Home Blog Page 3093

मोदी नहीं, इंदिरा गांधी सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री- तोगड़िया

0

 गुजरात के हिंदूवादी नेता ,डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने चुनाव आयोग पर उंगलिया उठाते हुए आरोप लगाया है कि आयोग के अन्य दलों के लिए अलग मापदण्ड है। और भाजपा के लिए कुछ और, यही नही तोगड़िया ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जिस तरह से देशभर में जिन मुद्दों पर वोट मांग रहे है। वह परिस्थितियों के हिसाब से बदलते रहते है। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे प्रवीण तोगड़िया इंदौर पहुचे। चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दर्जनों तंज कसे । यही नही इस बीच उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह से देश की जनता को गुमराह कर रहे है वह सिर्फ सफेद झूठ है और कुछ नही। तोगड़िया ने मोदी की कार्यशैली को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मोदी आम जनता को सिर्फ बरगला रहे है। जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के नाम पर वह देशभर में वोट मांगते फिर रहे है। वह शर्मनाक है।तोगड़िया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुये कहा कि इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। लेकिन फिर भी उन्होंने इसके एवज में किसी से वोटो की मांग नही की। इस दौरान तोगड़िया ने पश्चिम बंगाल की स्थितियों को लेकर कहा कि यह सिर्फ एक प्रायोजित घटनाक्रम है।क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता वहां जय श्रीराम के नारे लगा रहे है और इसके उलट देशभर में श्रीराम तंबू में बैठे हुए है।

फिलहाल मोदी महगाई,बेरोजगारी, और किसानो के मुद्दे भूल गए है। जबकि मोदी इन मुद्दों पर वोट क्यों नही मांग रहे है। रामलला टेंट में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट में हैं खंडवा। आज रामलला टेंट में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट में हैं।

मोदी को हमने अयोध्या जाने के लिए भेजा था लेकिन वे ट्रिपल तलाक में मुसलमानों की बीवियों के वकील बन गए।यह बात हिंदुस्तान निर्माण दल के प्रवीण तोगड़िया ने गुरुवार को केवलराम चौराहे पर आमसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी पांच साल में कभी अयोध्या के राम मंदिर में नहीं गए। वे अयोध्या से 30 किमी दूर जा सकते हैं लेकिन रामलला के दर्शन करने नहीं गए। खंडवा में नगर निगम तिराहे पर आमसभा की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि खंडवा पाकिस्तान बन गया है क्या।

जहां योगी आदित्यनाथ को सभा की अनुमति मिल सकती है, वहां हमें क्यों नहीं। उन्होंने खंडवा में झांकी और जुलूस निकलने के दौरान युवाओं पर लाठीचार्ज की निदा करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनी तो हिंदुओं पर इस तरह का अत्याचार नहीं होगा। तोगड़िया की सभा के दौरान केवलराम तिराहे पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। आमसभा का समय शाम 4 बजे का था लेकिन वे दो घंटे देरी से छह बजे सभास्थल पर पहुंचे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री विमला वर्मा का निधन

0

 कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विमला वर्मा का निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थी तथा लम्बे समय से बीमार चल रही थीं। पार्टी सूत्रों के अनुसार शहर के दुर्गा चौक के समीप स्थित गिरधर भवन में उनका निवास था तथा वे लंबे समय से बीमार होने के कारण बिस्तर पर ही थी। कल रात अचानक तवियत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें जिला चिकित्सालय सिवनी में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

वर्मा का पार्थिव शरीर उनके निवास गिरधर भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने बताया कि स्वर्गीय वर्मा की अंतिम यात्रा आज शाम निकाली जाएगी तथा अंतिम संस्कार सिवनी के कटंगी रोड स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

प्रियंका के इस लुक का लेडी डायना से क्या है कनेक्शन, देखें पूरी खबर…

0

प्रियंका चोपड़ा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में स्टनिंग डेब्यू किया। फ्रेंच रिवेरा में रेड कारपेट पर चलने से पहले प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। उनका ये लुक लेडी डायना से इंस्पायर था। व्हाइट आउटफिट को सामने लाने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने आईकॉनिक पर्सनैलिटी लेडी डायना की तस्वीर इंस्टा पर शेयर की थी।

प्रियंका की व्हाइट ड्रेस काफी हद तक लेडी डायना के आउटफिट से मैच करती है। लेडी डायना के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने सोफिया लॉरेन, प्रिंसेस मोनाको, ग्रेस कैली की भी तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि प्रियंका का कान्स लुक इनमें से किसी एक आइकन से इंस्पायर होगा। बता दें, प्रिंसेस डायना जब 26 साल की थीं तब उन्होंने प्रिंस चार्ल्स के साथ कान्स फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। लेडी डायना ने कान्स के रेड कारपेट पर कैथरीन वॉकर का डिजाइनर गाउन पहना था।

प्रियंका के इस लुक का लेडी डायना से क्या है कनेक्शन, देखें पूरी खबर...
प्रियंका के इस लुक का लेडी डायना से क्या है कनेक्शन, देखें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी से रोक हटाई

0

सुप्रीम कोर्ट ने शारदा चिटफंड मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक हटा दी है। कोर्ट ने कहा कि आज का आदेश 7 दिन बाद से लागू होगा। तब तक राजीव कुमार की गिरफ्तारी नहीं होगी। उसके बाद सीबीआई राजीव कुमार को गिरफ्तार कर सकती है। इस दौरान वे अग्रिम जमानत की अर्जी किसी अन्य कोर्ट में दायर कर सकते हैं। 

शारदा चिटफंड घोटाले को लेकर सीबीआई के निशाने पर राजीव

शारदा चिटफंड घोटाले में कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार सीबीआई के निशाने पर लगातार चल रहे हैं। दरअसल, राजीव कुमार ने ही चिटफंड घोटालों की जांच करने वाली एसआईटी टीम की अगुआई की थी। टीम की स्थापना 2013 में की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घोटाले की जांच से जुड़ी कुछ अहम फाइल और दस्तावेज गायब हैं। सीबीआई गुम फाइलों और दस्तावेजों को लेकर पुलिस कमिश्नर से पूछताछ करना चाहती है। सीबीआई ने राजीव कुमार पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का भी आरोप लगाया था।

इस मामले में राजीव के अलावा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी ने हलफनामा देकर कहा था कि जांच एजेंसी के आरोप निराधार हैं। इससे पहले सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी है कि राजीव शारदा मामले से जुड़े सबूतों को नष्ट करने की कोशिश में थे। जबकि राजीव की दलील है कि घोटाले से जुड़ा कोई भी साक्ष्य सीधे उनकी निगरानी में नहीं था। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद सीबीआई ने राजीव कुमार से शिलांग में पूछताछ की थी। 
 
2460 करोड़ का शारदा चिटफंड घोटाला

शारदा ग्रुप से जुड़े पश्चिम बंगाल के कथित चिटफंड घोटाले के 2,460 करोड़ रुपए तक का होने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि 80 फीसदी जमाकतार्ओं के पैसे का भुगतान किया जाना बाकी है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, शारदा ग्रुप की चार कंपनियों का इस्तेमाल तीन स्कीमों के जरिए पैसा इधर-उधर करने में किया गया। ये तीन स्कीम थीं- फिक्स्ड डिपॉजिट, रिकरिंग डिपॉजिट और मंथली इनकम डिपॉजिट।

बॉक्सर का किरदार निभायेंगे फरहान अख्तर

0

बॉलीवुड फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर आने वाली फिल्म तूफान में बॉक्सर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। फरहान ने आने वाली फिल्म तूफान के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फरहान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते और पंचिंग बैग को पंच करते दिख रहे हैं। फरहान ने जब इस फिल्म की घोषणा की थी तब उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था, ‘इस फिल्म में एक बॉक्सर की दिल को छूने वाली कहानी होगी।

फिल्म के अन्य स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया गया है। इस साल के अंत तक यह फिल्म फ्लोर पर जा सकती है. फिल्म का निर्देशन राकेश ओम प्रकार मेहरा करेंगे। राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने कहा था, अंजुम राजाबाली ने बॉक्सर की इस खूबसूरत लव स्टोरी को लिखा है। इसमें एक वास्तविक जीवन नहीं है बल्कि एक काल्पनिक चरित्र है। इस स्टोरी में सबसे ज्यादा मुझे जो पसंद आया वो है कि इसमें एक नई आवाज है। इसे लोवर मिडिल क्लास में सेट किया गया है। पूरी दुनिया में बॉक्सिंग कभी भी अमीर लोगों का खेल नहीं रहा।

छत्तीसगढ़ : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में कॉमन सर्विस सेंटर की हुई शुरूआत, 250 प्रकार की होंगी सुविधाएं

0

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट देशभर में पहला एयरपोर्ट बन गया है जहां पर कॉमन सर्विस सेंटर की शुरूआत हुई है। इस कॉमन सर्विस सेंटर में 250 प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। बता दें कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत यह कॉमन सेंटर शुरू हुआ है। कार्यक्रम की शुरूआत सीएसी के सीईओ डॉ. दिनेश त्यागी और एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय की मौजूदगी में हुई सर्विस सेंटर में नागरिक सेवाओं, पासपोर्ट आवेदन, पैन कार्ड आवेदन, श्रमिक पंजीकरण, सरकार कल्याण योजना आवेदन, खाद्य लाईसेंस, ऑनलाइन बिजली भुगतान और ऑनलाइन पेंशन बीमा सहित 250 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

सैलरी के पैसों से कूड़ा बीनने वाले बच्चों को पढ़ा रही पुलिस कांस्टेबल सविता

0

उत्तराखंड के चम्पावत जिले में उत्तराखंड मित्र पुलिस की महिला सिपाही सविता कोहली अपनी व्यस्त ड्यूटी से वक्त निकालकर या ड्यूटी के बाद शाम को अपने खर्च पर बच्चों को शिक्षा दे रही है। इतना ही नहीं स्कूल तक नहीं पहुंचने वाले बच्चों को वो निःशुल्क पढ़ा रही हैं।

सीमांत बनबसा के नगर पंचायत परिसर के खुले आसमान के नीचे बच्चों को पढ़ा रही सविता कोहली बनबसा थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। सविता ने अपनी मेहनत और लगन से कूड़ा चुनने वाले इन बच्चों की तकदीर बदल दी है। अब इन बच्चों के हाथ में कूड़े की थैली की जगह कॉपी-किताबों ने ले ली है।

छत्तीसगढ़ : मतगणना की हर टेबल पर रहेगी माईक्रो आब्जर्वर की नजर

0

लोकसभा निर्वाचन के लिए 23 मई को होने वाली मतगणना में सुबह 8 बजे सबसे पहले डाकमत पत्रों की गिनती शुरू होगी और इसके ठीक आधे घण्टे बाद 8ः30 बजे से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के वोटो की गिनती शुरू हो जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक के प्रतिनिधि के रूप में मतगणना की सभी टेबलों में एक-एक माईक्रो आब्जर्वर भी रहेंगे जो जो मतगणना की संपूर्ण कार्रवाई पर नजर रखेंगे और प्रत्येक चक्र के परिणामों की जानकारी अपने प्रपत्र में भरेंगे और इसकी जानकारी आयोग के प्रेक्षक को देंगे। मतगणना के संबंध में जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. की उपस्थिति में आज माईक्रो आब्जर्वरों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

     गौरतलब है कि केन्द्रीय कर्मचारियों को माईक्रो आब्जर्वर के रूप में मतगणना टेबलों में तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने माईक्रो आब्जर्वरों के दायित्वों और मतगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। माईक्रो आब्जर्वरों को डाकमतपत्रों की गिनती, ईव्हीएम से वोटो की गिनती, वीवीपैट की पर्चीयों की गिनती तथा मतगणना के विधिक प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने मतगणना कार्य में तैनात किए जा रहे सभी माईक्रो आब्जवरों से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य संपादित करने को कहा है। डॉ. बसवराजु ने कहा है कि माइक्रो आब्जर्वर गणना टीम के हिस्सा नही है बल्कि वे केन्द्रीय आब्जर्वर के प्रतिनिधि के रूप में प्रत्येक टेबल में उपस्थित रहेंगे और यह देखेंगे कि गणना टीम आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गणना कार्य संपादित कर रही है कि नही। माइक्रो आब्जर्वरों को प्रदान किये गये प्रपत्र में जानकारी भरकर वे केन्द्रीय प्रेक्षक महोदय को उपलब्ध करायेंगे। मतगणना कार्य हेतु जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है वे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह 6 बजे अपना परिचय पत्र ले कर मतगणना स्थल शासकीय इंजीनियरिंग कालेज सेजबहार पहुंचेेंगे। सभी को सुबह 7 बजे तक मतगणना टेबल में उपस्थित हो जाना है। मतगणना स्थल में मोबाईल फोन सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, पेन, ड्रॉईव पेन अथवा पेंसिल ले जाना मना है। मतगणना अधिकारियों और कर्मचारियों को किस टेबल में उपस्थित होकर मतगणना करनी है यह सुबह 5बजे सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में तीसरे रैण्डमाईजेशन के बाद ही निर्धारित होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर दीपक अग्रवाल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव पांडे भी उपस्थित थे।

गैर-एनडीए दलों को एकजुट करने में जुटीं सोनिया गांधी, 23 मई को बुलाई विपक्ष की बैठक

0

 यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी गैर-एनडीए दलों को एकजुट करने के लिए सक्रिय हो गई हैं। सोनिया गांधी ने 23 मई को विपक्ष के नेताओं की बैठक बुलाई है। 23 मई को ही चुनाव नतीजों का भी ऐलान होगा। हालांकि कांग्रेस की तरफ से बैठक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बताया जा रहा है कि गांधी ने फोन पर विपक्ष के नेताओं से बात की है।

इस बार इस तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं कि किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस एनडीए के बाहर के दलों को एकजुट कर भाजपा को सत्ता से बाहर रखने की कोशिश में जुट गई है। सोनिया लंबे समय से यूपीए की चेयरपर्सन हैं, इसलिए ये जिम्मेदारी खुद उन्होंने ही उठाई है। सीनियर कांग्रेस नेता अहमद पटेल, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत भी सभी विपक्षी दलों को साथ लाने के लिए जुटे हुए हैं।

हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायड ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने 21 मई को दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक बुलाने की बात कही थी। हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात की थी। जिसके बाद गैरभाजपा और गैर कांग्रेस तीसरे मोर्चे की चर्चा भी हो रही है।

देश में 17 वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव हो रहे हैं। 11 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव हुआ था, जिसके बाद छह चरण में वोट डाले जा चुके हैं। सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को 59 सीटों पर वोटिंग होनी है। इसके बाद 23 मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

रायपुर की महिलाओं ने दी ई-साक्षरता की पहली ऑनलाईन परीक्षा

0

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ की नवाचारी पहल के तहत जिला लोक शिक्षा समिति रायपुर द्वारा राजधानी रायपुर के टिकरापारा में संचालित शहरी ई-साक्षरता केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षार्थियों के प्रथम बैच का आज आनलाईन बाह्नय मूल्यांकन जिला पंचायत रायपुर के एमआईएस सेन्टर में संपन्न हुआ।

       कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला लोक शिक्षा समिति रायपुर डॉ. बसवराजु एस. तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सचिव जिला लोक शिक्षा समिति डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित होकर शिक्षार्थियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें इसी तरह अपने भविष्य को बेहतर गढ़ने के लिए प्रेरित किया।

                उल्लेखनीय है कि भारत वर्ष में शहरी साक्षरता कार्यक्रम के तहत राजधानी रायपुर के टिकरापारा में संचालित यह केन्द्र देश का पहला ई-साक्षरता केन्द्र है। इस केन्द्र में 25 महिलाओं ने एक माह के पाठ्यक्रम में ई-साक्षरता के साथ साथ वित्तीय साक्षरता,चुनावी साक्षरता, कानूनी साक्षरता एवं श्रेष्ठ पालकत्व जैसे जीवनोपयोगी मुद्दों पर केन्द्रित शिक्षा प्राप्त की है। आज आयोजित आनलाईन परीक्षा में शहरी श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र की सामान्य परिवार की गृहणियां व बालिकाएं सम्मिलित हुई । छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) द्वारा यह बाह्य मूल्यांकन आयोजित किया गया।

      कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने शिक्षार्थी महिलाओं से मिलकर कार्यक्रम से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। शिक्षार्थी महिलाओं ने बताया कि अब आनलाईन बैंकिंग, जॉब सर्च, विविध लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी हासिल करने के अलावा कम्प्यूटर की आधारभूत जानकारी प्राप्त हुई है। इन जानकारियों से आत्मविश्वास बढ़ा है तथा श्रेष्ठ पालकत्व, वित्तीय साक्षरता,चुनावी साक्षरता, कानूनी साक्षरता जैसे विषयांे पर महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जो उनके लिए भविष्य में लाभदायक साबित होगी।

           ई-साक्षरता की पहली आनलाईन परीक्षा को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर.चन्द्राकार, एसएलएमए के सहायक संचालक प्रशांत पाण्डेय, चिप्स के मदनमोहन उपाध्याय, सौरभ पटेल, प्रवासरंजन शर्मा, स्मार्ट सिटी के श्री आशीष मिश्रा, जिला लोक शिक्षा समिति रायपुर के परियोजना अधिकारी पी.आर.चन्द्राकर, सहायक परियोजना अधिकारी चुन्नीलाल शर्मा, विकासखण्ड परियोजना अधिकारी लोकेश कुमार वर्मा, ताराचंद जायसवाल, केन्द्र प्रभारी नमिता श्रीवास्तव, तारिणी वर्मा, सुषमा तांडी, ई-एजुकेटर खेमन चक्रधारी आदि का विशेष योगदान रहा।