Home Blog Page 2781

VIDEO : 1 करोड़ के सवाल में KBC ने दिए गलत ऑप्‍शन! MP की बेटी चरणा को छोड़ना पड़ा गेम

0

कौन बनेगा करोड़पति (kaun banega crorepati) के 11वें सीजन (KBC Season 11) में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने पहली बार सोमवार को एक करोड़ का सवाल पूछा. हॉट सीट पर बैठीं मध्य प्रदेश की लेबर इंस्पेक्टर चरणा गुप्ता ने यहां अपना खेल छोड़ दिया. उन्होंने एक करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देने में असमर्थता जता दी. लेकिन इस सवाल और जवाब में केवल चरणा गुप्ता ही नहीं केबीसी भी गच्चा खा गया.केबीसी की ओर से दिए गए विकल्पों में भी गलती थी.

चरणा गुप्ता इतिहास से जुड़े और सम-सामयिक विषयों के सवालों का बेधड़क जवाब दे रही थीं. उन्होंने चंद्रयान 2 व बॉम्बे, कलकत्ता, मद्रास विश्वविद्यालय की स्थापना किस गर्वनर जनरल के अधीन की गई थी, जैसे सवालों का सही जवाब दे दिया. लेकिन वो इस सवाल पर आकर अटक गईं-

1944 में कंगला टोंगबी की लड़ाई किस वर्तमान राजधानी शहर के पास हुई थी?

ईटानगर
इंफाल c- गुवाहाटी
d- कोहिमा

इस सवाल और इसके जवाब के लिए दिए विकल्पों को ध्यान से देख‌िए. इसमें गुवाहाटी को राजधानी बताया गया. जबकि गुवाहाटी आजतक किसी तरह की राजधानी नहीं रही. संभवतः गुवाहाटी को असम की राजधानी के तौर पर केबीसी ने शामिल कर लिया था. लेकिन असम की राजधानी दिसपुर है.

गुवाहाटी को बतौर राजधानी केबीसी ने विकल्प के तौर पर दिखाया. जबकि गुवाहाटी असम की राजधानी नहीं है. असम राज्य के बंटवारे के समय से इसकी राजधानी दिसपुर ही रही.

गुवाहाटी अलावा के अन्य विकल्पों में ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी है. इंफाल, मणिपुर की राजधानी है जबकि कोहिमा नागालैंड की राजधानी है. सवाल में वर्तमान में किस राजधानी में यह लड़ाई हुई थी, ये पूछा गया है. दिए गए विकल्पों में तीन राजधानियां और चौथी राजधानी जैसी जगह बता दी गई.

हालांकि इसका सही जवाब- इंफाल. इंफाल मणिपुर की राजधानी है.

केबीसी इस पर अपना बचाव कर सकता है कि सवाल का जवाब गलत नहीं था. ना ही सवाल में राज्य के बारे में बताया गया था. लेकिन यह महज सफाई होगी. क्योंकि जब एक करोड़ के सवाल के सामने कंटेस्टेंट बैठी हो और सवाल में किस वर्तमान राजधानी में यह काम हुआ, यह पूछा जाए तो और सभी ऑप्‍शनों में राजधानी हो शिवाए एक के तो इससे क्विज की मूल भावना पर फर्क पड़ता है. हालांकि केबीसी क्विज है होता ही भ्रम वाला है और सवाल का सही जवाब गुवाहाटी नहीं था, इसलिए केबीसी पास पहले सफाई देने का आधार है.

28 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में‘जनचौपाल: भेंट-मुलाकात‘ कार्यक्रम स्थगित…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में आगामी 28 अगस्त बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल: भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। 

अच्छी खबर: बचा हुआ खाना जरूरतमंदों को दे सकेंगे रेलयात्री

0

रेल यात्रा के दौरान अपने अतिरिक्त भोजन को यात्री जरूरतमंदों को दे सकेंगे। इसके लिए वे अपने बचे खाने को स्टेशनों पर रखे फ्रिज में रखेंगे। पटना जंक्शन पर जल्द ही यह सुविधा मिलेगी। फिलहाल यह सुविधा रेलवे द्वारा कर्नाटक के हुबली स्टेशन पर शुरू की गई है। इस योजना की सफलता से उत्साहित होकर रेलवे द्वारा अन्य जोन के स्टेशनों पर भी यह व्यवस्था शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

पटना जंक्शन के एक वरीय रेल अधिकारी ने बताया कि खाना बांटने में अभी रेल यात्रियों को ही प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसी व्यवस्था रेलवे द्वारा अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पहले यह व्यवस्था ए और ए1 ग्रेड के स्टेशनों पर शुरू होगी। पटना जंक्शन ए1 ग्रेड प्राप्त स्टेशन है। अधिकारी ने बताया कि फ्रिज लगभग छह फुट ऊंचाई की होगी। इसमें दो रैक तैयार खाने के लिए तथा नीचे की रैक फल, सब्जी आदि के लिए हैं। ऐसे यात्री जो अपने साथ अतिरिक्त खाना ले जा रहे हैं, और उसे फेंकना नहीं चाह रहे हैं तो इस फ्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रखे गए हैं दो बड़े फ्रिज 
हुबली में इसके लिए दो बड़े आकार के फ्रिज रखे गए हैं। उनमें रेल यात्री और फूड कोर्ट के कर्मी अपने बचे खाने को रखते हैं। आद में जरूरतमंदों के बीच उसे बांट दिया जाता है। इस खाने को वरीय नागरिकों, दिव्यागों और बीमार रेल यात्रियों को बांटा जा रहा है।

फूट प्लाजा व पैंट्रीकार का शेख खाना भी रखा जा रहा है

फ्रिज में पैंट्रीकार और स्टेशनों के फूट प्लाजा की बची खाद्य सामग्री को भी रखा जाएगा। यात्री पैंट्रीकार में कर्मी के सहयोग से भी बचे खाने को रखवा सकते हं। जरूरतमंद लोग इस फ्रिज से निशुल्क भोजन ले सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि फ्रिज में जल्द खराब होने वाले और मांसाहारी भोजन नहीं रखा जाएगा। इसके लिए फ्रिज पर बड़े अक्षरों में मांसाहारी भोजन नहीं रखने का नोटिस लगाया जाएगा।

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज हुआ ये बदलाव, फटाफट जानें नए रेट्स

0

पेट्रोल-डीजल के दाम में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले रविवार को अगस्त महीने में पहली बार लगातार दूसरे दिन पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. अपने शहर के दाम आप रोजाना ऐसे चेक कर सकते हैं. SMS के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा. 

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 72.07 रुपये, 77.73 रुपये, 74.77 रुपये और 74.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं दूसरी ओर चारों महानगरों में ग्राहकों को डीजल के लिए क्रमश: 65.35 रुपये, 68.51 रुपये, 67.73 रुपये और 69.04 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है.

इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं. बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा. एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा.

पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है. पेट्रोल डीजल की कीमत को अमेरिकी डॉलर का एक्सचेंज रेट, क्रूड ऑयल की कीमत, ईंधन की मांग और अन्य चीजें प्रभावित करती रहती हैं. जब इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ती है तो भारत में इनका दाम बढ़ता है. भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव पर निर्भर करती हैं क्योंकि देश में तेल की खपत का काफी बड़ा हिस्सा आयात होता है.

इस देश ने लागू किया अनोखा कानून, घर में सिगरेट पीने पर होगी 6 साल की जेल

0

आजतक आपने सुना होगा कि सार्वजनिक जगहों पर स्मोकिंग करने से आपको जुर्माना देना पड सकता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां यदि आपने घर में स्मोकिंग की तो आपको इसके लिए जुर्माना देना पड सकता है । जानकारी के अनुसार, थाईलैंड में एक नया कानून लागू किया गया है. जिसके तहत अगर कोई शख्स अपने घर पर स्मोकिंग करता पकड़ा जाता है तो उसे छह साल की सजा होगी इसके साथ ही उसे कुछ जुर्माना भी देना होगा ।

बता दें कि डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल स्मोकिंग से 6 लाख लोगों की मौत होती है । दरअसल, घर में मौजूद बच्चों और परिवार वालों की सेहत का ख्याल रखने के लिए थाईलैंड की सरकार ने इस तरह का कानून बनाया है । फैमिली प्रोटेक्शन एंड डेवलपमेंट प्रमोशन एक्ट के तहत इस कानून को लागू किया गया है ।

कश्मीर पर ट्रंप के सामने पीएम मोदी की दो टूक ने जीत लिया इस कांग्रेसी नेता का दिल

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की गुंजाइश को सोमवार को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है तथा ”हम किसी तीसरे देश को कष्ट नहीं देना चाहते.” मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में मीडिया से बातचीत के दौरान मोदी यह टिप्पणी की. ट्रंप ने मोदी की इस बात का तुरंत समर्थन किया जिन्होंने हाल में मध्यस्थता की पेशकश की थी.

कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पीएम मोदी के इस बयान की तारीफ़ की है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर मोदी के रुख़ की तारीफ़ करते हुए लिखा, ‘जानकर ख़ुशी हुई कि जी 7 समिट के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मुद्दे जिनमें कश्मीर भी शामिल है द्विपक्षीय है और कुछ भ्रम के बावजूद आगे भी द्विपक्षीय भी रहेंगे, ऐसा जानकर अच्छा लगा. बधाई हो.’

बता दें कि फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन हो रहा है और यहां पर औपचारिक बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बातचीत हुई. जिसके बाद दोनों मीडिया के सामने उपस्थित हुए थे. जब पीएम मोदी ने कश्मीर को लेकर अपना पक्ष रखा.

मोदी ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच ये सभी मुद्दे द्विपक्षीय प्रकृति के हैं और हम किसी तीसरे देश को कष्ट नहीं देना चाहते. हम द्विपक्षीय रूप से इन मुद्दों पर चर्चा कर इनका समाधान कर सकते हैं.’

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पूर्व की टिप्पणियों से पीछे हटते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर समस्या का खुद समाधान कर सकते हैं.

ट्रंप ने कहा, ”हमने बीती रात कश्मीर के बारे में बात की, प्रधानमंत्री को वास्तव में यह लगता है कि यह (स्थिति) उनके नियंत्रण में है. उन्होंने पाकिस्तान से बात की और मुझे विश्वास है कि वे कुछ ऐसा करेंगे जो काफी अच्छा होगा.”

उन्होंने कहा, ”मेरे दोनों (मोदी और खान) से अच्छे रिश्ते हैं तथा मैं यहां हूं. मुझे लगता है कि वे खुद ही इसे (मुद्दे का समाधान) कर सकते हैं.”

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के भारत सरकार के फैसले के बाद मोदी और ट्रंप ने पहली मुलाकात थी.

आईब्रो के शेप और कलर से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

0

चेहरे पर निखार का सारा दारोमदार आईब्रो पर होता है। आईब्रो बेकार बनी हों या बनी न हों तो चेहरे पर गंदगी सी लगती है और निखार मर जाता है। इसलिए जरूरी है कि आपकी आईब्रो सही शेप में हों, इससे आपको मेकअप में ज्‍यादा ध्‍यान देने की जरूरत नहीं पड़ती है।

पहले से ही चेहरे में ग्रेस आ जाता है। जानिए, आईब्रो के शेप और कलर से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

किसी की दोनों आइब्रो पूरी तरह से एक बराबर नहीं होती है। इसलिए ध्यान रहे कि इन्हें एकसमान बनाना बहुत ज़रूरी है। छोटी-बड़ी आइब्रो आपकी सुंदरता बिगाड़ सकती हैं।

बड़ी आंखों वाली महिलाएं अपनी आइब्रो ज्यादा मोटी न बनवाएं।

पतली आंखों वाली महिलाएं मोटी आइब्रो बनवा सकती हैं।

आइब्रो का आखिरी टिप कभी भी आइब्रो के शुरुआती टिप से बड़ा न रखें।

ध्यान रहे कि ब्रो होरिजन लाइन पर या उससे थोड़ा ऊंचा रखें।

आइब्रो ज्यादा पतली ना करें, इससे आपका अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी नजर आएंगी।

आइब्रो पर उसी कलर की पेंसिल और पाउडर का इस्तेमाल करें, जिस कलर की वो हैं।

ये टेलीकॉम कंपनी मात्र 96 रुपये में दे रही रोजाना 10GB 4जी डेटा, वैधता समेत जानिए पूरी डिटेल

0

 सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए एक बार फिर से शानदार ऑफर लेकर आयी है। बीएसएनएल ने दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान में यूजर्स को हर दिन इस्तेमाल के लिए 10 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।

बीएसएनएल के नए प्रीपेड प्लान 96 रुपये और 236 रुपये के हैं। इनकी वैधता क्रमशः 28 दिनों और 84 दिनों की है। जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरी तरह डेटा प्लान है, इसमें यूजर्स को कॉलिंग और मैसेज की सुविधा नहीं मिलेगी। 96 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कस्टमर्स 10 जीबी रोजाना डेटा का फायदा उठा सकते हैं, जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। मतलब, यूजर्स को पूरे प्लान की अवधि में 280जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 236 रुपये वाले प्रीपेड प्लान प्लान की वैधता 84 दिनों की है। जिसमें 84 दिनों के लिए कुल 840 जीबी डेटा मिलेगा।

गौरतलब है कि बीएसएनएल की 4G सर्विस हर जगह उपलब्ध नहीं है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल ने अपने इन दोनों प्रीपेड प्लान को उन मार्केट में उपलब्ध कराया है जहां कंपनी की 4जी सेवाएं उपलब्ध हैं। फिलहाल, महाराष्ट्र सर्किल के अकोला, भंडारा, बीड, जालना, ओस्मानाबाद जैसे क्षेत्रों में 4G सर्विस उपलब्ध है, यहां के यूजर्स इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं।

बीएसएनएल ने हाल ही में अपने चुनिंदा सर्कल में 1,098 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में बदलाव किया है। टेलीकॉम कंपनी ने अपने इस प्लान की वैधता 75 दिन कर दी है। पहले इस प्लान की वैधता 84 दिनों की थी। इस प्लान में यूज़र्स 75 दिनों तक 375 जीबी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

चेहरे पर मुंहासे उम्र वृद्धि को करते हैं प्रभावित

0

भले ही मुंहासे चेहरे पर अच्छे नहीं लगते हैं लेकिन यह आपको फायदा भी पहुंचाते हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी की मानें तो आपकी उम्र बढ़ने के बावजूद चेहरे पर मुंहासे होने के कारण ही आपकी स्किन में चमक भी बरकरार रहता है। इस रिसर्च में दो तरह की महिलाओं पर स्टडी की गई। महिलाओं का एक ग्रुप वह था, जिनके चेहरे पर मुंहासे निकले हुए थे और दूसरे ग्रुप की महिलाओं का चेहरा विल्कुल साफ था।

स्टडी में यह पाया गया कि जिन महिलाओं के चेहरे पर मुंहासे थे, उनके अंदर लम्बे टेलॉमियर्स पाए गए। दरअसल टेलिमोर्स मानव कोशिकाओं का एक अहम हिस्सा है, जो कोशिकाओं की उम्र वृद्धि को प्रभावित करते हैं। यह डीएनए के प्रत्येक सिरे पर स्थित होते हैं। आमतौर पर इंसान की उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर भी फर्क पड़ने लगता है। लेकिन लम्बे टॉलीमियर्स कोशिकाओं में बुढापा आने से रोकते हैं।

स्टडी के मुख्य रिसर्चर ने बताया, ‘कई सालों से चिकित्सा रोग विशेषज्ञों ने देखा है कि मुंहासे से पीड़ित महिलाओं की स्किन का निखार जल्दी खत्म नहीं होता है जबकि उन महिलाओं की स्किन जल्द उम्रदराज लगती है, जिनके चेहरे पर मुंहासे नहीं होते।’

उन्होंने बताया, ‘इसका एका कारण टेलॉमियर्स हो सकता है जिनकी लम्बाई महिलाओं के दोनों ग्रुप में अलग-अलग पाई गई। इसका मतलब यह हो सकता है कि लम्बे टेलॉमियर्स के कारण स्किन की चमक जल्द खत्म नहीं होती।’

चार दिन के केरल दौर पर राहुल गांधी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाएंगे

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चार दिवसीय केरल दौरे पर रवाना हो रहे हैं. यहां वह अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड समेत राज्य के अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. राहुल गांधी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर केरल में मनरेगा के तहत आने वाले कार्यों का दायरा बढ़ाने की अपील भी की है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि एक परिवार के लिए निर्धारित काम के न्यूनतम दिवस को बढ़ाकर 200 दिन किया जाए.

राहुल गांधी ने 23 अगस्त को लिखे एक पत्र में कहा है, “केरल में पिछले कुछ दशकों के दौरान की सबसे भयानक बाढ़ आई है. भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोग बेघर हो गए हैं और कीचड़ भर जाने के कारण हजारों घर रहने लायक नहीं रह गए हैं.” उन्होंने कहा है कि अतीत में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मनरेगा के तहत, राज्य सरकार की ओर से अधिसूचित आपदा प्रभावित गांवों, विकासखंडों या जिलों के लिए विशेष बंदोबस्त किए थे.उन्होंने कहा, “इसके अतिरिक्त मनरेगा अधिनियम, 2005 की धारा 3(4) केंद्र सरकार को इस बात का अधिकार देती है कि वह रोजगार के निर्धारित दिनों को बढ़ा सकती है.”

राहुल गांधी का कार्यक्रम

राहुल गांधी मंगलवार को कन्नूर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके बाद वायनाड की मानंथवडी विधानसभा क्षेत्र के रिलीफ कैंपों का दौरा करेंगे. यहां वह एक श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल होंगे और इसके बाद थविनजल के बाढ़ प्रभावित इलाके में जाएंगे. यहां वह प्रभावित लोगों से मुलाकात कर स्थानीय प्रशासन और राहत कार्यों में जुटे अधिकारियों से चर्चा करेंगे. अपने दौरे के पहले दिन वह मानंथवडी फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में ही रहेंगे.

दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी मानंथवडी, बथेरी, नूलपुझा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. रात को वह कल्पेटा के PWD गेस्ट हाउस में ठहरेंगे. केरल दौरे के तीसरे दिन गुरुवार को राहुल गांधी कोझीकोड और मल्लापुरम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. इसके अलावा राहुल गांधी अपने दौरे में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे. दौरे के आखिरी दिन कालीकट होते हुए वह दिल्ली के लिए वापस रवाना होंगे.