Home Blog Page 3098

रायपुर : सीसीटीएनएस योजना के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले आरक्षक हुए सम्मानित

0

पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी ने आज पुलिस मुख्यालय में सीसीटीएनएस (क्राइम और क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क और सिस्टम) योजना की समीक्षा की। उन्होंने बैठक कहा कि सीसीटीएनएस एक महत्वाकांक्षी एवं उपयोगी योजना हैं, जिसका उद्देश्य विभिन्न स्तर पर डाटा शेयर करना एवं पुलिस के कार्यो के प्रति पारदर्शिता रखा जाना है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए यह आवश्यक है कि जिलों के वरिष्ठ अधिकारी इस योजना से रूचि लेकर जुड़े एवं अपराध नियंत्रण के लिए इसका अधिकाधिक उपयोग करें।

बैठक में सीसीटीएनएस के बेहतर क्रियान्वयन एवं उपयोग करने के लिए जिला रायपुर के माना थाना आरक्षक सुरेन्द्र निषाद को दुर्ग से गुम बालिका को योजना के माध्यम से उसके परिजनों से मिलाने, अज्ञात शव का मिलान करने एवं अन्य अपराधों की निराकरण के लिए तथा जिला महासमुंद थाना बसना के आरक्षक हरिशंकर साहू को राजस्थान से गुम बालिका की सीसीटीएनएस की मदद से पतासाजी करने के लिए इन्द्रधनुष योजना के अन्तर्गत प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

विशेष महानिदेशक एवं नोडल अधिकारी सीसीटीएनएस श्री आर. के. विज ने कहा कि इन मॉडयूल एवं मोबाइल एप्लीकेशन की जानकारी देते हुए इसका समुचित लाभ लिए जाने पर बल दिए एवं इन सुविधाओं की जानकारी से आम नागरिकों को अवगत कराने को कहा। एफआईआर से चार्जशीट तक की जानकारी प्रार्थी को अवगत करवाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा एसएमएस की सुविधा उपलब्ध करायी गई है, जिसका समुचित लाभ नागरिकों को मिलना चाहिए।

बैठक में सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा अपराधिक प्रकरणों के निराकरण, गुम इंसान एवं फरार आरोपियों की पतासाजी, गुम इंसान एवं अज्ञात मर्ग मिलान, गुम-जप्त व लावारिस वाहनों की पतासाजी आदि कार्यो के लिये सीसीटीएनएस डेटाबेस का एवं आईसीजेएस पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर सीसीटीएनएस प्रभारी सत्यप्रकाश उपाध्याय, सिस्टम इंटीग्रेटर, टीसीएस टीम सहित समस्त जिलों के 60 से अधिक सीसीटीएनएस प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित थे।

कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह की पत्नी का निधन

0

पूर्व केन्दीय मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह की पत्नी श्रीमती सरोज सिंह का बुधवार को निधन हो गया। सिंह कई दिनों से बीमार चल रहीं थीं। उनकी आयु लगभग 84 वर्ष थी। उनके पुत्र एवं मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने यह जानकारी दी। वह ग्रेटर नोएडा के जे पी ग्रीन में रहतीं थीं। उनके पति अर्जुन सिंह का निधन चार मार्च 2011 को दिल्ली में हुआ था।

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 20 साल पहले श्री राम संग ली थी सात फेरे

0

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का आज 52वां बर्थडे है। माधुरी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत 1984 में फिल्म ‘अबोध’ से की थी। माधुरी की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेजाब’ थी जो 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से माधुरी को ऐसी सफलता मिली कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। माधुरी ने उस समय फिल्मों से ब्रेक लिया था जब 1999 में उन्होंने डॉ श्रीराम नेने से शादी कर ली थी। माधुरी की अरेंज मैरिज थी। श्रीराम को माधुरी के पैरेंट्स ने पसंद किया था। फिल्मों में रहने के दौरान माधुरी के कई हीरो के साथ अफेयर की भी खबरें आईं लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंची।

आज माधुरी के बर्थडे पर हम आपको उनकी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं। जब माधुरी ने 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी, उस वक्त सोशल मीडिया एक्टिव नहीं हुआ था। ऐसे में फैंस माधुरी की तस्वीरें देखने से चूक गए थे। माधुरी के फैंस को बाद में पता चला था कि उन्होंने शादी कर ली है। आज हम आपके लिए माधुरी की शादी की फोटो खोज लाए हैं। माधुरी ने अपनी शादी में गोल्डन लहंगे के साथ रेड चुनरी ओढ़ी थी। शादी में माधुरी बला की खूबसूरत दिख रही थीं। शादी तो गुपचुप तरीके से हुई लेकिन रिसेप्शन में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं।

राहुल व सीएम कमलनाथ ने पूजा कर देश एवं प्रदेश में शांति और खुशहाली की कामना की

0

उज्जैन। लोकसभा चुनाव के 6 चरणों में मतदान कम्पलीट हो चुका है। अंतिम चरण का मतदान होना बाकि है। अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार-प्रसार जोरों से चल रही है। इस कड़ी में उज्जैन के तराना में तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूजा करके देश-प्रदेश में शांति और खुशहाली की कामना की।

अब INET पास करने के बाद ही इंडियन नेवी में बन सकेंगे ऑफिसर, सिंतबर में होगा पहला एग्‍जाम

0

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने तय किया है कि ऐसे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स जो बतौर ऑफिसर इसका हिस्‍सा बनना चाहते हैं, उन्‍हें एक एंट्रेस टेस्‍ट से गुजरना पड़ेगा। इंडियन नेवी की ओर से पहला एंट्रेस टेस्‍ट सिंतबर 2019 में देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर होगा। यह टेस्‍ट उन स्‍क्रीनिंग कैंडीडेट्स जो परमानेंट कमीशन और शॉर्ट सर्विस कमीशन माध्‍यमों के जरिए ऑफिसर बनने के इच्‍छुक हैं, उनके लिए होगा। नौसेना के प्रवक्‍ता की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।

चार सेक्‍शंस को पास करना होगा जरूरी

आईएनईटी यानी इंडियन नेवी एंट्रेस टेस्‍ट में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) या फिर यूनिवर्सिटी एंट्री स्‍क्रीम के तहत एग्‍जाम देने वाले कैंडीडेट्स के अलावा बाकी ग्रेजुएट्स भी शामिल हो सकते हैं। अभी तक जो सिस्‍टम चलन में है, उसके तहत सर्विस सेलेक्‍शन बोर्ड यानी एसएसबी की ओर ग्रुजेएशन या पोस्‍ट ग्रेजुएशन में आए नंबरों के आधार पर ऑफिसर पोस्‍ट के लिए सेलेक्‍शन होता है। नए सिस्‍टम के बाद एसएसबी के लिए आईएनईटी में आए नंबरों के बाद उम्‍मीदवारों का सेलेक्‍शन किया जाएगा। आईएनईटी टेस्‍ट के लिए चार सेक्‍शंस से सवाल आएंगे। इन सेक्‍शंस में इंग्लिश, रीजनिंग और न्‍यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल साइंस और मैथमैटिकल एप्‍टीट्यूट के अलावा सामान्‍य ज्ञान का सेक्‍शन शामिल होगा। कैंडीडेट्स के लिए हर सेक्‍शन को पास करना अर्निवार्य होगा।

राजस्थान: कांग्रेस सरकार ने स्कूली किताबों से हटाया नोटबंदी का पाठ, दिया ये तर्क

0

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने स्कूल की किताबों से नोटबंदी का पाठ हटा दिया है। आने वाले एकेडिमिक सेशन के लिए सिलेबस को रिवाइज कर दिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से खबर है क् राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि नोटबंदी एक असफल प्रयोग था। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के 3 उद्देश्य बताए जिसमें- आतंक का अंत, भ्रष्टाचार का अंत और काला धन वापस लाना शामिल थे। इनमें से कुछ भी नहीं हुआ बल्कि लोगों के लाइन में खड़ा होना पड़ा। इस सब से देश पर 10,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ा।

राज्य की पिछली भाजपा सरकार द्वारा 2017 में कक्षा 12 की राजनीतिक विज्ञान की किताब में विमुद्रीकरण पर अंश प्रस्तुत किया गया था। पाठ्यपुस्तक में केंद्र सरकार के 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले को ‘ऐतिहासिक’ और ‘काले धन को साफ करने’ के रूप में दिखाया गया था।

डोटासरा ने यह भी कहा कि जौहर करने वाली महिलाओं का चित्रण कक्षा 8 की अंग्रेजी पाठ्य पुस्तक से हटा दिया गया है। “यह महसूस किया गया कि अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक में इस चित्र की कोई आवश्यकता नहीं थी। इसके अलावा, हमें लगा कि यह उचित नहीं है कि आज की महिलाएं ऐसे पाठ्यपुस्तकों को पढ़ती हैं, जो आत्म-हनन करने वाली महिलाओं की तस्वीरें लेती हैं। हम इससे क्या सिखाने की कोशिश कर रहे हैं?’

मैं एक सेकेंड में दिल्ली में बीजेपी दफ्तर और तुम्हारे घरों पर कब्जा कर सकती हूं: ममता

0

कोलकाता में मंगलवार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा के बाद से सियासी संग्राम छिड़ गया है.

इसको लेकर बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है. वहीं, ममता बनर्जी ने भी भारतीय जनता पार्टी को अपने सख्त तेवर दिखाए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारदीदी ने बीजेपी को चेताते हुए कहा, ‘तुम लोगों का नसीब अच्छा है कि मैं यहां शांत बैठी हूं. वरना तो मैं एक सेकेंड में दिल्ली में बीजेपी दफ्तर और तुम्हारे घरों पर कब्जा कर सकती हूं.’

ममता बनर्जी ने बीजेपी अध्यक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह क्या भगवान हैं, जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता है? ममता बनर्जी का यह बयान कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद सामने आया है.

हाल ही में लांच होने वाली TVS जेपलिन 220 क्रूजर,जाने क्या है इसके फीचर

0

दोपहिया वाहन निर्माता कम्पनी टीवीएस ने अपनी कांसेप्ट बाइक TVS Zeppelin को भारत में पेश कर दिया है।

इंजन-इस क्रूजर बाइक में 220cc का पेट्रोल इंजन है। यह बाइक पावरफुल होने के साथ-साथ बेहद हाईटेक भी है। ये इंजन 18.5NM का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 6 स्पीड गियर बॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है। इस बाइक का इंजन B-6 है और साथ ही माइल्ड हाइब्रिड भी है।

बाइक की टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की दी गई है। इसके फ्यूल टैंक को 20 लीटर का बनाया गया है जिसमें कंपनी ने इसकी एवरेज 44 किलोमीटर प्रति लीटर होने का दावा किया है।
इसके फीचर्स को देखने के बाद कहा जा सकता है कि इस बाइक की कीमत 1.15 से 1.25 लाख रुपये तक हो सकती है।

प्रदेश में अब तक 7 लाख 42 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित : अवैध रूप से आने वाले तेन्दूपत्ता पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश

0

प्रदेश के वनांचल क्षेत्रों में तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य तेजी से चल रहा है। चालू सीजन में 16 लाख 71 हजार मानक बोरा संग्रहण के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 7 लाख 42 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्तंे का संग्रहण किया जा चुका है। अपर मुख्य सचिव वन, श्री सी.के. खेतान ने संग्रहण कार्य की समीक्षा के दौरान वन अधिकारियों को संग्रहण कार्य की सतत् मॉनिटरिंग और पारिश्रमिक भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव वन ने अधिकारियों से कहा कि पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से तेन्दूपत्ता आवक की संभावना को देखते हुए कड़ी निगरानी रखी जाए। बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्र्रहण के चालू सीजन में संग्राहक परिवारों को कुल 700 करोड़ रूपए का पारिश्रमिक भुगतान किया जाना है। इसके लिए धनराशि की व्यवस्था कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को 375 करोड़ रूपए की राशि भुगतान के लिए जिला यूनियनों को भेजी गई है। यह राशि समितियों में भुगतान के लिए स्थानांतरित कर दी गई है। दंतेवाड़ा, दक्षिण कोण्डागांव, केशकाल एवं नारायणपुर जिला यूनियनों में शत्-प्रतिशत संगहण लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है।
इसके अलावा बस्तर में लक्ष्य का 75 प्रतिशत, गरियाबंद 78 प्रतिशत और बीजापुर जिले में 70 प्रतिशत संग्रहण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। संग्रहण कार्य आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ : पद्म पुरस्कारों हेतु नामांकन आमंत्रित

0

भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार के लिए 2019-20 हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। दिशा-निर्देश के अनुरूप पुरस्कार के लिए निर्धारित पात्रता, मापदण्ड के अनुसार स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित करने नियत समय में प्रस्तुत करने कहा गया है।
पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन नामांकन वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पद्मअवार्डस डॉट जी.ओ.व्ही. डॉट इन (www.padmaawards.gov.in) के माध्यम से भरे जाएंगे। इस वेबसाईट से नियत पात्रता और मापदण्ड की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।