Home Blog Page 3097

‘मेरा घरवाला पंजाबी ए, हर मुसीबत दा सामना ओहनां ने मुस्करांदे होए कीता’- प्रियंका गांधी

0

लोकसभा चुनाव में नेताओं के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. नेता कभी स्थानीय भाषा बोलकर मतदाताओं को अपनी पार्टी की ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं तो कभी आरोप-प्रत्यारोप के जरिए अपनी बात जनता तक पहुंचा रहे हैं. कुछ ऐसा ही एक वीडियो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सामने आया है.

मंगलवार को पंजाब के बठिंडा में रैली करने गई प्रियंका ने लोगों से पंजाबी में बात करके सबको चौंका दिया. जो बोले सो निहाल का जयकारा कराने के बाद प्रियंका ने कहा- ‘मेरा घरवाला पंजाबी ए, हर मुसीबत दा सामना ओहनां ने मुस्करांदे होए कीता. मैं पंजाबियां दी धरती ते पंजाबी कौम नू सलाम करदी हां. पंजाबी कौम हर मुश्किल दा सामना डटके करदी है, अते सदा खुश रहंदे हुए चढ़दी कला विच्च रहंदी है.’

हिन्दी में इसका मतलब है- मेरे पति पंजाबी हैं. उन्होंने हर मुश्किल का सामना मुस्कुरा कर किया. मैं पंजाब की धरती से पंजाबी कौम को सलाम करती हूं. पंजाबी कौम हर मुश्किल का सामना डट कर करती है. वे हमेशा खुश रहते हैं.’

प्रियंका के इस भाषण का वीडियो उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट किया है. रॉबर्ट ने लिखा है- ‘बहुत ख़ूब कहा, प्रियंका ! मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर पंजाब के लोगों को और सभी भारतीयों को सुख-समृद्धि प्रदान करें.’

इस रैली में प्रियंका ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरू नानक के उपदेश ‘तेरा, तेरा’ और ‘सरबत दा भला : सबका भला :’ भी पढ़े. उन्होंने अकाली दल का नाम लिये बिना कहा, लेकिन भाजपा के सहयोगी केवल ‘मेरा, मेरा’ के लिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ प्रचार-दुष्प्रचार में लगे रहते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं और दिखाते हैं कि पिछले 70 साल में कोई विकास ही नहीं हुआ.

प्रियंका ने कहा कि मोदी ने दो करोड़ नई नौकरियां देने का अपना वादा नहीं निभाया. उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच साल में 12,000 किसानों ने खुदकुशी कर ली, लेकिन मोदी किसानों की अनदेखी करते हैं.

पटवारी व भृत्य के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 9 लाख से अधिक की ठगी

0

पटवारी व भृत्य के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 बेरोजगारों से 9 लाख 90 हजार की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों की शिकायत नेवरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

बता दें कि ग्राम देवर तिल्दा निवासी योगेश कुमार साहू (26) ने थाने में शिकायत किया कि ग्राम पाड़ाभाट निवासी आरोपी कृष्ण कुमार वर्मा तिल्दा में किराए से रहता था और अपने आप को मंत्रालय का अधिकारी बताते हुए पटवारी का नौकरी दिलाने की बात कही। इससे योगेश उसके झांसे में आ गया और योगेश अपने और अपनी बहन जागृति साहू को पटवारी के नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी कृष्ण कुमार को 5 लाख 90 हजार रुपए दे दिया।

इसी प्रकार आरोपी कृष्ण कुमार ने ग्राम परसवानी के हुलास साहू से भृत्य के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख रुपए और ग्राम कुंदरू निवासी गोविंद साहू को सरकारी ड्राईवर की नौकरी दिलाने के लिए 2 लाख रुपए ले लिया। जब नौकरी नही लगी तो चारों अपने पैसे वापस मांगने लगे तो कृष्ण कुमार नौकरी लग जायेगा कहकर आश्वासन देता रहा किन्तु नौकरी नही लगा पाया तब फिर पीडि़तों ने अपना पैसा वापस मांगे। इससे पैसे वापस नहीं करने पर पीडि़तों ने इसकी शिकायत नेवरा थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

मप्र 12वीं बोर्ड की परीक्षा में छात्राओं ने मारी बाजी, दृष्टि सनोदिया ने किया प्रदेश में टॉप

0

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को बोर्ड परीक्षिओं के नतीजे घोषित किए। इसमें 12वीं की परीक्षा में दृष्टि सनोदिया प्रदेश भर में सर्वाधिक अंक अर्जित कर अव्वल रहीं। उन्होंने 500 में से 479 अंक अर्जित किए। दृष्टि आर्ट की छात्रा है। उनके अलावा कृषि संकाय में प्रिया चौरसिया, गणित में आर्या जैन और वाणिज्य संकाय में विवेक गुप्ता ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर अव्वल रहे।

12वीं में संस्कार शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कला समूह में संस्कार को 94.8 प्रतिशत अंक मिले है। बता दें कि इस साल भी बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में सबसे अधिक छात्राएं उत्तीर्ण हुईं है। इसमें 63.69 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। 12वीं परीक्षा में 59.15 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। मध्यप्रदेश में 12वीं की परीक्षा में कुल 72.37 प्रतिशत छात्रों को कामयाबी मिली है।

छत्तीसगढ़ : 23 मई को होगी मतगणना, मतदान कर्मचारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

0

लोकसभा चुनाव के मतदान होने के बाद अब केवल मतगणना का कार्य बचा है, जो 23 मई को होने वाला है। इसके लिए जिले में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। इसके तहत बुधवार को सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाऊस में रायपुर तथा बलौदाबाजार जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी शामिल होंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तहत रायपुर लोकसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल को हुआ। इसके बाद ईवीएम को सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सुरक्षा के तौर पर वहां सीआरपीएफ की जवान तैनात है और सीसीटीवी कैमरे से लैस है। जिले में रायपुर लोकसभा अंतर्गत 9 विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना होगी। दो विधानसभा के मतों की गणना बलौदाबाजार जिले में होगी। इसके बाद दोनों जगह के आंकड़े को मिलाकर अंतिम परिणाम की घोषणा की जाएगी।

मतगणना कार्य में लगे कर्मचारी सुबह 6 बजे पहुंचेंगे

मतगणना कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुबह 6 बजे अपना परिचय पत्र लेकर मतगणना स्थल शासकीय इंजीनियरिंग कालेज सेजबहार में पहुंचना है। सभी को सुबह 7 बजे तक मतगणना टेबल में उपस्थित हो जाना है। मतगणना स्थल में मोबाइल फोन सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, पेन ड्रॉईव, पेन अथवा पेंसिल ले जाना मना है। मतगणना अधिकारियों और कर्मचारियों को किस टेबल में उपस्थित होकर मतगणना करनी है, यह सुबह 5 बजे सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में तीसरे रैण्डमाईजेशन के बाद ही निर्धारित होगा।

मान्यता प्राप्त दलों के एजेंट की बैठने की व्यवस्था 

मतगणना कक्ष में बैठक व्यवस्था के अंतर्गत सबसे पहले मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के एजेंट बैठेंगे। इसके बाद राज्यों के मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों के एजेंट जिन्हें आरक्षित प्रतीक के उपयोग की अनुमति प्राप्त हो, इसके बाद पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों के एजेंट तथा सबसे बाद में निर्दलीय प्रत्याशियों के एजेंटों के बैठने की व्यवस्था होगी।

विधानसभावार लगेंगे 14 टेबल

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में रायपुर जिले की सात विधानसभाओं के मतों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के मतगणना कक्ष में 14 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक राउंड में सभी 14 टेबलों पर मतदान केंद्र क्रमांक 1 से शुरू करते हुए मशीनें लाई जाएंगी। एक राउंड की गणना पूरी हो जाने के बाद ही दूसरे राउंड की मशीनें लाई जाएंगी। सहायक मतदान केंद्रों को स्वतंत्र मतदान केंद्र मानते हुए अलग टेबल आवंटित किया जाएगा।

डाकमत पत्रों की पहले गणना

डाकपत्रों की गणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसमें सुरक्षा सैनिकों द्वारा भेजे गए इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट (ईटीपीबी) और साधारण डाक मतपत्र की गणना होगी। इसके लिए अलग गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायक होंगे। एक निर्वाचन क्षेत्र में डाक मतों की गणना के लिए प्रत्येक 500 प्राप्त मतों के लिए एक टेबल आवंटित होगा।

मतगणना अधिकारियों को प्रशिक्षण

आज न्यू सर्किट हाऊस रायपुर में मतगणना में लगे अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्रों, ईटीपीबीएस की गणना, ईव्हीएम और वीवीपैट खोले जाने, गणना अभिकर्ता की नियुक्ति, अंतिम परिणाम पत्र, निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी करने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही मतगणना के दौरान छोटी-छोटी सावधानियों के बारे में भी विषयवार जानकारी दी जा रही है।

राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाना चाहते हैं सैफ अली खान

0

 बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान का कहना है कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार नही हैं और वह इसे लौटाना चाहते हैं। सैफ ने सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ बातचीत में खुलासा किया कि वह मानते है कि राष्ट्रीय पुरस्कार पाने के वह हकदार नहीं है और वह इस सम्मान को भारत सरकार को लौटाना चाहते है। सैफ ने कहा कि उन्होंने पद्मश्री जैसे सम्मान को नहीं खरीदा है क्योंकि पद्मश्री सम्मान खरीदना यह किसी के लिए भी संभव नहीं है। यह बहुत ही महंगा होगा। इसका सीधा अर्थ भारत सरकार को घूस देने वाली बात होगी, जिसकी उनकी हैसियत नहीं है।

सैफ ने कहा कि पद्मश्री का सम्मान उन्हें नहीं लेना चाहिए था। फिल्म इंडस्ट्री में और भी ऐसे कई लोग हैं जो इस सम्मान पाने के उनसे अधिक हकदार हैं। उन्होंने कहा कि पद्मश्री पुरस्कार उनसे और भी अधिक वरिष्ठ कलाकारों को अभी तक नहीं मिला है। यह उनके लिए बहुत बड़ी शर्म की बात है कि यह सम्मान कुछ ऐसे लोगों को भी मिला है जो कि उनसे कम सक्षम है। सैफ जल्द फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर नामक फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन की अहम भूमिका है। यह फिल्म तानाजी मालुसरे नामक योद्धा पर आधारित है। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

राजनीति में नहीं आना चाहते हैं बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन

0

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन राजनीति में नही आना चाहते हैं। अजय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू और रकुलप्रीत सिंह लीड रोल में हैं। यह फिल्म 17 मई को रिलीज हो रही है। हाल के समय में बॉलीवुड के कई सितारों ने राजनीति में कदम रखा है। अजय से राजनीति में आने पर सवाल किया गया। जवाब में अजय ने कहा कि वह कभी राजनीति में कदम नहीं रखेंगे।

अजय ने कहा ,मैं कभी राजनीति में नहीं आऊंगा। मैं पॉलिटिक्स के लिए बहुत शमीर्ला हूं। मुझे लगता है कि मैं राजनीति में खुद को जस्टिफाई नहीं कर पाऊंगा। मैं भीड़ के सामने असहज महसूस करता हूं। लगभग क्लस्ट्रोफोबिक, भले ही मैं कैमरे के सामने सहज हूं. लेकिन मैं इंट्रोवर्ट हूं। राजनीति एक ऐसा व्यक्ति-पेशा है जहां किसी को उन लोगों के साथ लगातार बातचीत करने की जरूरत है जिन्होंने आप पर भरोसा किया है। कोई भी एक अच्छा नेता नहीं बन सकता यदि वे बाहर जाने लोगों से मिलने से शमार्ते हो।

मोदी राज में चीन से और पीछे हो गया भारत-चीनी मीडिया का दावा

0

 पीएम नरेंद्र मोदी के पांच साल के कार्यकाल में भारत कई मामलों में चीन से पीछे हो गया है। चीन की सरकारी मीडिया में यह दावा किया जा रहा है। भारत में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं, ऐसे में चीनी मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट आना दिलचस्प है।
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘पश्चिमी मीडिया में इस तरह की बातें हो रही हैं। यह सच भी है कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर चीन और भारत के बीच खाई काफी बढ़ी है। साल 2018 में चीनी अर्थव्यवस्था का आकार 13.6 लाख करोड़ डॉलर का था, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2.8 लाख करोड़ डॉलर का था।’

अखबार ने कहा है, ‘भारत यदि इस खाई को पाटना चाहता है तो उसकी सालाना आर्थिक वृद्धि दर चीन से कई गुना होनी चाहिए। लेकिन चीन की तेज बढ़त दर को देखते हुए ऐसा लगता नहीं कि भारत यह हासिल कर पाएगा।’ गौरतलब है कि साल 2014 में चीनी अर्थव्यवस्था का आकार 10.38 लाख करोड़ डॉलर का था, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2.04 लाख करोड़ डॉलर का था. यानी 2014 में दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के आकार में करीब 8.34 लाख करोड़ का अंतर था जो 2018 में बढ़कर 10.8 लाख करोड़ डॉलर का हो गया।

छत्तीसगढ़ : ‘नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी‘ के कार्यों ने शुरू किया मूर्त रूप लेना

0

छोटे से गांव लोहदा की तस्वीरें करती है कहानी बयां 

 

छत्तीसगढ़ के गांवों में ‘नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी‘ के संरक्षण-संवर्धन के कार्यों ने अब मूर्त रूप लेना शुरू कर दिया है। मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के सांवा ग्राम पंचायत के एक छोटे से आश्रित गांव लोहदा की तस्वीरें इसकी कहानी बयां करती है।

लोहदा गांव में पांच एकड़ के पुराने गौठान को ‘गरूवा’ कार्यक्रम के तहत नए ढंग से विकसित किया गया है। यहां बनाए गए नये गौठान में करीब पांच सौ गौवंशीय और भैंसवंशीय मवेशी रोज आ रहे हैं। पशुओं के ‘डे-केयर सेंटर’ के रूप में यहां तमाम व्यवस्थाएं तैयार कर ली गई हैं।

फेंसिंग, चारा, पानी, पशुओं के आराम करने की जगह और छाया के इंतजाम के साथ ही पशुओं के टीकाकरण तथा अन्य स्वास्थ्यगत देखभाल भी की जा रही है। पशुओं के गोबर और चारे के अवशेष से कम्पोस्ट खाद बनाने का काम भी गौठान में किया जा रहा है।

जलापूर्ति के लिए गोठान में सोलर पंप लगाया गया है। वर्तमान में गांव के तीन चरवाहे इस गौठान की व्यवस्था संभाल रहे हैं। इस गौठान के नजदीक ही 12 एकड़ में चारागाह विकास का काम भी जल्द ही शुरू हो गया है।

भीषण गर्मी को देखते हुए पशुओं की सवारी गाड़ी अथवा सामग्री परिवहन पर दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक प्रतिबंध

0

भीषण गर्मी और लू जैसी स्थितियों को देखते हुए पशुओं को बीमार होने अथवा आकस्मिक मृत्यु से बचाने के लिए पशुओं की सवारी एवं पशुओं द्वारा खीचे जाने वाले सामग्री परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके तहत दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक पशुओं पर सवारी करने अथवा टांगा, बैलगाड़ी, भैसगाड़ी आदि के माध्यम से सामग्री परिवहन प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध आगामी 30 जून तक प्रभावशील रहेगा।

इस संबंध में जिला कलेक्टरों तथा पशु चिकित्सा विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। यह कार्यवाही पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 तथा वर्ष 1965 की कंडिकाओं के तहत की गई है।

शिवनाथ नदी को प्रदूषण मुक्त करने सालिड वेस्ट के निष्पादन पर होगा काम

0

दुर्ग जिले की प्राणदायनी शिवनाथ नदी को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बीएसपी, नेशनल हाइड्रो पावर कार्पोरेशन (एनएचपीसी) और जिला प्रशासन द्वारा समन्वय से कार्य किया जाएगा। कलेक्टर श्री अंकित आनंद ने आज इस संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि सालिड वेस्ट का नदी में आना पूरी तरह रोकना होगा। इसके लिए नालों में ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा इस बात की आवश्यकता भी है कि शुरूआत से ही सालिड वेस्ट डिस्पोजल पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले की नगर निगमों द्वारा जालियां लगाई जा रही हैं और बारिश पूर्व नालियों की सफाई भी की जा रही है यह अच्छा कदम है।
उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि चिन्हित ड्रेनेज में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएं। नदी के संवर्धन के लिए पौधरोपण भी आवश्यक है। नदी के किनारे कार्ययोजना बनाकर प्लांटेशन किया जाए।  उन्होंने बायो मेडिकल वेस्ट का शत्-प्रतिशत डिस्पोजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न स्थलों पर नदी के पानी की गुणवत्ता की रासायनिक जांच भी की जाए तथा जांच से आए परिणामों के अनुसार पानी की गुणवत्ता ठीक करने की दिशा में कार्य किया जाए।
बढ़ाएं सिंचाई का रकबा
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि सिंचित रकबा का दायरा बढ़ाने के लिए जलसंसाधन विभाग की योजनाओं के साथ ही मनरेगा के अंतर्गत नये स्ट्रक्चर बनाए जाएं और पुरानी संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जाए। उन्होंने सिंचित रकबा बढ़ाने की कार्ययोजना अगले सप्ताह तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में गौठान एवं बाड़ी के कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।
अति कुपोषित बच्चों के पोषण के लिए बनेगी कार्ययोजना
कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण को पूरी तरह समाप्त करने के लिए विशेष योजना बनाने की जरूरत है। विशेष कुपोषित बच्चों की सूची जिला पंचायत को उपलब्ध कराई जाए ताकि जिला पंचायत द्वारा कुपोषण को समाप्त करने का रोड मैप तैयार किया जा सके।
फूड प्रोसेसिंग प्लांट के लिए करें काम
कलेक्टर ने उद्योग विभाग के अधिकारी को फूड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ सर्वे कर इच्छुक उद्यमियों को संभावित बाजार तथा कच्चा माल की उपलब्धता के संबंध में जानकारी दें।