Home Blog Page 2782

दुनिया के इन 3 देशों में भारतीय करैंसी सबसे ज्यादा चलती है, पहला नाम जानकर यकीन नहीं करोगे

0

भारत दुनिया का एक शक्तिशाली और मजबूत अर्थव्यवस्था देश माना जाता है दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिनकी करेंसी की कीमत भारत की करेंसी से काफी ज्यादा है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे भी देश है, जिनकी करेंसी भारत की करेंसी की तुलना में काफी ज्यादा कमजोर है। आज हम आप लोगों को दुनिया के 3 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भारत का रुपया सबसे ज्यादा चलता है।

इन 3 देशों में चलता है भारत का रुपया सबसे ज्यादा-

3. नेपाल

नेपाल दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जहां भारत का रुपया सबसे ज्यादा चलता है नेपाल भारत का एक पड़ोसी देश माना जाता है जो चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा यह खूबसूरत देश है जहां हर साल लाखों लोग घूमने के लिए जाते हैं। भारतीय रूपए से आप नेपाल में कोई भी सामान आसानी से खरीद सकते हैं भारत का रुपया नेपाल के लगभग हर हिस्से में आसानी से चलता है।

2. ईरान

इरान दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जहां भारत का रुपया सबसे ज्यादा चलता है ईरान और भारत का रिश्ता पुराने समय से ही मजबूत माना जाता है। ईरान से भारत काफी ज्यादा मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है, जिसके कारण ईरान में भारत का रुपया सबसे ज्यादा चलता है।

1. जिम्बाब्वे

जिंबंबे दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां भारत का रुपया सबसे ज्यादा चलता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिंबाब्वे के पास अपनी कोई मुद्रा नहीं है। जिम्बाब्वे अपना सभी पार भारत की मुद्रा से करता है।

देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

0

देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का कल रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। सोमवार देर रात 72 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्‍पताल में कंचन चौधरी ने अंतिम सांस ली। कंचन चौधरी भट्टाचार्य किरन बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थीं। 1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन संघर्ष पर उन्‍हीं की बहन कविता चौधरी ने 80 के दशक में दूरदर्शन पर ‘उड़ान’ नाम एक सीरीयल भी पेश किया था। जिसने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

कंचन चौधरी भट्टाचार्य मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थीं। 2004 में उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनीं। 31 अक्टूबर 2007 को वे पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुईं।उनका पुलिस सेवा का पूरा करियर शानदार रहा। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया। उन्होंने वर्ष 2014 के आम चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा।

चुनौती पूर्ण रहा जीवन

कंचन चौधरी ने राजकीय महिला महाविद्यालय, अमृतसर से पढ़ाई पूरी की। वहीं, पोस्ट-स्नातक स्तर की पढ़ाई अंग्रेजी साहित्य में दिल्ली-यूनिवर्सिटी से की। उन्हें मेक्सिको में 2004 में आयोजित इंटरपोल की बैठक में भारत की और से प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया था। 1997 में प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए उन्हें ‘राष्ट्रपति पदक’ भी मिल चुका है।

भारत का गरीब से गरीब इस देश में जाते ही बन जाएगा अमीर, 1 रुपए की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

0

 हमारे देश में आज के लोग एक रुपए के सिक्के की कोई वेल्यू नहीं समझते हैं वहीं, भारत के इस एक मुद्रा की कीमत आपकी सोच से कहीं ज्यादा मूल्यवान है । हमारे देश में अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि एक रुपए से आजकल कुछ नहीं मिलता, लेकिन इसी एक रुपए को अगर आप किसी अन्य देश में ले जाएंं, तो शायद आपको बहुत कुछ मिल सकता है । तो चलिए आज हम आपको उस देश के बारे में बता दें ।

भारत धीरे-धीरे अपनी अर्थव्यस्था को मजबूत करते जा रहा है । मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ-साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है । हम जिस देश के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उस देश का नाम वियतनाम । वियतनाम की राष्ट्रीय मुद्रा डांग है, जो भारतीय मुद्रा के मुकाबले काफी कमजोर है । वर्तमान समय में भारतीय एक रुपए की कीमत वियतनान में 337.08 वियतनामी डांग के बराबर है ।

सरसों तेल के इस्तेमाल से पाएं आकर्षक लुक

0

सरसों तेल के फायदों के बारे में हम सब अक्सर सुनते हैं। यह प्राकृतिक रूप से त्वचा की सफाई करने के साथ ही दांतों को भी सफेद करने में सहायक है। सरसों तेल के इस्तेमाल से आकर्षक लुक भी पाया जा सकता है।

त्वचा विशेषज्ञ के मुताबिक, सरसों तेल के ये फायदे हैं :

-यह प्राकृतिक क्लींजर के रूप में बढ़िया काम करता है। इसे मेकअप हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मिनटों में स्वभाविक रूप से त्वचा को साफ कर देता है।

-सरसों तेल के साथ थोड़ा नमक और नींबू के रस की कुछ बूंदों को लेकर अपने दांतों पर मलें। यह दांत को मजबूत व चमकदार बनाता है।

-हानिकारक केमिकल युक्त कंडीशनर बालों पर लगाने के बजाय सरसों तेल लगाएं। यह प्राकृतिक रूप से बालों को कंडीशन कर मुलायम बनाता है। बालों को कर्ल (घुंघराला) बनाए जाने या जूड़ा बनाने के दौरान बालों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए सरसों तेल से सिर का मसाज कीजिए। यह बालों को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान करने के साथ ही बाल उलझने व झड़ने से भी रोकता है।

-मुहांसे, चकत्ते या दाने पड़ जाने पर सरसों तेल की कुछ बूंदें रोज 10-15 मिनट लगाएं। यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही चमक भी लाता है।

-चेहरे को रोजाना सरसों तेल से मसाज कर सन टैन, झुर्रियों और काले धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। थोड़े बेसन में एक छोटा चम्मच दही, नींबू की कुछ बूंदें और सरसों तेल की कुछ बूंदों को एक साथ मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन पर हफ्ते में कम से कम तीन बार जरूर लगाएं। इसे 10-15 मिनट बाद धो लें।

-सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी होना आम बात है। आप सरसों तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर मलें। कुछ मिनट के बाद इसे पानी से धो लीजिए। त्वचा मुलायम हो जाती है।

राहुल गांधी की मांग- केरल में बढ़ाया जाए मनरेगा के कार्यों का दायरा, ग्रामीण विकास मंत्री को लिखा पत्र

0

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक पत्र लिखा है कि मनरेगा के तहत आने वाले कार्यो का दायरा बढ़ाया जाए और एक परिवार के लिए निर्धारित काम के न्यूनतम दिवस को बढ़ाकर 200 दिन किया जाए। उल्लेखनीय है कि केरल में बाढ़ के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हो चुके हैं।

राहुल गांधी ने 23 अगस्त को लिखे एक पत्र में कहा है, “केरल में पिछले कुछ दशकों के दौरान की सबसे भयानक बाढ़ आई है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोग बेघर हो गए हैं, और कीचड़ भर जाने के कारण हजारों घर रहने लायक नहीं रह गए हैं।”

उन्होंने कहा है कि अतीत में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत, राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित आपदा प्रभावित गांवों, विकासखंडों या जिलों के लिए विशेष बंदोबस्त किए थे।

उन्होंने कहा, “इसके अतिरिक्त मनरेगा अधिनियम, 2005 की धारा 3(4) केंद्र सरकार को इस बात का अधिकार देती है कि वह रोजगार के निर्धारित दिनों को बढ़ा सकती है।”

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने 11 अगस्त से 14 अगस्त के बीच अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा किया था और राज्य में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया था। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को दान करने की लोगों से अपील भी की है।

BJP में शामिल होने की बात अफवाह: ज्योतिरादित्य सिंधिया

0

 परंपरा अनुसार गोपाल मंदिर में महाकाल की सवारी का पूजन करने आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने की बात केवल अफवाह है।

वे किसी भी नेता के संपर्क में नहीं हैं। प्रदेश में लगातार कमजोर हो रही भाजपा बौखलाई हुई है, इसलिए अफवाह फैला रही है।

मालूम हो, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सिंधिया के भाजपा में जाने की खबरें वायरल हो रही थीं। सवारी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि इससे संबंधित कोई सुझाव हैं तो वे प्रदेश सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इधर, सवारी व्यवस्था को लेकर उन्होंने संतोष जताया।

पुंछ और POK के बीच एक सप्ताह बाद फिर शुरू हुई ‘पैगाम-ए-अमन’ बस सेवा, फंसे हुए 46 यात्री अपने घर पहुंचे

0

‘पैगाम-ए अमन’ बस सेवा एक सप्ताह तक निलंबित रहने के बाद सोमवार से फिर शुरू हो गयी. इसके साथ ही फंसे हुए 46 यात्री अपने घरों के लिए रवाना हो गये. इनमें 40 लोग पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से थे.

यह बस सेवा जम्मू-कश्मीर के पुंछ और पीओके स्थित रावलकोट के बीच चलती है. अधिकारियों ने बताया कि यह साप्ताहिक बस सेवा 19 अगस्त को तब रद्द कर दी गयी थी जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के अधिकारियों ने बस को नियंत्रण रेखा के पार जाने देने की भारतीय अधिकारियों की मांग पर कोई जवाब नहीं दिया.

पुंछ जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने कहा, बस सेवा शुरू हो गयी और पीओके निवासी 40 यात्री तथा छह भारतीय लोग अपने-अपने घरों को रवाना हो गये. उन्होंने कहा कि बकरीद से एक सप्ताह पहले अपने रिश्तेदारों से मिलने जम्मू कश्मीर के पुंछ पहुंचे दो अन्य पीओके निवासियों का परमिट खत्म होने वाला है. इसके साथ ही दोनों तरफ से कोई नया यात्री नहीं है. 

हर सोमवार को चलने वाली यह बस सेवा पाकिस्तान की ओर से बार-बार किये जाने वाले संघर्षविराम उल्लंघन से उत्पन्न तनाव के बीच भी नहीं रुकी, लेकिन पिछले सोमवार (19 अगस्त) को यह तब निलंबित कर दी गयी थी जब बस को नियंत्रण रेखा के पार जाने देने के भारतीय अधिकारियों के संदेश का पीओके से संबंधित अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया.

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के संबंधित प्रावधानों को खत्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है.

अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के वक़्त बाबुल सुप्रियो समेत 11 लोगों के फोन हुए चोरी

0

राजधानी दिल्ली में निगम बोध घाट पर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद बाबुल सुप्रियो समेत 11 लोगों के फोन चोरी हो गए. इस बात की जानकारी सोमवार को पतंजलि के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने दी. तिजारावाला ने ट्वीट करके शिकायत की है कि रविवार शाम उनका और सुप्रियो सहित 10 अन्य व्यक्तियों के मोबाइल फोन की चोरी हो गई.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में एक शिकायत दर्ज कर ली गई है. हालांकि, कश्मीरी गेट पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है.

ऐसा नहीं कि पहली बार किसी सांसद का फोन चोरी हुआ हो. कुछ दिन पहले उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद और सूफी गायक हंसराज हंस का फोन एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान चोरी हो गई थी.

साध्वी पर कांग्रेस का तंज- गुलिस्तां बर्बाद करने को एक ही उल्लू काफी…

0

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. प्रज्ञा ठाकुर के भाजपा नेताओं की मौत के पीछे कांग्रेस की ओर से मारक शक्ति के इस्तेमाल वाले बयान पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई. हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने शौक बहराइची के एक शेर से भाजपा और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर तंज कसा है. अभिषेक सिंघवी ने लिखा- बर्बाद गुलिस्तां करने को बस एक ही उल्लू काफी था…

बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को श्रद्धांजलि देने बीजेपी कार्यालय पहुंचीं प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जब मैं चुनाव लड़ी, उस वक्त एक महाराज जी आए. उन्होंने मुझसे कहा कि आप अपनी साधना को कम मत करना, क्योंकि बहुत बुरा समय है और विपक्ष कोई ऐसा कार्य कर रहा है, ऐसी ‘मारक शक्ति’ का प्रयोग कर रहा है जो भारतीय जनता पार्टी पर इस्तेमाल कर रहा है और ये भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए है.

वहीं, प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुझे बड़ा अफसोस है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे शख्स ने ऐसा बयान दिया है. बीजेपी को ऐसे व्यक्ति को मौके देने पर अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश में राजनीति का एक स्तर होना चाहिए.

वहीं, कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर का बयान बेहद आपत्तिजनक है. साथ ही कहा कि वो अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं, उन्हें इलाज की जरूरत है.

बता दें कि इसके पहले भी कई साध्वी प्रज्ञा विवादित बयान दे चुकी हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था, तो वहीं चुनाव के दौरान एक प्रतिक्रिया में साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देश भक्त बताया था.

CHHATTISGARH : तबादला उद्योग का अंतिम पड़ाव

0

पिछले दो महीने से चल रहे तबादला महोत्सव का आज अंतिम दिवस है। कई विभागों ने तो पहले ही ट्रांसफर आर्डर जारी कर दिए हैं। एक कद्दावर मंत्री ने तो सचिव और अन्य अधिकारियों को बंगले बुलाकर पहले सबको मोबाईल बंद करने को कहा और फिर सभी बैठकर तीन बजे रात तक तबादला आदेश जारी कर दिए। अधिकांश विभाग आज देर रात तक अपनी सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। लंबे अरसे बाद हो रहे तबादला महोत्सव में कई आपाधापी भी देखी जा रही है। इसकी बानगी वनवासी विभाग में देखी जा सकती है, वहां तो एक ही व्यक्ति का तबादला दो-दो जगह हो गया हैं और शिक्षा महकमे में पिछले चार दिन से सुबह से लेकर देर रात तक नुमाइंदे अधिकारियों के साथ सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस बात की खूब चर्चा है कि जहां-जहां से खुश करने की सामग्री मिल चुकी हैं, माननीय के नुमाइंदे सूची लेकर उन नामों को जुड़वाने के लिए डटे हुए हैं। वैसे तो तबादले के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत की सीमा तय की गई है फिर भी सूत्रों के मुताबिक शिक्षा महकमे में सीमा से बहुत कम जहां-जहां से खुश करने की सामग्री प्राप्त हुई है केवल उन्हीं नामों को ही सूची में शामिल किया जा रहा है। 
विपक्षी पार्टी के पी.ए.
पीएगिरी का सुखद पहलू पिछले पंद्रह वर्षों से इस पद पर रहे लोगों से अच्छा कौन जान सकता है? भाजपा के समय में पी.ए. रहे अधिकांष नुमाइंदे कांग्रेस सरकार में भी खूब जोर आजमाईष कर चुके हैं, लेकिन किसी की दाल नहीं गली। नई सरकार ने सैध्दांतिक निर्णय ले लिया है कि भाजपा के नुमाइंदों की एंट्री बंद। भाजपा में पंद्रह साल पी.ए. रहे एक नुमाइंदे तेरहवे मंत्री के यहां घुसने के जोड़-तोड़ में लगे थे। किसी तरह वे मंत्री के पास पहुंच भी गए उनको देखकर मंत्री झल्ला उठे और उनको बंगले से बाहर करने का फरमान जारी कर दिया। 
अधिकारियों के पदस्थापना का भाग्य  अपने सेवाकाल के दरम्यान कई अधिकारी पदस्थापना के मामले में किस्मत के धनी होते हैं और कईयों को किस्मत दगा दे जाती है। काफी प्रयास के बाद भी हर बार पोस्टिंग गड़बड़ा जाती है। निर्माण कार्य विभाग के एक साहब वाकई इस के मामले में उनके खाते में कई बार दुगनी और तिगुनी प्राप्ति हुई। पहले साहब एसडीओ और ईई थे तब भी उनके पास दो-दो डिविजन का प्रभार था। अब साहब विभागाध्यक्ष बन गए हैं तब भी उनके पास एडीबी और मुख्य अभियंता ब्रिज का भी प्रभार है। कुल मिलाकर साहब के पास तीन जगहों का प्रभार एक साथ है। इसको लेकर विभाग के कुछ अधिकारी आपत्ति भी जता रहे हैं कि ईएनसी बनने के बाद नीचे के पोस्ट को छोड़ देना चाहिए। निचले पद के लिए इतना मोह ठीक नहीं है।