Home Blog Page 2950

सरकार ने बनाया लोगों में मोबाइल की लत छुड़वाने का अब ये सुपर प्लान

0

स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए योजना बनाई है। इसके तहत जिला अस्पताल में मन कक्ष की स्थापना की जाएगी जिसमें मनोचिकित्सक और काउंसलर की टीम मोबाइल की लत छोड़ने के लिए सलाह देंगी। इसके बाद औषधि भी दी जाएगी। यह कक्ष इसी महीने शुरू हो जाएगा।

आजकल लोग मोबाइल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं। मोबाइल से निकलने वाली किरणों से उनमें एक नए रोग का जन्म हो रहा है। इसलिए मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए जिला अस्पताल में मन कक्ष बनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य निदेशक मधु सक्सेना ने निर्देश जारी किए हैं।

सीएमओ ने बताया कि मोबाइल की लत इस प्रकार है कि यदि किसी बच्चे के हाथ से मोबाइल छीन लिया जाता है तो वह आक्रमक हो जाता है। वह अपने अभिभावकों को आत्महत्या करने तक की धमकी दे देता है। ऐसे विकार दूर करने के लिए जिला अस्पताल में इसी महीने मन कक्ष की स्थापना की जाएगी। इसमें मनोचिकित्सक के अलावा काउंसलिंग करने वाले विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी। जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि अस्पताल में मनो कक्ष है, जिसमें मानसिक बीमारियों से पीड़ित मरीजो का इलाज किया जाता है। मन कक्ष के लिए यदि शासन या सीएमओ की ओर से निर्देश मिलता है तो उसे बनवाया जाएगा।

आत्महत्या की प्रवृत्ति रुकेगी : युवाओं में मोबाइल की लत कम करने के लिए ही नहीं बल्कि आत्महत्या की रोकथाम के लिए भी इस मन कक्ष में कोशिश की जाएगी। इसके लिए भी कक्ष में विशेषज्ञों द्वारा ठीक प्रकार से काउंसलिंग कर दवाएं दी जाएगी।

मोबाइल का कितना इस्तेमाल सही

  • 01घंटे से ज्यादा समय नहीं गुजारने देना चाहिए 2 से 5 साल के बच्चों को स्क्रीन पर रोजाना
  • 02घंटे तक बढ़ा सकते हैं यह अवधि किशोरों के लिए, रात 9 बजे के बाद प्रयोग पर रोक लगाएं

ऐसे पहचानें लत

  • दिन में 8 से 12 घंटे तक मोबाइल का इस्तेमाल करना
  • हर 10 मिनट बाद मोबाइल की स्क्रीन देखने की चाहत
  • सोशल मीडिया पर दिन में 8 घंटे से अधिक का समय देना
  • अपने पोस्ट पर कमेंट, लाइक के लिए बार-बार मोबाइल देखना

स्क्रीन की अति बुरी

अनिद्रा का खतरा : स्मार्टफोन से निकलने वाली नीली रोशनी सेन सिर्फ सोने में दिक्कत आती है, बल्कि बार-बार नींद टूटती है।

आंखों को नुकसान : इसके ज्यादा प्रयोग से रेटिना को नुकसान होने का खतरा रहता है।

मोटापा व बीमारियां : एक शोध के मुताबिक मोबाइल से चिपके रहने से दिनचर्या अनियमित रहती है। इससे मोटापे और टाइप-2 डायबिटीज की आशंका बढ़ जाती है।

ऐप से तय करें सीमा

Family Time Parental Controls & Screen Time App: फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम सहित विभिन्न एप के इस्तेमाल की अवधि निर्धारित करने की सुविधा देता है। तय अवधि आते ही संबंधित एप उस दिन के लिए ‘लॉक’ हो जाएंगे। ‘फैमिली टाइम’ पर वयस्क साइटें ब्लॉक करने, फोन प्रयोग की अवधि-लोकेशन देखने और कॉल-एसएमएस पर नजर रखने का विकल्प भी मौजूद है। गूगल प्ले स्टोर पर 3.8 रेटिंग वाला यह एप मुफ्त में उपलब्ध है।

Screen TimeParental Control :गूगल प्लेस्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध इस एप से माता-पिता यह जान सकते हैं कि उनके बच्चे ने कब किस एप-साइट का कितनी देर इस्तेमाल किया है। बच्चा अगर किसी नए एप को डाउनलोड करता है तो इसकी जानकारी भी अभिभावकों के पास पहुंच जाएगी। उसने किस साइट पर क्या सामग्री खंगाली है, यह भी पता चल जाएगा। ‘स्क्रीन टाइम पैरेंटल कंट्रोल’ को 3.9 रेटिंग हासिल है।

MMGuardian Parental Control ForParents App :इस एप से अभिभावक न सिर्फ यह जान सकते हैं कि उनका बच्चा कितनी देर से किस साइट या एप से चिपका हुआ है, बल्कि दूर बैठे उसका फोन भी लॉक कर सकते हैं। बच्चे के फोन पर आने वाले कॉल, एसएमएस, ईमेल की जानकारी जुटाने की सुविधा भी एप पर उपलब्ध है। यूजर 4.3 रेटिंग वाले इस एप को गूगल प्ले से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

युवक को हुआ ट्रांसजेंडर से ‘प्यार’, प्रपोजल न मानने पर जान से मारने की धमकी

0

वडोदरा की एक ट्रांसजेंडर मॉडल जोया खान ने सूरत के अक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि सूरत जेल में बंद एक व्यक्ति उसे लगातार प्रेम संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। और अगर वह व्यक्ति के बारे में नहीं बोलता है, तो वह मारने की धमकी भी देता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह आरोप लगाने वाली ट्रांसजेंडर शहर के नवापुर इलाके में रहती है। एक पत्रिका में इस ट्रांसजेंडर की तस्वीर देखने के बाद धमकी देने वाले शख्स को उससे प्यार हो गया था। इस ट्रांसजेंडर का नाम जोया खान है और यह मॉडलिंग भी करती है। जोया खान ने सूरत के रहने वाली साकीर खान के खिलाफ शिकायत की है। उसने कहा है कि उसकी तस्वीर देखकर साकीर उसके प्यार में पड़ गया। बाद में दोनों संपर्क में आए और अच्छे दोस्त बन गए। कुछ समय बाद साकीर ने जोया के सामने अपने प्यार का इजहार किया लेकिन ट्रांसजेंडर होने की वजह से जोया ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद साकीर उसे लगातार फोन कर दबाव बनाने लगा। जोया की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सावधान : अगर आप भी हैं होटलों के खाने सौकीन तो पढ़े पूरी ख़बर,यहाँ होटलों में मटन के नाम पर परोसा जा रहा कुत्तों का मांस

0

होटलों पर कई बार कुत्तों का मांस परोसने का आरोप लगता रहा है. ऐसा ही एक मामला अब बेंगलुरु में देखने को मिला है. दावा किया गया है कि यहां के बड़े और नामी होटलों में मटन की जगह पर कुत्तों का मांस खिलाया जा रहा है. बताया गया कि कुत्तों को बूचड़खाने में पहले ही कटवाकर लाया जाता है और होटलों और मटन की दुकानों पर बेच दिया जाता है.

 दरअसल बेंगलुरु में वीबीएचवी अपार्टमेंट के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने तमिलनाडु की एक एजेंसी को इलाके से कुत्तों को हटाने का ठेका दिया है. अब दावा किया गया है कि इन कुत्तों को पकड़कर बूचड़खाने भेजा जा रहा है और वहां उन्हें काटकर होटलों को मटन बताकर बेचा जा रहा है.

दरअसल बेंगलुरु में वीबीएचवी अपार्टमेंट के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने तमिलनाडु की एक एजेंसी को इलाके से कुत्तों को हटाने का ठेका दिया है. अब दावा किया गया है कि इन कुत्तों को पकड़कर बूचड़खाने भेजा जा रहा है और वहां उन्हें काटकर होटलों को मटन बताकर बेचा जा रहा है.

 बेंगलुरु के पशु कल्याण अधिकारी के हरीश ने कहा कि इस बात से हम इनकार नहीं कर सकते कि पहले भी कुत्तों के मांस को बेचने के मामले सामने आते रहे हैं. अब दावा किया जा रहा है कि यहां भी कई इलाकों में कुत्ते के मांस बेचे जा रहे हैं. इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.

बेंगलुरु के पशु कल्याण अधिकारी के हरीश ने कहा कि इस बात से हम इनकार नहीं कर सकते कि पहले भी कुत्तों के मांस को बेचने के मामले सामने आते रहे हैं. अब दावा किया जा रहा है कि यहां भी कई इलाकों में कुत्ते के मांस बेचे जा रहे हैं. इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.

 पशु कल्याण अधिकारी के हरीश ने बताया कि पहले भी काफी संख्या में एक साथ कुत्तों के गायब होने का मामला सामने आया था. आवारा कुत्तों को कुछ लोग सड़क से पकड़ते हैं और फिर ये एकाएक गायब हो जाते हैं. इन कुत्तों को मारकर इनका मांस आराम से बेचा जाता है.

पशु कल्याण अधिकारी के हरीश ने बताया कि पहले भी काफी संख्या में एक साथ कुत्तों के गायब होने का मामला सामने आया था. आवारा कुत्तों को कुछ लोग सड़क से पकड़ते हैं और फिर ये एकाएक गायब हो जाते हैं. इन कुत्तों को मारकर इनका मांस आराम से बेचा जाता है.

 पूरा मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने वीबीएचवी एसोसिएशन के खिलाफ मामला दर्जकर वहां के स्थानीय लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है.

पूरा मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने वीबीएचवी एसोसिएशन के खिलाफ मामला दर्जकर वहां के स्थानीय लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है.

ये हीरो करना चाहता है करीना के बेटे तैमूर को किडनैप, पढ़ें पूरी खबर

0

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इस फिल्म की प्रमोशन के लिए दोनों हाल में कपिल के शो पर पहुंचे. इस शो में उन्होंने कपिल के सवालों के ऐसे मजेदार जवाब दिए कि सभी सुनकर लोलपोट होते नजर आए. जब कपिल ने परिणीति से पूछा कि अगर असल जिंदगी में उन्हें मौका मिले तो वह किसे किडनैप करना चाहेंगी. इसके जवाब में परिणीति ने कहा कि वह तैमुर अली खान को किडनैप करना चाहेंगी.

परिणीति पहले भी सैफ की तारीफें करती रही हैं. परिणीति कई बार कह चुकी हैं कि वह सैफ की बड़ी फैन हैं और उन्हें बहुत पसंद करती हैं. अब जब ये सवाल सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा गया तो उन्होंने सैफ और करीना के बेटे का नाम लिया. सिद्धार्थ ने कहा कि वह करीना कपूर के बेटे तैमूर को किडनैप करना चाहेंगे.

किडनैपिंग के सवालों से अलग कपिल ने पूछा कि किस सेलेब को कौनसा गैजेट बनाएंगी. तो परिणीति ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को स्मार्टफोन बताया और रणबीर कपूर को एसी कहा. रणबीर को एसी इसलिए कहा क्योंकि परिणीति के मुताबिक रणबीर हमेशा कूल रहते हैं.

अब सिद्धार्थ और परिणीति की फिल्म की बात करें तो यह 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है. प्रशांत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा अपारशक्ति खुराना, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और शीबा चड्ढा अहम रोल में नजर आएंगे.

बिना गैस चूल्हे के पिछले एक साल से खाना बना रही आरती मोहंती, देखें पूरी खबर

0

पुडुचेरी में एक महिला ने कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। पुडुचेरी में रहने वाली आरती मोहंती बिना गैस-चूल्हे के सोलर कूकर के जरिए पिछले एक साल से खाना बना रही हैं। यही नहीं वो सोलर इंस्टॉलेशन के जरिए बिजली भी पैदा कर रही हैं। घर के काम के लिए इसे इस्तेमाल किया जा रहा है। जितनी बिजली का इस्तेमाल नहीं होता उसे ग्रिड में वापस भेज दिया जाता है।

यहां घर के कामों के लिए सोलर से उत्पन्न हुई बिजली का इस्तेमाल करते हैं। अठक ने तस्वीरें शेयर की हैं। इसका इस्तेमाल कर रहीं आरती मोहन्ते के कहा, “हम लगभग एक साल से ‘सन विंग्स’ सोलर कुकर का उपयोग कर रहे हैं। रोजाना हम इसमें खाना पका रहे हैं जैसे दाल और चावल. इस कुकर में ये खाना करीब ढेड़ घंटे में तैयार हो जाता है। ऐसा करके पैसे और बिजली दोनों की बचत करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल : डॉ. खूबचंद बघेल के सपनों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ का हो रहा निर्माण

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य का जो सपना देखा था उसके अनुरूप राज्य सरकार नवा छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही है। डॉ. खूबचंद बघेल एक किसान के यहां पैदा हुए और खेती-किसानी से जुड़े रहे, पढ़-लिखकर डॉक्टर बने, स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। वे एक महामानव के रूप में देखे जाते है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती में रायपुर के आरंग विकासखण्ड के ग्राम नरदहा में आयोजित पुरखा के सुरता कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डॉ. खूबचंद बघेल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर छत्तीसगढ़ के प्रति उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री के भाषण शुरू होने के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई परंतु लोग भारी बारिश में भी पूरे उत्साह से मुख्यमंत्री को सुनते रहे। 
       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल सहित हमारे पुरखों ने समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखे है। छत्तीसगढ़ गांवों मेें बसता है। जब तक यहां के गांव समृद्ध नही बनेंगे, तब तक छत्तीसगढ़ समृद्ध नहीं हो सकेगा। राज्य सरकार इसी दिशा में तेजी से काम कर रही है। चाहे वह किसानों की कर्जमाफी हो, धान का 2500 रूपए मूल्य, 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ या फिर 12वीं तक विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में तेजी काम कर रही है। पूरे प्रदेश में 1900 जगहों पर गौठानों का निर्माण किया जा रहा है, 450 गौठान बनकर तैयार हो गए है। ये हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। छत्तीसगढ़ के खान-पान और तीज-त्यौहार ही हमारी पहचान है। हरेली से छत्तीसगढ़ में त्यौहार की शुरूआत होती है। इसलिए राज्य सरकार ने भी यह निर्णय लिया है कि इसे बड़े धूम-धाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के बहुदेद्शीय भवन परिसर में नवनिर्मित अतिरिक्त कमरा का किया लोकार्पण किया और परिसर में नीम का पौधा भी रौपा। मुख्यमंत्री और उपस्थित अतिथियों ने समाज की पत्रिका उम्मीद-4 का विमोचन भी किया। 
     नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ के अस्मिता के प्रतीक है। छत्तीसगढ़ के विकास को जो सपना उन्होंने देखा था उसे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार साकार कर रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी वर्मा, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री केशरीलाल वर्मा, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर सहित बड़ी संख्या में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

प्रियंका की गिरफ्तारी खेदजनक : राहुल

0

कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी को अवैध तथा दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मनमानी पर उतर आयी है और सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में प्रियंका की अवैध गिरफ्तारी खेदजनक है। सोनभद्र में अपनी जमीन खाली करने से मना करने वाले किसानों की गोली मारकर निर्मम हत्या की गयी थी और पीडित परिजनों से मिलने जाते समय उन्हें गिरफ्तार करना सत्ता की शक्ति का दुरुपयोग है। इससे साबित होता है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में असुरक्षा बढ रही है।

बाल कलाकार शिवलेख सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के टेलीविजन के तेजी से उभरते बाल कलाकार शिवलेख सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल बाल कलाकार के माता-पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

ज्ञातव्य है कि कल एक सड़क दुर्घटना में रायपुर जिले में धरसींवा के समीप देवरी के पास एक सड़क दुर्घटना में टीवी बाल कलाकार शिवलेख सिंह का निधन हो गया था तथा उनके माता-पिता भी दुर्घटना में घायल हो गए थे।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करने और दुर्भाग्यवश कोई दुर्घटना हो जाने पर जीवन रक्षा के लिए सभी नागरिकों और प्रशासन के लोगों से त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग देने का आग्रह किया है।

एक्ट्रेस ने फिल्म में दिया हॉट किसिंग सीन, भड़के मंगेतर तोड़ ली सगाई!

0

फिल्म जगत में इन दिनों अभिनेता विजय देवरकोंडा की चर्चाएं चारों तरफ हैं। हिन्दी में पट्टी में कबीर सिंह के बाद तो साउथ के सिनेमा में डियर कामरेड के ट्रेलर के बाद। अर्जुन रेड्डी और नोटा के बाद विजय देवरकोंडा से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उन्हें साउथ के सबसे प्रतिभाशाली उभरते सितारों में गिना जा रहा है। लेकिन खबर ये है कि उनके ‌किस करने के चलते उनकी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की सगाई टूट गई है।

ऐसा कहा जा रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म डियर कामरेड का ट्रेलर देखने के बाद अभिनेत्री के मंगेतर ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। लेकिन अब उनके रिश्ते में दरार आ गया है। हालांकि अभी तक इस बारे में दोनों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

डियर कामरेड का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। ट्रेलर में रश्मिका मंदाना और विजय के बीच एक बेहद हॉट किसिंग सीन है। इस सीन दूसरी वजहों से इन दिनों काफी चर्चा में है। बहरहाल पहले यह किसिंग सीन अभिनेत्री साई पल्लवी के हिस्से आने वाला था। लेकिन उन्होंने विजय देवरकोंडा को ऑनस्क्रीन किस करने से मना कर दिया है।

निर्माता-निर्देशकों का मानना था कि यह फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड है। लेकिन साई पल्लवी ने ऐसा करने बिल्कुल मना दिया था। नतीजतन उन्हें एक बड़ी फिल्म से हाथ धोना पड़ा। उनके बाद ही फिल्म में रश्मिका को मौका दिया गया था।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का ट्रेलर आते ही वायरल हो गया था किस‌िंग सीन दक्षिण भारतीय सिनेमा में आमतौर पर किसिंग सीन इस तरह से नहीं फिल्माए जाते थे। दक्षिण के सिनेमा में एक्‍शन बहुत महत्व दिया जाता था। लेकिन विजय देवरकोंडा ने इस क्रम को तोड़ते हुए रोमांटिक फिल्मों को नये अंदाज में करना शुरू किया है। उन्होंने ‌डियर कामरेड के दो किस‌िंग सीन को इतने नये तरीके से फिल्माया है कि इसके आते ही चारो ओर इसकी चर्चा होने लगी।

लेकिन इसी किस‌िंग सीन के चलते पहले अभिनेत्री साई पल्लवी ने ये फिल्म छोड़ी थी। उन्होंने किस‌िंग सीन करने से इनकार दिया था इसके बाद रश्मिका ने फिल्म कर ली थी। उन्होंने कब सोचा था उनके साथ इस फिल्म के दृश्य के चलते जीवन में इस स्तर का बवंडर आ जाएगा।

मुख्य सचिव ने तैयारियों के लिए ली बैठक : छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल का शपथ ग्रहण 29 जुलाई को

0

छत्तीसगढ़ की नवनियुक्त राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का शपथ ग्रहण 29 जुलाई को शाम करीब 4 बजे को होगा। मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर ने आज विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में शपथ ग्रहण की तैयारी के परिप्रेक्ष्य में बैठक ली। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हाल में आयोजित की जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर समस्त तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाए। श्री कुजूर ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा और पार्किंग की तैयारी पूर्व में ही कर ली जाए। नगर निगम साफ-सफाई की व्यवस्था करे। इसके साथ ही समस्त अतिथियों के रूकने के लिए जिला प्रशासन उचित इंतजाम करे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव द्वय श्री सी.के. खेतान, अमिताभ जैन, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री संजय पिल्ले, विधि विभाग के प्रमुख सचिव श्री रविशंकर शर्मा, स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य, राज्यपाल के सचिव श्री सुरेन्द्र जायसवाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा, कलेक्टर श्री एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ शेख सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।