Home Blog Page 2956

दूर दूर से आते है श्रद्धालु, इस कुंड में नहाने से चर्म रोग हो जाते हैं दूर : जानिए क्या है कारण

0

दुनिया में ऐसे कई जलकुंड हैं, जिनके रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। एक ऐसा ही रहस्यमयी कुंड भारत में भी है। इस कुंड का रहस्य जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे और सोचेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। ये रहस्यमयी कुंड झारखंड के बोकारो जिल में स्थित है। इसके बारे में कहा जाता है कि अगर आप कुंड के सामने ताली बजाएंगे तो पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है। यह देखने में ऐसा लगता है जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। इस रहस्य का पता आज तक भू-वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।

इसे दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है। यह कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। कहते हैं कि इस कुंड में से गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है। यह भी एक रहस्य ही है। लोगों की मान्यता है कि इस कुंड के पानी में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं।

भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि इसमें गंधक और हीलियम गैस मिला हुआ है। इस जगह पर हर साल मकर संक्रांति पर मेला लगता है। दूर-दूर से लोग यहां नहाने के लिए आते हैं। इस रहस्यमयी कुंड के पास ही दलाही गोसाईं नामक देवता का स्थान है, जहां हर रविवार को लोग पूजा करने के लिए आते हैं। 

देश में कमजोर मानसून के चलते वाहनों की खुदरा बिक्री 5.4 प्रतिशत घटी

0

कमजोर मानसून के कारण देश में वाहनों की खुदरा बिक्री जून में 5.4 प्रतिशत घटकर 16,46,776 इकाई रह गयी। जून 2018 में यह आंकड़ा 17,40,524 इकाई रहा था।

ऑटो मोबाइल डीलर संगठनों के फेडरेशन (फाडा) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2019 में यात्री वाहनों की बिक्री 4.6 प्रतिशत घटकर 2,24,755 इकाई रह गयी। पिछले साल जून में देश में 2,35,539 यात्री वाहन बिके थे। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 19.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट रही और यह पिछले साल जून के 60,378 इकाई से घटकर 48,752 इकाई रह गयी। तिपहिया वाहनों की बिक्री 2.8 प्रतिशत घटकर 48,752 इकाई और दुपहिया वाहनों की बिक्री पांच प्रतिशत घटकर 13,24,822 इकाई रह गयी। फाडा के अध्यक्ष आशिष हर्षराज काले ने कहा कि जून महीने की शुरुआत सकारात्मक उम्मीद के साथ हुई थी, लेकिन अंतत: मासिक बिक्री में गिरावट रही। इसका कारण बाजार में पूंजी की कमी और मानसून में देरी रही है।

ग्राहक धारणा कमजोर बनी हुई है और सभी श्रेणी के वाहनों के लिए ग्राहकों ने खरीद फिलहाल टाल दी। फाडा की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मानसून में देरी और बारिश के वितरण में विषमता के कारण आने वाले एक-डेढ़ महीने में भी ग्राहक धारण कमजोर रहेगी और बिक्री में गिरावट की संभावना है। उसने सरकार से वाहन उद्योग को तत्काल मदद देने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ में जोगी ने सीमेंट का रेट बढ़ाए जाने पर उठाया सवाल

0

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने प्रदेश में सीमेंट की कीमतों पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अन्य राज्यों की तुलना में कम रेट पर सीमेंट मिले इसके लिए मालिकों पर दबाव बनाएंगे. मंत्री मो. अकबर ने कहा कि सीमेंट की रेट तय करने का अधिकार राज्य सरकार के पास नहीं फिर भी इस संबन्ध में बात करेंगे.

इसके पहले भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने प्रदेश में संचालित सीमेंट उद्योग एवं उनकी उत्पादन क्षमता की जानकारी मांगी. अपने सवाल में उन्होंने पूछा कि कितना क्लिंकर बाहर भेजा गया है और इससे कितना राजस्व मिला है? उद्योग मंत्री की जगह जवाब देते हुए मो. अकबर ने बताया कि क्लिंकर बाहर भेजा रहा है, इसमें कोई रोक नहीं है. जीएसटी लागू होने के बाद से राजस्व की हानि नहीं हो रही है. इस पर विधायक ने पूछा कि जीएसटी लागू करने के पहले कितना नुकसान हुआ है. सीमेंट मालिक जानबूझकर क्लिंकर का उत्पादन कर रहे है.

नितेश साहू का नेशनल यूथ अवार्ड के लिए चयन : मुख्यमंत्री ने दी बधाई

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम फुलवारी निवासी युवा श्री नितेश साहू का नेशनल यूथ अवार्ड के लिए चयन होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री नितेश साहू को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस पुरस्कार के अंतर्गत 50 हजार रूपए नगद, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। 

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना प्रारंभ की गई है। घुरवा निर्माण इस योजना का एक महत्वपूर्ण अंग है। घुरवा के निर्माण से कम्पोस्ट और जैविक खाद बनाने के साथ-साथ पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाने में भी मदद मिलेगी। श्री नितेश साहू ने वर्ष 2017 से ही अपने गांव और आस-पास के गांवों के ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में घुरवा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री साहू ने इस संबंध में एक शोध पत्र भी तैयार किया। 

सुश्री अनुसुईया उइके को राज्यपाल की जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुश्री अनुसुईया उइके को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल की जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने उम्मीद जताई है कि राज्यपाल के रूप में सुश्री उइके का प्रतिपालकत्व छत्तीसगढ़ शासन को नई ऊर्जा और विश्वास देगा। 

घूमने का है इरादा तो ये हिल स्टेशन है परफेक्ट डेस्टिनेशन, आइये जानते है इनके बारे में

0

छत्तीसगढ़ का चिरमिरी एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन हैं जहां जाकर आप वीकेंड या कुछ दिनों की छुट्टियों को भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं। चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ों से गिरते झरने और भी कई सारे टूरिस्ट स्पॉट्स इसकी खूबसूरती को दोगुना करते हैं। वैसे चिरिमिरी कोरिया जिले में बसा है. जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। सन् 1998 में ये पूरी तरह से एक अलग जिला बन गया। तो मसूरी, मनाली और शिमला से बिल्कुल अलग इस स्टेशन में क्या है खास, जानेंगे इसके बारे में।

चिरिमिरी में घूमने वाली जगहें

भगवान जगन्नाथ मंदिर : इस मंदिर को बनाने के लिए पुरी से कारीगर बुलाए गए थे इसलिए इस मंदिर की बनावट काफी कुछ पुरी के जगन्नाथ मंदिर जैसी है।

कालीबाड़ी : महज एक किमी की दूरी पर हल्दीबाड़ी में स्थित है ये मंदिर।

बैगापारा : देवी काली का शक्तिपीठ माना जाता है बैगापारा, जो बारतुंगा में स्थित है।

गुफा मंदिर : इस हिल स्टेशन की सैर पर आएं तो गोदारिपारा के गुफा मंदिर जरूर जाएं। भक्तों की अपार श्रद्धा के अलावा इसकी बनावट भी खासतौर से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

रतनपुर में महामाया मंदिर : भारत के कुल 52 शक्तिपीठ में से एक है मायामाया मंदिर। जो देवी लक्ष्मी और मां सरस्वती को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 12-13 शताब्दी में राजा रत्नदेव द्वारा करवाया गया था। मंदिर के परिसर में शिव और हनुमान जी का भी मंदिर है।

अमृतधारा वॉटरफॉल : चिरिमिरी से 38 किमी की दूरी पर मानेंद्रगढ़ में है अमृतधारा। जो खासतौर से पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है। वॉटरफॉल के नजदीक ही एक शिव मंदिर भी है।

हसदीयो नदी : इस जगह भी लोग पिकनिक मनाने आते हैं।

कैसे पहुंचे- हालांकि चिरिमिरी में एक बहुत ही छोटा रेलवे स्टेशन है लेकिन बिलासपुर रेलवे जंक्शन लगभग सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। अगर आप सड़कमार्ग से आने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बिलासपुर से चिरिमिरी की दूरी 238 किमी है और भोपाल से लगभग 654 किमी।

कहां ठहरें- चिरिमिरी से कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित अनुपुर, कोटमा और अंबिकापुर में आपको होटल्स के अच्छे ऑप्शन्स मिल जाएंगे।

कब जाएं- वैसे तो यहां जाने की प्लानिंग आप कभी भी कर सकते हैं लेकिन मानसून के बाद का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। अक्टूबर से अप्रैल के बीच मौसम खुशगवार रहता है. सर्दी, गर्मी से दूर आप इस मौसम में इस हिल स्टेशन पर जाकर मजे कर सकते हैं।

क‍िराए के मकान में हो रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने की छापेमारी

0

महिला पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त टीम बनाकर मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट को पकड़ने का मामला सामने आया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो दर्जन लड़के-लड़क‍ियों को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लड़क‍ियों में स्कूल और कॉलेज की नाबालिग छात्राएं भी शामिल हैं. सेक्स रैकेट संचालकों की तलाश में पुलिस जुटी है. यह मामला उत्तर प्रदेश के इटावा ज‍िले का है. 

द‍िन में स्कूल-कॉलेज और रात में देह व्यापार, क‍िराए के मकान में धंधा

एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे कई जगह सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हो रही थी.

द‍िन में स्कूल-कॉलेज और रात में देह व्यापार, क‍िराए के मकान में धंधा

इसी सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस समेत आठ टीमों का गठन किया गया. सभी टीमों ने जनपद में अलग-अलग जगह आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की और ठिकानों से आपत्तिजनक स्थिति में दो दर्जन से अधिक लड़के-लड़क‍ियों को गिरफ्तार किया.

द‍िन में स्कूल-कॉलेज और रात में देह व्यापार, क‍िराए के मकान में धंधा

गिरफ्तार लड़के-लड़क‍ियों में से तीन नाबालिग लड़कियां भी थीं. यह लोग मकानों को किराये पर लेकर देह व्यापार के धंधे को चला रहे थे. गिरफ्तार लड़के-लड़कियों के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ.

द‍िन में स्कूल-कॉलेज और रात में देह व्यापार, क‍िराए के मकान में धंधा

गिरफ्तार लड़के-लड़कियों में कुछ लोग पढ़ने वाली छात्र-छात्राएं भी है. पुलिस के द्वारा इनकी काउंसलिंग करवाकर इस धंधे में आने की वजह को जाना जाएगा और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

द‍िन में स्कूल-कॉलेज और रात में देह व्यापार, क‍िराए के मकान में धंधा

पुलिस रैकेट संचालको की तलाश में जुटी हुई है. शहर में इस तरह के अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन को आगे भी जारी रखने की बात कही है. 

धर्मजीत सिंह बोले : स्कूली बच्चों को अंडा दिया जाना जरूरी नहीं

0

स्कूली बच्चों को अंडा दिया जाना जरूरी नहीं : धर्मजीत सिंह रायपुर, 15 जुलाई (हि.स.)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक धर्मजीत सिंह ने सोमवार को सदन में अंडा वितरण का मामला शून्यकाल में उठाया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को अंडा दिया जाना जरूरी नहीं है। सरकार आज अंडा खाने कह रही है कल को बीफ खाने का निर्देश जारी कर देगी। 

इस सवाल के जवाब में कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि सरकार ने अंडे का विकल्प रखा है, जिन्हें अंडा नहीं खाना है वह लिए दूध की व्यवस्था की गई है, जिसके बाद सदन में हंगामा मच गया। धर्मजीत सिंह ने कहा कि चुनाव में जाते हो तो कबीरपंथी समाज के सामने घुटने टेकते हो और अब जब अंडा देने का समाज विरोध कर रहा है, तो आंखें दिखाई जा रही है। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि राज्य में 35 लाख कबीरपंथी निवासरत हैं। इस समाज मे अंडा-मांसाहार प्रतिबंधित है। समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अंडा वितरण पर रोक लगाई जानी चाहिए। 

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का आदेश बिलासपुर-रायपुर फोरलेन 14 अगस्त तक हर हाल में पूरी की जाए और 15 से शुरू

0

हाईकोर्ट ने बिलासपुर से रायपुर तक बन रहे फोरलेन के काम को हर हाल में 14 अगस्त की शाम तक पूरा करने और 15 अगस्त से शुरू का निर्देश  दिया है।  काम का ठेका तीन कंपनियों को दिया गया था। दो कंपनियों एल एंड टी और पुंज लॉयड के हिस्से का काम अब तक बचा हुआ है।  बिलासपुर से सरगांव तक दिलीप बिल्डकॉन को मिला काम पूरा कर लिया गया है।

वहीं, फोरलेन निर्माण के लिए किए गए जमीन अधिग्रहण के एवज में दिए जाने वाले मुआवजे की राशि 40 करोड़ से बढ़कर 360 करोड़ होने के मामले में हाईकोर्ट ने 14 अगस्त तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पिछली कुछ सुनवाई में समय देने के बाद भी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जा सकी है। बिलासपुर से रायपुर तक फोरलेन के निर्माण के लिए 2015 में वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। तीन हिस्सों में काम के लिए ठेका दिया गया। एग्रीमेंट के मुताबिक ठेका कंपनियों को अप्रैल-मई 2018 तक काम पूरा करना था।

हाईकोर्ट ने नवंबर 2017 में सुनवाई करते हुए 31 मई 2018 तक की डेडलाइन तय की थी, लेकिन इस अवधि में भी काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद हुई कुछ सुनवाई के दौरान ठेका कंपनियों ने पर्याप्त मात्रा में सीमेंट नहीं मिलने की वजह से काम में परेशानी होने की जानकारी दी गई थी। बता दें कि बिलासपुर से रायपुर तक बन रहे हो फोरलेन के काम में लगातार लेटलतीफी  को लेकर रजत तिवारी व अन्य ने हाईकोर्ट में 2016 में जनहित याचिका प्रस्तुत की थी।

पैसे को लेकर आमने-सामने आए पुंज लॉयड और एनएचएआई : वहीं, पुंज एंड लॉयड ने आर्थिक परेशानियों का हवाला दिया। चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन और जस्टिस मनींद्र मोहन श्रीवास्तव की बेंच में सुनवाई के दौरान पुंज लॉयड की तरफ से बताया गया कि उनका 7.84 करोड़ रुपए का भुगतान एनएचएआई के पास अटका हुआ है। एनएचएआई की तरफ से सीनियर एडवोकेट जेके गिल्डा ने काम में देरी के कारण कंपनी पर पेनाल्टी लगाने की जानकारी दी। हाईकोर्ट ने इस राशि का 70 फीसदी पुंज लॉयड को देने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने हर हाल में 14 अगस्त की शाम तक काम पूरा कर 15 अगस्त को फोरलेन शुरू करने के लिए कहा है।


मुआवजा राशि 9 गुना बढ़ने पर भी मांगी गई रिपोर्ट : पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान एनएचएआई की तरफ से आरोप लगाया गया था कि फोरलेन के काम के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था, उस दौरान मुआवजे के रूप में 40 करोड़ रुपए दिए जाने थे। मुआवजे की राशि 40 करोड़ से बढ़कर 360 करोड़ रुपए हो गई है। एनएचएआई ने इसकी जांच की मांग की थी। राज्य सरकार की तरफ से पिछली सुनवाई के दौरान जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इसे प्रस्तुत नहीं किया जा सका है। सोमवार को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जांच पूरी कर 14 अगस्त तक शपथ पत्र के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इन प्रमुख स्थानों पर काम अभी बाकी है

  • रायपुर से बैतलपुर तक करीब 20 स्थानों पर पुल-पुलिया का निर्माण अधूरा।
  • धनेली मोड़ का ब्रिज अधूरा। यहां वाहन कच्ची सड़क से आते-जाते हैं।
  • सिलतरा में दो लेन का काम जारी। एक ही सड़क से आवागमन हो रहा। 
  • धरसीवां में एक लेन का काम अधूरा। तरपोंगी के पास ओवरब्रिज अधूरा।
  • सांकरा में वन वे है। बीच-बीच के पैच में काम जारी। देवरी में रोड डायवर्ट।
  • बेमता-सिमगा के बीच कई जगह सड़कें डायवर्ट हैं। ब्रिज का काम अधूरा। 
  • बनसांकरा के पास निर्माण सामग्री रोड पर है। सड़कें कई स्थानों पर बंद हैं। 
  • नांदघाट ब्रिज के दोनों तरफ रोड वन वे है। खैरा में भी काम अधूरा है।

आज सुप्रीम कोर्ट कर्नाटक के बागी विधायकों की याचिका पर सुनाएगा फैसला

0

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस – जद(एस) गठबंधन के 10 बागी विधायकों ने मंगलवार को न्यायालय से कहा कि उनका इस्तीफा स्वीकार करना ही होगा क्योंकि मौजूदा राजनीतिक संकट से उबरने का अन्य कोई तरीका नहीं है और विधानसभा अध्यक्ष सिर्फ यह तय कर सकते हैं कि इस्तीफा स्वैच्छिक है या नहीं। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ न्यायालय पहुंचे 10 विधायकों की अर्जी पर पहले सुनवाई कर रही है। बागी विधायकों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने शीर्ष अदालत को बताया कि अध्यक्ष को सिर्फ यह तय करना है कि इस्तीफा स्वैच्छिक है या नहीं।