Home Blog Page 2742

FB पर दोस्ती कर महिला ने युवक को बुलाया इंडोनेशिया, अब धर्म बदलने का दबाव

0

फेसबुक पर इंडोनेशिया की एक महिला ने अपने बच्चे की मदद के नाम पर हरियाणा के जींद मेंढाठरथ गांव के भीम सिंह को फंसाकर बंधक बना लिया है। युवक के शरीर पर काटा गया है। उसकी जांघों पर नशीले इंजेक्शन लगाकर विकलांग बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

युवक ने फेसबुक पर अपना दर्द बयां किया और मदद की गुहार लगाई है। शुक्रवार को युवक के परिजनों ने सीटीएम, एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।

परिजनों ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर सहायता की मांग की है। शुक्रवार को फेसबुक पर भीम सिंह का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने इंडोनेशिया में कैद होने की बात कही। 

बताया कि इंडोनेशिया की महिला से फेसबुक पर दोस्ती थी। एक दिन महिला ने अपने बच्चे की फोटो डाली, जिसके नाक से खून बह रहा था। महिला ने भीम से मदद मांगी। भीम ने मलेशिया में काम करने के दौरान की सेविंग से 1-2 लाख रुपए महिला के खाते में डलवा दिए।

महिला ने फिर इंडोनेशिया आने को कहा। 2 माह पहले भीम सिंह टूरिस्ट वीजा पर चला गया। महिला के कहने पर 50 हजार रुपए 24 अगस्त को परिजनों ने मकान बेचकर जमा करवा दिए।

जियो में बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से मिला छुटकारा, 360 दिनों वाले ऑफर ने मचाई धूम

0

टेलीकॉम जगत में जियो के आने से पहले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था. पहले कॉल और इंटरनेट के अलग-अलग रिचार्ज करने पड़ते थे. बात करें डेटा पैक की तो महीने भर के डेटा पैक के लिए ग्राहकों को 1 से 2 जीबी डेटा 350-400 रुपये में मिल पाता था. जिसका इस्तेमाल करना बेहद मुश्किल होता था. क्योंकि इस डेटा की स्पीड काफी स्लो होती थी.

इसके अलावा अगर ग्राहक को एसएमएस या फिर कॉल करना हो तो, उसके लिए अलग से पैक रिचार्ज कराना पड़ता था. इस सबका खर्च काफी ज्यादा होता था. जिसके चलते ग्राहकों को काफी महंगे पैक का मजबूरी में इस्तेमाल करना पड़ रहा था. लेकिन रिलायंस जियो के आगमन से ऐसे ग्राहकों को राहत मिली. और उन्हें सस्ते ऑफर्स का लाभ मिलना शुरू हो गया.

रिलायंस जियो के लॉन्ग टर्म रिचार्ज ऑफर सभी को पसंद आते हैं, जिसमें 3 महीने से लेकर साल भर वाले ऑफर्स शामिल हैं. ऐसे में आज आपको जियो के 360 दिनों वाले ऑफर के बारे में बताएंगे, जिसने मार्केट में धूम मचाई हुई है. यह ऑफर ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से छुटकारा दिलाएगा.

जियो का यह ऑफर 360 दिनों की वैलिडिटी के साथ 360 जीबी हाईस्पीड 4G डेटा उपलब्ध करा रहा है. जिसका इस्तेमाल कभी भी किया जा सकेगा. इसके साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. साथ ही फ्री एसएमएस की सुविधा भी इस ऑफर में ग्राहकों को दी जा रही है. इसके साथ ही कंपनी ने 1,699 रुपये में एक और ऑफर उपलब्ध कराया हुआ है. जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा डेली डेटा के साथ दी जा रही है.

ई-रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म, कोचिंग से लौट रही थी नाबालिग छात्रा…

0

राजधानी रायपुर में कोचिंग क्लास से घर लौट रही एक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। नाबालिग छात्रा का ई-रिक्शा चालक ने पहले तो योजनाबद्ध तरीके से अपहरण किया, फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा को उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस अपराध कायम कर आरोपित की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना 25 अगस्त की है। ई-रिक्शा चालक ने कोचिंग क्लास से लौट रही नाबालिग छात्रा को घर छोड़ने के बहाने रिक्शे में बैठा लिया। फिर जबरन सुनसान इलाके में ले जाने लगा।

छात्रा ने विरोध किया तो धमकी देने लगा। इसके बाद छात्रा के साथ उसने दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा को घर के पास उतारकर भाग निकला। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सिविल लाइन पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ट्रंप के परिवार की निजी बातें लीक करती थी ये, पता चला तो लिया ये एक्शन

0

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने निजी सहायक (Personal Assistant) मै‍डेलिन वेस्‍टरहौट (Madeleine Westerhout) को नौकरी से बाहर निकाल दिया है. आरोप है कि वो उनके परिवार की पर्सनल बातें लीक करती थी. हालांकि इस बारे में व्हाइट हाउस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

अमेरिका के CBS न्यूज़ के मुताबिक न्‍यूजर्सी में छुट्टियों में डिनर के दौरान मै‍डेलिन वेस्‍टरहौट राष्ट्रपति से नजदीकियों के बारे में पत्रकारों से शेखी मार रही थी. शराब के नशे में उन्होंने राष्ट्रपति के परिवार के बारे में निजी जानकारी लीक की.

29 साल की मै‍डेलिन वेस्‍टरहौट पहले दिन से ही ट्रंप के ऑफिस में काम कर रही थी. अमेरिकी मीडिया में उन्हें ट्रंप का गेटकीपर कहा जाता था. वो उनकी बेहद करीबी थी.

एक किताब के मुताबिक जिस दिन ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली थी मै‍डेलिन वेस्‍टरहौट खुश नहीं थी और वो रोने लगी थी. इसके बावजूद उन्हें व्हाइट हाउस में नौकरी मिल गई.सैलरी के तौर पर उन्हें 145,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1 करोड़ रुपये महीने दिए जाते थे. ट्रंप के ऑफिस में वो हमेशा गेस्ट के साथ नजर आती थी.

CBS न्यूज़ के मुताबिक व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारियों का कहना है कि मै‍डेलिन वेस्‍टरहौट एक जासूस की तरह काम कर रही थी.

इस मोबाइल ऐप पर लगा वेश्‍यावृत्ति के धंधे को बढ़ावा देने का आरोप, DCW ने दूरसंचार मंत्रालय को दिया नोटिस

0

दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से समाज में वेश्यावृत्ति का खुलकर प्रचार करने के लिए एक मोबाइल ऐप के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने को कहा। महिला आयोग ने दूरसंचार मंत्रालय को इस मोबाइल ऐप्लीकेशन को ब्लॉक करने के निर्देश भी दिये हैं। महिला आयोग की तरफ से कहा गया है कि यह ऐप एंड्रायड और एप्‍पलप ऐप स्टोर्स के साथ इंटरनेट पर व्यापक रूप से उपलब्ध है और खुलकर वेश्यावृत्ति को बढ़ावा दे रही है। ऐप का नाम लोकैंटो (Locanto) है।

कॉलगर्ल्‍स उपलब्‍ध के विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक मोबाइल एप के जरिये एस्कॉट्र्स सर्विसेज, स्ट्रिपर्स, कॉलगर्ल्‍स उपलब्ध कराए जाने के विज्ञापन दिए जा रहे हैं। दिल्ली महिला आयोग का कहना है कि ऐसे एप्लीकेशन के जरिये महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को बढ़ावा मिलता है।

दर्ज हो FIR और जल्‍द हो गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस को भेजे गए नोटिस में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने पुलिस से तुरंत एफआईआर दर्ज करने को कहा है। इसके अलावा आयोग ने जांच रिपोर्ट के साथ ही मामले में गिरफ्तारी की जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि बिना सख्त कार्रवाई के इस पर लगाम लगाना असंभव है, ऐसे में पुलिस तत्काल कार्रवाई करे।

महिला आयोग ने पूछा दिल्‍ली पुलिस से सवाल

आयोग ने पुलिस से पूछा है कि क्या वेश्यावृति को बढ़ावा देने वाले ऐसे अन्य मोबाइल और वेब ऐप्लिकेशन की पहचान की गई है और साथ ही उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। स्वाति मालीवाल ने दूरसंचार मंत्रालय से इस मोबाइल ऐप्लिकेशन को तुरंत ब्लॉक करने के लिए कहा है। इसके अलावा आयोग ने मंत्रालय से ऐसे सभी वेब ऐप्लिकेशन और मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक करने के लिए कहा है जो वेश्यावृति को बढ़ावा दे रहे हैं।

Whatsapp पर भी चल रहा है जिस्‍म का धंधा

दिल्ली के साथ एनसीआर के इलाकों गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद में व्हाट्स एप के जरिए जिस्मफरोशी का खेल बखूबी चलाया जा रहा है जिसमें लोगों से सीधा संपर्क कर यहीं पर लड़कियों का मोलभाव कर उनकी डील तय की जा रही है।

झोपड़ी में रहने वाले छात्र ने किया कमाल, बाइक के इंजन से बना दिया हेलकॉप्टर, देखें वीडियो

0

हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. हर गली और चौहारे पर अगर आप प्रतिभा को तरासेंगे, तो आपको ऐसी प्रतिभा नजर आएगी जिसे देखकर आप आश्चर्य हो जाएंगें.

ऐसा ही कुछ राजस्थान में हुआ. राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई इलाके के चांद बावड़ी में रहने वाले एक छात्र ने चेतराम चेची ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए हेलीकॉप्टर बनाकर कमाल किया है.

तीन नाबालिग ने 6 साल की बच्ची का रेप मिलकर किया था, प्रिंसिपल को मिली जमानत…

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक स्कूल में 6 साल की बच्ची से रेप (Rape with minor girl) का मामला सामने आया है. इस स्कूल के प्रिसिंपल (Principal) को घटना दबाने के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) किया गया. हालांकि प्रिसिंपल को बाद में जमानत मिल गई. प्रिसिंपल पर आरोप है कि स्कूल में बच्ची से रेप की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस (Police) को नहीं दी. पीड़ित बच्ची के परिजनों ने स्कूल में हुई इस घटना की शिकायत पुलिस से की थी. स्कूल के स्टाफ ने घटना की दी थी प्रिंसिपल को जानकारी

यह मामला डब्लूआरएस कॉलोनी स्थित सेंट्रल स्कूल (Central School) का है. यहां पिछले दिनों स्कूल में छह साल की एक छात्रा से तीन नाबालिग लड़कों ने रेप किया था. स्कूल के एक स्टाफ ने लड़कों को यह हरकत करते देख लिया था और उसने इसकी शिकायत प्रिसिंपल से की थी. बावजूद इसके प्रिसिंपल ने इस घटना को छिपाने का प्रयास किया.

पीड़ित लड़की के परिजनों का आरोप है कि प्रिंसिपल को घटना वाले दिन ही पूरी जानकारी मिल गई थी, लेकिन उन्होंने न तो और ना ही हमलोगों पुलिस को इसकी सूचना दी. परिजनों ने कहा कि प्रिंसिपल ने घटना के बाद उसी दिन आरोपी लड़कों के परिवारवालों को स्कूल में बुलाकर घटनाक्रम की जानकारी दे दी.

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्ची ने घटना के अगले दिन अपने परिवारवालों को इसके बारे में बताया. आक्रोशित परिजन स्कूल पहुंचे और उन्होंने इसका विरोध जताया. यह देखकर प्रिंसिपल ने आनन-फानन में एक कमेटी गठित कर जांच कराई और पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी. पुलिस ने जांच में आरोपों को सही पाया और कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग आरोपियों को सुधार गृह भेज दिया है.

यह होटल खाना बर्बाद न करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में ग्राहकों को दे रहा है 5 रुपए!

0

खाना बर्बाद न करने के बारे में ग्राहकों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोयम्बटूर के एक होटल ने उन लोगों को प्रोत्साहन के रूप में 5 रुपये का सिक्का देना शुरू किया है जो खाना बर्बाद नहीं कर रहे हैं।

एक निजी होटल आरएचआर, कोयंबटूर में सबसे पुराने में से एक ने ग्राहकों को एक हैंडशेक के साथ एक सिक्का पेश करने की इस नई अवधारणा को पेश किया है।

शुक्रवार को होटल के मालिक ने एएनआई से कहा, ‘हम लोगों को खाना बर्बाद न करने का संदेश देना चाहते हैं। लोगों को इसका प्रचार करना चाहिए और इस संदेश को दूसरों तक पहुंचाना चाहिए। हम 5 रुपये का एक सिक्का दे रहे हैं उन लोगों के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में जो भोजन बर्बाद नहीं कर रहे हैं। आमतौर पर, 90 प्रतिशत लोग खाना बर्बाद करते हैं और हम कदम उठाने के लिए मजबूर थे। हम अपने ग्राहकों से प्लेटों को साफ करने पर जोर देते हैं।’

खराब रेटिंग के बावजूद कलेक्शन में दिल जीत गई साहो,जानें फिल्म की ओपनिंग

0

बॉलीवुड में हाल ही में साहो कई भाषाओं में रिलीज की गई।साहो की रिलीज को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा हो रही थी अब लीजिए आखिरकार फिल्म रिलीज हो चुकी है हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग के कारण तीन दिनो तक सिनेमाघर हाउसफुल है।वही बीते दिन ही साहो का रिव्यू सामने आया।जिसमे फिल्म से हर किसी को निराशा हाथ लगी।

फिल्म को हर किसी ने खराब रेटिंग दी।वही ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो फिल्म को देखना पैसे और समय की बर्बादी ही है।इसके अलावा उन्होनें साहो को सिर्फ डेढ़ रेटिंग दी है।यानि की मतलब साफ है साहो अपनी माउथ पब्लिकसिटी में मात खा गई।इसके बाद जिक्र करते है साहो के कलेक्शन के बारे मे।

जी हां आपको बता दें कि हिन्दी मार्केट में इस साल की तीसरी बेस्ट फिल्म साबित हुई है, जो कि हिन्दी नहीं बल्कि हिन्दी में डब की गई साउथ की ‘बाहुबली: द कन्क्लूज़न’ के बाद दूसरी शानदार फिल्म है। अब भले ही फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं, लेकिन इसकी तुलना में ओपनिंग डे पर कमाई जबरदस्त है।

वही अब बताना चाहेंगे कि प्रभास की फिल्म ‘साहो’ (हिन्दी) ने पहले ही दिन करीब 24 करोड़ की कमाई कर डाली है और वह भी तब जब कई जगह इस फिल्म की स्क्रीनिंग हो नहीं पाई, क्योंकि इन जगहों पर प्रिंट ही नहीं पहुंच सके।इसके अलावा फिल्म का कलेक्शन दिल्ली/एनसीआर में कम रहा।

इस दौरान सामने आई बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की मानें तो ‘साहो’ ने मुंबई/गुजरात, मराठवाड़ा और वेस्टर्न रीजन में अच्छी कमाई कर ली। देखें तो रिलीज़ इशू नहीं होता तो नॉन हॉलिडे पर भी इस फिल्म की कमाई ओपनिंग डे पर करीब 30 करोड़ होती।अब फिल्म की कमाई से तो साफ जाहिर होता है कि प्रभास की बाहुबली के बाद फिल्म की ये कमाई दूसरी ओपनिंग है।फिल्म में प्रभास के साथ ही श्रद्दा कपूर,नील नितिन मुकेश,जैकी श्रॉफ,मंदिरा बेदी जैसे सितारें नजर आ रहे है।फिल्म को सुजित ने डायरेक्ट किया है।

कभी फिरोज खान के झूठे बर्तन मांजती थी रानू, अब हिमेश रेश्मिया संग रिकॉर्ड किया दूसरा गाना

0

बॉलीवुड में टैलेंट की कमी नहीं है ये तो हम सभी जानते है एक बार फिर से ये देखने को मिला जी हां ये कोई और नहीं बल्कि हाल ही में स्टेशन के वीडियो के बाद रातोंरात स्टार बनी रानू मंडल है पिछले दिनों ही रानू ने खुलासा किया कि वो स्टेशन पर गाना कुछ खाने के लिए गाती थी।ताकि वो अपने एक समय का खाना सूकून से खा पाए।इसी के साथ हाल ही में रानू ने खुलासा किया कि वो एक एक्टर के घर पर मेड का काम कर अपना गुजारा करती थी।

जिसकी मानें तो रानू, एक्टर फिरोज खान के घर काम कर चुकी हैं। रानू के पति एक्टर के घर काम करने जाया करते थे और रानू भी पति के साथ उनका हाथ बांटने जाया करती थीं। रानू अक्सर काम करते हुए गुनगुनाया करती थीं। रानू की आवाज सुनकर फिरोज खान भी उनकी आवाज की तारीफ करते थे।

अब लीजिए हाल ही में रानू ने अपना दूसरा गाना भी रिकॉर्ड कर लिया है।जी हां रानू ने पिछले दिनों ही हिमेश रेश्मिया के साथ अपना पहला ऑफिशियल गाना गाया था।जो कि सोशल मीडिया पर काफी चला था।अब लीजिए एक बार फिर से रानू की आवाज सुनने को मिली जिसका हर कोई दीवाना हो गया।

इस दौरान हिमेश रेशमिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में रानू मंडल उनके साथ अपना दूसरा गाना रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं। बता दें कि रानू हिमेश की आने वाली फिल्म ‘हैप्पी हार्डी ऐंड हीर’ के लिए गाने रेकॉर्ड कर रही हैं।जिसे शेयर करते हुए हिमेश ने लिखा- ‘एपिक ब्लॉकबस्टर ‘तेरी मेरी कहानी’ के बाद रानू ने एक और ट्रैक ‘आदत’ रिकॉर्ड किया है। यहां इस गाने की झलक है। अलाप और वॉइसओवर हैप्पी हार्डी ऐंड हीर का थीम है। सभी को प्यार और सपॉर्ट के लिए शुक्रिया।’

बात यदि रानू की पिछली जिंदगी की करें तो वो इससे पहले पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन पर गाना गाकर पैसे कमाती थीं। उनका गाया हुआ एक प्यार का नगमा का विडियो एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके बाद रानू मंडल हर तरफ छा गईं। जब हिमेश रेशमिया को रानू का पता चला तो उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म के लिए गाने का ऑफर किया।अब देखते है रानू का ये पूरा गाना कब रिलीज होता है।