Home Blog Page 2883

हिमाचल में बच्चा चोर गिरोह की दहशत: मंदिर गए एक ही परिवार के 5 बच्चे लापता

0

पंजाब-हरियाणा-हिमाचल में 20 दिन से बच्चा चोर गिरोह की दहशत है. पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ की सीमा पर स्थित हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के कंगनवाल गांव से एक ही परिवार के पांच बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है.

बताया जा रहा है कि बच्चे दोपहर को तीन बजे के करीब शिव मंदिर भाटिया में माथा टेकने के लिए गए थे, लेकिन वापस नहीं आए.बच्चों के लापता होने के बाद पीड़ित परिवार बच्चों की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया है. पीड़ित परिवार ने बच्चों के लापता होने की शिकायत पुलिस थाना नालागढ़ में दी है और पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है.

मंदिर माथा टेकने गए थे बच्‍चे
पीड़ित मां उर्मिला का कहना है कि शिव मंदिर भाटिया में उसके पांचों बच्चे तैयार होकर सत्‍संग सुनने के लिए गए थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे. उन्‍होंने कहा कि बच्चों को ढूंढ़ने के लिए वह शिव मंदिर गई और आसपास के मंदिरों और सब जगह ढूंढ़ लिया, लेकिन उनके बच्चों का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है.

स्‍थानीय लोगों की मानें तो बीते कई दिनों से उनके गांव और आसपास के क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह के आने की दहशत है. उन्हें शक है कि उनके बच्चों को बच्चा चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा उठाया गया है. उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन और सरकार से बच्चों को ढूंढ़ने के लिए उनकी मदद की गुहार लगाई है. बता दें कि सोलन में बीते 15 दिन में बच्चा चोरी की कोशिश के तीन मामले सामने आए हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में बीते 20 दिनों से एक बच्चा चोर गिरोह ने खोखला रखा है और हर गांव में हर रात को पहरे लग रहे हैं. लोगों ने बताया कि उनके बच्चे भी शिव मंदिर में सत्‍संग सुनने के लिए गए थे, लेकिन वापस नहीं आए हैं. उन्होंने कहा कि इन के 5 बच्चों में 2 लड़कियां और 3 लड़के हैं. ग्रामीणों ने भी सरकार व प्रशासन से बच्चों को जल्द से जल्द ढूंढ़ने की गुहार लगाई है.

ये बोली पुलिस

नालागढ़ के कंगन वालों से प्रवासी परिवार के 5 बच्चों के लापता मामला मामले में पुलिस थाना नालागढ़ के प्रभारी राजकुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि परिजनों ने बच्चों को डांटा है. उसके बाद बच्चे गायब हो गए हैं. राजकुमार का कहना है कि बच्चों की तलाश टीमों का गठन किया गया है. ऐसा लग रहा है कि बच्चे खुद ही लापता हुए हैं.

लौकी का चीला खाने के बाद बेसन और सूजी को भूल जाओगे

0

आज तक आपने बहुत तरह के चीले टेस्ट किए होंगे। किसी को बेसन का चीला पसंद होता तो कोई, तो किसी का सूजी का चीला फेवरेट होता। इसके अलावा बहुत सारे लोगों को मूंग दाल चीला भी बहुत पसंद होता है, लेकिन आज हम आपको बताने वाले है लौकी के चीले की रेसिपी। अगर आपके बच्चे लौकी की सब्जी खाने में आनाकानी करते हैं, तो आप उन्हें इस तरह लौकी खिला सकते हैं। आइए जानते हैं लौकी के चीले की आसान रेसिपी।

सामग्री 
-दो लौकी 
-दो चम्मच सूजी 
-आधा कप बेसन 
-नमक स्वाद अनुसार 
-तेल 
-तीन हरी मिर्च 
-दो चम्मच अजवाइन 
-आधा चम्मच गरम मसाला 
-आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
-धनिया

-सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से घिस लें। फिर लौकी में हरी मिर्च, सूजी, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च, अजवाइन, धनिया पत्ती और बेसन डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
-इसके बाद पानी डालकर बैटर तैयार करें। बैटर बनाते वक्त ध्यान रखें कि यह ना तो ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा हो। क्योंकि दोनों ही स्थितियों में चीला बनाने में परेशानी होगी और स्वाद में भी अंतर आएगा।
-बैटर बनाने के बाद एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें। इसमें एक चम्मच बैटर डालकर फैला दें। जब तक यह हल्का भूरा न हो जाए तब तक इसे सेकें। इसके बाद चीला के ऊपर थोड़ा सा तेल छिड़कें। दूसरी तरफ पलटें और अच्छी तरह से सेक लें।
-दोनों तरफ सिकने के बाद इसे बाहर निकालें और दूसरे चीले के लिए बैटर डालकर वही प्रक्रिया दोहराएं। इसे आप सॉस या चटनी के साथ परोस सकते हैं।

ममता बनर्जी पर दिखने लगा है प्रशांत किशोर की रणनीति का असर!

0

बीते लोकसभा चुनाव (Lok sabha elections 2019) के बाद पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में खासा बदलाव नजर आ रहा है. इस राजनीतिक बदलाव का असर जिस पर सबसे ज्यादा पड़ा है वो हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee). 2019 के लोकसभा चुनाव में अपना किला दरकता देख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने अब राजनीतिक चाल बदल दी है. लगातार अल्पसंख्यकों (Minorities) के पक्ष में आवाज उठाने वाली ममता पिछले दो महीनों से बहुसंख्यकों के पक्ष में खुलकर खड़ी दिखाई दे रही हैं. इस बदलाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कभी जय श्रीराम का नारा सुनकर नाराज हो जाने वाली ममता अब बहुसंख्यक हिन्दुओं के लिए केन्द्र की मोदी सरकार से दो-दो हाथ करने की तैयारी में हैं.

हिन्दू हितों के लिए आक्रमक होती ममता बनर्जी
गौरतलब है कि पंश्चिम बंगाल के लिए दुर्गा पूजा सबसे बड़ा त्योहार है और ममता बनर्जी ने अपना हिन्दू कार्ड इसी त्योहार को ध्यान में रखकर खेला है. ममता बनर्जी ने कोलकाता की दुर्गा पूजा समितियों को मिले आयकर नोटिस पर केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए 13 अगस्त को केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ धरना देने का ऐलान कर दिया है. ममता ने अपने ट्वीट में दुर्गापूजा को राष्ट्रीय त्योहार कहते हुए इस तरह के सभी त्योहारों से टैक्स हटाने की मांग की है.

ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में गंगा सागर मेले का भी जिक्र किया है, लेकिन वो किसी भी मुस्लिम त्योहार का नाम लेने से बचती दिखी हैं. साफ है कि ममता इस तरह के ट्वीट और आक्रामक राजनीति से अपनी हिन्दू विरोधी छवि को तोड़ना चाहती हैं.

ममता के बदलाव को करीब से देखने वालों का मानना है कि ममता में ये बदलाव बीते लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की शानदार जीत और विरोधियों की करारी हार के बाद आया है. दरअसल उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएससी ने अपने गठबंधन में जातीय समीकरणों को ध्यान रखा, जिसमें उन्हें 21 फीसदी दलित, 20 फीसदी मुसलमान और 8 फीसदी यादव वोट एक साथ आते दिख रहे थे, लेकिन बीजेपी ने चुनाव में आक्रामक रणनीति अपनाते हुए चुनाव को 20 फीसदी बनाम 80 फीसदी कर दिया. बंगाल में भी बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार को 28 फीसदी बनाम 72 फीसदी बना दिया.

ममता बनर्जी के नए रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ममता को समझाने में सफल रहे हैं कि 28 फीसदी वोटों के लिए 72 फीसदी मतदाताओं को नाराज नहीं किया जा सकता और इसका ही असर है कि ममता पहले भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में अपनी मुस्लिम सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) के साथ नजर आईं और अब दुर्गा पूजा समितियों पर टैक्स के बहाने बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं. साफ है कि ममता जिस राह पर चल पड़ी हैं उनमें अभी और बदलाव देखने को मिलेंगे, क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव में अभी भी काफी वक्त बचा है.

जनिए दांतो से तंबाकू के दाग हटाने में मदद करेंगी किचन में रखी ये 3 चीजे, चुटकियों में लौटेगी चमक…

0

तनाव भरी जिंदगी में लोग स्ट्रेस से राहत पाने के लिए सिगरेट और तंबाकू का सहारा लेना आम समझते हैं, तो वहीं ऐसे भी लोग हैं जो स्टाइल के लिए धुआ उड़ाते हैं। तंबाकू और गुटखा दोनों के सेवन से ही दातों पर कालापन जमा होता है। दांतों पर पड़े ये निशान देखने में तो बुरे लगते ही हैं, इन्हें लाख कोशिशों के बाद भी हटाना आसान नहीं होता। ऐसे में कई बार आपको शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती होगी। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे अपने दांतों की सफेदी को वापस पा सकते हैं।

अच्छे से करें ब्रेश
सबसे पहली बात जो आपको ध्यान रखनी वो यह कि दिन में दो बार दांतों को अच्छी तरह से ब्रश जरूर करें। इसके साथ ही माउथ वॉश और दिन में 1 बार मुंह में फ्लॉस करना चाहिए। इसके अलावा जीभ की सफाई करना न भूलें। ऐसा करने से दांतों पर जमी गंदगी धीरे-धीरे साफ होने लगेगी। जब भी तंबाकू का सेवन करें उसके बाद उंगलियों से रगड़कर कुल्ला करना न भूलें।

हल्दी भी करेगी मदद
हल्दी में सरसों का तेल और नमक मिलाकर दांतों पर ब्रश की तरह इस्तेमाल करें। ऐसा करने से दांतों का पीलापन साफ होगा और मजबूती भी आएगी।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी सिगरेट और गुटखे से दांतों के पीलेपन को दूर भगाने में मददगार साबित होता है। ब्रश करने के बाद बेकिंग सोडा थोड़ा सा लेकर दांतों पर रगड़े ऐसा करने से दांत साफ हो जाएंगे।

रोजाना गाजर खाएं
कच्चे फल सब्जियां खाना सेहत के साथ-साथ दांतों के लिए भी फायदेमंद होती है। रोजाना एक कच्ची गाजर को दांतों से काटकर खाएं और चबाएं। गाजर में मौजूद रेशे दांतों को साफ करने में सहायक होते हैं।

करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले ज्वेलर ससुर, बहू गिरफ्तार, 350 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार

0

सागरपुर थाना पुलिस ने सैकड़ों लोगों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले ज्वेलर व उसकी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ज्वेलर के फरार बेटे की तलाश कर रही है। आरोपियों ने स्कीम निकालकर लोगों से उसमें पैसा लगवाया और फिर पैसे को समेट कर जयपुर फरार हो गए। आरोपियों ने लोगों की ओर से निवेश की गई रकम से ज्यादा की ज्वेलरी देने का झांसा दिया था। आरोपी कमेटियों का पैसा भी ले गए। दक्षिण- पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि एसीपी दिल्ली कैंट मनीष जोरवाल की देखरेख में सागरपुर थानाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, एसआई अशोक कुमार मीणा, हवलदार सतपाल, हवलदार आशीष, महिला सिपाही अनिता आदि की टीम ने शास्त्री नगर, पश्चिमी सागरपुर निवासी ज्वेलर मुरारी अग्रवाल (64) व उसकी बेटे की पत्नी कविता अग्रवाल (33) को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। ज्वेलर के बेटे विवेक अग्रवाल (35) की तलाश की जा रही है। इनकी सागरपुर में ही ज्वेलरी की दुकान थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने इलाके के करीब 350 से ज्यादा लोगों से पैसा स्कीम में लगवा लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने एक 20 महीने की स्कीम शुरू की। इसमें लोगों से एक हजार से लेकर पांच हजार तक पैसा लगवाया। सभी पीड़ितों को आरोपियों ने एक टोकन दिया और उनसे कहा कि हर महीने के पहले रविवार को लकी ड्रा निकलेगा। जिसका लकी ड्रा निकलेगा उसको 20 महीने तक जितना पैसा निवेश करेगा उससे ज्यादा की उसे ज्वेलरी दी जाएगी। मगर आरोपी हर महीने अपना ही लकी ड्रा निकालते थे।

इन्होंने ऐसा सिस्टम बना रखा था कि लकी ड्रा इनका ही निकलता था। ये लोगों से पैसे लेते रहे। इसके बाद आरोपियों ने सभी पीड़ितों से यह कहकर उनसे ओरिजनल टोकन वापस ले लिए कि उन्हें जीएसटी भरना है। इसके बाद आरोपी पीड़ितों का पैसा, टोकन व कमेटियां लेकर दिल्ली से फरार हो गए। ये जयपुर, राजस्थान में छिपकर रहने लगा। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार इलाके में रहने वाले करीब 20 से ज्यादा लोगों ने सागरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सागरपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आठ जून, 2019 को एफआईआर दर्ज की थी। एसआई अशोक कुमार मीणा की टीम ने मोबाइल सर्विलांस से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देश के अधिकतर राज्यों में आज हो सकती है मूसलाधार बारिश

0

देश में मानसून (Monsoon 2019) के अच्छी स्थिति में होने के कारण पहाड़ से मैदान तक भीषण बारिश ने तबाही मचाई हुई है. मूसलाधार बारिश के कारण आए बाढ़ ने देशभर में अब तक 240 लोगों की जिंदगियां निगल ली है. सबसे ज्यादा बुरा हाल महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और केरल का हुआ है. जहां कई जिलों में सड़कों पर नाव चल रही है और संपर्क देश के अन्य हिस्सों से टूट चूका है.

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा इक्का-दुक्का स्थानों पर बेहद भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण और गोवा, ओडिशा, तेलंगाना और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

चमोली में मंगलवार को सभी स्कूल रहेंगे बंद-

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात क्षेत्र, मराठावाड़ा, तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

गौरतलब है कि मौसम विभाग के रेड अलर्ट को तत्काल रक्षात्मक कदम उठाने की चेतावनी माना जाता है. जिसके तहत संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकाल कर शिविरों में ले जाने और आपातकाल किट मुहैया कराने जैसे ऐहतियाती उपाय किये जाते हैं.

देखते ही उड़ गए लोगों के होश, बकरी को निगलकर घर के कोने में बैठा था अजगर…

0

बड़ी खबर बिहार के बगहा (Bagha) से आ रही है जहां रिहाईशी इलाके में एक अजगर (Python) की चहलकदमी देखने को मिली है. जानकारी के मुताबिक बकरी (Goat) का शिकार करने के बाद अजगर (Python) ने एक घर में डेरा जमा लिया जिसके इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो लोगों ने वन विभाग (Forest Department) को अजगर के घर में घुसने की सूचना दी. बताया जाता है कि अजगर शहर (Town) के नरईपुर मोहल्ला में घुसा. इस दौरान अजगर ने घर में घुसकर एक बकरी को भी निगल लिया. गृहस्वामी जब बकरी को ढूंढने निकला तो उसने अपने घर के एक हिस्से में अजगर को बैठा हुआ पाया.

घर में अजगर के देखते ही वहां अफरातफरी शुरू हो गया. आशंका जताई जा रही है कि बारिश के पानी के साथ अजगर बहकर शहर तक पहुंच गया है. समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी. अजगर सांप के निकलने से इलाके के लोग दहशत में हैं.

अब 455 दिनों तक सब कुछ फ्री, इस ऑफर से हिला पूरा टेलीकॉम जगत

0

भारतीय टेलीकॉम जगत में रिलायंस जियो का धमाका ने एक बार फिर से बाकि टेलीकॉम कंपनियों के लिए मुश्किल में डाल दिया है। वर्तमान समय में रिलायंस जियो के सस्ते ऑफर्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं, जिसके चलते ग्राहक जियो सिम ही इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, अन्य कंपनियां आकर्षक ऑफर्स प्रस्तुत कर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रहे है, जिसका सीधा लाभ टेलीकॉम ग्राहकों को मिल पा रहा है।

टेलीकॉम ग्राहकों को कंपनियों की प्रतिस्पर्धा के कारण सस्ते ऑफर्स का लाभ मिल रहा है। टेलीकॉम जगत में रिलायंस जियो ने लॉन्ग टर्म रिचार्ज ऑफर्स की नींव रखी, लेकिन अब सभी कंपनियां लॉन्ग-टर्म रिचार्ज उपलब्ध करा रही हैं। जिसमें लम्बे समय के लिए छुटकारा मिल जाता है।

दरअसल, बीएसएनएल के 365 दिनों वाले ऑफर में बदलाव किया गया है। जिसमें अब 365 नहीं बल्कि 455 दिनों की वैधता दी जा रही है. बीएसएनएल इस 365 दिनों वाले ऑफर में फ्री अनलिमिटेड लोकल एसटीडी वॉयस कॉलिंग दी जा रही है। इसके अलावा इस ऑफर में डेली 2 जीबी बीएसएनएल बम्पर ऑफर के 2.2 जीबी अतिरिक्त डेटा के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है. यानि, इस ऑफर में 4.2 जीबी डेटा फ्री इस्तेमाल के लिए दिया जा रहा है।

कीमत सुन आ जाएंगे चक्कर, धोनी ने खरीदी ऐसी कार जो भारत में किसी के पास नहीं

0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी उर्फ़ माहि देश के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं. माहि के पसंद करने की वजह उनका एक बेहतरीन खिलाड़ी होना तो हैं ही, लेकिन इसके साथ ही वे एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं जो लोगो को बहुत भाता हैं. धोनी को क्रिकेट के अलावा गाड़ियों का भी बहुत शौक हैं. धोनी के घर में एक गौराज़ हैं जिसमे एक से बढ़कर एक गाड़ियों का कलेक्शन हैं. शानदार कारो वाला उनका ये गैराज उनके रांची स्थित घर में हैं. इसके अंदर आपको कई आलिशान और महँगी गाडियां देखने को मिल जाएगी. इसी कड़ी में धोनी के गैराज में एक और शानदार गाड़ी शामिल हो गई हैं. उनकी इस नई गाड़ी का नाम जीप ग्रांड चेरोकी (Jeep Grand Cherokee) हैं. ये उन्होंने अपने सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस में रखी हैं.

धोनी की इस नई गाड़ी के बारे में जानकारी उनकी बीवी साक्षी ने दी हैं. दरअसल साक्षी ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इस गाड़ी की एक तस्वीर शेयर की हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा हैं ‘लाल शैतान तुम्हारा इस घर में स्वागत हैं. आपका खिलौना घर आ गया माही.

तुम्हे बहुत मिस कर रही हूँ. इसके रजिस्ट्रेशन का वेट कर रही हूँ, क्योंकि ये मॉडल भारत में पहली और इकलौती कार हैं

दरअसल Jeep Grand Cherokee नाम की ये कार देखने में बहुत ही शानदार हैं. आपको जान हैरानी होगी कि इस तरह की कार अभी तक भारत में किसी के पास भी नहीं हैं. धोनी ने ये खासतौर पर विदेश से इंडिया बुलवाई हैं.

जानकारी के अनुसार धोनी की लाल रंग की इस गाड़ी की कीमत भारत में करीब 80-90 लाख रुपये हैं. जीप कपनी की ये कार ग्रैंड चेरोके एसयूवी मॉडल की हैं. इसमें ट्रैकहॉक एक 6.2 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 HEMI इंजन लगा हुआ हैं. इस इंजन पॉवर 700 bhp एवं टॉर्क 875 Nm हैं.

ये कार सिर्फ 3.6 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ दौड़ सकती हैं. इसके लुक की बात की जाए तो ये बेहद बोल्ड और आकर्षक हैं. इसके अंदर 8.4 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगा हैं हैं. वहीं इसके पहिएँ 20 इंच के एलाय व्हील्स हैं.

इसके कैबिन में हाई क्वालिटी नाप्पा लैथर लगा हुआ हैं.

गौरतलब हैं कि धोनी ने इन दिनों क्रिकेट से दो महीनो का ब्रेक ले रखा हैं. इसके पहले वो आईसीसी की वर्ल्ड कप सीरिज में खिलते हुए नज़र आए थे. फिलहाल वे भारतीय आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

इस दौरान वे पैरा कमांडो की बटालियन में तैनात हैं. यहां वे 15 दिनों के लिए आए हुए हैं. इस दौरान धोनी गोरखा, सिख, राजपूत, जाट जैसी सभी रेजीमेंट के 700 सैनिको के साथ दिन रात दो शिफ्टों में ड्यूटी कर रहे हैं. साथ ही वे वे गश्त, गार्ड डयूटी और पोस्ट डयूटी भी करते हैं. ख़बरों की माने तो धोनी आने वाले इस 15 अगस्त को लद्दाख में तिरंगा भी फहरा सकते हैं. हालाँकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं. लेकिन यदि ऐसा होता हैं तो ये धोनी के फैंस के लिए बहुत गर्व की बात होगी.

सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा, इन दो तरह से हो सकते हैं ट्रेस कई हजार मोबाइलों के बदले ‘आईएमईआई नंबर’..

0

चोरी और लूट के सात हजार मोबाइल फोन सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। ये वो मोबाइल फोन हैं, जिनके दो साल में आईएमईआई नंबर बदले जा चुके हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारी और साइबर सेल के एक्सपर्ट इस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गए हैं। मेरठ पुलिस ने मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदलने वाले गिरोह का रविवार को पर्दाफाश कर आठ आरोपी पकडे़ थे। पुलिस अफसरों की जांच में सामने आया कि दिल्ली एनसीआर समेत दूसरे राज्यों के मोबाइल फोन पैक होकर हापुड़ अड्डा स्थित सूर्या प्लाजा मार्केट में आते थे। चोरी और लूट इन मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदले जाते थे और वापस पैक करके भेज दिए जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे करीब दो साल में चोरी और लूट के सात हजार से ज्यादा मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदले जा चुके हैं।

मोबाइल दो तरह से ट्रेस
साइबर सेल के एक्सपर्ट कर्मवीर सिंह का कहना है कि मोबाइल दो प्रकार से ट्रेस किया जा सकता है। एक तो मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर से और दूसरा मेक आईडी से। मेक आईडी डिवाइस की परमानेंट आईडी होती है। यह मदर बोर्ड में होती है। मदर बोर्ड चेंज करने पर ही यह चेंज होती है। मेक आईडी यानी मीडिया एक्सेस कंट्रोल से पता चल सकता है। मोबाइल में सबसे कीमती उपकरण मदर बोर्ड ही है। जिन मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदले गए हैं उन्हें ट्रेस करना आसान नहीं होता। इन मोबाइल फोन से ज्यादातर इंटरनेट कॉल की जाती हैं। पुलिस मोबाइल कंपनी की मदद से मेक आईडी से ही ऐसे मोबाइल को ट्रेस कर सकती है। जो लोग इस तरह के मोबाइल खरीदते हैं उन्हें पता नहीं होता कि इसका आईएमईआई नंबर बदला हुआ है। मोबाइल में प्रयोग किए जा रहे सिमकार्ड से मोबाइल की लोकेशन तक पहुंचा जा सकता है।

टेलीकॉम कंपनी कर रही हैं काम
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि दूरसंचार मंत्रालय अगले वर्ष से इस पर काम करने जा रहा है। सॉफ्टवेयर में ऐसा सिस्टम रहेगा जिससे कोई भी एक्सपर्ट मोबाइल रूट फंक्शन में छेड़छाड़ नहीं कर सकता। यदि आईएमईआई नंबर बदला है तो टेलीकॉम कंपनी को मैसेज पहुंच जाएगा और वह मोबाइल फोन भी ब्लॉक हो जाएगा।

पकड़ा जा चुका है फर्जी एक्सचेंज
गंगानगर में 16 जनवरी 2015 को पुलिस व साइबर सेल ने बीएसएनल के फर्जी एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया था। मौके से बीएसएनएल के 64 सिम, राउटर वाई-फाई और जेएस मॉडम व उपकरण बरामद कर विकास, मामचंद, वसीम, सिकंदर, उस्मान और निशांत जेल भेजे थे। देवबंद निवासी छात्र वसीम की आईडी पर यह मकान किराए पर लिया था। जिसे गंगानगर में साइबर कैफे चलाने वाले विकास ने दिलाया था। इसमें बीएसएनएल देवबंद टेलीफोन एक्सचेंज के दो अस्थायी कर्मचारी भी जुड़े थे।

फर्जी एक्सचेंज चलाने के गैंग का सरगना और मुख्य आरोपी हर्ष अग्रवाल उर्फ हैप्पी उर्फ जैक उर्फ हरीश कुमार पुत्र शंकरलाल निवासी मलक पैंठ हैदराबाद है। जिसकी पुलिस ने संपत्ति भी कुर्क की थी। जांच में सामने आया था कि बीएसएनएल के इस फर्जी एक्सचेंज से देश-विदेश में करीब 84 हजार इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स की गई थीं। सरकार को इनकमिंग कॉल के हिसाब से टैक्स मिलता है। मुख्य आरोपी ने अवैध रूप से वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) सेटअप लगाया था। जिसमें देवबंद से फर्जी आईडी पर लिए बीएसएनएल के 64 सिमों का प्रयोग हुआ था। इस फर्जी एक्सचेंज से विदेशी कॉल के मिनट बेचकर सरकार को 3.56 करोड़ रुपये से ज्यादा के राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया था। हालांकि आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं जा सका।