Home Blog Page 2959

पाकिस्तान ने अपने एयर स्पेस में बाहरी विमानों के एंट्री पर लगे बैन को हटाया

0

पाकिस्तान ने भारत से लगे अपने वायु क्षेत्र में बाहरी विमानों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी को हटा दिया है। पाकिस्तान ने सभी असैन्य विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र सोमवार देर रात 12 बजकर 41 मिनट से खोला। सूत्रों के मुताबिक भारतीय विमानन कंपनियों के विमान भी जल्दी ही पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से होते हुए सामान्य रूट पर उड़ान भरने लगेंगे।

भारतीय वायुसेना के बालाकोट (पाकिस्तान) में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शिविरों पर हवाई हमले के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी के अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था। भारत ने जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में भारतीय सुरक्षाकमिर्यों पर आतंकवादी हमले के बाद बालकोट की कार्रवाई की थी।

सामने में ही मरते देखा अपने साथियों को, बांस के सहारे 5 दिनों तक बिना कुछ खाये समुद्र में तैरता रहा मछुआरा

0

‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ कहने को तो ये एक दोहा है लेकिन पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नारायणपुर निवासी रबींद्रनाथ दास पर यह पूरी तरह फिट बैठता है.

रबींद्रनाथ दास बंगाल की खाड़ी में लगातार 5 दिनों तक भूख से बेहाल बांस के सहारे तैरते रहे लेकिन मौत उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकी. जबकि रबींद्रनाथ के 11 साथी एक के बाद एक कर मौत के मुंह में जाते रहे लेकिन रबींद्रनाथ ने धैर्य और दृढ़ इच्छा बनाए रखी.

दास ने बताया कि इन पांच दिनों तक उन्होंने कुछ नहीं खाया बस जब बारिश होती थी तो वे इस पानी को पी लिया करते थे. आख़िरकार 10 जुलाई को एमवी जावेद जहाज के क्रू सदस्यों ने उन्हें दो घंटे के प्रयास के बाद बचा लिया.

क्या है मामला

दक्षिण 24 परगना जिले के नारायणपुर निवासी रबींद्र नाथ 4 जुलाई को अपने 13 अन्य साथियों के साथ समुद्र में मछली पकड़ने निकले थे. 6 जुलाई को तेज तूफान की वजह से नाव अचानक पटल गई और डूब गई. इस दौरान 11 साथी समेत वे पानी में कूद गए लेकिन तीन लोग नाव के नीचे दब गए. जबकि रबींद्रनाथ और बाकी बचे लोग समुद्र में कूद गए. उन्होंने जहाज से ईंधन ड्रम उतारकर उन्हें बांस और रस्सी से बांध दिया.

कोलकाता पहुंचने के बाद रबींद्रनाथ ने बताया, ‘मुझे सब कुछ याद है कि कैसे हमारा जहाज डूब गया और हम सभी पानी में कूद गए और तैरने लगे. मैं जितने दिन पानी में तैरता रहा, कुछ नहीं हुआ. वहां रुक-रुककर बारिश हो रही थी और बड़ी बड़ी लहरें आ रही थीं. जब बारिश होती थी तो मैं पानी पी लेता था.’

रबींद्र ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा इस बात का दुख है कि उन्हें बचाए जाने से कुछ घंटे पहले ही उनका भतीजा भी डूब गया. उन्होंने कहा, ” हम साथ में तैर रहे थे. उसके पास एक लाइफ जैकेट थी लेकिन वह काफी डरा हुआ था. उसे कुछ दिनों तक मैंने अपने कंधे पर उठाए रखा लेकिन मुझे बचाए जाने से कुछ देर पहले ही वह डूब गया. “

अपनाएं यह देसी नुस्खे, आंखों पर नहीं लगेगा चश्मा

0

आज के समय जिस तरह लोग अपना अधिक समय स्क्रीन पर बिताते हैं, उसके कारण उनकी आंखों को काफी नुकसान होता है। कई बार तो बेहद कम उम्र में ही आंखों में चश्मा लग जाता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आंखों का सही तरह से ख्याल रखा जाए। यूं तो आंखों का ख्याल रखने के लिए खानपान व आंखों की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके साथ-साथ आप कुछ देसी नुस्खे अपनाकर भी अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं-

सौंफ और बादाम आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसके लिए आप इन दोनों को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। फिर रात को सोने से पहले 1 चम्मच गर्म दूध में मिलाकर पिएं। अससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

काली मिर्च के चूर्ण में देसी घी और मिश्री मिलाकर सेवन करें। इससे आंखों की रोशनी तो तेज होगी ही, साथ ही आपके मस्तिष्क को इससे फायदा मिलेगा।

3-4 बादाम लेकर रोज को भिगोकर रख दें। सुबह उसका छिलका उतारकर इन्हें पीस लें। फिर इस पेस्ट को रोजाना खाने से धीरे-धीरे आंखों की रोशनी बढ़ने लगेगी।

गाजर में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए आप नियमित रूप से गाजर के जूस का सेवन करें।

रोज रात को सोने से पहले सरसों तेल को हल्का गुनगुना करके अपने पैरों के तलवों की मालिश करें। इससे आंखों को काफी लाभ होता है।

सितंबर में लॉन्च होगा चंद्रयान-2, इस वजह से रुका प्रक्षेपण

0

जीएसएलवी-एमके3 के क्रायोजेनिक इंजन की हीलियम बॉटल में लीक के कारण भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (इसरो) को सोमवार को अपने महत्वकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन को रोकना पड़ा। यान के प्रक्षेपण से केवल 56 मिनट पहले इसे रोकना पड़ा। यदि सबकुछ ठीक रहता तो यान अपने निर्धारित समय 2.51 मिनट पर प्रक्षेपित किया जाता। इसरो ने आधिकारिक तौर पर जीएसएलवी-एमकेआई 3 में आई तकनीकी खामी की पुष्टि की है। वहीं पांच सूत्रों ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए कहा है कि साइक्रोजेनिक स्टेज पर लीक के कारण प्रक्षेपण को रोकना पड़ा। इसरो ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘एहतियातन उपाय अपनाते हुए चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को आज रोका जाता है। जल्द ही लॉन्च की अगली तारीख का एलान किया जाएगा।’ टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ वैज्ञाविन ने कहा, ‘इंजन में लिक्विड ऑक्सिजन (ऑक्सीडाइजर) और लिक्विड हाइड्रोजन (ईंधन) भरने के बाद हीलियम को भरने का काम हो रहा था। प्रक्रिया 350 बार तक हीलियम की बोतल पर दवाब डालने की थी और आउटपुट को 50 बार पर सेट करना था। हीलियम भरने के बाद हमने पाया कि दबाव तेजी से कम हो रहा है। जिससे लीक का संकेत मिला। टीम अब भी गैस बॉटल में हुए असल लीक के स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसमें कई लीक हो सकते हैं।’

22 जून को आइडेंटिकल क्रायोजेनिक इंजन के ग्राउंड टेस्ट के दौरान ऑक्सीजन टैंक में लीक का पता चला था जिसे ठीक कर लिया गया और इसरो ने लॉन्च पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि इसरो जल्द ही वापसी करेगी। 31 जुलाई को वर्तमान लॉन्च विंडो (लैंडर और रोवर के लिए पूर्ण 14 पृथ्वी दिवस सुनिश्चित करना) खत्म होने से पहले एजेंसी रॉकेट को जमीन पर उतारने की कोशिश कर रही है। अगली बेस्ट लॉन्च विंडो अब सितंबर में होगी।

श्रीहरिकोटा में सोमवार तड़के देशभर के 5,000 लोग पहली बार रॉकेट लॉन्च को अपनी आंखों से देखने के लिए इकट्ठा हुए थे। उन्होंने इस तरह की निराशा की उम्मीद तक नहीं की थी। मिशन कंट्रोल सेंटर की वीआईपी गैलरी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद थे। मिशन के रुकने से सभी के हाथ मायूसी लगी। 978 करोड़ रुपये के चंद्रयान मिशन में जीएसएलवी-एमके 3 लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें थ्री-स्टेज क्रायोजेनिक तकनीक से लैस सीई-20 इंजन लगा हुआ है। क्रायोजेनिक स्टेज में ईंधन के तौर पर लिक्विड हाइड्रोजन और ऑक्सीडाइजर के रूप में लिक्विड ऑक्सीजन का उपयोग करता है।

बाल सफेद हो रहे हैं तो नाभि में लगा लें ये हो जाएंगे काले

0

ज्यादा काम करने और खानपान पर ध्यान न देने से शारीरिक कमजोरी आ जाती है। इसे दूर करने के लिए देसी घी बहुत फायदेमंद होती है। इससे शरीर ताकतवर बनने के साथ स्किन की बीमारियां आदि भी दूर होती हैं। 

1. आयुर्वेद के अनुसार नाभि में देसी घी से मालिश करने से ताकत आती है। क्योंकि ये घी में मौजूद पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है। इससे शरीर में एनर्जी आती है।

2. जिन लोगों को अर्थराइटिस या जोड़ों का दर्द है उन्हें रात में सोने से पहले नाभि में देसी घी की कुछ बूंदें डालनी चाहिए। साथ ही हल्के हाथ से मसाज करनी चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। जिससे दर्द से छुटकारा मिलता है।
3. जिन लोगों की त्वचा रूखी है या रैशेज है उन्हें देसी घी में ग्लिसरीन मिलाकर नाभि में लगाना चाहिए। ऐसा करने स्किन चमकदार हो जाएगी।

4. घी में मौजूद फैटी एसिड आपकी त्‍वचा को गहराई से हाइड्रेट करने का काम करता है। इसे आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिलता है।
5. अगर किसी के बाल झड़ रहे हैं या सफेद हो रहे हैं तो उन्हें देसी घी में शिकाकाई पाउडर मिलाकर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके बाल मजबूत, घने और काले बन जाएंगे।

6. अगर आपकी पलके या आइब्रो घनी नहीं है तो आप रात को सोने से पहले अपने आंखों के ऊपरी हिस्से में देसी घी लगाएं। ऐसा रोजाना सात दिनों तक लगातार करें। इससे फर्क दिखने लगेगा।
7. देसी घी में एंटी एजिंग तत्व होते हैं। इसे नाभि में डालने से बढ़ती उम्र का असर कम होता है। इससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स खत्म होते हैं।

9. देसी घी में नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर लगाने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। इससे रंगत में भी निखार आता है।
10. जिन लोगों को सर्दी-जुकाम जल्दी हो जाता है। उन्हें नाभि में देसी घी से मसाज करना चाहिए।

सुबह उठते ही खाली पेट यदि आप भी खाते हैं भीगे चने, तो तुरंत जान लें ये 4 जरूरी बातें

0

देशी चना न्यूट्रिएंट्स के मामले में बादाम जैसे महंगे ड्राय फ्रूट्स से ज्यादा फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में चने की दाल और चने को शरीर के लिए स्वास्थवर्धक बताया गया है। चने के सेवन से कई रोग ठीक हो जाते हैं। भिगोए हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और विटामिन्स खूब होते हैं जो कई बीमारियों से बचाव के साथ-साथ हेल्दी रहने में भी हेल्पफुल होते हैं। वैसे तो हर व्यक्ति के लिए चने खाने के अपने फायदे हैं, लेकिन खासकर पुरुषों को तो ये जरूर खाने चाहिए। देशी चना न्यूट्रिएंट्स के मामले में बादाम जैसे महंगे ड्राय फ्रूट्स से ज्यादा फायदेमंद होता है। भिगोए हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और विटामिन्स खूब होते हैं जो कई बीमारियों से बचाव के साथ-साथ हेल्दी रहने में भी हेल्पफुल होते हैं। वैसे तो हर व्यक्ति के लिए चने खाने के अपने फायदे हैं, लेकिन खासकर पुरुषाें को तो ये जरूर खाने चाहिए।

अंकुरित चने खाना बहुत ही लाभप्रद होता है। अंकुरित चना धातु को पुष्ट, मांसपेशियों को सुदृढ़ व शरीर को वज्र के समान बना देता है तथा यह सभी चर्म रोगों को नष्ट करता है। विटामिन-सी की अधिकता वाला यह वजन को बढ़ाता है। खून में वृद्धि करता है और उसे साफ करता है। इसके अतिरिक्त अंकुरित चने का सेवन करने से फेफड़े मजबूत होते हैं। यह रक्त में कोलेस्ट्राल को कम करता है और दिल की बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है।

चीनी के बर्तन में रात को चने भिगोकर रख दे। सुबह उठकर खूब चबा-चबाकर खाएं इसके लगातार सेवन करने से वीर्य में बढ़ोतरी होती है व पुरुषों की कमजोरी से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। भीगे हुए चने खाकर दूध पीते रहने से वीर्य का पतलापन दूर हो जाता है।

पेट की समस्याएं हर बीमारी की जड़ होती हैं। ऐसे में पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए चनों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिये और सुबह चनों को पानी से अलग करके, इसमें अदरक, जीरा और नमक मिलाकर खाइये।

अगर आप अक्सर थकान महसूस करते हैं और शरीर में एनर्जी की कमी महसूस करते हैं तो इसके लिए भीगे चनों में नींबू, अदरक के टुकड़े, नमक और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं।

जानें भारत में सबसे महंगी कार चलाने वाले 7 अमीर सेलेब्स, नंबर 1 मुकेश अंबानी नहीं हैं

0

7. टीम इंडिया के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। इस खिलाड़ी के पास BMW I8 कार है, जिसकी भारत में कीमत 2.2 मिलियन है।

6. इस सूची में छठा स्थान भारतीय टीम के विराट कोहली का है। इस खिलाड़ी के पास ऑडी आर 8 है, जिसकी भारतीय कीमत 2.64 करोड़ रुपये है।

5. इस सूची में पांचवें स्थान पर बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं। इस अभिनेता के पास रोल्स रॉयस फैंटम है, जिसकी भारतीय कीमत 3 करोड़ रुपये है।

4. सबसे कम फिल्म उद्योग कलाकार राम चरण इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। इस अभिनेता के पास रेंज रोवर कार है, जिसकी भारतीय कीमत 3.1 करोड़ रुपये है।

3. भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी, इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनके पास मेबैक 62 कारें हैं, जिनकी कीमत 5.4 करोड़ रुपये है।

2. इस सूची में दूसरा स्थान मिस्टर परफेक्शनिस्ट के श्री आमिर खान का है। इस हीरो का मर्सिडीज-बेंज s600 है। जिसकी भारतीय कीमत 10 करोड़ रुपए है।

1. इस सूची में पहले स्थान पर बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान हैं। इस अभिनेता के पास भारत में सबसे महंगी कार है। जिसका नाम बुगाटी वेरॉन है। इसकी भारतीय कीमत 12 करोड़ रुपये है।

चोर 50 करोड़ के टिफिन में खा रहे थे खाना, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा !

0

बहुत से लोग खाना खाने के लिए महंगी महंगी सोने की प्लेट्स में बर्तनों का उपयोग करते हैं बहुत से अमीर लोग गोल्ड प्लेट्स क्रोकरी का इस्तेमाल भी करते हैं।

लेकिन हैदराबाद के दो लोग 50 करोड़ के टिफिन बॉक्स में खाना खा रहे थे उन्हें पुलिस ने हाथों-हाथ गिरफ्तार कर लिया दरअसल यह सामान हैदराबाद के निजाम से चुराया गया था।

हैदराबाद के निजाम की दो किलो ग्राम के सोने का टिफिन बॉक्स, एक तश्तरी, चम्मच जवाहरात जड़ा कप, रूबी, हीरे और पन्ना समेत कई बेशकीमती चीजें सोमवार को चोरी हो गईं थीं पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए 15 सदस्य स्पेशल टीम को गठित किया गया था जिन्हें मुंबई में धर दबोचा गया।

दोनों चोर मुंबई के एक होटल में छिपे हुए थे और 50 करोड़ के टिफिन बॉक्स में खाना खा रहे थे उसी समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उसी चोरी का सामान बरामद कर हवालात पहुंचाया।

95% लोग नहीं जानते की उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए

0

अक्सर हम स्लिम होने या फैट होने के आधार पर ही तय कर लेते हैं कि हम स्वस्थ हैं या नहीं जबकि अच्छे स्वास्थ्य की पहचान इस बात से होती है कि आपका उम्र के हिसाब से वजन कितना है, ऐसे में ये जानना बेहतर होगा कि किस उम्र के लिए कितना वजन होना एक अच्छे स्वास्थ्य की पहचान होता है तो चलिए जागरूक पर आज आपको बताते हैं उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए।

नवजात शिशु

नवजात शिशु की उम्र के अनुसार लड़के का वजन 3.3 किलोग्राम और लड़की का वजन 3.2 किलो होना चाहिए।

2 से 5 महीने तक के बच्चे

2 से 5 महीने के लड़कों का वजन कम से कम 6 किलो और लड़कियों का 5.4 किलो होना चाहिए।

6 से 8 महीने के बच्चे

6 से 8 महीने के लड़के का वजन 7.8 किलो और लड़कियों का वजन 7.2 किलो होना चाहिए।

9 से 11 महीने तक के बच्चे

9 से 11 महीने के लड़कों का वजन 9.2 किलो और लड़कियों का वजन 8.6 किलो होना चाहिए।

1 से 2 साल तक के बच्चे

1 साल के लड़के का वजन 10.2 किलो और लड़की का वजन 9.5 किलो होना चाहिए 2 साल की उम्र के लड़के का वजन 12.3 किलोग्राम और लड़की का वजन 11.8 किलो होना चाहिए।

3 से 5 साल के बच्चे

3 से 4 साल के लड़कों का वजन 16.7 किलो और लड़कियों का वजन 16 किलो होना चाहिए 5 साल की उम्र के लड़कों का वजन 18.7 किलो और लड़कियों का वजन 17.7 किलो होना चाहिए।

6 से 8 साल के बच्चे

6 साल के लड़कों का वजन 20.7 किलोग्राम होना चाहिए और लड़कियों का वजन 19.5 किलो होना चाहिए। 7 से 8 साल की उम्र में लड़कों का वजन 25 किलोग्राम और लड़कियों का 22 किलो होना चाहिए।

9 से 11 साल के बच्चे

9 साल की उम्र के लड़कों का वजन 28.1 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 28.5 होना चाहिए। 10 से 11 साल की उम्र में लड़कों का वजन 31.4 32.2 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 32.5 33.7 किलोग्राम होना चाहिए।

12 से 14 साल की उम्र में वजन

12 साल की उम्र में लड़कों का वजन 37 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 38.7 किलो होना चाहिए 13 साल की उम्र में लड़कों का वजन 40.9 किलो और लड़कियों का वजन 44 किलो होना चाहिए 14 साल की उम्र में लड़कों का वजन 47 किलो जबकि लड़कियों का वजन 48 किलो होना चाहिए।

15 से 18 साल की उम्र में वजन

15 16 साल के लड़कों का वजन 58 किलो होना चाहिए जबकि लड़कियों का वजन 53 किलो तक होना चाहिए। 17 साल के लड़कों का वजन 62.7 किलो और लड़कियों का 54 किलो तक होना चाहिए 18 साल की उम्र में लड़के की उम्र 65 किलो और लड़कियों का वजन 65 किलो होना सही रहता है।

19 से 29 साल की उम्र में वजन

19 साल से 29 साल की उम्र के पुरुषों का वजन 83.4 किलो जबकि महिलाओं का वजन 73.4 किलो होना चाहिए।

30 से 39 साल की उम्र में वजन

30 से 39 साल की उम्र में पुरुषों का वजन 90.3 किलो जबकि महिलाओं का वजन 76.7 किलो तक होना चाहिए।

40 से 49 साल की उम्र में वजन

40 से 49 साल की उम्र में पुरुषों का वजन 90.9 किलो जबकि महिलाओं का वजन 76.2 किलो होना चाहिए।

50 से 60 साल की उम्र में वजन

50 से 60 साल की उम्र में पुरुषों का वजन 91.3 किलो जबकि महिलाओं का वजन 77 किलो होना चाहिए।

यह औषधि खुजली के इलाज के लिए किसी संजीवनी जड़ी बूटी से कम नहीं है, खुजली को कर देगी खत्म

0

कई बार अचानक होने वाली खुजली को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। अधिकांश लोग त्वचा को खुरच-खुरच कर खून तक निकाल देते हैं। त्वचा को खुरचने से भले ही थोड़ी देर के लिए सुकून मिल जाए, लेकिन इसके बाद होने वाली पीढ़ा असहनीय होती है। गर्मियों के दौरान यह आम है, क्योंकि पसीने का निकलना और देर तक त्वचा पर बने रहने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे खुजली का एहसास होता है। गले, कमर, बगल और जाघों के बीच में खुजली ज्यादा होती है, क्योंकि यहां पसीने का जमाव ज्यादा होता है। गंदगी, एलर्जी या फिर अन्य कारणों से होने वाली खुजली, आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती है। कई बार शरीर में छोटी-छोटी फुंसियां होना और उसे खुजाने पर खून निकलने जैसी समस्या भी सामने आती है, जो त्वचा के लिए और भी खतरनाक है ।आइए जानते हैं, खुजली के कुछ घरेलू समाधान –

निम्बू एक बढ़िया उपाय है निम्बू के रस को पानी में निचोड़ ले और दाद को इस पानी से धोये हल्का जलन होगा। अगर आप को जलन कम महसूस हो तो आप सीधा निम्बू को ही दाद पर लगा सकते है।

अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के कारण एलोवेरा त्‍वचा के लिए वरदान होता है। खुजली वाले स्‍थान पर एलोवेरा के जैल को रगड़ने से यह त्वचा की जलन को कम करने में मदद करता है और खुजली से जल्दी ही राहत प्रदान करता है। इसके लिए घर में लगे एलोवेरा के पौधे की पत्‍ती को काट लें और उसमें से निकलने वाले जेल को खुजली वाली जगह पर लगा लें।

टमाटर के रस में हलकी हल्दी मिला कर लेप बना ले और इसे दाद वाली जगह पर लगाये जिससे फायदा होता है।

तुलसी के पत्ते थीमोल और कपूर से समृद्ध होने के कारण, इनमें त्वचा की जलन को कम करने की क्षमता होती है। खुजली होने पर तुलसी के कुछ पत्तों को लेकर उन्‍हें प्रभावित क्षेत्र पर रगड़ें। या तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर उसे खुजली वाले स्‍थान पर लगाये।