इस बात में कोई भी शक शक नही है,अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प दुनिया के सबसे ताकतवर इन्सान है और उनसे जुडी हुई हर चीज अपने आप में बेहद ही खास होती है,पर आज हम उन काम काज से रिलेटेड बात नहीं करेंगे,बल्कि आज हम उनके खाने के बारे में बात करेंगे,जिसको उनके शेफ बनाते है,जो की इन दिनों काफी चर्चा में है. उनके शेफ का नाम है आंद्रे रश
पर इनकी पर्स्नाल्टी से ये शेफ कम और बॉक्सिंग रिंग का रेसलर ज्यादा लगते है. छः फुट से भी ज्यादा लंबा और सामान्य से लगभग चार गुना बड़े शरीर वाला डोले शोले लिए ये बंदा शैफ ही है,जो वाइट हाउस का शेफ है,ये अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए भी बहुत ही लजीज खाना बनाता है.आंद्रे रश कोई होटल के या फाइव स्टार होटल के शेफ नही है बल्कि वो अमेरिकी मिलिट्री में मास्टर शेफ रहे है
जहाँ पर वो सेना के जवानो को लजीज खाना बनाते थे और सभी खाने वाले बहुत खुश रहते थे और उसके बाद में वो वाइट हाउस में आ गये. उनकी कुछ तस्वीरे इन्टरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हुई है.सबसे ज्यादा उनकी फोटोज तब की वायरल हुई है जब डोनाल्ड ट्रम्प ने इफ्तार पार्टी रखी थी और वो लगभग 40 लोगो के साथ में खाना खाने वाले थे.आंद्रे रश अपनी बॉडी के साथ साथ अपने खुले मिजाज को लेकर के भी काफी चर्चा में रहते है. वो जिम करते करते अपनी फोटोज शेयर करते रहते है.
इनकी चर्चा होनी लाजमी भी है.आखिर ये अमेरिकी राष्ट्रपति के शेफ जो है.इतना ही नहीं ये अपने कारनामो से भी फेमस है, कभी वो लडकियों को पीठ पर बिठाकर के पुश अप्स लगाते हुए भी नज़र आ जाते है. एक बार तो उन्होंने एक बार में एक साथ 2222 पुश अप्स एक साथ लगा लिए थे और इसे देखकर सबकी आंखे खुली की खुली रह गयी थी.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी बीवी मीरा राजपूत की बेटी मीशा कपूर 26 अगस्त के दिन 3 साल की हो गई। आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी मीशा कपूर का नाम उनकी मां मीरा से मी और उनके पिता शाहिद से शा लिया गया है और इस प्रकार बेटी का नाम मीशा रखा गया है। बर्थडे के दिन सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की बेटी की तस्वीरें कुछ ही मिनटों में तेजी से वायरल हो गई।
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं शाहिद कपूर की बेटी मीशा खूबसूरती के मामले में अपनी मां मीरा राजपूत पर गई हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही कुछ ही मिनटों में तेजी से वायरल हो गई। आपको बता दें मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
शाहिद कपूर चाहे कितने भी व्यस्त हो लेकिन अपने फैमिली के लिए वह टाइम जरूर निकाल लेते हैं। शाहिद कपूर आए दिन अपनी फैमिली के साथ नजर आते रहते हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं पिता और बेटी का प्यार कितना प्यारा दिख रहा है।
शाहिद कपूर के करियर की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इस फिल्म के बाद उन्हें कई और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स मिले हैं और आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं।
आज कल की ज़िन्दगी इतनी तनाव भरी हो गयी की मनोरंजन की जरूरत होती है.की आपका मन और दिमाग दोनों ही खुश रह सके, तो चलिए, आपके मनोरंजन के लिए हम लाये हैं दुनिया भर से कुछ मनोरंजक तस्वीरें छांटकर, जिन्हें देखने के बाद होंठों पर मुस्कान तो आ ही जाएगी..
लोग अपने पेट को कपडे पहनते है,पर स्कूटर को जीन्स कौन पहनाता है भाई.
जब आपके घरवालों ने बार बार आपके कमरे में आकर आपको परेशान कर रखा हो.
आपकी वाइफ भी क्या इसी लाइन में है.
ये एक ही समय में कैसे उसे हो सकती है।आ बता सकते है क्या.
बहुत बहुत धन्यवाद ! सावधानी पूर्वक ड्राइविंग के लिए !
ये क्या हो रहा है भाई ।
बस इतना सा थोड़ा और लाड लेते ?
इसे कहते हैं ऑफर !
कर्मचारियों को टाइम पर सैलरी दे दो भाई,नहीं तो कंपनी का प्रोडक्शन कुछ ऐसा होता है।
अपनी ये तस्वीर देखने के बाद इस मॉडल का मॉडलिंग पर से भरोसा उठ गया होगा।
जिले के भिलाई-3 को नया तहसील बनाया जाएगा। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा प्रस्ताव मंगाया गया था। जिला प्रशासन ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद दावा आपत्ति मंगाई जाएगी। इसके बाद नया तहसील निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्य में एक नया जिला बनाने के साथ ही 25 नए तहसील बनाए जाने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद दुर्ग जिले में भिलाई-3 को नया तहसील बनाए जाने के संबंध में शासन द्वारा प्रस्ताव मंगाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। भेजे गए प्रस्ताव का परीक्षण के बाद ही शासन मंजूरी देगी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद ही जिला प्रशासन द्वारा दावा आपत्तियां मंगाई जाएगी। दावा आपत्तियों के निराकरण के बाद नया तहसील निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। हालांकि शासन स्तर पर प्रस्ताव को मंजूरी कब मिलेगी यह अभी तय नहीं है। वर्तमान में दुर्ग जिले में तीन तहसील दुर्ग, धमधा और पाटन है। भिलाई-3 तहसील बनने की सूरत में संख्या तीन से बढ़कर चार हो जाएगी।
अहिवारा विस के सभी गांव होंगे शामिल
प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई-3 तहसील में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में शामिल गांवों को समाहित किया जाएगा। भिलाई-3 अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में शामिल है। दुर्ग जिले में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में ही मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। अहिवारा विस क्षेत्र के कुछ गांव पाटन और धमधा ब्लाक में शामिल है।
सीएम का निवास भी भिलाई-3 में
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निवास स्थान भी भिलाई-3 में है। इस लिहाज से भिलाई-3 का नया तहसील बनना तय माना जा रहा है। भिलाई-3 में वर्ष 2011 से व्यवहार न्यायालय भी संचालित है। वर्ष 2015 में भिलाई-3 चरोदा निगम का गठन भी किया गया है। हालांकि पूर्व के वर्षों में भी भिलाई-3 को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग की जाती रही है। इस संबंध में पहले भी प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था।
पाटन और दुर्ग ब्लाक का हिस्सा भी कटेगा
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रस्तावित भिलाई-3 तहसील क्षेत्रफल के हिसाब से काफी बड़ा होगा। प्रस्तावित तहसील में पाटन और दुर्ग ब्लाक के कुछ गांव भी शामिल होंगे।
निकटता के साथ दूरी भी बढ़ेगी
भिलाई-3 को तहसील का दर्जा दिए जाने के बाद आय, जाति, निवास सहित की प्रमाण पत्र बनाने को लेकर उक्त क्षेत्र के रहवासियों को राहत मिलेगी। राजस्व से संबंधित काम काज के लिए भी किसानों व आम लोगों को सुविधा मिलेगी। वर्तमान में लोगों को दुर्ग, धमधा व पाटन तहसील कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। नया तहसील बनने के बाद प्रशासनिक कार्यों का विकेंद्रीकरण हो जाएगा। वहीं दुर्ग ब्लाक में शामिल अहिवारा विस क्षेत्र के निवासियों के लिए तहसील कार्यालय की दूरी बढ़ जाएगी।
प्रस्ताव भेजा है
भिलाई-3 को तहसील बनाए जाने के संबंध में शासन से प्रस्ताव मंगाया गया था। जिला स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद ही इसमें आगे कार्रवाई होगी।
आपने अब तक बेसन से बना ढोकला तो खाया होगा। लेकिन आज हम इस ढोकले की एक नई रेसिपी लेकर आए है। अगर आप ढोकला खाने के शौकिन है तो घर में आसानी से बना सकते है हरे मटर का ढोकला।
इसका स्वाद आपको बहुत लाजवाब लगेगा। इस ढोकले में बेसन के साथ मटर का पेस्ट भी मिलाया जाता है जो इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है। आइए जानतें है इसकी रेसिपी।
सामग्री
एक कप- हरे मटर, एक कप- बेसन, आधा चम्मच- बेसन, 1/2 टीस्पून हरी मिर्च का पेस्ट, 1/2 टीस्पून अदरक का पेस्ट, 1/2 टीस्पून बेकिंग पाउडर, 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा, एक ईनो का छोटा पैकेट, एक चम्मच- चीनी, एक चम्मच- सफेद तिल, 1/2 टीस्पून राई, 5 हरी मिर्च (बीच से चीरा लगा लें) 8 करी पत्ते, 1 चम्मच-तेल, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार
विधि
ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें पांच मिनट इसमें हरे मटर डालकर पकने के लिए छोड़ दे। अब गैस को बंद कर दें और मटर के दाने को ठंडा होने के लिए रख दे। फिर उबले मटर के दानों को बारीक करके पीस ले।
इसके बाद एक बर्तन में बेसन, चीनी, मटर का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक का पेस्ट और नमक डालकर अच्छे से मिला ले। फिर इस मिश्रण में दही को डालकर का फेंट लें। अब एक कड़ाही गैस पर गर्म होने के लिए रख दे। अब इसमें एक कप पानी डालें और एक स्टैंड रख कर 5 मिनट तक पानी उबलने दें।
अब बेकिंग वाला बर्तन लेकर उसमें थोड़ा-सा तेल चारों तरफ अच्छे से लगा लें और एक तरफ रख दें। अब ढोकले वाले मिश्रण में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और ईनो डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद फिर मिश्रण को तेल लगे बेकिंग बर्तन में डालकर अच्छे से सेट कर लें।
अब कड़ाही के अंदर स्टैंड रखें इस पर ढोकले बैटर वाला बर्तन रखकर 20-25 मिनट के लिए ढक दें और आंच धीमी कर लें। अब तय समय के बाद ढक्कन खोलें एक टूथपिक या फोक (कांटे वाले चम्मच) को ढोकले के अंदर डालकर देखें।
अगर टूथपिक या कांटे पर ढोकले का मिश्रण नहीं लगा है तो ढोकला बन गया। अगर टूथपिक या कांटे पर ढोकले का मिश्रण लगा है तो मतलब ढोकला कुछ कच्चा है। कच्चा होने पर इसे करीब 5 मिनट और पकाएं। अब इसे एक बर्तन में निकाल लें।
तड़का लगानें के लिए
अब एक पैन में मीडियम आंच पर तेल गर्म करने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें राई को डालकर ब्राउन कर लें। अब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें। फिर इसे एक कप पानी डालकर एक उबाल लें। इस पानी को ढोकले के पर डालकर मन चाहे आकार में काट लें। 7-8 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।अब इसे नारियल की चटनी या पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।
विटामिन ‘C’ यानि एस्कॉर्बिक एसिड एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो बॉडी के सर्कुलेटरी तंत्र क्रिया के लिए जरुरी होता है। साथ ही यह शरीर को स्कर्वी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। इसकी कमी के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, साथ ही दिल के रोग और आंखों संबंधित बीमारियां का खतरा भी बढ़ जाता है इसलिए शरीर में इसकी सही मात्रा होना बहुत जरूरी है।
दिनभर में कितनी मात्रा है जरूरी?
छोटे बच्चों के लिए 40-45mg, 14 से 18 साल के लोगों को 75mg और उससे अधिक उम्र के लोगों को रोजाना 90mg विटामिन सी खाना चाहिए। वहीं अगर आप गर्भवती है तो 85mg और स्तपान करवाने वाली महिलाओं को 120mg विटामिन सी लेना चाहिए।
शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन सी?
विटामिन सी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इससे सिर्फ आपको हैल्थ बैनिफिट्स ही नहीं बल्कि कई ब्यूटी के फायदे भी मिलेंगे। कॉल्ड कफ दूर रखने, इम्नूयिटी पॉवर बढ़ाने, दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखने में, ग्लोइंग स्किन व झुर्रियां दूर रखने के विटामिन सी लेना बहुत जरूरी है।
विटामिन सी की कमी के लक्षण
शारीरिक कमजोरा और थकान त्वचा पर नील के निशान नाक से खून आना जोड़ों में दर्द और सूजन मूसड़ों से खून आना एनीमिया बालों का झड़ना अचानक वजन बढ़ना त्वचा में रूखापन कमजोर इम्यून सिस्टम बार-बार इंफैक्शन होना
कुछ लोगों को लगाता है कि विटामिन-सी सबसे ज्यादा संतरे और धूप से ही मिलती है जबकि यह सच नहीं है। संतरे के अलावा भी ऐसे कई फूड है जिनमें इस विटामिन की मात्रा अधिक होती है और आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे, जिससे आप शरीर में इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।
ब्रोकली
1 कप ब्रोकली में 132 मिलीग्राम विटामिन-सी की मात्रा होती है, जोकि आपको कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।
शिमला मिर्च
1 कप शिमला मिर्च में 190 मिलीग्राम विटामिन-C होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ आपको स्वस्थ भी रखता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर आपको पेट की बीमारियों से भी बचाता है।
पाइनएप्पल
पाइनएप्पल में 78.9 मिलीग्राम विटामिन-सी और ब्रोमलेन नामक एंजाइम होता है, जिससे आप बैक्टीरियल व वायरल इंफैक्शन से बचे रहते हैं।
कीवी
कीवी सिर्फ सेल्स बढ़ाने में ही मदद नहीं करता बल्कि इससे शरीर में विटामिन सी की कमी भी पूरी होती है। बता दें कि 1 कटोरी कीवी में 137.4 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है। इसके अलावा यह पोटैशियम, कॉपर और आयरन का भी पॉवरहाउस है।
पपीता
1 कप पपीते में 88.3 मिलीग्राम विटामिन-C होता है। साथ ही रोजाना इसका सेवन करने या चेहरे पर इसका पल्प लगाने से आप ब्यूटी की कई समस्याओं से बचे रहते हैं।
आंवला
एक आंवला में लगभग 30 संतरों के बराबर विटामिन सी होता है। अगर आप भी बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
स्ट्रॉबेरी
84.7 मिलीग्राम विटामिन-सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी का सेवन स्किन और दांतों के लिए अच्छा होता है। साथ ही इसेस आप एक्ने जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं।
अंगूर
अंगूर में कैलोरी, फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है। यह सेहत और उम्र को बढ़ाने में मददगार होते हैं। रोजाना इसका सेवन टीबी, कैंसर, रक्त विकार और पायरिया जैसे रोगों से बचाता है।
अमरूद
100 ग्राम अमरुद में 228.3 मिग्रा विटामिन सी होता है। साथ ही इसमें मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं।
लीची
विटामिन C की कमी को पूरा करने के लिए आप लीची खा सकते हैं। 100 ग्राम में 71.5 मिग्रा विटामिन सी होता है। साथ ही इसमें पोटेशियम और हेल्दी फैट्स भी होते हैं।
मटर
फाइबर और आयरन के साथ विटामिन C से भी भरपूर आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। बता दें कि 100 ग्राम मटर से आप 14.2 मिग्रा विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं।
टमाटर
टमाटर का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में सब्जी बनाने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे विटामिन सी की कमी भी पूरी होती है। 100 ग्राम में 12.7 मिग्रा विटामिन सी होता है।
वैसे तो ज्यादातर महिलाएं अपने आप को सुंदर बनाने के लिए न जाने कितने सारे जतन करती है। लेकिन अगर आपको कोई एक ऐसा सिंपल सा तरीका मिल जाए जिससे आप अपने को बहुत ज्यादा सॉफ्ट और अपने बालों को बहुत ज्यादा शाइनी बना सके। तो कितना अच्छा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद के खजाने में कैसा तरीका है जिसका रोजाना प्रयोग आपकी स्किन के लिए और आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। तो चलिए आपको बताते हैं।
आपको बता दें कि नाभि के बटन पर तेल लगाने से आप कई सारी समस्याओं से निजात पा सकते है। इसके अलावा भी यह प्रयोग त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इस प्रयोग में आप अपनी पसंद का कोई भी तेल इस्तेमाल कर सकते है। मगर यह तेल सरसों या फिर नारियल का ही हो। तभी आपको इसका भरपूर फायदा मिलेगा। वैसे अगर आप चाहे तो आपस में बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते है। तो चलिए आपको बताते हैं नाभि पर तेल लगाने के बेहतरीन पांच फायदों के बारे में।
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है और गर्मी के मौसम में आप क्रीम लगाए बिना नहीं रह पाते है। तो आपको रोजाना अपनी नाभि पर तेल लगाना चाहिए। आपको केवल थोड़ा सा तेल लेकर नाभि के अंदर और उसके आसपास के लिए पर लगाना है। तेल लगाने के बाद 2 मिनट तक मसाज करनी है। कुछ दिन तक ऐसा करें। ऐसा करने से आपके ड्राई स्किन की समस्या जल्दी ही खत्म हो जाएगी।
आपको बता दें कि नाभि एक ऐसी जगह है। जिसे नहाते समय हम हमेशा इग्नोर कर देते है। लेकिन इसमें जमा गंदगी आपको कई तरह के रोग दे सकती है। इसलिए नियमित रूप से इसकी सफाई करना बेहद जरूरी होता है। अगर नहाते समय आप भूल जाते हैं तो आप सोते समय यहां तेल लगाकर इस एरिया की 2 मिनट तक मसाज करें। और तेल के कारण नाभि का मेल बाहर आ जायेगा। जिसे आप सुबह नहाते समय आसानी से निकाल लेंगे।
तमाम तरह के तनाव और थकान के कारण व्यक्ति कि सेक्स लाइफ पर गलत प्रभाव पड़ता है। रोगों से छुटकारा पाने के लिए ली जा रही दवाई भी प्रभावित करती है। जिसके कारण सेक्स की इच्छा भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। नाभि पर तेल लगाने से आप इन सब चीजों से निजात पा सकते हैं।
अगर पीरियड्स के दौरान आपको काफी ज्यादा दर्द होता है। तो आप नाभि पर दिन में दो से तीन बार तेल लगाएं। नाभि से ही पेट की कई सारी नसें जुड़ी होती है. यहां तेल लगाकर मालिश करने से आपको दर्द में राहत मिलती है।
अगर किसी महिला को बेबी कंसीव करने में बार-बार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो उसे नाभि पर तेल लगाने का यह प्रयोग कुछ दिनों तक जरूर करना चाहिए। एक अच्छे तेल को इस एरिया पर लगाने और मसाज करने से प्रजनन क्षमता में भी इजाफा देखने को मिलता है।
छत्तीसगढ़ धमधा (दुर्ग जिला) थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्रावन की एक महिला ने अपने ही समाज के एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर आरोपित गिरफ्तार हुआ और जमानत पर छूटने के बाद वो पीड़िता पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा।
पीड़िता ने जब उसकी बात नहीं मानी तो आरोपित ने समाज के ठेकेदारों से मिलकर महिला को बहिष्कृत करा दिया। न्याय पाने के लिए महिला ने राज्य महिला आयोग में शिकायत की। इसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
धमधा ब्लॉक के ग्राम पेंड्रावन निवासी महिला की शिकायत पर धमधा पुलिस ने छेड़खानी करने वाले आरोपित बुधारू सिन्हा और सिन्हा समाज के दो पदाधिकारियों दशरथ सिन्हा व प्रकाश सिन्हा के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग से 30 मार्च 2019 को इस संबंध में शिकायत की थी।
इसकी जांच के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि एक अप्रैल 2011 को वह खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान बुधारू सिन्हा ने उससे छेड़छाड़ की। पीड़िता ने उसी दिन धमधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद वहां से जेल भेज दिया था।
आरोपित बुधारू जमानत पर रिहा हुआ और उसके बाद पीड़िता पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। बात नहीं मानने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। फिर बुधारू ने केस को रफादफा करवाने के लिए समाज की मदद ली।
इस पर समाज के पदाधिकारी प्रकाश सिन्हा व दशरथ सिन्हा ने बुधारू की तरफदारी करते हुए महिला पर ही दबाव बनाया। उनसे भी इन्कार कर देने पर उसे समाज से बहिष्कृत करने का फैसला सुना दिया। साथ ही यह भी फरमान सुनाया कि यदि समाज का कोई भी व्यक्ति महिला से बात करेगा तो उसे अर्थदंड देना होगा। अर्थदंड न देने पर उसे भी समाज से बाहर कर दिया जाएगा।
फैसले के बाद अपनों ने भी छोड़ दिया साथ
पीड़िता ने बताया कि सामाजिक बहिष्कार के बाद ससुराल के साथ ही मायके वालों ने भी उससे बातचीत बंद कर दिया। बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत आने लगी। जीवनयापन के लिए कोई काम नहीं दे रहा है। इससे तंग आकर राज्य महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया।
आपने बचपनें में वो राजाओं वाली स्टोरी तो जरूर सुनी होगी जिसको एक वरदान मिलता है कि वो जिस चीज को छुएगा वह सोने की हो जाएगी। लेकिन आज आपको हम ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं। जिस पर आपको भी यकीन नहीं होगा। यहाँ राजा की जगह यह ताकत एक झील में हैं और चीजें सोने की जगह पत्थर की हो जाती हैं। इस झील के बारे में आपको भी बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आपको भी हैरानी हो सकती है।
आपको बताये कि उस झील का नाम हैं लेक नेट्रान जो कि उत्तरी तंजानिया में जगह पर हैं। उसके पीछे की इतिहास बताई कि फोटोग्राफर निक ब्रांड्रट ने फोटोग्राफर निक ब्रांडट जब उत्तरी तंजानिया की नेट्रान लेक की तटरेखा पर पहुंचे तो वहां के दिशा को उन्हें चौंका दिया था। झील के किनारे जगह जगह पशु पक्षियों के स्टैच्यू के नजर आता हैं। वे स्टैच्यू असली मृत पक्षियों के थें। दरअसल झील के पानी में जाने वाले जानवर और पशु पक्षियों के कुछ ही देर में कैलिसफाइड होकर पत्थर बन जाते है। इस पानी में कुछ खास ऐसा था जिससे वो चीजें पत्थर की बन गई है।
दरअसल ब्राराईड अपनी नई फोटो बुक एसरोस दी रावागिड लेन्ड में लिखा है कि कोई भी सही रूप से नहीं जानता है कि यह कैसे मरे पर लगता है कि लेक की अत्याधिक रिफ्लेक्टिव नेचर ने अपने दिग्भ्रमित किया फलरूवरूप वे सब पानी में गिर जाता था। उसने आगे कहा है कि पानी में नमक और सोडा की मात्रा बहुत ही ज्यादा है इतनी ज्यादा की इसने मेरी कोडक फिल्म बॉक्स की स्याही को कुछ ही सेकंड में जमा देता है।
पानी में सोडा और नमक की ज्यादा मात्रा इन पक्षियों के मुत शरीर को सुरक्षित रखती है। इन पक्षियेां के फोटो का संकलन ब्रांडट ने अपनी नई किताब एसीस दी रिवागिड लेन्ड में दिया है। यह किताब उस फोटोग्राफी डाक्यूमेंट का तीसरा वॉल्यूम है जिसे निक ने पूर्वी अफ्रीका में जानवारों के गायब होने पर लिखा है। पानी में अल्कलाइन।
लेक का तापमान भी 60 डिग्री तक पहुंच जाता है। पानी मेंवह तत्व भी पाया जाता है जो ज्वालामुखी की राख में होता है। इस तत्व का प्रयोग मिस्रवासी ममियों को सुरक्षित करने के लिए रखते है।
बैंक कर्मचारी नोट या रुपए हमेशा गिनकर ही देते है क्योंकि ज्यादा कम ना हो जाये। महंगाई हो या नहीं पैसे का हिसाब हर कोई रखता है। ताकि लेन देन में ये गिनकर ही पैसे दिया जाता है। पर एक देश ऐसा है जहां पर लोग पैसे या रुपए गिनकर नहीं दिया जाता है। ये लोग पैसे को नापकर दिया जाता है। आपको बताये कि क्या है मामला और तोलकर कैसे दिया जाता है।
अपने इस बात को कभी नहीं सुना होगा परन्तु ये सचाई हैं। दरअसल हम बात करते है कि अमेरिकी महाद्रवीप का यह देश वेनेजुएला है। करीब तीन करोड की आबादी वाले वेनेजुएला में इस संकट की जडें 2014 तक जाती है। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में दो तिहाई तक की गिरावट आ गई है। उससे वेनेजुएला की आय पर काफी बुरा असर पडा था। अब इस देश में काफी आबादी है वहीं यहां का रहन सहन पब्लिक को थोडा महंगा पड रहा है। शायद यही वजह कि यहां रुपए भी तौलकर दिया जाता है।
जानकारी के लिए बता दें कि विश्व में तेल के सबसे बडे भंडार यहां पर है। लेकिन बीते दो साल के दौरान तेल की बिक्री से होने वाली वेनेजुएला की आमदनी करीब 40 फीसदी घट गई है। उसका असर उसकी मुद्रा बॉलिवर पर असर पडा है जिसकी कीमत लगातार गिरती जाती है। वेनेजुएला की करेंसी इतनी गिर गई है की कई जगह रुपए गिनकर नहीं बल्कि नापकर लिया जाता हैं। वहां के लोग अपने किचन का सामान भी बहुत रुपएं देने के बाद ही ले पाते है।