Home Blog Page 2816

हालीवूड की इन बाइक्स पर बनी फिल्मों को देखकर आप रह जायेंगे दंग

0

 बाइक्स का नाम सुनते ही आपके दिमाग में तेज रफ्तार दोडती शानदार बाइक्स की तस्वीरें बन जाती है। बाइक्स चलाने में जो रोमांच जो ऱश मिलता है उसका मुकाबला कर पाना काफी मुश्किल है। इसीलिए इस विषय पर हॉलीवुड में कई फिल्में बनी है कुछ तो बहुत ही जानदार है, जो आपको देखनी ही चाहीए। तो आज हम बात करने वाले हैं बाइक्स पर बनी कुछ शानदार फिल्मों के बारे में-

The world’s fastest Indian- एक अधेड उम्र के आदमी का एक बाइक पर दुनिया का सफर वो भी तब जब जिंदगी उसे हराने का पूरा प्रयास कर रही है। आधी उम्र जी चुके आदमी का जिंदगी जीने का साहस और हार को हरा देने का जज्बा दिखाने वाली इस मूवी को आपको जरूर देखना चाहीए। यही वजह है कि मैंने इस मूवी को पहले नम्बर पर ऱखा।

Riding solo to the top of the world- एक आदमी से मुम्बई से दुनिया के सबसे रिमोट एरिआ में जाना और उस सफर में रोमांच का जो लेवल दिखाया गया है। उस सफर का जो आप फील ले सकते हो वो इस फिल्म में काफी अच्छी तरह से चित्रित किया गया है।

Wild hogs- एडवेचर से जुडी इस फिल्म में मुख्य रुप से तीन बाइकर्स को दिखाय़ा गया है जो बाइक राइड को रोमांचक बनाने के चक्कर में कभी न भुलाये जा सकने वाली घटनाऔं को खुद के करीब ले आते है।

The motorcycle diaries- एक बाइक के सहारे पुरे साउथ अमेरिका में रोमांचक सफर को करने वाले व्यक्ति की बनी लार्जर देन लाइफ पर बेस्ड ये फिल्म आपको जरुर देखनी चाहीए।

Torque- दो मोटरसाइकल गैंग और अमेजिंग सीन्स के लिए विश्व प्रसिद्ध ये बाइक मूवी पूरी तरह से बाइकर्स के लिए ही बनाई गई है। इस मूवी के कई हैरतअंगेज सीन्स पर तो आपको विश्वास नहीं होगा।

तो अपने खाली समय में इन मूवी को जरुर देंखें।

रामायण एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्‍या से श्रीलंका तक दर्शन कराएगी , जानें कितना करना होगा खर्च…

0

भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने वाली ‘भारतीय रेल रामायण सर्किट यात्रा’ इस साल भी श्रद्धालुओं के लिए आयोजित की जाएगी. पिछले साल यह यात्रा सफल रही थी. यह ट्रेन भारत और श्रीलंका में भगवान राम के जीवन से जुड़े स्थलों पर लेकर जाती है. भारत की यात्रा ट्रेन के माध्यम से जबकि श्रीलंका की यात्रा चेन्नई से विमान के जरिए होगी.

रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि रेलवे की कैटरिंग एवं पर्यटन कॉर्पोरेशन आईआरसीटीसी ने 2018 में विशेष पर्यटन ट्रेनों से चार पैकेज चलाए थे. पिछले बार की तरह ही इस साल भी नवंबर में दो यात्रा पैकेज आएगा. भारतीय स्थलों की 16 दिन और 17 रात की यात्रा का कुल खर्चा जहां प्रत्येक यात्री को 16,065 जमा करना होगा. वहीं श्रीलंका जाने वालों को 36,950 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा.

पहली ट्रेन ‘श्री रामायण यात्रा’ तीन नवंबर को राजस्थान के जयपुर से रवाना होगी और दिल्ली से होते हुए गुजरेगी. 16 दिन और 17 रात की इस यात्रा में श्रीलंका में ‘रामायण’ से जुड़े स्थल भी शामिल हैं. वहीं दूसरी ट्रेन ‘रामायण एक्सप्रेस’ मध्य प्रदेश के इंदौर से 18 नवंबर को यात्रा शुरू करेगी और वाराणसी से होकर गुजरेगी. वहीं इसी तरह की एक अन्य ट्रेन मदुरै से आने वाले महीनों में रवाना होगी. पिछले साल पहली बार 14 दिसंबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से भारत और श्रीलंका के लिए यात्रा शुरू हुई थी और सारी सीटें भरी हुई थी.

भारतीय स्थलों में अयोध्या का राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी, नंदीग्राम का भारत मंदिर, बिहार में सीतामढ़ी का सीता माता मंदिर, वाराणसी का तुलसी मानस मंदिर और संकट मोचन मंदिर, उत्तर प्रदेश में सीतामढ़ी का सीता समाहित स्थल, त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और प्रयाग का भारद्वाज आश्रम तथा श्रृंगवेरपुर में श्रृंगी ऋषि मंदिर, चित्रकुट में रामघाट और सती अनुसुय्या मंदिर, नासिक में पंचवटी, हम्पी अनजनद्री हिल और हनुमान जन्म स्थल तथा रामेश्वरम में ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर शामिल है.

श्रीलंका में सीता माता मंदिर, अशोक वाटिका, विभिषण मंदिर और मुन्नेश्वर-मुन्नावरी का शिव मंदिर समेत कई स्थल हैं.

2 सगी बहनों को दिया तलाक, पंचायत ने तय की 20 लाख कीमत..

0

मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र का है। यहां दो सगी बहनों का ससुरालियों ने उत्पीड़न किया। बेटियों के बचाव में आई मां से भी अभद्रता की। दोनों पीड़ित विवाहिताओं ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी पक्ष ने पंचायत बुला ली। पंचायत ने दोनों बहनों के तलाक की कीमत 20 लाख रुपये तय कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारलिसाड़ीगेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दो सगी बहनों की शादी दो साल पहले मोबीन नगर निवासी दो भाइयों रिजवान और फुरकान से हुई थी। शादी के बाद से ही रिजवान ने पत्नी के साथ बुरा बर्ताव शुरू कर दिया। आए दिन उसके साथ मारपीट करता। 18 अगस्त को रिजवान ने पत्नी से मारपीट की।

रिजवान की सास जब मारपीट की शिकायत करने ससुराल पहुंची तो रिजवान ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद रिजवान ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस पर महिला ने रिजवान के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करा दिया।

लंदन में पाकिस्तान के मंत्री की कुटाई, फेंके गए अंडे…

0

 पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद पर लंदन में अंडे फेंके गए और उनकी पिटाई भी की गई। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

रिपोर्ट के अनुसार, रशीद लंदन के एक होटल में पुरस्कार समारोह में भाग लेने के बाद बाहर निकल रहे थे तभी उन पर कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया। शेख रशीद पर हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने ली है। वह बिलावल भुट्टो के विरोध में दिए गए रशीद के एक बयान से नाराज थे।

उल्लेखनीय है कि रशीद हमेशा विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने कश्मीर ने अनुच्छेद-370 हटाने के फैसले के बाद भारत को धमकी दी थी। उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान की सरजमीं पर हमला हुआ तो भारत में न चिड़िया चहकेगी, न घास उगेंगे और न ही परिंदे फड़फड़ाएंगे। हिन्दुस्तान को उसकी सफाहस्ती से मिटाकर रख देंगे।

बालाकोट एयर स्ट्राइक पर फिल्म बनाने की तैयारी में विवेक…

0

अभिनेता विवेक ओबेरॉय, जिन्होंने अपनी आखिरी फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई थी, अब वह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की वीरता को सलाम करने के लिए बालाकोट हवाई हमलों पर आधारित एक फिल्म का निर्माण करेंगे। ‘बालाकोट’ शीर्षक से यह फिल्म 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले के बाद आईएएफ विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान के हवाई हमले के साथ-साथ हवाई हमलों पर आधारित होगी।

इस बारे में विवेक ने कहा, “एक गर्वित भारतीय, एक देशभक्त और फिल्म बिरादरी के सदस्य के तौर पर यह मेरा कर्तव्य है कि हम अपने सशस्त्र बलों जो वास्तव में सक्षम हैं, उस पर प्रकाश डालें। तीन भाषाओं में बनने वाली यह फिल्म, विंग कमांडर अभिनंदन जैसे बहादुर अधिकारियों की उपलब्धियों को रेखांकित करने का एक शक्तिशाली जरिया है।”

अभिनेता ने आगे कहा, “बालाकोट हवाई हमला भारतीय वायुसेना द्वारा सबसे सुनियोजित हमलों में से एक था। मैंने पुलवामा में हमले से लेकर बालाकोट में हवाई हमलों तक की सभी जानकारियों व खबरों पर बारीकी से नजर रखी। बहुत कुछ ऐसा था, जिसे लेकर अनुमान लगाया गया था और उसके बारे में बोला गया था, यह फिल्म उन सभी अनुमानों पर विराम लगाएगी। मैं आईएएफ शुक्रिया अदा करता हूं और हमें उम्मीद है कि हम कहानी के साथ न्याय कर पाएंगे।”

इस फिल्म के साल 2020 में रिलीज होने की संभावना है।

गृह मंत्रालय में तैनात इस अधिकारी को मोदी सरकार ने दी अहम जिम्मेदारी..

0

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अजय कुमार भल्ला को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने इस निर्णय को मंजूरी दी। भल्ला असम मेघालय कैडर के 1984 बैच के अधिकारी हैं और वह राजीव गौबा का स्थान लेंगे।

भल्ला अभी गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर हैं। गौबा को केबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले भल्ला, गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) थे। बतौर गृह सचिव भल्ला का कार्यकाल 2 साल का रहेगा और वह अगस्त 2021 तक पद पर बने रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली चयन समिति ने अजय कुमार भल्ला को नया गृह सचिव बनाए जाने पर अपनी मुहर लगा दी। भल्ला 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अफसर ऊर्जा विभाग के सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं और 24 जुलाई को स्पेशल ड्यूटी पर तैनात होने से पहले वह इस पद पर थे।

वैदिक युग से ही नीम क्यों कहलाता है दिव्य रोगनिवारक…

0

भारतीय संस्कृति में नीम का पूजा और घरेलू उपयोग दोनों से गहरा नाता है। आज भी दांत साफ करने के लिए दातून के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा से जुड़ी बीमारी जैसे चेचक आदि के पारंपरिक इलाज के लिए पानी में नीम की पत्तियां डालकर इस्तेमाल किया जाता है।

आध्यात्मिक मोर्चे पर नीम के फूल और माला पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ देवताओं को अर्पित किए जाते हैं। नीम को देवी-देवताओं को रूप भी माना जाता है। भारत के कुछ हिस्सों में पेड़ को देवी, नीमरी देवी माना जाता है। नीम के फूल और पत्तियों का इस्तेमाल बुरी आत्माओं को भगाने के लिए भी किया जाता है। वाकई में नीम की उत्पत्ति भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़ी है।

नीमः हमारी जीवंत परंपरा

भारतीयों को जीवंत परंपरा का आशीर्वाद प्राप्त है जो हमारे आसपास से प्रकृति की सबसे अच्छी चीज़ों का निचोड़ देती है।यहां तक कि प्राचीन आयुर्वेदिक विज्ञान, जो कि चारों वेदों से प्रेरित है,उसमें भी नीम को अनेक रूपों में 75% आर्युवेदिक दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है। बृहत संहिता, जिसे भारतीय संस्कृति का विश्वकोष (इनसाइक्लोपीडिया) कहा जाता है, उसमें भी दवाओं के रूप में नीम के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।

कुछ रिकॉर्ड्स के मुताबिक, नीम का तेल शायद सबसे पुराना ज्ञात औषधीय तेल है।

नीम का पेड़ बाकियों से अलग क्यों है?

यहां थोड़ा-सा सामान्य ज्ञान: क्या आपको पता है कि नीम के पेड़ को इंडियन लाइलक भी कहा जाता है? नीम, सबसे पहले ज्ञात पेड़ों में से एक है जिसे ‘सर्व रोग निवारिणी‘ यानि ‘सभी बीमारियों का इलाज करने वाला’ कहा जाता है। स्वस्थ रहने के लिए रोज़ाना नीम की छाल, तेल, पत्ते और फूल सभी का इस्तेमाल किया जा सकता है। पारंपरिक रूप से नीम को अक्सर कुदरती दवा की दुकान भी कहा गया है।

चलिए नीम के तेल के बारे में बात करते हैं। हालांकि नीम के तेल की महक बाकी तेलों के मुकाबले थोड़ी तेज़ होती है, लेकिन इसके गुण किसी से कम नहीं। अनेक गुणों के कारण ही नीम के तेल का इस्तेमाल स्किनकेयर उत्पाद से लेकर मच्छर भगाने वाले उत्पादों तक में किया जाता है।

नीम के तेल में फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, साथ ही त्वचा के लिए फायदेमंद तत्व भी होते है जैसे:

  • विटामिन ई
  • ट्राइग्लिसराइड्स
  • कैल्शियम
  • एंटीऑक्सीडेंट

उपयुक्त तत्वों के कारण ही नीम न सिर्फ त्वचा के कॉस्मेटिक उपचार, बल्कि गंभीर त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे एग्ज़ेमा और सोरायसिस के इलाज में भी मददगार है। नीम एंटी फंगल, एंटी डायबिटिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंथेलमिन्टिक, गर्भनिरोधक और शामक गुणों के साथ संक्रमण ठीक करने के लिए जाना जाता है।

शोध के मुताबिक, नीम का तेल सर्जरी के बाद खोपड़ी के घाव जल्दी भरने में मदद करता है। लंबे समय तक इस्तेमाल से मुंहासों की समस्या से भी निजात मिलती है।

नीम से आप और क्या कर सकते हैं?

नीम का तेल कीटों को दूर हटाने का काम करता है। इसीलिए अब भी घरों के आसपास नीम का पेड़ लगाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये ताज़ी और ठंडी हवा देने के साथ कीटों को भी भगाता है।पहले और आज भी महिलाओं के रोज़ाना इस्तेमाल के सौंदर्य प्रसाधनों को बनाने में नीम इस्तेमाल किया जाता रहा है, जैसे हमाम।

3 भारतीय महिलाओं ने बताए अपनी अच्छी त्वचा के राज़

0

हम सभी-कभी न कभी त्वचा की अच्छी देखभाल में लापरवाही कर जाते हैं। हम में से ज़्यादातर,त्वचा की देखभाल में आलस कर सकते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकते।

आप किससे पूछेंगे? उनसे, जो ऐसे प्रोफेशन में है जिसमें नियमित धूप और प्रदूषण के संपर्क में आने से त्वचा को ज़्यादा नुकसान होता है। इससे बचने का एकमात्र तरीका है पर्याप्त सावधानी बरतना।

जवां त्वचा का राज़

त्वचा की देखभाल ज़्यादातर लोगों के लिए चिंता का विषय है। चाहे आपका पेशा कोई भी हो, सच्चाई ये है कि हम ज़्यादा देर तक धूप से नहीं बच सकते। समय पर ध्यान न देना त्वचा को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इस बारे में हमने कई ऐसे प्रोफेशनल्स से बात की जो हमेशा व्यस्त रहते हैं।ये हमें बता रहे हैं कुछ बेहद काम की बातें ।चलिए देखते हैं क्या कहना है उनका।

  • चलो काम खत्म हुआ!

नाम: जसवीन कौर

उम्र: 25 साल

पेशा: असिस्टेंट डायरेक्टर

परफेक्ट स्किन केयर रूटीन के बारे में हमने बात की जसवीन कौर से। उनका काम बहुत डिमांडिंग है। इससे होनेवाला तनाव उनकी त्वचा का सबसे बड़ा दुश्मन है। ऐसे में वो त्वचा की समस्याओं से बचने के लिए एलोवेरा जेल और पानी को मिलाकर फेस क्लींज़र की तरह इस्तेमाल करती हैं। साथ ही धूप में निकलने से 15-20 मिनट पहले सनस्क्रीन ज़रूर लगाती हैं।

जब बात होती है स्किन केयर प्रोडक्ट चुनने की, तो जसवीन कहती हैं कि “मैं पारंपरिक सामग्री पसंद करती हूं, क्योंकि त्वचा की रक्षा का यह अपेक्षाकृत सुरक्षित और कुदरती तरीका है। मेडिकेटेड उत्पादों के ज़्यादा इस्तेमाल से एलर्जी हो सकती है और ये फायदे से ज़्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल में ये खतरा बिल्कुल नहीं होता।”

  • आप इस सलाह पर भरोसा कर सकते हैं

आपको लगता होगा कि बैंक की नौकरी में बंद कमरे में रहने से आपकी त्वचा बाहरी प्रभावों से सुरक्षित रहती है। लेकिन हर बार ये सही हो, ऐसा ज़रूरी नहीं!

मिलिए एक बैंकर से जिसके पास आपके लिए वाकई में कुछ अच्छी सलाह है।

नाम: वैशाली सेठ

उम्र: 37 साल

पेशा: प्राइवेट बैंकिंग प्रोफेशनल

सेठ मानती हैं कि बैंकिंग और फाइनेंस में शीर्ष पर रहने के साथ ,उनकी नौकरी की ये भी ज़रूरत है कि वो स्किन केयर रूटीन में भी शीर्ष पर रहें।

ऐसी नौकरी जिसमें क्लाइंट से मिलने के लिए पूरे शहर में घूमना होता है, ऐसे में त्वचा की देखभाल उनके लिए ज़रूरी है। वो स्वीकार करती हैं, “मेरी त्वचा धूप और धूल के संपर्क में बहुत ज़्यादा आती है। लेकिन व्यस्तता के कारण किसी स्किन केयर रूटीन का पालन करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। इसीलिए मैं रोज़ाना कम से कम 10 ग्लास पानी पीकर अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखती हूं। मीटिंग्स के बीच के अंतराल में त्वचा और गर्दन को पानी से धोती हूं और हर्बल क्लींज़र का इस्तेमाल करती हूं।”

  • एक अनोखी महत्वपूर्ण सलाह

विविध पृष्ठभूमि से अच्छी सलाह मिलती है। यहां जानिए एक ऐसे व्यक्ति से वो सब जो जानना ज़रूरी है उन लोगों के लिए जो अपना ज़्यादा समय बाहर बिताते है।

नाम: अंकिता उपाध्याय

उम्र: 32 साल

पेशा: सेल्स एक्ज़िक्यूटिव

पेशे से उपाध्याय फुल टाइम एग्ज़ीक्यूटिव हैं और ट्रैवल ब्लॉगिंग उनका शौक है। हफ्ते में उनका ज़्यादातर समय दौड़ते भागते गुज़रता है और वीकेंड में वो कैंपिंग और ट्रैकिंग करती हैं। अंकिता बताती हं कि दूर-दराज के इलाके में जाने पर वो नहाने-धोने के पानी में नीम की पत्तियां डालती हैं। ये आसानी से मिलती हैं और गारंटी के साथ कीटाणु खत्म करती हैं।स्किन केयर रूटीन के बारे में पूछने पर उपाध्याय बताती हैं, “मैं बहुत कुछ नहीं करती, लेकिन मैं सनस्क्रीन कभी नहीं भूलती। मैं मेकअप के साथ कभी नहीं सोती और सोने से पहले हमेशा ठंडे पानी से चेहरा धोती हूं। बाहर जाते समय नीम और नींबू जैसे कुदरती तत्वों और एसेंशियल ऑइल से बने प्रोडक्ट्स ले जाती हूं।” उपाध्याय के मुताबिक, “ये सुरक्षित है। आप जानते हैं कि ये भले ही जादुई रूप से आपको परफेक्ट लुक न दे, मगर कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा, जो मेरे हिसाब से ज़्यादा ज़रूरी है!” ज़ाहिर है उपाध्याय के लिए विश्वसनीयता अहम है।

सही स्किन केयर रूटीन

तीनों ही महिलाएं एक आधारभूत नियम का पालन करती हैं वह है सामग्री का सावधानी से चयन। कौर जहां निखरी और हाइड्रेटेड त्वचा के लिए एलोवेरा पर भरोसा करती हैं, वहीं उपाध्याय नीम पर निर्भर रहती हैं ताकि कभी भी बेहिचक #GoOutsideSafe जा सकें।

ख्याल रखें, हमेशा ऐसे कुदरती तत्वों का चुनाव करें जो आपकी त्वचा के लिए सही हों।

इन महिलाओं से सीखें, जो त्वचा की देखभाल के तनाव को अपने रोज़मर्रा की व्यस्तता पर हावी नहीं होने देतीं। ऐसा एक उत्पाद तलाशें जो आपकी सभी ज़रूरतें पूरी करे- यानि कुदरती हो, बजट में फिट हो, रोज़ाना इस्तेमाल में आसान हो और जिसे आप खुद बना सकें!

उदाहरण के लिए नीम,यकीनन सभी प्रकार की त्वचा के लिए सबसे सुरक्षित है। ये उन सामग्रियों में से एक है जो सबके बजट में फिट हो जाता है। अगर आपको लगता है कि 100% शुद्ध नीम तेल, दाम के लिहाज़ से रोज़ाना इस्तेमाल में किफायती नहीं तो इसकी जगह हमाम इस्तेमाल करें। इसमें 100% शुद्ध नीम के तेल के साथ तुलसी और एलोवेरा है जो प्रमुख रूप से 10 तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे- रैशेज़, पिंपल, शरीर की दुर्गंध आदि से असरदार सुरक्षा देता है। अब, कोई बहाना नहीं!

मेक-अप की ये 7 चीज़ें नौकरीपेशा महिलाएं अपने बैग में ज़रूर रखें…

0

मोबाइल फोन – घर की चाबी – ट्रैवलिंग के वक्त पढ़ने के लिए किताब – मुंह में ताज़गी के लिए मिंट – ये सब तो ले लिया! अब और ऐसा क्या है जो ऑफिस जाते वक्त आपके बैग में होना ज़रूरी है? रुकिए, आप उन मेकअप आइटम्स को कैसे भूल सकती हैं, जिनके बिना नौकरीपेशा महिलाओं का काम चलना मुश्किल है?

आप बड़े बैग की फैन हों या फिर छोटे बैग में दुनिया भर का सामान लेकर चलने वाली। आइए जानते हैं मेकअप की वो 7 चीज़ें, जो घर से निकलते समय आपको साथ में रखनी चाहिए।

1. अच्छा काजल: स्मोकी, बोल्ड या फिर सिंपल- जो भी लुक आप कैरी करें, लेकिन काजल कभी मत भूलिए। एक स्ट्रोक से अपने आईलुक में थोड़ा नाटकीय बदलाव और उभार लाएं और आप पाएंगी कि मीटिंग में कोई भी आपको नजरंदाज नहीं कर पाएगा!

2. लिप बाम या लिपस्टिक: अपने रेगुलर लुक को चमकीले लाल या नटखट गुलाबी लिप्स्टिक से रंगीन बनाएं…लिप बाम आपके होठों को न सिर्फ मुलायम बनाता है, बल्कि आपका दिन भी खुशनुमा रखता है। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी या दूसरे फ्लेवर्ड लिपबाम आपके पसंदीदा फ्रूट की याद दिलाते रहेंगे।

3. मनमोहक खुशबू: ताज़ा हवा सी खुशबू वाले परफ्यूम या बॉडी मिस्ट से बढ़िया शायद ही कुछ हो सकता है! सुहानी और मनमोहक खुशबू से अपने और अपने आस-पास के लोगों का दिन बनाएं- अपनी मौजूदगी का खुशनुमा एहसास फैलाएं!

4. कंसीलर: कंसीलर मेकअप का सुपरहीरो है! मुहासों के दाग- धब्बे हों या आंखों के डार्क सर्कल्स। बस अपने स्किन टोन से मैच करता कंसीलर लगाकर आप इन सबको छिपा सकती हैं। बस एक टच-अप से आप पांडा की तरह दिखने वाली आंखों या बिगड़े मेकअप को तुरंत सुधार सकती हैं!

5. फाउंडेशन: अगर आपकी स्किन टोन एक समान नहीं है, तो एक अच्छे फाउंडेशन के इस्तेमाल से आप इसे भी सही कर सकती हैं। इसके लिए ज़रूरी है कि अपनी त्वचा के रंग से मेल खाता फाउंडेशन चुनें, ताकि ये प्राकृतिक लगे।

6. कॉम्पैक्ट या प्रेस्ड पाउडर: कंसीलर और फाउंडेशन लगाने के बाद कॉम्पैक्ट पाउडर लगाना न भूलें। इससे आपको एक तरोताज़ा और ऑइल फ्री लुक मिलेगा।

7. डे-क्रीम: क्या आप सूखी और बेजान त्वचा से परेशान हैं? तो ऐलोवेरा जेल वाली डे क्रीम इस्तेमाल करें। प्राकृतिक ऐलोवेरा के अंश युक्त लैक्मे 9 टू 5 नैचुराल डे क्रीम को आप अपने हैंडबैग से बाहर नहीं रखना चाहेंगी। ये आपकी त्वचा में नमी बनाए रखकर इसे सूखने से बचाती है। धूप में भी कोई समस्या नहीं। क्योंकि SPF 20 PA++ युक्त होने के कारण ये क्रीम खतरनाक यूवी किरणों से भी आपकी त्वचा का बचाव करती है। ये क्रीम रोज़ाना इस्तेमाल करें और अपनी त्वचा का प्राकृतिक निखार और चमक बनाए रखें।

अंत में

तो इनमें से कितने आइटम ने आपकी लिस्ट में जगह बनाई? अपने मेक-अप पाउच में तुरंत इन बेहद ज़रूरी चीजों का शामिल करें। इन चीजों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत और हर चीज़ का सामना करें पूरे स्टाइल के साथ।

फिरोजाबाद में लखनऊ-एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटनाग्रस्त एक युवक की मृत्यु

0

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में गुरुवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसपर सवार एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। 

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे सिरसागंज इलाके में तेज रफ्तार कार कठफोरी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडऱ से टकरा गई। हादसे में अयोध्या के कैन्ट निवासी 28 वर्षीय रजनीश की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। ये लोग कार से दिल्ली जा रहे थे