Home Blog Page 2978

छत्तीसगढ़ : शराब दुकान के खिलाफ छात्राओं ने खोला मोर्चा, सरकार ने लिया ये फैसला

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संतोषी नगर में स्कूल के पास संचालित शराब की दुकान को बंद करने का निर्णय शासन ने लिया है. सोमवार को संतोषी नगर के गोकुल नगर की शराब दुकान के संचालन के विरोध में स्कूल छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया था. इसके बाद आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शराब की उस दुकान को दो दिन के भीतर बंद करने के निर्देश दे दिए हैं. इसके साथ ही राजनांदगांव की भी एक शराब दुकान को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.

राजधानी रायपुर के संतोषी नगर की शराब दुकान के पास स्कूली छात्राओं के साथ उनके परिजन शराब की दुकान को बंद करने की मांग का लेकर मोर्चा खोल दिया. दुकान बंद करने तक उन्होंने धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने का निर्णय लिया. मीडिया में खबरें आने के बाद आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इसपर संज्ञान लिया और शराब की इस दुकान दो दिन के भीतर ही बंद करने का निर्णय ले लिया है. इसके साथ ही राजनांदगांव में भी आज एक स्कूल के पास शराब की दुकान संचालित होने का विरोध वहां के स्थानीय लोगों ने किया. इस दुकान को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है.

इसलिए खोला मोर्चा
बता दे कि संतोषी नगर स्थित शराब दुकान से महज 15 कदम दूर सरकारी स्कूल है. शराब दुकान सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहने का आदेश जब से प्रशासन द्वारा मिला है, तब से माहौल और अधिक ख़राब हो गया है. छात्राओं का आरोप है कि सुबह से लेकर रात तक शराबियों की लाइन दुकान के बाहर लगी रहती है. शिक्षा के नए सत्र के साथ संतोषी नगर स्थित सरकारी स्कूल भी खुल गया है. जहां पर सभी छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने जाती है, लेकिन स्कूल के पास शराब भट्टी होने के कारण छात्राओं को अनेक शराबियों द्वारा छींटाकशी का सामना करना पड़ता है. रास्ते से छात्राओं का आना-जाना दुशवार हो गया है.

मंगाई रिपोर्ट
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इन शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश जारी करने के साथ ही एक रिपोर्ट भी विभाग से मंगवाई है. उस रिपोर्ट में प्रदेश में स्कूल और कॉलेजों के पास संचालित शराब की दुकानों का डाटा मंगवाया गया है. मंत्री लखमा ने एक महीने के भीतर ये डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

इस गांव में महिला बनकर रहने को मजबूर हैं पुरूष, वजह हैरान करने वाली

0

दुनिया में हमेशा सभी कार्यों में मर्दों को आगे रखा गया है। यह प्राचीन जमाने में भी होता था और हमारे शास्त्र इस बात के सबूत भी देते हैं कि हमेशा से पुरूष को ही प्रधान माना गया है।

हालांकि, बढ़ते शिक्षा के दौर में महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन फिर भी अधिकतर जगहों पर महिलाओं को पर्दा करना पड़ता है। लेकिन हम आपको आज ऐसा वाक्या बताने जा रहे हैं, जिसके बारे मे सुनकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है।

हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है, जहां औरतें पुरुषों के साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाती हैं। जी हां, नॉदर्न नाइजीरिया की तुआरेग ट्राइबल कम्युनिटी दुनिया में सबसे अलग है। यहां की महिलाओं को दुनिया के मर्दों जितना अधिकार मिला हुआ हैं और वह बिना किसी के डर से हर जगह घुमा करती हैं और वही दूसरी तरफ मर्द पर्दों में रहा करते हैं।

यहां की औरतें अपनी मर्जी की हिसाब से रह सकती हैं। चाहें जैसे कपड़े पहन सकती हैं। तुआरेग महिलाएं कभी भी तलाक ले सकती हैं, बल्कि पुरुषों को अपने मर्जी से कुछ भी करने की अनुमति नहीं हैं और किसी भी छोटे बड़े काम में महिलाओं का शामिल हुआ करती हैं।

यहां के पुरूषों को महिला का जीवन जीना पड़ता है। खास बात तो यह है कि यहां पर पुरूषों को अपनी इज्जत बचाने की परवाह रहती है। यहां पर अगर दुष्कर्म के केस आते है तो उसमे महिलाओं द्वारा पुरुष का बलात्कार किया जाता है। कई पुरुषों को न चाहते हुए भी संबंध बनाने को मजबूर होना पड़त है।

अमित शाह बोले- अलगाववादी घाटी के स्कूल बंद कराकर अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाते हैं

0

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि कश्मीर के 130 अलगाववादी नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं या पढ़ चुके हैं। जबकि यह नेता घाटी में स्कूल और कॉलेजों को बंद करवा देते हैं। उन्होंने कहा कि अलगाववादियों को कश्मीरी युवाओं को पत्थर फेंकने के लिए उकसाने का कोई पछतावा नहीं है और वह चेतावनी देते हैं कि ऐसा न करने पर उन्हें कोई पैसा नहीं मिलेगा। विज्ञापन

शाह ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र ने राष्ट्रपति शासन के तहत स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं को फिर से पटरी पर लाने का काम किया है। राज्यसभा में राष्ट्रपति शासन की अवधि को छह महीने और बढ़ाने के लिए पेश प्रस्ताव पर बहस के दौरान उन्होंने कहा, ‘हम कश्मीर के लोगों को दिल जीतेंगे। वे हमें गले लगाएंगे।’ राज्यसभा में सर्वसम्मति से घाटी में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने वाले विधेयक को मंजूरी मिल गई।

राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने वाले विधेयक को सपा, बीजेडी, टीएमसी सहित कई दलों का समर्थन मिला और प्रस्ताव पारित हो गया। वहीं सोमवार को राज्यसभा में जम्मू कश्मीर आरक्षाण विधेयक भी पेश किया गया। यह विधेयक अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ ही नियंत्रण रेखा में मौजूद लोगों को आरक्षण का लाभ देगा। शाह ने कहा कि जो लोग भारत विरोधी काम करेंगे उन्हें उनकी ही भाषा में उचित जवाब दिया जाएगा।

जम्हूरियत, इंसानियत, कश्मीरियत की नीति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का अर्थ यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि जो ताकतें भारत को विभाजित करना चाहती हैं उन्हें बख्शा जाएगा। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और जम्मू कश्मीर को लेकर लिए फैसलों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह भारत के पहले प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते लेकिन आजादी के बाद की गईं भूलों को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

इस महिला को रजाई इतनी पसंद आई कि उससें ही रचा डाली शादी

0

आज हम जिस औरत की बात कर रहे है वो इंग्लैंड के डेवोन शहर में निवास करती है एवं उसका नाम पास्कल सेलिक है जो अपनी रजाई से इतना प्रेम करती है कि वो इससे से विवाह करने का निर्णय ले चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक महिला जिस रजाई से विवाह करने के लिए जा रही है, उसे Duvet कहते हैं। विवाह करने हेतु औरत ने खास तैयारियां की हैं।

विवाह को लेकर महिला का कहना है कि लोग उन्हें इस बात हेतु जज कर सकते हैं, किन्तु इस संसार में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो बिना रजाई के रह सकता है।

महिला ने कहा कि ‘मेरी रजाई से मेरा अनोखा रिलेशनशिप है। duvet हमेशा मेरे संग रहता है एवं मुझे हग देता है। साथ ही मैं अपनी रजाई से इतना प्रेम करती हूं कि लोगों को बुलाकर इससे विवाह करना चाहती हूं।’

पाकिस्तान भारतीय सिखों पर हुआ मेहरबान, दर्शन के लिए खोला 500 पुराना गुरुद्वारा

0

पाकिस्तान ने 500 साल पुराने गुरुवारे को भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है. बाबे-दी-बेर गुरुद्वारा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट में है, जो 500 साल पुराना है. इससे पहले इस गुरुद्वारे में भारतीय श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत नहीं थी.

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में इस तरह के कई गुरुद्वारे हैं. इन गुरुद्वारे में भारत सहित दुनियाभर के कई सिख श्रद्धालु हर साल दर्शन करने के लिए आते हैं.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर मुहम्मद सरवर ने आदेशानुसार, बाबे-दी-बेर गुरुद्वारे को भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. यह लाहौर से 140 किलोमीटर दूर स्थित है. इस गुरुद्वारे में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

बाबे-दी-बेर गुरुद्वारा को लेकर ऐसी मान्यता है कि 16वीं सदी में कश्मीर यात्रा से सियालकोट लौटे गुरु नानक देव ने इसी स्थान पर बेर के एक पेड़ के नीचे आराम किया था.

मालूम हो कि हजारों की संख्या में हर साल भारतीय सिख श्रद्धालु गुरु नानक की जयंती के मौके पर पाकिस्तान जाते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर हाल ही में एक समझौता हुआ है. ये कॉरिडोर पाकिस्तान के गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत के पंजाब में स्थित गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक को जोड़ता है.

स्पाइस जेट विमान मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला, जानें क्या हुआ आगे

0

मुंबई में बारिश का कहर जारी है. इसी मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार को जयपुर से आ रहा स्पाइसजेट विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से फिसल कर नीचे उतर गया. हालांकि, इस घटना में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter

सोमवार रात करीब पौने बारह बजे यह घटना हुई. यह घटना उस दौरान हुई जब स्पाइसजेट का विमान एसजी6237 जयपुर से मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिग कर रहा था. लैंडिग करने के दौरान विमान रनवे से फिसलते हुए नीचे उतर गया.

खबरों के मुताबिक, इस घटना में किसी भी प्रकार के हताहत होने की खबर नहीं है. फिलहाल मुंबई हवाई अड्डे पर सेकेंडरी रनवे से विमानों का परिचालन जारी है. सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य रनवे को अस्थाई रूप से कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है.

खबरों के मुताबिक, इस घटना के बाद मुंबई एयरपोर्ट से कई उड़ानों को बंगलुरु और अहमदाबाद भेजा गया है.

आने वालों का मूड बना देता है ये पार्क, बिना कपड़ों के घूमते हैं सभी लोग

0

आज हम आपको एक ऐसे पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हर कोई निर्वस्त्र होकर घूमता है। आपको हमारी बात पर यकीन नहीं होगा, लेकिन ये सच है। ये पार्क फ्रांस में स्थित है।

जहां लोग अपनी मर्जी से कुछ भी कर सकते हैं, आप सभी को बता दें कि यहां के लोग निर्वस्त्र होकर घूमने से आजादी महसूस करने वाले लोगों को किसी बीच पर जाने की जरूरत नहीं है, फ़्रांस के एक मशहूर पार्क में प्रयोग के तौर पर एक निर्वस्त्र क्षेत्र खोला गया है।

एक पब्लिक पार्क ‘बोइस दे विंसेंन्स’ के एक हिस्से को Nude क्षेत्र बनाया जा रहा है, यहां पर हर कोइ निर्वस्त्र हो कर बैठ सकता है, वहां की सरकार ने मनचलों से बचाने के लिए पार्क पर सख़्त निगाह रखी जाएगी और किसी भी विवाद या गतिविधि के पाए जाने पर सज़ा भी हो सकती है।

इस पार्क का साईज़ एक फुटबॉल ग्राउंड जितना होगा, यहां पर इतनी सख्त निगाह रखी जाएगी, कि आपको कोई परेशान न कर सके, यहां आप अपमी मर्जी से जी सकते है, आप सभी को बता दें कि इस जगह को अभी एक प्रयोग के तौर पर खोला गया है और इस Nudist क्षेत्र में आने वाले लोग सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7.30 बजे तक यहां आ सकते है।

यहां पर हुई अनहोनी, गाय ने दिया भैंस को जन्म

0

आज हम आपको चौंका देने वाला मामला बताने जा रहे है जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला उत्तर प्रदेश से हमारे सामने आया है।

यहां पर एक गाय ने भैंस के बच्चे को जन्म दिया है। इस गाय के बच्चे को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया है। बता दें कि उन्नाव के बारासगवर बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव धानीखेड़ा में लगने वाली पशु बाजार में एक शख्स अपनी गाय के साथ एक भैंस का बच्चे लेकर उसको बेचने के लिए गया।

जब लोगों को अजीब लगा तो उस शख्स से पुछने पर उसने बताया कि इस गाय ने भैंस के बच्चे को जन्म दिया है।पहले तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब गाय ने भैंस के बच्चे को दुलारा तो देखकर सभी हैरान हो गए। दूसरी तरफ चिकित्साधिकारी ने ऐसा होने से इंकार कर दिया है कि ऐसा होना संभव ही नहीं है।

पशुपालक ने दावा किया कि हैबतपुर के डॉक्टर के सीमेन डालने के बाद गाय ने गर्भधारण किया था। सीमेन गलत होने की वजह से गाय ने भैंस के बच्चे को जन्म दिया है। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक रूप से ऐसा संभव नहीं है।

हर जानवर का जीन अलग होता है। हो सकता है कि गाय का बछड़ा पैदा होते ही मर गया होगा। उस समय पशुपालक ने भैंस के बच्चे को गाय के आगे कर दिया होगा। जिसके बाद गाय ही उसे अपना बच्चा समझने लगी होगी।

मजदूर युवक को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची ग्रेजुएट युवती, कर रही शादी की ज़िद

0

सोमवार को सुबह बालिग युवती अपने साथ एक बालिग युवक को लेकर कोतवाली पहुंच गई। तथा शादी कराने की बात कही। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर मामले के बारे में बताया। युवक युवती एक ही समुदाय के है। बताया गया कि युवक मजदूरी करता है। तथा अनपढ़ है। जबकि युवती ग्रेजूएट थी। वह अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही।पुलिस ने परिजनों से मामले को निपटाने को कहा।

वहीं, समुदाय विशेष की एक युवती भी युवक से शादी करने को लेकर अड़ी रही। युवती का युवक से रिश्ता हो गया था। बाद में रिश्ता खत्म होने पर युवती परिजनों को लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर कार्रवाई करने की बात पर युवती घर को वापस हुई।

छत्तीसगढ़/भिलाई स्टील प्लांट स्टील मेल्टिंग शॉप यूनिट में तेज धमाका, आवाज से उड़ गई छत

0

 भिलाई स्टील प्लांट सोमवार सुबह एक बार फिर तेज धमाके से गूंज उठा। इस बार धमाका इतनी तेज था कि स्टील मेल्टिंग शॉप यूनिट के यार्ड की छत तक उड़ गई। धमाके से आसपास की इमारतें हिलने लगीं। इसके चलते अफरातफरी का माहौल बन गया। कर्मचारी भूकंप समझकर बाहर की ओर भागे। बताया जा रहा है कि एसएमएस-3 के यार्ड में स्लैग खाली करते समय पानी के संपर्क में आने से विस्फोट हुआ है। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। 

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, जनहानि नहीं

  1. जानकारी के मुताबिक, प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप (एसएमएस)-3 यूनिट में सोमवार सुबह करीब 11 बजे तेज धमाका हुआ। धमाका इतनी तेज था कि यूनिट के यार्ड की छत तक उड़ गई। आसपास के भवन भी हिल गए। वहां काम कर रहे कर्मचारियों को लगा कि भूकंप आ गया है और वे वहां से भागने लगे। कुछ देर के लिए उस इलाके में अफरातफरी का माहौल भी हो गया। विस्फोट के चलते आग भी लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 
  2. घटना की जानकारी मिलने पर उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि एसएमएस-3 के पीछे के हिस्से में धमाका हुआ है। स्लैग जिस जगह पर खाली किया जा रहा था, वहां नीचे पानी होने के कारण धमाका हो गया। धमाके की अवाज तेज होती है, इसलिए कर्मचारी आशंकित हो गए होंगे, लेकिन घटना में किसी तरह का जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 
  3. सप्ताहभर के भीतर दूसरा हादसाभिलाई स्टील प्लांट के पॉवर सिस्टम डिपार्टमेंट-2 में 26 जून 2019 की सुबह इलेक्ट्रिक फ्लैश हुआ था, जिससे यहां काम कर रहे एक अधिकारी, एक कर्मचारी व एक ट्रेनी झुलस गए थे। इनको पहले मेन मेडिकल पोस्ट लेकर गए, इसके बाद सेक्टर-9 हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां बर्न यूनिट में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इसके बाद आज ये बड़ा धमाका हो गया है।