पाया था। इसके बाद जोगी के जाति प्रमाण पत्रों को जून 2017 में निरस्त कर दिया गया था। उच्च न्यायालय ने छानबीन समिति का आदेश निरस्त करते हुए एक बार फिर समिति का गठन करने का निर्देश दिया था। इस आदेश के बाद राज्य शासन ने फरवरी वर्ष 2018 में समिति का पुनर्गठन किया था।

जब्त किया जा सकता है जाति प्रमाण पत्र

नियम 2013 के नियम-23 (5) के प्रावधान के अनुसार मिथ्या सामाजिक प्रमाण पत्रों को जब्त किए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए उधा स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति के सतर्कता प्रकोष्ठ के उप पुलिस अधीक्षक को अधिकृत किया गया है।

फर्जी जाति के 580 मामलों की हुई जांच

छानबीन समिति ने फर्जी जाति के 580 मामलों की जांच की है। इसमें 220 जाति प्रमाण पत्र सही भी पाए गए हैं। जबकि 245 जाति प्रमाण पत्र गलत पाए गए। समिति ने जिनकी जाति को गलत पाया, उसमें से 90 फीसद मामले कोर्ट में हैं। जबकि 115 मामलों की जांच अभी चल रही है।

फैक्ट फाइल

छानबीन समिति इन मामलों की कर रही जांच

वर्ग- प्राप्त आवेदन- गलत जाति प्रमाणपत्र- प्रक्रियाधीन

एसटी-386 – 177 – 61

एससी-166- 58 – 43

ओबीसी- 28- 10 – 11

करीना कपूर पर देश का एक फेमस CM फिदा था , करना चाहता था शादी, नाम जानकर नहीं होगा यकीन…

0

हाल ही एक बेटे की मां बनी अभिनेत्री कपूर के दुनियाभर में लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। इनमें आम से लेकर खास तक शामिल हैं। करीना कपूर से शाहिद ने आशिकी की, लेकिन सैफ अली की आशिकी के सामने वह फीकी पड़ गई। इसके बाद करीना हमेशा-हमेशा के लिए पटौदी परिवार की बेगम बन गईं।

अब करीना शादीशुदा है लेकिन कई ऐसे दिल आज भी है जो करीना के लिए धड़कते हैं और उनके लिए मर-मिटने को तैयार हैं. करीना अब बॉलीवुड के सबसे मशहूर किड यानी तैमूर की माँ है. एक समय था जब एक राजनेता करीना के प्यार में पागल था.

एक न्यूज़ पोर्टल की मानें तो भरी प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने अपने दिल की बात सभी को सुनाई थी। इस इवेंट में जब एक पत्रकार ने अखिलेश से जब पूछा गया कि उनकी फेवरेट हिरोइन कौन है? तो जवाब में अखिलेश ने करीना का नाम लिया था इतना ही नहीं अखिलेश ने मज़ाक में बोलते हुए यहा तक कह दिया था कि पिताजी ने अगर शादी के लिए हां कह दिया होता तो आज करीना कपूर खान नहीं बल्कि करीना कपूर यादव होती।

इस बात को कई साल बीत गए है और आज करीना कपूर, खान बन चुकी है साथ ही एक बेटे की माँ भे बन चुकी है, तो दुसरी तरफ अखिलेश यादव की भी शादी हो चुकी है आज वो अपनी पत्नी डिंपल यादव से बेहद प्यार करते है और अपनी शादी शुदा जिंदगी से काफी खुश हैं |

सितंबर के पहले दिन ही लगा महंगाई का झटका, दिल्ली-एनसीआर में CNG के बढ़े दाम…

0

 दिल्ली-एनसीआर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। सीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी रविवार (1 सितंबर, 2019) सुबह 6 बजे लागू हो गई हैं। दिल्ली के साथ ही रेवाड़ी, गुरुग्राम और करनाल में सीएनजी 50 पैसे तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में यह 55 पैसा महंगी हो गई है।

नए बढ़े हुए दाम के बाद दिल्ली में अब सीएनजी 47.10 रुपये प्रति किलो तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 53.50 रुपये में मिल रही है। वहीं गुरुग्राम और रेवाड़ी में 58.95 रुपये और करनाल में यह 55.95 रुपये प्रति किलो में मिलेगी।

सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि यूएस डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने के चलते सीएनजी के दाम बढ़े हैं। आईजीएल द्वारा सभी स्रोतों से खरीदी जा रही प्राकृतिक गैस का आधार मूल्य डॉलर से जुड़ा हुआ है, जिससे संपूर्ण इनपुट मूल्य पूरी तरह से डॉलर की कीमत पर निर्भर है।

अनुमान के मुताबिक सीएनजी की कीमत बढ़ने से किराए में भी बढ़ोतरी होगी जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। इस बढ़ोतरी के बाद ऑटो के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और टैक्सी के लिए 2 पैसा प्रति किलोमीटर का प्रभाव पड़ेगा। कार के ईंधन से तुलना करने बाद भी सीएनजी लोगों की 52 प्रतिशत रकम बचाएगी।

बता दें कि 1 अप्रैल 2019 से ही पीएनजी के दाम में भी 70 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे पहले एनसीआर के शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, रेवाड़ी, गुरुग्राम, सोनीपत में 4 अप्रैल को सीएनजी 1.15 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई थी।

अगर घर में है बेटी तो LIC को दीजिए 121 रुपए, नहीं रहेगी शादी की चिंता…

0

LIC की एक खास पॉलिसी है, जिसमें आप रोज के 121 रुपए के हिसाब से अगर जमा करते हैं तो 25 साल में 27 लाख रुपए मिलेगा। इसके अलावा अगर पॉलिसी लेने के बाद आपकी मृत्‍यु हो जाती है तो परिवार को इस पॉलिसी का प्रीमियम नहीं भरना होगा और उसे हर साल 1 लाख रुपए भी दिया जाएगा। इसके अलावा 25 साल पूरा होने पर पॉलिसी के नॉमिनी को 27 लाख रुपए अलग से मिलेगा।

आमतौर पर लोग बेटी की शादी के लिए चिंता करते हैं। उन लोगों के लिए यह पॉलिसी सबसे अच्‍छी है। वैसे LIC ने इस पॉलिसी का नाम भी कन्‍यादान योजना रखा है। इस योजना में 121 रुपए रोज के हिसाब से करीब 3600 रुपए की मंथली प्रीमियम पर यह प्‍लान मिल सकता है। लेकिन अगर कोई इससे कम प्रीमियम या इससे ज्‍यादा प्रीमियम भी देना चाहे तो यह प्‍लान मिल सकता है। यह फायदे भी प्रीमियम भी के हिसाब से घट या बढ़ जाएंगे।

इस पॉलिसी लेने के लिए 30 साल की न्‍यूनतम उम्र होनी चाहिए और बेटी की उम्र 1 वर्ष। यह प्‍लान 25 के लिए मिलेगा, लेकिन प्रीमियम 22 साल ही देना होगा। लेकिन आपकी और बेटी की अलग अलग उम्र के हिसाब से भी यह पॉलिसी मिलती है। बेटी की उम्र के हिसाब से यह इस पॉलिसी की समय सीमा घटा जाएगी।

पॉलिसी पर एक नजर

-25 साल के लिए पॉलिसी को लें।

-22 साल तक प्रीमियम देना होगा।

-रोज 121 रुपए या महीने में लगभग 3600 रुपए।

-बीच में अगर बीमाधारक की मृत्‍यु हो जाती है परिवार को नहीं देना होगा कोई प्रीमियम।

-बेटी को पॉलिसी के बचे साल के दौरान हर साल मिलेगा 1 लाख रुपए।

-पॉलिसी पूरा होने पर नॉमिनी को मिलेगा 27 लाख रुपए।

-यह पॉलिसी कम या ज्‍यादा प्रीमियम की भी ली जा सकती है।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान स्थल परिसर में लगाई गई विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आदर्श गौठान का आकर्षक मॉडल तैयार किया था। वहीं रेशम पालन विभाग द्वारा कोसा फल से रेशम धागा व कपड़ा की प्रदर्शनी लगाई गयी थी।

      मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में चिरायु योजना के लाभान्वित 48 बच्चों से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि  इन बच्चों का योजना के तहत निःशुल्क उपचार किया गया। इन बच्चों के हृदय रोग, कटे-फटे ओठ सहित विभिन्न बिमारियांे का इलाज किया गया है। इसी प्रकार उद्यानिकी, पशुधन विकास विभाग, शिक्षा विभाग, मछली पालन विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।
 
    छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री टी.एस. सिंहदेव, चन्द्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदकिशोर हरबंश, बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर श्री बीएल बंजारे, बिलासुपर रेंज के आईजी श्री प्रदीप गुप्ता, कलेक्टर जांजगीर श्री जनक प्रसाद पाठक, एस.पी. श्री पारूल माथुर व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

छत्तीसगढ़ – आर्थिक और समाजिक विकास का बनेगा रोल मॉडल…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ तीव्र गति से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसे आगे बढ़ाने के लिए पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर राज्य शासन द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ आर्थिक और सामाजिक विकास का रोल मॉडल बनेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज जाज्वल्य देव की नगरी जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा स्थित के शासकीय टीसीएल कालेज खोखराभांठा के विशाल मैदान में अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

    उन्होंने जांजगीर में हाईजिनिक मत्स्य बाजार स्थापित करने के लिए एक करोड़ 10 लाख रूपये की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुलिस हाउंसिंग बोर्ड द्वारा 16 करोड़ से अधिक रूपये की राशि से पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बने। 144 आवासों और 64 करोड़ 66 लाख रूपये की लागत से निर्मित पुल-पुलियों और सड़क मार्ग का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए 27 अगस्त को आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय पर विभिन्न समाज के प्रमुखों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल का महामाला पहनाकर भव्य अभिनंदन किया गया। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों से राशन प्राप्त करने वाले गरीबी रेखा श्रेणी के पांच सदस्यीय परिवार को प्रतिमाह 35 किलो और छठवें सदस्य से प्रति सदस्य अतिरिक्त 7 किलो चांवल दिया जायेगा। इसी तरह एपीएल परिवारों को भी 10 रूपये किलो मंे चांवल दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए पहले दिन से कदम उठाए हैं। शपथ ग्रहण के दो घंटे के भीतर ही सहकारी केन्द्रीय बैंकों के 14 लाख 61 हजार किसानों का कृषि ऋण माफ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इससे किसानों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि सहकारी केन्द्रीय बैंकों से कर्जमाफ के बाद किसानों द्वारा खेती-किसानी के लिए ग्रामीण बैंकों और राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिये गये कर्ज को भी माफ किया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब हर साल किसानांे का धान 2500 रू. प्रति क्ंिवटल की दर से खरीदा जायेगा। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ वन, खनिज सम्पदा से परिपूर्ण है। हमारे पुरखों ने नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण की नई सोच और नये कार्यो के सपने देखे थे। उनके सपनों को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुपोषण एवं एनीमिया से पीड़ित महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य मंे सुधार लाने के लिए बस्तर से सुपोषण अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिन दो अक्टूबर से प्रदेश के सभी जिलों मंे प्रारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा एवं संस्कृति के अनुरूप हरेली, तीजा, विश्व आदिवासी दिवस, छठ पूजा एवं मां कर्मा जयंती पर छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने सार्वजनिक अवकाश प्रदान कर राज्य के नागरिकों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 अगस्त को आयोजित हरेली तिहार को बड़े उत्साह से पूरे प्रदेश में मनाया गया।  
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य शासन द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ाने का भी कार्य किया गया है। राज्य में खेल प्राधिकरण के माध्यम से छात्रावास और स्कूलों में अध्ययनरत बच्चांे को आगे आने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हाथियों के लिए लेमरू एनीफेंट रिजर्व केन्द्र बनाया जा रहा है। जिससे हाथियों को स्थायी ठिकाना मिलेगा और उनसे होने वाले नुकसान पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों को विकसित करने के लिए नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना का संचालन किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दशा और दिशा बदलने में सार्थक साबित होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बचा पाना मुश्किल हो रहा था। इसलिये राज्य सरकार द्वारा गौठानों का निर्माण किया जा रहा है। गौठानों के सुचारू संचालन के लिए गठित गौठान समिति को प्रतिमाह 10 हजार रूपये की सहायता राशि दी जायेगी। 
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की केबिनेट ने आरक्षण के संबंध में 27 अगस्त को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व निर्णय लिया है। उन्होंने 1945 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र मंे लेमरू एनीफेंट रिजर्व केन्द्र बनाकर अपने साहसिक निर्णय का परिचय दिया है। इसी तरह उन्होंने छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति के अनुरूप मनाई जाने वाली हरेली, तीजा, विश्व आदिवासी दिवस, छठ पूजा एवं मां कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की प्रशंसा की। 
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, चन्द्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव ने भी अभिनंदन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदकिशोर हरबंश, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन, गणमान्य जनप्रतिनिधि, बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर श्री बी एल बंजारे, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रदीप गुप्ता, कलेक्टर जांजगीर श्री जनक पाठक और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर उपस्थित थीं। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रीय पोषण माह का शुभांरभ किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अभिनंदन समारोह के अवसर पर आज राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने हितग्राही पांच महिलाओ को सुपोषण तीज पोटली भेंटकर शुभकामनाएं दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार तीजा के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्टॉल में ठेठरी, खुर्मी, गुझिया सहित विभिन्न छत्तीसगढ़िया व्यंजनांे की प्रदर्शनी लगाई गयी। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विभागीय अधिकारियो ने जिले को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में राष्ट्रीय सुपोषण माह का आयोजन किया जाएगा। 

हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 51.42 करोड़ राशि के चेक और सामाग्री वितरित की…

0

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज जाज्वल्यदेव की नगरी जांजगीर-चांपा स्थित शासकीय टीसीएल कालेज के समीप खोखराभंाठा में आयोजित अभिनंदन समारोह में हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत 114 हितग्राहियों को 51 करोड़ 42 लाख रूपये के चेक और साामाग्री का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने मिनीमाता स्वालंबन योजना, स्माल बिजनेस योजना और लघु व्यवसाय योजना के तहत 15 हितग्राहियों को 14 लाख 20 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। इसी तरह उन्होंने 10 दिव्यांगों को 4 लाख 20 हजार लागत की मोटराईज्ड सायकल, निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दो दंपत्तियों को डेढ़ लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्राकृतिक आपदा में मृतक 6 व्यक्तियों के परिजनों को 24 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने 70 किसानों को स्प्रेयर यंत्र, सीड ट्रीटमेंट ड्रम और स्वायल हेल्थ कार्ड, 10 हितग्राहियों को अंत्योदय व प्राथमिकता वाले राशन कार्ड, 24 मछुआरों को एक लाख 40 हजार रूपये के जाल और आईस बाक्स, 34 हितग्राहियों को 6 लाख 12 हजार रूपये के बैक्यार्ड कुक्कुट और चाराबीज प्रदान किया। इसके अलावा 10 लोगों को जाति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, क्रेडा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, रेशम विभाग, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग सहित अन्य विभाग द्वारा विकास और निर्माण कार्यो को प्रदर्शित स्टालों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, चन्द्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन, श्री चुन्नीलाल साहू, श्री चैनंिसंह सामले, श्री गोरेलाल बर्मन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदकिशोर हरबंश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जांजगीर में आयोजित अभिनंदन समारोह में हुए शामिल…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले में 80 करोड़ 66 लाख रूपए के विकास कार्याें की सौगात दी। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित शासकीय टीसीएल कालेज ग्राउण्ड खोखराभांठा में आयोजित अभिनंदन समारोह में 80 करोड़ 66 लाख से अधिक रूपये के विकास और निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। इनमें 64 करोड़ 66 लाख रूपये की सड़क, भवन, पुल-पुलिया और 16 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त 144 पुलिस आवास शामिल हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस सिंह देव, विधायक चन्द्रपुर श्री रामकुमार यादव, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन, श्री चुन्नीलाल साहू, श्री चैनसिंह सामले, श्री गोरेलाल बर्मन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदकिशोर हरबंश सहित बड़ी संख्या मंे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यो का लोकार्पण किया। उनमें 44 करोड़ 85 लाख रूपये की लागत से कंजीनाला पर तेंदुआ के पास ब्रिज, धौराभांठा-ठूठी-सरवानी मार्ग पर सोननदी पर पुल, बावनगुढ़ी-कपिस्दा मार्ग पर सोननदी में पुल, 7 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से निर्मित बलौदा-हरदीबाजार के मध्य सरईताल-कर्रानाला मार्ग, कण्ड्रा-बेलटुकरी मार्ग, और जर्वे च में हाईस्कूल भवन शामिल है। इसी तरह मोहंदीखुर्द-हरदी मार्ग पर बोराई नदी पर उच्च स्तरीय पुल, कोटमीसोनार के समीप लीलागर नदी पर पुल और शिवरीनारायण-केरा मार्ग में कंजीनाला पर नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 2 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित ड्रग वेयर हाउस और एक करोड़ 62 लाख रूपये की लागत से गुचकुलिया-जैजैपुर में अनुसूचित जनजाति आश्रम भवन और 4 करोड़ 42 लाख रूपये की लागत से निर्मित अड़भार, पोरथा-सक्ती, रायपुरा-जैजैपुर और सिंघरा-जैजैपुर सड़क मार्ग का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के अंतर्गत 2 करोड़ 55 लाख रूपये की राशि से निर्मित होने वाले फायर स्टेशन व गैरेज निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। 

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर हुआ महंगा बिना, जानिए 4 महानगरों में इसके दाम…

0

तेल विपणन कंपनियों ने रविवार से बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 15.50 रुपए बढ़ा दी। 2 माह बाद रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए है। तेल कंपनियों ने विमान ईंधन की कीमत में कमी की है। विमान ईंधन की कीमत घटने से विमान सेवा कंपनियों को राहत मिलेगी।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 590 रुपए का मिलेगा। अगस्त में इसकी कीमत 574.50 रुपए थी।

कोलकाता में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 601 रुपए की बजाय 616.50 रुपए, मुम्बई में 546.50 रुपए की बजाए 562 रुपए और चेन्नई में 590.50 रुपए की बजाय 606.50 रुपए में मिलेगा।

विमान ईंधन हुआ सस्ता : तेल विपणन कंपनियों ने रविवार से विमान ईंधन की कीमत में कमी कर दी है जिससे विमान सेवा कंपनियों को राहत मिलेगी। दिल्ली में आज से विमान ईंधन 62,698.86 रुपए प्रति किलोलीटर मिलेगा। अगस्त में इसकी कीमत 63,295.48 रुपए प्रति किलोलीटर थी। इस प्रकार इसका मूल्य 596.62 रुपए यानी 0.94 प्रतिशत घटाया गया है।

कोलकाता में विमान ईंधन 541.12 रुपए सस्ता होकर अब 68,667.48 रुपए, मुम्बई में 582.75 रुपए सस्ता होकर 62,712.17 रुपए और चेन्नई में 572.76 रुपए सस्ता होकर 63,642.23 रुपए प्रति किलोलीटर मिलेगा।