Home Blog Page 2922

कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा और Cafe Coffee Day के फाउंडर वीजी सिद्धार्थ लापता, तलाश जारी

0

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ लापता हो गए हैं. वह कैफे कॉफी डे संस्थापक हैं. बताया जा रहा है कि वीजी सिद्धार्थ सोमवार को को मंगलूरू आ रहे थे. तभी शाम के वक्त बीच रास्ते में वह गाड़ी से उतर गए और टहलने लगे. इसके बाद वह लापता हो गए.

कैफे कॉफी डे के संस्थाप वीजी सिद्धार्थ की तलाश में पुलिस बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. लेकिन उनका अभी तक कोई पता नहीं चला है. बताया जा रहा है कि अब उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है. सिद्धार्थ के लापता होने से पूरा परिवार सदमे में है. सिद्धार्थ के लापता होने के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के घर पार्टी नेताओं और समर्थकों की भीड़ लग गई. सीएम बीएस येदियुरप्पा भी उनके आवास पर पहुंचे.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के अलावा कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और बीएल शंकर भी उनके आवास पर पहुंचे. वहीं सिद्धार्थ के घर के बाहर भी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मंगलुरु में नेत्रवती नदी के पास से लापता हैं. सिद्धार्थ की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

परिजनों के मुताबिक, सिद्धार्थ सोमवार शाम से ही लापता हैं और उसका फोन तभी से बंद है. सोमवार को सिद्धार्थ मंगलुरु जा रहे थे, नेत्रवती नदी का पुल पार कर उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी रोकने को कहा और उसके बाद वह उतर गए. उसके बाद वह फोन पर किसी से बात करने लगे. जब वह कुछ देर तक वापस नहीं आए तो ड्राइवर घबरा गया और उसने सिद्धार्थ के परिवार को फोन किया.

कभी पैरों में पहनने के लिए नहीं थी चप्पल, अब हैं इसरो अध्यक्ष

0

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के सराक्कलविलाई गांव के एक किसान के बेटे कैलाशवडीवू सिवन (के सिवन) आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। इसके अलावा वह चंद्रयान-2 मिशन का नेतृत्व भी कर रहे हैं। सिवन ने एक सरकारी स्कूल में तमिल माध्यम से पढ़ाई की है। नागेरकोयल के एसटी हिंदू कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया। सिवन ने 1980 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसिज (आईआईएससी) से इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। 2006 में उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। सिवन स्नातक करने वाले अपने परिवार के पहले सदस्य हैं। उनके भाई और बहन गरीबी के कारण अपनी उच्च शिक्षा पूरी नहीं कर पाए। 

उन्होंने कहा, ‘जब मैं कॉलेज में था तो मैं खेतों में अपने पिता की मदद किया करता था। यही कारण था कि पिता ने मेरा दाखिला घर के पास वाले कॉलेज में कराया था। जब मैंने 100 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी (गणित) पूरी कर ली तो उन्होंने अपना मन बदल लिया। मेरा बचपन बिना जूतों और सैंडल के गुजरा है। मैं कॉलेज तक धोती पहना करता था। जब मैं एमआईटी में गया तब पहली बार मैंने पैंट पहनी थी।’ 

सिवन 1982 में इसरो में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने लगभग हर रॉकेट कार्यक्रम में काम किया है। जनवरी 2018 में इसरो अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले वह विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) के निदेशक थे। यह सेंटर रॉकेट बनाता है। उन्हें साइक्रोजेनिक इंजन, पीएसएलवी, जीएसएलवी और रियूसेबल लॉन्च व्हीकल कार्यक्रमों में योगदान देने के कारण इसरो का रॉकेट मैन कहा जाता है। 

उन्होंने 15 फरवरी 2017 को भारत द्वारा एकसाथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने में अहम भूमिका निभाई थी। यह इसरो का विश्व रिकॉर्ड भी है। रॉकेट विशेषज्ञ सिवन को खाली समय में तमिल क्लासिकल गाने सुनना और गार्डनिंग करना पसंद है। उनकी पसंदीदा फिल्म राजेश-खन्ना की 1969 में आई आराधना है। उन्होंने कहा, ‘जब मैं वीएसएससी का निदेशक था तब मैंने तिरुवनंतपुरम स्थित अपने घर के बगीचे में कई तरह के गुलाब उगाए थे। अब बंगलूरू में मुझे समय नहीं मिल पाता है।’ 

15 जुलाई को जब चंद्रयान-2 अपने मिशन के लिए उड़ान भरने ही वाला था कि कुछ घंटों पहले तकनीकी कारणों से इसे रोकना पड़ा। इसके बाद सिवन ने एक उच्च स्तरीय टीम बनाई ताकि दिक्कत का पता लगाया जा सके और इसे 24 घंटे के अंदर ठीक कर दिया और सात दिनों बाद चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में तकनीकी खामी को दूर करने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की प्रशंसा की थी।

मुख्यमंत्री निवास पर जन चौपाल: भेंट-मुलाकात का आयोजन 31 जुलाई को

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में बुधवार 31 जुलाई को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के घर के दरवाजे आगंतुकों के लिए खुले रहेंगे। जनचौपाल में मुख्यमंत्री जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा, इसके लिए पंजीयन का कार्य दोपहर एक बजे तक होगा।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई : सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ..

0

सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री पी.आर.रामचंद्र मेनन ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल सुश्री उइके ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। 

शपथ ग्रहण के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल सुश्री उइके को पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी, डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री नन्दकुमार साय, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे तथा राज्यपाल के सचिव श्री सुरेन्द्र कुमार जायसवाल सहित अनेक विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, गणमान्य नागरिक और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
  
मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर ने कार्यक्रम का संचालन किया। शपथ के उपरांत राज्यपाल सुश्री उइके को सशस्त्र बलों द्वारा सलामी दी गई। शपथ ग्रहण समारोह में सुश्री उइके के परिजन भी शामिल हुए। 

सफ़ेद बालो की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

0

बाल स्तनधारी प्राणियों के बाह्य चर्म का उद्वर्ध है। कीटों के शरीर पर जो तंतुमय उद्वर्ध होते हैं, उन्हें भी बाल कहते हैं। बाल कोमल से लेकर रुखड़ा, कड़ा (जैसे सूअर का) और नुकीला तक (जैसे साही का) होता है। प्रकृति ने ठंडे गर्म प्रभाव वाले क्षेत्रों में बसने बाले जीवों को बाल दिये हैं, जो जाडे की ॠतु में ठंड से रक्षा करते है और गर्मी में अधिक ताप से सिर की रक्षा करते हैं। जब शरीर से न सहने वाली गर्मी पडती है, तो शरीर से पसीना बहकर निकलता है, वह बालों के कारण गर्मी से जल्दी नहीं सूखता है, किसी कठोर वस्तु से अचानक हुए हमला से भी बाल बचाव करते है।
काली मिर्च
काली मिर्च के द्वारा आप लोग अपने बालों को असमय सफेद होने से बचा सकते हैं। आप थोड़ी-सी काली मिर्च के दानों को पानी में उबाल लें और नहाते समय प्रयोग करें। इससे आपके झड़ते बालों में कुछ ही समय में फर्क देखने को मिलेगाl
एलोवेरा
एलोवेरा के द्वारा बाल लंबे, घने और चमकदार हो सकते हैं और असमय सफेद भी नहीं होते हैं। आप एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर उसमें नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। जिससे आपके बाल असमय सफ़ेद नहीं होंगे।
दही
बालों के लिए दही बहुत ही अच्छी औषधि है। आप दही में मेहंदी मिलाकर पेस्ट बना लें और अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बाल काले होने लगेंगे। इस उपाय को करने के बाद आपके बाल काळा हो जायेंगे।
भृंगराज और अश्वगंधा
बालों के लिए भृंगराज और अश्वगंधा दोनों ही बहुत ही अच्छे होते हैं। आप इन दोनों जड़ी-बूटियों को मिलाकर पेस्ट बना लें और नारियल पानी मिला लें। ये मिश्रण जड़ों के अंदर तक जाए और लगाने के बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको बालों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं में लाभ होगा। ये बालो के लिए बहुत ही अच्छा होता हैं।
कच्चा पपीता
कच्चे पपीते में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के साथ-साथ बालों के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। आप बालों के लिए कच्चे पपीते का पेस्ट बनाकर प्रतिदिन अपने बालों में लगाएं l और 10 मिनट पश्चात इसे धो लें। कुछ ही दिनों में आपके बालों में आपको फर्क देखने को मिलेगा।

लड़को की इन 5 गलतियों के कारण लड़कियाँ उनका प्रपोजल रिजेक्ट कर देती हैं

0

लड़को की इन 5 गलतियों के कारण लड़कियाँ उनका प्रपोज़ल कर देती है रिजेक्ट” के बारे में बताने जा रहा हूँ, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

वादा करके प्रपोज करना-दोस्तों कोई लड़के अपने दोस्तों के साथ खड़े होते हैं और कोई लड़की उनके पास से निकलती हैं तो वह दोस्तों से शर्त लगाता है कि वह आने वाले समय में इसी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाऊंगा। लेकिन शर्त के चक्कर में आपको उस लड़की का रिजेक्शन मिल जाता हैं। इसके साथ ही आप उस लड़की की भावनाओं की भी कद्र नहीं करते है।

गलतफहमी न रहें-ये लड़कों को साथ होने वाली बहुत ही आम समस्या है। अगर कोई लड़की आपसे मुस्करा के करती हैं तो आपके साथ थोड़ा समय बिताएं तो आपको लगने लगता है कि आपके लिए उसके दिल में कुछ तो है। इसी के कारण आप उसे प्रपोज कर देते है। लेकिन लड़की के मन में जरुरी नहीं है कि ऐसा कुछ हो। यह भी एक कारण हैं, रिजेक्शन का।
सेल्फ-रेस्पेक्ट में रहें-किसी भी लड़के के लिए सेल्फ-रेस्पेक्ट होना बहुत जरूरी है। कई दफा बार-बार रिजेक्शन के चलते आप लड़की के लिए काफी कुछ कर गुजरने के लिए रेडी हो जाते हैं। लेकिन एक तरफा लव में लडकियां आपका फायदा उठा सकती हैं।
सही की तारीफ करें-हम ये अच्छी तरह जानते है कि लड़की को तारीफ सुनना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिना कुछ सोचे-समझे उसकी झूठी तारीफ करने लगे। ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए थोड़ा सा भारी पड़ सकता है।
आप ओवरकॉन्फिडेंस से बचे-कई लड़को को लगता है कि वह जिसे चाहे उसे अपनी गर्लफ्रेंड बना सकता है। कोई भी लड़की उसे रिजेक्ट नहीं करेगी। लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते है। जो कि पूरे कॉंन्फिडेंस के साथ उसे बात करें और उनसे ओवरकंफिडेन्स से बचे।

कहीं आपका व्हाट्सएप मैसेज कोई और तो नहीं पढ़ रहा, कैसे रोके इसे

0

व्हाट्सएप एक ऐसा ऐप है जो लोगों की जरूरत बन गया है। सभी काम आजकल व्हाट्सएप पर होते हैं, जिससे लोग इसे पसंद करने लगे है। लेकिन हो सकता है कि आपका व्हाट्सएप भी हैक हो गया हो। आपका मैसेज कोई और भी पढ़ रहा हो।
कंपनी ने एंड टू एंड इंक्रिप्शन देकर व्हाट्सएप को सुरक्षित तो बनाया है, परंतु फिर भी कई तरीकों से इसे हैक कर सकते हैं। आपके व्हाट्सएप के क्यूआर कोड को स्कैन करके कोई भी आपके व्हाट्सएप को हैक कर सकता है। मोबाइल नंबर व्हाट्सएप में रजिस्टर करके चैट हिस्ट्री रिकवर की जा सकती है। इसके लिए हैकर्स वॉइस मैसेज का सहारा लेते हैं। इन सब से बचने के लिए आपको व्हाट्सएप पर आए क्यूआर कोड को किसी से भी शेयर नहीं करना है। तथा व्हाट्सएप की ओर से भेजे गए ओटीपी को भी शेयर नहीं करना है। शेयर करने से आपका व्हाट्सएप हैक हो सकता है।

आयुर्वेद में बताएं गए इस नुस्खे से पाचन तंत्र इतना मजबूत होगा की पत्थर भी हजम हो जाएंगे

0

पाचन हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण और जटिल कार्य है, हमारे शरीर में भोजन का पाचन मुख से प्रारंभ हो जाता हैं और गुदा तक चलता है, पाचन तंत्र में हमारे भोजन से पोषक तत्व को अवशोषित करता हैं और अपशिस्ट पदार्थ को बाहर निकाल देता हैं। लम्बे समय तक चलने वाली पाचन कि समस्या बड़ी बीमारी का कारण हो सकती हैं।
पाचन कि समस्या का कारण हैं भोजन का समय से न लेना ओर अधिक मसाले युक्त भोजन करना, अधिक मिर्च वाले भोजन को खाना आदि। इस प्रकार के भोजन हमारे पाचनतंत्र को प्रभावित करता हैं।

सौंफ़-भारतीय परम्परा के अनुसार खाना खाने के बाद सौफ़ को दिया जाता हैं क्योंकि यह पाचन क्रिया को तेज करती हैं जिससे पाचन अच्छी तरह से होता हैं, सौंफ में एंटीस्पाज्मोडिक पाया जाता हैं जो कि अपचन को ठीक करने में मदद करता हैं, सौफ़ के सेवन से पेट की ऐठन और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी समस्याओं को खत्म कर देता हैं इसके लिए आप को पानी में आधा चम्मच सौंफ पाउडर ले और उसको पानी में 10 मिनिट तक उबाले और जब भी आपको को पाचन सम्बन्धी कोई प्रोब्लम लगे तो आप इसका सेवन करे इससे आपको लाभ होगा। 

जीरा-आयुर्वेद में जीरे को पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण औषधि बताया गया है | जीरे में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो हमारे पेट से संबंधित सभी बीमारियों को जड़ से खत्म कर देते हैं| अगर आप भी पाचन तंत्र की समस्या से परेशान है तो आप एक चम्मच जीरे को एक गिलास पानी में उबालें ले| जब आपको लगे कि अच्छी तरह से काढा बन गया है,तो उसे उतार लें और ठंडा होने दें| 15-20 मिनट बाद उसे छानकर घूट-घूट करके पिए| एक-दो दिन ऐसा करने से आपके पेट से संबंधित सभी बीमारियां जड़ से खत्म हो जाएंगी और आपका पाचन तंत्र भी बहुत अच्छे से काम करेगा और खाने का एक-एक कण आपके शरीर को लगेगा और आपका पाचन तंत्र इतना मजबूत हो जाएगा की पत्थर भी हजम हो जाएंगे|

पानी-दोस्तों ,अगर आप पानी पीने के सही तरीके को जानते हैं तो आप का पाचन तंत्र खराब हो ही नहीं सकता|क्योंकि पानी की कमी से ही हमें कब्ज की समस्या होती है और हमारा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है | अगर आप चाहते हैं कि आपका पाचन तंत्र बहुत दुरुस्त रहे और अच्छे से काम करें तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिए| और खाना खाने के 2 घंटे बाद पानी पानी पिए|

100 से अधिक कार चुराने वाला ‘अन्‍ना गैंग’ का प्रमुख दिल्ली से गिरफ्तार

0

दिल्‍ली-एनसीआर में कार चोरी के 100 से अधिक मामलों में आरोपी एक व्यक्ति को साउथ ईस्‍ट दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से 11 गाड़ि‍यां भी बरामद की गई हैं. दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला 40 वर्षीय जाहिद दिल्ली-एनसीआर के आवासीय क्षेत्रों में खड़ी कारों को निशाना बनाता था और इन कारों को मेरठ में बेचता था. उसने अब तक 100 से अधिक कारें चुराई हैं.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 और 23 जुलाई की रात को एक कार को कालकाजी मंदिर और चिराग दिल्ली के बीच रोका गया. तभी चालक जाहिद को पकड़ लिया गया क्योंकि वह गाड़ी के सही दस्‍तावेज नहीं दिखा सका.

डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान जाहिद ने खुलासा किया कि वह वह अन्य ऑटो-लिफ्टरों के साथ कारें चोरी करता था. चोरी के आरोप में 2005 में उसे पहली बार गिरफ्तार किया गया था. हालांकि उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पिछले ही साल उसने अपना गिरोह बनाया.

अन्‍ना गैंग नाम से चलता था गिरोह पु‍लिस के मुताबिक जाहिद के गिरोह का नाम अन्‍ना गैंग रखा गया. वहीं इस गिरोह के सदस्‍य जाहिद को अन्‍ना गैंग कहते थे. फिलहाल पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के साथ ही चोरी की गई 10 कारों को दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मेरठ और गढ़ मुक्तेश्वर से बरामद किया है.

घर में गलती से भी ना लगाएं ये पौधा, वरना हो सकता है धन-संपत्ति का भारी नुकसान

0

बहुत से लोगों को अपने घरों में पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है. घर के अंदर पेड़-पौधे लगाने से घर में शांति का अनुभव होता है. इसके साथ ही घर की खूबसूरती बढ़ती है, लेकिन अगर आपने घर में पौधे सही दिशा में नहीं लगाए हैं, तो वास्तुशास्त्र के अनुसार, ये घर में आई खुशियों पर ग्रहण डाल सकता है. चलिए जानते हैं किस दिशा में लगाने चाहिएं पौधे-

वास्तुशास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो आंगन की खूबसूरती को बढ़ाते हैं. वहीं कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं, जो आंगन में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए. वरना इससे घर में आई बरकत रूक जाती है. वास्तु के अनुसार, घर के आंगन में नारिय, अनार, चंपा, चमेली और गुलाब का पौधा लगाने से लाभ होता है. इससे परिवार में सुख और खुशियां फैलती हैं.

वहीं, वास्तु के अनुसार, घर के आंगन में बबूल, जामुन, केला, पीपल इत्यादि का पेड़ नहीं लगाना चाहिए. ये बेहद अशुभ माना जाता है.

अगर आप अपने घर में तरक्की चाहते हैं, तो घक के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाएं. ऐसा करने से आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी. मनी प्लांट पौधे लगाने के दौरान इस बात का ध्यान दें कि इसकी लंबाई दीवार से ज्यादा ना हो जाए. इससे आपके जीवन में परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं.

घर के उत्तर-पूर्व दिशआ में ही तुलसी का पौधा लगाएं. वास्तु के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना काफी शुभ होता है. इससे घर के अंदर धन की वर्षा होती है.