दिनांक 22.06.2026 को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय जी का जिला राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्टेट स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कार्यक्रम में अत्यधिक संख्या में लोगों के सम्मिलित होने की सम्भावना है। कार्यक्रम के दौरान शहर के भीतर भारी एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए सुगम यातायात संचालन हेतु यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी (दिनांक 22.06.2026 के प्रातः 08.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए) जारी किया गया है। जो निम्नानुसार है-
भारी एवं मध्यम वाहनों का डायवर्सन-
बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मोहारा ब्रिज बायपास से, खैरागढ़ की अेर से आने वाले भारी वाहनों को गठुला से एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा एवं सीआईटी चौक बायपास से डायवर्सन कर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले नागरिकों के लिए रूट चार्टः-
सोमनी की ओर से आने वाले वाहन अग्रवाल ट्रांसपोर्ट से पुराना बस स्टैंड चैक होते हुए महावीर चैक में कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों को उतारकर वाहन को प्यारेलाल चैक से तुलसीपुर होते हुए सिविल लाइन स्थित जाली खाता पार्किंग नं. 11 एवं बलदेव बाग स्थित एबीस पार्किंग नंबर 10 में वाहन पार्किंग करेंगे।
तुमडीबोड की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी आम जनता के वाहनों का प्रवेश 18 एकड़ से अम्बेडकर चैक, प्यारेलाल चैक, सिविल लाइन होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल क्रमांक 10 एबीस पार्किंग, एवं पािर्कंग क्र. 11 जाली खाता में वाहन पार्किंग कर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
खैरागढ़ की ओर से आने वाले वाहन नगर निगम के पास किनारे में उतारकर वाहन महारानी स्कूल पार्किंग नंबर 02, म्युनिसिपल स्कूल मैदान पार्किंग नंबर 06 में वाहन पार्किंग करेंगे।
डोंगरगांव की ओर से आने वाले वाहन अम्बेडकर चैक, प्यारेलाल चैक, सिविल लाईन होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल बलदेव बाग स्थित एबीस पार्किंग नंबर 10 एवं जाली खाता पार्किंग नं. 11 में वाहनों की पार्किंग कर कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।
सभी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं का प्रवेश गेट नं. 02 चिखली ओवर ब्रिज वाले से होगा। जिनका नगर निगम निर्धारित पार्किंग स्थल क्र. 01 में वाहन पार्किंग होगा।
सभी आम नागरिकों प्रवेश सबेरा संकेत कार्यालय के सामने गेट नं. 01 से होगा।
शहर में सुबह 08.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पीटीएस से लेकर अंबेडकर चैक, प्यारेलाल चौक ,नया बस स्टैंड, महावीर चैक, पोस्ट ऑफिस चौक ,पुराना बस स्टैंड चौक, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, स्पीकर निवास, राम दरबार तक मार्ग में व्हीव्हीआईपी मूव्हमेंट रहेगा। अतः आम जनता से अपील है कि असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग का कम से कम उपयोग करें।



