Home Blog Page 3019

टीवी चैनलों को सरकार की चेतावनी, बच्चों का उत्तेजक गानों पर डांस ना दिखाएं

0

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रियलिटी डांस शो में बच्चों को अभद्र और उत्तेजक रूप से दिखाए जाने को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों से कहा है कि वे बच्चों को इस तरह से टीवी पर प्रस्तुत न करें। मंत्रालय ने पाया है कि डांस रियलिटी शो में अकसर छोटे बच्चों को वो डांस स्टेप्स करते देखा जाता है जो कि वास्तव में फिल्मों में युवा कलाकारों ने किए हैं।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि ये कदम अक्सर विचारोत्तेजक और उम्र के अनुकूल होते हैं। इस तरह के कृत्य का बच्चों पर गलत प्रभाव हो सकता है, कम उम्र के कारण ये उन्हें प्रभावित कर सकता है। मंत्रालय की ओर से चैनलों को जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि टीवी पर बच्चों को शो में इस तरह के डांस मूव्स करने से रोकें जो कि व्यसक करते हैं।

केबल टेलिविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशल) एक्ट के तहत काम करें टीवी चैनल 
केबल टेलिविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशल) एक्ट के तहत काम करें टीवी चैनल

टीवी चैनलों को मंत्रायल की ओर से दी गई एडवाइजरी में कहा गया है- सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को केबल टेलिविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशल) एक्ट के तहत रहकर काम करना होगा। एक्ट और नियम के अनुसार टीवी पर कोई भी इस तरह का कार्यक्रम नहीं दिखाया जाना चाहिए जो कि छोटे बच्चों को बदनाम करता हो या उनपर गलत प्रभाव डाले।

‘बच्चों के शो को लेकर बरतें अधिक सावधानी’

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि चैनलों को ऐसे रियलिटी शो और कार्यक्रमों को दिखाने के दौरान अधिक संयम, संवेदनशीलता और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बता दें कि ये एडवाइजरी सभी प्राइवेट निजी चैनलों को जारी की गई हैं जिसका पालन अनिवार्य है।

आसान नहीं होगा शफीकुर्रहमान बर्क से संसद में निपटना!

0

नवगठित लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शपथ ग्रहण करने के दौरान सदन में उस वक्त जोरदार हंगामा हुआ जब उत्तर प्रदेश की संभल लोकसभा सीट से निर्वाचित सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर एक टिप्पणी की।

दरअसल शफीकुर्रहमान बर्क ने संसद में शपथ लेने के बाद कहा, ‘जहां तक वंदेमातरम का ताल्लुक है, यह इस्लाम के खिलाफ है। हम इसका पालन नहीं कर सकते।’ लोकसभा महासचिव ने जैसे ही बर्क का नाम पुकारा तो भाजपा के कुछ सदस्य ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाने लगे।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, शपथ लेने के बाद बर्क ने कहा, ”भारत का संविधान जिंदाबाद।” बर्क ने वंदे मातरम को इस्लाम के खिलाफ बताया। उनकी इस टिप्पणी पर भाजपा के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि बर्क माफी मांगें। पीठासीन अध्यक्ष ने कहा कि बर्क ने शपथ के अलावा जो कुछ भी कहा है वो रिकॉर्ड में नहीं जाएगा।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी को कहा- हैपी बर्थडे…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की.

https://twitter.com/narendramodi/status/1141177274772983808

उन्होंने ट्वीट किया, ‘श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं…ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए…’ लोकसभा चुनावों के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी. इन चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को भारी बहुमत से जीत मिली.

राहुल गांधी का जन्म 1970 में आज ही के दिन हुआ था.

कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी, भारत में पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर

0

 पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के भाव में नरमी रहने के कारण भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने इस महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई वृद्धि नहीं की है। मगर, कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी लौटी है जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की संभावना बनी हुई है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव का हल तलाशने की दिशा में संकेत मिलने से तेल के दाम में तेजी आई है क्योंकि व्यापारिक तनाव दूर होने के बाद कच्चे तेल की वैश्विक मांग बढ़ जाएगी। उधर, खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक दबाव के कारण तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के अंदेशे से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

पूर्व मिस इंडिया से कोलकाता में बीच सड़क पर छेड़छाड़, सभी आरोपी गिरफ्तार

0

पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेन गुप्ता के साथ कोलकाता में कुछ मनचलों ने बदतमीजी कर दी. ये घटना तब हुई जब उशोशी कैब से कहीं जा रही थीं. तभी कुछ मनचले वहां पहुंच गए और उनके साथ बदतमीजी करने लगे. कैब ड्राइवर ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने ड्राइवर के साथ भी मारपीट की. इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

उशोशी ने बताया कि 18 जून को जब वह काम खत्म कर अपने एक सहयोगी के साथ घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में कुछ लड़कों ने कैब रोककर ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी और उनके साथ बदतमीजी की. इस दौरान लड़कों ने वहां खूब हंगामा किया. उसके बाद उशोशी ने पुलिस से मदद मांगी लेकिन पुलिस ने ये कहकर मना कर दिया कि ये मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं है.

पुलिस में शिकायत करने के बाद मनचलों ने उशोशी का पीछा करना शुरु कर दिया. उसके बाद उन्होंने उशोशी को घर के बाहर घेर लिया और बदतमीजी करने लगे. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ. उशोशी ने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में दिख रहे लड़कों ने ही उनके साथ छेड़छाड़ की.

बता दें कि हाल ही में उशोशी ने इस मामले में अपना दर्ज बयां किया था. उशोशी ने कोलकाता पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एक्शन ना लिए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी. जिसके लिए उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था, उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”रात मैंने करीब 11.40 बजे काम खत्म करने के बाद घर जाने के लिए जेडब्ल्यू मैरियट से उबर बुक की. मेरे साथ मेरी फ्रेंड भी थी. हम एलीगिन की तरफ जाने के लिए लेफ्ट मुड़ रहे थे. तभी बाइक से कुछ लड़के आए और कार से टकरा गए. उन्होंने मोटरसाइकिल रोकी और चिल्लाना शुरू कर दिया. उन्होंने ड्राइवर को खींच लिया और पीटना शुरू कर दिया. मैं घटना का वीडियो बनाने लगी. ”

उशोशी ने इस पोस्ट में आगे लिखा, ”तभी मुझे एक पुलिसकर्मी दिखा. मैं भागते हुए उसके पास गई और लड़कों को रोकने की मांग की. लेकिन उसने कहा कि यह उसके थाना क्षेत्र के तहत नहीं बल्कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के अंडर आता है. मेरे बार-बार अनुरोध करने के बाद पुलिस आई और लड़कों को पकड़ा. लेकिन लड़कों ने पुलिस अफसरों को धक्का दिया और वहां से फरार हो गए. तब तक रात के 12 बज गए.”

View image on Twitter

उशोशी ने अपने पोस्ट में लिखा, ”इसके बाद जब हम निकले तो लड़कों ने हमारा पीछा करना शुरू कर दिया. जब मैं अपनी फ्रेंड को ड्रॉप कर रही थी, तब तीन बाइक पर सवार लड़कों ने हमारे साथ मारपीट की. उन्होंने मुझे बाहर खींचा और वीडियो डिलीट करने के लिए मेरे फोन को तोड़ने की कोशिश करने लगे. जब मैं चिल्लाई तो आसपास मौजूद लोग आए, जिसके बाद वे लड़के वहां से गए. ” फेसबुक पोस्ट के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

Smart City के साथ स्वच्छता सर्वे का जायजा लेने अब असम जाएगा ये दल

0

गुवाहाटी

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में शहर में कौन से काम हुए हैं जिनसे शहर को अपनी श्रेणी में पहली और राष्ट्रीय स्तर पर चौथी रैंक मिली है, इसे देखने के लिए असम विधानसभा का एक दल शहर आएगा। दल में शामिल प्रतिनिधि 19 जून तक शहर में घूमकर रिपोर्ट बनाएंगे, जिसे असम विधानसभा में रखा जाएगा।

असम विधानसभा की एक्ट इम्प्लीमेंट कमेटी में विधायकों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी रहेंगे। टीम में शामिल सदस्य स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कामों का जायजा भी लेंगे। इसके अलावा निगम का अमला कैसे काम करता है, यह भी देखेंगे। टीम में 12 लोग रहेंगे। जिनमें 8 विधायक और शेष अधिकारी होंगे। इसे एक्सपोजर विजिट भी कहा जा रहा है। 

ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में होगा बदलाव, अब न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं !

0

सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाने के इरादे से बस, ट्रक और माल ढुलाई के व्हीकल्स को चलाने के लिये लाइसेंस पाने के वास्ते न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की जरूरत को खत्म करने का फैसला किया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने आज यह कहा. इसके लिये मंत्रालय ने केन्‍द्रीय मोटर वाहन 1989 के नियम 8 में संशोधन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है और इस बारे में नोटिफिकेशन जल्‍दी ही जारी किया जाएगा.

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘आर्थिक रूप से पिछड़े तबकों के कामकाज के लिहाज से कुशल लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बस, ट्रक और माल ढुलाई जैसे वाहनों (ट्रांसपोर्ट) के चालकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता हटाने का निर्णय किया है.’ फिलहाल केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली, 1989 के नियम 8 के तहत वाहन चालक लाइसेंस पाने के लिए 8वीं पास होना जरुरी है.

इसमें कहा गया है कि देश में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा हैं जो भले ही शिक्षित नहीं हो लेकिन कुशल और साक्षर हैं. बयान के मुताबिक इस आवश्यकता को हटाने से बड़ी संख्या में बेरोजगार व्यक्तियों, विशेषकर युवाओं के लिए देश में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. यही नहीं, इस फैसले से ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई क्षेत्र में लगभग 22 लाख चालकों की कमी को पूरा करने में भी मदद मिलेगी. न्यूनतम शैक्षिक योग्यता की जरूरत चालकों की उपलब्धता में बाधक बनी हुई है.

मंत्रालय की अभी हाल ही में आयोजित बैठक में हरियाणा सरकार ने मेवात क्षेत्र के आर्थिक रूप से पिछड़े चालकों के लिए शैक्षणिक योग्यता की शर्त को हटाने का अनुरोध किया था. मेवात में लोगों की आजीविका कम आय वाले साधनों पर निर्भर करती है, जिसमें वाहन चलाना भी शामिल है.

बयान के मुताबिक हालांकि चालकों के लिए न्‍यूनतम शैक्षिक योग्‍यता की आवश्‍यकता हटाते हुए मंत्रालय ने प्रशिक्षण और कौशल परीक्षा पर जोर दिया है ताकि सड़क सुरक्षा से किसी भी तरह का कोई समझौता न हो. ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले किसी भी व्‍यक्ति के लिए कड़ी कौशल परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा.

छत्तीसगढ़ : गंगरेल डेम का ठेका निरस्त करने मछुआरे ने किया प्रदर्शन

0

छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ द्वारा लंबे समय से गंगरेल डेम में मछली पालन का ठेका दिया जा रहा था। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस वर्ष टेंडर की प्रक्रिया आॅन लाइन प्रक्रिया कर दी। इसमें कोई भी व्यक्ति टेंडर डालकर मछली पालन कर सकता हैं। इसके विरोध में मंगलवार को मछुआ महासंघ ने मत्स्य पालन दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन कर विरोध किया। वहीं इसके बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मत्स्य पालन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मिलकर ज्ञापन देकर ठेका निरस्त करने की बात की है। वहीं मछुआ महासंघ मुख्यमंत्री से भी मिलकर ज्ञापन सौंपकर ठेका निरस्त करने की मांग करेंगे। 
बता दें कि छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने मछली पालन विभाग के दफ्तर में धरना प्रदर्शन कर गंगरेल डेम के टेंडर को निरस्त करने की मांग की। मछुआरों का कहना है कि उनकी जगह निजी कंपनियों को टेंडर दिया जा रहा है। इस टेंडर की वजह 700 परिवारों पर रोजी रोटी का खतरा मंडरा रहा है। मछुआ महासंघ की मांग है कि स्थानीय मछुआरों को ही काम दिया जाए। इस मांग को लेकर 52 गांव के मछुआ सहकारी समिति के मछुआरे रायपुर पहुंचे हैं।

गंगरेल डेम का ठेका निरस्त करने मछुआरे ने किया प्रदर्शन 

छत्तीसगढ़ : अल्पसंख्यक बालिकाओं की शिक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर काम रही है- सदस्य, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग

0

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार मनजीत सिंह राय ने आज नवीन विश्राम भवन में प्रदेश में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए संचालित प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 27 जिलों में 93 कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय के माध्यम से दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं की शिक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अच्छा काम कर रही है।
    श्री राय ने कहा कि राज्य में स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त बैठक लेकर अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्था, भवन आदि के संबंध में आयोग को प्रस्ताव दें। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के टीकाकरण के साथ ही उनके ब्लड ग्रुप दर्ज करने और बच्चों की बीमारी की पहचान कर उपचार भी करें।
    बैठक में संचालक लोक शिक्षण श्री एस.प्रकाश ने बताया कि राज्य की शिक्षा नीति में आंगनबाड़ी केन्द्रों को शामिल किया गया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत 98 प्रतिशत बसाहटों में विद्यालयीन शिक्षा की उपलब्धता हो गई है। प्रदेश में संचालित सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय 100 सीटर हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 8वीं से 10वीं तक की शिक्षा उपलब्ध करायी है, अब कक्षा 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। उर्दू शिक्षा के संबंध में बताया गया कि स्वीकृत 440 उर्दू शिक्षकों में से 340 कार्यरत हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है।
    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को आर्थिक कार्यकलापों और रोजगार में समुचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए पहले कौशल विकास उन्मुखीकरण प्रशिक्षण देने के बाद बैंक लिंकिंग और फिर ऋण उपलब्ध कराया जाए। बैठक में उपस्थित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख 48 हजार स्वसहायता समूह हैं, जिनमें से 68 हजार बैंकों से लिंक हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए तीन वर्ष में तीन हजार 264 आवास बनाए गए। वर्तमान में 1457 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में एक हजार 311 अल्पसंख्यक समुदाय के हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराया गया है।
    बैठक में प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, प्रमुख सचिव वाणिज्य, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम श्री मनोज कुमार पिंगुआ, सचिव अनुसूचित जाति एवं जनजाति श्री डी.डी. सिंह, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास सुश्री रीता शांडिल्य, संचालक लोक शिक्षण श्री एस.प्रकाश, संचालक समाज कल्याण श्री चंद्रकांत उइके सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मिलाप कोठारी के निधन पर शोक प्रकट किया

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पत्रिका समूह के निदेशक श्री मिलाप कोठारी के निधन पर शोक प्रकट किया है। श्री मिलाप कोठारी का आज सवेरे जयपुर में निधन हो गया था। श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री कोठारी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।