Home Blog Page 2995

अपने बचपन के स्कूल में पहुंचे छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, शुरू की Digiदुनिया

0

छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बचपन के स्कूल दुर्ग जिले के पाटन निर्वाचन क्षेत्र के मुर्रा गांव में मनाया गया. इस उत्सव में मुख्यमंतत्री भूपेश बघेल, ​स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले शामिल हुए. इस प्रवेश उत्सव के दौरान सीएम भूपेश ने अपने पूराने स्कूल व प्रदेश की स्कूली शिक्षा के लिए कई सौगातें दीं.

सीएम भूपेश बघेल ने स्कूल परिसर में खेल को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं की शुरुआत की. इसके साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी नई योजनाओं को शुरू किया. भूपेश बघेल ने एक ट्वीट कर लिखा— आज राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में सम्मिलित होने पाटन विकासखंड के ग्राम मर्रा में अपने स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर #Digiदुनिया प्रोग्राम की शुरुआत की. नई तकनीकों के माध्यम से हम अपने बच्चों को अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे पाएंगे.

View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter

आज राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में सम्मिलित होने पाटन विकासखंड के ग्राम मर्रा में अपने स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुँचकर #Digiदुनिया प्रोग्राम की शुरुआत की।

नई तकनीकों के माध्यम से हम अपने बच्चों को अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे पाएंगे।

क्रिकेट भी खेले

सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट कर लिखा- आज राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ करने मेरे बचपन के स्कूल में पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले जी भी मेरे साथ गए. इस दौरान हमने साथ में क्रिकेट खेलकर एनीमेशन एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से बच्चों में पढाई के प्रति रुचि जगाने स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यक्रम #CaAT की शुरुआत की.

View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter

क्या है डिजिटल दुनिया

Digiदुनिया प्रोग्राम के तहत स्कूलों में बच्चों को कम्प्यूटर व ब्लैक बोर्ड की जगह ई—बोर्ड के जरिए पढ़ाया जाएगा. इसके साथ ही एनीमेशन एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से बच्चों को कठिन टॉपिक को आसानी से समझाने की कोशिश की जाएगी. मुर्रा के शासकीय प्राथमिक स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में भी विकसित करने की योजना तैयार की गई है.

अनिल अंबानी की कंपनी को मिला बड़ा ठेका, मुंबई में करेगी 7 हजार करोड़ रुपए वाले वरसोवा-बांद्रा सीलिंक का निर्माण

0

भारी कर्ज के बोझ से दबे अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को महाराष्‍ट्र सरकार से एक बड़ा ठेका हासिल हुआ है। रिलायंस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर ने बुधवार को बताया कि उसे मुंबई में महाराष्‍ट्र स्‍टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एमएसआरडीसी) से वरसोवा-बांद्रा सीलिंक परियोजना का ठेका हासिल हुआ है। इस परियोजना की लागत 7,000 करोड़ रुपए है।

वरसोवा-बांद्रा सीलिंक एक बड़ी परियोजना है, जिसकी लंबाई 17.17 किलोमीटर है। यह बांद्रा-वर्ली सीलिंक से तीन गुना अधिक लंबी परियोजना है। बांद्रा-वर्ली सीलिंक की लंबाई 5.6 किलोमीटर है।

रिलायंस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर ने बीएसई फाइलिंग में कहा है कि रिलायंस इंफ्रा इस परियोजना को 24 जून 2019 को मिले ऑर्डर दिनांक से 60 माह में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा कि वरसोवा-बांद्रा सीलिंक से यात्रा का समय 90 मिनट से घटकर 10 मिनट रह जाएगा।

पिछले हफ्ते, रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्‍स ने रिलायंस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर की लॉन्‍ग-टर्म इश्‍यूर रेटिंग को घटाकर डी कर दिया था। अनिल अंबानी के नेतृत्‍व वाली कंपनी के ऑडिटर्स ने वित्‍तीय परिणामों पर नकारात्‍मक टिप्‍पणी की थी और कंपनी के परिचालन चालू रहने पर अपनी आशंका व्‍यक्‍त की थी।

रिलायंस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को वित्‍त वर्ष 2018-19 की 31 मार्च को समाप्‍त चौथी तिमाही में 3,301 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्‍त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 133,66 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। वार्षिक आधार पर, 2018-19 में कंपनी को 2,426.82 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। 2017-18 में कंपनी को 1255.50 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

बंगाल: नमाज के विरोध में उतरे भाजपा कार्यकर्ता, बीच सड़क किया हनुमान चालीसा का पाठ

0


पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब यह मामला सड़कों तक प​हुंच गया है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ने का अलग तरीके से विरोध किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिस कारण ट्रैफिक जाम रहा।Paragraph


बंगाल के हावड़ा के बाली खाल के नजदीक मंगलवार देर रात भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश और प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि जब एक धर्म के लोग शुक्रवार के दिन रास्ते पर बैठकर नमाज पढ सकते हैं तो हम मंगलवार को हनुमान चालीसा क्यों नहीं पड़ सकते?

ओम प्रकाश ने कहा कि शुक्रवार की नमाज के चलते हर बार जीटी रोड बंद कर दिया जाता है। इस दौरान मरीजों की मृत्यु हो जाती है, लोग समय पर ऑफिस नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक नमाज रोड पर पढ़ी जाती रहेगी तब तक हम हर मंगलवार को मुख्य मार्गों पर हनुमान मंदिरों के पास हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करने के चलते इस रास्ते पर आवाजाही बाधित रही और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा

नारियल पानी केवल फायदा ही नहीं कर सकता है नुकसान भी, जानें ये जरूरी बातें

0

गर्मियों के मौसम में शरीर में नमी बनाए रखने के लिए नारियल पानी एक अच्छा विकल्प है. इसमें विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, मिनरल्स, इलेक्ट्रोलाइट्स एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्सऔर खनिज पदार्थ पाए जाते हैं जो शरीर को पोषण प्रदान करते हैं. सेहत के लिहाज से इसका सेवन काफी फायदेमंद है. इस वजह से यह इस मौसम में लू के थपेड़ों से भी बचाता है. इसे पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ग्लुकोज का लेवल भी मेन्टेन रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं इसके सेवन के फायदे और नुकसान…

नारियल पानी के फायदे:

पानी की कमी को दूर करना, इलैक्ट्रोलाइट्स को बनाए रखना और बच्चे को पूरा पोषण देने में नारियल पानी लाभकारी है. खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए. प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को सीने में जलन, खाली पेट जी-मिचलाना और कब्ज की समस्या रहती है. ऐसे में नारियल पानी उनके लिए अच्छा विकल्प है.

डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, पीलिया और डायरिया के साथ उल्ती-दस्त भी शामिल हैं. इन सभी परेशानियों में नारियल पानी पीना एक अच्छा विकल्प है. ये ब्लड प्लैटलेट्स को बढ़ावा देने के साथ शरीर में मौजूद वायरस से लड़ने में मदद करता है.

नारियल पानी बच्चों के पाचन तंत्र को मजबूत करता है और इसकी तासीर काफी ठंडी होती है. इसलिए गर्मी के मौसम में बच्चों को नारियल पानी उन्हें दिन में दो से तीन बार दें. सर्दी-जुकाम से बच्चे बचे रहेंगे और स्वस्थ रहेंगे. लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि बच्चों को रात के समय नारियल पानी नहीं देना है.

गुर्दे की पथरी, दिल की बीमारियों, मेटाबॉलिज्म तो ठीक रखने, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में नारियल पानी बेहद फायदेमंद है. गर्भावस्था में महिलाओं के लिए ये वरदान की तरह है. प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को सीने में जलन, खाली पेट जी-मिचलाना और कब्ज की समस्या रहती है. ऐसे में नारियल पानी उनके लिए अच्छा विकल्प है.

नारियल पानी के नुकसान:
अमूमन नारियल पानी हर उम्र के व्यक्ति के लिए सुरक्षित है, लेकिन ये उन लोगों के लिए हानिकारक है जिन्हें किडनी या दिल से जुड़ी समस्या है. काफी कम लोग हैं जिन्हें नारियल पानी पीने से अपच और पेट फूलने की समस्या होती है. वे इसके सेवन से बचें.

वहीं नारियल पानी में पोटैशियम पाया जाता है. यूरीन द्वारा हमारे शरीर में मौजूद अतिरिक्त पोटैशियम निकलता है. जिन लोगों की किडनी में ये पोटैशियम रुक जाता है उन्हें किडनी स्टोन की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

उधार के मुर्गे के विवाद में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

0

छत्तीसगढ़ के कोरबा में हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां एक दोस्त पर अपने दूसरे दोस्त की हत्या करने का आरोप लगा है. हत्या की वजह भी चौकाने वाली है. उधार के मुर्गे के विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है. उधार के मुर्गे के विवाद पर चाकू मारकर कर आरोपी ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है. पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा के हरदीबाज़ार चौकी क्षेत्र के ग्राम पडंरीपानी गांव में हत्या का मामला सामने आया है. उधार में दिए गए मुर्गे की 500 रुपये की वसूली को लेकर दिनदहाड़े एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद आरोपी  मौके से फरार हो गया. सरेआम हुए इस हत्या के घटना से गांव में सनसनी फैल गई. सलोरा निवासी रोजी मजदूरी करने वाला 28 वर्षीय हेमंत यादव चार माह पहले पंडरीपानी में रहने वाले प्रदीप महंत से 500 रुपये में मुर्गा उधार लिया था.

चाकू से हमला
बताया जा रहा है कि प्रदीप घर में ही मुर्गा पालन कर परिचितों को बेच दिया करता था. दोनों आपस में दोस्त थे, पर उधार की वजह से उनके बीच रिश्ते में दरार पड़ने लगी. बीते मंगलवार की शाम 4 बजे पंडरीपानी मेन रोड में स्थित राज किराना स्टोर में हेमंत कुछ सामान लेने गया था. इस दौरान उसका सामना प्रदीप से हो गया. उसने फिर से हेमंत से पैसे की मांग की, लेकिन हेमंत पैसे नहीं होने की बात कहकर टाल दिया. इससे प्रदीप नाराज हो गया और विवाद शुरू कर दिया. विवाद इतना बढ़ा कि प्रदीप घर से चाकू ले आया और हेमंत पर जानलेवा हमला कर दिया.

आरोपी की तलाश
खून से लथपथ हेमंत जमीन पर गिर गया. आसपास के लोग यह दृश्य देख सन्न रह गए. लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही प्रदीप मौके से फरार हो गया. आसपास के लोगों ने हरदीबाज़ार  पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या का मामला का अपराध दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है.

कांग्रेस की बैठक खत्म, राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े

0

कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बुधवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बैठक हुई है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। ऐसी रिपोर्ट हैं कि राहुल ने कहा है कि वह पार्टी अध्यक्ष पद पर अब नहीं रहना चाहते हैं। वहीं कांग्रेस के 51 सांसदों ने राहुल से इस्तीफा वापस लेने की मांग की थी।विज्ञापन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर और मनीष तिवारी ने राहुल को समझाते हुए कहा कि हार की जिम्मेदारी सिर्फ आपकी (राहुल) नहीं है बल्कि सामूहिक है। लेकिन राहुल हार की नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए अध्यक्ष नहीं रहना चाहते हैं। बता दें हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी महज 52 सीट ही हासिल कर पाई है।

चुनावों में मिली हार के बाद से ही राहुल इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं। वह इससे पहले भी कांग्रेस की बैठक में इस्तीफे की बात कह चुके हैं। राहुल ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पद छोड़ने की बात की थी। जिसे कार्यसमिति ने खारिज कर दिया था। बाद में कांग्रेस के नेताओं ने ही राहुल से कहा था कि उनका कोई विकल्प नहीं है। 

पार्टी के नेताओं ने उनसे कहा था कि मुश्किल समय में पार्टी को उनके मार्गदर्शन की जरूरत है। इसलिए वह पार्टी अध्यक्ष का पद ना छोड़ें। राहुल ने इस बैठक में कहा था कि उनकी जगह किसी और को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए। इस मामले में पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था कि राहुल गांधी को अधिकार दिया गया है कि वह अपने मुताबिक पार्टी में संगठनात्मक बदलाव कर सकते हैं।

वहीं युवा कांग्रेस के सदस्य और कार्यकर्ता राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये लोग राहुल से मांग कर रहे हैं कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें और पार्टी के अध्यक्ष बने रहें।

मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र पहुंचा मानसून, यूपी में 17 की मौत

0

 मानसून ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है. उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी मानसून की बारिश जारी है. कुछ इलाकों में कल जोरदार बारिश हुई जिससे बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए. राप्ती नदी चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंच गई जिसमें दो लोग बह गए. एक व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया. यूपी में सोमवार बिजली गिरने से 16 लोगों की जान चली गई और कई लोग झुलस गए. सूबे में वर्षा जनित हादसों में कुल 17 लोगों की मौत हुई है.

मौसम विभाग ने दिल्ली/एनसीआर में आज बारिश की भविष्यवाणी की है. विभाग के अधिकारी गुरुदत्त मिश्रा ने बताया कि मानसून ने मध्य प्रदेश के बालाघाट, माल्दा, छिंदवाड़ा और खांडवा और जबलपुर संभाग में दस्तक दे दी है. अगले 48 घंटों में रतलाम, झाबुआ, अलिराजपुर, धार, बड़वानी, उज्जैन, आगर-मालवा और इंदौर में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री और 34 डिग्री के आसपास बना रहेगा.

निजाम हैदराबाद के 3 अरब रुपये पर भारत-पाक में कानूनी लड़ाई पर फैसला जल्द

0

ब्रिटेन के एक बैंक में जमा निजाम हैदराबाद के 3 अरब से ज्यादा रुपये को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चली आ रही दशकों पुरानी कानूनी लड़ाई अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। देश के विभाजन के दौरान निजाम हैदराबाद ने लंदन स्थित नेटवेस्ट बैंक में 1,007,940 पौंड करीब (करीब 8 करोड़ 87 लाख रुपये) जमा कराए थे। अब यह रकम बढ़कर करीब 35 मिलियन पौंड (करीब 3 अरब 8 करोड़ 40 लाख रुपये) हो चुकी है। इस भारी रकम पर दोनों ही देश अपना हक जताते रहे हैं।विज्ञापन

ब्रिटिश हाईकोर्ट अगले छह सप्ताह में इस पर फैसला सुना सकता है। रुपयों के मालिकाना हक को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ चल रही इस कानूनी लड़ाई में निजाम के वंशज प्रिंस मुकर्रम जाह और उनके छोटे भाई मुफ्फखम जाह भारत सरकार के साथ हैं। हैदराबाद के तत्कालीन निजाम ने 1948 में ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त को ये रकम भेजी थी। 

भारत का समर्थन करने वाले निजाम के वंशज इस रकम पर अपना हक जताते हैं, जबकि पाकिस्तान भी इस पर दावा करता है। निजाम हैदराबाद का पक्ष रख रहे वकील पॉल हेविट ने कहा कि रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस अगले छह सप्ताह में भारत और पाकिस्तान के बीच जारी इस कानूनी लड़ाई पर फैसला सुना सकता है।

छत्तीसगढ़ /सीएम को धन्यवाद देकर लौटे सरपंचों ने मांगी माफी, बोले- हमारे साथ धोखा हुआ

0

हिरोली में जांच समिति को बिना बयान के ही लौटाने के बाद अब इस आंदोलन की रूप रेखा तय करने के लिए 26 जून बुधवार को दंतेवाड़ा में संयुक्त पंचायत संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होनी है। इसी बैठक में आंदोलन से संबंधित रूप रेखा और आगे कैसे काम करना है, इस पर निर्णय होगा। 


वहीं इलाके के आधा दर्जन से ज्यादा सरपंचों, पंचों और अन्य लोगों के द्वारा सीएम को नंदराज पहाड़ को बचाने के मामले में धन्यवाद देने की खबरों पर अपना पक्ष रखते हुए सरपंचों को समाज और जनआंदोलन से जुड़े लोगों से इसके लिए माफी मांगनी पड़ रही है। सीएम से मिलने गए बड़े बेड़मा के सरपंच शंकर कुंजाम ने कहा कि सरपंचों का दल डीएमएफ मद से राशि उपलब्ध करवाने और मनरेगा के काम शुरू करवाने की मांग को लेकर सीएम से मिलने गया था लेकिन परस्थितियां बदल गईं। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद समाज और जन आंदोलन से जुड़े लोगों में रोष है। ऐसे में हम इसके लिए माफी मांग रहे हैं।

कई दिनों से सचिव अनुपस्थित : हिरोली में ग्रामीणों के बयान के दौरान सचिव के नहीं पहुंचने के बीच कुआकोंडा जनपद सीईओ एसके टंडन ने कहा कि सचिव पिछले कई दिनों से अनुपस्थित चल रहा है। उन्होंने कहा कि सचिव की अनुपस्थिति की शिकायतों के बीच उसे कई बार नोटिस जारी किया गया है लेकिन वह हाजिर नहीं हो रहा है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी सचिव के हाजिर नहीं होने के मामले में एसडीएम नूतन कंवर ने कहा कि कलेक्टर के निर्देश के हिसाब से सचिव पर कार्रवाई तय की जाएगी।
 

कंपनियों ने भी नहीं दिया जवाब : दूसरी ओर इधर पेड़ों की कटाई के मामले में एनएमडीसी और एनसीएल कंपनी से भी प्रशासन ने जवाब मांगा था पहले दोनों कंपनियों के सीईओ ने पंद्रह दिन का समय मांगा था लेकिन तय सीमा पूरी होने के बाद कंपनियों की ओर से फिर से जवाब देने के लिए समय की मांग की है। रेंजर आरआर पटेल के अनुसार एनएमडीसी ने दस्तावेज हैदराबाद में होने की बात कहते हुए मामले में जवाब देने के लिए थोड़े समय की मांग की गई है। 

…जिस कांग्रेसी नेता के साथ सरपंच गए थे उसका विरोध! : कुछ दिनों पहले दंतेवाड़ा लोगों के द्वारा सीएम भूपेश बघेल से मिलकर नंदराज पहाड़ को बचाने के मामले में धन्यवाद देने की खबरें आई थी। अब इस मामले ने समाज में नया मोड़ ले लिया है और सरपंचों को समाज और जनआंदोलन से जुड़े लोगों से इसके लिए माफी मांगनी पड़ रही है। सूत्रों की मानें तो सरपंचों के सीएम से मुलाकात का कोई विरोध नहीं है बल्कि आदिवासी समाज में जिस कांग्रेसी नेता के साथ सरपंच गए थे उसका विरोध है। वहीं दूसरी ओर आज होने वाली बैठक में सर्व आदिवासी समाज के सदस्य भी शामिल होंगे।

यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रशासन ने इस मामले में पंद्रह दिनों में रिपोर्ट सौंपने की बात कही थी लेकिन हिरोली के ग्रामीणों के बयान दर्ज नहीं करवाने के बाद अब यह जांच का मामला अटक सा गया है। दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा का कहना है कि एसडीएम को बयान लेने हिरोली भेजा गया था लेकिन गांव के लोगों ने अपना बयान दर्ज नहीं करवाया है। इस पूरे मामले की जांच 15 दिनों में करनी थी लेकिन ऐसा संभव होता नजर नहीं आ रहा है।

नक्सली फरमान जारी  अवधेश गौतम से रहें दूर  : दरभा डिवीजन कमेटी के सचिव साईनाथ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 7 से 13 जून तक अडानी के खिलाफ हुए आंदोलन को जनाक्रोश बताया है। इस आंदोलन में शामिल हुई जनता, एनएमडीसी के मजदूरों को बधाई देते हुए उद्योग मंत्री कवासी लखमा पर आंदोलन का साथ नहीं देने का आरोप लगाया है। साईनाथ ने जारी बयान में कहा है कि एक ओर बस्तर की जनता कॉर्पोरेट घरानों के चंगुल से अपने जल जंगल जमीन बचाने के लिए संघर्षरत है तो वहीं लखमा कनाडा के उद्योगपतियों को न्योता दे रहे हैं। साथ ही आंदोलन में कांग्रेसी नेता अवधेश गौतम से भी दूरी बनाए रखने व गुंडाधुर की प्रतिमा तोड़ने वालों को सजा देने की मांग की गई है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. अरूण उरांव का दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम

0

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. अरूण उरांव दिनांक 28 जून 2019 शुक्रवार को इंडिगों के नियमित विमान सेवा द्वारा सुुबह 10.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे रायपुर से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे गरियाबंद में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। शाम 4 बजे गरियांबद से रायपुर के लिये रवाना होंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

दिनांक 29 जून 2019 शनिवार को सुबह रायपुर से बालोद के लिये रवाना होंगें। दोपहर 12 बजे बालोद में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे बालोद से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 6.30 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से रांची के लिये रवाना होंगे।