Home Blog Page 3101

MP : कलेक्टर खुद जरुरतमंद महिला को ब्लड देने पहुंची अस्पताल

0

राजगढ़। जिला कलेक्टर निधि निवेदिता ने एक जरुरतमंद महिला को रक्तदान किया। कलेक्टर को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि  जिला अस्पताल में कोई महिला बीमार है, जिसे ब्लड की अत्यंत आवश्यकता है। ब्लड ग्रुप समान होने के चलते कलेक्टर खुद अस्पताल पहुंच गई और महिला को ब्लड दिया। रक्तदान कर कलेक्टर ने आमजन से भी रक्तदान करने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव स्कूटी चलाकर निकले रिंग रोड के निरीक्षण पर

0

 स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव शहर में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रिंग रोड के निरीक्षण के लिए मंगलवार सुबह निकले। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री लगातार रिंग रोड के निर्माण व गुणवत्ता में की जा रही लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद आज गुणवत्ता परखने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्कूटी चलाकर रिंग रोड़ पहुंचे।

हल्के में ना लें इंफ्लुएंजा वायरस को बन सकता है मौत का कारण

0

इंफ्लुएंजा वायरस यह नाम ही शायद बहुत कम लोगों ने सुना जोगा । आज कल बीमारियाँ इतनी बढ़ गई है की लोगों को खुद यह नही पता होता है की उनको कौनसी बीमारी कब हो रही है । कई की लोगों को तो डॉ को दिखने के बाद भी इस बारे में पता नही चलता है की बीमारी क्या है ? इंफ्लुएंजा वायरस गर्मी में फेलने वाले संक्रामक रोग में से एक है । यह रोग श्वसन तंत्र से जुड़ा है ।

इन्फ्लूएंजा वायरस की शुरुआत खांसी, जुकाम और हल्के बुखार के साथ होती है। इन्फ्लूएंजा वायरस हमारे शरीर में नाक, आंख और मुंह से प्रवेश करता है। इसके अलावा इस वायरस से पीड़ित व्यक्ति के खांसने और छींकने पर अन्य व्यक्ति संपर्क में आता है तो यह वायरस फैल सकता है। इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर बीमारी बन जाती है। इन्फ्लूएंजा वायरस से निमोनिया, कान में संक्रमण, साइनस संक्रमण आदि का खतरा बढ़ जाता है।

क्या होते हैं इंफ्लुएंजा बीमारी के लक्षण ?

थकान होती है :-इन्फ्लूएंजा वायरस की चपेट में आने पर थकान महसूस होती है और शरीर अस्वस्थ रहने लगता है। इसके अलावा बहुत कमजोरी होती है, जिसके कारण कुछ काम करने पर या चलने-फिरने पर चक्कर आने लगते हैं।
ठंड के साथ बुखार :-इस वायरस के होने पर ठंड लगने के साथ ही बुखार आता है। बुखार कम या अधिक हो सकता है। इस वायरस के बढ़ते ही बुखार भी बढ़ता चला जाता है।

गले में कफ का जमाव :-इन्फ्लूएंजा वायरस में गल में कफ जम जाता है, जिसके चलते कुछ भी निगलने में तकलीफ होती है। सांस लेने में परेशानी होती है। इसके साथ ही बहुत छींक आती हैं।
शरीर में दर्द :-इन्फ्लूएंजा वायरस से पीड़ित व्यक्ति को सिरदर्द भी होता है। इसके अलावा मांसपेशियों में भी दर्द होता है। इस वायरस के फैलने पर त्वचा नीली पड़ जाती है।

फिल्म कबीर सिंह में अपने शराब और सिगरेट के इस्तेमाल पर शाहिद कपूर ने कही ये बात

0

बॉलीवुड के अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा कियारा आडवाणी भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर का बेहद रफ और टफ अंदाज देखने को मिल रहा हैं। इस पर अभिनेता शाहिद कपूर ने बताया कि, फिल्म में शराब और सिगरेट का इस्तेमाल सिर्फ कहानी के ‘चरित्र’ के दर्द को बताने के लिए किया गया है। शाहिद कपूर ने कहा कि, दर्शकों को इन चीजों की तरफ बिल्कुल आकर्षित नहीं होना चाहिए।

शाहिद और कियारा की फिल्म कबीर सिंह तेलुगू फिल्म ‘अजुर्न रेड्डी’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म को शराब, ड्रग्स, सिगरेट और अभद्र भाषा के लिए निशाने पर लिया जा रहा है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए शाहिद कपूर ने बताया कि, ‘यह एक बहुत ही खास फिल्म है, यह सीधे दिल से है। मुझे लगता है कि सबसे अच्छी फिल्में वे हैं जो सीधे दिल से आती हैं। ‘कबीर सिंह’ एक गहन प्रेम और सुंदर प्रेम की कहानी है और कृपया इस बात से आकर्षित न हों कि फिल्म में शराब, सिगरेट जैसी चीजें दिखाई गईं हैं।

उन्होंने कहा कि, ‘कभी-कभी एक आदमी जिस दर्द से गुजरता है उसे दिखाने के लिए, दर्शकों को समझने में मदद करने के लिए कुछ चीजों का उपयोग करने की आवश्यकता होती है और फिल्म में बहुत ईमानदारी है। ‘उड़ता पंजाब’ और ‘हैदर’ में उनके द्वारा निभाए गए ‘चरित्रों’ से लगातार तुलना की जा रही है। ‘कबीर सिंह’ की भूमिका ‘मेरे द्वारा पहले निभाए गए पात्रों से बहुत अलग है।’

कबीर सिंह की कहानी तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक हैं। ये इसी 21 जून को रिलीज होगी, इसका निर्देशन संदीप वांगा ने किया है।

सड़क दुर्घटना से बचायेगा ये स्मार्ट चश्मा, जानिये इसके बारे

0

हम सबको पता और रोज खबरो में भी सुनते है और पढ़ते है कि सड़क दुर्घटना नींद के कारण हो गयी। कई बार होता है कि व्यक्ति कार चलाता है और नींद आ जाती है जिसके बाद मौत का शिकार हो जाता हैं। कहा जाता था कि नींद का कोई इलाज नही हैं। नींद के कारण ही हर साल कई सड़क हादसे हो जाते हैं और लोग मौत के मुंह में चले जाते हैं। अब खबर आयी है कि फ्रांस ने एक ऐसा चश्मा बनाया है जो ड्राइवर को नींद आने पर अलर्ट कर देगा।

कहा जा रहा है कि इस चश्मे को फ्रांस की एक स्टार्टअप कंपनी ने बनाया हैं। आपको जानकारी के लिए बता दे कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट के 15 प्रकार के सेंसर लगे हुए है। इन सेंसरों की खासियत है कि ड्राइवर की जैसे ही पलके झपकती है तो ड्राइवर को अलर्ट कर देते हैं।

बताया जा रहा है कि चश्मे के फ्रेम में स्पीकर लगा है इसके साथ अलर्ट लाइट भी दी गई हैं। जिस कारण से ड्राइवर की नींद उड़ जाती है। इसके साथ ही फोन पर मैसेज भी आ जाता हैं। जिससे ड्राइवर की नींद उड़ जाती हैं। इसको बिजली से एक बार चार्ज करने के बाद यह 24 घंटे तक काम करता हैं।

इसकी कीमत 18,000 रूपये के आस पास हो सकती हैं। कहा जा रहा है कि इससे सड़क दुर्घटनाएं कम होगी। लेकिन ये इतनी रकम देकर आम लोगो के लिए खरीदना तो बस की बात ही नही है ये आम लोगो के तो तब काम आयेगा जब सस्ती कीमत में मिलने लगेगा।

इन शानदार गैजेट्स को 400 रूपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हो

0

आज हम आपको शानदार गैजेट्स के बारे में बतायेंगे। जिनकी कीमत भी कम है और आपको रोज मर्रा की जिंदगी में भी काम आयेगा। आजकल कई गैजेट्स हमारी सुविधा को और बड़ा देता हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही सस्ते गेजेट्स के बारे में बतायेंगे। जिनको आप आसानी से खरीद सकते हो। इनको आप फ्लिपकार्ट पर जाकर चैक कर सकते हो, यहां आपको ये आराम से मिल जायेंगे।

Trost Lazy Stand Neck hanging flexible Mobile Holde इसको फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया हैं। अगर मोबाइल फोन का उपयोग करते रहते हो तो आपके ये बहुत काम का हो सकता हैं। यह एक मोबाइल होल्डर है। जिसकी मदद से फोन में वीडियो व मूवी आसानी से देख सकते हो। इससे आपकी गर्दन में भी दर्द नही होगा। इसकी कीमत 296 रूपये हैं।

Easypro Arm Band Case भी बहुत ही काम का हैं। ये उन लोगो के लिए काम का हो सकता है जो रनिंग व जॉगिंग करते है। यह उनके लिए बड़े काम का साबित हो सकता हैं। जिसमें आसानी से फोन रखा जा सकता हैं। इसमें ईयर फोन की जगह भी जाती है जिससे की आप रनिंग करते समय भी गाने सुन सकते हो। यह आपको आनलाइन 379 रूपये में आराम से मिल जायेगा।

आप सेल्फी के शाॅकिन हो तो GBKS Cable Selfie Stick को खरीद सकते हो। ये जो हम सब जानते है कि सेल्फी का क्रेज आजकल बहुत ज्यादा है, अगर आप कही घुमने जाते हो तो इसको साथ लेकर जा सकते हो। इसलिए आज हम आपको सस्ती सेल्फी स्टिक के बारे में बता रहे हैं। ये आपको आनलाइन 153 रूपये तक मिल जायेगा।

डॉक्टर्स को दिखने का भी होता है सही समय , जानिए क्या कहती है स्टडी

0

जब भी हम बीमार होते हैं तो हम डॉक्टर्स की सलाह लेने जरूर जाते हैं । पहले पहले तो हम सभी की कोहिश होती है की हम टालते रहे पर हमको आखिर में वहाँ जाना ही पड़ता है । पर क्या आप जानते ऐन की डॉक्टर्स को चेकअप करवाने का भी एक सही समय होता है जिससे की हमको सही सलाह मिल सके । हम यहा पर डॉक्टर के देखने के टाइमींग की बात नही कर रहे हैं ।

आज हम बात कर रहे हैं एक स्टडी के अनुसार पता लगे कुछ तथ्यों के बारे में । दरअसल हाल में ही एक स्टडी ( अध्ययन ) की गई जिसमें डॉक्टर्स के देखने के समय पर ज़ोर दिया गया उसमें ज़्यादातर मामले सुबह दिखने पर ज्यादा सही से चेकअप करने के निकले ।

डॉक्टरों पर मरीजों को चेक करना का बोझ और प्रेशर दोनों बढ़ने लगता है और शायद यही वजह है कि दिन खत्म होते-होते इस बात की आशंका बढ़ जाती है कि डॉक्टर, मरीज को जरूरत होने के बावजूद किसी तरह की अडिशनल स्क्रीनिंग करवाने के लिए न कहें। इस स्टडी में यह बात भी सामने आयी कि डॉक्टरों द्वारा सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट करवाने की सलाह सुबह 8 बजे ही दी गई थी जबकी सबसे कम दिन में 11 बजे और फिर शाम में 5 बजे। कोलोरेक्टल कैंसर स्क्रीनिंग के नतीजे भी कुछ ऐसे ही थे।

इन्फ्लूएंजा वैक्सिनेशन रेट जिसकी शुरुआत सुबह के वक्त 44 प्रतिशत से हुई थी वह दिन खत्म होते-होते 32 प्रतिशत पर आ गया। स्टडी के सबूत और नतीजे इस बात की ओर भी इशारा करते हैं कि दिन खत्म होते वक्त अगर कोई मरीज डॉक्टर के पास जाता है तो डॉक्टर द्वारा अनुचित और गैरजरूरी ऐंटिबायॉटिक प्रिस्क्राइब करने की संभावना अधिक रहती है। साथ ही हॉस्पिटल शिफ्ट खत्म होते वक्त डॉक्टरों और हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा सही तरीके से हैंडवॉशिंग भी नहीं की जाती।

ममता मीम केस: SC ने प्रियंका को दी सशर्त जमानत, कहा माफी मांगो

0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर से छेड़छाड़ (मॉर्फ) कर तैयार की गयी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय जनता युवा मोर्चा की नेता प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट

इससे पहले सुनावई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर इस मामले में प्रियंका माफी मांग लें तो उन्हें जमानत मिल सकती है.

इस बीच प्रियंका शर्मा की मां राज कुमारी शर्मा ने एक बयान में कहा है कि उनकी बेटी को बेबुनियाद फंसाया गया है.

हड़ताल की वजह से मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

सोमवार को जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने BJYM की नेता प्रियंका शर्मा की ओर से वरिष्ठ वकील एन के कौल की इस दलील पर गौर किया कि जेल में बंद प्रियंका की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की जरूरत है.

एनके कौल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थानीय अदालतों में 14 मई तक पूर्ण हड़ताल होने की वजह से ही प्रियंका को अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा. उन्होंने तर्क दिया कि पश्चिम बंगाल में वकीलों की हड़ताल के कारण 25 अप्रैल से कानूनी कामकाज रुका हुआ है और उनके पास सुप्रीम कोर्ट का रुख करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था. इसके बाद बेंच इस मामले की मंगलवार को सुनवाई के लिये तैयार हो गयी.

प्रियंका शर्मा को तृणमूल कांग्रेस के नेता विभास हाजरा की शिकायत पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 500 (मानहानि) और आईटी कानून के तहत 10 मई को गिरफ्तार किया था. हावड़ा की स्थानीय अदालत ने 11 मई को प्रियंका को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में ही हैं.

क्या है मामला?

भारतीय जनता युवा मोर्चा की नेता प्रियंका शर्मा ने फेसबुक पर एक ऐसी फोटो कथित रूप से पोस्ट की थी, जिसमें न्यूयॉर्क में ‘मेट गाला’ इवेंट में शिरकत करने पहुंचीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर में फोटोशॉप के जरिए ममता बनर्जी का चेहरा लगाकर मीम बनाया गया था.

प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी और सोशल मीडिया के अन्य यूजर ने इसका जोरदार विरोध किया है. सोशल मीडिया पर बहुत से लोग ममता बनर्जी सरकार को घेर रहे हैं. ये प्रियंका के खिलाफ कार्रवाई को अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला मान रहे हैं. प्रियंका की गिरफ्तारी का विरोध करने वाले लोग #ISupportPriyankaSharma के साथ ट्वीट कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ : 4 साल बाद भी रायपुर एयरपोर्ट से अपना विमान नहीं ले जा रहा बांग्लादेश, 50 से ज्यादा किए ईमेल

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करीब चार साल से एक बांग्लादेशी एयरलाइंस का विमान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर खड़ा है. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय और एयरलाइंस कंपनी को 50 से ज्यादा ई-मेल किए गए, लेकिन कंपनी ने किसी का भी जवाब नहीं दिया. बता दें, ढाका से मस्कट जा रहे बांग्लादेशी एयरलाइंस के इस विमान की 7 अगस्त 2015 को रायपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई थी.

रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसी हफ्ते फिर से नई चिट्‌ठी बांग्लादेशी एयरलाइंस के अधिकारी लोगों को लिखी है. चिट्ठी में रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लिखा है कि जब विमान उड़ान भरने के काबिल है तो इसे रायपुर से हटाया क्यों नहीं जा रहा है.

बांग्लादेशी एयरलाइंस के इस विमान से एक इंजन खराब होकर गिर गया था, जिसकी वजह से इसकी इमरजेंसी लैंडिंग 7 अगस्त 2015 को रायपुर एयरपोर्ट पर कराई गई थी. बाद में एयरलाइंस ने दूसरा नया इंजन भी लगा दिया और विमान को रनवे पर दौड़ाकर भी देखा गया. सबकुछ ठीक होने के बाद इसे रनवे से काफी दूर खड़ा कर दिया गया है.

पहले रनवे के काफी खड़ा होने से कई बार वहां गाड़ियों को आने-जाने में दिक्कत होती थी. इसलिए विमान के ठीक होने के बाद उसे काफी दूर किया गया. बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी एयरलाइंस का एक और विमान 14 साल से एक और देश में खड़ा है. इसे भी आपातकालीन लैंडिंग के बाद अभी तक वहां से नहीं हटया गया है.

छत्तीसगढ़ : व्यापमं का फैसला, अब 15 मई तक कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

0

चिप्स के सर्वर में खराबी आने के बाद परीक्षार्थियों अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे. इस तकनीकी खराबी के बाद अब व्यापमं ने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारीख आगे बढ़ा दी है. अब परीक्षार्थी 15 मई तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. पहले 2 मई तक ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारीख थी. लेकिन अब प्रवेश पत्र में दिक्कत आने के बाद व्यापमं ने तारीखों को आगे बढ़ा दिया है.

मालूम हो कि चिप्स के सर्वर में एक बार फिर खराबी आने के बाद परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउलोड नहीं कर पा रहे थे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर सिर्फ कोरे शीट आ रहा था. गौरतलब हो कि चिप्स के सर्वर में आई तकनीकी के बाद व्यापमं ने 2 मई को इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली पीईटी और पीपीएचटी को स्थगित कर दिया था. फिर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने PET-PPHT के परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी थी. अब 16 मई को ये दोनों परिक्षाएं होने वाली है.