Home Blog Page 2783

देश का दौरा कर रहे नरेंद्र मोदी की फोटोग्राफर ने ली तस्वीर तो हो गई 6 महीने की कैद,जानिए क्यों

0

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई की यात्रा की है। प्रधानमंत्री यहां अबू धाबी में क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की यह तीसरी यात्रा है। वे पहले भी दो बार यहां का दौरा कर चुके हैं।

संयुक्त अरब अमीरात एक ऐसा देश है जहां कई अजीब नियम हैं। इन नियमों का पालन करना चाहिए। यदि कोई इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उन्हें यूएई दंड संहिता के तहत सजा सुनाई जाती है। यूएई में कोई भी आदमी बिना शादी के लड़की के साथ नहीं रह सकता। अगर कोई अपनी प्रेमिका या प्रेमी के साथ पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है।

इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर चुंबन जोड़ों और निगलने पर भी प्रतिबंध है। वर्ष 2005 में, एक ब्रिटिश जोड़े ने एक रेस्तरां में चूमा और उन्हें 1 महीने की सजा सुनाई गई। संयुक्त अरब अमीरात में अगर आप कार चलाते हैं और कार में धूल होती है, तो इसे अपराध माना जाता है। जिसके लिए व्यक्ति को 3000 दिरहम देने होते हैं।

इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात में आवासीय क्षेत्रों में कार धोने पर भी प्रतिबंध है।

इसे अपराध माना जाता है। कानून के तहत, यह माना जाता है कि कार के पीछे की धूल शहर की सुंदरता को खराब करती है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी है। किसी की भी अनुमति के बिना तस्वीर लेना गैरकानूनी है।

अगर किसी की अनुमति के बिना सोशल मीडिया पर फोटो खींची जाती है, तो साइबर अपराध के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाता है। ऐसा करने वाले लोगों को 500,000 दिरहम देने होते हैं। साथ ही आपको 6 महीने की सजा भी भुगतनी होगी। देश का निस्तारण भी हो सकता है।

छत्तीसगढ़ : कवर्धा में नाबालिग से छेड़छाड़, स्कूल का लिपिक गिरफ्तार

0

दामापुर चौकी में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले को लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुशील गायकवाड़ (50) कुंडा हाईस्कूल में लिपिक के पद पर पदस्थ है। घटना शनिवार शाम की है। जब आरोपी ने सुने मकान में घुसकर लड़की को अकेली पाकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ किया गया। घटना के बाद आरोपी नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।

किशोर का अपहरण कर महिला बनाती रही संबंध, यह हुआ अंजाम

उक्त घटना की जानकारी लड़की ने रात में अपने परिजनों को घर वापस लौटने पर दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस चौकी दामापुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उक्त मामले में पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्घ किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सबसे महंगा सोना: 10 ग्राम की कीमत 40 हजार रुपये के पार, जानिए अपने शहर का भाव

0

मजबूत विदेशी संकेतों और घरेलू वायदे में आई तेजी से सोमवार को देश के सर्राफा बाजार (Gold Spot Price in India) में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई को छूते हुए 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बिकने लगा है. चांदी (Silver Price) का भाव 46,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर चला गया है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, गुलाबी शहर जयपुर और सोने के सबसे बड़े बाजार अहमदाबाद में 24 कैरट सोने का भाव 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (तीन फीसदी GST के साथ) से ऊपर हो गया. सोने के हाजिर भाव में 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की तेजी दर्ज की गई और चांदी में भी 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा की तेजी आई.

आखिरी क्यों बढ़ रही है सोने की कीमतें-इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने न्यूज एजेंसी को बताया कि कीमतें बढ़ने से डिमांड गिर गई है.

सोने और चांदी के अगले पड़ाव के अनुमान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल सोने और चांदी का बाजार न तो किसी फंडामेंटल से या एनालिसिस या चार्ट से चल रहा, बल्कि ट्रंप के ट्वीट से चल रहा है.

इसलिए यह कहना मुश्किल है कि कब भाव बढ़ेगा या कब घटेगा. मगर हालिया तेजी से घरेलू मांग में 50 फीसदी की कमी आई है.

देश के बड़े शहरों में सोने का नया भाव-

>> मुंबई में 24 कैरेट शुद्धता के सोने का भाव सोमवार को 40,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जोकि पिछले कारोबारी सत्र में 38,770 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

>> वहीं, 22 कैरेट शुद्धता का सोना देश की आर्थिक राजधानी में पिछले सत्र के 38,720 रुपये से बढ़कर 39,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

>> मुंबई में चांदी का भाव 45,015 रुपये से बढ़कर 46,380 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया.

>> जयपुर में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव क्रमश: 40,020 रुपये और 39,900 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 46,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया.

>> अहमदाबाद में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव क्रमश: 40,000 रुपये और 39,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 46,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. सभी भाव में जीएसटी शामिल है.

अब आगे क्या-केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव गहराने से विदेशी बाजार में सोने और चांदी में आई तेजी से घरेलू बाजार में भी महंगी धातुओं की कीमतों में उछाल आया है.

>> मगर, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आए बयान के बाद सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसल गया. ट्रंप ने कहा कि चीन ने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया है कि वे वापस बातचीत करना चाहते हैं और उन्होंने इसका स्वागत किया.

>> अगर ऐसा ही माहौल रहता है तो सोने की कीमतें 41 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार भी जा सकती है.

भाई है मुख्यमंत्री और बहन आज भी सड़क किनारे बेचती हैं चाय, भाई का नाम जान कर हैरान रह जाएंगे.!

0

हर किसी के जीवन में एक वक्त ऐसा आता है, जब उसे अपने परिवार वालों की सबसे अधिक याद आती है। किन्तु यह बात भी सब लोग जानते हैं कि जब कोई व्यक्ति योगी बन जाता है, तो उसके जीवन में परिवार का कोई महत्व नहीं रह जाता है। योगी बनने के बाद उसके लिए संसार का हर इंसान ही उनके परिवार का सदस्य बन जाता है। ठीक ऐसे ही हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिनके लिए अब पूरा प्रदेश ही उनका परिवार बन चुका है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें विगत वर्ष 19 मार्च को ही प्रदेश की सत्ता पर योगी काबिज हुए थे। 19 मार्च को उनकी सरकार को एक वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर हर कोई सीएम योगी की नीतियों की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कर रहा है। आपको बता दें योगी एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो अपनी राजनीति के बीच कभी भी परिवारवाद को नहीं आने देते हैं। एक तरफ जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का पूरा परिवार पिता, पत्नी से लेकर चाचा सभी राजनीति में हैं, वहीँ सीएम योगी का परिवार आज भी सादगी भरा जीवन जी रहा है।

योगी आदित्यनाथ मूल रूप में उत्तराखंड के रहने वाले हैं। अपने 7 भाई-बहनों में वो 5वें नंबर पर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जहाँ योगी आज एक राज्य की बागड़ोर संभाल रहे हैं, वहीँ उनकी एक बहन आज भी उत्तराखंड के कोठार गाँव में चाय की एक छोटी सी दूकान चलाकर अपना जीवन यापन कर रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ योगी की बहन शशि पयाल कोठार गाँव में बने पार्वती मंदिर के पास अपने पति पूरण सिंह के साथ रहती हैं। मंदिर के पास ही उनकी पूजा सामग्री की दूकान है, साथ में वह एक चाय की दूकान भी चलाती हैं।

मैं बड़ा होकर करूँगा जनता की सेवा

शशि ने बताया कि वो अपने भाई योगी आदित्यनाथ से अंतिम बार 11 फ़रवरी 2017 को मिली थीं। शशि के तीन बच्चे हैं एक बेटा और दो बेटियां। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उनका भाई उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जायेगा। शशि बताती हैं कि सभी भाई-बहनों में उनका स्वाभाव सबसे अलग था। वो पिताजी से कहते थे कि आपने जीवन में किया ही क्या है ? आपने सिर्फ बच्चों को पाला है। मैं बड़ा होकर जनता की सेवा करूँगा। उस वक्त हमें लगता था कि बच्चा है, तो मजाक कर रहा होगा, किन्तु आज उसकी सभी बातें सच हुई हैं।

शशि के छोटे भाई अजय सिंह बिष्ट जब 22 वर्ष के थे तभी वो घर छोड़कर गोरखपुर आये थे। दीक्षा लेने के बाद उनका नाम योगी आदित्यनाथ पड़ गया। शशि ने बताया कि जब हमें पता चला कि हमारा भाई योगी बन गया है तो हमें लगा कि वह कोई भिक्षुक बन गया होगा, जो गांवों में भिक्षा मांगने के लिए आता है। मैं जंगल में फूल-पत्ती लेने के लिए जाया करती थी, वहां मुझे कई साधू-सन्यासी दीखते हैं। उन्हें मैं बड़े ध्यान से देखा करती थी, और सोचती थी कि शायद इन्ही में मुझे मेरा भाई भी दिख जाये। शशि ने बताया कि उन्होंने अपने भाई को 23 वर्षों से राखी नहीं बाँधी है। जब वो योगी नहीं बने थे तब आखिरी बार राखी बांधी थी।

देश की पहली प्राइवेट ट्रेन का नया टाइम-टेबल जारी, अब गाजियाबाद में भी रुकेगी

0

नई दिल्ली (NEW DELHI RAILWAY STATION) से लखनऊ (LUCKNOW) तक जाने वाली देश की पहली प्राइवेट तेजस एक्सप्रेस (TEJAS TRAIN) अब गाजियाबाद (GHAZIABAD) में भी रुकेगी. तेजस एक्सप्रेस गाजियाबाद रेलवे स्टेशन (GHAZIABAD RAILWAY STATION) पर दो मिनट के लिए रुकेगी. इंडियन रेलवे ने हाल ही में एक सर्वे किया था, जिसके बाद इस ट्रेन को गाजियाबाद में भी स्टॉपेज दिया गया है. तेजस ट्रेन नई दिल्ली से चल कर लखनऊ तक जाएगी. पहले इस ट्रेन का स्टॉपेज सिर्फ कानपुर स्टेशन ही था, लेकिन रेलवे बोर्ड के नए सर्कुलर के बाद यह ट्रेन अब गाजियाबाद में भी दो मिनट के लिए रुकेगी.

तेजस ट्रेन का टाइम-टेबल बदला

इंडियन रेलवे ने हाल ही में एक सर्वे में पाया था कि तेजस ट्रेन से यात्रा करने वाले अधिकांश पैसेंजर्स गाजियाबद में ट्रेन का स्टोपेज देने की मांग कर रहे थे. इस ट्रेन में सवारी करने वाले ज्यादातर यात्री गाजियाबाद की तरफ से ही आने वाले हैं. ऐसे में भारतीय रेलवे ने कानपुर के बाद गाजियाबाद में भी इसका स्टोपेज बनाया है. तेजस ट्रेन का गाजियाबाद में रुकने के बाद अब इस तरफ रहने वाले लोगों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा. बीते 13 अगस्त को ही रेलवे बोर्ड ने इसके लिए सर्कुलर जारी कर दिया है.

इंडियन रेलवे ने तेजस ट्रेन का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है. तेजस ट्रेन की पहले की टाइमिंग में भी अब फेरबदल कर दिया गया है. अब यह ट्रेन लखनऊ से 40 मिनट पहले सुबह 6.10 बजे चलेगी. साल 2016 में जब तेजस ट्रेन का टाइम-टेबल जारी किया गया था तो लखनऊ जंक्शन से इसके रवाना होने का समय सुबह 6.50 बजे था. नए शेड्यूल के मुताबिक अब यह ट्रेन 40 मिनट पहले सुबह 6.10 बजे रवाना होगी.

यह ट्रेन अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन 12.25 मिनट पर पहुंचेगी. लखनऊ से चलकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.43 बजे पहुंचेगी और 11.45 दिल्ली के रवाना होगी. पहले के टाइमिंग के मुताबिक दिल्ली दोपहर 1.20 बजे पहुंचने का समय था. इसी तरह नए टाइम-टेबल के मुताबिक अब तेजस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 4.30 चल कर रात 10.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी. शाम 5.10 बजे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और 5.12 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी.

बता दें कि पिछले कुछ सालों से रेलवे में निजीकरण की बात चल रही थी. भारतीय रेलवे ने निजी हाथों में सौंपने की कवायद के तहत ही तेजस ट्रेन चलाने का फैसला किया था. फिलहाल भारतीय रेलवे ने दो ट्रेनों का संचालन रेल टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को सौंपने का फैसला लिया है. इंडियन रेलवे ने तय किया है कि दिल्ली से लखनऊ और अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल रूट पर चलने वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन आईआरसीटीसी करेगा.

इसके साथ ही तेजस एक्सप्रेस में अब केवल कन्फर्म टिकट ही जारी होंगे. सीटें खाली होने पर ट्रेन छूटने के दो मिनट पहले तक आईआरसीटीसी के करंट काउंटर से टिकट जारी होगा. हालांकि, चलती तेजस ट्रेन में टीटीई को टिकट बनाने का अधिकार नहीं होगा. लखनऊ-दिल्ली रूट पर तेजस देश की ऐसी पहली ट्रेन होगी, जिसमें परिचालन, सिग्नल और पार्सल बुकिंग का अधिकार रेलवे के पास होगा. बाकी सारा काम आईआरसीटीसी के अधीन होगा.

इंडियन रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को खानपान के नाम पर वंदेमातरम, शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से अधिक चार्ज चुकाना पड़ेगा, लेकिन इसमें दूसरी ट्रेनों की तुलना में अधिक प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे. खान-पान का चार्ज भी टिकट में ही जुड़ा होगा. इस ट्रेन में अलग से खानपान के लिए यात्रियों को पैसा देने की जरूरत नहीं होगी. भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी को ये ट्रेनें पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर तीन साल के लिए लीज पर दी है.

जाते-जाते सोनिया गांधी के लिए बहुत बड़ा गिफ्ट छोड़ गए अरुण जेटली

0

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज चेहरा रहे अरुण जेटली के बारे एक बाद बेहद प्रचलित है कि राजनीतिक रिश्तों को अलग रख दें तो व्यक्ति संबंध उनके हर पार्टी के नेताओं से बने हुए थे। राजनीति ही नहीं समाज का ऐसा कोई वर्ग नहीं रहा, जिसमें जेटली ने अपनी छाप नहीं छोड़ी थी। लेकिन, वे जाते-जाते कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता और पार्टी की मौजूदा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक भविष्य के लिए भी अपनी तरफ से कोई बड़ा तोहफा छोड़कर जाएंगे, इसका अंदाजा तो शायद खुद सोनिया को भी नहीं रहा होगा। मगर यह बात पूरी तरह सच है। मौजूदा राजनीतिक विद्वेष के माहौल में भी वे अपने निधन से महज हफ्ते भर पहले ही सोनिया के गढ़ यानि रायबरेली संसदीय सीट के भविष्य को संवारने का काम कर गए हैं।

जेटली के सांसद फंड से होगा रायबरेली का विकास

अरुण जेटली राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से बीजेपी का प्रतिनिधित्व करते थे। इस नाते बतौर सांसद पूरे उत्तर प्रदेश के विकास पर ध्यान देने की भी उनकी जिम्मेदारी थी। पिछले शनिवार को उनके निधन के बाद खुलासा हुआ है कि अपनी मौत से ठीक एक हफ्ते पहले ही उन्होंने सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के विकास की अपनी ओर से पहल की थी। जब जेटली एम्स में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, तब भी उनकी ओर से रायबरेली जिला प्रशासन को क्षेत्र के विकास के लिए एक चिट्ठी लिखी गई थी। इस चिट्ठी में जेटली की ओर से रायबरेली में सौर ऊर्जा से जलने और ऊंचे खंभे वाले 200 लाइट्स लगाने का प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को खुद के सांसद स्थानीय विकास निधि (एमपीएलएडी फंड) से फंड मंजूर करने की बात लिखी थी। गौरतलब है कि एक सांसद को सांसद स्थानीय विकास निधि (एमपीएलएडी फंड) के तहत 5 करोड़ रुपये आवंटित किए जाते हैं।

रायबरेली को रोशन करना जेटली की थी अंतिम इच्छा

संभावना है कि जेटली ने जाते-जाते सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के लिए जो सौगात छोड़ी है, उसके चलते रायबरेली के लोग इस साल की दिवाली ज्यादा उत्साह से मनाएंगे। रायबरेली के लोगों को तो लगता है कि रायबरेली का विकास उनकी अंतिम इच्छा थी, इसलिए वह अस्पताल के बेड से क्षेत्र के लिए इतना बड़ा योगदान करके गए हैं। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक रायबरेली के जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा है कि , ‘यह उनकी अंतिम इच्छा की तरह थी कि दिवाली से पहले रायबरेली रोशन हो जाए। इस प्रोजेक्ट को जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के साथ तालमेल करके पूरा किया जाएगा। हम प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करेंगे।’ जिलाधिकारी की बातों से लगता है कि अब रायबरेली का अंधियारा जरूर दूर हो सकता है।

रायबरेली को ही क्यों चुना?

बता दें कि जब पिछले साल अक्टूबर में अरुण जेटली ने रायबरेली में एमपीलैड फंड से विकास की इच्छा जाहिर की थी, तब उसे सियासी चश्मे से देखा जा रहा था। क्योंकि, रायबरेली कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र ही नहीं, नेहरु-गांधी परिवार का गढ़ भी माना जाता रहा है। तब यही कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी रायबरेली में भी विकास का नया नरेटिव सेट करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, जब आज जेटली की असल मंशा सामने आई है, तब लग रहा है कि उन्होंने तो सिर्फ यूपी के सांसद होने के नाते अपनी जिम्मेदारी निभाने की सोची थी। जेटली के प्रतिनिधि हीरो बाजपेयी के अनुसार, ’17 अगस्त को रायबरेली प्रशासन को उनकी सिफारिश सौंपी गई है।’ उन्होंने ये भी कहा कि ‘जिले के पिछड़ेपन के कारण जेटली जी ने रायबरेली को चुना था।’

छत्तीसगढ़ : नशे का इंजेक्शन देकर नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बेमेतरा (Bemetara) जिले में नाबालिग लड़की से गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस (Police) ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है. घटना बेमेतरा के साजा नगर पंचायत की है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़िता को नशे का इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप की वारदात (Crime) को अंजाम दिया. पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है. आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल दाखिल कर दिया गया है. बेमेतरा पुलिस (Bemetara Police) से मिली जानकारी के मुताबिक साजा नगर पंचायत क्षेत्र में बीते 23 अगस्त को आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप (Gangrape) किया है. मामले में एक नाबालिग और साजा के ही रहने वाले मुकेश निर्मलकर को आरोपी बनाया गया है. साजा पुलिस थाने (Police Station) में ही मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित युवती ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे और एफआईआर (FIR) दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की.

अपहरण मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
साजा थाने में ही एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. के गुम होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी. साजा थाने में बीते 23 अगस्त की शाम को उक्त नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद 24 अगस्त को वो नाबालिग अनिकेश श्रवण और मोनू साहू के साथ मिली. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की. इस मामले में भी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें भी पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल दाखिल कर दिया गया है. बेमेतरा में इस तरह की वारदात के बाद से चर्चाओं का दौर गर्म है. 

छत्तीसगढ़ : रायपुर में बढ़ी सब्जियों की कीमत, इतने रुपए किलो बिक रहा है टमाटर और लहसुन

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में बारिश (Rain) की वजह से सब्जियों (Vegetables) की आवक घटने लगी है. इस वजह से मार्केट में सब्जियों का दाम बढ़ (Vegetable Price Increased) गया है. रायपुर के शास्त्री मार्केट (Shastri Market) में सब्जियां खरीदने पहुंचे लोगों ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़ने से उनके घर का बजट गड़बड़ा गया है. बता दें कि जो टमाटर (Tomato price) पिछले महीने 10 से 20 रुपए किलो में बिक रहा था, अब उसकी कीमत अब 30 से 40 रुपए किलो तक पहुंच गई है. लोगों का कहना है कि रसोई (Kitchen) में तड़का लगाना भी महंगा पड़ रहा है. 20 रुपए किलो बिकने वाली प्याज (Onion) की कीमत अब 35 से 40 रुपए तक पहुंच गई है. इसी तरह लहसून (Garlic) 100 रुपए से 150 रुपए प्रति किलो के भाव से बाजार में मिला रहा है. यही हाल बाकी सब्जियों का भी है, जिससे आम लोग (Common Man) अब कम सब्जियां लेकर ही काम चला रहे है.

शहर में सब्जियों के दाम (प्रति किलो के हिसाब से)

बींस 40 60 टमाटर 20 30-40

भिंडी 20 30

मिर्च 30 40 बैंगन 20 35

शिमला मिर्च 40 45

परवल 30 40

करेला 40 60

बड़ी मिर्च 60 100

गोभी – 30 50

बरबटी – 30 40

प्याज – 20 40

लहसून – 100 150

कुछ साल पहले चुनाव का मुद्धा (Election Issue) बनी प्याज अब एक बार फिर राजनीतिक दलों का मुद्दा बनने वाली है. दरअसल, जगदलपुर में कुछ दिनों से प्याज के दाम एकाएक बढ़ गए है. संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में प्याज के दाम आसमान छूने वाली है. जाहिर सी बात है कि सब्जी का जायका बढ़ाने वाली प्याज अब लोगों को रूलाने का काम करने वाली है. जगदलपुर (Jagdalpur) की मंडी में इन दिनों प्याज चालीस रुपए किलो बिक रही है. तो वहीं अदरक दौ सौ रूपए किलो तक बिक रहा है. प्याज में तो अभी कुछ दिनों पहले ही उछाल आया है जबकि लहसुन और अदरक के भाव में तेजी काफी दिनों से बनी हुई है. प्याज लहसुन और अदरक के भाव में लगातार हो रही बढ़ोतरी से उपभोक्ता वर्ग पर काफी असर पड़ने वाला है. वहीं व्यापारियों (Shopkepers) का कहना है कि स्थानीय स्तर पर सब्जियों का आवक कम हो गया है. लोकल बाजारों से सब्जी नहीं आने से आने वाले समय में दाम में और ज्यादा इजाफा हो सकता है.

इस कारण से हटाई गई पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की SPG सुरक्षा, विरोधियों ने उठाया सवाल

0

मोदी सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Pm Manmohan Singh) की स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (Special Protection Group) यानी एसपीजी (SPG) सुरक्षा को हटा दिया गया है। मनमोहन सिंह को केवल अब Z+ सुरक्षा (Security) ही कवर करेगी।

क्यों हटाई गई पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की SPG सुरक्षा

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सुरक्षा में कटौती करके उन्हें केवल अब जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। केंद्र सरकार ने मनमोहन सिंह की सुरक्षा में कटौती का फैसला विभिन्न खुफिया एजेंसियों रॉ (Raw) और आईबी (IB) की तरफ से मिले इनपुट, कैबिनेट सचिव और गृह मंत्रालय के बीच तीन महीने की समीक्षा बैठक के बाद लिया गया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में मनमोहन सिंह को पत्र जारी इस बात की सूचना भी दे दी है।

कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा को हटाए जाने पर सोशल मीडिया पर केंद्र की आलोचना शुरू हो गई है। मनमोहन सिंह की सुरक्षा हटाए जाने पर भारतीय युवा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने ट्वीट किया है।

श्रीनिवास बी वी ने ट्वीट कर लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की SPG सुरक्षा हटाई गई। केंद्र सरकार एसपीजी के नियमों को ताक पर रख कर घटिया राजनीति कर रहीं है। केंद्र सरकार, बजाए अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक प्रतिशोध पर ध्यान दे रही है।

SPG में शामिल होते हैं ये जवान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्तमान में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (Special Protection Group) में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 3000 से अधिक सैनिक शामिल हैं।

एक अधिकारी ने मनमोहन सिंह की एसपीजी हटाने के मामले में जानकारी देते हुए कहा कि एसपीजी एक्ट 1988 के नियमों के मुताबिक खतरे की स्थिति को देखते हुए प्रति वर्ष समीक्षा की जाती है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार गृह मंत्रालय की बैठक में फैसला लिया गया है।

बॉलीवुड की अभिनेत्री अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ होटल के कमरे में पकड़ी गई थी, हीरोइन का नाम सुनकर रह जाओगे दंग…

0

आज इस आर्टिकल में आपको अंडरवर्ल्ड डॉन और बॉलीवुड की एक-एक स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं अंडरवर्ल्ड का नाता बॉलीवुड से काफी पुराना है।

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री एक होटल के कमरे में पकड़ी गई थी।

जी हां इस अभिनेत्री का नाम है मोनिका बेदी मोनिका बेदी काफी खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस है मोनिका ने अपने कैरियर की शुरूआत 1995 में तेलुगु फिल्म ‘ताज महल’ से की थी. लेकिन उस समय यह एक्ट्रेस ज्यादा सुर्खियों में आ गई जब यह अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ एक होटल में मिली थी।

मोनिका बेदी का अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ रिश्ता था और इसी कारण से वह बॉलीवुड के डायरेक्टर प्रोडूसर को भी धमकी दिया करती थी।

लेकिन पुर्तगाल के एक होटल में पुलिस ने इन दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद मोनिका बेदी को भी काफी दिनों तक जेल में रहना पड़ा था फिलहाल अबू सलेम जेल में है और मोनिका बेदी सीरियल्स में काम करती हुई नजर आती है।

मोनिका को शुरुआत में यह पता नहीं था कि यह अंडरवर्ल्ड डॉन है मुस्लिम में खुद को एक बिजनेसमैन के तौर पर पेश किया था लेकिन बाद में मोनिका बेदी कुछ बात का पता चला तो वह फिर भी उनके साथ खड़ी रही।