Home Blog Page 2896

जब ट्रैक पर दौड़ते-दौड़ते बरेली में अचानक ‘गायब’ हो गई जनता एक्सप्रेस

0

वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस का सिग्नल मिलना बुधवार को अचानक बंद हो गया। ट्रेन के ‘गायब’ हो जाने की खबर पर मुरादाबाद मंडल तक अफरा-तफरी मच गई। खैर काफी देर पर सिग्नल मिला तो सबी ने राहत की सांस ली।

वाराणसी से देहरादून को जाने वाली जनता एक्सप्रेस रात करीब नौ बजे बिलपुर स्टेशन से रवाना हुई। टिसुआ स्टेशन आने से पहले बीच रास्ते ट्रेन का इंजन खराब हो गया। मुरादाबाद कंट्रोल पर ट्रेन की लोकेशन नहीं दिखी तो सूचना बरेली जंक्शन भेजी गई। यहां से आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे स्टाफ रूट पर भेजा गया। ट्रेन का जीपीएस भी काम नहीं कर रहा था। ऐसे में उपापोह की स्थिति कर्मचारियों के बीच बन गई।

काफी कोशिश के बाद किसी तरह लोको पायलट ने इंजन को ठीक किया। तब तक रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उस समय लोको पायलट खराबी दुरुस्त करने में जुटे थे। जीपीएस भी किसी वजह से काम नहीं कर रहा था। जिससे लोकेशन नहीं मिल रही थी। रात करीब दस बजे इंजन ठीक होने के बाद जनता एक्सप्रेस फिर से रवाना हुई।

12 अगस्त को मनेगी ईद उल अजहा, दिल्ली में शुक्रवार को चांद के हुए दीदार

0

दिल्ली में शुक्रवार को ईद उल अजहा के चांद के दीदार हो गए। बकरीद का त्योहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। ईद उल जुहा या बकरीद, ईद उल फित्र के 2 महीने 9 दिन बाद मनाई जाती है।

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली और उत्तरप्रदेश के अलग-अलग शहरों समेत देश के कई हिस्सों में चांद नजर आ गया है, लिहाजा बकरीद का त्योहार 12 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा।

वहीं इमारत-ए-शरिया हिन्द ने भी ऐलान किया कि शुक्रवार शाम को इस्लामी महीने जुलहज्जा का चांद नजर आ गया है और शनिवार को इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने की पहली तारीख है।

इमारत-ए-शरिया हिन्द ने बताया कि दिल्ली का आसमान साफ था, जहां चांद नजर आ गया। इसके अलावा गाजियाबाद के साथ उत्तरप्रदेश के कई शहरों, पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में बकरीद का चांद दिखने की तस्दीक हुई है लिहाजा 12 अगस्त को ईद उल जुहा मनाई जाएगी।

दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी कहा कि शुक्रवार को इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने का चांद नजर आ गया है और बकरीद का त्योहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। ईद उल अजहा का चांद 10 दिन पहले दिखता है।

हिमाचल में स्क्रब टायफस से तीसरी मौत, अब तक 220 मामले

0

हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस से तीसरी मौत हुई है. शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है. इस तरह से सूबे में अब तक इस बीमारी से तीन महिलाओं की जान गई है. शिमला के सुन्नी की सत्या देवी (60) को 27 जुलाई को आईजीएमसी अस्पताल लाया गया था. यहां अब इसकी मौत हो गई है. IGMC के एमएस डॉ जनक राज ने इसकी पुष्टि की है.

हिमाचल में बढ़ते स्क्रब टायफस के मामलों को लेकर सरकार सर्तक हो गई है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर.डी. धीमान ने प्रदेश में स्क्रब टाइफस से निपटने की तैयारी व नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

इतने मामले सामने आए
प्रदेश में अब तक 220 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 89 मामलें जिला बिलासपुर, 43 कांगड़ा, 42 हमीरपुर, 20 मंडी, 9 शिमला, 8 सोलन, 6 चम्बा, 1 कुल्लू, 1 किन्नौर तथा 1 मामला सिरमौर में दर्ज किया गया है. आरडी धीमान ने कहा कि पिछले 3-4 सालों में स्क्रब टाइफस के मामलो में वृद्धि नजर आई है, लेकिन समय पर जानकारी और इलाज के चलते, कम लोगों की मृत्यु हुई है. 
उन्होंने कहा कि स्क्रब टाइफस बीमारी से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर ही खेतों में जाएं, क्योंकि स्क्रब टाइफस फैलाने वाला पिस्सू, शरीर के खूले भागों को ही काटता है. उन्होंने कहा कि घरों के आस-पास खरपतवार इत्यादि न उगने दें व शरीर की सफाई का विशेष ध्यान रखें.

उन्होंने बताया कि तेज़ बुखार जो 104 से 105 डिग्री तक जा सकता है, सिर व जोड़ों में दर्द व कंपकंपी के साथ बुखार, शरीर में ऐंठन, अकड़न या शरीर टूटा हुआ लगना आदि स्क्रब टाइफस के लक्षण हैं. इसके अलावा स्क्रब टाइफस के अधिक संक्रमण में गर्दन, बाजुओं के नीचे या कुल्हों के ऊपर गिल्टियां भी हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि बचाव के बावजूद भी यदि स्क्रब टाइफस हो जाए, तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपना ईलाज करवाए. आरडी धीमान ने कहा कि स्क्रब टाइफस बीमारी की जांच व ईलाज की सुविधा सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है और सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इसके इलाज के लिए दवाइयों भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.

मोदी सरकार की ये योजना बेटी की पढ़ाई और विवाह में करेगी आपकी मदद, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया

0

अगर आपकी एक बेटी है तो ये खबर आपके लिए है। जी हां ये खबर आपकी बेटी का भविष्य बनाने से संबंधित है। दरअसल देश की बेटीयों का भविष्य अच्छा करने के उद्देश्य से सरकार ने एक योजना की शुरुआत करी है। इस योजना में इन्वेस्ट करके आप अपनी बेटी को एक सुनहरा भविष्य दे सकते हैं।

इस योजना से आपकी बेटी शादी के पहले ही करोड़पति बन सकती है। और इस बात की गारंटी स्वयं भारत सरकार लेती है। इसके लिए आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना है बस अपनी बेटी के नाम से सुकन्य समृद्धि योजना में एक अकाउंट खुलवाना होगा।

ये है इस योजना की खास बातें

आपको बता दें कि सुकन्‍या समृद्धि योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने दिसंबर 2014 में की थी। दरअसल इसके तहत जन्‍म से लेकर 10 साल तक की आयु की कन्‍याओं का बैंक खाता खोला जाता है। बता दें कि इसमें कोई नागरिक निकटकम बैंक या पोस्‍ट ऑफिस में खाता खोल सकता है। दरअसल इसके लिए 1 हजार रुपए जमा कराना होते हैं। मालूम हो कि इस योजना का मुख्‍य मकसद बेटियों की पढ़ाई के लिए धन की बचत करवाना है।

खाता खोलने की क्या है योग्यता

मालूम हो कि सुकन्‍या समृद्धि योजना में आयु सीमा जन्‍म से 10 साल की है। यही कारण है कि इसलिए 10 साल से अधिक आयु की कन्‍याओं का इसमें खाता नहीं खोला जा सकता। इसके अलावा अप्रवासी भारतीय इसका लाभ नहीं ले सकते।

आपको बता दें कि यदि कोई कन्‍या खाता खोलने के बाद अप्रवासी भारतीय बन जाती है तो उसे अपना खाता बंद करना होगा। दरअसल खाता बंद न होने की स्थिति में उसे ब्‍याज नहीं दिया जाएगा। मालूम हो कि माता-पिता अथवा कानूनी संरक्षक बेटी अथवा गोद ली हुई बेटी के लिए भी इस स्कीम के तहत खाता खोल सकते हैं।

खाता खोलने के लिए ये हैं आवश्यक दस्तावेज

आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होती है। इसके अलावा पैसे जमा करने वाले व्यक्ति का परिचय पत्र की भी ज़रूरत होगी। साथ ही जमाकर्ता को अपना एड्रेस प्रूफ देना होगा।

जानिए कितनी राशि हो सकती है जमा

मालूम हो कि इस योजना के लिए न्‍यूनतम 1 हजार रुपए से खाता खोलना होगा। दरअसल यह सालाना राशि है। इसी तरह वार्षिक रूप से अधिकतम डेढ़ लाख रुपए जमा कराए जा सकते हैं। बता दें कि 2 बेटियां हैं तो कुल मिलाकर 3 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं।

पढ़ाई और शादी में मिलेगा यह लाभ

आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा की गई राशि कर से मुक्त होती है। यही नहीं इस खास योजना के अंतर्गत मिलने वाला ब्याज भी करमुक्त होता है। ब्याज की बात करें तो आवेदकों को 9.2% का ब्याज प्रदान किया जाता है।

मालूम हो कि इस योजना के अंतर्गत जब कन्या 18 वर्ष की हो जाएगी, तब वह पढ़ाई के लिए राशि निकाल सकती है। इसके साथ 21 वर्ष की आयु होने पर वह शादी के लिए पूरी राशि निकाल सकती है।

क्या है खाते की मैच्योरिटी

मालूम हो कि इस खाते में जमा धनराशि को आप तब ही निकाल सकेंगे जब आपकी जब कन्या की उम्र 18 वर्ष हो चुकी हो। बता दें कि इस योजना का पूरा कार्यकाल 21 वर्ष तक होता है। मालूम हो कि जब से खाता खोला जाता है तब से लेकर 21 वर्ष होने तक इसमें जमा की गई समस्‍त धनराशि खाता धारक को ब्याज सहित वापस की जाती है।

इसके अलावा आपको बता दें कि अगर बेटी की उम्र 18 साल से अधिक है और उसकी शादी होना है तो इस खाते समय से पहले ही बंद किया जा सकता है और सारा पैसा आहरित किया जा सकता है।

समय से पहले पैसे निकालना हो तो यह करें

जानकारी के लिए बता दें कि सुकन्‍या समृद्धि योजना अन्य योजनाओं से बिल्कुल अलग है। दरअसल इस योजना में जमा धनराशि को समय से पूर्व नहीं निकाला जा सकता। बता दें कि आप राशि तभी निकाल सकते हैं, जब खाताधारक कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक हो। दरअसल उसे आगे की पढ़ाई के लिए पैसे की आवश्यकता हो, तब कुल जमा धनराशि का 50% आहरण किया जा सकता है।

इस खाते पर लागू होगी यह ब्याज दर

आपको याद दिला दें कि योजना के अंतर्गत पहले 9.2% की दर से ब्‍याज दिया जाता था, लेकिन वर्तमान समय यानी कि 2019-19 में ब्याज दर को घटाकर 8.1% कर दिया गया है। हालांकि यह ब्याज दर सभी सरकारी योजनाओं से अभी भी काफी ज्यादा है।

इस प्रकार करें फार्म प्राप्‍त और ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन

आपको बता दें कि अगर आप इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आप पोस्ट ऑफिस अथवा बैंक द्वारा फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। मालूम हो कि सर्वप्रथम आपको 28 राष्ट्रीयकृत बैंकों में से किसी एक बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा, जिस भी बैंक में आप खाता खोलना चाहते हैं सबसे पहले उसका होमपेज विजिट करें।

बता दें कि यहां आपको सुकन्‍या समृद्धि योजना का लिंक मिलेगा। दरअसल के आप रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं। बता दें कि यहां आपको एड्रेस प्रूफ, बच्‍चे का जन्‍म प्रमाण-पत्र की जानकारी देना होगी।

मालूम हो कि सारी जानकारी भरने के बाद आप सबमिट बटन पर इसके बाद आपका खाता चालू हो जाएगा। बता दें कि नेट बैंकिंग से भी आप पैसे जमा कर सकते हैं। दरअसल खाते में पैसा जमा होने की जानकारी आपको एसएमएस से प्राप्‍त होगी।

इस तरह करें ऑफलाइन आवेदन

बता दें कि सर्वप्रथम आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को लेकर नजदीकी किसी बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।

इसके बाद बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में पहुंचकर आपको योजना का फार्म प्राप्त करना होगा। फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सही प्रकार से भरना होगा।

मालूम हो कि आवेदन-पत्र में आवश्यक सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी संलग्न करना होगा।

बता दें कि सभी जानकारी भरने और दस्तावेजों को संलग्न करने के बाद आवेदन-पत्र बैंक अथवा डाकघर के काउंटर पर जमा करना होगा।

वहीं फॉर्म जमा करने के बाद बैंक या डाकघर द्वारा आवेदन-पत्र की जांच की जाएगी, इसके बाद खाता खोला जाएगा।

मालूम हो कि खाता खोलने के बाद बैंक और डाकघर द्वारा पासबुक दी जाएगी। बता दें कि इसमें आप के लेनदेन का विवरण दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ : युरोपियन मास्टर्स विजेता मनीषी सिंह 6 अगस्त को इटली से रायपुर पहुचेगी..

0

छत्तीसगढ़ के कोरबा की एक बैडमिंटन खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है. पेशे से शिक्षिका मनीषी सिंह ने इटली में आयोजित यूरोपियन मास्टर्स गेम्स में सफलता हासिल की है. मनीषी सिंह ने प्रतियोगिता के सिंगल और डबल्स मुकाबले में कस्य पदक जीत कर भारत का मान बढ़ाया है. कोरबा लौटने पर मनीषी के भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है.

गौरतलब है की बीते 24 फरवरी से 2 मार्च तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दौरान कोरबा के बालगोनगर निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी 42 वर्षीय मनीषी सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इस दौरान मनीषी ने चयनकर्ताओं को अपने खेल प्रतिभा से प्रभावित किया. मनीषी के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय मास्टर गेम्स फेडरेशन द्वारा चयन 26 जुलाई से 4 अगस्त तक इटली में आयोजित यूरोपियन मास्टर गेम्स 2019 के लिए किया गया.

राजनीति शास्त्र की टीचर हैं मनीषी कोरबा के उरगा के शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल में राजनीति शास्त्र की शिक्षिका मनीषी सिंह इटली में आयोजित यूरोपियन मास्टर गेम्स में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए सिंगल व डबल्स मुकाबले में कस्य पदक हासिल किया. मनीषी सिंह बालकोनगर निवासी अमित सिंह की पत्नी है. मनीषी के उपलब्धि से परिवार, खेल प्रेमी उत्साहित हैं. मनीषी 6 अगस्त को इटली से रायपुर पहुंचेगी. इसके बाद 7 अगस्त को कोरबा आएंगी.

जानिए, विक्स को इस अंग पर लगाने से मिलते है चमत्कारी फायदे..

0

चेहरे पर झुर्रियों को हटाने – विक्स कई मामलों में वैकल्पिक इलाज करने में सक्षम है। ये चेहरे पर झुर्रियों को हटाने में भी मदद कर सकता है। क्योंकि विक्स में खास तरह का तेल होता है। चेहरे पर तनाव की वजह से आए निशान को विक्स आसानी से मिटा देता है। पर इसके बारे में विक्स ने कभी कुछ बताया ही नहीं।

खून के रिसाव को बंद करने में – विक्स की खास बात ये है कि अगर आपके हाथों में शरीर के किसी मजबूत हिस्से में छोटा सा कट बन गया हो, और उसमें से खून निकलना बंद न हो रहा हो। तो आप विक्स में थोड़ा नमक मिलाकर कट पर लगा दें। तुरंत खून का रिसाव बंद हो जाएगा।

पालतू जानवरों को ट्रेनिंग देने में – विक्स की मदद से आप फंगस से लड़ सकते हैं, तो और भी बड़े काम कर सकते हैं। जैसे पालतू जानवरों को ट्रेनिंग देने में विक्स कमाल की मदद कर सकता है।

दुकानदार भी नहीं दे पायेगा आपको धोखा, इन तरीको से करे असली व नकली सोने की पहचान..

0

हम सभी जानते हैं कि हमारे भारतीय समाज में सोने का कितना महत्‍व है वहीं आपको बता दें कि हमारी संस्‍कृति में महिलाओं को सोना पहना अनिवार्य माना गया है।आज के समय में भी सोना जबकि इतना महंगा हो चुका है तो भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है पर हममें से ज्‍यादा लोग ऐसे हैं जो सोने की असली पहचान नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से उनको मिलावट वाले सोने की खरीदारी करनी पड़ती हैं और वो जाने अनजाने में ही ठगे जाते हैं।सोने के गहने लेते वक्त सबसे पहला विचार यही आता है कि वह कितना शुद्ध है और उसपर कितना रिटर्न मिलेगा। यूं तो हर दुकानदार अपने बेचे गए गहने को मार्केट में चल रहे रेट के अनुसार वापस लेने का दावा करता है लेकिन अगर आप उसके पास जाएंगे तो जरूरी नहीं कि दावे के अनुरूप ही मुनाफा मिले और सोना वाकई उतना शुद्ध हो जितना कि उसका दावा।

मुनाफे के लिए कई सराफा कारोबारियों द्वारा ऐसा अशुद्ध माल लगातार धड़ल्ले से बेचा जाता है। शुद्ध सोना के नाम पर इसमें चांदी, तांबा और जस्ता की मिलावट की जाती है। जानकारी न होने के चलते लोग असली सोने की पहचान नहीं कर पाते हैं और मिलावटी सोने को खरीदकर अपनी मेहनत की कमाई लुटा बैठते हैं। दुकानदारों के इस धोखे से बचने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिन्हें आजमाकर आप सोने की शुद्धता और उसके असली-नकली होने का फर्क जान सकते हैं।

1. सबसे पहले तो आप ये जान लें कि अगर आप भी सोने की शुद्धता को परखना चाहते हैं तो इस‍के लिए एक आसान सा उपाय है जो आप कहीं भी अपनाकर जांच सकते हैं सोना असली है या नकली। तो बता दें कि इसके लिए आपको सोने को अपने दांतो के बीच में दबाना होगा और अगर सोने के ऊपर दातों के निशान बन जाते हैं तो यह सोना असली है और यदि सोने पर यह निशान नहीं बनते हैं तो आप समझ जाइए कि यह सोना नकली है।

2. अब ये रहा दूसरा तरीका भी बताने जा रहे हैं आप चाहे तो इस तरीके को अपनाकर भी सोने की शुद्धता को परखने के लिए मैगनेट टेस्ट भी कर सकते हैं क्योंकि सोना कोई चुंबकीय धातु नहीं है। वहीं आपको ये भी बता दें कि ऐसे में अगर आपको सोने की शुद्धता को लेकर कोई भी आशंका है तो इसके लिए आप एक स्ट्रांग चुंबक लेकर उसको सोने के पास ले जाएं। यदि सोना चुंबक पर थोड़ा सा भी चिपकता है तो इसका मतलब है कि सोना शुद्ध नहीं है सोने में कुछ मिलावट है।

3. वहीं आपको बता दें कि एसिड से भी सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं पहचान की जा सकती है। इसके लिए आपको सोने पर 1 पिन से हल्की सी खरोच लगानी होगी और फिर उस खरोंच वाली जगह पर आप कुछ बूंदे नाइट्रिक एसिड की लगाएं। यदि सोना तुरंत ही हरा हो जाता है तो आप बिल्कुल समझ जाइए कि सोने में कुछ मिलावट अवश्य है सोना पूर्ण रुप से शुद्ध नहीं है।

ऐसे में सोने के लिए बीआईएस 916 हॉलमार्क को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शुद्धता का पैमाना माना जाता है जिसमें यह गारंटी होती है कि सोना 91.6 प्रतिशत खरा है यानी 22 कैरट है। त्यौहारी सीजन के अलावा विवाह के सीजन आदि में भी सोना-चांदी काफी मात्रा में बिकता है। वहीं इस दौरान खरीदी में लगातार नकली और मिलावटी सोना की शिकायतें आती रहती है।

हॉलमार्क के गहने खरीदते वक्त आपको थोड़ी कीमत अधिक देनी होगी जिसमें इस परीक्षण की लागत को शामिल किया जाता है। कई बार हॉलमार्क के गहनों की कीमत भी अलग-अलग दुकानों पर अलग-अलग हो सकती है। इसलिए कई जगहों पर जानकारी लेकर उपयुक्त जगह से ही हॉलमार्क सोना खरीदें।

ये नेता सबसे महंगे कपड़े पहनते हैं, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान..

0

सादे धोती-कुर्ते और सूती साड़ियों में नजर वाले नेताओं के कपड़ो की कीमत की यदि बात करें तो उनकी कीमत हजारों, लाखों में होती है। किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी के समान ही वे महंगे कपड़े पहनते हैं। कई नेता अपनी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते है, जिनमे नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी जैसे नेता शमिल है। आज हम आपको ऐसे ही नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे महंगे कपड़े पहनते हैं और उनकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे।

नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने स्टाइल और कपड़ों की वजह से दुनियाभर में फेमस है। साल 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जो सूट पहना था जिस पर उनका नाम लिखा हुआ था। उनके ये सूट उस समय काफी फेमस हुआ था और विपक्ष ने उनके इस सूट के वजह से उन पर निशाना भी साधा था।मोदी ने वह सूट एक ही बार पहना और बाद में जब उसकी नीलामी हुई तो वह सूट 4 करोड़ 31 लाख रुपये में बिका था।

सोनिया गांधी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष रही सोनिया गांधी भी अपने लाइफस्टाइल के कारण जानी जाती है। सोनिया साड़ियों का चुनाव ऐसे ही नहीं कर लेती बल्कि उनकी साड़ियां दिल्ली की डिज़ाइनर नीरू कुमार ही बनाती हैं। उनकी कॉटन और खादी साड़ियां दुनिया भर की महिलाओं और यहां तक कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी बेहद पसंद आती है।

राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी भी अपने कपड़ो को लेकर चर्चा में रहते है। एक बार उन्होंने इतनी महंगी जैकेट पहनी कि जिसे देख कर ही सभी दंग रह गए थे। यह जैकेट ब्रिटिश लग्ज़री फ़ैशन हाउस ‘बरबरी’ की है, जिसकी कीमत 995 डॉलर है। जिसे भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट करें तो ये 65 हजार से अधिक की होगी।

मायावती

भारतीय राजनीतिज्ञ एवं बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती भी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण काफी चर्चित हैं। उन्हें अलग अलग तरह के शूज का काफी शौख है। वह अपने कपड़ों के साथ इतना एक्सपेरिमेंट ना करें लेकिन फुटवेयर का खास ध्यान रखती हैं। उनके जूते मुंबई से आते हैं और इसके लिए उनका प्राइवेट जेट मुंबई जाता है।

सर्पदंश से मौत में भारत अव्वल, सांप काट ले तो क्या करें ?

0

बारिश का मौसम है, यही वक्त है जब आपका सांप से सामना हो सकता है. हम आपको डराने नहीं सतर्क करने आये हैं. बारिश के मौसम में सांप अपने बिल से बाहर निकलते हैं. अक्सर यह घर के आंगन में, कमरे के कोनो में बागीचे में नजर आता है.सांप बाहर निकलते है तो जाहिर है इसी मौसम में सांप के काटने से कई लोगों की मौत हो जाती है.

देश में कई लोग हैं जो आपके घर से , खेत से सांप बाहर निकालने का काम करते हैं. अक्सर लोग सांप नजर आने पर उसे मार देते हैं लेकिन कई लोग हैं जो पेशेवर हैं और सांप को सुरक्षित निकाल कर जंगल में या दूसरी सुरक्षित जगहों पर छोड़ देते हैं. कई लोगों को जानकारी नहीं होगी कि लेकिन भारत दुनिया में नंबर वन कंट्री हैं जहां सांप कांटने की सबसे ज्यादा घटनाएं होती हैं.

साल 2017 में केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर ने एक आकड़ा जारी किया जिसमें बताया कि छह महीनों में 1 लाख 14 हजार मामले सामने आये. इन आकड़ों में महाराष्ट्र सबसे आगे था जहां 24 हजार 4 37 मामले दर्ज किये गये थे. महाराष्ट्र के बाद वेस्ट बंगाल, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा और कर्नाटका जैसे राज्य शामिल थे.

आकड़ों में समझें

पूरी दुनिया में 5.4 मीलियन मामले सामने आते हैं तो 2.8 मीलियन भारत देश के हैं लगभग 1 लाख लोग पूरी दुनिया में सांप के काटने से मारे जाते हैं इस खतरे से लड़ने के लिए सरकार और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ – साथ कई लोग अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं. बंगाल में डॉ दयाल बंधू मजूमदार, महाराष्ट्र में प्रियंका कदम सरीखे कई लोग हैं जो व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य माध्यमों से इस खतरे से निपटने के लिए अभियान चला रहे हैं.

भारत क्यों पूरी दुनिया से सर्पदंश में आगे है

* ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ सुविधा की खराब स्थिति

* ग्रामीण इलाको में इलाज को लेकर असुविधा है ग्रामीणों जल्द अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते

* सर्पदंश के बाद इलाज को लेकर लोगों को जानकारी कम हैं

* सर्पदंश के बाद लोग ओझा और घरेलू उपचार की तरफ देखते हैं

* एंटी वेनम का ना होना भी एक बड़ा कारण है, दूसरा इसे रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की कमी

* एंटी वेनम की कीमत भी ज्यादा होती है

क्या करें

शांत रहें, घबरायें नहीं और तुरंत उपचार करें

सांप ने जिस जगह काटा है उसे स्थिर रखें

अगर आपने कोई ज्वेलरी पहन रखी है उसे उतार लें, कपड़े ढीले कर लें

क्या ना करें

सांप के कांटने वाली जगह पर कोई कट ना लगायें और ना हीं चूसकर जहर निकालने की कोशिश करें

घरले उपचार और ओझा या झाड़ फूंक पर भरोसा ना करें

सांप के कांटे जगह पर बर्फ या किसी चीज का इस्तेमाल ना करें

ऐसी कोई चीज भी ना करें जिससे जख्म और गहरा हो या सूजन बढ़ जाए

मेरे एलबम को अश्लील बना कर दिया वायरल, भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह ने पुलिस में की शिकायत..

0

भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका के एक एलबम के बोल को अश्लील शब्दों में बदलते हुए उनकी तस्वीर का भद्दे कवर पर इस्तेमाल करने का सनसनीखेज मामला गुरुवार को कंकड़बाग थाने तक पहुंचा। अंतरा सिंह ने पटना के एक स्टूडियो पर आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। अंतरा गाने से छेड़छाड़ और बदनाम करने का आरोप बक्सर निवासी विक्की यादव उर्फ तूफानी लाल यादव, स्टूडियो संचालक गोपालगंज के संजीत कुमार और सारण के दिलीप सिंह राजपूत पर लगाया है।

अंतरा ने पुलिस से की अपनी शिकायत में लिखा है कि एक महीने पहले एलबम शूटिंग से जुड़े विवाद के कारण उन्हें बदनाम करने की यह साजिश रची गई है। अंतरा ने बताया कि गाने को दो बार बदल-बदल कर रिलीज किया गया है। जिसमें अश्लील शब्द इस्तेमाल किए गए हैं।

बता दें अंतरा को ‘गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे’ से काफी लोकप्रियता मिली है। अंतरा का भोजपुरी गाना ‘जान लोगी क्या’ भी काफी हिट हुआ है।