Home Blog Page 3072

इंस्पेक्टर बन गया सांसद तो भी DSP को किया सैल्यूट, फोटो Viral

0

आंध्र प्रदेश में YSRCP ने TDP को बुरी तरह से हरा दिया. विधानसभा के साथ-साथ YSRCP ने लोकसभा में भी शानदार प्रदर्शन किया. आंध्र प्रदेश के हिन्दूपुर सीट से YSRCP से गोरंता माधव उम्मीदवार थे. वह इस चुनाव में जीत गए. माधव इससे पहले आंध्र प्रदेश की पुलिस सेवा में थे. अब वह सांसद बन चुके हैं. उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. माधव की वायरल हो रही तस्वीर में वह एक डीएसपी को सैल्यूट कर रहे हैं.

सांसद के पुराने बॉस थे डीएसपी

माधव अनंतपुर जिले में सर्किल इंस्पेक्टर थे. इस तस्वीर में माधव अपने पूर्व बॉस को सैल्यूट कर रहे हैं. इसके जवाब में डीएसपी ने भी सैल्यूट किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह तस्वीर 23 मई की है, जब काउंटिंग चल रही थी.

रिपोर्ट के अनुसार जब माधव से पूछा गया कि डीएसपी को क्यों सैल्यूट किया तो उन्होंने कहा कि ‘पहले मैंने डीएसपी को सलामी दी और फिर उन्होंने मुझे सैल्यूट किया. मैं उनका फैन हूं.’ दरअसल, TDP नेता और अनंतपुर से पूर्व सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने पुलिस फोर्स पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का विचार किया था.

पाकिस्तान में तोड़ा गया ऐतिहासिक गुरु नानक महल, चुरा ले गए खिड़कियां

0

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरु नानक महल के कुछ हिस्सों को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महल में लगे काफी महंगे बताए जा रहे खिड़की और दरवाजे को तोड़ा गया, जिसे बाद में बेच दिया गया. गुरु नानक महल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है.

क्या है मामला

पाकिस्तान के डॉन अखबार के मुताबिक ये महल चार मंजिला बिल्डिंग है जिसकी दीवारों पर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की तस्वीरें बनी है. बाबा गुरु नानक महल चार सौ साल पहले बनाया गया था. यहां लाखों की संख्या में भारत और विदेश से सिख तीर्थ यात्री आते हैं.

मुख्य तौर पर ये महल लाहौर से सौ किलोमीटर दूर नारौवल शहर में है. इसमें कुल मिलाकर 16 कमरे हैं और हर कमरे में तीन-तीन दरवाजें लगे हैं. इसके अलावा हर कमरे में कम से कम चार वेनिलैटर्स भी हैं.

नहीं पता कौन करता है देखभाल?

यहां महल के नजदीक एक गांव के रहने वाले मोहम्मद असलम ने बताया कि वो लोग इसे महलान कहते हैं. उन्होंने कहा, ”कुछ साल पहले यहां कनाडा से एक शिष्ठमंडल आया जिसमें एक महिला भी थी. वो सब यहां आकर काफी खुश हुए थे.”

डॉन के मुताबिक इस महल पर किसका मालिकाना हक है और इसकी देखभाल की जिम्मेदारी किसकी है इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं.

करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण 

बता दें कि इन दिनों करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है. इसका मकसद है सिख श्रद्धालुओं के लिए गुरुनानक देव की पवित्र धरती तक पहुंच और आवाजाही आसान बनाना. भारत में इसका उद्घाटन 26 नवम्बर को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया था.

हाइट बढ़ाने के लिए करें ये काम, होगा फायदा

0

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी हाइट अच्छी हो? कई लोग कम हाइट को लेकर हीन भावना से भी ग्रस्त होते हैं. हाइट एक उम्र तक ही बढ़ती है ऐसा माना जाता है कि 25 की उम्र के बाद हाइट बढ़नी बंद हो जाती है. इसलिए बेहतर है कि आप शारीरिक विकास की सही उम्र में ही इस तरफ ध्यान दें और संतुलित आहार ग्रहण करें ताकि आगे जाकर दोस्त आपको ‘छोटू’ कहकर न चिढ़ा पाएं. क्या आप भी अपनी हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो करें ये काम:

किशोरावस्था में कदम रखने के साथ ही लोगों का का शारीरिक विकास अवरुद्ध हो जाता है. इसका मुख्य कारण ग्रोथ हार्मोन का धीमे बनना है. यही वजह है कि 25 की उम्र के बाद हाइट बढ़नी बंद हो जाती है. अच्छी हाइट के लिए संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है. नियमित रूप से खाने में पोषण युक्त आहार शामिल करें.

अंडे की जर्दी, मछली (जिनमें विटामिन E की मात्रा ज्यादा हो), हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, सूखे मेवे, फल, दुग्ध उत्पाद अपने नियमित आहार में शामिल करें. विटामिन, आयरन, मिनरल्स और पोषक तत्वों से युक्त आहार नियमित रूप से लें. दिन में 6 से 8 ग्लास पानी जरूर पिएं. ऐसा करने से शरीर के विषैले तत्व पसीने के जरिए बाहर निकल जाते हैं.

प्रयास करें कि ऐसा भोजन ग्रहण करें जिसमें कि ट्रांस फैट की मात्रा न के बराबर हो. दरअसल, शरीर इस वसा को आसानी से पचा नहीं पाता है. इससे एक्स्ट्रा एनर्जी भी खर्च होती है. हाइट बढ़ाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें. स्ट्रेचिंग करने से बॉडी की ग्रोथ अच्छी होती है. जिससे हाईट भी बढ़ती है. हाइट बढ़ाने के लिए रस्सी कूद, ऊंची कूद, रस्सियों को पकड़ कर लटकना जैसे कई व्यायाम हैं. नियमित रूप से व्यायाम करने पर आप 25 साल की उम्र से पहले तक के समय में अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं.

Google की इस ऐप से मिनटों में बुक करें TRAIN टिकट, नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

0


अगर आप छुट्टियों में कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे ज्यादा जरूरी है कि सही समय पर टिकट बुक करवाना. क्योंकि हमारे ज़्यादातर प्लान्स टिकट ना मिलने की वजह से कैंसल हो जाते हैं. तो अगर आपको टिकट नहीं मिलती तो इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा ऐप लेकर आए हैं जिससे आप मिनटों में टिकट बुक कर सकते हैं.  इस ऐप का नाम Google Pay है. इससे आप पैसे ट्रांसफर करने, बिल पे करने के साथ अब टिकट भी बुक कर सकते हैं. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) से पावर्ड यह सर्विस हाल ही में  रोलआउट हुई है. गूगल पे से एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूज़र्स ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं.

Google Pay से ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट

– ऐप स्टोर से Google Pay ऐप डाउनलोड करें और बिजनेस सेक्शन में जाकर Trains पर टैप करें.
– इसके बाद Book Train Tickets का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें.

– इसके बाद आपको डेस्टिनेशन और यात्रा की तारीख और कौन सा टिकट चाहते हैं वो डालना होगा.
– ऐसा करने के बाद आपको नीचे वहां जाने वाली ट्रेन्स दिख जाएंगी जिसमें आप सीट अवेलेबिलिटी भी चेक कर सकते हैं.
– इसके बाद जिस ट्रेन में टिकट खाली है उसे सेलेक्ट करने के बाद आगे जाएं.

– ऐसा करने के बाद आपको अपना IRCTC यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा फिर पैसेंजर का नाम फीड करना होगा. यह सब फीड करने के बाद Continue पर टैप करें.
– इसके बाद पेमेंट मैथड सेलेक्ट करें और प्रोसीड पर टैप करें और फिर UPI PIN डालें.
– ऐसा करने के बाद आपको IRCTC पासवर्ड और Captcha डालना होगा और फिर Submit बटन पर क्लिक करना होगा.
– यह करने के बाद आपका टिकट बुक हो जाएगा और आपके स्क्रीन पर उसकी जानकारी आ जाएगी

कैंसिल भी कर सकते हैं टिकट
यूजर्स इस गूगल पे ऐप के जरिए ट्रेन सर्च करने, बुकिंग करने के साथ-साथ कैंसिल भी कर सकेंगे. इसके अलावा वे आसानी से सीट अवेलेबिलिटी, जर्नी ड्यूरेशन, ट्रैवल टाइम आदि की भी जानकारी इस ऐप से पा सकेंगे. टिकट बुकिंग फीचर को एक्सेस करने के लिए यूजर्स के पास IRCTC अकाउंट होना जरूरी है और इस ऐप से टिकट बुकिंग करने पर कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा.

सरकार गिरने की अटकलों के बीच कमलनाथ ने निकाला ये नायाब फॉर्मूला

0


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की शिकस्त के बाद मध्य प्रदेश में सरकार गिरने की अटकलें तेज हो गई हैं. राज्‍य का सियासी पारा चढ़ने लगा है. इस बीच, कमलनाथ ने सभी मंत्रियों को सावधान रहने को कहा है. कमलनाथ ने सभी मंत्रियों और विधायकों से कहा कि एकजुट रहकर विपक्ष की सभी साजिशों को नाकाम करना है. कमलनाथ ने इस विषम परिस्थिति से निपटने के लिए एक नायाब तरीका निकाला है.

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने एक-एक मंत्री को पांच-पांच विधायकों को संभालने और उनकी देखरेख करने की जिम्‍मेदारी दी है, ताकि विधायकों में किसी तरह का असंतोष न फैले.

दरअसल, हाल ही में संपन्‍न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मध्‍य प्रदेश में करारी हार का सामना करना पड़ा. राज्‍य की 29 लोकसभा सीटों में से पार्टी को केवल एक सीट पर ही जीत मिली है. बेहद खराब प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है.

बीजेपी चाहती है शक्ति परीक्षण

पिछले हफ्ते भोपाल में बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने की बात की थी. तब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि उनकी सरकार को कोई संकट नहीं है. अब कांग्रेस नेता ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘मुख्‍यमंत्री ने अपनी पार्टी के 27 कैबिनेट सहयोगियों में से हर एक को पांच-पांच विधायकों की देखभाल करने के लिए कहा है.

कांग्रेसी नेता के अनुसार, कमलनाथ ने सभी विधायकों के एकजुट रहने और उनकी समस्‍याओं के त्‍वरित निवारण कराने का निर्देश दिया है. एक निर्दलीय विधायक भी कमलनाथ की कैबिनेट का हिस्‍सा है. मध्‍य प्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में राज्‍य की 230 में से कांग्रेस ने 114 और बीजेपी ने 109 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि राज्‍य में सरकार के गठन के लिए 116 की संख्‍या चाहिए थी. तब कांग्रेस ने बीएसपी के दो, एसपी के एक और निर्दलीय चार विधायकों के समर्थनी से सरकार बनाई थी.

कांग्रेस ने राज्‍य में 15 साल के इंतजार के बाद सत्‍ता में वापसी की है. कांग्रेस नेता ने कहा कि कमलनाथ ने रविवार को मंत्रियों के साथ दो बैठकें की. उसके बाद विधायकों की देखभाल की बात की गई.

PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे इन देशों के नेता, पाकिस्तान से बनाई दूरी

0


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया है. अब प्रधानमंत्री पद के लिए 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरो पर है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बिम्‍सटेक (BIMSTEC) के सभी प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है. सभी प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्‍मीद भी है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने पहले कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण के दौरान सार्क देशों के नेताओं को आमंत्रित किया था. इसमें पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शामिल थे. हालांकि इस बार पाकिस्‍तान से दूरी बनाई गई है. उसे आमंत्रण नहीं भेजा गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के बड़े नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा. कुछ मेहमानों के नाम भी सामने आ चुके हैं. दक्षिण के मशहूर अभिनेता और हाल ही में राजनीति में एंट्री लेने वाले कमल हासन शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं. साथ ही TRS चीफ केसीआर और YSR कांग्रेस पार्टी के चीफ वाई एस जगनमोहन रेड्डी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. वाई एस जगनमोहन रेड्डी भी 30 मई की दोपहर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

इन देशों को किया गया आमंत्रित
विदेश मंत्रालय की ओर से BIMSTEC देशों के नेताओं को प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है. BIMSTEC देशों में बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाइलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं. इसके अलावा विदेश मंत्रालय की ओर से मॉरिशस के प्रधानमंत्री और किर्गिस्तान रिपब्लिक के राष्ट्रपति को भी समारोह में शामिल होना का न्योता दिया गया है.

शाम 7 बजे लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.’ बता दें कि राष्ट्रपति ने शनिवार को बीजेपी और एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नामित करते हुए केंद्र में नई सरकार बनाने का निमंत्रण दिया था.

इस्तीफे की ज़िद पर अड़े राहुल गांधी, नया अध्यक्ष ढूंढने के लिए 4 दिनों में फिर होगी CWC की मीटिंग

0

लोकसभा चुनावों 2019 में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीइस्तीफा देने की ज़िद पर अड़े हुए हैं. कांग्रेस के दो सीनियर नेताओं केसी. वेणुगोपाल और अहमद पटेल ने उन्हें मनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन राहुल ने साफ कह दिया कि पार्टी उनका रिप्लेसमेंट जल्द ढूंढ लें. राहुल अब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के रूप में काम करना चाहते हैं. ऐसे में खबर है कि कांग्रेस चार दिनों में वर्किंग कमिटी की मीटिंग बुलाने की तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस मीटिंग में राहुल गांधी के रिप्लेसमेंट पर विचार किया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस वर्किंग कमिटी की मीटिंग में आखिरी बार राहुल गांधी को मनाने की कोशिश होगी, फिर भी अगर वह अपनी ज़िद पर अड़े रहे, तो उनकी जगह लेने के लिए कुछ सीनियर नेताओं के नामों पर विचार किया जाएगा. नए अध्यक्ष के लिए किन नामों की चर्चा है, फिलहाल इस पर कुछ नहीं कहा गया है.

कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के काम करेंगे राहुल

बता दें कि शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की मीटिंग के दौरान राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे की पेशकश की थी. उन्होंने कहा था कि वह एक सामान्य कार्यकर्ता की हैसियत से काम करना चाहते हैं. राहुल ने ये भी कहा था कि वह देश भर में घूम कर कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने का काम करेंगे.

कोई नॉन गांधी को नया अध्यक्ष
इस्तीफा देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका का नाम भी आगे न बढ़ाया जाए. उनका रिप्लेसमेंट कोई नॉन गांधी होना चाहिए.

बड़े नेताओं से हैं नाराज़
इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में राहुल गांधी चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं के ढीलेपन को लेकर उन पर निशाना साधा था. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी से आगे अपने बेटों को रखा. उन्हें टिकट दिलाने के लिए दबाव बनाया गया. इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम शामिल है.

इन नेताओं के बच्चों को मिली चुनाव में हार
चुनाव में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव की बेटी सुष्मिता देव, कमलनाथ के बेटे और चिदंबरम के बेटे हार गए. जब राहुल गांधी ने बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी, तो पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भावुक हो गए. उन्होंने कहा था कि अगर राहुल गांधी इस्तीफा देते हैं, दक्षिण से कांग्रेस कार्यकर्ता सुसाइड कर सकते हैं.

नए सांसदों से मिलने से किया इनकार
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल ने नवनिर्वाचित सांसदों से मिलने से इनकार कर दिया है. राहुल ने सभी बैठकें और अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

राहुल को मिला प्रियंका का साथ
हालांकि, राहुल गांधी के करीबी सूत्रों ने बताया, वह इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं, लेकिन वह पद को ‘खाली’ नहीं छोड़ेंगे. नया अध्यक्ष चुनने के लिए वे पार्टी को समय देंगे. राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी कथित तौर पर उनके फैसले के साथ हैं.

सुरजेवाला ने इस्तीफे की खबरों को किया खारिज
दूसरी ओर अटकलों के बीच कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने CWC की ओर से जारी एक बयान ट्वीट कर के स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी के इस्तीफों की अटकलें गलत हैं.

हार के बाद अब तक 13 नेताओं का इस्तीफा
लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद अब तक 13 बड़े नेता इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं. सबसे पहले महाराष्ट्र में पार्टी के प्रभारी अशोक चव्हाण ने इस्तीफा देने की बात कही थी. इसके बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, झारखंड कांग्रेस चीफ अजय कुमार और असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने इस्तीफा दिया. यूपी कांग्रेस चीफ राज बब्बर, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं.

इसके अलावा मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम कमलनाथ ने भी राज्य में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की बात कही थी

अजय देवगन की फिल्म की 11वें दिन भी धांसू कमाई, कमा डाले इतने करोड़

0

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ रिलीज के 11 दिन बाद भी धांसू कमाई रही है। अजय देवगन की फिल्म ने 11वें दिन तक करीब 74 करोड़ की कमाई कर डाली है। फिल्म ने इस हफ्ते की शुरूआत यानी शुक्रवार को 3.58 करोड़, शनिवार को 4.78 करोड़ की कमाई की थी। शनिवार तक अजय देवगन  की फिल्म  ‘दे दे प्यार दे’ ने बॉक्स ऑफिस पर 69.41 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की कमाई को लेकर तरण आदर्श ने जानकारी दी है। इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म अपनी लागत निकालने के करीब पहुंच जाएगी। अजय देवगन की फिल्म  ‘दे दे प्यार दे’ भारत में 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, जबकि पूरे वर्ल्ड वाइड 3750 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

राहुल, सोनिया समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष और संप्रग अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस नेता आज प्रात: पंडित नेहरू की शांति वन स्थित समाधि गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की आज 55वीं पुण्यतिथि है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार बन रही है ’नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी’ : जांजगीर-चांपा जिले में 136 गौठान के लिए 22 करोड़ की स्वीकृति

0

छत्तीसगढ़ राज्य का जांजगीर-चांपा कृषि प्रधान जिला है, यहां कि महानदी, हसदेव नदी, लीलागर नदी का जल और हसदेव-बांगो बांध की सिचाई  का लाभ यहां के मेहनतकश किसान लेते हैं। राज्य सरकार ने अब इसी दिशा में और आगे बढ़ते हुए खेती-किसानी के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने के लिए ’नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी‘ को मॉडल तरीके से क्रियान्वित करने की योजना प्रारंभ की है। जिले में इसके लिए 136 गौठान स्वीकृत किए गए है।
इसी अवधारणा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की पारंपरिक एवं प्रचलित व्यवस्था गौठान और चारागाह को फिर से मजबूत करना और बनाए रखना है। जांजगीर-चांपा जिले में इसके तहत न्यूनतम तीन एकड़ भूमि में औसत 300 पशुओं की दृष्टि से गौठान बनाया जा रहा है। गौठान के चारों तरफ बाहरी परिधि में वाटर एब्जॉर्प्सन ट्रेन्च, मध्य में चैन लिंक्ड वायर मेश फैसिंग, अंदरूनी परिधि में पैटल पु्रफ ट्रेन्च, गोबर संग्रहण के लिए कम्पोस्टिंग पिट, पानी के सोलर ऊर्जा से संचालित पंप, जल निकासी हेतु नाली, कीचड़ से बचाव के लिए मुरूम-स्टोेन डस्ट का बिछाव किया गया है। पशुओं के पीने के लिए पानी की टंकियां, कम्पोस्ट खाद निर्माण के लिए नाडेप तथा वर्मी कम्पोस्ट टंकियां तैयार की जा रही है।
गौठान परिसर में ही कम्पोस्ट एवं जैविक खाद बनाने के लिए घुरवा विकसित किया गया है, इस खाद से मिट्टी की उर्वरा शक्ति और मिट्टी की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी। गोठान परिसर में पशुओं के लिए चारा की भी व्यवस्था की जा रही है। ग्राम गौठान समिति द्वारा गौठान का संचालन किया जाएगा। बीमार, अक्षम गौधन एवं अन्य मवेशियों की देखभाल के लिए भी समिति कार्य करेगी। सड़क आदि में बैठे लावारिश पशुओं को भी इससे सुरक्षित आश्रय मिलेगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। गौठानों में पशुओं की देखभाल करने, जैविक खाद बनाने जैसे कार्यों से भी रोजगार उपलब्ध होगा।
जिले में 136 गौठानों के लिए 22 करोड़ 24 लाख 49 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें महात्मा गांधी नरेगा मद से कुल 21 करोड़ 32 लाख 74 हजार रूपये स्वीकृत किया गया हैै, जिसमें 5 करोड़ 8 लाख 3 हजार रूपये मजदूरी के लिए एवं 16 करोड़ 24 लाख 71 हजार रूपये सामग्री के लिए शामिल है। इसके अलावा 14वें वित्त से 21 लाख 74 हजार रूपये की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। जिले में इसके तहत जनपद पंचायत अकलतरा और बम्हनीडीह में 12-12, बलौदा में 13, डभरा में 20, नवागढ़ में 17, पामगढ़ में 11, सक्ती में 19, जैजैपुर और मालखरौदा में 16-16 गौठानों की स्वीकृति प्रदान की गई है।