Home Blog Page 2945

रेलवे: आसानी से शादी, धार्मिक यात्रा के लिए बुक करा सकेंगे पूरी ट्रेन, आसान हुए नियम

0

रेलवे ने अब शादी-ब्याह, तीर्थ यात्रा या अन्य किसी प्रयोजन हेतु कोच या पूरी ट्रेन को बुक करने का नियम आसान कर दिया है, ताकि लोग बुकिंग आसानी से करा सकें और रेलवे की आय बढ़ सके. लोग केवल घर बैठे आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर एप के माध्यम से यह बुकिंग कर पाएंगे.

इन कोच की करा सकते हैं बुकिंग

जिन कोच को ट्रेन में लगाया जा सकता है, उनमें वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, सेंकड एसी, थर्ड एसी, एसी चेयरकार, एग्जिक्यूटिव चेयरकार, शयनयान, पेंट्रीकार, पार्सल वैन आदि शामिल हैं.

यह है बुकिंग का शुल्क

कोच बुक कराने के लिए 50 हजार रुपये और 18 कोच वाली पूरी ट्रेन के लिए नौ लाख रुपये चार्ज लगेगा. अगर ट्रेन एक हफ्ते के बाद भी बुक रहती है, तो फिर प्रति कोच 10 हजार रुपये अतिरिक्त देनी होगी.

पूरी ट्रेन बुक कराने का यह है नियम

-अगर आप पूरी ट्रेन को बुक कराते हैं, तो फिर इन नियमों का पालन करना होगा:

-कम से कम 18 और अधिकतम 24 कोच

-तीन एसएलआर कोच जरूरी कम कोच लेने पर भी सुरक्षा निधि 18 कोच के बराबर ही लगेगी.

-एक माह से लेकर छह माह पूर्व बुकिंग कराना जरूरी

-हो सकती है दो दिन पहले बुकिंग कैंसिल

-स्टेशन पर स्टॉप अधिकतम 10 मिनट का होगा

-दो स्लीपर कोच अनिवार्य

प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट के बाद बिकनी में तस्वीर वायरल, पति निक यहां भी कश लगा रहे

0

 

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस और दोस्तों के साथ मियामी में छुट्टियां बिता रही हैं। यहां वो लगातार समंदर में मस्ती करती दिख रही हैं। मियामी से प्रियंका की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। एक तरफ उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ फोटोज के लिए प्रियंका ट्रोल भी हो रही हैं।याट से प्रियंका की बिकनी पिक वायरल 
याट से प्रियंका की बिकनी पिक वायरल

प्रियंका चोपड़ा ग्लोब नाम के इंस्टा अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की गई हैं। इनमें प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और पति जोनस भी हैं। प्रियंका व्हाइट कलर के याट पर एंजॉय कर रही हैं। इसमें वे बिकनी पहने नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति बैठकर सिगरेट पीते दिख रहे हैं। पहले ही सिगरेट पीने वाली तस्वीर पर ट्रोल हुई प्रियंकाएक बार फिर यूजर्स के निशाने पर हैं।

सिरगेट पीते हुए तस्वीर वायरल 
सिरगेट पीते हुए भी तस्वीर वायरल

एक दिन पहले सामने आई तस्वीर में प्रियंका अपनी मां और पति के साथ सिगरेट पीते दिख रही हैं। इस तस्वीर को लेकर फैंस प्रियंका को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दीदी को अस्थमा भी है और सिगरेट भी फूंकनी है, ऐसा कैसे चलेगा दीदी। दीवाली के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अस्थमा को मरीजों का ध्यान रखते हुएलोगों से पटाखे ना फोड़ने की अपील की थी। इसी को लेकर उनके फोटो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा, प्रियंका चोपड़ा लोगों से पटाखे ना फोड़ने को कहती हैं और अब वो अस्थमा से बचने के लिए दवाइयां ले रही हैं?

हाल ही में प्रियंका ने मनाया है 37वां बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 37वां बर्थडे मनाया है। प्रियंका 18 जुलाई को बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद से मियामी में हैं। वो पति और फैमिली के साथ एंजॉय कर रही हैं। रोज उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। प्रियंका के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा की कुछ तस्वीरें भी मियामी से सामने आई हैं।

राहुल गांधी ने ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी से मांगा जवाब

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान की वजह से भारतीय राजनीति में भूचाल आ गया है। ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करने को कहा था और वह इसके लिए तैयार है। उनके इस बयान को भारतीय विदेश मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया है। भारत का साफ कहना है कि कश्मीर द्वीपक्षीय मसला है और भारत इसमें किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप नहीं चाहता। संसद में भी इस मसले पर काफी हंगामा हुआ। विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री जवाब दो के नारे लगाए। विदेश मंत्री लोकसभा और राज्यसभा में सफाई दे चुके हैं इसके बावजूद विपक्ष का हंगामा जारी है। अब इसमें राहुल गांधी भी शामिल हो गए हैं। वायनाड से सांसद गांधी ने पूरे मसले पर प्रधानमंत्री से जवाब देने को कहा है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री को राष्ट्र को बताना चाहिए कि उनके और ट्रंप के बीच क्या बात हुई थी।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कश्मीर मसले पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने को कहा। यदि यह सत्य है तो प्रधानमंत्री ने भारत के हितों और 1972 शिमला समझौते के साथ धोखा किया है। एक कमजोर विदेश मंत्रालय के इनकार से कुछ नहीं होगा। प्रधानमंत्री को देश को बताना होगा कि उनके और ट्रंप के बीच क्या बात हुई।’ 

मोदी ने नहीं की मध्यस्थता की अपील

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में ट्रंप के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मध्यस्थता की कोई अपील नहीं की है। भारत का रुख हमेशा से साफ रहा है कि वह कश्मीर मुद्दे पर सिर्फ द्विपक्षीय बातचीत कर सकता है और जिसमें किसी तीसरे मुल्क का दखल नहीं हो सकता। कश्मीर मसले पर हम शिमला और लाहौर समझौते के तहत ही आगे बढ़ेंगे। पाकिस्तान के साथ आतंकवाद के खात्मे के बाद ही बातचीत मुमकिन है।

व्हाइट हाउस ने दी सफाई

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य ब्रैड शेरमैन ने ट्रंप के बयान की निंदा करते हुए इसे अपरिपक्व और भ्रमित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी ट्रंप से मध्यस्थता को लेकर आग्रह नहीं किया है। ब्रैड शेयरमैन ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘दक्षिण एशिया की राजनीति की थोड़ी सी जानकारी रखने वाले लोग भी ये बात जानते हैं कि भारत कश्मीर मामले में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का हमेशा से ही विरोधी रहा है। सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी कभी कश्मीर पर मध्यस्थता का आग्रह नहीं करेंगे। ट्रंप का इस मामले में बयान अपरिपक्व, भ्रामक और शर्मिंदा करने वाला है।’

चंद्रयान-2 : जाने सैटेलाइट्स को क्यों लपेटा जाता है सोने की परत में

0

 चंद्रयान—2 की सफल लॉन्चिंग कल हो चुकी है। इस सफलता का एक अत्यंत महत्वपूर्ण सफलाता माना जा रहा है। चंद्रयान—2 को ले जाने की जिम्मेदारी रॉकेट बाहुबली को दी गई थी। उसने इस सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करवा दिया है। लेकिन क्या आपने गौर किया है कि चंद्रयान एक सोने की परत में लिपता हुआ प्रतित हो रहा है।

देखने के बाद सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा क्या किया जाता है। क्या ये सच में सोने से मढ़ा गया है या फिर सोने जैसी और कोई धातु है। वैज्ञानिकों ने इस बारे में बताया कि सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में भेजे जाने में सोने का एक अहम रोल होता है।

औद्योगिक धातु सोना किसी सैटेलाइट का अमूल्य हिस्सा होती है जिसे गोल्ड प्लेटिंग कहा जाता है। सोने की भूमिका के बारे में वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि सोना सोना सैटेलाइट की परिवर्तनशीलता, चालकता (कंडक्टिविटी) और जंग के प्रतिरोध को रोकता है। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट में सोना ही नहीं अन्य मूल्यवान धातुओं का भी उपयोग किया जाता है।

जो कि सैटेलाइट को एक खास सुरक्षा प्रदान करते हैं। इन धातुओं की थर्मल कंट्रोल प्रॉपर्टी सैटेलाइट में अंतरिक्ष की हानिकारक इनफ्रारेड रेडिएशन को रोकने में मदद करती है। ये रेडिएशन इतना खतरनाक होता है कि वो अंतरिक्ष में सैटेलाइट को बहुत जल्द नष्ट करने की क्षमता रखता है। चंद्रयान में ही नहीं अपोलो लूनर मॉड्यूल में भी नासा ने सैटेलाइट बनाने में सोने का इस्तेमाल किया था।

नासा के इंजीनियरों के अनुसार, गोल्ड प्लेट की एक पतली परत ( गोल्ड प्लेटिंग) का उपयोग एक थर्मल ब्लैंकेट की शीर्ष परत के रूप में किया गया था जो मॉड्यूल के निचले हिस्से को कवर कर रहा था। इन सभी तथ्यों से यह सिद्ध होता है कि सैटेलाइटों को सुरक्षा प्रदान करने में सोने की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

जानिए आपके लिए कितना नुकसानदेह है रोजाना शेविंग करना

0

हालांकि शेविंग रोज करने की चीज़ नहीं है, लेकिन कई पुरुष जेंटलमैन लुक पाने के लिए रोज शेव करते हैं. अब इससे भले ही वह पुरुष परफेक्ट नजर आने लगा पर क्या आपको पता है कि रोजाना शेविंग करना कितना नुकसानदेह है?

– स्किन पर ब्लेड से रोज शेविंग करने पर इंफेक्शन, जलन, रुखापन और इरिटेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

– स्किन के ग्लो पर पड़ता है असर. लगातार शेविंग करने से आपकी स्किन डल नजर आने लगती है.

– रोजाना शेविंग करने वाले लोगों को स्पेशल केयर की जरूरत होती है. जैसे शेविंग करने से पहले करीब 30 सेकंड तक गर्म तौलिये से अपने चेहरे को भांप दें, जिससे चेहरे के बाल नर्म हो जाएंगे और शेव करने पर ब्लड नहीं आएगा. – शेव करने के बाद आफ्टर शेव क्रिम या किसी भी तरह का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

– रोजाना शेविंग करने से त्वचा पर मौजूद नेचुरल आयल खत्म होने लगता है इसलिए हप्ते में सिर्फ पांच ही दिन शेविंग करनी चाहिए.

– शेविंग करने से पहले कभी भी चेहरे को ठंठ पानी से नही धोना चाहिए क्यों की ऐसा करने से पोर्स सिकुड़ जाते और जिससे शेव ठीक से नही हो पाती.

छत्तीसगढ़ राज्य की संकल्पना को मूर्त रूप देने में डॉ. खूबचंद बघेल का योगदान अविस्मरणीय-मुख्यमंत्री

0

राष्ट्र के सभी हिस्सों के विकास से ही संपूर्ण राष्ट्र का विकास संभव है। डॉ. खूबचंद बघेल ने इस बात को शिद्दत से महसूस किया और पूरे मनोयोग से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की संकल्पना को मूर्त रूप देने में डॉ. खूबचंद बघेल जैसे यशस्वी जननायकों ने जो योगदान दिया वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात भिलाई स्थित कला मंदिर में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह एवं माटीपुत्र सम्मान समारोह में कही। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने संबोधन में बैरिस्टर छेदीलाल, स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जैसे पुरोधाओं को भी याद किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ऐसे सभी विभूतियों के योगदान एवं प्रेरणादायी जीवन की कहानियां नई पीढ़ी को पढ़ाई जानी चाहिए ताकि उनका आत्मगौरव और बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विभूतियों ने छत्तीसगढ़ राज्य और यहां के विकास को लेकर सपना देखा था, अब वक्त आ गया है कि हम सभी मिलकर उनके संकल्प को पूरा करें। मुख्यमंत्री ने कहा उनकी सरकार ने इस दिशा में कार्य भी आरंभ कर दिया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं से देश में सर्वाधिक मूल्य 2500 रुपए की दर से धान खरीदी की गई, किसानों का कर्ज माफी किया गया। इससे किसान उत्साह हैं और खेती-किसानी के प्रति रूझान बढ़ा है। तीज त्योहार, हरेली पर पहली बार शासकीय अवकाश घोषित करने से तीजहारिन महिलाएं विशेष रूप से खुश हैं। उन्होंने कहा माताओं-बहनों की खुशी और तरक्की से बहुत संबल मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा बीएसपी और एनएमडीसी जैसे संस्थानों में तीसरे और चौथे दर्जे की नियुक्तियों में छत्तीसगढि़यों की अधिकाधिक हिस्सेदारी हो, इस दिशा में हमने पहल की है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों के पुरोधा श्री मनु नायक को माटीपुत्र सम्मान से सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि मनु नायक का सम्मान कर उन्हें गहरी खुशी हो रही है। उन्होंने बरसों मुंबई में काम किया, फिर भी वे बिल्कुल नहीं बदले। छत्तीसगढि़या जहां भी जाता है अपनी मिट्टी की सुगंध साथ रखता है। अपनी मिट्टी के प्रति गहरा अनुराग उसके साथ होता है। वे जब भी वापस आते, उसी आत्मीयता से बोलते, छत्तीसगढ़ी में अपनी बातें रखते हैं। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में को बढ़ावा देने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। 

मुख्यमंत्री ने उनसे जुड़ी हुई स्मृतियां भी साझा की। उन्होंने बताया कि मनु नायक की फिल्म ‘कहि देबे संदेश’ श्रीमती इंदिरा गांधी को भी पसंद आई थी और उस समय अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डी. पी. मिश्र ने उसे टैक्स फ्री कर दिया था। इसमें मो. रफी, मन्ना डे, महेंद्र कपूर तथा सुमन कल्याणपुर जैसे महान फनकारों ने अपनी आवाज दी थी। इस अवसर पर विधायक श्री देवेंद्र यादव सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

जन चौपाल:24 जुलाई को भेंट-मुलाकात का दूसरा आयोजन

0

मुख्यमंत्री निवास में इस बुधवार 24 जुलाई को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घर के दरवाजे आगंतुकों के लिए खुले रहेंगे, जहां वे जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे। व्यक्तियों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकातों का दौर चलेगा। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

इलेक्शन के फंड का 90% हिस्सा सिर्फ एक पार्टी के पास – मनमोहन सिंह का आरोप

0

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि केवल एक पार्टी के पास 90 प्रतिशत चुनावी धनराशि है और कहा कि चुनावों के राज्य वित्त पोषण पर चर्चा करने का समय आ गया है.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेता इंद्रजीत गुप्ता के जन्म शताब्दी समारोह के दौरान संबोधित करते हुए, मनमोहन सिंह ने कहा, ‘मुझे उनकी अध्यक्षता वाली समिति का सदस्य बनने का सौभाग्य मिला. उन्होंने चुनाव में राज्य के वित्त पोषण की भूमिका के लिए तर्क दिया. आज, जब केवल एक पार्टी के पास चुनाव निधि का 90 प्रतिशत तक पहुंच है, ऐसे विचारों पर चर्चा करने और विचार-विमर्श करने की आवश्यकता है.

मनमोहन सिंह बोले- एएनआई के अनुसार पूर्व प्रधान मंत्री ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री के एक सांसद के रूप में उनके योगदान के बारे में बताते हुए, कहा ‘इंद्रजीत गुप्ता जी के व्यापक रूप से उद्धृत विद्वानों में से एक चुनाव की फंडिंग पर उनकी रिपोर्ट थी.’ सिंह, इंद्रजीत गुप्ता की अध्यक्षता वाली एक संसदीय समिति द्वारा प्रकाशित चुनावी फंडिंग पर एक रिपोर्ट का उल्लेख कर रहे थे.

गुप्ता ने 1996 से 1998 तक प्रधान मंत्री एच डी देवेगौड़ा और आई के गुजराल की सरकारों के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्य किया.

पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय जनता पार्टी को दान कई गुना बढ़ गया है. इस वर्ष की शुरुआत में, यह बताया गया था कि बीजेपी को छह राष्ट्रीय दलों के मुकाबले 13 गुना अधिक दान प्राप्त हुआ. इस अवधि के दौरान, प्रमुख राजनीतिक दलों को कुल दान 469.89 करोड़ रुपये था.

हालांकि, बीजेपी को अकेले 437.04 करोड़ रुपये मिले. शेष छह राजनीतिक दलों – कांग्रेस, बीएसपी, एनसीपी, सीपीआई, सीपीआई-एम और तृणमूल कांग्रेस को केवल 32.83 करोड़ रुपये मिले.

एडीआर ने कॉर्पोरेट डोनेशन पर एक रिपोर्ट भी तैयार की और पाया कि सत्तारूढ़ बीजेपी को राजनीतिक दलों को कुल 985.1 करोड़ रुपयों में से 915.5 करोड़ रुपये मिले. कांग्रेस को सिर्फ 55.3 करोड़ रुपये मिले. बीजेपी नए-नवेले चुनावी बांड की सबसे बड़ा लाभार्थी भी है.

खबरों के मुताबिक, बीजेपी 2017-18 में चुनावी बांड के माध्यम से 215 करोड़ रुपये में से 210 करोड़ रुपये मिले. बाकी पांच करोड़ रुपये कांग्रेस को मिले.

इस हफ्ते, बसपा अध्यक्ष मायावती ने बीजेपी से हाल ही में संपन्न चुनावों के दौरान प्राप्त धन के स्रोत का खुलासा करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि चुनावों के दौरान बीजेपी को अपने बैंक खातों में 2,000 करोड़ रुपये मिले. उन्होंने आरोप लगाया था कि ‘लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि किसने पैसा दिया और हर कोई इसके स्रोत को जानना चाहता है,’

जान लेने को तैयार बैठे थे 15 कोबरा सांप, देहरादून की एक दुकान में दिखा मौत का मंजर

0

देहरादून में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुकान में एक के बाद एक 15 कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया।

देहरादून के बंजारावाला की एक दुकान के फर्श से जब कोबरा सांप निकलने लगे तो वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। जिसने भी ये नजारा देखा उनकी आंखें फटी रह गई।लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जब फर्श खोदा तो 15 कोबरा सांप के बच्चे निकले।

इसके बाद वन‍ विभाग की टीम ने सभी सांपों को पकड़कर सुरक्ष‍ित रूप से जंगल में ले गई। यहां सभी कोबरा सांप को एक-एक कर जंगल में छोड़ दिया गया।

कांग्रेस नेता का डॉक्टर को धमकाते हुए ऑडियो हुआ वायरल तबादले को लेकर स‍ियासत तेज,

0

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की तबादला नीति से सियासत गरमा गई है। शुक्रवार को सोशल मीडिया में कांग्रेस नेता का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में नेताजी की अभद्रता चरम सीमा लांघ रही है। अपने हिसाब से ट्रांसफर न होने पर वह राजनांदगांव जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय मे पदस्थ डॉक्टर पर इस कदर हावी हो गए कि उन्होंने गंदी गाली के साथ उनका ट्रांसफर बस्तर करा देने की धमकी दे डाली। यहां तक की उन्होंने यह भी कह दिया कि उनके कहने पर मुख्यमंत्री भी ट्रांसफर करता है तुम इतने बड़े अधिकारी हो गए। जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवाज खान ने जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार मरावी को धमकी देते हुए कहा कि ‘अरे मेरे कहने पर मुख्यमंत्री ट्रांसफर करता है, तो तुम कौन हो ट्रांसफर कराने वाले, अब अपना बोरिया बिस्तर बांध लो और बस्तर जाने के लिए तैयार रहो।’

इस मामले में जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार मरावी ने कहा कि, कांग्रेस के राजनांदगांव जिला ग्रामीण अध्यक्ष नवाज खान ने 16 जुलाई को फोन कर कर्मचारियों के तबादले को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर भेजने की धमकी दी थी। 18 जुलाई की दोपहर उन्होंने दोबारा फोन कर मुझे कहा कि, मेरी मुख्यमंत्री से बात हो गयी है, अब अपना बोरिया बिस्तर बांध लो। उन्होंने कहा कि, नवाज खान द्वारा मुझे बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है जिसकी वजह से मैं अपना काम नहीं कर पा रहा हूं। मैं पूरी तरह से भयभीत हूं। इसलिये मैंने शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत के साथ नवाज खान की धमकी वाला ऑडियो सौंप कर सुरक्षा और मामले की जांच की गुहार लगाई है।
उधर राजनांदगांव के जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नवाज खान ने ज‍िला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पर नियम विरूध्द तबादला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के बीहड़ वनांचल साल्हेवारा और सुरगी में पदस्थ कर्मचारियों का शहर में नियम विरूध्द तबादला किया गया है, यह निरस्त होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम से किसी को धमकी नहीं देने की बात कही। उन्‍होंने धमकी देने वाले आडियों को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की चाल है। 

कलेक्टर जेपी मौर्य ने कहा कि, मामला संज्ञान में आया है कि जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी द्वारा तबादला नीति का पालन नहीं किया गया है, यह जांच का विषय है। अगर नियम विरूध्द तबादला हुआ है तो प्रभारी मंत्री के समक्ष तबादला निरस्तीकरण के लिए प्रकरण भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि, अगर तबादला नियमानुसार हुआ है तो प्रभारी मंत्री उचित कार्रवाई करेंगे। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान ने कहा कि जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार मरावी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि राजनांदगांव जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नवाज खान द्वारा टेलीफोन पर धमकी दी गई है, यह जांच का विषय है। जांच के दौरान जो भी तथ्य पाए जाएंगे उसके बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। 

तबादला को लेकर कांग्रेस नेता द्वारा सरकारी डॉक्टर को धमकाने के मामले में भाजपाई भी मैदान में कूद पड़े हैं। भाजपा सरकार में मंंत्री रहे राजेश मूणत ने कांग्रेस सरकार पर जमकर न‍िशाना साधा। उन्‍होंने कहा है क‍ि, कांग्रेस के राज में अधिकारियों पर दबाव बनाकर मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है। बात न मानने पर अभद्रता करते हुए बस्तर भेज देने की खुली धमकी दी जा रही है, यह दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने राज्‍य सरकार से सवाल पूछा है कि, क्या इस मामले में वे तत्काल कदम उठाते हुए कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी करवाएंगे ?