Home Blog Page 2852

पति ने पत्‍नी के बदले लीं 71 भेड़ें और बीवी को कर दिया प्रेमी के हवाले, पढ़ें पूरी ख़बर

0

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला की कीमत 71 भेड़ों से लगाई गई. दरअसल एक व्यक्ति द्वारा अपनी शादीशुदा प्रेमिका को भगा ले जाने के मुआवजे के तौर पर प्रेमिका के पति को 71 भेड़ देने को कहा गया. रिपोर्टों के अनुसार, पीपराइच में एक पंचायत ने व्यक्ति को अपनी प्रेमिका के पति को ‘मुआवजे’ के तौर पर 71 भेड़ें देने का फरमान सुनाया.

यह मामला 22 जुलाई से तब शुरू हुआ, जब एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई. जब मामले में हस्तक्षेप किया गया, तो उसने अपने पति को छोड़ने की ईच्छा जाहिर की.

हालांकि, मामले को निपटाना इतना आसान नहीं था और कुछ दिन बाद ही दोनों व्यक्तियों में झगड़ा शुरू हो गया.

ऐसे में पंचायत बुलाई गई और प्रेमी से कहा गया कि वह या तो प्रेमिका के पति को मुआवजा देकर विवाहेत्तर संबंध को जारी रखे, या इस संबंध को खत्म कर दे. इस पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को साथ रखने का चुनाव किया. पंचायत ने प्रेमी को अपने 142 भेड़ों के झुंड में से 71 भेड़ देने के लिए कहा और तीनों इस बात पर सहमत भी हुए. इसी बीच मामले ने तब फिर तूल पकड़ लिया, जब प्रेमी के पिता ने पंचायत के फैसले पर आपत्ति जताते हुए भेड़ों का झुंड वापस मांगा.

यहां तक कि उन्होंने पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज की और बिना शर्त अपने भेड़ें वापस मांगी. यहां तक कि प्रेमी के पिता ने महिला के पति पर उसकी भेड़ें चुराने का आरोप भी लगाया. हालांकि, महिला ने अपना फैसला नहीं बदला. अब यह मामला पुलिस में है. खोराबार की एसएचओ अंबिका भारद्वाज ने कहा कि, हम शिकायतकर्ता पक्ष के संपर्क में हैं और पुलिस सभी पक्षों से बात करके मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है.

इस लड़की की खूबसूरती बनी जॉब छिन जाने की वजह.

0

लंदन में एक टीवी चैनल पर काम करने वाली एक लड़की की नौकरी उसकी सुंदरता की वजह बनी । हम सब इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि, महिलाओं की सुंदरता ही उसका आभूषण होता है । अपनी खूबसूरती से वह हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। लेकिन आज हम जिस लड़की के बारे में बता रहे हैं उसका मामला कुछ उल्टा है । जानकारी के लिए बताया जा रहा है कि, लड़की को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि वह बहुत अधिक खूबसूरत थी । इस लडकी का नाम एमा हल्से है जो कि, प्रोडक्शन फर्म यूनिट टीवी में काम करती थी ।

उसे यूनिट टीवी में फ्रीलांस रनर के तौर पर नौकरी मिली थी, मगर नौकरी मिलने के करीब 5 मिनट के बाद ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया । नौकरी से निकाले जाने के बाद एमा ने कंपनी पर आरोप लगाया कि उसे नौकरी से इसलिए निकाला गया क्योंकि वह बहुत सुंदर है । मैनेजर ने उसे टीवी में नौकरी के बजाए मॉडलिंग में करियर बनाने की सलाह ही और उसे घर पर ड्रिंक का ऑफर दिया । हालांकि, कंपनी ने लडकी के सभी आरोपों को नकार दिया है ।

पेट की समस्याओं को दूर करने में विश्वसनीय औषधि है जीरा

0

क्या आप जुकाम की छीकों से परेशान हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिन्हे अपनाकर आप छीकों से राहत पा सकते हैं। तो हम आपको बतादें कि जीरे का सेवन करने से छीकों से राहत मिलती हैं।

ये केवल एक मसाला मात्र नहीं है। बल्कि इसके अन्य कई सेहत लाभ भी हैं। भोजन में अरुचि, पेट फूलना, अपच आदि को दूर करने में जीरा विश्वसनीय औषधि है। जीरा पाचक तथा सुगंधित मसाला है। चलिए आइये जानते हैं जीरे के सेहत लाभ के बारे में.

-जीरा कृमिनाशक है तथा ज्वरनिवारक भी है। ध्यान रहे जीरा गरम प्रकृति का होता है अत: इसके अधिक सेवन से उल्टी भी हो सकती है।

-अगर आप भुने हुए जीरे को लगातार सूंघेंगे तो जुकाम की छीकें आना बंद हो जाती है। प्रसूति के बाद जीरे के सेवन से गर्भाशय की सफाई हो जाती है। जीरे को उबाल कर उस पानी से स्नान करने से खुजली मिटती है।

-अगर आप बवासीर में मिश्री के साथ सेवन करेंगे तो शांति मिलती है। जीरे और नमक को पीसकर घी और शहद में मिलाकर थोड़ा गर्म करके बिच्छू के डंक पर लगाने से विष उतर जाता है।

यहाँ के घरों में मिले करीब 250 सांप !

0

पुणे जिले में बाढ़ पर नियंत्रण पा लिया गया है. निवारा केंद्र से लोग धीरे धीरे अपने घरों को जाने लगे है. लेकिन घर जाने के बाद उन्हें अलग ही तरह के संकट का सामना करना पड़ रहा है. सांगली के घरों में करीब 250 सांप मिलने की जानकारी सामने आई है। सर्पमित्रों की मदद से उन्हें पकड़ कर गैर आवासीय क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है. सांगली में बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार की पक्षियों से लेकर घातक प्राणी मिल रहे है. सांगली में आई बाढ़ के कारण जानवर, आम लोगों की हालत ख़राब हो गई है. ऐसे में बाढ़ के साथ आये कई सांप डूब कर घरों में आ गए है. सर्पमित्रों की मदद से उन्हें बाहर निकाल कर उन्हें गैर आवासीय क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है.

बाढ़ में मरने वालों की संख्या 56 तक पहुंची

कोल्हापुर व सांगली में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 56 तक पहुंच गई है जबकि दो लोग लापता है. दोनों जिले में नदी का पानी खतरे के निशान से नीचे चली गई है। सभी गावों का संपर्क पूर्ववत हो गया है. यह जानकारी विभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर ने दी.

स्ट्रक्टचरल ऑडिट होगा

सांगली और कोल्हापुर के पुराने प्रभावित सरकारी बिल्डिंगों, स्कूलों, समाज मंदिरों और पुल का स्ट्रक्टचरल ऑडिट होगा। स्कूल शुरू होने पर विधार्थियों को स्कूली सामग्री दी जाएगी।

नुकसान हुए घरों के सर्वे का काम शुरू

पुनर्वसन का काम तेज़ी से शुरू हो गया है. 63 हज़ार 697 बाढ़ प्रभावित \परिवारों के बीच 32 करोड़ 84 लाख 85 हज़ार रुपए का वितरण किया गया है. नुकसान हुए घरों के सर्वे का काम तेज़ी से चल रहा है. बाढ़ में एक हज़ार 519 घरों को पूर्णतः, जबकि 19 हज़ार 780 घरों को अंशतः कुल 21 हज़ार 299 घरों को नुकसान पहुंचा है. ९-

सांगली जिले के चार तालुका के 104 गावो में 87 हज़ार 939 परिवार प्रभावित हुए है. इनमे से 45 हज़ार 293 ग्रामीण जबकि 42 हज़ार 646 शहरी परिवार शामिल है. निवारा केंद्र में शहरी भाग के एक हज़ार 760 जबकि ग्रामीण क्षेत्र के एक है हज़ार 394 नागरिक लोग शामिल है. कोल्हापुर जिले के 12 तालुका के तहत 375 गावों में एक लाख दो हज़ार 557 परिवार प्रभावित हुए है इनमे से शहरी क्षेत्र के 18 हज़ार 198 लोग जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 27 हज़ार 436 लोग निवारा केंद्र में हैं.

जब भूटान में एक सांसद के सिर पर पीएम मोदी ने फेरा हाथ और हंसने लगे सारे लोग

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का भूटान (Bhutan) दौरा खत्म हो गया है. दो दिनों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के कई अहम कदम उठाए. इस बीच पीएम मोदी का एक वीडियो का खासा वायरल हो रहा है. यहां वो भूटान के सांसदों के साथ हंसी-मज़ाक करते दिख रहे हैं.

ये वीडियो रॉयल भूटान यूनिवर्सिटी का है. यहां पीएम मोदी रविवार को स्टूडेंट्स को संबोधित करने पहुंचे थे. स्टेज पर ढेर सारे मेहमान पहले से ही मौजूद हैं, जिसमें कई सांसद भी वहां मौजूद थे. थोड़ी देर के बाद वहां पीएम मोदी की एंट्री होती है.

क्या है इस वीडियो में

 पीएम मोदी के वहां पहुंचते ही हंसी मज़ाक का दौर शुरू हो जाता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांसद के सिर पर बाल नहीं है. पीएम उनके पास पहुंच कर पीछे से उनके सिर पर हाथ फेरने लगते हैं. सासंद को इस बात का अहसास नहीं होता. उन्हें लगता है कि पीएम मोदी नहीं बल्कि कोई और ऐसा कर रहा है. बाद में जैसे ही वो पीएम मोदी को देखता है फिर पीएम सांसद की पीठ थपथपाने लगते हैं. वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं.

Video: बीच सड़क पर भिड़ गए यूपी 100 के दो सिपाही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिसकर्मियों के एक वीडियो के कारण विभाग को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। बिठूर में सड़क किनारे यूपी 100 की पीआरवी (पुलिस रेस्पांस व्हीकल) के दो सिपाही आपस में भिड़ गए। इनको लड़ते देख वहां से गुजर रहे रूक गए और देखते ही देखते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद एसआई ने दोनों को हटाने की कोशिश की लेकिन ये बवाल काफी देर तक जारी रहा।यूपी 100 
यूपी 100 के सिपाही बीच सड़क भिड़े

वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने सिपाहियों की लड़ाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों सिपाहियों के बीच पीआरवी- 428 में बैठने को लेकर बहस हुई थी। आगे बैठे सुनील ने सीट को फोल्ड किया तो एसआई श्री कृष्ण तिवारी ने खाने खाने में दिक्कत की बात कही, इसके बाद सुनील पीछे की सीट पर चला गया। सिपाही पीछे की सीट पर खाना खा रहे राजेश के बगल में बैठने लगा, जिसपर राजेश ने दूसरी तरफ बैठने को कहा। इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई।

मारपीट का वीडियो 
राजगीरों ने बनाया मारपीट का वीडियो

देखते ही देखते दोनों गालीगलौज और हाथापाई पर उतर आए, दोनों सिपाहियों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चलाए। व्यस्त सड़क पर सिपाही एक-दूसरे से भिड़ गए थे और वहां से गुजरने वाले रूककर ये लड़ाई देखने लगे। जबकि कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। काफी देर के बाद किसी तरह ये मामला शांत हुआ और इसकी सूचना अन्य अधिकारियों को दी गई।

https://twitter.com/navin76patel/status/1162973285228793856

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा तो काफी देर के बाद कानपुर पुलिस की तरफ से जवाब आया। कानपुर पुलिस की तरफ से ट्विटर पर रिप्लाई किया, ‘डायल-100 के कर्मचारियों के आपस में मारपीट के वायरल वीडियो के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर द्वारा सम्बन्धित आरक्षी सुनील कुमार व चालक आरक्षी राजेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया।’ वहीं, ये वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कानपुर पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।

सीखने और बनाने के लिए कई कहानियां हैं : अश्विनी अय्यर तिवारी

0

निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने अपनी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ को इतना अधिक प्यार देने के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि यहां बनाने के लिए कई सारी कहानियां हैं, जिनसे जिंदगी भर के लिए कुछ सीखा जा सकता है। अश्विनी ने ट्वीट किया, ‘मेरी फिल्म को इतना ज्यादा प्यार देने और इसे प्रोत्साहित करने के लिए प्यारे दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों, आपका धन्यवाद। अभी भी बनाने के लिए कई सारी कहानियां हैं और जिनसे जिंदगी भर के लिए कुछ सीखा जा सकता है।’

अश्विनी फिलहाल ‘पंगा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें कंगना रनौत हैं। यह फिल्म महिला कबड्डी खिलाड़ियों और उनकी राह में आने वाली वाली कठिनाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है।

आयुर्वेदिक दवाई के रूप में जानी जाती है मैथी

0

मेथी सेहत के लिए बेहद गुणकारी साबित हो सकती हैं, अगर आप इसका रोज सेवन करेंगे तो सेहत को कई लाभ मिलेंगे। मेथी पत्तों और बीज के रूप में पाई जाती है जो एक आयुर्वेदिक दवाई के रूप में जानी जाती है।

मेथी स्वाद में कड़वी लेकिन गुणों से भरपूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम तथा विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

मेथी के पत्तों से बनी सब्जी की तासीर ठंडी होती है और यह गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती है। तो आइए जानते हैं मेथी खाने के सेहत राज के बारे में.

-हर रोज मेथी की सब्जी का सेवन करने से वायु, कफ और बवासीर में बहुत लाभ होता है।

– मेथी के दाने बालों की जडों को मजबूत करते हैं। मेथी दानों को अपनी डाइट में शामिल करने से आपके बाल खूबसूरत बनेंगे।

-अगर आप खाली पेट मेथी का सेवन करेंंगे, तो इससे वजन कम होता है और वजन कम होता है।

-क्या आपकी पसलियों में दर्द रहता है तो सौ ग्राम मेथीदाना हल्का भून लीजिए और पीसकर चूर्ण बना लीजिए। उसमें चूर्ण का चौथाई भाग के बराबर काला नमक मिलाकर रख लीजिए। इस चूर्ण की 5 ग्राम की मात्रा सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ खाएं। इससे आपको पुराने से पुराने दर्द से राहत मिलेगी।

कश्मीर में पटती पर लौटने लगी जिंदगी, प्राइमरी स्कूल, सरकारी दफ्तर और टेलिफोन एक्सचेंज भी खुले

0

जम्मू-कश्मीर के हालात धीरे-धीरे बेहतर होने लगे हैं. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में लगी पाबंदियां हटाई जा रही हैं. सोमवार से यहां प्राइमरी स्कूल, कुछ सरकारी दफ्तर और टेलिफोन एक्सचेंज खुल गए हैं. श्रीनगर में सोमवार को 190 स्कूल खुले हैं. जिन इलाकों में स्कूल खुले हैं उनमें लासजान, सांगरी, पंथचौक, नौगाम, राजबाग, जवाहर नगर, गगरीबाल, धारा, थीड, बाटमालू और शाल्टेंग शामिल हैं. इसके अलावा रैनवारी और ईदगाह इलाकों में भी कुछ स्कूल खुले हैं. बता दें कि रविवार को यहां के 50 थाना क्षेत्रों में ढील दी गई थी. साथ ही कई टेलिफोन एक्सचेंज भी खुले रहे.

हालांकि रविवार को पांच सूबे के पांच जिलों में 2 जी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को एक बार फिर से बंद करना पड़ा. क्योंकि जम्मू से कुछ अफवाहें फैलने की खबर मिली थी. बता दें कि शनिवार को ही राज्य के कुछ इलाकों में टू जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल की गई थीं. अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को अफवाहों को फैलने से रोकने और शांति बनाए रखने के चलते ये फैसला लिया गया था कि टू जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं को बंद कर दिया जाए.

बंगाल की CM ममता बनर्जी बोलीं, कश्मीर में हो रहा मानवाधिकारों का उल्लंघन

0

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने विश्व मानवतावादी दिवस के अवसर पर ट्वीट किया कि कश्मीर (Kashmir) में मानवाधिकारों का पूरी तरह से उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आइए हम कश्मीर में मानवाधिकारों और शांति के लिए प्रार्थना करें।

इसके बाद ममता बनर्जी ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मानवाधिकार एक ऐसा विषय है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। साल 1995 में मैं लॉकअप में हुई मौतों के मामले में मानवाधिकारों के बचाव के लिए 21 दिनों तक सड़क पर थी।

बता दें कि कश्मीर में आज से स्कूल और कॉलेज खुलने जा रहे हैं। प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया कि सोमवार से नया हफ्ता शुरू हो रहा है और हम इसे नयी आशा के साथ देख रहे हैं। अकेले श्रीनगर में 190 से अधिक प्राथमिक स्कूल सोमवार (19 अगस्त) से दोबारा खुल रहे हैं और इसके बाद हम दूसरे क्षेत्रों की ओर देख रहे हैं, जैसे हम विकास से संबंधित गतिविधि शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।

कश्मीर घाटी में प्रतिबंधों में ढील

कश्मीर घाटी के 50 पुलिस थाना क्षेत्रों में रविवार को प्रतिबंधों में ढील दी गयी। हालांकि, श्रीनगर के कुछ हिस्सों में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बाद प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया गया। इस बीच, जम्मू क्षेत्र के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाओं की बहाली के एक दिन बाद इसे फिर से बंद कर दिया गया।