Home Blog Page 2808

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज कांकेर और राजनांदगांव के दौरे पर…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 24 अगस्त को कांकेर और राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1 बजे कांकेर पहुंचेंगे और वहां शासकीय नरहरदेव स्कूल मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे तथा वहां गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होंगे। श्री बघेल शाम 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।

इस तरह से बनाएं आलू के पकोड़े, बारिश के मौसम में बहुत ही स्वादिष्ट और चटपटा लगेगा

0

आवश्यक सामग्री
4 आलू
1 प्याज
2 हरी मिर्च
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच जीरा
हल्दी व नमक स्वाद अनुसार
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा कप हरा धनिया
2 चम्मच मैदा
100 ग्राम तेल
बनाने की विधि
सबसे पहले आलू को उबाल लें और ठंडा होने पर मैश करके रखें। प्याज, हरा धनिया व हरी मिर्च को बारीक काट लें। अब आलू में बारीक कटी हुई सभी सामग्री,मसालें व मैदा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। 5,7 मिनट ढककर रख दें। फिर एक कढ़ाई में तेल गरम करें और कुरकुरीत आलू पकोड़े तले और गरमा गरम चाय या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें।

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के बेटे पर FIR दर्ज, चिटफंड कंपनी के जरिये धोखाधड़ी का आरोप

0

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह और पूर्व राजनंदगांव नगर निगम के मेयर मधुसूधन यादव पर एक चिट फंड मामले में राजनंदगांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इन लोगों पर इन्वेस्टर्स को धोखा देने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट के आदेश के बाद इन लोगों के खिलाफ ये मामले दर्ज किये गए हैं.

अभिषेक पर चिट फंड कंपनी अनमोल को प्रमोट करने का आरोप है. इसी तरह की चिट फंड कंपनी से संबंधित तीन अन्य एफआईआर सर्गुजा पुलिस ने तीन महीने में दर्ज की थीं. राजनांदगांव में चल रही चिटफंड कंपनी अनमोल इंडिया की जांच करने के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई.

रिपोर्ट के अनुसार खैरगढ़, लालबाग, अंबागढ़ और चिचली थाने में पांच मामले दर्ज किए हैं और जांच शुरू हो गई है. पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और 19 अन्य लोग इस मामले में आरोपी हैं. इन सभी मामलों में पीड़ितों ने आरोप लगाया कि कंपनी निवेश किए गए धन के साथ भाग गई और अभिषेक सिंह कथित तौर पर कंपनी के प्रचारकों में से एक थे.

अभिषेक सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर कहा है कि उनका अनमोल भारत से कोई संबंध नहीं है. अभिषेक सिंह ने कहा, “यह कांग्रेस सरकार द्वारा मेरे खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध है.

जानिए 2020 में आने वाली इन नयी फिल्मो का कितना है बजट..

0

आज हम आपको भारतीय की बड़े बजट की कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही आने वाली है| लेकिन एक फिल्म का बजट ₹400 बताया जा रहा है| आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में|

1.RRR
यह फिल्म 2020 में सबसे महंगी भारतीय फिल्म भी होगी और जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को 400 करोड़ रुपए के बजट में बनाया जाएगा| इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जूनियर एनटीआर राम चरण तेजा और आलिया भट्ट, नित्या मेनन जैसे कलाकार भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं|

2.तख्त
2020 में करण जौहर के निर्माण में बन रही फिल्म बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर, आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं| वह इस फिल्म को 200 करोड़ रुपए के बजट में मनाया जा रहा है|

3.तानाजी द अनशन वारियर 
दोस्तों आज अजय देवगन की होम प्रोडक्शन में बन रही है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म का बजट ₹100 करोड़ है और दर्शक इस फिल्म को देख देखना पसंद करेंगे|

4.कृष 4 
राकेश रोशन की होम प्रोडक्शन में बन रही है साइंस फिक्शन फिल्म है और यह 2020 में रिलीज होगी| रितिक रोशन की इस फिल्म को करीब 150 करोड़ रुपए के बजट बनाया जा रहा है और दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उतावले भी है|

मुसलमान मनाते हैं धूमधाम से जन्माष्टमी, नवविवाहित जोड़े मांगते हैं मन्नत

0

जन्‍माष्‍टमी हिन्‍दुओं का प्रमुख त्‍योहार है। हिन्‍दू मान्‍यताओं के अनुसार सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्‍णु के आठवें अवतार नटखट नंदलाल यानी कि श्रीकृष्‍ण के जन्‍मदिन को श्रीकृष्‍ण जयंती या जन्‍माष्‍टमी के रूप में मनाया जाता है। हालांकि इस बार कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी की तारीख को लेकर लोगों में काफी असमंजस में हैं। लोग उलझन में हैं कि जन्‍माष्‍टमी 23 अगस्‍त या फिर 24 अगस्‍त को मनाई जाए।

भारत एक ऐसा देश है जहां हिदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एक साथ मिलजुल कर रहते हैं। दिवाली हो ईद, होली हो या रमज़ान, फिर चाहे हो क्रिसमस, लोहड़ी या फिर कोई और त्यौहार सब साथ मिलकर मनाते हैं। हमारे देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां कुछ लोग धर्म व क’ट्टरवाद से ऊंचा उठकर आपसी खुशी को अहमियत देते हैं और हिंदू-मुस्लिम की एकता की मिसाल बने हुए हैं। ऐसी ही मिसाल देखने को मिलती हैं राजस्थान की राजधानी जयपुर से 200 किलोमीटर दूर झुंझुनू जिले के चिड़ावा में स्थित नरहड़ दरगाह में।

शरीफ हजरत हाजिब शकरबार दरगाह पर आप देख सकते हैं कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी एक जगह जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाते हैं। यहां मुस्लिम समुदाय के लोग दरगाह में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन बेहद कम लोगों को ही इसकी जानकारी होगी। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे जन्माष्टमी का पर्व बड़ी शद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है।

नरहर दरगाह में जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिनों का उत्सव आयोजित किया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, इस दरगाह में यह जन्माष्टमी के दिन का उत्सव पिछले 300-400 वर्षों से मनाया जा रहा है। इस उत्सव में हर समुदाय के लोग आते हैं। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं और मुस्लिमों में भाई-चारे को बढ़ावा देना है।

हालांकि स्थानीय लोगों को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि यहां इस त्योहार को मनाने की परंपरा कब और कैसे शुरू हुई, लेकिन इतना जरूर है कि दरगाह में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को उल्लास और धूमधाम से मनाया जाना एकता की सच्ची तस्वीर पेश करता है। इस त्योहार को यहां हिंदू, मुस्लिम और सिख साथ मिलकर मनाते हैं। यहां पर आयोजित जन्माष्टमी उत्सव देखने लायक होता है। त्योहार से कुछ दिन पहले से ही दरगाह के आस-पास की 400 से ज्यादा दुकानों को सजाया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, जन्माष्टमी की रात यहां अलग-अलग तरह के उत्सव भी आयोजित किए जाते हैं।

मान्यता है कि पहले यहां दरगाह की गुम्बद से शक्कर बरसती थी। इसी कारण यह दरगाह शक्करबार बाबा के नाम से भी जानी जाती है। शक्करबार शाह अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोइनुदीन चिश्ती के समकालीन थे तथा उन्हीं की तरह सिद्ध पुरुष थे। शक्करबार शाह ने ख्वाजा साहब के 57 वर्ष बाद देहत्याग किया था।

इतना ही नहीं इस दिन खास तौर पर नवविवाहित जोड़े खुशहाल और लंबे वैवाहिक जीवन की मन्नतें मांगने यहां आते हैं। तो वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो उनको यहां आकर अध्यात्मिक और मानसिक शांति की प्राप्त होती है।

जन्माष्टमी के त्योहार के दौरान यहां बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग आते हैं। कहा जाता है यहां हजारों हिंदू आते हैं और दरगाह में फूल, चादर, नारियल और मिठाइयां चढ़ाते हैं। त्योहार के दौरान दरगाह के आसपास 400 से ज्यादा दुकानें सज जाती हैं। जन्माष्टमी की रात यहां मंदिरों की तरह ही कव्वाली, नृत्य और नाटकों का आयोजन होता है।

आर्मी से ट्रेनिंग लेकर लौटने के बाद नेता के अवतार में नजर आए धोनी

0

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की ख़बरें रही हैं पिछले दिनों वह आर्मी में ट्रेनिंग को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी ने 1 अगस्त से 15 अगस्त के बीच आर्मी की ट्रेनिंग ली और इस दौरान वह कश्मीर में तैनात रहे और उन्होंने सेना के जवान की तरह ड्यूटी दी ।

वैसे इन दिनों सेना की ट्रेनिंग से लौटने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का नया अवतार देखने को मिला है। महेंद्र सिंह धोनी का नया अवतर राजनीति से जुड़ा है बता दें कि धोनी के राजनीति में जाने की अटकलें भी लंबे समय से लगाई जा रही हैं। टीम इंडिया को दो विश्व कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी का इन दिनों अब ऐसा अवतार देखने को मिल रहा है जिसे इससे पहले कभी नहीं देखा गया ।

बता दें कि भारतीय टीम के इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने हाल ही में मुंबई में एक विज्ञापन की शूटिंग की है जिसमें वे नेता बने हुए दिख रहे हैं उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग धूम मचा दी है। फैंस के द्वारा भी धोनी के नया अवतार को पसंद किया जा रहा है।

गौर करने वाली बात है कि मुंबई में हुई इस विज्ञापन की शूटिंग में धोनी ने एक नेता का किरदार निभाया है। धोनी कुर्ता और गांधी टोपी पहने दिख रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सिर के ऊपर ले जाकर दोनों हाथ भी इस अंदाज में जोड़े हैं जैसे कोई नेता किसी राजनीतिक रैली में समर्थकों को संबोधित करते हुए जोड़ता है। धोनी के इस जुड़ी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई हैं।

View image on Twitter
View image on Twitter

रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण को पड़ा दिल का दौरा

0

योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी और आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण को दिल का दौरा पड़ा है. उनको ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार किया जा रहा है.

योग गुरु स्वामी रामदेव के सहयोगी और पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण (47) को हार्ट अटैक की खबर है. बताया जा रहा है कि आचार्य बालकृष्ण को ऋषिकेश स्थित एम्स के लिए रिफर किया गया है.

इससे पहले कहा जा रहा था कि उन्हें हरिद्वार स्थित हिमालयन हॉस्पिटल से जौलीग्रांट लाया जा रहा है. एम्स ऋषिकेश ने भी आचार्य बालकृष्ण को इमर्जेंसी में भर्ती कराने की बात कन्फर्म की है.

जानिए रेसिपी, घर पर ऐसे बनाएं आंवले का अचार

0

आंवला स्वास्थ्य के गुणों से भरपूर होता है।

डेस्क। आज हम आंवले को लेकर बात करे तो आपको ये बता दें कि आंवला स्वास्थ्य के गुणों से भरपूर होता है। किन्तु चुकी यह खट्टा भी होता है इसे कोरा सेवक करना प्रत्येक किसी हेतु संभव नहीं हो पाता है। दरअसल, आज हम आपके लिए आंवले का अचार बनाने की रेसिपी लेकर आए है जिसे शीघ्र तैयार कर सकते है।

सामग्री:

आंवला -500 ग्राम

लहसुन -चार गांठ

मिर्ची -10 से 12

सरसों के दाने -दो चम्मच (पाउडर )

नमक -स्वाद के मुताबिक

तेल दो छोटा चम्मच

अचार बनाने की विधि: 
सर्वप्रथम आंवले को कुकर में 2 सीटी आने तक उबालिए।तत्पश्चात इसके बीज भिन्न कर लेवे।

अब एक मिक्सर में लहसुन तथा मिर्च को दरदरा पीस लेवे। अब धीरे-धीरे आंवले में सारी सामग्री मिलाइए।

ये सब करने के बाद अब आपका आंवलेका अचार बनकर तैयार है।

ठंड में घर पर बनाएं गर्मा-गर्म मेथी के पराठे, जानिए रेसिपी

0

सभी मौसमों की तुलना में ठंड में सब्जियां ज्यादा मात्रा में प्राप्त होती हैं।

डेस्क। सभी मौसमों की तुलना में ठंड में सब्जियां ज्यादा मात्रा में प्राप्त होती हैं। विशेषतौर पर हरी भरी पत्तेदार सब्जियां। दरअसल, मेथी की सब्जी जो केवल ठंड में नजर आती हैं। कुछलोग मेथी को अधिक पसंद नहीं करते है। ऐसे में आज हम आपके लिए मेथी के पराठे बनाने की रेसिपी लेकर आए है।

सामग्री: 
मैथी – बारीक कटी 
गेहूं का आटा – 1 कप 
बेसन – 1/4 कप 
लाल मिर्च – 1/4 छोटी चम्मच 
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच 
अजवायन – 1/4 छोटी चम्मच 
अदरक – पिसा हुआ, स्वाद के मुताबिक 
लहसुन – पिसा हुआ, स्वाद के अनुसार 
नमक – स्वाद के मुताबिक

तैयार करने की विधि: 
सर्वप्रथम एक थाली में गेहूं का आटा लेवे। अब इसमें बारीक कटी मैथी मिलाइए। मौन हेतु थोड़ा सा तेल भी डालिए।

अब पानी से अच्छे से आटा गूंथ लेवे। गूथे हुए आटे को आधा घंटे ढककर रखिए। अब इस आटे की लोइयां बनाकर इसे बेल लेवे। तवे पर पराठा को दोनों ओर से हल्का सेक लेवे।

फिर तेल लगा कर अच्छे से सिकाई कीजिए। सिक जाने के पश्चात आप इन पराठों को चटनी, आचार या फिर सब्जी संग गर्मा-गर्म परोसिए।

झटपट बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक..

0

 चाहे बड़ा हो या छोटा चॉकलेट केक का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता हैं। केक होती ही ऐसी चीज़ हैं जिसे अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं, पर बच्चों को केक ज्यादा पसन्द आता हैं, वो हर रोज़ खा सकते हैं। बच्चों का रोज़-रोज़ खाना ना उनकी हेल्थ के लिए अच्छा हैं और ना ही इकोनॉमिकली फायदेमंद हैं, तो क्यों न उनके लिए घर में ही हेल्दी और स्वादिष्ट केक बनाया जाए। केक को देख कर बच्चों की खुशी का कोई ठीकाना नहीं रहेगा और आप को भी बच्चों को हेल्दी केक खिलाने का मौका मिल जाएगा।

केक दिखने में जितना सॉफ्ट होता है उसके बनाने की विधि भी उतनी ही आसान होती है |आमतौर पर सभी लोगों के घर पर ओवन की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है ऐसे में अक्सर हम घर पर केक नहीं बना पाते हैं, लेकिन हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आएं है घर पर ओवन न हुआ तो क्या हुआ घर पर प्रेशर कूकर तो जरुर होगा ऐसे में आप कूकर में झटपट केक बना सकती हैं और अपने बच्चों को स्वादिष्ट औऱ हेल्दी केक खिला भी सकती है | तो चलिए आपको बताते है किस तरह से कूकर में आप केक बना सकती है |

सामग्री- 
मैदा 250 ग्राम, घी या मक्खन 100 ग्राम, चीनी 100 ग्राम, कन्डैसड दूध 200 ग्राम, दूध और क्रीम 1 कप , बेकिंग सोडा 1 चम्मच, बेकिंग पाउडर ½ चम्मच, नमक 2 चुटकी, कोको पाउडर 50 ग्राम|

विधि- 
केक बनाने के लिए पहले बर्तन को घी या मक्खन की मदद से चारों तरफ ग्रीस कर लें, फिर एक छोटा चम्मच मैदा लिजिए और ग्रीस लगे बर्तन में डालकर ऐसे घुमाइए कि मैदे की पतली लेयर चारों ओर लग जाए और अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल लें।फिर 250 ग्राम मैदा ले और उसमें नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर दो बार छान लिजिए और एक बर्तन में चीनी और मक्खन मिला कर फैट लीजिए। घोल ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए और न ही ज्यादा पतला, आप चाहें तो पेस्ट में ड्राई फ्रूट डाल सकते हैं।

ओवन को प्री हीट कर लें उसके बाद बैटर को 40 मिनट तक बेक कर लें और हलका ब्राउन होने पर निकाल लें। अगर कूकर में बना रहें हैं तो कूकर में केक बनाने के लिए कूकर के अन्दर एक कटोरी नमक फैला दें इससे कूकर का तला कन्टेनर के तले से नहीं लगेगा और नमक तापमान भी बढ़ाता हैं।नमक डालने के बाद इसे तेज आंच पर 2 मिनट के लिए रख दें, इस प्रकार कूकर केक बनाने के लिए तैयार हो जाएगा।

तैयार बैटर को गर्म कूकर में रख दें और कूकर का ढक्कन बंद कर दीजिए, कूकर में सिटी न लगाएं इसे 40-50 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं।इसके बाद केक को चेक कर लिजिए अगर मिक्षण चाकू पर चिपक रहा हैं तो केक बेक नहीं हुआ उसे और बेक कर लें। फिर केक को चाकू की मदद से कन्टेनर से अलग कर लें और फिर प्लेट में निकाल लें।मैदा और बेकिंग पाउडर को छान कर चीनी के साथ फेट लें।फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।