Home Blog Page 2986

मैंग्रोव को बचाने ठाणे बुलेट ट्रेन स्टेशन के डिजाइन में बदलाव

0

नयी दिल्ली. रेलवे की बुलेट ट्रेन परियोजना के क्रियान्वयन का काम देखने वाली एजेंसी एनएचएसआरसीएल ने कहा है कि इस परियोजना से प्रभावित होने वाले मैंग्रोव वृक्षों की संख्या 53 हजार से घटा कर 32,044 करने के लिए महाराष्ट्र के ठाणे में स्टेशन के डिजाइन पर फिर से काम किया है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआरसीएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) अचल खरे ने बयान जारी कर कहा कि वन्यजीव, वन एवं सीआरजेड की जरूरी मंजूरी ले ली गयी है.

उन्होंने कहा कि वन संबंधी मंजूरी कुछ शर्तों के साथ मिली है. पर्यावरण मंत्रालय ने एक शर्त रखी है कि ठाणे स्टेशन डिजाइन की समीक्षा की जाये, ताकि क्षेत्र में प्रभावित मैंग्रोव की संख्या घटायी जा सके. खरे ने कहा, ‘ठाणे स्टेशन की जगह में बिना कोई बदलाव करते हुए, प्रभावित होने वाले मैंग्रोव क्षेत्र को कैसे हर संभव तरीके से घटाया जा सकता है, इस पर हमने जापानी इंजीनियरों के साथ चर्चा की और इसके अनुसार उसमें संशोधन किया.’

उन्होंने कहा, ‘पार्किंग क्षेत्र और यात्री संचालन क्षेत्र जैसे यात्री इलाकों को मैंग्रोव क्षेत्र से हटा दिया गया है. स्टेशन की जगह वही है, लेकिन इसके डिजाइन में बदलाव के बाद, अब केवल तीन हेक्टेयर मैंग्रोव क्षेत्र ही प्रभावित होगा. पहले 12 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हो रहा था. इस तरीके से हमने प्रभावित होने वाले करीब 21,000 मैंग्रोव वृक्ष घटा लिये हैं और पूरी परियोजना से अब केवल 32,044 मैंग्रोव प्रभावित होंगे. इससे पहले करीब 53,000 मैंग्रोव प्रभावित हो रहे थे.’

छलका आखों से आंसू, PCC चीफ का चार्ज देते भावुक हुए CM भूपेश बघेल

0

रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहन मरकाम के पद‌्भार ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें वर्तमान पीसीसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना चार्ज मोहन मरकाम को देने से पहले भावुक हो गए. अपने संबोधन के दौरान माइक डेस्क (डायस) पर उनकी आखों से आंसू छलक उठे.

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जब मुझे राहुल गांधी ने पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी दी थी, तब उस समय हम चुनाव हार रहे थे, आगे किस तरह से चुनाव लड़ना है, इसकी रणनीति तय की गई. वर्ष 2013 से लड़ाई शुरू हुई और तब तक चैन से नहीं बैठे जब तक राज्य में सत्ता परिवर्तन नहीं हो गया.

सबका आभार जताया

पीसीसी अध्यक्ष पद के रूप में अपने अंतिम संबोधन में भूपेश बघेल ने सभी लोगों का आभार जताया. सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर लड़ाई लड़ी और सफलता मिली. हर एक का सहयोग मिला. उन्होंने मंच से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पीएल पुनिया और मोहन मरकाम के जिंदाबाद के नारे लगाए.

बता दें कि भूपेश बघेल 2013 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए थे. वहीं दिसंबर 2018 में राज्य में जब कांग्रेस सत्ता में आई तो उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया.

नये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक मोहन मरकाम की ताजपोशी

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज का दिन हमारे ( कांग्रेस ) के लिए स्वर्णिम दिन है , इस दौरान कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता और विधायक मौजूद रहे ।
विधायक मोहन मरकाम को प्रदेश के लिए राहुल जी ने नए जिम्मेदारी दी है , बघेल ने कहा कि आज से 5 साल पहले राहुल जी ने मुझे छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मेदारी मुझे दी थी , लेकिन उस समय कांग्रेस प्रदेश में चुनाव हार गई थी । लेकिन हम सभी कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ताओ ने किसी भी प्रकार का कोई कसर नही छोड़ा । और आज प्रदेश में जो नतीजा है आप सबके सामने है । पुनिया जी के कुशल मार्गदर्शन में हमने लड़ाई लड़ी और जो असंभव था उसे हम लोगो ने संभव कर दिखाया । इस दौरान कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता और नेता ने काफी यातनाएं भी सही , कई क्रिमनल धाराएं भी उन पर लगी लेकिन किसी का मनोबल नही टूटा । मीडिया सेल संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन को भी बधाई देते हुए कहा कि काफी दबाव होने के बाद भी मीडिया सेल के साथियों ने कम संसाधन में भी अच्छा मैनेजमेंट किया ।


हमने सरकार में आने से पहले घोषणा पत्र में जो वादा किया था हमने पूरा किया है और जो वादे रह गए है उसे भी पूरा करेंगे । मुझे पूरा विश्वास है कि मोहन मरकाम जी के नेतृत्व में प्रदेश और आगे बढ़ेगा । राहुल जी ने मुझसे सवाल किया था, कि प्रदेश में किसे प्रदेश अध्यक्ष का कमान सौंपना चाहिए , तब मैंने पलटकर खुद सवाल के तरीके से जवाब लेना चाहा और कहा कि जब अपने मुझे प्रदेश का कमान दिया था तब आपने किसी से पूछ कर प्रदेश अध्यक्ष बनाया था क्या … प्रदेश के किसी भी विधायक या नेता को आप प्रदेश का कमान दे दे वह सक्षम है , प्रदेश निरंतर आगे बढ़ता रहेगा ।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा कि राहुल जी ने  मोहन मरकाम जी को प्रदेश अध्यक्ष कमान सौपे है । बहुत बहुत बधाई देते है । आज एक और स्वर्णिम दिन है भूपेश कैबिनेट में एक मंत्री आज सपथ लेने वाले है , अमर जीत भगत 13 वे मंत्री के रूप में सपथ लेने वाले है । मैं लगातार 2 सालों से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यो को देख रहा हु , भूपेश बघेल ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता को बांधे रखा ।

छत्तीसगढ़ /मानसूनी बादल लौटे और प्रदेशभर में बारिश, मैदानी इलाकों में आज संभव

0

मानसून ब्रेक को लेकर लगाई जा रही अाशंकाएं शुक्रवार को समाप्त हो गईं, जब मानसूनी बादल प्रदेश के कई हिस्सों में फैले और अच्छी-खासी बारिश होने लगी। बिलासपुर और सरगुजा संभाग में पिछले 24 घंटे में कई जगह जोरदार बारिश हुई है। रायपुर और दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को दोपहर के बाद से बादल गहराने लगे। मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार को राजधानी समेत इन संभागों के मैदानी इलाकों में भी अच्छी बारिश के अासार जताते हैं। 


लालपुर मौसम केंद्र के वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटे के दौरान अकलतरा समेत कई इलाकों में 6 सेमी बारिश हो चुकी है। मैदानी इलाकों, खासकर रायपुर में शुक्रवार को सुबह 25 फीसदी बादल थे, जो शाम तक बढ़कर 60 फीसदी से अधिक हो गए हैं। शनिवार यानी 29 तारीख की शाम या रविवार को सुबह से राजधानी समेत रायपुर-दुर्ग संभागों के मैदानी इलाकों में भी मानसून की जोरदार बारिश हो सकती है।  बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब बन गया है। यह ताकतवर हो रहा है और ओड़िशा-अांध्र के तटवर्ती इलाकों की ओर बढ़ रहा है।


विशेषज्ञों के मुताबिक 30 जून यानी रविवार की रात तक यह बेहद ताकतवर सिस्टम में बदल सकता है। इस बदलाव के दौरान ही रायपुर समेत प्रदेश में कई जगह अच्छी बारिश शुरू हो जाएगी। यह 1 जुलाई के बाद और बढ़ सकती है।  


मानसून ब्रेक संभव नहीं : पिछले दो दिन से राजधानी में मानसून ब्रेक की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन लालपुर मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने इसे गलत बताया और कहा कि मानसून का देशभर में विस्तार ही नहीं हुआ है तो ब्रेक कैसे होगा। मानसून ब्रेक की चार परिस्थितियां हैं। पहला, देशभर में मानसून का विस्तार होने के बाद बारिश थम जाए। दूसरा, उत्तर पाकिस्तान से बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनने से बारिश रुक जाती है। तीसरा, हिमालय की तराई में 5.8 किमी तक मानसून की रेखा पहुंच जाए और चौथा, बिहार और असम में जमकर बारिश हो और सेंट्रल इंडिया सूखा रह जाए। इनमें से अभी कोई भी परिस्थितियां नहीं बनी हैं।

सीएम के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट कर फंसे दो युवक, FIR दर्ज

0

छत्तीसगढ़ में दो युवकों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करना मंहगा पड़ गया. कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने थाने में शिकायत की है, जिसमें उन्होने कहा है कि दोनों युवकों ने फेसबुक पोस्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री ताम्रध्वज साहू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है. इससे मुख्यमंत्री और मंत्री का अपमान हुआ है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद मुंगेली के सिटी कोतवाली थाने  में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है.

युवकों की जल्द  गिरफ्तारी की मांग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री ताम्रध्वज साहू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दोनों युवकों के नाम रामदुलार साहू और मुकेश साहू हैं. दोनों युवकों के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला के दर्ज किया गया है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि दोनों युवकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, दो घायल

0

आकाशीय बिजली गिरने से शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। सभी लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। ये हादसे सरकंडा, मस्तूरी और चिल्हाटी क्षेत्र में हुए हैं। सरकंडा क्षेत्र में हुए हादसे में युवक की मौके पर मौत, जबकि मस्तूरी हादसे में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम। 

बिलासपुर से मजदूरी करने के बाद लौट रहे थे गांव 

  1. सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राक निवासी विमल सूर्यवंशी (16) व धर्मेंद्र सूर्यवंशी (22) शुक्रवार को मजदूरी करने बिलासपुर आए थे। शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। बारिश शुरू हो गई तो दोनों चिल्हाटी मोड़ गोखना नाला के पास पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी बीच बिजली चमकी और उनपर गाज गिर गई। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और इनमें से धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। विमल को सिम्स में भर्ती कराया है।
  2. इधर मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लरिया निवासी शैलेश पिता छत राम लहरे (18) भी बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा था। शाम को उसके ऊपर भी बिजली गिर गई। गंभीर हालत में उसे सिम्स में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह की उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना में चिल्हाटी निवासी सुदर्शन पिता लाला राम जायसवाल पर गाज गिरने से झुलस गया। उसका इलाज सिम्स में चल रहा है। 

उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम कर रहे हैं मनमानी: प्रियंका गांधी वाड्रा

0

यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शनिवार को ट्वीट करके योगी सरकार पर निशाना साधा. प्रियंका ने ट्वीट करके कहा, पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं.’ एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं. मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही. क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भ्रष्ट और नकारा अफसरों और कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है.

पुरानी स्क्रीनिंग में शामिल कर्मचारियों की नहीं होगी छंटनी

मुख्य सचिव ने यह भी साफ किया है कि जिनकी स्क्रीनिंग पहले हो चुकी है और उन्हें नौकरी में बनाए रखने का फैसला लिया गया है. उनकी स्क्रीनिंग नहीं होगी. हालांकि, यह भी कहा गया है कि अगर किसी कर्मचारी के बारे में ऐसी महत्वपूर्ण सूचना मिलती है जो कि उसके खिलाफ है तो जनहित में उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है.

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

पुलिस विभाग में भी चल रही स्क्रीनिंग

पुलिस विभाग में भी 50 वर्ष से पार कर्मचारियों और अधिकारियों की स्क्रीनिंग चल रही है. डीजीपी ऑफिस ने ऐसे सभी कर्मियों की रिपोर्ट मांगी है, जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हों या फिर किसी तरह का केस दर्ज हो. ऐसे पुलिसकर्मियों को भी जबरन रिटायरमेंट दिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ : भूपेश कैबिनेट में शामिल हो रहे अमरजीत सिंह को मिल सकते हैं ये बड़े विभाग

0

छत्तीसगढ़ सरकार की भूपेश कैबिनेट का विस्तार शनिवार को होने जा रहा है. कैबिनेट में नए मंत्री के रूप में सरगुजा संभाग की सीतापुर विधानसभा सीट से विधायक अमरजीत सिंह भगत शपथ लेंगे. नए मंत्री की शपथ के बाद दूसरे मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होना तय माना जा रहा है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि तेजतर्रार आदिवासी नेता अमरजीत को भूपेश सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी.

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अमरजीत सिंह भगत को चार विभाग मिल सकते हैं. अमरजीत गृह और वन विभाग के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं. गृह मंत्रालय फिलहाल पीडब्ल्यूडी और संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू के पास है. जबकि वन विभाग खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर के पास है. शपथ ग्रहण के बाद मंत्रीमण्डल के सदस्यों के बीच विभागों में फेर बदल होगा.

कौन हैं अमरजीत भगत
अमरजीत सिंह भगत को कांग्रेस पार्टी ने पहली बार 2003 के विधानसभा चुनाव में सीतापुर से मैदान में उतारा. इस चुनाव में अमरजीत ने बीजेपी प्रत्याशी राजाराम भगत को हराया और पहली बार विधायक बने. इसके बाद 2008 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के गणेशराम भगत, 2013 के चुनाव में बीजेपी के राजाराम भगत और 2018 के चुनाव में बीजेपी के ही प्रत्याशी गोपाल राम को हराया और लगातार चौथी बार विधायक बने.

शैषणिक योग्यता और राजनीतिक जिम्मेदारी
50 वर्षीय अमरजीत सिंह भगत ने कक्षा 12वीं तक पढ़ाई की है. वे विधायक होने के साथ ही कृषक भी हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार अमरजीत पर एक आपराधिक मामला दर्ज है. उनपर 1 करोड़ 52 लाख 33 हजार 633 रुपये की देनदारी है. उनकी चल संपत्ति 1 करोड़ 76 लाख 26 हजार 59 रुपये की है. जबकि अचल संपत्ति 4 करोड़ 11 लाख रुपये की है.

G-20 SUMMIT: ऑस्ट्रेलिया के PM ने ली सेल्फी, कहा- कितने अच्छे हैं मोदी!

0

जापान के ओसाका शहर में जी-20 समिट (G-20 Summit) में दुनिया भर के नेता पहुंचे हैं. इन नेताओं के बीच द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय बातचीत भी हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ओसाका में हैं. पिछले तीन दिनों में वह अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात कर चुके हैं. लेकिन, इस बीच मोदी की मुलाकात अपने एक खास दोस्‍त और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी हुई. मॉरिसन ने इस दौरान अपने दोस्त मोदी की तारीफ भी की.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक खूबसूरत सेल्फी क्लिक की है. इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं. मॉरिसन ने लिखा,‘कितना अच्छा है मोदी!’ उन्होंने ये ट्वीट #G20OsakaSummit के साथ शेयर किया है.

जी-20 समिट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ स्कॉट मॉरिसन

जी-20 समिट का आज आखिरी दिन है. मॉरिसन ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोनों देशों के आपसी रिश्‍तों को भी लेकर बातचीत की. इसमें व्यापार, पर्यटन का मुद्दा शामिल रहा.r

View image on Twitter
जी-20 समिट में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ स्कॉट मॉरिसन

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है.

जी-20 समिट में शी जिनपिंग के साथ स्कॉट मॉरिसन

इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया था. मोदी ने यहां पाकिस्तान के बिना नाम लिए उस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए खतरा है, इससे निपटने के लिए सबको एक साथ मिलकर संघर्ष करने की जरूरत है. किसी भी रूप में इसकी फंडिंग रुकनी चाहिए. उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर एक ग्लोबल कॉन्फ्रेंस की मांग भी की.

कम नींद लेने से पुरुषों में हो जाती है इस चीज की कमी, प्रजनन में आती है दिक्कत

0

अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है. कई बार नींद न पूरी होने पर ऑफिस में लोग अनमने से रहते हैं जिसका फर्क उनकी कार्य क्षमता पर भी पड़ता है. अच्छी नींद न सिर्फ याददाश्त के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा करती है. नए शोध में यह बात सामने आई है. जब शरीर पर किसी बैक्टीरिया या वायरस का हमला होता है, तो रोग प्रतिरोधक प्रणाली, दिमाग में मेमरी-टी कोशिकाओं का निर्माण होता है. तनाव और अवसाद की वजह से कई बार लोगों में अनिद्रा की समस्या सामने आती है. इससे लोगों की प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है.

इस सिलसिले में नीदरलैंड के आरहूस यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने वियना के ‘यूरोपियन सोसायटी ऑफ ह्युमन रिप्रोडक्शन एंड एंब्रीओलॉजी’ कार्यक्रम में जानकारी देते हुए कहा कि पूरी नींद न ले पाने की वजह से पुरुषों का स्पर्म काउंट कम हो जाता है. जिससे कि उनकी बच्चा पैदा करने की क्षमता प्रभावित होती है.

शोध में शोधकर्ताओं ने ये भी बताया है कि सेहतमंद जीवन के लिए सामान्य रूप से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है. पूरी नींद लेने से शरीर की चयापचय दर सुचारु रूप से काम करती है. जिससे कि शरीर बेहतर ढंग से काम करता है और पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है. अनिद्रा की वजह से मेटाबॉलिज्म बुरी तरह प्रभावित होता है जिससे कि तनाव, थकान, अवसाद और प्रजनन क्षमता कम होने जैसे समस्याएं सामने आती हैं.

मेमरी-टी कोशिकाएं संभावित तौर पर रोगाणुओं से संबंधित जानकारियों को रखने का काम करती हैं. अब जर्मनी के शोधकर्ताओं ने शोध के बाद कहा है कि गहरी नींद लेने से मेमरी-टी कोशिकाओं को मजबूती मिलती है, जिससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है.