Home Blog Page 2817

उच्चतम न्यायालय ने नए कानून के खिलाफ डाली गई याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब…

0

मुस्लिम समुदाय में एक साथ तीन तलाक को दंडात्मक अपराध बनाने वाले कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय विचार करने के लिए सहमत हो गया है। 

नए कानून के तहत ऐसा करने वालों को तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है। न्यायमूर्ति एन वी रमण और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की एक पीठ ने इस मामले में याचिकाओं के समूह पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिकाओं में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 को संविधान का कथित तौर पर उल्लंघन के आधार पर इसे ‘असंवैधानिक’ करार देने की मांग की है।

पीठ ने वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद से कहा कि वह ‘इस पर विचार करेंगे।’ खुर्शीद एक याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए थे। खुर्शीद ने पीठ से कहा कि एक साथ तीन तलाक को दंडात्मक अपराध बनाने और करीब तीन साल की सजा होने सहित इसके कई आयाम है इसलिए शीर्ष न्यायालय को इस पर विचार करने की जरूरत है।

नहर में गिरने से शिक्षक की मौत…

0

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के सौताडीह – लौढिया गांव के बीच सिंचाई नहर में गिरकर एक शिक्षक की मौत हो गई।

 पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिक्षक अरूण कुमार गुप्ता साईकिल से किसी कार्य के सिलसिले में बी.आर.सी कार्यालय जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गये। मृतक शिक्षक मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र के सिंघिया गांव निवासी रहने वाले थे।

दिल्ली विधानसभा ने रविदास मंदिर के निर्माण का प्रस्ताव रखा…

0

दिल्ली विधानसभा ने गुरुवार को विध्वंस किए गए संत रविदास मंदिर के राष्ट्रीय राजधानी में पुनर्निर्माण के लिए केंद्र से भूमि आवंटित किए जाने के लिए एक अध्यादेश की मांग करते हुए एक प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आप विधायकों ने भाजपा व केंद्र को विध्वंस के लिए जिम्मेदार ठहराया। भाजपा विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

आप विधायकों ने प्रस्ताव को पेश करते हुए कहा कि सदन लाखों भारतीयों की भावनाओं को साझा करता है, जिनकी भावनाएं ‘दिल्ली में संत रविदास मंदिर के विध्वंस के कारण बेहद आहत हुईं हैं।’

मंदिर को ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए प्रस्ताव में कहा गया कि मंदिर को तोड़े जाने से न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, बल्कि दलित संघर्ष के इतिहास को नुकसान पहुंचा है।

प्रस्ताव में कहा गया, ‘सदन का मत है कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को अदालत में सही तरीके से नहीं संभाला, जिसके कारण इसका अनुचित व दुर्भाग्यपूर्ण विध्वंस हुआ।’

इसमें लाखों लोगों की भावनाओं से केंद्र सरकार को अवगत कराने प्रस्ताव है और केंद्र सरकार से तत्काल एक अध्यादेश लाकर उक्त भूमि को रविदास मंदिर के लिए आवंटित करने की मांग की गई है।

विधानसभा ने यह भी कहा कि केंद्र द्वारा जमीन दिए जाने के बाद दिल्ली सरकार को उस पर एक भव्य रविदात मंदिर बनाना चाहिए।

चाचा ने दोस्त के साथ मिलकर किया नाबालिग भतीजी का रेप..

0

बिहार के छपरा से रिश्ते को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है, जहां एक चाचा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग भतीजी का दुष्कर्म किया है. मामला छपरा के दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर मोहम्मदपुर गांव की है, जहां रिश्ते में चाचा लगने वाले एक युवक ने शौच के लिए गई नाबालिग लड़की का दुष्कर्म किया. रिश्तों की मर्यादा को तार तार करते हुए युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस कुकृत्य को अंजाम दिया. इसको लेकर इलाके में सनसनी का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जब नाबालिग लड़की अपने घर के नजदीक खेत में शौच के लिए गई थी,जहां पहले से घात लगाए बैठे संतोष कुमार नामक युवक ने अँधेरे का फायदा उठाकर उसे दबोच लिया. उसने अपने एक साथी के साथ लड़की को पकड लिया और उसके हाथ पैर को बांधकर इस घटना को अंजाम दिया. उसने इसको लेकर लड़की को धमकी भी दी कि अगर वो किसी को कुछ बताएगी तो बहुत बुरा होगा. इस घटना के बाद लड़की बेहोश हो गई.

बताया जा रहा है कि इस घटना के करीब दो घंटे के बाद पीडिता को होश आया, जिसके बाद घर आकर उसने अपनी मां को सारी बाते बताई. इस घटना को लेकर परिजनों ने दरियापुर थाना में जाकर उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों में काफी गुस्सा हैं. वो पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

आपको बता दें कि आरोपी युवक रिश्ते में पीडिता नाबालिग लड़की का चाचा लगता है. चाचा भतीजे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए आरोपी संतोष कुमार ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया और साथ ही आरोपी युवक ने इस घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी है. इस घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ : चिटफंड मामले में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह समेत 20 पर 5 थानों में धोखाधड़ी का केस…

0

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया सहित 20 लोगों पर जिले के 5 थानों में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जिला कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल, चिटफंड कंपनी अनमोल इंडिया में संलिप्तता को लेकर कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया था, इसी में कोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए। एएसपी यूबीएस चौहान ने बताया कि केस सिटी कोतवाली, लालबाग, चिखली, अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़ थाने में दर्ज किया गया है। इससे पहले अंबिकापुर में इसी मामले में केस दर्ज किया जा चुका है।

अनमोल इंडिया कंपनी ने रायपुर में एक स्कूल भी खोला था, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह इसके उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उनके साथ महापौर मधुसूदन यादव व पूर्व महापौर नरेश डाकलिया भी अतिथि थे। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ संचालक मंडल ने तस्वीरें खिंचवाईं।

इसके बाद चिटफंड कंपनी में पैसा लगाने के लिए निवेशकों को रिझाने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों को दिखाया और उनसे कहा गया कि जनप्रतिनिधि कंपनी के स्टार प्रचारक हैं। इसी को आधार बनाकर कोर्ट में पीड़ितों ने याचिका दायर की। महापौर मधुसूदन यादव का कहना है कि मैं अनमोल इंडिया के किसी आयोजन में नहीं गया। शिकायत झूठी है। जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। 


यह राजनीतिक षड्यंत्र है 
छत्तीसगढ़ की पुलिस को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड मिलना चाहिए। यह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र है। जांच में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

डायरिया से 34 पीड़ित, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो बॉटल चढ़े मरीज को खाट पर ढोकर 2 किमी चले परिजन…

0

कवर्धा. ब्लॉक मुख्यालय बोड़ला से करीब 50 किमी दूर ग्राम पंचायत भूरसीपकरी के आश्रित गांव साजाटोला में डायरिया फैली है। यहां उल्टी-दस्त के 34 मरीज मिले हैं। इनमें 1 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। खास बात ये है कि मरीजों को लेने के लिए एंबुलेंस भेजी गई थी, लेकिन पक्की सड़क न हाेने से गांव तक नहीं पहुंच सकी।


एंबुलेंस मेन रोड तक ही सीमित रह गई। स्वास्थ्य टीम पैदल गांव पहुंची। मरीजों का चेकअप किया। उल्टी-दस्त के गंभीर मरीजों को रेफर करना था। एंबुलेंस नहीं आ सकी तो बॉटल चढ़े मरीज को खाट पर ढोकर परिजन 2 किलोमीटर चलकर मेन रोड तक पहुंचे। यहां एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दलदली ले जाया गया। यहां डायरिया पीड़ित दशिया पति बिहारी बैगा (27), भक्तू पिता लालजू बैगा (32), हीराबाई पति राजेश यादव (36), रतिराम पिता लालजू बैगा (14) और जान्हिया पति मंगल सिंह बैगा (38) का इलाज जारी है। 


पीएचसी के प्रभारी अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे 
पहुंचविहीन ग्राम साजाटोला तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। यहां एकमात्र बाइक एंबुलेंस संचालित है। डायरिया फैलने की सूचना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दलदली के प्रभारी व एएमओ राजेश हरदाहा, आएचओ कांशीराम बघेल, ऋतु वर्मा, वार्ड ब्वॉय अश्वनी टंडन ने गांव पहुंचकर कैंप लगाया। मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं बांटी।


38 गांव पहुंचविहीन, बारिश में नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस 
कबीरधाम जिले के 38 गांव अब भी पहुंचविहीन हैं। यहां बरसात में एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती है। ये हम नहीं, प्रशासन की रिपोर्ट कह रही है। पहुंचविहीन इन 38 गांवों में 21 गांव बोड़ला ब्लॉक के और 12 गांव पंडरिया ब्लॉक के हैं। महामारी संभावित गांव 25 है। इन गांवों में कांबेक्ट टीम की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 223 कांबेक्ट टीम बनाए हैं। हर टीम में 5 सदस्य शामिल है। 


जिन गांवों में गाड़ी नहीं जा रही, वहां घोड़े की पीठ पर लादकर पहुंचा रहे दवाएं

पहुंचविहीन गांव में गाड़ियां नहीं जा पा रही है, वहां घोड़े की पीठ पर लादकर दवाएं पहुंचाई जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्फी की टीम मंगलवार को ग्राम खिरसाही पहुंची। शिविर लगाकर 20 लोगों का मलेरिया टेस्ट किया। हालांकि सभी निगेटिव पाए गए। वहीं सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीजों का इलाज कर उन्हें दवाएं बांटी गई।


डेंगुरजाम में उल्टी-दस्त से बच्चे की मौत, कई बीमार 
ग्राम पंचायत अमनिया के आश्रित गांव डेंगुरजाम में भी डायरिया फैली है। गुरुवार को यहां उल्टी-दस्त से बुधलाल पिता गुठलू बैगा (2 साल) की मौत हो गई। अब भी कई लोग बीमार हैं। बच्चे के मौत की खबर से स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर कैंप लगाया। सीएमएचओ डॉ. एसके तिवारी भी गांव पहुंचे थे। वे बताते हैं कि ग्रामीणों के खान-पान सही न होने से उल्टी-दस्त के शिकार हुए। 


झिरिया का पानी पीते हैं, वहीं शौच के लिए जाते हैं 
डेंगुरजाम में जहां उल्टी-दस्त से बच्चे की मौत हुई, वहां शुद्ध पानी का संकट है। गांव में हैंडपंप नहीं है। गांव से कुछ दूरी पर झिरिया खोदे हैं, जिसका पानी ग्रामीण पीने के लिए उपयोग करते हैं। वहीं शौच करने जाते हैं। दूषित पानी के सेवन से ही ग्रामीणों को उल्टी-दस्त हुई। यदि अभी नहीं संभले, तो संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। से लेकर किसी भी स्तर पर एहतियात नहीं बरता जा रहा है।

 
मिट्‌टी के शौचालय, वो भी उपयोग के लायक नहीं 
करीब 250 आबादी वाले इस गांव में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जरिए शौचालय बनाए गए हैं। ये शौचालय ईंट व सीमेंट के गारे से नहीं, बल्कि मिट्‌टी के बने हैं। भ्रष्टाचार के ये शौचालय टूट-फूट गए हैं, जो उपयोग के लायक नहीं है। खुले में शौच जाते हैं।

5 वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म करने वाले मुंह बोले मामा को 10 साल की सजा..

0

अपनी सहेलियों के साथ खेलने गई 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले मुंहबोले मामा को अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा आशीष पाठक की कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा दी। लैलूंगा बीरसिंघा गांव के दुष्कर्मी संदीप टोप्पो (20) को दो हजार रुपए का अर्थदंड भी दिया है। मामले में बच्ची के परिजनों की तरफ से अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने पैरवी की है। 

पांच साल की मासूम बच्ची संदीप टोप्पो को मामा कहती थी। वह अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी तभी संदीप ने उसे घर के भीतर ले जाकर दुष्कर्म किया था। परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2017 की सुबह साढ़े 8 बजे वारदात हुई थी। वारदात के वक्त आरोपी के घर में कोई नहीं था, मौके का फायदा उठाते हुए संदीप ने बच्ची को अपने घर के भीतर ले जा कर दुष्कर्म किया। 


थोड़ी देर बाद जब बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपने माता पिता को सारी बात बताई।  तब परिजन अपने नाते रिश्तेदारों के साथ लैलूंगा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद संदीप के खिलाफ चालान कोर्ट में प्रस्तुत किया, जिस पर न्यायाधीश आशीष पाठक ने सुनवाई के बाद आरोपी को 10 साल कैद व 2 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। 

मुख्यमंत्री ने जन्मदिन के मौके पर कुपोषण के खिलाफ हाफ मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाई…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर जन्मदिन के मौके पर कुपोषण के खिलाफ हाफ मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि युवाओं ने कुपोषण के खिलाफ जनजागरूकता के उद्देश्य से हल्ला बोल हॉफ मैराथन का आयोजन कर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। एक सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए कुपोषण के खिलाफ इस लड़ाई में सभी लोगों को अपना सक्रिय योगदान देना होगा। विधायक श्री मोहन मरकाम और श्री देवेन्द्र यादव तथा नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे भी मैराथन में हुए शामिल। हाफ मैराथन दौड़ में शामिल बच्चों ने मुख्यमंत्री से हाथ मिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। हॉफ मैराथन मुख्यमंत्री निवास से शुरू होकर कलेक्ट्रेट चौक, भगत सिंह चौक होते हुए वापस सीएम हाऊस चौक में समाप्त होगी।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को जन्मदिन की दी बधाई और शुभकामनाएं…

0

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने श्री बधेल के स्वस्थ जीवन और दीघार्यु होने की कामना करते हुए कहा है कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरन्तर प्रगति की राह पर  आगे बढ़ता रहे।

मुख्यमंत्री ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया तोहफा…

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को अतिरिक्त मंहगाई भत्ता का तोहफा दिया है। यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2019 से दिया जाएगा। राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जनवरी 2019 से सातवें वेतनमान में 3 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 6 प्रतिशत अतिरिक्त मंहगाई भत्ता स्वीकृत करने के आदेश आज मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी कर दिए गए हैं। वर्तमान में कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 9 प्रतिशत एवं छठवें वेतनमान में 148 प्रतिशत महंगाई भत्ता/राहत प्राप्त हो रहा है। आज की गई वृद्धि को शामिल करते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों को अब सातवें वेतनमान में 12 प्रतिशत एवं छठवें वेतनमान में 154 प्रतिशत मंहगाई भत्ता/मंहगाई राहत प्राप्त होगी। इससे राज्य के लगभग 3 लाख 72 हजार कर्मचारियों और लगभग एक लाख 13 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा।