Home Blog Page 3106

मोदी पर तीखे होते जा रहे हैं प्रियंका के हमले: दिनकर की कविता, महाभारत के प्रसंग से लेकर होमवर्क में फेल बच्चे तक

0

कुछ दिन पहले ही प्रियंका गांधी ने मोदी की तुलना कौरव वंश के दुर्योधन से की थी जिसे उसके अहंकार के लिए जाना जाता था। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री को स्कूल का वह बच्चा बताया जो असफल होने के बाद बहाने ढूंढता है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनके पिता पर टिप्पणी की थी वहीं एक रैली के दौरान गुरुवार को प्रियंका ने मोदी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘कायर और कमजोर प्रधानमंत्री’ कह दिया। उन्होंने कहा, “मैंने इनसे बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री नहीं देखा।”

प्रियंका गांधी ने कहा, “राजनीतिक ताकत बड़े टीवी प्रचार के माध्यम से नहीं आती, यह तब मिलती है जब व्यक्ति इस बात को मानता है कि किसी भी कुर्सी से बड़ी जनता है। व्यक्ति में जनता की परेशानियों को सुनने का, उन्हें दूर करने का और अपनी आलोचनाएं सहने का साहस होना चाहिए। यह प्रधानमंत्री न ही आप लोगों को सुनते हैं और न ही आपके सवालों के जवाब देते हैं।”

दिल्ली में अपने रोड शो के दौरान बुधवार को उन्होंने मोदी को चुनौती दी कि मतदान के दो अंतिम चरणों में वे जीएसटी, नोटबंदी, महिला सुरक्षा और युवाओं को किए गए वादों के मुद्दों पर चुनाव लड़ कर दिखाएं।

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस सरकारों पर किए गए हमले के जवाब में कहा, “उनकी हालत स्कूल के उस बच्चे की तरह है जो कभी अपना होमवर्क नहीं करता। जब शिक्षक उससे पूछते हैं तो वह कहते हैं नेहरू जी ने मेरा पेपर लेकर उसे छिपा लिया और इंदिरा जी ने कागज की नाव बना कर उसे पानी में बहा दिया।”

दिल्ली से अपना जुड़ाव बताते हुए प्रियंका ने उत्तर-पूर्व दिल्ली में अपने रोड शो में कहा कि वह दिल्ली में पैदा हुई हैं, यहां की गली-गली से वाकिफ हैं, लेकिन मोदी जी को यहां सिर्फ पांच साल हुए हैं और वह नहीं जानते कि यहां की जनता क्या चाहती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पांच सालों में जो भी ‘झूठे वादे’ किए हैं उसका जवाब मतदाता उन्हें ‘उचित उत्तर’ के साथ देंगे।

अंबाला की रैली में मंगलवार को उन्होंने कहा था, “भाजपा और मोदी जी का घमंड दुर्योधन जैसा है।” उन्होंने कहा, “इस देश ने कभी घमंड को माफ नहीं किया। इतिहास इस बात का गवाह है कि दुर्योधन में इतना अहंकार था कि जब भगवान श्रीकृष्ण उसे समझाने आए तो उसने उन्हें बंदी बनाना चाहा।”

हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि उन्होंने लिखा था कि जब मनुष्य विनाश की ओर अग्रसर होता है, तो सबसे पहले वह जो खोता है, वह है सही और गलत के बीच अंतर करना।

अयोध्‍या भूमि विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, मध्‍यस्‍थता पैनल ने रिपोर्ट सौंपी

0

मध्यस्थता पैनल के गठन को दो महीने का वक्त पूरा हो गया है और उसने अपनी अपनी अंतरिम रिपोर्ट दाखिल कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्‍या के राम जन्‍मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर सुनवाई होगी. प्रधान न्‍यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस एस.ए. बोबडे, जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस. अब्‍दुल नज़ीर की पीठ मामला सुनेगी. शीर्ष अदालत द्वारा 8 मार्च को गठित मध्‍यस्‍थता पैनल ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंप दी है.

रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस मोहम्मद इब्राहिम कलीफुल्ला के नेतृत्‍व में मध्‍यस्‍थता पैनल बनाया गया था. इस पैनल में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्‍थापक श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ वकील श्रीराम पंचू भी शामिल थे. इनको जिम्‍मा सौंपा गया था कि वे राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील मामले का आपसी बातचीत के जरिए कोई समाधान निकालने की संभावना तलाशें. मध्यस्थता को पूरी तरह गोपनीय रखे जाने के आदेश दिए गए थे और पूरे कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्ड‍िंग के भी निर्देश दिए गए थे. पैनल को 8 हफ्ते का समय दिया गया था और 4 हफ्ते में प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी गई थी.

दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2010 में फैसला सुनाते हुए विवादित जमीन को तीन बराबर हिस्‍सों में बांट दिया था. एक हिस्‍सा रामलला विराजमान, दूसरा निर्मोही अखाड़ा और तीसरा सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड को मिलना था. इसी फैसले के खिलाफ सभी पक्षकार सुप्रीम कोर्ट गए थे. शीर्ष अदालत के आदेशानुसार, विवादित जमीन पर यथास्थिति बरकरार है.

फटी हुई जींस पहने हुए ये अभिनेत्री,जाने यूजर्स ने क्या कहा

0

हाल ही मे टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘मंदाना करीमी’ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्टाइलिश लुक के साथ स्पॉट हुई। मगर वह अपने इस स्टाइलिश अवतार की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। बता दे कि मंदाना ने इस दौरान फटी हुई जींस पहन रखी थी। जैसे ही उनकी ये तस्वीरें सामने आई तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उन्हें गरीब बताया तो कुछ यूजर्स तरह तरह के कमेंंट करके लगातार इस अभिनेत्री को ट्रोल कर रहें है।

आप खुद फोटो मे देख सकते है कि लोग कैसे इस हिरोइन का कमेंट मे मजाक उड़ा रहें है।। अगर बात करें मंदाना करीमी के अभिनय करियर की तो इन्होंने 2015 मे ‘रॉय’ मूवी से बॉलीवुड मे डेब्यू किया था। और इसके बाद वह कई हिंदी फिल्मों मे अभिनय कर चुकी है। इसके अलावा मंदाना रियालिटी शो बिग बॉस मे भी नजर आ चुकी है।

भक्तों के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, तस्वीरें

0

बदरीनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को ब्रह्ममुहूर्त और मेष लग्न में 4 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं, बदरीनाथ धाम के कपाट पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ आज श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए हैं, आज यहां देश-विदेशी से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हैं, उम्मीद है कि आज हजारों की संख्या में लोग दर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि बदरीनाथ मंदिर को बदरीनारायण मंदिर भी कहते हैं, जो कि अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु के रूप बदरीनाथ को समर्पित है। यह हिन्दुओं के चार धाम में से एक धाम भी है, मंदिर में नर-नारायण विग्रह की पूजा होती है , यहां अखण्ड दीप जलता है, जो कि अचल ज्ञानज्योति का प्रतीक है।

 

गंगा नदी 12 धाराओं में बंट गई
पौराणिक मान्यता

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब गंगा नदी धरती पर अवतरित हुई, तो यह 12 धाराओं में बंट गई। इस स्थान पर मौजूद धारा अलकनंदा के नाम से विख्यात हुई और यह स्थान बदरीनाथ, भगवान विष्णु का वास बना।

 

बदरीनाथ मंदिर को बदरीनारायण मंदिर भी कहते हैं
नर-नारायण विग्रह की पूजा होती है

विष्णु पुराण, महाभारत और स्कन्द पुराण जैसे कई प्राचीन ग्रन्थों में इस मन्दिर का उल्लेख मिलता है। आठवीं शताब्दी से पहले आलवार सन्तों द्वारा रचित नालयिर दिव्य प्रबन्ध में भी इसकी महिमा का वर्णन है।

 

बदरीनाथ की मूर्ति
आदि शंकराचार्य ने इसका निर्माण कराया

भगवान विष्णु की प्रतिमा वाला वर्तमान मंदिर 3,133 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और माना जाता है कि आदि शंकराचार्य ने इसका निर्माण कराया था।

बदरीनाथ की मूर्ति

बदरीनाथ की मूर्ति शालग्रामशिला से बनी हुई है। कहा जाता है कि यह मूर्ति देवताओं ने नारदकुण्ड से निकालकर स्थापित की थी।

छत्तीसगढ़ : मंत्री रविंद्र चौबे हुए अस्वस्थ, मोहम्मद अकबर को मिला अतिरिक्त प्रभार

0

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के एक मंत्री की अचानक तबियत बिगड़ने से उनका प्रभार दूसरे मंत्री को सौंपा गया है. जानकारी के अनुसार मंत्री रविंद्र चौबे की तबियत खराब हो गई है, जिसके बाद उनके प्रभार को दूसरे मंत्री को दिया गया है.

रविंद्र चौबे छत्तीसगढ़ के संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य, कृषि विकास और किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन विभाग के मंत्री हैं. अब उनका प्रभार मंत्री मोहम्मद अकबर को आगामी आदेश तक विधि एवं विधायी संबंधी कार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें आवंटित विभागों में से विधि एवं विधायी कार्य विभाग से संबंधित अत्यावश्यक नस्तियों संबंधी प्रभार को राज्य के परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री मोहम्मद अकबर को आगामी आदेश तक के लिए सौंपा है.

राहुल ने शिवराज के झूठ से उठाया पर्दा, फॉर्म दिखाकर बताया, उनके परिजनों के कर्ज हुए माफ

0

मध्य प्रदेश के सागर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के झूठ से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान यह झूठ बोल रहे हैं कि उनके परिजनों के कर्ज माफ नहीं हुए हैं। राहुल गांधी ने मंच से वह फार्म दिखाया जिसे भरकर शिवराज सिंह चौहान के परिजनों ने कर्जमाफी का लाभ उठाया है।

राहुल गाधी ने कहा, “मुझे कमलनाथ जी ने दिखाया कि शिवराज सिंह चौहान के परिवार के दो लोगों का सरकार ने कर्जमाफ किया है।अभी कमलनाथ जी ने वो फार्म दिखाया है, जो यह सबूत है कि शिवराज सिंह चौहान के परिवार के लोगों की कर्जमाफी की गई है। शिवराज जी को अब कम से कम झूठ बोलना बंद कर देना चाहिए। शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कान्फ्रेंस कर झूठ बोला कि उनके परिवार से किसी का कोई कर्ज माफ नहीं हुआ।”

मोदी पहले प्रधानमंत्री जो अपनी विफलताओं पर मांग रहे वोट : कांग्रेस

0

कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने आईएनएस विराट का इस्तेमाल छुट्टियों के लिए नहीं बल्कि आधिकारिक उद्देश्य के लिए किया था।

कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह उनकी घबराहट को दिखाता है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 30 साल बाद दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में टिप्पणी की जा रही है।  सिंघवी ने कहा कि रक्षा मंत्रालय से संबंधित मुद्दों पर सिर्फ  ऑफिशियल ट्रिप होती है। एक सिटिंग प्रधानमंत्री वहां जाते हैं। उनके साथ जो जाता है, उसकी सूची होती है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी राजीव गांधी पर हमला कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास मतदाताओं के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए उनकी सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा, ‘वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) विनोद पसरीचा ने टीवी चैनलों से कहा है कि यह झूठ है। राजीव गांधी एक आधिकारिक यात्रा पर थे। यह छुट्टी नहीं थी। खेड़ा ने कहा कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो अपनी  विफलताओं पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, बेरोजगारी एवं राफेल विमान सौदा जैसे मुद्दे मोदी के लिए चर्चा का विषय नहीं हैं। खेड़ा ने कहा कि मोदी से इस सब के लिए राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि राफेल से जुड़े दस्तावेज चोरी हो गए हैं। मोदी इसके लिए भी राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। या भगोड़े अपराधियों के लिए भी, जो एक लाख करोड़ रुपए के साथ भाग गए हैं।

हम मन की बात नहीं करेंगे बल्कि जनता की आवाज सुनेंगे : राहुल

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि देश की जनता सर्वोपरि है और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर ‘हम मन की बात नहीं करेंगे बल्कि जनता की आवाज सुनेंगे। राहुल गांधी ने यहां दशहरा मैदान में पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अशोक तंवर के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बेरोजगारी और किसानों पर कर्ज के बोझ को देश के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने देश के गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी की तरफ ध्यान देने के बजाय देश का पैसा कथित तौर पर अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों को दे दिया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत लोकसभा चुनावों में 15 लाख रुपए की बात कही थी लेकिन ये पैसे तो नहीं आए लेकिन कांग्रेस की प्रस्तावित न्याय योजना के तहत देश के 25 करोड़ गरीब परिवारों के खातों में हर वर्ष 72 हजार रुपए जरूर आएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना के लिये यह राशि जुटाने में मध्यम वर्ग समेत किसी अन्य वर्ग पर कोई आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आज फिर से रफाल मुद्दा और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा ‘अगर आपको राजीव गांधी और मेरी बात करनी है तो आप जरूर कीजिए, दिल खोलकर कीजिए। मगर जनता को समझा दीजिए कि आपने राफेल मामले में क्या किया और क्या नहीं किया। आपने अनिल अंबाली जैसे व्यक्ति को रफाल का ठेका दे दिया जिस पर लगभग 45000 करोड़ रुपए का बैंक कर्ज है और उसने जीवन में कभी विमान नहीं बनाया। इतने बड़े रक्षा सौदे में विमान बनाने वाली सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(एचएएल) को नजरंदाज कर अंबानी को क्यों चुना। उन्होंने कहा कि सिरसा में हवाईअड्डा है और उनका सपना है कि यहां हवाइजहाजों के कलपुर्जें बनाने का कारखाना लगाया जाए ताकि इस क्षेत्र के युवाओं को और अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हों। राहुल गांधी ने मोदी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि गत पांच वर्षों में देश में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ी है लेकिन वह बात मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और पकौड़े की करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ।

नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे छोटे दुकानदार, व्यापारी, कर्मचारी समेत हर वर्ग प्रभावित हुआ। खरीददार घटे जिससे फैक्ट्रियां बंद हुई और कारोबार ठप्प होकर रह गया है। किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाने पर आज बजट के साथ किसानों के लिये अलग से बजट और कानून लेकर आएगी। किसान बजट में किसानों के कर्ज माफ करने की बात होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी किसानों के कर्जे माफ किए हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारें बनने पर वहां किये गये वादे के अनुसार किसानों के कर्ज माफ किये गये हैं। उन्होंने कहा कि किसी किसान को कर्ज न चुकाने पर जेल नहीं डाला जा सकेगा।
राहुल गांधी ने इस मौके पर डॉ. तंवर को भारी मतों वे विजयी बनाने की अपील की। रैली को कांग्रेस महासचिव और पार्टी के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद और डॉ. तंवर तथा अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

अब मामा जी के बाद जुमलाना जी को सबक सिखाने के मूड में जनता : भूपेश बघेल

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में लगातार चुनावी सभाओं और रैलियां कर रहे हैं। आज चुनाव आयोजन के दौरान राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सेमलापुरा क्षेत्र में सभा को संबोधित किया। सभा में अपार जनसमूह और लोगों के अद्भुत ऊर्जा को देखकर उन्होंने कहा कि मप्र की जनता अब मामा जी के बाद जुमलाना जी को सबक सिखाने का मूड बना चुकी है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास के सामने धरना दे रहे आरटीआई कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला गिरफ्तार

0

रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास के सामने धरना दे रहे आरटीआई कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला को गिरफ्तार कर सीविल लाईन थाने में भेज दिया गया है। शुक्ला बृजमोहन अग्रवाल के शंकर नगर स्थित सरकारी निवास के सामने धरने पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुणाल शुक्ला अपने साथ महात्मा गांधी और गुरु घासीदास बाबा की तस्वीरें लेकर धरने पर बैठ गए थे और बंगला खाली करने नारा लगा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और थाना लेकर आ गई। जहां थाना के भीतर भी उन्होंने अनशन शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि ये बंगला कैबिनेट मंत्री रुद्र गुरु ने अपने लिए मांगा था। लेकिन कई माह बीतने के बाद भी अब तक खाली नहीं हुआ है।