Home Blog Page 3057

MP : शौच पर गए शख़्स पर बाघ ने किया हमला, तो पालतू कुत्ते ने बचाई जान

0

सिवनी। कहते हैं, ‘जाको राखे साईयां…मार सके न कोय’। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक कुत्ते के कारण एक युवक की बाघ के हमले में जान बच गयी। हालांकि पीड़ित व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। दरअसल, जिले के कुरई वन क्षेत्र में शनिवार सुबह शौच कर जंगल से लौट रहे इस 22 वर्षीय युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। उस युवक के साथ मौजूद कुत्ते ने बाघ पर भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते के भौंकने के कारण समीप के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जिसके बाद बाघ जंगल में भाग गया।

वनमंडल अधिकारी टी एस सुलिया ने बताया कि कुरई वन परिक्षेत्र अंतर्गत परासपानी बीट में शनिवार की सुबह पंचम गजबे शौच के लिए गया था। इस दौरान उसका कुत्ता भी उसके साथ जंगल गया था। उन्होंने बताया कि इसी बीच बाघ ने पंचम पर हमला कर दिया लेकिन कुत्ते के बाघ पर लगातार भौंकने और ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से बाघ जंगल में भाग गया। उन्होंने बताया कि बाघ के हमले में युवक के बायें व दायें हाथ सहित सिर पर गहरे जख्म हुए हैं।

राष्ट्रभक्ति की भावना दिखावे के लिए नहीं, दिल से हो : मोहन भागवत

0

नई दिल्ली। राष्ट्रभक्ति की भावना दिखावे के लिए नहीं, बल्कि दिल में होनी चाहिए। यह अभियानात्मक न होकर दैनिक जीवन में शामिल होनी चाहिए। जीवन का हर क्षण राष्ट्र के लिए समर्पित हो। यह उदगार दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म इंटर कॉलेज, नवाबगंज में स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बौद्धिक सत्र में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हर एक को निरंतर राष्ट्र चिन्तन के लिए समर्पित रहना चाहिए। स्वयं सेवकों में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि सशक्त भारत देखना है तो कुछ करने के साथ कुछ संकल्प भी लेने होंगे। राष्ट्र निर्माण की खातिर कई चीजों से मुंह मोड़ना होगा। समाज का हर तबका स्वस्थ रहे और उसके समक्ष खुशहाली हो। यह तभी संभव है, जब हर एक युवा के हाथ में रोजगार होगा। इस तरह की अलख स्वयंसेवक हर वर्ग में जाकर जगाएंगे तो अपना भारत नई ऊंचाइयों को छुएगा। 

खेत-खलिहान तक करें शाखा विस्तार

संघ प्रमुख ने प्रशिक्षणार्थी स्वयं सेवकों से संवाद के जरिए उनके राष्ट्र प्रेम के भाव जाने। इसके बाद कहा कि सुदृढ़ भारत के लिए जरूरी है कि शाखाओं का विस्तार खेत-खलिहान तक हो। जब राष्ट्रवाद की अलख खेत से लेकर अपार्टमेंट तक जागेगी तो अपने आप उभरता भारत चौतरफा दिखाई देगा। अभी शाखा विस्तार की असीम संभावनाएं हर क्षेत्र में हैं। वैसे इसमें निरंतर बढ़ोतरी साल-दर-साल दर्ज हो रही है।   

शाखा में गूंजा नए भारत निर्माण का मसला

संघ प्रमुख ने सुबह दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म इंटर कॉलेज में लगी शाखा में भी शिरकत की। राष्ट्रध्वज प्रणाम से शुरू हुई शाखा में मोहन भागवत ने कहा कि स्वस्थ राष्ट्र निर्माण की खातिर हर एक की हिस्सेदारी होनी चाहिए। यह काम आज का युवा बखूबी कर सकता है। कोई सरकार हो या फिर कोई व्यक्ति। अकेले कोई कुछ नहीं कर सकता है। नए भारत के निर्माण में हर कोई अपना योगदान अपने हिसाब से दे तो भारत की पहचान विश्व में अलग बनेगी। वैसे भी भारत युवा देश कहलाता है। 

छत्तीसगढ़ : जीके टीएमटी का डीलर कांफ्रेंस जोश-2019 का समापन

0

रायपुर। शहर के एक होटल में सेंट्रल इंडिया के जाने माने टीएमटी ब्रांड जीके टीएमटी के डीलर्स कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसे जोश-2019का नाम दिया गया। जोश-2019 में जीके परिवार के देशभर के विभिन्न प्रदेशों से आए लगभग 170 डीलर डिस्ट्रीब्यूटर्स सभी राज्य के जीके की मार्केटिंग टीम व शीर्ष मैनेजमेंट ने हिस्सा लिया। जीके टीएमटी की इस कांफ्रेंस में जीके ने अपनी नई मार्केटिंग कैम्पेन लांच किया जिसे सभी लोगों ने काफी पसंद किया व कंपनी को दूरदर्शी विजन, क्वालिटी व टेक्नोलॉजी के साथ चलने के लिए बधाई दी। 

इस कार्यक्रम में कंपनी ने 2018-19के अच्छे परफारमेंस व लक्ष्य को पूरा करने वालों को अवार्ड व पुरस्कार भी दिए। कंपनी के डायरेक्टर बसंत अग्रवावाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों का साथ ही कंपनी के प्राग्रेस करने व सफलता के आधार हैं व उम्मीद है कि आगे भी सभी का सहयोग मिलता रहेगा। आए हुए डीलर/डिस्ट्रीब्यूटर्स से बात करते हुए डायरेक्टर रमेश अग्रवाल ने कहा कि कंपनी हमेशा नई टेक्नालॉजी में विश्वास रखती है। लेटेस्ट ब्लाक मिल, इंटीग्रेटेड स्टील मैनुफैक्चरिंग, डायरेक्टर हॉट चार्जिंग आदि इसका प्रमाण है और मिनिस्ट्री आॅफ स्टील, भारत सरकार ने गोल्ड मैडल से भी रियल ग्रुप को नवाजा है। कंपनी के चेयरमेन राजेश अग्रवाल ने सभी डिलर/डिस्ट्रीब्यूटर्स को शुभकामनाएं दी है।

सावधान! मोदी सरकार की योजनाओं के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा, लग सकता है चूना

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के नाम पर फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है. सोशल मी़डिया पर प्रधानमंत्री फ्री सोलर पैनल योजना के तहत लोगों से आवेदन मंगाए जा रहे हैं. वहीं मेक इन इंडिया के तहत दो करोड़ युवाओं को फ्री लैपटॉप लेने का ऑफर दिया जा रहा है. इन फर्जी योजनाओं में आवेदन करने के लिए बकायदा वेबसाइट के लिंक भेजे गए हैं. लोग इसके झांसे में आकर बिना पूरी बात जाने अनजाने में अपनी पर्सनल इंफोर्मेंशन (निजी जानकारी) दे देते हैं और फिर उनका उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है.

पहला वायरल मैसेज
सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से प्रधानमंत्री फ्री सोलर योजना के तहत मुफ्त में अपने घर या गांव में बिना किसी प्रकार के शुल्क फॉर्म भरने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून 2019 है. जल्दी करें और इस मैसेज को अपने सभी दोस्तों को भी भेजें ताकि इस योजना का लाभ सभी को मिल सके. इस वायरल मैसेज में एक लिंक http://solor-pannel.freeregistration-now.in भी दी गई है. इसी लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन करने की अपील की जा रही है.

क्यों है फेक
इस मैसेज के साथ वायरल की जा रही लिंक फर्जी है. इस पर क्लिक करने पर पेज ही ओपन नहीं हो रहा. सरकार की अधिकतर वेबसाइट के आखिरी में nic या gov होता है, जो इसमें नहीं है.

Ad


दूसरा वायरल मैसेज में नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की खुशी में मेक इन इंडिया के तहत 2 करोड़ों युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने का ऐलान किया है. अभी तक 30 लाख युवा सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं. अब आपकी बारी है अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जल्द से जल्द सबमिट (जमा) करें. इस वायरल मैसेज में अगल-अलग लिंक modi-laptop.wishguruji.com, www.yogiyojana.in › pradhan mantri yojana और modi-laptop.sarkaari-yojana.in दी गई है. इसी लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन करने की अपील की जा रही है.

फेक मैसेज
इस वेबसाइट modi-laptop.saarkari-yojna.in वेबसाइट को रखा जिस पर केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना लिख हुआ है.

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
इस मामले में आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. जांच के दौरान आरोपी अर्थात वेबसाइट के निर्माता की पहचान तकनीकी जांच के आधार पर की गई और इसका केंद्र राजस्थान का नौगार जिला का पुंडलोट है. पुलिस ने फर्जी वेबसाइट बनाने वाले वाले राकेश जांगिड़ को गिरफ्तार किया है. आरोपी 2019 बैच का IIT कानपुर से पोस्ट-ग्रेजुएट है. उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर वेबसाइट ट्रैफिक से वेब विज्ञापन आय अर्जित करने के लिए बनाया. आरोपियों के संबंधित उपकरण जब्त कर लिए गए हैं. फिलहाल आगे की जांच जारी है.

दुर्ग में ‘लाल’ हुआ टमाटर, खरीदारों के छूट रहे पसीने

0

छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला प्रदेश में सब्जी उत्पादन वाले जिलों में प्रमुखता से लिया जाता है . जिले का टमाटर न सिर्फ देश के विभिन्न हिस्सों में बल्कि विदेशों तक जाता है. लेकिन जिले की वर्तमान हालात ये है कि लोगों को टमाटर आंखें दिखाने लगा है.  कुछ समय पहले सब्जी उत्पादक टमाटर को सड़कों पर फेंकने मजबूर थे, वहीं आज टमाटर 50 से 60 रुपए किलो तक बिक रहा है .

टमाटर के साथ सब्जी भी महंगी

दुर्ग जिले की मंडियों में इन दिनों ग्राहक तो दिख रहे हैं, लेकिन इनकी खरीददारी आधी हो गई है . वर्तमान में सब्जियों के भाव में आई तेजी ने लोगों का सारा बजट बिगाड़ दिया है. सब्जी मंडी में कोई भी सब्जी 40 रूपए से कम नहीं बिक रही है. इन सब्जियों में शहंशाह टमाटर बना हुआ है, जो 50 से 60 रूपए किलो तब बिक रहा है. दुर्ग जिला टमाटर बाहुल्यता वाला इलाका माना जाता है, लेकिन आज यही टमाटर लोगों को आंखें दिखा रहा है.

प्रबंधन के अभाव में फेंकना पड़ता है टमाटर

जिले की मंडियों में सिर्फ टमाटर ही नहीं बल्कि सब्जियां भी लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है . एक अनुमान के मुताबिक दुर्ग जिले में करीब 10 से 15 हजार एकड़ में टमाटर का उत्पादन किया जाता है. एक एकड़ में सीजन के दौरान करीब 200 क्विंटल तक टमाटर का उत्पादन होता है. राज्य सरकार की अनदेखी के चलते हर वर्ष बंपर टमाटर होने पर किसान उसे संरक्षित नहीं रख पाते और उन्हें इसे सड़कों पर फेंकना पड़ जाता है.

17 हज़ार रुपये की छूट पर खरीदें 3 स्टार AC, आज है आखिरी दिन

0


Flipkart पर Flipstart Days सेल का आज आखिरी दिन है. 1 जून से शुरू हुई इस सेल में ग्राहक बेहद सस्ते में खरीदारी कर सकते हैं. सेल में ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक, गैजेट, फैशन और होम अप्लायंस जैसे प्रोडक्ट्स को आधी से कम कीमत में खरीद सकते हैं. गर्मी बढ़ती जा रही है और ऐसे में AC की कीमत आसमान छू रही है. तो अगर आप कम कीमत में AC खरीदने की सोच रहे हैं तो इस सेल में आप इसका फायदा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं ऑफर्स.

43% की छूट पर AC

यहां Midea 1.0 Ton 3 Star Split AC को 43% की छूट पर घर ला सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस AC की असल कीमत 39,600 रुपये है. मगर इस सेल में ग्राहक इसे सिर्फ 22,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसका मतलब ग्राहक इस AC को 17,101 रुपये के डिस्काउंट में घर ला सकते हैं. इसके अलावा इस एसी को एक्सचेंज ऑफर के तहत 8000 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है.

Photo: Flipkart

सस्ते में Water Purifier लाएं घर
सेल में वॉटर प्यूरीफायर खरीदने पर भी ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है. इस सेल में आपको सस्ते दाम पर कई ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर मिलेंगे. अगर आप ब्लू स्टार कंपनी का वॉटर प्यूरीफायर Aristo 7 L RO + UV मॉडल खरीदते हैं तो आपको यह 25% की छूट पर मिल जाएगा. फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इसकी वास्तविक कीमत 13400 रुपये है. साथ ही इसे आप 333 रुपये की मंथली EMI पर भी खरीद सकते हैं. सेल में इस वॉटर प्यूरीफायर पर नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है..

इसके अलावा ​Axis बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी का ​एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. साथ ही इस सेल में EMI पर और एक्सचेंज ऑफर में भी प्रॉडक्ट खरीदा जा सकता है.

भगवा रंग की जर्सी में नजर आएगी टीम इंडिया, सामने आई फोटो

0

– टीम इंडिया की जब भी आप कल्पना करते हैं तो वह नीली जर्सी में नजह आती होगी. लेकिन अगर खबरों की मानें, तो विराट कोहली की टीम जल्द ही भगवा रंग की जर्सी में नजर आ सकती है.

 - IANS की खबर के अनुसार वर्ल्ड कप 2019 के कुछ मैचों में टीम इंडिया इस भगवा जर्सी में नज़र आ सकती है, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने जर्सियों को लेकर अलग नियम बनाए हैं. (PC - IANS)

– IANS की खबर के अनुसार वर्ल्ड कप 2019 के कुछ मैचों में टीम इंडिया इस भगवा जर्सी में नज़र आ सकती है, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने जर्सियों को लेकर अलग नियम बनाए हैं.

 - अभी इस जर्सी का फ्रंट लुक सामने नहीं आया है. हालांकि, आईएएनएस ने इस नई जर्सी की पीछे से एक फोटो जारी की है. (PC - BCCI)

– अभी इस जर्सी का फ्रंट लुक सामने नहीं आया है. हालांकि, आईएएनएस ने इस नई जर्सी की पीछे से एक फोटो जारी की है.

 - जर्सी को लेकर सूत्रों का कहना है कि ये देश के बाहर पहनकर खेले जाने वाली टीम इंडिया की जर्सी नहीं है. ये केवल आईसीसी के नियमों के मुताबिक बनाई गई है. (PC - BCCI)

– जर्सी को लेकर सूत्रों का कहना है कि ये देश के बाहर पहनकर खेले जाने वाली टीम इंडिया की जर्सी नहीं है. ये केवल आईसीसी के नियमों के मुताबिक बनाई गई है.

 - आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक, मेजबान टीम अपनी जर्सी बदलेगी जब वह आइसीसी के इवेंट में हिस्सा लेगी. ऐसे में टीम इंडिया की भी नीली जर्सी है इसलिए दोनों को अपनी जर्सी बदलनी होंगी.(PC - BCCI)

– आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक, मेजबान टीम अपनी जर्सी बदलेगी जब वह आइसीसी के इवेंट में हिस्सा लेगी. ऐसे में टीम इंडिया की भी नीली जर्सी है इसलिए दोनों को अपनी जर्सी बदलनी होंगी.

हौसले को सलाम! ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ UPSC की परीक्षा में बैठी छात्रा

0

हड्डियों की एक खतरनाक बीमारी और सांस लेने में परेशानी भी केरल के कोट्टयम की रहने वाली 24 साल की लतीशा अंसारी के हौसले को नहीं डिगा सकी और वह रविवार को व्हीलचेयर पर एक ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में बैठी. लतीशा ने बताया कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की इस प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी कर रही है और उन्हें आशा है कि उनकी कोशिशें ज़रूर रंग लाएंगी.

लतीशा को जन्म के बाद से हड्डियों का एक रोग ‘टाइप 2 ओस्टियोजेनेसिस इमपरफेक्टा’ हो गया था. लेकिन पिछले एक साल से वह सांस लेने में भी काफी परेशानी का सामना कर  रही थी. इस परेशानी के चलते उसे लगातार एक ऑक्सीजन सिलिंडर  की ज़रूरत पड़ती है. कोट्टायम जिला कलेक्टर पीआर सुधीर बाबू के दखल देने पर लतीशा को परीक्षा भवन के अंदर ‘ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर’ मुहैया कराया गया.

इस तरह की जन्म से होने  वाली बीमारियों के पीड़ित बच्चों के लिए काम करने वाली एक संस्था अमृतवर्षिनी की लता नायर ने कहा कि लतीशा जैसी अभ्यर्थियों को यूपीएससी द्वारा बेहतर सुविधाएं दिए जाने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि लतीशा को मेडिकल जरूरतों के लिए हर महीने करीब 25,000 रूपये की जरूरत है. यूपीएससी ने देश भर के 72 शहरों में रविवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की.

आजम खान दे सकते हैं लोकसभा से इस्तीफा, BJP पर आरोप लगाते हुए बताई ये वजह

0

उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा सांसद आजम खान ने ऐलान किया है कि वो जल्द ही लोकसभा से इस्तीफा दे सकते हैं. आजम खान ने कहा कि वो बहुत आहत हैं कि रामपुर में ना कोई डॉक्टर और ना ही कोई स्वास्थ्य सुविधाएं. उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा,’हम एक अस्पताल चला रहे हैं और इसे भी समाप्त करने के प्रयास हो सकते हैं.’

आजम ने मीडिया के सामने कहा कि रामपुर में बैराज का निर्माण होना चाहिए, जो कि काफी समय से लंबित है.  इन सबके के बाद अपने चौंकाने वाले बयानों के लिए फेमस आजम खान ने कहा कि मैं  लोकसभा से इस्तीफा देने के बारे में सोच रहा हूं. ऐसी संभावना है कि मैं अगले विधानसभा चुनाव लड़ सकता हूं.

आपको बता दें कि अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां के खिलाफ कोसी नदी की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला दर्ज किया गया है. रामपुर से निर्वाचित सांसद आजम खां के साथ उनकी जौहर यूनिवर्सिटी के दो कर्मियों के खिलाफ नायब तहसीलदार ने केस दर्ज कराया है.

पूर्व मंत्री व रामपुर से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी के दो कर्मियों के खिलाफ आज अजीमनगर थाने में केस दर्ज किया गया है. आजम खां पर कोसी नदी की जमीन पर अवैध कब्जा करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है.

समीक्षा बैठक के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, दुष्प्रचार है हार का कारण

0

 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद दो दिनों से मैराथन बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी के चलते रविवार को राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी, लोकसभा प्रत्याशियों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने का प्रस्ताव रखा, जिसका कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री प्रेमसाय सिंह सहित वहां मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर समर्थन दिया।

बैठक के समापन के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस की हार का कारण चुनाव में आरएसएस द्वारा किए गए दुष्प्रचार को बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही आरएसएस ने यह दुष्प्रचार किया कि चावल वितरण बंद कर दिया गया है। नमक और दाल भी अब नहीं बांटे जाएंगे साथ ही आयुष्मान योजना के नाम पर भी खूब दुष्प्रचार किया गया। इसके कारण प्रदेश में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। वहीं आने वाले समय में नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत का चुनाव होना है। टीएस सिंहदेव ने बताया कि बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा की गई है। इससे नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस विजयश्री हासिल कर सके।