खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के अंतर्गत जिले में प्रचलित 3 लाख 37 हजार 158 राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए 15 से 29 जुलाई 2019 तक हितग्राहियों से आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए नगरीय निकायांे के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में स्थान चयन कर हितग्राहियों से आवेदन लेने शिविर लगाए जा रहे हैं। राशनकार्डधारी हितग्राहियों को आवेदन के साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्डों की फोटो कॉपी, मुखिया के बैंक खाता की छायाप्रति, मुखिया की पासपोर्ट साईज की दो फोटो एवं राशन कार्ड की प्रथम व अंतिम पृृष्ठ की छायाप्रति अनिवार्य रूप से जमा करना है। आवेदन में परिवार के मुखिया और सदस्यों के संबंध में जानकारी का उल्लेख जरूरी – जिला खाद्य अधिकारी सुश्री सीमा अग्रवाल ने आज यहां बताया कि त्रुटिरहित आवेदन भरने के लिए सभी चयनित स्थलों के शिविरों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आवेदन फार्म में समस्त जानकारी जैसे मुखिया एवं सदस्यों के नाम, जन्मतिथि, आधार क्रमांक एवं पता आधार कार्ड में दर्ज अनुसार ही भरे जाएंगे। राशनकार्डधारी मुखिया के स्वयं के बैंक खाते की छायाप्रति लगाई लगाना एवं इसकी जानकारी फार्म में दर्ज करना अनिवार्य है। राशनकार्डधारी के परिवार में यदि मृत अथवा विवाह उपरांत अन्यत्र निवास करने वाले सदस्य के नाम दर्ज है, तो उसे अनिवार्य रूप से निरस्त करने के लिए आवेदन में इसका उल्लेख किया जाए। यदि राशनकार्डधारी के परिवार में नये सदस्यों के नाम जोड़ा जाना है, तो निर्धारित आवेदन में उल्लेखित करते हुए उनके आधार कार्ड अनिवार्य रूप से संलग़ किया जाना है।
अगर आप ‘इंकॉग्निटो मोड’ का इस्तेमाल कर पोर्नोग्राफी देख रहे हैं और सोच रहे हैं कि इसका किसी को पता नहीं चलेगा, तो आप गलत हैं। गूगल, फेसबुक और यहां तक कि ओरेकल क्लाउड भी आप पर चुपके से नजर बनाए रखते हैं।
लैपटॉप या स्मार्टफोन पर ‘इंकॉग्निटो मोड’ पर स्विच करने पर भी आपके द्वारा देखी जाने वाली पोर्न पर गुप्त रूप से नजर रखी जाती है। माइक्रोसॉफ्ट, कानेर्गी मेलन विश्वविद्यालय और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के एक नए संयुक्त अध्ययन में यह बात सामने आई है।जांच में पता चला कि 93 प्रतिशत वेब पेज ऐसे हैं, जो यूजर्स के डेटा को थर्ड पार्टी संगठनों के लिए ट्रैक और लीक करते हैं।
‘वेबएक्सरे’ से 22,484 सेक्स वेबसाइटों को टटोला गया
इसके लिए ‘वेबएक्सरे’ नामक एक उपकरण का उपयोग करके 22,484 सेक्स वेबसाइटों को टटोला गया। अपने नमूने में यूजर्स को ट्रैक करने वाली 230 विभिन्न कंपनियों और सेवाओं की पहचान करने वाले शोधकर्ताओं ने कहा, “इन साइटों पर हो रही ट्रैकिंग कुछ प्रमुख कंपनियों द्वारा केंद्रित है।” गैर-पोर्नोग्राफी-विशिष्ट सेवाओं में से, गूगल 74 प्रतिशत साइटों को ट्रैक करता है, ओरेकल 24 प्रतिशत और फेसबुक 10 प्रतशित साइटों को ट्रैक करता है।
पोर्नोग्राफी-विशिष्ट ट्रैकरों में ये हैं 10 शीर्ष कंपनियां
पोर्नोग्राफी-विशिष्ट ट्रैकरों में शीर्ष 10 हैं- ईएक्सओ क्लिक (40 प्रतिशत), जूसीएड (11 प्रतिशत) और इरो एडवरटाइजिंग (9 प्रतिशत)। अध्ययन में कहा गया है, “गैर-पोर्नोग्राफी की शीर्ष 10 कंपनियां अमेरिका में हैं, जबकि पोर्नोग्राफी-विशिष्ट की अधिकतर कंपनियां यूरोप में हैं।”
शोधकर्ताओं की टीम ने बनाया ‘जैक’ नामका एक काल्पनिक प्रोफाइल
शोधकर्ताओं की टीम ने ‘जैक’ नाम का एक काल्पनिक प्रोफाइल बनाया, जो अपने लैपटॉप पर पोर्न देखने का फैसला करता है। जैक अपने ब्राउजर में ‘इंकॉग्निटो मोड’ ऑन करता है और यह मान लेता है कि उसके कार्य अब निजी हैं। वह एक साइट को खोजता है और एक गोपनीयता नीति के लिए एक छोटी सी लिंक को स्क्रॉल करता है। वह सोचता है कि गोपनीयता नीति के तहत आने वाली साइट उसकी निजी जानकारी की रक्षा करेगी, इसलिए जैक एक वीडियो पर क्लिक करता है।
शोधकर्ताओं ने कहा, “जैक को पता नहीं है कि ‘इंकॉग्निटो मोड’ केवल यह सुनिश्चित करता है कि उसकी ब्राउजिंग हिस्ट्री उसके कंप्यूटर पर संग्रहीत न हो। वह जिन साइटों पर जाता है, उससे संबंधित ऑनलाइन कार्यों को थर्ड-पार्टी ट्रैकर्स देख और रिकॉर्ड कर सकते हैं।” जैक द्वारा एक्सेस की गई सारी जानकारी से ये थर्ड-पार्टी ट्रैकर्स उन साइटों के यूआरएल की मदद से उसकी यौन इच्छाओं का भी अनुमान लगा सकते हैं। वे जैक से जुड़े डॉटा को बेच भी सकते हैं।
सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड एक्शन फ़िल्म साहो की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गयी है। पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 30 अगस्त कर दी है। फैंस को अब फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “इट्स ऑफीशियल साहो अब 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।”
15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में आपस में टकराने वाली है, जिसकी वजह से साहो की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। 15 अगस्त को अक्षय कुमार की मिशन मंगल, जॉन अब्राहम की बाटला हाउस, और प्रभास की साहो एकसाथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब साहो 30 अगस्त को रिलीज होगी।
30 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर सुशांत की छिछोरे और राजकुमार की मेड इन चाइना भी रिलीज होने वाली है। प्रभास की साहो, छिछोरे और मेड इन चाइना से क्लैश करेगी।
सुजीत के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म साहो में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, एवलिन शर्मा, मंदिरा बेदी और अरुण विजय भी है।
साहो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सुजित ने लिखा है, और इसका डायरेक्शन भी सुजित ने ही किया है। फिल्म को यूवी क्रिएशन्स और टी-सीरीज़ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ की जा रही है।
बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की लाइफ पर बनी फिल्म सुपर-30 खूब पसंद की जा रही है लेकिन इसे देखने पर बिहार की सियासत में बवाल मच गया है। विपक्ष बोल रहा है बाढ़ में बच्चे भूखे मर रहे हैं, घर-मकान डूब रहे हैं और डिप्टी सीएम एंयर कंडीशन सिनेमा हॉल में फिल्म सुपर 30 का मजा ले रहे हैं। बता दें बिहार में बाढ़ से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुश्किल की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ित सरकारी राहत का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी को इनसे मिलने की फुरसत तो नहीं मिली हां फिल्म जाने की तैयारी वो पहले से ही जरूर कर रहे थे। ये जानकारी सुशील मोदी ने ट्वीट कर खुद दी थी।
उन्होंने ट्वीट किया, “बिहार सरकार ने गरीब के बच्चों को इंजीनियर बनने की प्रेरणा देनी वाली फिल्म सुपर-30 को कर-मुक्त किया है और इसके प्रति आम जनता, खास कर छात्रों में उत्साह जगाने के लिए मंत्रिमंडल ने सामूहिक रूप से फिल्म देखने का फैसला भी किया।”
वहीं राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी) ने सुशील मोदी के फिल्म देखने पर हमला किया है। आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर सरकार पर सवाल उठाए गए। आरजेडी के ट्विटर हैंडल पर पार्टी ने लिखा, ”निशब्द! और बिहार का पूरा मंत्रिमंडल बुधवार रात सुशील मोदी की अगुआई में मल्टीप्लेक्स में फ्री डिनर के साथ फिल्म देख रहा था। ऊपर से मंत्री कह रहे थे- बाढ़ आई तो क्या खाना-पीना, मूवी देखना छोड़ दे। बेशर्म कहीं के!”
फिल्म देखने का प्लान तो सीएम नीतीश कुमार का भी था लेकिन बिहार पुलिस की एक चिट्ठी पर उठे विवाद की वजह से उन्हें अफसरों के साथ मीटिंग करनी थी सो वो फिल्म देखने नहीं जा सके। इसका उन्हें मलाल जरूर हो रहा होगा। बता दें कि बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 45 लाख 40 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।
आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों – शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में अब तक 78 लोगों की मौत हुई है जबकि 45 लाख 40 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। बिहार में सीतामढी में 18, मधुबनी में 14, अररिया में 12, शिवहर एवं दरभंगा 9-9, पूर्णिया में 7, किशनगंज में 4 और सुपौल में 3 मौतें हुई हैं।
बाढ़ प्रभावित इन 12 जिलों में कुल 130 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं जहां एक लाख 13 हजार से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं और उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 1119 सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमें तैनात की गई हैं तथा 125 मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार की कई नदियां – गंडक, बूढी गंडक, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी – विभिन्न स्थानों पर आज सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं। भारत मौसम विभाग के अनुसार, बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
आज महिलाएं अपने शरीर के हर पार्ट को सुंदर और अंच्छा बनाने की कवायद में जुटी रहती है हालांकि कई महिलाएं इन कामों के लिए बाहर ब्यूटीपार्लर में हजारों रुपए भी खर्च करती है लेकिन कुछ दिन के बाद ये जस का तस हो जाता है और उनका पैसा मिट्टी में मिल जाता है लेकिन आज हम आपको इसका घरेलू उपचार बताएंगे जिसे अपना कर आप अपनी सुंदरता को और भी निखार ला सकती है ।
सबसे पहले आप एक बाउल में 1 चम्मच अरंडी का तेल लें, जो आपके बालों को घना करने में सहायता करेगा । इसके बाद 1 चम्मच आप एलोयवेरा का जेल लें, जैसा की सब जानते है कि एलोयवेरा जैल का उपयोग बालों को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है । इसके बाद आप एक कैप्सूल विटामिन ई का लें विटामिन ई के कैप्सूल से आप अपने झड़ रहे बालों को रोकने में उपयोग किया जाता है ।
इन तीनों चीजों को एक चम्मच से अच्छी तरह मिला लें.इसके बाद इसे आप अपने आईब्रो पर ब्रश और कॉटन की मदद से लगाएं । इस मिक्सर को लगाने के कुछ देर बाद आप इसे धो लें ये प्रक्रिया नियमित एक हफ्ते करने से आपके आईब्रो में काफी निखार आ जाएगा औरआपके नाजूक आईब्रो घने और मजबूत के साथ साथ चमकदार भी हो जाएंगे ।
आप तौर पर लोग अपने भोजन का जायका बढ़ाने के लिए इमली का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इमली ही नहीं, इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए अत्यधिक लाभदायक होती होती हैं। तो आइये आपको बताते हैं इमली की पत्तियों से होने वाले लाभों के बारे में-
चोट लगने या घाव होने पर सामान्यतः इमली के पत्तियों के रस का प्रयोग किया जा सकता है। आपको बता दे की इमली की पत्तियों में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो घाव को बहुत तेजी से ठीक करते हैं। इसके पत्तों का रस किसी भी अन्य संक्रमण और परजीवी विकास को पूर्ण्तः रोकता है।
इमली की पत्तियों का अर्क जननांग संक्रमण रोकता है। अगर आपको किसी भी प्रकार का जननांग संक्रमण है तो इसका प्रयोग करें।यह आपको अत्यधिक राहत प्रदान करेगा।
इमली की पत्ती आपके इम्युन सिस्टम को भी पूर्ण्तः मजबूत बनाते हैं। आपको बता दे की यह विटामिन C का भंडार होते हैं, जो कि किसी भी सूक्ष्मजीव संक्रमण से शरीर की रक्षा करता है। ऐसा करने से शरीर पूर्ण्तः स्वस्थ रहता है।
अगर आपको शरीर में कहीं सूजन है तो इमली की पत्ती का प्रयोग अवश्य करें। इमली की पत्तियों में सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं और जोड़ों के दर्द और अन्य सूजन के इलाज के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
आम की खांडवी बनाने के लिए एक बर्तन में ½ कप आम का पल्प और ½ कप बेसन ले कर अच्छे से मिला कर चिकना घोल बना लीजिए। घोल बना कर उसमें 1.5 कप पानी डाल कर अच्छे से मिला लीजिए।
एक पैन में घोल और 2 बड़ी चम्मच चीनी डाल कर धीमी आंच पर चलाते हुए घोल गाढ़ा होने तक पका लीजिए ।
घोल के गाढ़ा हो जाने के बाद खांडवी के थोड़े से घोल को प्लेट के उल्टे हिस्से पर डाल कर कल्छी से अच्छे से फैला लीजिए (घोल को फैलाते समय बचे हुए खांडवी के घोल को ढक दीजिए ताकि वो जम ना जाए)। घोल के अच्छे से फैल जाने के बाद उसे 10 मिनट तक सूखने रख दीजिए ।
10 मिनट बाद बैटर के जम जाने के बाद उसे काट लीजिए। अब खांडवी को गोलाई में मोडते हुए रोल बना लीजिए। सारी खांडवी के इसी तरह से रोल बना कर एक प्लेट में रख लीजिए।
एक बर्तन में 2 बड़ी चम्मच कंडेंस्ड मिल्क, आम का पल्प, 1 बड़ी चम्मच दूध डाल कर मिला लीजिए।
बनाई हुई खांडवी के ऊपर ये घोल और थोड़े से पिस्ता डाल दीजिए। आम की खांडवी सर्व करने के लिए तैयार है।
अगर आप काे आम की खांडवी में नारियल का टेस्ट चाहिए तो आप 4 बड़ी चम्मच नारियल का बुरादा,2 बड़ी चम्मच चीनी पाउडर में मिला कर खांडवी के ऊपर डाल दीजिए और इसी तरह रोल बना कर आम का पल्प और कंडेंस्ड मिल्क का घोल ऊपर से डाल दीजिए। नारियल के फ्लेवर के साथ आम की खांडवी तैयार है।
कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल अभी खत्म नहीं हुआ है. गुरुवार को विधानसभा में दिनभर चले ड्रामे के बाद विश्वास मत पर वोटिंग नहीं हो पाई. 18 जुलाई को विधानसभा में विश्वास मत पर बहस शुरू हुई, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने सदन में बीजेपी पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया. तो वहीं बीजेपी ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार पर जानबूझकर मतदान में देरी का आरोप लगाया.
पूरे दिन विधानसभा में हंगामे के बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया. वहीं येदियुरप्पा समेत तमाम बीजेपी विधायक विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए.
रातभर सदन में ही रहे बीजेपी विधायक
येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी के विधायक सदन में डटे रहे, यहां तक कि बीजेपी के विधायकों ने सदन में ही अपनी रात काटी और वे सभी वहीं सोए.
बीजेपी प्रदेश प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा है कि जब तक विधानसभा अध्यक्ष राज्यपाल के लेटर का जवाब नहीं दे देते और कुमारस्वामी विश्वास मत पेश नहीं करते, तब तक सभी बीजेपी विधायक सदन में ही रहेंगे. इसका मतलब ये हुआ कि बीजेपी विधायक 18 जुलाई को रातभर सदन में ही रहेंगे. 19 जुलाई सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू होगी.
येदियुरप्पा ने कहा कि सदन में ही खाने-पीने और सोने के लिए बिस्तर का इंतजाम किया गया है. महिला विधायक रात 9 बजे तक ही सदन में रुकेंगी. पुरुष विधायक रातभर यहीं रहेंगे.
राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से क्या कहा
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने विधानसभा अध्यक्ष से कुमारस्वामी की ओर पेश विश्वास मत प्रस्ताव की प्रक्रिया 18 जुलाई को ही पूरी करने को कहा. जब सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई, इसके बाद राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष और सीएम कुमारस्वामी को लेटर लिखकर कहा कि वो 19 जुलाई दोपहर 1:30 बजे सदन में बहुमत साबित करें.
कर्नाटक: राज्यपाल से मिला BJP डेलिगेशन, वोट ऑफ कॉन्फिडेंस को लेकर सौंपा ज्ञापन
इससे पहले राज्य में मुख्य विरोधी दल बीजेपी के एक डेलिगेशन ने राज्यपाल से मुलाकात की. राज्यपाल से अनुरोध किया था कि वो विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश दें. इस डेलिगेशन में जगदीश शेट्टार, अरविंद लिंबावली, बसवराज बोम्मई, एसआर विश्वनाथ, एन रविकुमार समेत कई बीजेपी नेता शामिल थे.
बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा, “हमें इस बात की आशंका है कि कहीं इस अल्पमत की सरकार को बचाने की कोशिश की जा रही है…“
विधानसभा सत्र में गैरहाजिर रहे कांग्रेस MLA का बयान दर्ज करने मुंबई पहुंची पुलिस
कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल विधानसभा सत्र में चल रहे विश्वास मत प्रस्ताव में शामिल नहीं हुए. उन्हें मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. अब श्रीमंत पाटिल का बयान दर्ज करने के लिए बेंगलुरु पुलिस मुंबई पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक, “पाटिल ने 17 जुलाई को सीने में दर्द और सांस लेने में शिकायत के बाद मुंबई के लिए उड़ान भरी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.”पाटिल, राज्य के उत्तर पश्चिमी बेलगाम जिले के कागवाड विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वह शहर के बाहरी इलाके में देवनहल्ली के पास एक रिजॉर्ट में पार्टी के अन्य विधायकों के साथ ठहरे हुए थे.
कांग्रेस ने अपने विधायक श्रीमंत पाटिल के किडनैप होने की पुलिस से शिकायत की है. कांग्रेस ने शिकायत में लिखा, विश्वास मत से रोकने के लिए बीजेपी विधायक लक्ष्मण सावदी ने उनको किडनैप कर लिया है या गैर-कानूनी तरीके से किसी तरह का प्रतिबंध लगा दिया है. इससे पहले एक तस्वीर सामने आई, जिसमें कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल कर्नाटक बीजेपी विधायक लक्ष्मण सावदी के साथ नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर 17 जुलाई की चेन्नई एयरपोर्ट की बताई जा रही है.
शक्ति परीक्षण को लेकर हंगामे के बीच विधानसभा स्थगित
विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस विधायकों ने खूब हंगामा किया. विधायकों ने अपने गायब विधायक श्रीमंत पाटिल की तस्वीर दिखाकर प्रदर्शन किया. जिसके चलते स्पीकर को कई बार सदन को स्थगित भी करना पड़ा. विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने सदस्यों से कहा, “मैं सदन को 30 मिनट के लिए स्थगित करता हूं, ऐसा बीजेपी की शक्ति परीक्षण की मांग को लेकर अव्यवस्था के कारण है और कांग्रेस बिना चर्चा के इसका विरोध कर कर रही है.” इस दौरान सत्ताधारी सहयोगी दल के विधायक सदन के वेल में जमा थे.
विधायक श्रीमंत की तस्वीर के साथ सदन में प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायककुमारस्वामी ने सुबह 11 बजे विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया और इस पर बोलना शुरू किया. कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) नेता सिद्धारमैया ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश से एक प्वाइंट उठाया, जिसमें कोर्ट के आदेश में कहा गया कि सत्ताधारी सहयोगी के 15 बागी विधायक सत्र में भाग लेने के लिए बाध्य नहीं है और पार्टी व्हिप उन पर लागू नहीं होगा.
करीब 20 विधायकों, जिसमें 15 बागी, दो कांग्रेस सदस्य श्रीमंत पाटिल, बी नागेंद्र, दो निर्दलीय (आर शंकर, एच नागेश) और एक बीएसपी (एन महेश) विधायक के विधानसभा से दूर रहने के साथ बीजेपी सदस्यों ने सत्ताधारी सहयोगियों पर हार के डर से जानबूझकर विश्वासमत परीक्षण में देरी करने का आरोप लगाया.
भगवान शिव की प्रिय वस्तुओं में सबसे प्रमुख है रूद्राक्ष। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की आंख से आंसू गिरने से रूद्राक्ष की उत्पत्ति हुई है। इसलिए रूद्राक्ष धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे धारण करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। रूद्राक्ष धारण करने से आध्यात्मिक, भौतिक, मानसिक और शारीरिक लाभ प्राप्त है। इससे न केवल अनेक रोगों में आराम पहुंचता है बल्कि यह अनेक प्रकार से सुख भी प्रदान करता है। रूद्राक्ष एक मुखी से लेकर 14 मुखी तक होते हैं। 21 मुखी और कुछ विशेष रूद्राक्ष भी होते हैं। रूद्राक्ष का वैदिक ज्योतिष में भी बहुत महत्व है। इसे ग्रहों की शांति के लिए धारण किया जाता है क्योंकि प्रत्येक ग्रह के साथ किसी न किसी मुख का रूद्राक्ष जुड़ा हुआ होता है। इसे चंद्र राशि के अनुसार धारण करेंगे तो आपको अधिक लाभ होगा।
आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को कौन सा रूद्राक्ष धारण करने से अधिक लाभ प्राप्त होगा….सावन रूद्राक्ष धारण पहनने के फायदे
मेष : मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के जातकों को तीन मुखी रूद्राक्ष धारण करने से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है।
वृषभ : वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के जातकों के लिए छह मुखी रूद्राक्ष शुभ होता है। इसे धारण करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
मिथुन : मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के जातकों के लिए चार मुखी, पांच मुखी और तेरह मुखी रूद्राक्ष उत्तम होता है।
कर्क : कर्क राशि के स्वामी चंद्र हैं। इन्हें मानसिक शांति और समस्त सुखों की प्राप्ति के लिए दो मुखी रूद्राक्ष धारण करना चाहिए।
सिंह : सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि के जातकों को 12 मुखी रूद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे इन्हें रोग मुक्ति तो होती ही है। आध्यात्मिक लाभ भी प्राप्त होते हैं।
कन्या : कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के जातकों के लिए चार मुखी रूद्राक्ष सबसे उत्तम माना गया है। ये गौरी शंकर रूद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं। यह सौभाग्यदायक होता है और इन्हें आर्थिक लाभ भी प्राप्त होते हैं।
रूद्राक्ष धारण करने के लिए शुभ दिन देखना अत्यंत आवश्यक है कैसे पहनें रूद्राक्ष
रूद्राक्ष धारण करने के लिए शुभ दिन देखना अत्यंत आवश्यक है। रूद्राक्ष को किसी भी माह के शुक्ल पक्ष में पहना जाता है, लेकिन श्रावण माह के दोनों पक्षों कृष्ण और शुक्ल में इसे पहना जा सकता है। सोमवार का दिन, त्रयोदशी तिथि भी रूद्राक्ष धारण करने के लिए शुभ होती हैं। धारण करने से पहले रूद्राक्ष को गंगाजल से शुद्ध करके पूजन करें और ऊं नम: शिवाय मंत्र की पांच माला जाप करें। फिर इसे धारण कर लें।
मीन राशि के स्वामी ब्रहस्पति हैं स्वामी शुक्र
तुला : तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के जातक छह मुखी या सात मुखी रूद्राक्ष धारण कर सकते हैं।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के जातक तीन मुखी या पांच मुखी रूद्राक्ष पहन सकते हैं। इससे इन्हें आर्थिक संपन्न्ता प्राप्त होगी।
धनु : धनु राशि के स्वामी ब्रहस्पति हैं। इस राशि के जातक पांच मुखी रूद्राक्ष धारण करके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शीर्ष तक पहुंच सकते हैं।
मकर : मकर राशि के स्वामी शनि हैं। शनि की शांति और जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए मकर राशि के जातकों को सात या चौदह मुखी रूद्राक्ष धारण करना चाहिए।
कुंभ : कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के जातक भी सात या चौदह मुखी रूद्राक्ष धारण कर सकते हैं।
मीन : मीन राशि के स्वामी ब्रहस्पति हैं। पांच मुखी रूद्राक्ष इस राशि वालों के लिए सर्व सुख दायक होता है।
अब दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की मदद ‘खोज’ कुत्ता करेगा। यह उसी नस्ल का कुत्ता है जो अमेरिकी नेवी सील की उस टीम का हिस्सा था जिसने वैश्विक आतंकी ओसामा बिन लादेन को मारा था। अब इसी प्रजाति का कुत्ता मेट्रो की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में मदद करेगा। बेल्जियन मेलिनोस प्रजाति के कुत्ते ‘खोज’ को सीआईएसएफ ने पिछले हफ्ते एक निजी ब्रीडर से खरीदा है। खोज को सीआईएसएफ के बंगलूरू स्थित डॉग ट्रेनिंग सेंटर में 10 महीने की ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि कुत्ते की ट्रेनिंग और उसे खरीदने में एक लाख रुपये का खर्च आया। जिसके कारण यह सीआईएसएफ के डॉग स्कवॉयड का सबसे महंगा सदस्य बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि कुत्ता विस्टोटकों से लैस फिदायिन हमलावरों आदि को पकड़ने में मदद करेगा। कुत्ते को खरीदने और इसकी ट्रेनिंग का खर्च दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दिया है। बेल्जियन मेलिनोस प्रजाति के कुत्ते उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने यूएस नेवी सील टीम की अल-कायदा के संस्थापक लादेन को एबटाबाद में ढूंढने में मदद की थी।
हालांकि कुत्ते की नस्ल को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट में कहा जाता है कि जर्मन शेफर्ड ने यूएस नेवी सील टीम की मदद की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले बेल्जियम मेलिनोस कुत्ते उस विशेष टीम का हिस्सा थे जो दिल्ली में सुरक्षा जांच के लिए आए थे।
भारत में इन कुत्तों को शिकारियों को पकड़ने के लिए असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में इस्तेमाल किया जा रहा है। सीआरपीएफ और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड द्वारा 2011 से ज्यादातर इन्हें माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में प्रयोग किया जाता है। सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुत्ते को नियमित गश्त के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
नक्सल प्रभावित राज्यों में सीआरपीएफ के साथ इस प्रजाति के 500 कुत्तों की नियुक्ति की गई है और लगभग 200 को ट्रेनिंग दी जा रही है। सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक मोसेस दिनाकरन जिनके जिम्मे बंगलूरू के डॉग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का कार्यभार है उन्होंने कहा कि बेल्जियन मेलिनोस अन्य कुत्तों की तुलना में बेहतर हैं।
उन्होंने कहा, ‘बेल्जियन मेलिनोस लगातार 25-30 किलोमीटर चल सकता है। उनकी हमला करने और काटने की क्षमता उन्हें प्रतिद्वंदियों से बेहतर बनाती है। वह कई तरह के काम में अच्छे हैं। अब तक 250 से अधिक मामलों में हमारे कुत्तों ने हमें घात लगाकर हमला करने, आईईडी, संदिग्धों और हथियारों का पता लगाने में मदद की है। इनमें से 170 से अधिक बेल्जियन मेलिनोस थे।’