Home Blog Page 2780

सीएम निवास में भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

0

छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) के कैबिनेट (Cabinet) की बैठक मंगलवार (Tuesday) को होने वाली है. कैबिनेट की बैठक शाम पांच बजे रायपुर के मुख्यमंत्री निवास (CM House) में होगी. कहा जा रहा है कि इस अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले (Important decisions) लिए जा सकते है. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे. कैबिनेट में प्रदेश में बारिश (Rain) और खरीफ की फसलों (Kharif crops) की स्थिति की समीक्षा की जा सकती है. साथ हीं प्रदेश की अल्पवर्षा से प्रभावित 47 तहसीलों को सूखाग्रस्त (Drought prone) घोषित किए जाने को लेकर भी निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है.

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा:

कहा जा रहा है कि इस अहम बैठक में लेमरू एलीफेंट रिजर्व (Lemru Elephant Reserve) का एरिया बढ़ाने, 72 फीसदी आरक्षण और नए जिले के गठन को लेकर दावा आपत्ति मंगाए जाने का अनुमोदन संभव है. मालूम हो कि ने 15 अगस्त को दो प्रमुख घोषणाएं की थीं. कुछ नई योजनाओं को प्रारंभ करने को लेकर भी अनुमोदन मिलने की संभावना है. साथ ही महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 150वीं जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है. साथ ही दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव (Dantewada Assembly by-election) और प्रदेश में इस साल होने वाले नगरीय निकाय चुनाव (Urban body elections) की तैयारियों को लेकर भी विचार विमर्श किया जा सकता है. मालूम हो कि 15 अगस्तर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में अनुसूचित जाति को 13 फीसदी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की थी.

बता दें कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) समेत नक्सल प्रभावित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और डीजीपी (DGP) शामिल हुए. बैठक में नक्सल समस्या को जड़ से खत्म करने को लेकर चर्चा की गई. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए और नक्सवलाद के खिलाफ राज्य सरकार की नीतियों के बारे में चर्चा की. कहा जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है.

चीनी के ज्यादा सेवन से दांतों की समस्याएं हो रही हैं प्रकट

0

भारत में दांतों के स्वास्थ्य की स्थिति काफी ‘चिंताजनक’ है और चीनी युक्त पेय पदार्थ तथा जंक फूड का अत्यधिक सेवन स्थिति को और खराब बना रहा है। चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि चीनी के ज्यादा सेवन की आदत ‘नशे’ का रुप ले रही है और इसके कारण दांतों में समस्याएं प्रकट हो रही हैं।

‘देश की 80 से 90 फीसदी आबादी को मसूड़ों से संबंधित हल्की-फुल्की (जिन्जवाइटिस) समस्या है, 60 फीसदी को मध्य दर्जे का जिन्जवाइटिस है और करीब 50 फीसदी आबादी दांतों से संबंधित छोटी-मोटी समस्याओं से ग्रसित है।

‘शीतल पेय और जंक फूड जिनमें चीनी की मात्रा काफी होती है उनके सेवन से लोगों को अनजाने में ही चीनी का नशा हो जाता है, वे इसके लिए बैचेन हो जाते हैं और अंतत: इससे उनका दंत स्वास्थ्य प्रभावित होता है। यह नशा तंबाकू के नशे के समान हो सकता है इसीलिए यह मुद्दा चिंताजनक है।’

एक्सरसाइज करने वालों को 17 लाख रु. कमाने वालों के बराबर खुशी होती है जानिए कैसे…

0

येल और ऑक्सफोर्ड यूनिवसिर्टी के शोधकर्ताओं ने 12 लाख लोगों पर किए अपने एक शोध में दावा किया है कि रोजाना एक्सरसाइज पैसे कमाने से भी ज्यादा खुशी देती है। यह खुशी लगभग 17 लाख रुपए कमाने के बराबर होती है। शोध में यह भी पता चला कि फिजिकली एक्टिव लोग अपने बारे में उतना ही अच्छा महसूस करते थे, जितना एक साल में साढ़े 17 लाख रुपए कमाने वाले।

लोगों से आय, पसंदीदा एक्सरसाइज, डिप्रेशन और स्ट्रेस से जुड़े सवाल किए गए

  1. शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों से उनकी आय के बारे में पूछकर उन्हें 75 तरह की फिजिकल एक्टिविटीज में से अपनी पसंदीदा एक्टिविटी चुनने को कहा। इनमें लॉन की सफाई से लेकर बच्चों की देखभाल, साइकिलिंग, वेट लिफ्टिंग और रनिंग शामिल थे। साथ ही प्रतिभागियों से कई अहम सवाल भी पूछे गए थे, जैसे पिछले 30 दिनों में उन्होंने खुद को कितना थका हुआ महसूस किया, चाहे यह थकान स्ट्रेस, डिप्रेशन या किसी और प्रॉब्लम की वजह से हुई हो।
  2. शोधकर्ताओं ने पाया कि रेग्युलर वर्कआउट करने वालों लोगों ने खुद को एक साल में करीब 35 दिन तक थका हुआ महसूस किया, जबकि एक्सरसाइज न करने वालों को 58 दिन तक थकान महसूस हुई। येल यूनिवर्सिटी के एडम चेकराउंड कहते हैं, हालांकि हद से ज्यादा एक्सरसाइज करने का हेल्थ पर उलटा असर भी पड़ सकता है, क्योंकि फिजिकल एक्टिविटी एक सीमित समय तक ही हमारी मेंटल हेल्थ को बेहतर बना सकती है, जैसे हफ्ते में 30 से 60 मिनट तक के तीन से पांच ट्रेनिंग सेशन।
  3. 3 घंटे से अधिक एक्सरसाइज नुकसानदायकशोध में यह बात भी सामने आई कि तीन घंटे से ज्यादा वक्त तक एक्सरसाइज करने वाले प्रतिभागियों का मूड कम एक्टिव रहने वालों से भी खराब था। जिन एक्सरसाइज को करने से लोगों का मूड अच्छा होता, उनमें एरोबिक्स, साइकिलिंग और जिम एक्टिविटीज शामिल थीं। इसलिए लोगों को अपनी ओवरऑल हेल्थ बेहतर बनाए रखने के लिए मनपसंद एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में दो भाइयों ने गोल्ड जीते, भारत को मिले 7 मेडल…

0

यूके में 17 से 23 अगस्त तक हुए वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में कर्नाटक के दो भाइयों ने गोल्ड मेडल जीते हैं। बेंगलुरू के डॉ. अर्जुन श्रीवत्स और उनके भाई अनिल श्रीवत्स ने मेडल अलग-अलग खेलों में जीते। वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में इस साल 60 से ज्यादा देशों के करीब 2200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें भारत ने चार गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीते हैं।

इन खेलों में ऑर्गन डोनेट या रिसीव करने वाले प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। अर्जुन ने रिसीवर कैटेगिरी में गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि उनके भाई अनिल को डोनर्स की कैटेगिरी में गोल्ड मेडल मिला। अनिल ने 2014 में अपने भाई अर्जुन को अपनी एक किडनी डोनेट की थी। जिसके बाद दोनों ने एक साथ इन गेम्स में हिस्सा लिया। 

भोपाल की अंकिता ने दो गोल्ड जीते
अर्जुन के अलावा भोपाल की अंकिता श्रीवास्तव ने दो गोल्ड मेडल जीते। यूके में भारतीय खिलाड़ियों के दल का प्रबंधन बेंगलुरू की रीना ने किया। वह ऐसी पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने दो बार अपने हार्ट का ट्रांसप्लांट करा चुकी हैं। डॉ. अर्जुन ने बताया कि इन खेलों का आयोजन अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया था।

131 रुपए की लॉटरी से 31 करोड़ जीते, 30 साल तक हर महीने 9 लाख रुपए मिलेंगे…

0

 दो बच्चों की मां विक्की मिशेल ने 131 रुपए की लॉटरी से 31 करोड़ 55 लाख रुपए (36 लाख पाउंड) जीते। यह राशि उसे किश्तों में तीस साल तक हर महीने (आठ लाख 80 हजार रुपए) मिलेगी। 42 साल की मिशेल ने जब यह लॉटरी खरीदी थी, तो उसके ऑनलाइन अकाउंट में सिर्फ 131 रुपए (डेढ़ पाउंड) ही बचे थे। 

मिशेल कनाडा के हालीफैक्स में रहती हैं। वे कहती हैं, “अब तक हमने साधारण से घर में जीवन बिताया। अब किसी अच्छे घर में शिफ्ट होना चाहती हूं।” एक अकाउंटेंसी फर्म में प्रशासनिक सहायिका का काम करने वाली मिशेल कहती हैं कि आप कभी नहीं सोचते कि आप कुछ बड़ा जीत सकते हैं, लेकिन जब ऐसा होता है तो यह जिंदगी को बदलने वाला होता है।

पहले 10 पाउंड की टिकटों में 5 पाउंड ही जीते थे

  1. मिशेल बताती हैं, “वह इस लॉटरी के टिकट खरीदती रहती थी। हाल ही में उसने इससे 10 पाउंड भी जीते थे। इस दस पाउंड से लॉटरी के अलग-अलग ड्रॉ की कई टिकट खरीद लीं, जिनसे सिर्फ पांच पाउंड हासिल हुए। मैंने इससे और टिकट खरीदे।” पिछले सोमवार को उसके पास सिर्फ आखिरी डेढ़ पाउंड बचे थे और उसने इससे आखिरी टिकट खरीदी और बस वह जीत गई। वह ड्रॉ वाले दिन यह देखने के लिए जल्दी उठ गई थी कि उसका बेटा काम पर गया या नहीं, लेकिन उसी समय उसने नेशनल लॉटरी का ईमेल देखा।
  2. मिशेल ने बताया, “मैंने सोचा कि शायद फिर कोई छोटी-मोटी राशि जीती है। ईमेल में लॉगइन करने के लिए कहा गया था। जब मैंने अपना ऑनलाइन अकाउंट खोला तो मुझे पता चला कि मैंने अगले तीस साल तक के लिए हर महीने 10000 पाउंड जीते हैं। मैंने अपने पार्टनर एडम को उठाया और उसे अपना मोबाइल दिखाकर कहा कि देखो मैंने लॉटरी जीती है। उसने कहा कि क्या इस बार एक पाउंड जीता है।”
  3. मैंने उसे अपना अकाउंट दिखाया। फिर हमने नेशनल लॉटरी को फोन करके कन्फर्म किया। मिशेल कहती हैं कि पहले मुझे अपने बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी समझौता करना पड़ता था, लेकिन अब मैं उनकी जरूरतों को पूरा कर सकती हूं। मैं अपनी नौकरी करती रहूंगी पर अब जिंदगी कुछ आसान हो गई है।

पानी जरूरत से ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए होता है नुकसानदायक

0

आमतौर पर यह धारणा है कि 8 ग्लास पानी पीने से इंसान की सेहत ठीक रहती है। लेकिन इस आम धारणा को एक स्टडी ने नकार दिया है। ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में हुई इस स्टडी में खुलासा किया गया है कि ज्यादा पानी पीना जानलेवा साबित हो सकता है। मोनाश में असोसिएट प्रफेसर ने बताया, ‘शरीर की मांग के मुताबिक अगर हम कुछ करते हैं, तो वह सही होता है। यानी जब प्यास लगे तभी पानी पिएं, एक तय शेड्यूल के मुताबिक पानी पीने से परहेज करे।’

इस स्टडी से पता चला है कि जरूरत से ज्यादा पानी लेने पर ब्रेन इसका संकेत दे देता है। अत्यधिक मात्रा होने पर पानी को निगलने में कठिनाई के रूप में यह संकेत होता है। यह जरूरत के मुताबिक शरीर को पानी की आपूर्ति में हेल्प करता है।

शोधकर्ताओं ने स्टडी के प्रतिभागियों से दो स्थिति में पानी निगलने में लगाने वाली ताकत की मात्रा की रेटिंग करने को कहा। पहली स्थिति में प्यास लगने पर पानी पीने पर रेटिंग करने को कहा गया। दूसरी स्थिति में प्यास के बगैर जरूरत से ज्यादा पानी पीना थी।

रिजल्ट्स से यह बात सामने आई कि जरूरत से ज्यादा पानी में तीन गुना से ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। फैरल ने बताया, ‘हमने पहली बार यह देखा कि जरूरत से ज्यादा पानी पीने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ता है। इसका मतलब यह है कि ज्यादा पानी लेने की स्थिति में हमारे शरीर को एक तरह की रुकावट का सामना करना पड़ता है।’

शोधकर्ताओं ने ब्रेन के अलग-अलग हिस्सों की गतिविधि को मापने के लिए फंक्शनल मैगनेटिक रिजॉनेंस इमेजिंग (एफएमआरआई) का इस्तेमाल किया। एफएमआरआई से सामने आया कि जब प्रतिभागियों ने जरूरत से ज्यादा पानी पीने का प्रयास किया तो उनके दिमाग का सामने का दायां हिस्सा ज्यादा एक्टिव था।

सेहतमंद रहने के लिए कम से कम इतने घंटे की नींद है स्वास्थ्य के लिए जरुरी

0

अनिद्रा बेहद नुकसानदायी है। अनिद्रा यानी इनसोमेनिया के आप यदि लंबे वक्त तक शिकार रहते हैं तो ये रोग आपकी उम्र कम कर सकती है। बहुत से ऐसे इंसान हैं जो अपनी निद्रा पूरी नहीं करते तथा नींद आने के बावजूद काम पर लगे रहते हैं। सेहतमंद रहने के लिए लोगों को कम से कम 6 घंटे की नींद पूरी करनी चाहिए।

लंबे वक्त तक नींद को टालने पर आप अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं। शोधों के मुताबिक लगातार कई वक्त तक अनिद्रा आपके खून के सूजन का स्तर बढ़ा देती है। जिससे दिल संबंधी बीमारियां, डायबिटीज, केंसर, डिमेंशिया, मोटापा और अवसाद जैसी बीमारियां हो सकती हैं।


-सोते समय अपने आस-पास के वातावरण को शांत रखना चाहिए। -आपका सोने का बिस्तर सॉफ्ट तथा कंफर्टेबल होना चाहिए। जिससे आप आराम से सो पाएं। क्योंकि अगर बिस्तर हार्ड होता है तो उस पर आप चैन से नहीं सो पाते हैं।

-सोते समय कमरे की लाइट बंद कर दीजिए।
-क्योंकि लाइट जली होने पर आंखे बार-बार खुलने लगती है तथा आप सो नहीं पाते हैं। इसलिए अंधेरे कमरे में सोएं।
-अपने आस-पास होने वाले तेज शोर को बंद कर आराम से सोने का प्रयास कीजिए।

चेहरे के अनचाहे बालों से स्वाभाविक रूप से छुटकारा पाने के उपाय

0

महिला चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाकर सुंदर दिखना चाहती है। चीनी, दही, ओटमील स्क्रब, नींबू का रस और शहद चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में हेल्प करते हैं। इसाक (इंटरनैशनल स्किन ऐंड ऐंटि-एजिंग सेंटर ) की त्वचा विशेषज्ञ और चिकित्सा निदेशक ने कुछ घरेलू उपायों से चेहरे के अनचाहे बालों से स्वभाविक रूप से छुटकारा पाने का उपाय बता रही हैं :-

चार चम्मच शहद और दो चम्मच नींबू के रस को अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे रूई के फाहे से चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद धो ले। बढि़या परिणाम के लिए इसे सप्ताह में दो बार अवश्य लगाएं।

जौ का दलिया बेहतरीन एकस्फोलिएटिंग एजेंट होने के साथ ही आपके चेहरे के बालों को हटाने में भी हेल्प करता है। आधा चम्मच जौ का दलिया में आठ बूंद नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिला कर 15-20 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें फिर धो ले। इसे सप्ताह में दो दिन लगाएं।

एक चम्मच शहद में दही मिलाकर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसे सूखने पर चीनी से हल्के हाथों से रगड़कर कर छुड़ाएं। चेहरा धुलने के बाद टोनर या मॉइस्चराइजर लगाएं।

मकई का आटा, एक चम्मच चीनी और एक अंडा को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना ले। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाने के बाद धो दे। बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में दो या तीन बार लगाएं।

एक और मिशन पर इसरो, नवंबर में लॉन्च होगा उपग्रह कार्टोसैट-3, दुश्मन की कलाई घड़ी तक होगी भारत की नजर

0

चंद्रयान-2 की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक और बड़े मिशन में जुट गया है. अक्तूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआत में इसरो ने अपने उन्नत कार्टोग्राफी उपग्रह कार्टोसैट-3 के प्रक्षेपण की घोषणा की है. इसरो के चेयरमैन के सिवन ने खुद यह ऐलान करते हुए कहा कि अगला प्रक्षेपण कार्टोग्राफी उपग्रह कार्टोसैट-3 का होगा.

यह प्रक्षेपण इस साल अक्तूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआत में होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेटेलाइट की नजर इतनी पैनी होगी कि यह दुश्मन की कलाई पर बंधी घड़ी पर दिख रहे सही समय की भी सटीक जानकारी देगा. दरअसल, इस सेटेलाइट का कैमरा इतना ताकतवर है कि वह अंतरिक्ष से जमीन पर 0.25 मीटर यानी 9.84 इंच की ऊंचाई तक की स्पष्ट तस्वीरें ले सकता है.

संभवतः अभी तक इतनी सटीकता वाला सेटेलाइट कैमरा किसी देश ने लॉन्च नहीं किया है.अमेरिका की निजी स्पेस कंपनी डिजिटल ग्लोब का जियोआइ-1 सेटेलाइट 16.14 इंच की ऊंचाई तक की तस्वीरें ले सकता है.

वहीं, इसी कंपनी का वर्ल्डव्यू-2 उपग्रह 18.11 इंच की ऊंचाई तक की तस्वीरें ले सकता है. इसे पृथ्वी से 450 किमी ऊपर की कक्षा में स्थापित किया जायेगा. पृथ्वी का निरीक्षण करने वाला या रिमोट सेंसिंग उपग्रह कार्टोसैट-3 एक उन्नत संस्करण है जो कार्टोसैट-2 सीरीज के उपग्रहों की तुलना में बेहतर आकाशीय और वर्णक्रमीय गुणों से लैस है. इस सेटेलाइट में बेहतर तस्वीरों के साथ रणनीतिक एप्लीकेशंस भी होंगे. विभिन्न प्रकार के मौसम में पृथ्वी की तस्वीरें लेने के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं में भी यह हमारी मदद करेगा.

सेटेलाइट में लगा है दुनिया का सबसे एडवांस्ड और ताकतवर कैमरा, मौसम की भी देगा जानकारी

मुख्य मकसद अंतरिक्ष से भारत की जमीन पर नजर रखना

पाकिस्तान और उसके आतंकी कैंपों की होगी निगरानी

आपदाओं में और ढांचागत विकास में करेगा मदद

दुनिया में किसी के पास नहीं है ऐसा कैमरा

देश सेटेलाइट पृथ्वी पर नजर

भारत कार्टोसैट 9.84 इंच -3 ऊंचाई तक

अमेरिका जियोआइ 16.14 इंच -1 ऊंचाई तक

अमेरिका वर्ल्डव्यू 18.11 इंच -2 ऊंचाई तक

कार्टोसैट सीरीज का नवां उपग्रह 14 साल पहले शुरुआत

कार्टोसैट-3 सीरीज का नवां उपग्रह है. इसे पृथ्वी से 450 किमी ऊपर की कक्षा में स्थापित किया जायेगा. पृथ्वी का निरीक्षण करने वाला या रिमोट सिंग उपग्रह कार्टोसैट-2 सीरीज के उपग्रहों की तुलना में बेहतर आकाशीय और वर्णक्रमीय गुणों से लैस है. इस सीरीज का पहला सेटेलाइट कार्टोसैट-1 पांच मई, 2005 को पहली बार और 10 जनवरी, 2007 से 2018 के बीच कार्टोसैट-2 सीरीज के सात सेटेलाइट लॉन्च हो चुके हैं.

फेस की देखभाल में पुरुषों से हो जाती है ये गलतियां

0

पुरुष आम तौर पर त्वचा की रख-रखाव के संबंध में कई छोटी-छोटी भूल कर जाते हैं। शरीर और चेहरे पर अलग-अलग साबुन का इस्तेमाल करें।

पुरुषों के सौंदर्य उत्पाद कंपनी ब्रिकेल के सह-संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आमतौर पर पुरुषों द्वारा होने वाली गलतियों का उल्लेख किया है :

– चेहरे की त्वचा काफी संवेदनशील होती है और इसे विशेष रख-रखाव की जरूरत होती है, इसलिए शरीर और चेहरे पर एक ही साबुन नहीं लगाना चाहिए।

जैविक चीजों से समृद्ध नेचुरल फेसवॉश का उपयोग करें। यह केमिकल मुक्त होने के साथ ही आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया और गंदगी को नष्ट कर देते हैं।

– झाग वाला फोमिंग शेव क्रीम से दाढ़ी बनाने पर आपकी त्वचा में जलन हो सकती है, इसलिए लोशन वाले शेविंग क्रीम का यूज़ करें। बढ़िया क्वालिटी की शेविंग क्रीम लगाने से आपकी त्वचा लाल नहीं पड़ेंगी और जलन भी नहीं होगी। शेविंग के बाद अल्कोहल फ्री आफ्टर शेव लगाएं।

– रोजाना दो बार चेहरे को फेसवॉश से धुलें और त्वता को सौम्य रखने के लिए चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर भी लगाएं।