Home Blog Page 2785

सुप्रीम कोर्ट : कानून के प्रावधानों के अनुरूप चिदंबरम राहत प्राप्त करने के लिये स्वतंत्र…

0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को सोमवार को उस समय झटका लगा जब उच्चतम न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया घोटाले में भ्रष्टाचार के मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका रद्द करने के उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया। न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने सुनवाई शुरू होते ही कहा कि चिदंबरम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, इसलिए अग्रिम जमानत याचिका रद्द होने के खिलाफ उनकी अपील निरर्थक हो गयी है। बहरहाल, पीठ ने कहा कि कानून के प्रावधानों के अनुरूप चिदंबरम राहत प्राप्त करने के लिये स्वतंत्र हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री की सीबीआई हिरासत की अवधि आज समाप्त हो रही है और उन्हें निचली अदालत में पेश किया जायेगा जहां सीबीआई उनके आगे पूछताछ के लिये उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध कर सकती है।

चिदंबरम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री को गिरफ्तार करके सीबीआई ने यह सुनिश्चित किया कि यह अपील निरर्थक हो जाये। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा 20 अगस्त को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के मामलों में चिदंबरम की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होते ही शीर्ष अदालत में अपील दायर की गयी थी और यह मामला 21 अगस्त को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया गया था।उन्होने कहा कि जब उनकी याचिका सुनवाई के लिये बुधवार को सूचीबद्ध कराने के प्रयास हो रहे थे तभी एक आदेश पारित हुआ कि इस याचिका पर 23 अगस्त को सुनवाई होगी। चिदंबरम को 21 अगस्त की शाम गिरफ्तार लिया गया था। सिब्बल ने 20 से 21 अगस्त तक के घटनाक्रम का ब्यौरा देते हुये कहा, ”सीबीआई का सारा उद्देश्य मेरे मुवक्किल को मौलिक अधिकारों और संविधान में प्रदत्त स्वतंत्रता के अधिकार से वंचित करना था। उनको सुना जाना चाहिए था लेकिन मामले को बृहस्पतिवार को भी नहीं बल्कि शुक्रवार के लिये सूचीबद्ध कर दिया गया।”

पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ इस आधार पर चिदंबरम की अपील पर विचार नहीं किया जा सकता। पीठ ने कहा, ”जहां तक सीबीआई के मामले का संबंध है, हम इस पर सुनवाई के इच्छुक नहीं हैं। हम सीबीआई के मामले में चिदंबरम की याचिका खारिज करते हैं।” पीठ ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबीआई के मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज किये जाने को अन्य आधारों पर चुनौती दे सकते हैं। इस समय, शीर्ष अदालत आईएनएक्स मीडिया से संबंधित धन शोधन के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मामले पर सुनवाई सुनवाई कर रही है। इस मामले में चिदंबरम को आज तक के लिये गिरफ्तारी से संरक्षण प्राप्त है।

बैडमिंटन संघ वर्ल्ड चैंपियन सिंधू को 20 लाख रुपए का पुरस्कार देगा, प्रणीत को भी सम्मान का एलान…

0

भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) ने स्विट्जरलैंड के बासेल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने वाली पीवी सिंधू को 20 लाख रुपए नकद पुरस्कार देने का एलान किया है. इसके साथ ही बैडमिंटन संघ साई प्रणीत को भी पांच लाख रुपये देकर सम्मानित करेगा. पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वालीं पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं. वहीं, प्रणीत पुरुष एकल में 36 साल बाद कांस्य जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं.

बाइ ने ट्वीट किया, ”बाई अध्यक्ष हिमांत बिस्वा ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर विश्व चैंपियन पीवी सिंधू को 20 लाख रुपये और साई प्रणीत को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की” सिंधू जहां विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी वहीं प्रणीत पुरूष एकल में 36 साल बाद कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने.

बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप (BWF World Badminton Championships) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने इस खिताब को अपनी मां के साथ-साथ हर भारतीय को समर्पित किया है. ओलम्पिक रजत पदक विजेता सिंधु ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा (Nozomi Okuhara) को 21-7, 21-7 से हराकर चैम्पियनशिप में पहली बार स्वर्ण पदक जीत लिया.

सिंधु ने इस जीत के बाद कहा, ‘आज मेरी मां का जन्मदिन है और यह स्वर्ण उन्हें समर्पित है. इसके अलावा यह खिताब हर भारतीय को समर्पित है. अब मैं इस पदक का जश्न बहुत अच्छे तरीके से मनाऊंगी क्योंकि मुझे इस पदक का लंबे समय से इंतजार था.’ उन्होंने कहा, ‘हर भारतीय को इस जीत की तलाश थी, खासकर रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने के बाद से सभी भारतीयों की मुझसे काफी उम्मीदें बढ़ गई थी. इसके बाद से जब भी मैं टूर्नामेंट में खेलने जाती थी, लोग मुझसे पदक की उम्मीद लगाए बैठे रहते थे.’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीवी सिंधू को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने पर बधाई देते हुए रविवार को कहा कि उनका समर्पण प्रेरणादायी है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”बेजोड़ प्रतिभा है पीवी सिंधू. फिर से भारत को गौरवान्वित किया. बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई. पी वी सिंधू की सफलता खिलाड़ियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित करेगी.”

टूटते हुए बालो के ल्लिये बेहद ही गुणकारी है अंडा..

0

इसके लिए आप महंगे हेयर प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस कठिनाई को बिना पैसे खर्च किए घर पर बने हेयर पैक से समाप्त कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसा ही हेयर पैक बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर सरलता से बना सकते हैं।

इसके लिए आपको चाहिए-
एक अंडा- इसमें उपस्थित प्रोटीन बालों को मजबूती देता है व इनके टूटने की कठिनाई कम करता है।
दो ग्रीन टी बैग – ये आपके बालों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगी व इन्हें बनाएगी शाइनी।
ऐसे करें इसे तैयार व इस्तेमाल-

सबसे पहले 2 ग्रीन टी बैग लें व इसे एक कप पानी में डालकर उबाल लें। ठंडा होने पर इसे छान लें। अब कटोरी में एक अंडा फोड़कर अच्छी तरह फेंट लें। इसमें 3 से 4 चम्मच ग्रीन टी का पानी ( जो आपने छानकर रखा है) मिलाएं।

बालों को पहले अच्छी तरह कंघी करके सुलझा लें। अब ब्रश की मदद से इस पैक को सारे सिर पर अच्छी तरह लगाएं। सूखने के बाद इसे धोकर शैम्पू कर लें। सप्ताह में दो बार इस हेयर पैक का प्रयोग करें।

इसके अलावा, आप अंडे की मदद से एक ऐसा हेयर पैक भी बना सकते हैं जिससे डैंड्रफ की कठिनाई समाप्त हो सकती हैं। इस पैक के लिए सबसे पहले अपने बालों की लंबाई के हिसाब से कुछ मेथी के दाने लें व इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखें। प्रातः काल पीसकर इसका पेस्ट बना लें व इसमें अंडा मिलाएं। इसे सारे सिर पर लगाएं।

कही घरेलू उपाय भी आपकी त्वचा को तो नहीं पंहुचा रहे नुकशान, जानिए

0

ये घरेलु ढंग आपका निखार छीन भी सकते हैं व आपकी स्किन पर ख़राब कर सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका प्रयोगसंभलकर किया जाना चाहिए। जानिए उन टिप्स के बारे में।

एक्सपायर प्रोडक्ट
माना कि आप जब किसी प्रोडक्ट पर पैसे खर्च करती हैं, तो इसे फेंकने में आपको बहुत ज्यादा बुरा लगता है लेकिन किसी एक्सपायर क्रीम, सनस्क्रीन या ऐसी किसी दूसरी वस्तु का चेहरे पर प्रयोग बहुत ज्यादा हानिकारक होने कि सम्भावना है। इससे आपको एलर्जी व रैशेज की कठिनाई हो सकती है।
नींबू
नींबू का चेहरे पर सीधे तौर पर प्रयोग ना करें। इसमें उपस्थित ब्लीचिंग प्रोपर्टी चेहरे को रूखा बना सकती है। हमेशा इसे पानी के साथ मिलाकर ही यूज करें। साथ ही, इसे प्रयोग करने के बाद कभी भी धूप में निकलने की गलती ना करें। इससे आपको रैशेज की समस्या हो सकती है।

गर्म पानी
चेहरे को धोने के लिए आप कभी गर्म पानी का प्रयोग ना करें। गर्म पानी आपके स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाकर चेहरे का नेचुरल मॉइश्चराइजर समाप्त करता है व इसे डल बनाता है। कई बार इसकी वजह से चेहरे पर सफेद निशान भी नजर आने लगते हैं। हमेशा नॉर्मल या गुनगुने पानी का प्रयोग करें।

जानिए उपवास रखने से हमारे शरीर पर क्या होता है असर.

0

एक शोध में यह दावा किया है. एक दूसरे शोध में यह दावा किया गया कि कम कैलोरी खाने से संक्रमण से लड़ने वाली प्रतिरोधी कोशिकाएं सुपरचार्ज हो जाती हैं व बीमारियों को दूर रखने में मदद करती हैं.

आहार में परिवर्तन फायदेमंद: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज व न्यूयॉर्क की द माउंट सिनाई हेल्थ सिस्टम के शोधकर्ताओं की टीम ने बोला कि शोध के परिणाम के बाद चिकित्सक संक्रमण व कुछ तरह के कैंसरों के मरीजों को पांरपरिक उपचार के साथ आहार का चार्ट भी दे सकते हैं.

क्या आपको पता है खुजली होने के पीछे की यह वैज्ञानिक वजह अगर नहीं तो जानिए…

0

कुछ चीजें हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा होती हैं, इसलिए उनके पीछे के कारण या उनके बारे में हम ज्यादा सोचते ही नहीं है. जैसे हमें हिचकी क्यों आती है? हमें डकार क्यों आती है? क्यों छींकते वक्त हमारी आंखें बंद हो जाती हैं? आदि. शरीर में खुजली होना भी ऐसी ही सामान्य सी बात है लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आखिर खुजली होने के पीछे की वैज्ञानिक वजह क्या है.

शोधकर्ताओं ने पाया है कि रीढ़ की हड्डी में मौजूद न्यूरॉन्स किस तरह हमारे दिमाग को खुजली करने के लिए संकेत भेजते हैं. यह शोध ‘जर्नल ऑफ दी मैकेनिकल बिहेवियर ऑफ बायोमेडिकल मटेरियल’ में प्रकाशित हुआ है. इस शोध से खुजली के पीछे की वैज्ञानिक वजहों की बेहतर समझ हासिल की जा सकती है. यहां तक की खुजली के निदान के लिए नई दवाइयों का आविष्कार भी किया जा सकता है. खुजली एक समान प्रक्रिया तो है ही पर कई मामलों में ये गंभीर बीमारियों के लक्षण का हिस्सा भी है. जैसे- एक्जिमा, मधुमेह, यहां तक की कैंसर भी.

कैलिफॉर्निया की साल्क इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर मार्टिन गॉल्डिंग ने कहा, यह यांत्रिक खुजली संवेदना स्पर्श के अन्य रूपों से अलग है. इसमें रीढ़ की हड्डी के भीतर
यांत्रिक खुजली का मार्ग होता है. शोधकर्ताओं ने पूर्व में रीढ़ की हड्डी में निरोधात्मक न्यूरॉन्स का एक सेट खोजा था. जो रीढ़ की हड्डी में मौजूद यांत्रिक खुजली मार्ग को बंद रखते हुए अधिकांश समय सेलुलर ब्रेक की तरह काम करते हैं.

रीढ़ की हड्डी में मौजूद इन न्यूरॉन्स जो न्यूरोट्रांसमिटर न्यूरोपेपटाइड Y (NPY) उत्पन्न करती हैं, के बिना हमारे शरीर में खतरनाक खुजली की समस्या पैदा हो सकती है…

ये 5 दमदार फिल्में अगले कुछ दिनों में रिलीज हो रही हैं जानिए फिल्मो के नाम…

0

फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है. इसके साथ ही उन दमदार फिल्मों की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी हैं, जो आपका भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इस बार फिल्मों का ट्रेंड थोड़ा अलग है. इस बार टॉपिकल फिल्में ज्यादा हैं, बजाय विशुद्ध प्रेम कहानियों हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं उन फिल्मों के बारे में जो अगले चार हफ्ते में रिलीज होने वाली हैं और जिनके ट्रेलर देखकर लोगों के मन में उत्सुकता बढ़ रही है.

30 अगस्त – साहो (Saaho)
इस दिन ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली- द कन्क्लूजन’ फिल्म से मेगास्टार बन चुके प्रभाष की फिल्म साहो रिलीज होने वाली है. प्रभाष के साथ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी काम कर रही हैं. जबरदस्त स्टंट्स और हैरान कर देने वाले एक्शन सीन्स के चलते ‘साहो’ सुर्खियों में है. साहो का निर्देशन सुजीत ने किया है. बाहुबली और बाहुबली 2 के बाद साहो प्रभास की तीसरी मेगाबजट फिल्म है, जिस पर उन्होंने कई साल मेहनत की है. ऐसे में आप 30 अगस्त को साहो देखने का प्लान बना सकते हैं.

06 सितंबर – छिछोरे (chhichhore)

ये हफ्ता जिस फिल्म के लिए ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है वो है ‘छिछोरे’. छिछोरे का निर्देशन नीतेश तिवारी कर रहे हैं. इससे पहले उनकी फिल्म ‘दंगल’ जबर्दबस्त हिट हुई थी. दोस्ती पर बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा की शानदार कॉमेडी दर्शकों को देखने मिल सकती है. अब तक इस फिल्म के दो ट्रेलर जारी हुए हैं और दोनों को देखकर लगता है कि ये फिल्म कॉलेज और हॉस्टल लाइफ की जबर्दस्त कॉमेडी होगी.

chhichhore

12 सितंबर – पहलवान (Pehlwaan)

इस दिन किच्चा सुदीप और लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे सुनील शेट्टी की फिल्म ‘पहलवान’ रिलीज होगी. कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeepa) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की फिल्म पहलवान (Pehlwaan Movie Trailer) का ट्रेलर देखकर लोगों को सलमान खान की ‘सुल्तान’ की याद आ रही है. इस फिल्म में सुनील शेट्टी, पहलवान किच्चा सुदीप के गुरु के अवतार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में सुशांत सिंह, आकांक्षा सिंह, कबीर दूहन सिंह और शरत लोहितस्व भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

kiccha sudeep
साउथ फिल्मों के अभिनेता किच्चा सुदीप आपको जल्द ही अखाड़े में नजर आने वाले हैं.

13 सितंबर – आर्टिकल 375 (Article 375)
इस दिन दो खास फिल्में रिलीज हो रही हैं. पहली आर्टिकल 375 और दूसरी आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल’. आर्टिकल 375 में अभिनेत्री रिचा चड्ढा और अक्षय खन्ना वकीलों के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म के ट्रेलर में कोर्ट रूम के दौरान दोनों की जबर्दस्त केमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिली है. इस फिल्म में जाकिर हुसैन, कुमुद मिश्रा, कुलभूषण खरबंदा और अतुल कुलकर्णी भी खास रोल कर रहे हैं.

यहां लड़किया पीती हैं जहरीले सांप का खून, कारण जानकर उड़ जाएंगे होश

0

आपने कभी सुना है कि लोग सांपों का खून पीते हैं। नहीं सुना तो कोई बात नहीं लेकिन हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बता रहे हैं, जहां के लोग जहरीले कोबरा का खून पीते हैं।

इस देश का नाम है इंडोनेशिया। यहां कोबरा के खून पीने का अनोखा चलन है। केवल दुनिया में इसी देश में लोग कोबरा के खून को चाय कॉफी की तरह पीते है।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कोबरा का खून जहां पुरुष अपनी सेहत को दुरूस्त करने के लिए पीते हैं, वहीं महिलाएं अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए इसे पीती हैं।

लोगों का मानना है कि कोबरा का खून पीने से त्वचा चमकदार होती है। जकार्ता के ज्यादातर क्षेत्रों में कोबरा का खून बेचा जाता है और लोग शाम को टहलते समय इसे स्वाद लेकर पीते हैं।

खून की बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानदार रोजाना हजारों सांपों को काट देते हैं। ये दुकानें शाम 5 बजे खुलती हैं और रात 1 बजे बंद हो जाती है।

कोबरा का खून पीने के 3 – 4 घंटे बाद तक चाय या कॉफी नहीं पीने की सलाह दी जाती है ताकि खून आपके शरीर में अपना काम कर सके।

खूंखार अजगर से चिपके थे सैंकड़ों खून चूसने वाले कीड़े, वीडियो वायरल

0

एक स्वीमिंग पूल से अजगर को हटाने के लिए गोल्ड कोस्ट एंड ब्रिसबेन स्नेक कैचर को बुलाया गया। मगर, वहां पहुंचने के बाद स्नेक कैचर टोनी हैरिसन अजगर की हालत देखकर हैरत में पड़ गए।

इस घटना को तुरंत ही उन्होंने कैमरे में कैद कर लाइव स्ट्रीम कर दिया। दरअसल, अजगर के शरीर में 500 से अधिक खून चूसने वाले परजीवी चिपके हुए थे। उनसे बचने के लिए सांप स्वीमिंग पूल के पानी में चला गया था।

हैरिसन ने कहा कि अजगर उन परजीवियों को पानी में डुबाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा है। मैंने 26 साल तक यह काम किया है, लेकिन यह सबसे खराब स्थिति थी। अजगर को पकड़ने के बाद उसे करुम्बिन वाइल्डलाइफ अस्पताल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञों ने सभी 511 परजीवियों को हटाया।

गृहमंत्री अमित शाह की नक्सल प्रभावित राज्यों के CM के साथ बैठक, ममता-KCR रहे दूर…

0

नक्सल समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मोदी सरकार (Modi Government) तैयारी कर रही है. इस सिलसिले में सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. बतौर गृहमंत्री शाह ने पहली बार नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर नक्सल समस्या पर चर्चा की. बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बिहार के CM नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन रेड्डी शामिल हुए. जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और तेलंगाना के सीएम केसीआर शामिल नहीं हुए.

इस बैठक में 10 नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा गया था. कांग्रेस शासित प्रदेशों के शामिल होने से यह साफ है कि नक्सल समस्या से निपटने के लिए कांग्रेस भी सरकार के साथ खड़ी है. बैठक में केंद्रीय बलों के प्रमुख और राज्य सरकारों के पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.

नक्सलियों के खिलाफ तेज़ होंगे ऑपरेशन

नक्सल समस्या पर गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ ट्राईजंक्शन (सीमा) पर बढ़ती नक्सल गतिविधियों पर बैठक में चर्चा हुई. इसमें तीनों राज्यों के सहयोग पर ज़ोर दिया गया. नक्सलियों की अवैध संपत्ति, फंडिंग पर कैसे रोक लगे इसपर भी चर्चा की गई. इसके लिए हर एक नक्सल प्रभावित ज़िले की समीक्षा की जाएगी, नक्सलियों की मौजूदगी और हिंसा के ग्राफ पर भी बात की गई.

नक्सलवाद से ज्यादा प्रभावित हैं छोटे राज्य

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि छोटे राज्य नक्सलवाद से ज्यादा प्रभावित हैं. राज्य के विभिन्न मुद्दे आज के बैठक में उठाए गए.

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ सालों में नक्सल हिंसा में कमी आई है. 2009-13 में जहां हिंसा के 8,782 मामले दर्ज हुए, वहीं 2014-18 में केवल 4,969 हिंसा के मामले दर्ज हुए. ये संख्या पहले के मुकाबले 43.4 कम है. वहीं, 2014-18 में 1321 लोगों के जानें गईं, जोकि 2009-13 के मुकाबले 60.4 प्रतिशत कम है।

इस साल पहले पांच महीनों में नक्सल हिंसा के 310 मामले दर्ज हुए जिसमें 88 लोगों की जान गई.केंद्र ने कहा है कि अब नक्सल समस्या मात्र 60 ज़िलों तक सिमट गई है और दो तिहाई हिंसा केवल 10 ज़िलों तक ही सीमित है. 2015 में पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सलवाद से निपटने के लिए एक व्यापक योजना बनाई थी.