Home Blog Page 3092

31 मई तक बैंक खाते में रखें 342 रुपये, नहीं तो 4 लाख का होगा नुकसान

0

अगर आपने केंद्र सरकार की दो योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) को लिया हुआ है तो आपको अपने बैंक खाते में बतौर किश्त 342 रुपये रखने होंगे. अगर 31 मई तक यह बैलेंस आपके खाते में नहीं रहा तो इंश्योरेंस रद्द हो जाएगा. बता दें कि PMJJBY और PMSBY के तहत आपको इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है.

4 लाख रुपये का मिलता है इंश्योरेंस
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत कुल 4 लाख रुपये का इंश्योरेंस मिलता है. PMJJBY में 55 साल तक की उम्र तक लाइफ कवर मिलता है. किसी भी कारणवश बीमा कराने वाले की मौत होने पर नॉमिनी को 2 लाख रुपये का कवर मिलता है. यह योजना हर साल रिन्‍यू होती है. इसका वार्षि‍क प्रीमि‍यम 330 रुपये है. 18 से 50 साल तक की उम्र का व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

वहीं PMSBY के तहत बीमा लेने वाले की एक्‍सीडेंट में मौत होने या पूरी तरह से विकलांग होने पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मि‍लता है. स्‍थायी रूप से आंशिक विकलांग होने पर 1 लाख रुपये का कवर मिलता है. 18 से 70 साल तक की उम्र के भारतीय इसका लाभ ले सकते हैं. इसका वार्षिक प्रीमियम 12 रुपये है.

मई में जाता है वार्षिक प्रीमियम
PMJJBY और PMSBY का वार्षिक प्रीमियम मई महीने के अंत में जाता है. PMJJBY का वार्षिक प्रीमियम 330 रुपए है. जबकि PMSBY का प्रीमियम 12 रुपए है. कुल मिलाकर दोनों इंश्योरेंस का प्रीमियम 342 रुपए है. अगर मई के अंत तक यह बैलेंस आपके खाते में नहीं रहा तो इंश्योरेंस रद्द हो जाएगा. 

क्या है योजना की शर्तें
>> अकाउंट बैलेंस मेनटेन नहीं होने पर इंश्योरेंस रद्द हो जाएगा.
>> बैंक अकाउंट बंद होने की स्थिति में इंश्योरेंस रद्द हो जाएगा.
>> एक बैंक अकाउंट ही इस योजना से जोड़ा जा सकता है.
>> प्रीमियम जमा नहीं करने पर दोबारा रिन्यू नहीं होगा.

मोदी- नाथूराम गोडसे पर दिया गया बयान कभी माफ़ नहीं करूंगा: लोकसभा चुनाव 2019

0

हाल ही में, भोपाल लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर के महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर विवाद पैदा हो गया था.

इसके बाद पीएम मोदी ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अपनी नाराज़गी जताई है. उन्होने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर या जो भी इस तरह का बयान देगा उसे माफ़ नहीं करेंगे.

शुक्रवार को पीएम मोदी ने इंटरव्यू दिया है जिसमें पत्रकार ने सवाल किया, ”आपने गांधी जी की बात की और हर समय गांधी का नाम लेकर आगे बढ़ते हैं, हर समय आप गांधी की विचारधारा की बात करते हैं. लेकिन साध्वी प्रज्ञा ने जिस तरह बयान दिया गोडसे को लेकर. हालांकि उन्होंने बाद में माफ़ी मांग ली. पार्टी की तरफ से कार्रवाई की बात भी चल रही है. लेकिन क्या आपको लगता है इस तरह के उम्मीदवार खड़ा करना और इस तरह बात करना गलत है?”

इसी सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ”गांधी जी या गोडसे के बारे में जो भी बात की गई है या जो भी बयान दिए गए हैं, ये भयंकर खराब हैं.”

पने इंटरव्यू में पीएम ने कहा, ”हर प्रकार से घृणा के लायक हैं. आलोचना के लायक हैं, सभ्य समाज के अंदर इस तरह की भाषा नहीं चलती है. इस प्रकार की सोच नहीं चल सकती. इसलिए ऐसा करने वालों को सौ बार आगे सोचना पड़ेगा. दूसरा, उन्होंने माफ़ी मांगली ये अलग बात है. लेकिन मैं अपने मन से माफ़ नहीं कर पाऊंगा.”

बीजेपी अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर भी मोदी की नराज़गी दिखाई दी. जिसमें इंटरव्यू का स्ट्रीनशॉट लगाकर उनका बयान शेयर किया गया.

क्या कहा था प्रज्ञा ने?

इंटरव्यू से एक दिन पहले ही प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ने कहा कि, “नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे.”

साथ ही उन्होंने कहा, “जो लोग उन्हें आतंकवादी कहते हैं उन्हें अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए. ऐसे लोगों को इन चुनावों में लोग मुंहतोड़ जवाब देंगे. “

बीजेपी ने प्रज्ञा के बयान से पल्ला झाड़ लिया है. बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि ‘पार्टी उनके बयान से सहमत नहीं है. पार्टी उनसे सफ़ाई मांगेगी, उन्हें सार्वजनिक रूप से इस बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए.’

इस बीच भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कहा कि अमित शाह, और प्रदेश की बीजेपी इकाई बयान जारी करें और देश से माफ़ी मांगें.

दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं इस बयान की निंदा करता हूं, नाथूराम गोडसे हत्यारा था, उसकी तारीफ़ करना देशभक्ति नहीं है, ये देशद्रोह है.”

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ‘गोडसे के वारिस, सत्तारूढ़ बीजेपी की ओर से भारत की आत्मा पर हमला है. बीजेपी के नेता राष्ट्रपिता के हत्यारे को सच्चा देशभक्त बता रहे हैं और जिन लोगों ने देश के लिए जान दे दी जैसे हेमंत करकरे, उन्हें देशद्रोही बता रहे हैं.’

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दी शुभकामनाएं

0

 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने प्रेम, करूणा एवं अहिंसा की भावना को सर्वोपरि मानते हुए पूरे विश्व को नई राह दिखाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में भी भगवान बुद्ध की शिक्षा प्रासंगिक है। इस समय आवश्यकता है कि समाज में सामाजिक सद्भाव और बंधुत्व कायम रखने के लिए उनके आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलें।

छत्तीसगढ़ : 21 मई को मनाया जाएगा आतंकवाद विरोधी दिवस

0

आतंकवाद के कारण आम जनता को हो रहे कष्टों, हिंसा एवं आतंक से राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव से आम लोगों को अवगत कराने, विशेष रूप से युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखने के उद्ेश्य से राज्य शासन द्वारा 21 मई को पूरे राज्य में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शासन के समस्त विभागों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल, समस्त विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों को पत्र लिखकर आतंकवाद विरोधी दिवस मनाये जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दिन महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, चर्चाएं, सेमीनार, व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। पोस्टर, पॉम्पलेट, समाचार पत्रों, पत्र-पत्रिकाओं, आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से आतंकवाद और हिंसा के विरूद्ध आम जनता को जागरूक बनाने अभियान चलाया जाएगा। स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक समारोह के रूप में जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में आतंकवाद विरोधी शपथ ली जाएगी।

मोदी से अच्छा तो अमिताभ बच्चन को पीएम बना देते: प्रियंका गांधी

0

लोकसभा चुनाव 2019 में आखिरी चरण की वोटिंग से पहले प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा। यूपी के मिर्जापुर में एक रैली के दौरान प्रियंका ने मोदी को अमिताभ बच्चन से भी बड़ा अभिनेता बता दिया।

प्रियंका ने कहा, ”अब आप समझ लीजिए कि आपने दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता को अपना पीएम बना दिया है। इससे तो अच्छा आप अमिताभ बच्चन को ही बना देते, करना तो किसी ने कुछ नहीं था आपके लिए।’

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मोदी को सबसे बड़ा अभिनेता करार दे चुके हैं। अक्षय कुमार ने जब मोदी का इंटरव्यू लिया था, तब भी कांग्रेस नेताओं ने मोदी को एक्टर कहा था।

हफ्तेभर मिनी स्कर्ट पहनकर दफ्तर जाएंगे पुरुष, 17 मई को सेम सेक्स मैरिज पर वोटिंग

0

ताइवान में इन दिनों पुरुष स्‍कर्ट पहन रहे हैं और यह खबर दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। इस पूरे हफ्ते ताइवान में पुरुष स्‍कर्ट पहन कर स्‍कूल, कॉलेज और ऑफिस जाएंगे। दरअसल पुरुष ऐसा करके लैंगिक असमानता को तोड़ने और वैवाहिक समानता के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं। यह बात भी गौर करने वाली है कि ताइवान में 17 मई को सेम सेक्‍स मैरिज पर एक अहम वोटिंग होनी है। ताइवान की संसद इस बात पर बंटी हुई है कि सेम सेक्‍स मैरिज को मंजूरी दी जाए या फिर नहीं।

सोशल मीडिया शेयर हो रही फोटोग्राफ

सोशल मीडिया साइट्स पर स्‍कर्ट में पुरुषों की फोटोग्राफ्स को शेयर किया जा रहा है। इसके अलावा फेसबुक ग्रुप है जिस पर लोगों को ‘पुट ऑन योर मिनी स्‍कर्ट’ यह कह कर स्‍कर्ट पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी और हाईस्‍कूल की ओर से इस तरह की कई फोटोग्राफ्स शेयर की जा रही हैं जिसमें कई पुरुष यहां तक कंपनी के इंप्‍लॉईज तक बिना झिझक स्‍कर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

सेम सेक्‍स मैरिज पर होनी है अहम वोटिंग

ताइवान की कोर्ट ने मई 2017 में आदेश दिया था कि सेम सेक्‍स कपल्‍स के पास भी कानूनी तौर पर शादी करने का अधिकार है। कोर्ट ने इसके साथ ही इसे कानूनी जामा पहनाने के लिए दो वर्ष तक की समय-सीमा तय की थी। अगर 17 मई को ताइवान की संसद में सेम सेक्‍स मैरिज पर बिल पास हो जाता है तो फिर ताइवान एशिया का वह पहला देश बन जाएगा जहां पर सेम सेक्‍स मैरिज को मंजूरी दी जाएगी।

कुछ स्‍टूडेंट्स थे हैरान

स्‍कूल में मिनी स्‍कर्ट पहनकर आए एक टीचर ने बताया कि फुटबॉल खेलते हुए बहुत सारे स्‍टूडेंट्स ने उनसे कहा कि उन्‍होंने जो भी पहना हुआ है, वह वाकई बहुत अजीब है। इस पर उन्‍होंने जवाब दिया कि उन्‍हें इस तरह के कपड़े पहनना पसंद हैं। इसलिए वह अपना मन नहीं मार सकते थे। टीचर के मुताबिक सभी लोग लैंगिक असामनता को तोड़ सकते हैं। ताइवान में आने वाले बिल पर वोटिंग को लेकर एलजीबीटी समुदाय में काफी चिंताएं हैं।

जनमत संग्रह में सेम सेक्‍स मैरिज का विरोध

पिछले वर्ष एक जनमत संग्रह हुआ था। इस जनमत संग्रह में दो तिहाई लोगों ने वैवाहिक समानता का विरोध किया था। उन्‍होंने कहा था कि देश में इस बात को परिभाषित किया जाए कि शादी एक महिला और एक पुरुष के बीच होती है। न्‍यू ताइपे म्‍यूनिसिपल बैनकियाओ सीनियर हाई स्‍कूल के छात्रों ने स्‍कर्ट को लेकर चलाए जा रहे कैंपेन के समर्थन में अपनी राय फेसबुक पर पोस्‍ट की। इन छात्रों के हेड टीचर लाइ छु‍नजिन का कहना है कि वे रुढ़‍िवादी विचारधाराओं को तोड़ना चाहते हैं और साथ ही हर किसी का सम्‍मान करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने अनुरोध किया कि लोग उनकी स्‍कर्ट वियरिंग टीम को ज्‍वॉइन करें।

गले में सोने की चेन याद आने पर 5 घंटे बाद खोला मोर्चरी का फ्रीजर तो चल रही थी ‘लाश’ की सांसें…

0

पंजाब के कपूरथला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 साल की महिला करीब पांच घंटे बाद जिंदा हो गई। महिला ने पानी पिया और फिर अपने घर गई। उसके बाद जो हुआ, उसे जानकर हर कोई हैरान है। बता दें कि एक दिन बाद महिला की फिर मौत हो गई और परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया।

मीडिया खबरों के अनुसार, मामला पंजाब के कपूरथला के काला संघिया गांव का है। पुलिस चौकी काला संघिया के इंचार्ज एएसआइ ठाकुर सिंह और बाबा नंद चंद मृतक देह संभाल घर के सेवादार गुरदीप सिंह ने बताया कि 14 मई दिन मंगलवार को गांव जल्लोवाल निवासी 65 वर्षीय प्रवीण कुमारी ब्रह्म दत्त का शरीर परिजन मोर्चरी के फ्रीजर में रख गए। शाम को जब महिला के परिजन को याद आया कि माता जी के गले में सोने की चेन थी, जिसे उतारा नहीं गया है। सोने की चेन के लिए परिवार वाले शाम को मोर्चरी आये।

मोर्चरी में रखी फ्रीजर खोली तो शरीर में हरकत हो रही थी और सांसें भी चल रही थीं। यह देखकर परिवार वालों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाया गया। उसने वृद्धा को हाथ से पानी का घूंट पिलाया तो उसने पी लिया। वृद्धा की आंखों पर बंधी पट्टी हटाकर आंखों पर पानी मारा गया, तो उसने आंखें खोल ली।

घर गई और अगले दिन सवेरे दम तोड़ दिया

सेवादार गुरदीप के अनुसार, उसने संभाल घर की कमेटी और पंचायत की मौजूदगी में लिखित तौर पर जीवित होने के बारे में परिजन से लिखवाकर उन्हें वृद्धा सौंप दी। परिजन उसे घर ले गए। बाबा नंद चंद मृतक देह संभाल घर के सेवादार गुरदीप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें खबर मिली कि घर जाने के बाद परिजन रात में वृद्धा को सिविल अस्पताल कपूरथला ले गए, जहां बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

बीजेपी और आरएसएस गॉड के लवर्स नहीं, गोड-से लवर्स हैं: राहुल गांधी

0

हिमाचल प्रदेश के सोलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार, जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “नोटबंदी से पीएम मोदी ने देश को सबसे बड़ा चोट दिया, उन्होंने भयंकर गलती की, लेकिन आज तक मोदीजी ने इसके लिए माफी नहीं मांगी।” उन्होंने आगे कहा, ” मोदी ने अपने कैबिनेट को नोटबंदी के समय रेसकोर्स रोड में ताले से बंद किया था। सच्चाई है, एसपीजी वाले मेरी भी सिक्यॉरिटी करते हैं, इन्होंने मुझको बताया।”

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी के लोग गलतियों से सीखते हैं। मोदी जी गलती से सीखना तो दूर, गलती पहचानते ही नहीं।”

पीएम मोदी के एयर स्ट्राइक वाले बयान पर तंज कसते हुए कह, “पीएम में इतना ज्ञान है। उन्होंने एयरफोर्स के लोगों को कहा, घबराओ मत, बादलों से हमें फायदा मिलेगा। रडार, हवाईजहाज को बादलों में नहीं देख पाएगा। जिनको समझ है, उनकी नहीं सुनते, बस अपनी दुनिया में मगन हैं।”

पुलवामा और मुंबई हमला को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमने कहा कि सरकार, सेना और देश को हमारा 100 फीसदी समर्थन है। जबकि, मुंबई हमले के वक़्त मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, उस पर राजनीति कर रहे थे।” उन्होंने आगे कहा मुंबई में जब हमला हुआ था, ताज होटल में आतंकवादी हिंदुस्तान के लोगों को गोली मार रहे थे, हमला चल रहा था, नरेंद्र मोदी माइक लिए पीसी कर रहे थे। मैं ऐसी बातें बोलता नहीं हूं लेकिन मैंने सोचा कि शहीदों के घर आया हूं इसलिए दिल में जो है बोल दिया।”

उन्होंने राफेल मामले को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के 35 हजार करोड़ रुपए चोरी करके अनिल अंबानी को दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 45 हजार करोड़ रुपए केवल अनिल अंबानी का माफ किया गया।

राहुल गांधी ने कर्जमाफी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल 15 लोगों का 5 लाख 55 हजार करोड़ रुपए का कर्ज मोदी ने माफ किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि आप जो यहां सेब उगाते हैं, जो छोटे व्यवसाय करते हैं, उनका कितना कर्ज माफ किया तो भीड़ से आवाज आई- एक भी रुपया नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी हिमाचल में चाइना का सेब मंगाते हैं।

न्याय योजना पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, “न्याय योजना के तहत 25 करोड़ लोगों के खाते में पैसे डालने चाहते हैं और हम पिछले पांच साल में हुए अन्याय के खिलाफ ही न्याय योजना लाए हैं।”

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इंटरव्यू लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी का टीवी पर इंटरव्यू होता है, उन्हें सवाल दिए जाते हैं, पढ़कर जवाब देते हैं। लोग कहते हैं कि बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है लेकिन नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं आम पेड़ पर चढ़कर खाता हूं। मैंने अपना कुर्ता काट दिया, सूटकेस में कम जगह थी, नया आइडिया आया और कुर्ता काट दिया। कौन सी दुनिया में हैं पीएम मोदी? पीएम मोदी ने एक प्रेस कांफ्रेंस नहीं कर सकते हैं। मीडिया वाले मुझसे पूछते हैं कि किसानों के बारे में बताइए, न्याय योजना कैसे चलाएंगे, पैसा कहां से आएगा, किसानों को समर्थन मूल्य कैसे दिलाएंगे। “

इस दौरान राहुल गांधी ने वीरभद्र सिंह की सराहना की और कहा कि 6 बार सीएम रहे वीरभद्र सिंह बोल रहे हैं कि गलती से सीखना चाहिए, यही कांग्रेस नेताओं की बड़ी सोच को दर्शाता है। वह हमेशा वीरभद्र सिंह से गले मिलते हैं और सीखने की कोशिश करते हैं, क्योंकि उनमें तजुर्बा है। लेकिन मोदी जी आडवाणी और अन्य अनुभवी नेताओं से नही सीखते है।

क्या आप भी जानते है, व्हेल भी गाती है गाना

0

 आपकों भी ये जानकर हैरानी होगी कि व्हेल भी गाना गाती है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब आॅस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिट और स्कॉटलैंड की सेंट एंड्रयूज के वैज्ञानिक साथ में व्हेल पर अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वो 13 सालों से व्हेल विभिन्न प्रजातियों पर अध्ययन कर रहे ​थे।

इन्हीं 13 प्रजातियों में 95 व्हेलों पर अध्ययन किया गया। अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों का कहना था कि व्हेल न सिर्फ गाना गाती है बल्कि वो ऐसा आसान सा गाना भी चुनती है, जो उसके समुदाय के लिए याद करने में आसानी हो। फिर इस गाने को गाती है और उसके साथ ही समुदाय की अन्य व्हेल भी उसका गाने में साथ देती है।

इस रिपोर्ट को प्रकाशित कर दिया गया है। जिसमें व्हेल के व्यवहार के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। इसी में यह भी बताया गया है कि व्हेल गाने को बदलते भी रहते हैं।

इनके गाने को बदलने के कुछ ही समय में समुदाय के लोग इस गाने को सीख भी लेते हैं। बता दे कि वैज्ञानिक जिन 95 व्हेल पर अध्ययन किया था वो सभी नर व्हेल थे।

बताया गया है कि व्हेल इसलिए गाना गाती है ताकि अपनी जगह का पता लगा सके और साथ ही गाना गाने से उन्हें दूसरे जीवों का पता भी लग जाता है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि व्हेल अपने शिकार को रिझाने के लिए भी गाना गाते है। गाना गाते समय व्हेल शांत की मुद्रा में रहती है, जिससे शिकार को पास आने में आसानी होती हैं।

मोदी की मेहनत को पलीता लगाने वाले BJP में भी कम नहीं: कुमार विश्वास

0

भाजपा और कांग्रेस नेताओं की बदजुबानी पर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने तंज कसा है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा है – ‘आप क्या समझते हैं कि कांग्रेस के पास ही सैम पित्रोदा और मणिशकर अय्यर हैं? एक भाषण में पांच बार ‘पूज्य बापू’ कहने वाले प्रधानमंत्री के चुनावी-श्रम को पलीता लगाने के लिए उनके घर में भी कम लोग नहीं।’

कुमार विश्वास ने यह बात भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह के उस बयान के बाद दिया है, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश भक्त बताया था। इससे पहले कांग्रेस नेता सेम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर भी ऐसा बयान दे चुके हैं, जिनका खामियाजा पार्टी को चुनावों में उठाना पड़ा।