Home Blog Page 2963

गोवा में शूरू हुआ बंजी जंपिंग का सीजन

0

जयपुर। गोवा एक सदाबहार, सभी मौसम की छुट्टी का गंतव्य है। गोवा में आपको एक हफ्ते तक कब्जा रखने के लिए कई चीजें हैं। एक पर्यटक क्रूज़िंग, स्कूबा डाइविंग, डॉल्फिन स्पॉटिंग, नौकायन और इतने पर आनंद ले सकता है। लेकिन, कोई बात नहीं, पर्यटकों ने हमेशा गोवा में बंजी जंपिंग को याद किया है।

गोवा में हर साहसिक साधक के लिए, भारत की पार्टी राजधानी जल्द ही उत्तरी गोवा के मैम में अपना पहला बंजी जंपिंग ज़ोन प्रदान करेगी। यह एक निजी संस्था की ओर से एक पहल है जो भारत में चरम साहसिक साधकों के लिए एड्रेनालाईन-पंपिंग के अवसर प्रदान करती है।

सेवा ने पहले ही ऋषिकेश में व्यवसाय में अपना नाम स्थापित कर लिया है, और अब गोवा के लोगों को लुभाने के लिए तत्पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंजी जंपिंग एडवेंचर सर्विस 7 अगस्त, 2019, मंगलवार को नॉर्थ गोवा के बिचोलिम जिले के मैम लेक में लॉन्च की जाएगी।

साधारण बोल, बंजी जंपिंग खुली जगह में गोता लगाने जैसा है। आप अपने आप को एक रस्सी या एक लोचदार कॉर्ड से सुरक्षित रूप से अपने टखनों से जुड़ा हुआ आत्मसमर्पण करते हैं, अपने आप को एक पहाड़ की चट्टान या एक उठाए हुए मंच से आज़ादी से गिरने की अनुमति देता है। एक उच्च ऊंचाई बिंदु से फेंके जाने के रोमांच की कल्पना करें, एक हद तक गिरते हुए कि आप नीचे जमीन से कुछ इंच ऊपर निलंबित हैं! यह एक तरह का थ्रिल बंजी जंपिंग ऑफर है और दुनिया भर में इस तरह के अनुभव के लिए कई खरीदार हैं।

करतारपुर पर वार्ता के लिए भारतीय दल वाघा बॉर्डर पहुंचा

0

करतारपुर कॉरिडोर पर बातचीत के लिए भारतीय दल वाघा बॉर्डर पहुंच चुका है. करतारपुर कॉरिडोर पर भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जुलाई को अहम बैठक हो रही है. दोनों के बीच कॉरिडोर को लेकर जारी गतिरोध दूर करने पर बातचीत होगी. बातचीत से पहले भारत की मांग मानते हुए पाकिस्तान ने खालिस्तानी नेता गोपाल सिंह चावला को करतारपुर कॉरिडोर से जुड़े पैनल से हटा दिया है.

International – हांगकांग में चीनी कारोबारियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान झड़प

0

चीनी कारोबारियों के खिलाफ हांगकांग में हजारों लोगों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष हुआ। पुलिस ने शनिवार को चेतावनी जारी करने के बाद भीड़ को तितर-बितर करना आरंभ कर दिया। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर युवा शामिल थे जिनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन बदलाव लाने में सक्षम नहीं हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ काली मिर्च का इस्तेमाल और लाठीचार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शनस्थल से भाग रहे कुछ लोग एक दूसरे के ऊपर गिर गए और कुछ लोग जमीन पर गिर गए। प्रदर्शनकारियों की रैली शनिवार को उन दवाखानों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों के सामने से निकाली गई जहां चीनी पर्यटक और कारोबारी बड़ी संख्या में आते हैं और वहां से सामान खरीदकर उसे चीन में बेचते हैं। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान एक बैनर पकड़ रखा था, जिस पर लिखा था, ‘कानून को सख्ती से लागू किया जाए, सीमा पार से कारोबारियों को रोका जाए।’ इससे पहले भी चीन को प्रत्यर्पण की अनुमति देने वाले कानून के खिलाफ हांगकांग में प्रदर्शन हुए थे। अब फिर से शहर में एक आंदोलन ने जन्म लिया है।

आज मिलेगा क्रिकेट का नया सरताज, वर्ल्ड कप में बदलेगा इतिहास

0

विश्व क्रिकेट को आज (रविवार को) लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर नया सरताज मिलेगा. अब बस देखना यह है कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में से कौन सी टीम विश्व कप ट्रॉफी उठाने के लम्बे समय के सपने को साकार कर पाती है.

न्यूजीलैंड ने दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है, जबकि मेजबान इंग्लैंड चौथी बार फाइनल में पहुंचा है. पिछले विश्व कप में ही न्यूजीलैंड ने पहली बार फाइनल में कदम रखा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसको खिताब से महरूम रख दिया था.

पाकिस्तान की टीम से हारे थे अंग्रेज

इंग्लैंड को देखा जाए तो वह 27 साल बाद फाइनल में पहुंची है. 1992 में उसने ग्राहम गूच की कप्तानी में फाइनल खेला था, लेकिन इमरान खान की कप्तानी वाली पाकिस्तान ने उसे विजेता की ट्रॉफी नहीं उठाने दी थी और पहली बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था.

अब दोनों के पास पहली बार विश्व कप जीतने का मौका है, लेकिन किसकी झोली खाली रहती है और किसके हिस्से ट्रॉफी आती है यह तो मैच के दिन ही साफ हो पाएगा.

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद इंग्लैंड के पास ये मौका

एक रोचक तथ्य यह भी है कि इंग्लैंड के पास तीसरी ऐसी टीम बनने का मौका भी है, जो मेजबान रहते विश्व विजेता बने. भारत ने 2011 में अपने घर में विश्व कप जीता था तब वह अपनी मेजबानी में विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनी थी. ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में इसे दोहराया था.

वहीं, विश्व क्रिकेट में 23 साल बाद ऐसा होगा जब विश्व कप कोई ऐसी टीम नहीं जीतेगी, जो पहले जीत चुकी है. 1996 में श्रीलंका ने पहली बार विश्व कप जीता था. तब से लेकर 2015 तक कोई नया विश्व विजेता नहीं बना और वही टीमें विश्व कप जीतती आईं, जो पहले जीत चुकी थीं, लेकिन इस बार इतिहास बदलेगा.

1975 में वेस्टइंडीज ने विश्व कप जीता था. वेस्टइंडीज ने 1979 में भी इंग्लैंड को मात दे विश्व कप अपने पास रखा था, जिसे 1983 में भारत ने छीन लिया था. 1987 में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीतने से रोक दिया था तो 1992 में पाकिस्तान ने उसे एक बार फिर विश्व विजेता बनने से रोक दिया था.

1996 में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के दूसरी बार विश्व विजेता बनने का सपना तोड़ दिया था, लेकिन 1999 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को मात दे दूसरी बार विश्व कप जीता था जिसे 2003 में भारत और 2007 में श्रीलंका को मात दे अपने पास ही रखा था.

2011 में भी दो ऐसी टीमें फाइनल में भिड़ीं थीं जो पहले एक-एक बार विश्व कप जीत चुकी थीं. यहां महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारत ने श्रीलंका को मात देकर 28 साल बाद विश्व कप ट्रॉफी उठाई थी. 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को मात दे एक बार फिर विश्व विजेता का तमगा वापस ले लिया था.

क्या टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड?

इसी फाइनल में नजरें सचिन तेंदुलकर के किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रिकॉर्ड पर ही रहेंगी, जिसे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और जो रूट तोड़ सकते हैं. सचिन ने 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे.

रूट अगर खिताबी मुकाबले में 125 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह सचिन के 16 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ने में सफल हो जाएंगे. रूट के अभी तक 549 रन हैं. इसी तरह, अगर विलियमसन ने 126 रनों की पारी खेली तो वह भी अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराने में सफल होंगे. विलियम्सन ने अभी तक 548 रन अपने खाते में डाल लिए हैं.

रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड

आईसीसी विश्व कप-2019 में तीन बल्लेबाज 600 रनों के आंकड़े को पार कर गए. अभी तक इस विश्व कप में भारत के रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में पहले स्थान पर हैं. उनके नाम 648 रन हैं.

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 647 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही सेमीफाइनल से बाहर हो गई हैं. दोनों इस रिकार्ड के काफी करीब पहुंचे लेकिन वे इसे भेद नहीं सके.

5 शतक और 1 अर्धशतक लगाने वाले रोहित इस रिकॉर्ड से 27 रन दूर रह गए, जबकि 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाने वाले वॉर्नर 28 रन दूर रहते हुए स्वदेश वापस लौट गए लेकिन केन और रूट अभी इस रेस में शामिल हैं.

छत्तीसगढ़/ युवाओं ने किया हाईस्कूल प्रांगण में पौधरोपण, हरियर सेरीखेड़ी बनाने का लिया प्रण

0

युवाओं ने हाई स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया और अपने घर, आसपास, स्कूल या तालाब में पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा का प्रण लिया। एक प्रयास हमर सुघ्घर गांव सेरीखेड़ी के सपने साकार करते हुए युवाओं ने हरियर सेरीखेड़ी बनाने का भी प्रण लिया। 
 युवा एकता कल्याण संघ सचिव हुलास साहू ने कहा कि सेरीखेड़ी गांव को स्वच्छ, सुंदर व हरा भरा बनाने तक यह स्वछता अभियान और पौधरोपण निरंतर चालू रहेगा। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण की अपील की। 
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और धरसींवा क्षेत्रवासियों से अपील करता हूँ कि अपने—अपने गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाए, जिससे छत्तीसगढ़ के सभी गांव स्वच्छ सुंदर बने। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु आ गई है ऐसे में सभी कम से कम एक पेड़ लगाए। इससे भविष्य में वातावरण लोगों को शुद्ध वायु मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण करने की भी अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित जीवन दें सके।

छत्तीसगढ़/ मंत्री कवासी लखमा करेंगे खाद्य गोदाम का उद्घाटन

0

प्रदेश के आबकारी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा 14 जुलाई को जिले के मगरलोड ब्लाॅक के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री कवासी लखमा दोपहर 12.30 बजे मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम बड़ी करेली पहुंचेंगे, जहां पर वे खाद्य गोदाम का उद्घाटन करेंगे। दोपहर डेढ बजे यहां से रवाना होकर 1.40 बजे ग्राम कुण्डेल पहुंचेंगे, जहां वे खाद्य गोदाम, सामुदायिक भवन, रंगमंच का भूमिपूजन तथा सीसी रोड का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मंत्री कवासी लखमा शाम साढ़े चार बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

भारत ने जीते तीन स्वर्ण, विनेश भी स्वर्ण की होड़ में

0

भारतीय पहलवानों ने तुर्की के इस्तांबुल में चल रहे यासार डोगू रैंकिंग सीरीज कुश्ती टूनार्मेंट में तीन स्वर्ण पदक जीत लिये जबकि राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता विनेश फोगाट सोना जीतने की होड़ में शामिल हैं।

राहुल अवारे ने फ्री स्टाइल 61 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सीमा बिस्ला ने 50 किग्रा और मंजू कुमारी ने 59 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उत्कर्ष काले ने 61 किग्रा में कांस्य पदक जीता। स्टार पहलवान विनेश फोगाट 53 किग्रा के फाइनल में पहुंच गयी हैं और स्वर्ण जीतने से एक कदम दूर हैं।

भारत के राहुल अवारे ने 61 किग्रा के फाइनल में तुर्की के मुनीर रीसेप अख्तास को 4-1 से पराजित कर स्वर्ण जीता। इसी वर्ग में उत्कर्ष काले ने मकदूनिया के डेविड मिशेव को पराजित कर कांस्य पदक जीता।

महिला वर्ग में सीमा ने रूस की वेलेरिया चेपसारापोवा को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। मंजू कुमारी ने बेलारूस की कैटसियारिना यानूसेविच को 13-2 से पीटकर सोना जीता। 53 किग्रा के फाइनल में विनेश का मुकाबला रूस की एकातेरिना पोलिशचुक से होगा। पुरूष वर्ग में दीपक 86 किग्रा में स्वर्ण पदक के लिये अजरबेजान के एलेक्सांद्र गोस्तिएव से मुकाबला करेंगे।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को 62 किग्रा वर्ग में रेपचेज में रूस की यूलियाना तुकुरेनोवा से 8-10 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उनकी कांस्य पदक मुकाबले में उतरने की उम्मीद टूट गयी।

पुरूष वर्ग में 125 किग्रा में सुमित कांस्य पदक के मुकाबले में उतरेंगे। इसी तरह विक्की 92 किग्रा में कांस्य पदक के लिये लड़ेंगे जबकि 70 किग्रा में रजनीश को कांस्य पदक मुकाबले में कजाखिस्तान के इलियास झूमे से 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। सोनबा तानाजी 65 किग्रा में कांस्य पदक के लिये तुर्की के सेनजीझान एडोर्गान से मुकाबला करेंगे।

छह माह में 24 हजार बच्चियों से दुष्कर्म,जवाब दे मोदी सरकार : कांग्रेस

0

कांग्रेस ने पिछले छह माह के दौरान देश में 24 हजार से ज्यादा बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदातों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार को बताना चाहिए कि इस अपराध को नियंत्रित करने में वह असफल क्यों रही है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि मोदी सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हो गया है और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें बच्चियों के प्रति होने वाली दुराचार की घटनाओं को रोकने में असफल हो रही है।
उन्होंने कहा कि बच्चियों के साथ दुराचार की बढ़ती घटनाओं को लेकर असंवेदनशील भाजपा सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है इसलिए देश की सर्वोच्च अदालत ने इस मुद्दे को स्वत: संज्ञान में लिया है। न्यायालय द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार इस साल एक जनवरी से 30 जून तक 24 हजार 212 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। इनमें से सिर्फ 911 मामलों यानी महज चार फीसदी मामलों का निपटारा हुआ है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बच्चियों के साथ इस दौरान सबसे ज्यादा दुराचार की घटनाएं हुई हैं। राज्य में इस अवधि में 3457 प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं और इनमें से सिर्फ 22 मामलों का निपटान हुआ जो कुल प्राथमिकी का तीन प्रतिशत से भी कम है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बेटी बचाओं कार्यक्रम के तहत प्रति बच्ची पर पांच पैसा खर्च किया है। केंद्र तथा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं तथा बच्चों के साथ होने वाले अपराधों को लेकर मौन साधे हुए है।

छत्तीसगढ़ /सरकारी स्कूल : टपक रहा बारिश का पानी, किचन में चल रही क्लास, खुले में शौच के लिए जा रहीं बच्चियां

0

 शिक्षा की नींव पर ही राज्य की बुलंद इमारत खड़ी होती है। बड़ी चुनौती इस नींव को मजबूत करने की है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार सिर्फ दावे तक सीमित है। सरकार के इन स्कूलों की दुर्दशा का खामियाजा प्राइमरी से लेकर हायर सेकंडरी तक के बच्चे भुगत रहे हैं। शहर और आस-पास के स्कूलों में जाकर देखा तो तमाम समस्याएं सामने आईं। बेहतर शिक्षा तो दूर स्कूलों में टीचर तक नहीं हैं। जहां हैं तो वे पढ़ा ही नहीं रहे हैं। स्वीपर बच्चों की क्लास ले रहा है। 

पिछले साल कमरे का छज्जा गिरा, तो किचन में लगने लगी क्लास

  1. प्राथमिक स्कूल प्रभात चौक में जाकर देखा तो स्कूल में एक ही शिक्षक मिलीं। दूसरी कक्षा में मैडम पढ़ाती मिलीं। ये समस्या तो सालों से है ही इसके अलावा भी कई समस्याओं से स्कूल जूझ रहा है। बिरकोना के प्राथमिक बालक और बालिका स्कूल में चारों ओर गंदगी फैली है। बारिश के समय बालकों की कक्षाओं में पानी टपकता है। इसी हालात में बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। 
  2. बालिकाओं की क्लास किचन में चल रही है। पिछले साल एक कमरे का छज्जा गिर गया था। जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है। नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी की बच्चियां खुले में शौच करने को मजबूर हैं। शौचालय के दरवाजे टूटे हैं। सफाई तो होती ही नहीं है। बच्चे सालों से बिना टाट पट्टी के जमीन पर बैठकर पढ़ रहे हैं। खास बात कि वहीं कक्षा में चावल के बारे भी रखे हैं। 
  3. नवीन प्राथमिक स्कूल सिरगिट्‌टी
    • कुल बच्चे 158, 84 बच्चियां, 6 शिक्षक 
    • शौचालय में दरवाजे नहीं। खुले में जा रहीं बच्चियां और शिक्षक। 
    • बाउंड्रीवॉल नहीं। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा। हैंडपंप सूखा। पानी की समस्या। 
    • कक्षाओं में रखे हैं चावल के बोर। 
    • बच्चों को बैठने के लिए टाट पट्टी तक नहीं 
  4. प्राथमिक स्कूल बालक और बालिका बिरकोना 
    • बालक : 146 बच्चे, 6 शिक्षक 
    • खपरैल का स्कूल, बारिश में टपक रहा पानी। नया भवन नहीं बन पाया। स्कूल कैंपस में चारों ओर बारिश का पानी और गंदगी। मध्यान्ह भोजन में मीनू का पालन नहीं। 
    • बालिका: 129 बच्चे, 6 शिक्षक 
    • पिछले साल एक कमरे का छज्जा अभी तक नहीं बन सका। बालक और लड़कियों के लिए एक ही शौचालय। 
    • कुल 109 बच्चे, 48 बच्चियां, सिर्फ तीन शिक्षक, एक छ़ुट्टी में 2015 में बना। उद्घाटन अभी तक नहीं हुआ। 
    • बाउंडीवॉल नहीं, असमाजिक तत्व से परेशान 
    • शौचालक नहीं, खुले में जा रही बच्चियां और शिक्षक 
    • पानी की समस्या। 
    • बिजली मीटर नहीं। जुगाड़ से जल रही। 
    • शिक्षकों की कमी, स्वीपर ले रहा बच्चों की क्लास। 
  5. मिलजुलकर समस्या दूर करेंगे इधर ज्वाइंट डायरेक्टर आरएस चौहान का कहना समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ स्कूलों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं। उन्हें जहां शिक्षक नहीं हैं मर्ज करने की कोशिश करेंगे। समस्याएं मिलजुलकर ही दूर की जा सकती हैं। 
  6. निराकरण के लिए सूची भेजी है क्या ये समस्या दूर हो पाएंगी पूछने पर डीईओ आरएन हीराधर ने कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए हमने सूची भेजी है। चूंकि बहुत सारे स्कूलों में ऐसी समस्याएं हैं। स्वीकृति कम ही मिलती है। इसलिए पूरी तरह से समस्या दूर नहीं हो पाती हैं।

संसद परिसर में स्वच्छता अभियान, सांसद हेमामालिनी और मंत्री अनुराग ठाकुर ने लगाई झाड़ू

0

स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को मथुरा की सांसद हेमामालिनी और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद परिसर में झाड़ू लगाई। संसद के परिसर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मंत्री और सांसद खुद झाड़ू लेकर सफाई करने पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार, संसद परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के नेतृत्व में यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हेमा मालिनी और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर संसद में झाड़ू लगाते हुए नज़र आए।

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने इस अवसर पर कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि लोकसभा अध्यक्ष ने महात्मा गांधी की 150 जयंती के अवसर पर संसद भवन परिसर पर स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ किया है। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि अगले हफ्ते वह मथुरा वापस जाएंगी और इसी अभियान को वहां भी आरंभ करेंगी।