Home Blog Page 2982

प्रियंका बिस्सा चाइना में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

0

युवा एवं खेल मंत्रालय भारत शासन द्वारा प्रियंका बिस्सा चाइना यूथ डेलिगेशन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित की गई है ।

राष्ट्रीय सेवा योजना समन्यवक सुश्री नीता बाजपेई ने बताया कि चीन और भारत के युवाओं के बीच समझ और आपसी विश्वास बढ़ाने तथा दोनों देशों के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग करने के लिए प्रेरित व उनका मार्गदर्शन करने के लिए चीन- भारत युवा विकास मंच जिसे सीखना व साझा करना कहा जाता है हेतु चीन में 2 जुलाई से 10 जुलाई 2019 तक “लर्निंग और शेयरिंग: यूथ यूनाइट फॉर ब्राइट फ्यूचर” थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।

प्रियंका बिस्सा भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सम्मानित की जा चुकी है। साथ ही छत्तीसगढ़ की सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविका के रूप में सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं । राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य अधिकारी डॉ समरेंद सिंह एवं कुलपति रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डॉ केसरी लाल वर्मा ने शोधकर्ता प्रियंका बिस्सा के इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।

भारतीय शेफ का रेस्टोरेंट बना दुनिया का चौथा बेस्ट रेस्टोरेंट

0

थाईलैंड के बैंकॉक का गगन रेस्टोरेंट दुनिया का चौथा बेस्ट रेस्टोरेंट बन गया है. ये रेस्टोरेंट इंडियन शेफ गगन आनंद का है. गगन, दुनिया के बेस्ट 50 रेस्टोरेंट्स की लिस्ट में एशिया का टॉप रैंकिंग रेस्टोरेंट भी है. वहीं गगन आनंद दो मिशलेन स्टार जीतने वाले पहले भारतीय शेफ बन गए हैं.

हाल ही सिंगापुर में हुए 50 बेस्ट रेस्टोरेंट अवॉर्ड सेरेमनी में फ्रांस के मेंटन में स्थित मिराजुर को दुनिया के बेस्ट रेस्टोरेंट का खिताब मिला. कलीनरी वर्ल्ड के सबसे बड़े समारोह में शामिल होने के लिए दुनियाभर से दिग्गज सिंगापुर पहुंचे थे.दुनिया के बेस्ट 50 रेस्टोरेंट्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेनमार्क के कोपेनहेगन का नोमा, तीसरे पर स्पेन के Atxondo में Asador Etxebarri, चौथे पर थाईलैंड के बैंकॉक में गगन और पांचवें पर कोपेनहेगन का गेरानियम रेस्टोरेंट है.

गगन आनंद का रेस्टोरेंट गगन टॉप 10 में इकलौता एशियाई रेस्टोरेंट है.बैंकॉक में गगन आनंद का रेस्टोरेंट ‘गगन’

ताज्जुब की बात है कि दुनिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट में इंडिया से एक भी रेस्टोरेंट शामिल नहीं है.

द वर्ल्ड 50 बेस्ट रेस्टोरेंट के डायरेक्टर विलियम ड्रयू ने कहा, ‘2009 में 35वें नंबर से शुरुआत करने के बाद इस साल मिराजुर को इस साल पहले नंबर पर आता देखकर काफी खुशी हुई. इसकी प्रोग्रेस को देखना शानदार रहा. ये एक प्रोग्रेसिव साल था, इस बार दुनियाभर से कई नई एंट्री लिस्ट में शामिल हुईं. ‘

फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट के लिए मशहूर रेस्टोरेंट गगन 2018 में एशिया के बेस्ट 50 रेस्टोरेंट में भी टॉप पर था.

एशिया के बेस्ट रेस्टोरेंट में शुमार गगन को 2020 में बंद कर दिया जाएगा. वर्ल्ड 50 बेस्ट वेबसाइट के मुताबिक, 10 सालों तक सर्व करने के बाद गगन आनंद इस फ्लैगशिप रेस्टोरेंट को बंद कर देंगे. इसके बाद उन्होंने जापान के फूकोका में रेस्टोरेंट खोलने का प्लान किया है.

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने कर्मचारियों को ‘आयुष्मान भारत योजना’ के स्वास्थ्य बीमा कार्ड का किया वितरण

0

 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत बने स्वास्थ्य बीमा कार्ड का कर्मचारियों को वितरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, विधिक सलाहकार श्री एन. के. चन्द्रवंशी, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के लिए महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल : मुख्यमंत्री ने किया संत माइकेल अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नये विद्यालय भवन का उद्घाटन

0

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले में रामभांठा में संत माइकेल अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नये विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यक्ति को बेहतर इंसान बनाती है एवं व्यक्ति जीवन में नई ऊंचाईयां प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जिस क्षेत्र में रूचि हो उस क्षेत्र में उन्हें बढ़ावा देने का कार्य अभिभावक एवं समाज करें। बच्चों के व्यक्तित्व विकास का बेहतर अवसर प्रदान करें ताकि वे प्रदेश एवं देश की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों के पढ़ने के लिए अच्छे पढ़ाई का वातावरण होना जरूरी है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज एक अच्छा स्कूल कैम्पस बच्चों के लिए मिला है, जहां उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी और वे अच्छे नागरिक बनेंगे। उन्होंने बालिकाओं द्वारा किए गए शास्त्रीय नृत्य की सराहना की। उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    
उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक अच्छा स्कूल कैम्पस नगरवासियों को मिला है। इस अवसर पर विधायक श्री प्रकाश नायक, श्री लालजीत सिंह राठिया, श्री चक्रधर सिदार, कलेक्टर श्री यशवंत कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, बिशप पतरस मिंज, बिशप पाल टोप्पो एवं श्री सरजियस मिंज सहित बड़ी संख्या में बच्चें एवं नागरिक उपस्थित थे। 

राजभवन के दरबार हॉल में आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम ‘मन की बात-2.0’ का राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल सहित राजभवन में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्रवण किया…

0

राजभवन के दरबार हॉल में आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम ‘मन की बात-2.0’ का राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल सहित राजभवन में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्रवण किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, विधिक सलाहकार श्री एन. के. चन्द्रवंशी, राज्यपाल के परिसहायक द्वय श्री भोजराज पटेल, श्री अनंत श्रीवास्तव, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव, नियंत्रक श्री हरवंश मिरी भी उपस्थित थे।

जान बचाने वाले भारतीय जवानों को देखकर आतंकी बोला- मुझे सैनिक बनना चाहिए था

0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बढ़ती ही जा रही है. इसी कड़ी में शनिवार को एक आतंकी को उसके दास्तों ने ही गोली मार दी. आतंकी को तड़पता छोड़कर उसके साथी वहां से भाग गए, लेकिन पेट्रोलिंग कर रहे भारतीय जवनों की नजर उस पर पड़ गई. भारतीय सुरक्षाबल ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी. भारतीय सुरक्षाबलों के जज्बे को देखकर आतंकी बोला-मुझे आप लोगों की तरह ही सैनिक बनना चाहिए था.

आतंकवादी आरिफ हुसैन बट ने बताया कि उसे हिजबुल और लश्कर के आतंकियों ने सेना पर हमले की प्लानिंग करने मीटिंग के लिए बुलाया था. आरिफ ने बताया कि मीटिंग खत्म होने के बाद जब मैं और मेरा दोस्त आदिल अहमद अपने कैंप की ओर जा रहे थे, तभी दूसरे आतंकियों ने हमें घेर लिया. आतंकियों के साथ आदिल की पहले तो झड़प हुई उसके बाद आतंकियों ने उसे गोलियों से भून दिया.

Jammu, Kashmir, Jammu Kashmir, Indian Army, Terror, Terrorist, Terrorist Attack

आरिफ ने जब उन्हें रोकना चाहा तो आतंकियों ने उसके पैर पर गोली मार दी और उसे वहां पर तड़पता छोड़ दिया. इसी दौरान वहां से गुजर रही भारतीय सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग टीम की नजर आरिफ पर पड़ी. घायल आतंकी को देख सुरक्षाबलों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया.

बीजेपी दफ्तर के बाहर फायरिंग से मना बैटमार विधायक की जमानत का जश्न

0

इंदौर के बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को जमानत की खबर सुनकर इंदौर बीजेपी ऑफिस में उनके समर्थकों ने एक बार फिर कानूनी की धज्जियां उड़ाई. इंदौर नगर निगम के अधिकारी धीरेंद्र बायस को क्रिकेट बैट से पीटने के आरोपी आकाश विजयवर्गीय के समर्थकों ने खुले आम हवाई फायरिंग कर खुशी का इजहार किया, और ये सब हुआ इंदौर में बीजेपी दफ्तर के सामने. इसके अलावे आकाश विजयवर्गीय के समर्थकों ने आतिशबाजी और नारेबाजी भी की.

शनिवार को भोपाल की विशेष अदालत ने 20-20 हजार के मुचलके पर आकाश विजयवर्गीय को जमानत दी. मध्य प्रदेश बीजेपी के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को जमानत की खबर मिलते ही इंदौर में उनके समर्थक उतावले हो गए.आकाश विजयवर्गीय के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ सड़क पर उतर आए और आकाश विजयवर्गीय जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. इस दौरान एक शख्स हाथ में बंदूक लेकर हाथ में फायरिंग करता दिख रहा है. वीडियो में दिख रहा ये शख्स बंदूक में कारतूस लोड करता दिख रहा है फिर बड़े खतरनाक अंदाज में गोली चलाता दिख रहा है, उसके सामने आकाश विजयर्गीय के समर्थक बीजेपी का झंड़ा लेकर नाच गा रहे हैं. कुछ देर बाद कुछ लोग सड़क पर पटाखों की लड़ियां चलाते दिख रहे हैं.

रविवार को भी दिखा दबंग अंदाज

आकाश विजयवर्गीय को रविवार को सुबह-सुबह इंदौर जेल से रिहा कर दिया गया. इस दौरान भी आकाश विजयवर्गीय का पुराना अंदाज नजर आया. जेल से बाहर आकर आकाश ने कहा कि जेल में उनका समय अच्छा गुजरा. आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये वह लोगों और क्षेत्र के लिए काम करते रहेंगे. इस दौरान आकाश विजयवर्गीय को उनके समर्थकों ने माला पहनाई और जेल से निकलने पर उनका स्वागत किया.

हवाई फायरिंग का समर्थन नहीं

हालांकि जेल से रिहा होने के बाद आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे इस तरह की फायरिंग का समर्थन नहीं करते हैं और इस पर वे कठोर कार्रवाई करेंगे. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें उनके पिता ने कहा कि उन्हें अपने फैसले खुद लेने चाहिए. आकाश विजयवर्गीय ने कहा, “मेरे पिता जी ने कहा कि तुम अब बड़े हो गए हो, तुम्हें अपने फैसले अब खुद लेने चाहिए, मैं तुम्हारे साथ हूं.”

अधिकारी को बल्ले से पीट सुर्खियों में आए

मध्य प्रदेश की इंदौर-तीन से बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय तब सुर्खियों में आए तब उन्होंने खुले आम सड़क पर एक अधिकारी को पीटना शुरू कर दिया. ये घटना 26 जून की है. इंदौर नगर निगम के अधिकारी धीरेंद्र बायस निगम की टीम के साथ एक मकान को तोड़ने के लिए पहुंचे थे, लेकिन आकाश विजयवर्गीय इस पर आपत्ति जता रहे थे. इस बात को लेकर अधिकारी और आकाश विजयवर्गीय के बीच बहस हुई और आकाश ने अपनी गरिमा का बिना ख्याल किए अधिकारी को बैट से पीटने लगे. इस मामले में केस दर्ज किया गया था और अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. आकाश विजयवर्गीय भोपाल की विशेष अदालत से जमानत पर रिहा हैं.

सचिन तेंदुलकर ने फिल्मी अंदाज में दी शाहरुख को बधाई

0

सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 27 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शाहरुख को बेहद ही अनोखे फिल्मी अंदाज में बधाई दी है। शाहरुख द्वारा 25 जून को पोस्ट किए गए इस वीडियो पर सचिन ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘प्रिय बाजीगर, डोंट ‘चक’ दे हेलमेट। ‘जब तक है जान’ तब तक बाइक पर इसका इस्तेमाल करें। 27 साल पूरे होने पर बधाई! जल्द ही मुलाकात होगी मेरे दोस्त।’

शाहरुख ने फिर इसके जवाब में सचिन को लिखा, ‘मेरे दोस्त, हेलमेट पहनकर, ऑन ड्राइव..ऑफ ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव करना आपसे बेहतर कौन सिखा सकता है! अपने नाती-पोते को बताऊंगा कि मुझे ‘ड्राइविंग’ की सीख स्वयं महान सचिन से मिली है। फिश करी पर जल्द ही आपसे मुलाकात होगी। आपका शुक्रिया।’

इस वीडियो में शाहरुख ने अपनी पहली फिल्म ‘दीवाना’ के अपने एंट्री सीन को रीक्रिएट किया है।

शाहरुख ने कहा, ‘यह एक संयोग है कि एक मोटरसाइकिल कंपनी के मेरे दोस्तों ने 27 साल पहले ‘दीवाना’ में किए स्टंट्स को आजमाने के लिए मुझे दो मोटरसाइकिलें भेजी थीं। मैं ऐसा करने जा रहा हूं, लेकिन इस बार यह थोड़ा अलहदा है। मैं यकीनन हेलमेट पहनूंगा। बाइक चलाते वक्त हमेशा हेलमेट पहनें।’

जब बोलते-बोलते रो पड़े CM भूपेश बघेल…

0

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते वक्त रो पड़े। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए मोहन मरकाम का पदभार ग्रहण समारोह था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण से पहले कार्यकर्ताओं को अपने बीते दिनों की संघर्ष की बात बता रहे थे और उस वक्त उनकी आंखें छलक आई।

मालूम हो कि भूपेश बघेल अब तक छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की थी। अब उनकी जगह स्तर के आदिवासी क्षेत्र से आने वाले मोहन मरकाम को कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिस वक्त भूपेश बघेल भावुक होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे उस वक्त कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे। बघेल ने भावुक होते हुये कहा कि टीएस सिंहदेव अगर साथ नहीं होते तो शायद आज इतनी बड़ी जीत नहीं हो पाती। ये बोलते ही उनके आंखो से आंसू बहने लगे।

इस बीच भूपेश बघेल ने कहा कि हमने असंभव को संभव कर दिखाया।उन्होंने कहा कि हमारी कड़ी मेहनत और संघर्ष का असर है, जिससे आज राज्य में कांग्रेस सत्ता में आ पाई। सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खूब मेहनत की और पसीना बहाया है।

भूपेश बघेल ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मरकाम की प्रशंसा करते हुए कहा कि चुनावी दिनों में मोहन मरकाम हर पद यात्रा में उनके साथ रहे। मुझे विश्वास है कि मरकाम बेहतर काम करेंगे। गौरतलब है कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में 15 साल बाद कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए सत्ता में वापसी की थी।

इस दुकान में रात को भूत बनाते थे ‘मिठाई’, नाम से ही डरते हैं लोग

0

अजमेर में एक ऐसी मिठाई की दुकान है जो आपको नाम से ही डरा देगी। इस दुकान का नाम है ‘भूतिया हलवाई’। अंग्रेजों के जमाने में खुली यह दुकान इतनी मशहूर है कि अजमेर जाने वाला यहां के गोंद के लड्डू लेना नहीं भूलता है।

इतना ही नहीं भूतिया हलवाई के दूध और लस्सी जैसा स्वाद लोगों को कहीं नहीं मिलता। लेकिन एक जमाने में लोगों का कहना था कि इस दुकान में रात को भूत मिठाइयां बनाते हैं और सुबह उनके सामने लजीज म‍िठाइयां पेश की जाती।

मथुरा के मूल निवासी लालाजी मूलचंद गुप्‍ता ने अलवर गेट क्षेत्र में 1933 में एक मिठाइयों की दुकान खोली। उस समय वहां सुनसान इलाका हुआ करता था। दुकान के पास में एक रेलवे कारखाना था। लालाजी के बेटे और पोते बताते हैं कि अंग्रेजों के शासनकाल में दुकानें शाम पांच बजे तक बंद हो जाती थी। लेकिन लालाजी रातभर अपनी दुकान में बैठकर मिठाइयां बनाते थे।

उस समय लोग कहते थे कि वहां उस इलाके में भूतों का डेरा है। चूंकि दुकानें शाम को बंद हो जाती थी लेकिन सुबह-सुबह ढेरों मिठाइयां बनी दिखती थी तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि भूत रात को यहां मिठाइयां बनाते हैं। अब चूंकि लालाजी रात को दुकान में काम करते थे तो लोग उन्‍हें भी भूतिया हलवाई कहना शुरू कर दिया।

ब्रांड बन चुके ‘भूतिया हलवाई’ को अब लालाजी के बेटे और पोते चला रहे हैं। पोते सुनील गुप्‍ता दुकान पर बैठते हैं। लालाजी के बाद उनके बेटे और पोते भी क्वालिटी से समझौता नहीं करते हैं।