Home छत्तीसगढ़ नगर निगम का कर्मचारी बनकर अटल आवास एवं हाउसिंग बोर्ड में मकान...

नगर निगम का कर्मचारी बनकर अटल आवास एवं हाउसिंग बोर्ड में मकान दिलाने के नाम पर 8.17 लाख रुपये की ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार….

3
0

बसंतपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, लंबे समय से फरार आरोपी को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबोचकर भेजा गया जेल

👉 स्वयं को नगर निगम राजनांदगांव का कर्मचारी/बाबू बताकर लोगों को झांसे में लेकर की थी धोखाधड़ी।

👉 अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अच्छी पहचान होने का झूठा दावा कर लोगों का जीता विश्वास।

👉 अटल आवास एवं हाउसिंग बोर्ड में मकान दिलाने के नाम पर प्रार्थी एवं अन्य लोगों से हड़पे 8,17,000 रुपये।

👉 पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत पतासाजी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

योगेश्वर पाण्डे उर्फ सोनू पाण्डे, पिता स्व. सुरेश पाण्डे, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मोहतरा थाना लोरमी जिला मुंगेली, हाल पता इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी रायपुर थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर।

मामले का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी ईशनिवय सिंह पिता जोगेन्द्र सिंह परिहार द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि माह दिसम्बर 2024 में वह अपने मित्र प्रकाश कौशिक के साथ अटल आवास/हाउसिंग बोर्ड योजना के अंतर्गत मकान प्राप्त करने संबंधी जानकारी लेने नगर निगम राजनांदगांव गए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात योगेश्वर पाण्डे नामक व्यक्ति से हुई, जिसने स्वयं को नगर निगम राजनांदगांव का बाबू बताते हुए अटल आवास एवं हाउसिंग बोर्ड में मकान दिलाने का भरोसा दिलाया।

आरोपी ने स्वयं की अधिकारियों एवं नेताओं से अच्छी पहचान होना बताते हुए प्रार्थी एवं अन्य लोगों को विश्वास में लिया तथा निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण कराकर उन्हें योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया। इस प्रकार आरोपी ने कई लोगों से कुल 8,17,000 रुपये प्राप्त कर धोखाधड़ी की।

रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।

निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी योगेश्वर पाण्डे उर्फ सोनू पाण्डे को रायपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, सउनि जीवराज रावटे, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक कीर्तन अहीर, फागू साहू, चन्द्रशेखर श्रीवास एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।