Home Blog Page 3064

छत्तीसगढ़ : बंद नहीं हुए 10 के सिक्के, लेने से इनकार किया तो होगी कार्रवाई

0

अगर आप 10 रुपये के सिक्कों के नहीं चलने को लेकर परेशान हैं तो चिंता मत कीजिए, क्योंकि ये सिक्के बंद नहीं हुए हैं। इन्हें लेने से इंकार करने का मतलब है देश की राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान। ऐसा होने पर कार्रवाई की जाएगी।

बैंक भी यह बात कई बार बोल चुके हैं और प्रशासन के अधिकारी भी इसे दोहराते रहते हैं। इसके चलते अब कारोबारियों में जागरूकता आ रही है। बहुत से कारोबारियों का कहना है कि उन्हें सिक्के लेने से कोई परहेज नहीं है, लेकिन लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए बैंकों में 10 के सिक्कों का ट्रांजेक्शन जरूरी है।

10 रुपये के सिक्कों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए नईदुनिया की टीम ने गोलबाजार, कटोरातालाब सहित कई क्षेत्रों में कारोबारियों से पूछताछ की। पता चला कि दुकानदार 10 रुपये के सिक्के ले रहे हैं। कटोरातालाब स्थित किशोर शॉपिंग मॉल में 10 रुपये के सिक्के लिए जा रहे हैं।

संचालक किशोर रेलवानी ने बताया कि सिक्कों को लेकर अब जागरूकता बढ़ी है। बैंकों में इसका ट्रांजेक्शन बढ़ाना होगा और बाजार से भी वापस लेना होगा। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जितेन्द्र बरलोटा का कहना है कि वे अपने कारोबारी साथियों से हमेशा कहते हैं कि 10 रुपये के सिक्के लेने ही चाहिए। बैंकों को भी चाहिए कि वे सिक्के लेने में कोताही न बरतें। कारोबारी मनीष राठौड़ का कहना है कि 10 रुपये के सिक्के को लेकर फैली भ्रांतियां दूर होनी चाहिए।

तो माना जाएगा राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान

10 रुपये के सिक्के को आरबीआइ ने बंद नहीं किया है। नियमानुसार अगर कोई कारोबारी इसे लेने से इंकार करता है और उपभोक्ता उसकी शिकायत करता है तो इसे राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान माना जाएगा। उस पर कार्रवाई भी होगी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बरेली में इस मामले में एक मुकदमा भी दायर किया गया।

जिला प्रशासन में कीजिए शिकायत-

नियमानुसार अगर कोई भी कारोबारी 10 रुपये के सिक्के लेने से इंकार करे तो उसकी शिकायत सीधे जिला प्रशासन से कीजिए। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति में राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर कार्रवाई होगी।

बैंकों में भी हो रहे जमा-

बैंक अधिकारियों का कहना है कि बैंकों में भी 10 के सिक्कों को लेने में किसी प्रकार से रोक नहीं है। उपभोक्ता आसानी के साथ यहां आकर ये सिक्के जमा कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ : नौतपा के अंतिम दिनों में मिल सकती है राहत, हो सकती है बारिश

0

नौ तपा के छठवें दिन गुरुवार को झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। वहीं बुधवार को भी तपिश व उमस का आलम रहा और पारा अधिकतम 43 डिग्री के पार था। मौसम विभाग के अनुसार नौ तपा के प्रारंभिक दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था। गर्मी से प्रदेश सहित राजधानीवासी हलकान थे। इस बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। नौ तपा के अंतिम तीन दिनों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 
बीते कल राजधानी सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई और तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को राहत मिली। गुरुवार की अगर बात की जाए तो हल्की बारिश के साथ उमस बढ़ सकती है। वहीं आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने रात में बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके चलते राहत मिल सकती है।
प्रदेश के सुदूर और वन क्षेत्रों में हुई अचानक बारिश से लोगों को गर्मी में राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की ओर से आया चक्रवात छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रहा है। इसके कारण हल्की बारिश व कई शहरों में उमस बढ़ने की सम्भावना है। इस बार राजनादगांव में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वही बिलासपुर में 44 डिग्री व रायपुर में भी तापमान 44 डिग्री रहा।

अगर आप हैं मोटापे से परेशान तो आजमा सकते हैं यह पेय….

0

 आज मोटापा एक समस्या बनता जा रहा है। मोटापे के कारण कई बीमारियां घेर लेती है। इसके कारण एक हैप्पी लाइफ जीने में परेशानी होती है। मोटापे से बचने के लिए लोग कई उपाय करते है। इसमें जिम, दवाई से लेकर कई उपाय लोग करते है। यहां हम बता रहे हैं वजन कम करने के लिए पेय पदार्थ, जिससे शरीर की चर्बी तेजी से कम होगी साथ ही बॉडी से टॉक्सिन भी बाहर होंगे।

पीएं ये पेय…….. 
नारियल पानी

पूरे दिन स्वस्थ रहने के लिए नारियल पानी एक बेहतरीन और पौष्टिक विकल्प है। नारियल पानी में मिनरल की जबरदस्त मात्रा होती है। यह हमारे शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। दिन की शुरुआत करते समय नारियल पानी पिएं। लेकिन इसमें कोई और सामग्री नहीं मिलानी चाहिए।

वेजिटेबल जूस
दिन की शुरुआत करते समय आपको सब्जियों के जूस का सेवन करना चाहिए। विशेष रूप से, हरी पत्तेदार सब्जियों को इसमें शामिल किया जाना चाहिए। अगर आप पालक, पुदीना जैसे हरे पत्ते वाली सब्जियों का जूस पीते हैं तो वजन कम करने में आपको खाफी मदद मिलेगी।

गोजी बेरी
इसमें विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और 8 प्रकार के अमीनो एसिड होते हैं। यदि आप नियमित रूप से गोजी बेरी के रस का सेवन करते हैं, तो यह थकान और तनाव दूर करने में मदद करता है।

नीबू पानी
अगर आप सुबह नीबू पानी पीते हैं, तो आपका पूरा शरीर दिन भर तरोताजा रहेगा। नीबू पानी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं और इससे आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

ग्रीन टी
 ग्रीन टी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। ग्रीन टी शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है और साथ ही फैट्स बर्न करने में भी।

एलोवेरा जूस
यदि आप सुबह एलोवेरा का रस पीते हैं, तो यह शरीर में टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करेगा। एलोवेरा जूस में पानी की मात्रा बहुत होती है।

आंवला जूस
आंवला के रस का सेवन करने से पूरा शरीर डिटॉक्स हो जाता हैं। इससे मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ता है और पूरे दिन ताजगी बनी रहती है। साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

जीरे का पानी
इससे शरीर को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है और पानी की कमी भी नहीं होती। अगर आप इसका नियमित रूप से इसका सेवन करने से अच्छी नींद आती है।

गर्म पानी
इसे पीने से शरीर की ऊर्जा भी बढ़ती है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है।

बड़ी खबर : सीएम कमलनाथ ने किया ऐलान, किसानों का दो लाख से ज्यादा का कर्ज माफ करेगी सरकार

0

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों के हित में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2 लाख से ज्यादा के कर्जदार किसानों का भी कर्जा माफ होगा। हालांकि इसमें शर्त यह है कि 2 लाख से ज्यादा राशि तभी माफ होगी,जब किसान 50 फीसदी राशि खुद जमा करेगा। इस संबंध में राज्य सरकार और बैंकों के बीच सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री ने किसान यूनियनों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इसी के साथ किसानों संघों ने हड़ताल वापस ले ली है। 
उन्होंने कहा कि ऋण माफी की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण उल्लेखनीय पहल सरकार ने यह की है कि जिन किसानों का दो लाख से अधिक फसल ऋण है उसमें दो लाख तक का ऋण तो सरकार की योजना के तहत माफ होगा। शेष ऋण राशि का 50 प्रतिशत अगर किसान जमा करता है तो उसका बाकी का 50 प्रतिशत ऋण माफ हो जाएगा। 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसान यूनियनों से चर्चा के दौरान कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य-स्तरीय समिति गठित होगी। ऋण माफी समस्याओं के लिए जिला-स्तर पर अपील कमेटी बनेगी। यह समिति सरकार और किसानों के बीच समन्वय का काम करेगी। उन्होंने जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अमल की समस्याओं के समाधान के लिए जिला-स्तर पर अपील कमेटी भी गठित करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 65 प्रतिशत आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि कृषि क्षेत्र से जुड़ी हर समस्या का समाधान त्वरित गति से तत्परता के साथ हो। उन्होंने कहा कि शासन का मानना है कि जब तक कृषि क्षेत्र में खुशहाली नहीं होगी तब तक हम प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था को मजबूत नहीं बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की क्रय शक्ति बढऩे से ही प्रदेश की तरक्की संभव है।

राहुल गांधी का अनुसरण करते हुए मणिपुर में 12 कांग्रेस विधायकों ने दिया इस्तीफा

0

इंफाल। लोकसभा चुनाव में हार के बाद से कांग्रेस पार्टी में इस्तीफे का दौर जारी है। अब मणिपुर में कांग्रेस के 12 विधायकों ने संगठन के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन विधायकों का कहना है कि वह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का अनुसरण करते हुए इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं।  मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गाएखनगम ने बताया कि विधायकों ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि उन्हें पार्टी से कोई परेशानी नहीं है, बल्कि वे तो केवल पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी का अनुसरण कर रहे हैं। इन विधायकों के पास पार्टी के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी है। बता दें लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। मणिपुर की बात करें तो यहां की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को हार मिली है।  मामले पर गाएखनगम ने बताया कि कुछ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफे की पेशकश की है लेकिन मैंने अभी तक पेपर नहीं देखे हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए राहुल ने अपने इस्तीफे की पेशकश की है। जिसके कारण हम भी प्रदेश स्तर पर उन्हीं का अनुसरण कर रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ : निर्माणाधीन स्काई वाक के संबंध में आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित : पन्द्रह जून तक भेज सकते हैं अभिमत

0

रायपुर शहर के मेकाहारा से शास्त्री चौक होते हुए जयस्तंभ चौक तक निर्माणाधीन स्काई वाक के संबंध में आम नागरिकों जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, वास्तुविदों, बुद्धिजीवियों और मीडिया प्रतिनिधियों से 15 जून तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। 
लोक निर्माण विभाग द्वारा सुझाव के लिए तय किए गए बिन्दु इस प्रकार हैं-क्या निर्माणाधीन स्काई वाक का निर्माण पूर्ण कर उपयोग किया जाना चाहिए ?, क्या निर्माणाधीन स्काई वाक का किसी और रूप में उपयोग किया जा सकता है ?, क्या निर्माणाधीन स्काई वाक को तोड़कर उसे हटाया जाना चाहिए ?, निर्माणाधीन स्काई वाक के संबंध में अन्य वैकल्पिक सुझाव ?
लोक निर्माण द्वारा सुझाव के लिए निर्धारित बिन्दुओं पर कोई भी व्यक्ति आवश्यक सुझाव लिखित में अपने बायोडाटा के साथ लोक निर्माण कार्यालय में स्थापित सुझाव पेटी में, डाक से अथवा ई-मेल आईडी (ेालूंसातंपचनत/हउंपसण्बवउ) में 01 जून 2019 से 15 जून 2019 शाम 5 बजे तक कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण संभाग) सिरपुर भवन कैम्पस, आकाशवाणी रायपुर के पीछे रायपुर के पते पर जमा कर सकते हैं। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर शहर में निर्माणाधीन स्काई वाक के संबंध में विगत 01 मार्च 2019 को छत्तीसगढ़ विधानसभा की समिति कक्ष में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में समीक्षा की गई थी। बैठक में यह तय किया गया था कि निर्माणाधीन स्काई वाक के संबंध में आम जनता, जनप्रतिनिधि, लालगंगा-बाम्बे मार्केट-जयस्तंभ चौक के व्यापारियों, बुद्धिजीवियों का अभिमत लिया जाए तथा सुझाव के अनुसार आगामी कार्रवाई तय की जाए। 

छत्तीसगढ़ : प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन मे कांग्रेस सेवादल की प्रथम बैठक

0

नव-नियुक्त प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकर व प्रदेश महामंत्री व संचार विभाग अध्यक्ष एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी जी द्वारा प्रदेश मुख्य लय राजीव भवन के कॉन्फ्रेंस हाल मे सेवादल का प्रथम बैठक लिया जा रहा है

सस्ते एलईडी के बाद मोदी सरकार देगी सस्ते एसी, बिजली के बिल में होगी कमी

0

मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान सस्ते एलईडी बल्ब देकर एक रिकॉर्ड बनाया था। अब सरकार की योजना आम लोगों तक सस्ते एयरकंडिशनर पहुंचाने की है। ये एसी बाजार मूल्य से काफी सस्ते होंगे और इनसे बिजली का बिल भी बहुत कम आएगा यानी ये एनर्जी एफिशिएंट होंगे। भारत में गर्मी के दिनों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। एसी की मांग में तेजी को देखते हुए भारत सरकार के बिजली मंत्रालय का संयुक्त उद्यम ईईएसएल जल्द ही बाजार मूल्य से 15 से 20 प्रतिशत सस्ते एसी आम लोगों को उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है।

एनर्जी एफिशिएंट एसी वक्त की मांग
सहयोगी वेबसाइट जी बिजनेस में प्रकाशित खबर के अनुसार ईईएसएल के एक अधिकारी ने बताया, ‘ईईएसएल का मकसद देश में एनर्जी एफिशिएंट बिजली उपकरणों को बढ़ावा देना है। देश में एसी की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसलिए कार्बन उत्सर्जन संबंधी चुनौतियों का सामना करने के लिए एनर्जी एफिशिएंट एसी वक्त की मांग है। इसके लिए कई कंपनियों के साथ बातचीत जारी है।’ उन्होंने बताया, ‘एनर्जी एफिशिएंट होने के कारण इन एसी से बिजली की खपत कम होगी और ईईएसएल के चैनल की मदद से हम इन्हें कम कीमत में ग्राहकों को उपलब्ध करा सकेंगे।’

एसी की मांग बढ़ने से कार्बन उत्सर्जन भी बढ़ेगा
ईईएसएल का कहना है कि देश में एसी की तेजी से बढ़ती मांग के चलते कार्बन उत्सर्जन भी बढ़ेगा। एक अनुमान के मुताबिक एसी और रेफ्रीजरेटर से ग्लोबल वर्मिंग में 14-27% की बढ़ोतरी होगी। उम्मीद है कि ईईएसएल के एसी अगले 1-2 महीनों के दौरान बाजार में आ जाएंगे. ईईएसएल के एसी के साथ 3 साल की कप्रेहेंसिव वारंटी मिलेगी. संस्थागत खरीदारों के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले एसी भी पेश किए जाएंगे। माना जा रहा है कि इन एसी के बाजार में आने से बिजली की खपत में 30-35 प्रतिशत की कमी आएगी।
ईईएसएल के मुताबिक ऐसे में भारत को अत्यधिक कार्यकुशल एसी की जरूरत है, जिनमें एनर्जी एफिशिएंसी रेशियो 3.5 से अधिक हो। इसके साथ ही इनका सस्ता होना भी जरूरी है। ईईएसएल के मुताबिक ‘इस लक्ष्य को पाने के लिए हम मैन्युफैक्चरर के साथ काम कर रहे हैं, ताकि ईईएसएल सुपर-एफिशिएंट एयर कंडिशनिंग प्रोग्राम (एरएअढ) के तहत बहुत कम बिजली की खपत से चलते वाले एसी बाजार में पेश किए जा सकें।’ माना जा रहा है कि सरकार की इस पहल में एलजी, पेनासोनिक, ब्लू स्टार और गोदरेज जैसी कंपनियां शामिल हो सकती हैं।

टीवी चैनलों पर एक महीने के लिए नहीं जाएंगे कांग्रेस प्रवक्ता

0

कांग्रेस पार्टी ने एक महीने के लिए अपने प्रवक्ता टीवी डिबेट में नहीं भेजने का फैसला किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने टीवी चैनलों से अपील की है कि वह अपने शो पर कोई भी पार्टी प्रतिनिधि को शामिल न करें। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। सुरजेवाला ने ट्वीट किया है, ‘कांग्रेस ने एक महीने के लिए पार्टी प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट में नहीं भेजने का पैसला किया है। अभी मीडिया चैनलों और संपादकों से अपील है कि वे अपने शो में कांग्रेस के किसी भी प्रतिनिधि को शामिल न करें।’ वहीं दूसरी ओर लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारण अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी को मनाने के लिए दिल्ली और राजस्थान सहित कांग्रेस की कई प्रदेश इकाइयों ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि गांधी के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित और पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे अपना फैसला बदलकर पार्टी का नेतृत्व जारी रखने का आग्रह किया है। डीपीसीसी के नेताओं और कार्यकतार्ओं ने गांधी के आवास पर एकत्र होकर राहुल गांधी के पक्ष में नारेबाजी भी की. दूसरी तरफ, राजस्थान, गोवा और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस इकाइयों ने प्रस्ताव पारित कर आग्रह किया कि वह इस्तीफे की पेशकश वापस लें। वैसे, कांग्रेस नेताओं के एक धड़े के बीच यह चर्चा भी है कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश से पीछे नहीं हटते हैं तो अगले कुछ दिनों के भीतर कोई अंतरिम व्यवस्था हो सकती है, हालांकि पार्टी की पूरी कोशिश होगी कि गांधी अपने पद पर बने रहें।

टीएस सिंहदेव ने ली ओडिशा प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक

0

भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इन दिनों ओडिशा दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित सांसदों, विधायकों व प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली एवं उनका सम्मान किया।